पंचास्तिकायसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Panchastikaysangrah Mahamandal Vidhan (Dr. Hukamchand Bharill)

मंगलाचरण

( मानव )
जो पूर्ण वीतरागी हैं जो जाने सारे जग को।
निज दिव्यध्वनि द्वारा जो शिवमग बतलाते सबको॥
शत इन्द्रों से पूजित जो जो हितकारी जन-जन के।
वे सच्चे देव हमारे हम सब अनुयायी उनके॥१॥

जो हुआ आज तक जग में अर आगे भी जो होगा।
वह सब है पूर्ण सुनिश्चित आगे-पीछे ना होगा॥
प्रत्येक द्रव्य का जब जब जो-जो होना है भाई।
तब तब ही वह सब होगा संशय है नहीं जरा भी॥२॥

जिनवर की जिनवाणी में जो-जो बातें हैं आई।
अर दिव्यध्वनि के द्वारा जो-जो बातें समझाई॥
वे सब बातें ही जग में वैसी ही होती आई।
यह परमसत्य मनमोहक मन में यह बात समाई॥३॥

जो अपने को पहचाने अपने में अपनेपन को।
रे सफल किया है उनने अपने मानव जीवन को॥
अपने में जमकर रमकर अपने में समा गये हैं।
उन गुरुवर के चरणों में नतमस्तक हो आये हैं॥४॥

( दोहा )
देव-शास्त्र-गुरु चरण की महिमा अपरंपार।
भक्तिभाव से हम सभी नमते बारंबार॥५॥

पंचास्तिकायसंग्रह पूजन

स्थापना

( वीर )
कुन्दकुन्द आचार्यदेव की अनुपम कृति अति पावन है।
इसमें पंच अस्तिकायों का प्रतिपादन मन भावन है॥
छहों द्रव्य अर सात तत्त्व अर नव पदार्थ समझाये हैं।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग के विविध रूप बतलाये हैं॥१॥

( कुण्डलिया )
प्राकृत की लघु कृति में अनुपम गाथा छन्द।
अरे समाहित हो गये दोनों श्रुत स्कन्ध॥
दोनों श्रुत स्कंध मूल सब विषय आ गये।
अध्यात्म के रंग सभी के हृदय भा गये॥
कुन्दकुन्द के भाव आ गये हैं इस कृति में।
सभी विषय हो गये समाहित इस लघु कृति में॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागम! अत्र अवतर-अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागम!! अत्र तिष्ठ-तिष्ठ, ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागम!!! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट्।

( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )

( वीर )
जल

जन्तु रहित है प्रासुक यह जल क्षीरोदधि के नीर समान।
अर्पण करके नाश करूँ मैं जनम-जरा एवं अवसान॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं नि. स्वाहा।

चन्दन

भव आतप के मेटनहारे भावों का कर अभिनन्दन।
भक्तिभाव से अर्पित करता ताप निकन्दन यह चन्दन॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि. स्वाहा।

अक्षत

अक्षत पद अनन्त सुखमय है अविचल है अविनाशी है।
अक्षत अर्पण कर यह आतम अक्षतपुर प्रत्याशी है॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि. स्वाहा।

पुष्प

यद्यपि जग में सुमन मनोहर जग का मन अपहरण करें।
इनको अर्पण कर नित भविजन काम भाव अपहरण करें॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि. स्वाहा।

नैवेद्य

जग की भूख बढ़ाते जग में विध-विध के विध-विध पकवान।
भूख वेदना के निग्रह को अर्पण करता ये पकवान॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि. स्वाहा।

दीप

स्व-पर प्रकाशक दीपक जग में स्व अर पर का करे प्रकाश।
आतम राम प्रकाशे जग में लोकाकाश अलोकाकाश॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥६॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि. स्वाहा।

धूप

गृह दुर्गन्धी नाश करे ज्यों जलती धूप धूपघट में।
कर्मों की दुर्गन्ध जलावें शुद्धभाव चेतनघट में॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥७॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि. स्वाहा।

फल

सफल होंय ज्यों पुण्यवंत नर सभी लोक के कामों में।
शुद्धभाव से सफल होंयगें सभी मुक्ति के मारग में॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥८॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि. स्वाहा।

अर्घ्य

अर्घ्य प्राप्त हो इस जगती में पुण्य रूप शुभभावों से।
पर अनर्घ्य पद तो मिलता है शुद्धभाव अपनाने से॥
पंचास्तिकाय षट्द्रव्यों एवं नवपदार्थों का आख्यान।
रत्नत्रयमय मोक्षमार्ग का किया गया इसमें व्याख्यान॥९॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय अनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्घ्यं नि. स्वाहा।

जयमाला

( मानव )
श्री महावीर गौतम संग नित याद करें हम जिन को।
पंचास्तिकाय के लेखक उन कुन्दकुन्द मुनिवर को॥
नमकर गाथा गाते हैं उनके पावन चरणों की।
परमागम की रचना कर की सीमा आचरणों की॥१॥

पंचास्तिकाय में पहले शिवमारग को बतलाया।
दो श्रुतकंधों में बाँटा अर भलीभाँति समझाया॥
पहले में सबसे पहले पंचास्तिकाय समझाये।
फिर द्रव्यों की चर्चा में द्रव्यों के भेद बताये॥२॥

फिर दूजे में हे भाई! नवतत्त्वों को समझाया।
और चूलिका में फिर है मोक्षमार्ग बतलाया॥
जिसमें निश्चय रत्नत्रय निश्चयनय से समझाये।
निश्चय के साथ रहें जो ऐसे व्यवहार बताये॥३॥

पंचास्तिकाय संग्रह को श्री कुन्दकुन्द मुनिवर ने।
प्रवचन का सार बताया है पूरे-पूरे मन से॥
इसमें प्रतिपादित वस्तु यदि नहीं समझ में आई।
आगम में परमागम में होगा प्रवेश ना भाई॥४॥

यदि प्रवेश करना है आगम में परमागम में।
तो पढ़ो-पढ़ाओ इसको आओ इसके आँगन में॥
रे समय व्याख्या टीका जो अमृतचन्द्र बनाई।
अनुपम रहस्य खोले हैं अद्भुत है अनुपम भाई॥५॥

केवल तृषादि से पीड़ित प्राणी पर विगलित होकर।
चित् में आकुलता होना अज्ञानी की अनुकम्पा॥
ज्ञानी की अनुकम्पा तो भववन में भ्रमित जगत को।
लखकर किंचित् निज मन में ही खेदखिन्न होना है॥६॥

अज्ञानी की भक्ति में रागादिभाव ही होते।
असली भक्ति तो केवल ज्ञानीजन के ही होती॥
अस्थान में राग नहीं हो अर तीव्र रागज्वर न हो।
इसलिये कदाचित् ज्ञानी भी भक्ति करते दिखते॥७॥

चारित्त के भेद किये दो स्वसमय परसमय जानो।
स्वचारित्र अर परचारित्र भी कहा गया है इनको॥
शुद्धोपयोग परिणति को ही स्वचारित्र कहा है।
उपराग सहित वृत्ति को परचारित्र कहा है॥८॥

स्व-चारित्र ही मुक्तिमग अर बंधमार्ग परचारित्र।
इसतरह अनेकों बातें आई हैं टीकाओं में॥
हैं ऐसी-ऐसी बातें मुनिवर सुधेन्दु टीका में।
हैं अध्यात्म की गहरी-गहरी बातें टीका में॥९॥

सम्पूर्ण शास्त्र का भाई तात्पर्य यही है केवल।
रे वीतरागता रे बस है धर्म निरंजन केवल॥
पंचास्तिकाय में भी तो बस यही बात बतलाई।
बस यही धर्म है सच्चा बस यही समझलो भाई॥१०॥

पंचास्तिकाय का अध्ययन जन-जन को है आवश्यक।
नवतत्त्वों का आलोडन जन-जन को है आवश्यक॥
मुक्तिमार्ग का मंथन जन-जन को है आवश्यक।
रे रत्नत्रय का धारण जन-जन को है आवश्यक॥११॥

( दोहा )
बतलाया इस ग्रंथ में निर्ग्रन्थों का पंथ।
इस पर चलकर मुक्त हों सभी संत निर्ग्रन्थ॥१२॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

पंचास्तिकायसंग्रह प्रथम श्रुतस्कन्ध पूजन

स्थापना
( रेखता )
हुआ लिखना जब से आरंभ द्रव्य की चर्चा का आख्यान।
लिखित में किया गया प्रारंभ अरे षट्द्रव्यों का व्याख्यान॥
अरे द्रव्यों का रूप-स्वरूप बताये उनके भेद-प्रभेद।
अरे सबसे पहले यह हुआ हमारे पावन भारतदेश॥१॥

सर्वश्री कुन्दकुन्द आचार्य प्रथमतः लिखा यही सद्ग्रन्थ।
द्रव्य का प्रतिपादक यह ग्रन्थ इसी का पहला श्रुतस्कन्ध॥
द्रव्य को दो भागों में किया विभाजित अस्ती-नास्तीकाय।
अरे रे अस्तिकाय हैं पाँच अकेला कालहि नास्तिकाय॥२॥

( दोहा )
पहले श्रुतस्कंध की भक्तिभाव उरधार।
करते हम सब विनय से पूजा बारंबार॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागम! अत्र अवतर-अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागम!! अत्र तिष्ठ-तिष्ठ, ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागम!!! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट्।
( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )

( रेखता )
जल
अरे यह रजप्रक्षालक नीर कर्मरज से धूमिल यह लोक।
कर्मरज क्षालक आतमराम प्रकाशित करे अलोकालोक॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं नि. स्वाहा।

चन्दन
मलयगिरि का यह शीतलमलय मिटावे गर्मी का संताप।
किन्तु आतम का शीलस्वभाव मिटावे इस भव का आताप॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि. स्वाहा।

अक्षत
अरे क्षतिविहीन वस्तु को अक्षत कहते हैं सब लोग।
नहीं है जिसमें कोई क्षति आत्मा का लक्षण उपयोग॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि. स्वाहा।

पुष्प
पुष्प न हो तो वृक्षों में फलों का होना संभव नहीं।
मुक्ति मग बिन इस आतम का मोक्ष होना भी संभव नहीं॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि. स्वाहा।

नैवेद्य
अरे भूखों की भूख मिटाय उसे कहते हैं सब नैवेद्य।
सभी दुखों से करता मुक्त आत्मा ही सच्चा नैवेद्य॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि. स्वाहा।

दीप
अँधेरा होता दीपक तले तेल-बाती भी उसमें जले।
आतमा बिना तेल-बाती अलोका-लोक प्रकाशित करे॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि. स्वाहा।

धूप
धूप से धूमिल हो आकाश और जलने पर जन्तु जलें।
आतमा यदि अपने में रमे कर्म सब धू-धू करके जलें॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि. स्वाहा।

फल
सभी फल अफल हो गये सिद्ध सिद्धपद प्राप्त कराने में।
आत्मा का अनुभव है सिद्ध सिद्धपद प्राप्त कराने में॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि. स्वाहा।

अर्घ्य
ना सफल हुआ यह अर्घ्य अनर्घ्यपद प्राप्त कराने में।
आत्मा का अनुभव है सफल अनर्घ्यपद प्राप्त कराने में॥
अरे पंचास्तिकाय आगम का यह है पहला श्रुतस्कंध।
प्राथमिक शिष्यों को संक्षिप्त प्राथमिक चर्चा का यह ग्रन्थ॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय अनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्घ्यं नि. स्वाहा।

अर्घ्यावली

( दोहा )
द्रव्यसंग्रह शास्त्र की पूजन की सानन्द।
अब अर्घ्यावलि में सुनो मूलग्रन्थ के छन्द॥
॥ इति पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥

( हरिगीत )
शतइन्द्र वन्दित त्रिजगहित निर्मल मधुर जिनके वचन।
अनन्त गुणमय भवजयी जिननाथ को शत-शत नमन॥१॥
सर्वज्ञभाषित भवनिवारक मुक्ति के जो हेतु हैं।
उन जिनवचन को नमन कर मैं कहूँ तुम उनको सुनो॥२॥

ॐ ह्रीं जिनेन्द्र-जिनवाणीनमस्कारपूर्वकग्रन्थप्रतिज्ञानिरूपक श्रीपंचास्ति-
कायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥

( हरिगीत )
पञ्चास्तिकाय समूह को ही समय जिनवर ने कहा।
यह समय जिसमें वर्तता वह लोक शेष अलोक है॥३॥

( गाथा )
इंदसदवंदियाणं तिहुवणहिदमधुरविसदवक्काणं।
अंतातीदगुणाणं णमो जिणाणं जिदभवाणं॥१॥
समणमुहुग्गदमट्ठं चदुग्गदिणिवारणं सणिव्वाणं।
एसो पणमिय सिरसा समयमिणं सुणह वोच्छामि॥२॥
समवाओ पंचण्हं समउ त्ति जिणुत्तमेहिं पण्णत्तं।
सो चेव हवदि लोओ तत्तो अमिओ अलोओ खं॥३॥

आकाश पुद्गल जीव धर्म अधर्म ये सब काय हैं।
ये हैं नियत अस्तित्वमय अरु अणुमहान अनन्य हैं॥४॥

ॐ ह्रीं समयरूपपंचास्तिकायनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥

( हरिगीत )
अनन्यपन धारण करें जो विविध गुण पर्याय से।
उन अस्तिकायों से अरे त्रैलोक यह निष्पन्न है॥५॥

ॐ ह्रीं पंचद्रव्यास्तिकायत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥३॥

( हरिगीत )
त्रिकालभावी परिणमित होते हुए भी नित्य जो।
वे पंच अस्तिकाय वर्तनलिंग सह षट् द्रव्य हैं॥६॥

ॐ ह्रीं षड्द्रव्यास्तित्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥४॥

( गाथा )
जीवा पोग्गलकाया धम्माधम्मा तहेव आगासं।
अत्थित्तम्हि य णियदा अण्णण्णमइया अणुमहंता॥४॥
जेसिं अत्थि सहाओ गुणेहिं सह पज्जएहिं विविहेहिं।
ते होंति अत्थिकाया णिप्पण्णं जेहिं तेल्लोक्कं॥५॥
ते चेव अत्थिकाया तेक्कालियभावपरिणदा णिच्चा।
गच्छंति दवियभावं परियट्टणलिंगसंजुत्ता॥६॥

( हरिगीत )
परस्पर मिलते रहें अरु परस्पर अवकाश दें।
जल-दूध वत् मिलते हुए छोड़ें न स्व-स्व भाव को॥७॥

ॐ ह्रीं षड्द्रव्यसामान्यस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥

( हरिगीत )
सत्ता जनम-लय-ध्रौव्यमय अर एक सप्रतिपक्ष है।
सर्वार्थ थित सविश्वरूप-रु अनन्त पर्ययवंत है॥८॥

ॐ ह्रीं अस्तित्वस्वरूपप्रतिपादक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥६॥

( हरिगीत )
जो द्रवित हो अर प्राप्त हो सद्भाव पर्ययरूप में।
अनन्य सत्ता से सदा ही वस्तुतः वह द्रव्य है॥९॥
सद् द्रव्य का लक्षण कहा उत्पाद व्यय ध्रुव रूप वह।
आश्रय कहा है वही जिनने गुणों अर पर्याय का॥१०॥

( गाथा )
अण्णोण्णं पविसंता देंता ओगासमण्णमण्णस्स।
मेलंता वि य णिच्चं संग सभावं ण विजहंति॥७॥
सत्ता सव्वपयत्था सविस्सरूवा अणंतपज्जाया।
भंगुप्पादधुवत्ता सप्पडिवक्खा हवदि एक्का॥८॥
दवियदि गच्छदि ताईं ताईं सब्भावपज्जयाईं जं।
दवियं तं भण्णते अण्णणभूदं तु सत्तादो॥९॥
दव्वं सल्लक्खणियं उप्पादव्वयधुवत्तसंजुतं।
गुणपज्जायासयं वा जं तं भण्णंति सव्वण्हु॥१०॥

उत्पाद-व्यय से रहित केवल सत् स्वभावी द्रव्य है।
द्रव्य की पर्याय ही उत्पाद-व्यय-ध्रुवता धरे॥११॥

ॐ ह्रीं द्रव्यस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥७॥

पर्याय विरहित द्रव्य नहीं नहि द्रव्य बिन पर्याय है।
श्रमणजन यह कहें कि दोनों अनन्य-अभिन्न हैं॥१२॥
द्रव्य बिन गुण नहीं एवं द्रव्य भी गुण बिन नहीं।
वे सदा अव्यतिरिक्त हैं यह बात जिनवर ने कही॥१३॥

ॐ ह्रीं द्रव्य-गुण-पर्यायाणांपरस्परानन्यत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-
जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८॥

( हरिगीत )
स्यात् अस्ति-नास्ति-उभय अर अवक्तव्य वस्तु धर्म हैं।
अस्ति-अवक्तव्यादि त्रय सापेक्ष सातों भंग हैं॥१४॥

ॐ ह्रीं सप्तभंगप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥९॥

( गाथा )
उप्पत्ती व विणासो दव्वस्स य णत्थि अत्थि सब्भावो।
विगमुप्पादधुवत्तं करेंति तस्सेव पज्जाया॥११॥
पज्जयविजुदं दव्वं दव्वविजुत्ता य पज्जया णत्थि।
दोण्हं अण्णण्णभूदं भावं समणा परूवेंति॥१२॥
दव्वेण विणा ण गुणा गुणेहिं दव्वं विणा ण संभवदि।
अव्वदिरित्तो भावो दव्वगुणाणं हवदि तम्हा॥१३॥
सिय अत्थि णत्थि उहयं अव्वत्तव्वं पुणो य तत्तिदयं।
दव्वं खु सत्तभंगं आदेसवसेण संभवदि॥१४॥

( हरिगीत )
सत्द्रव्य का नहिं नाश हो अरु असत् का उत्पाद ना।
उत्पाद-व्यय होते सतत सब द्रव्य-गुणपर्याय में॥१५॥

ॐ ह्रीं द्रव्यस्य सदुच्छेद-असदुत्पादनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०॥

( हरिगीत )
जीवादि ये सब भाव हैं जिय चेतना उपयोगमय।
देव-नारक-मनुज-तिर्यक् जीव की पर्याय हैं॥१६॥
मनुज मर सुरलोक में देवादि पद धारण करें।
पर जीव दोनों दशा में ना नशे ना उत्पन्न हो॥१७॥

ॐ ह्रीं जीवगुण-पर्यायस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११॥

( हरिगीत )
जन्मे-मरे नित द्रव्य ही पर नाश-उद्भव ना लहे।
सुर-मनुज पर्यय की अपेक्षा नाश-उद्भव हैं कहे॥१८॥

ॐ ह्रीं द्रव्यस्यकथंचित्नित्यानित्यत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२॥

( गाथा )
भावस्स णत्थि णासो णत्थि अभावस्स चेव उप्पादो।
गुणपज्जएसु भावा उप्पादवए पकुव्वंति॥१५॥
भावा जीवादीया जीवगुणा चेदणा य उवओगो।
सुरणरणारयतिरिया जीवस्स य पज्जया बहुगा॥१६॥
मणुसत्तणेण णट्ठो देही देवो हवेदि इदरो वा।
उभयत्थ जीवभावो ण णस्सदि ण जायदे अण्णो॥१७॥
सो चेव जादि मरणं, जादि ण णट्ठो ण चेव उप्पण्णो।
उप्पण्णो य विणट्ठो, देवो मणुसो त्ति पज्जाओ॥१८॥

( हरिगीत )
इस भाँति सत् का व्यय नहिं अर असत् का उत्पाद नहिं।
गति नाम नामक कर्म से सुर-नर-नरक ह्व ये नाम हैं॥१९॥

ॐ ह्रीं द्रव्यस्य सर्वथा असदुत्पाद-सदुच्छेदनिषेधक श्रीपंचास्तिकाय-
संग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१३॥

( हरिगीत )
जीव से अनुबद्ध ज्ञानावरण आदिक भाव जो।
उनका अशेष अभाव करके जीव होते सिद्ध हैं॥२०॥

ॐ ह्रीं मुक्तिप्रक्रियाप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥१४॥

( हरिगीत )
भाव और अभाव भावाभाव अभावभाव में।
यह जीव गुणपर्यय सहित संसरण करता इसतरह॥२१॥

ॐ ह्रीं जीवस्यनित्यत्वेऽपिसंसरणप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१५॥

( गाथा )
एवं सदो विणासो असदो जीवस्स णत्थि उप्पादो।
तावदिओ जीवाणं देवो मणुसोत्ति गदिणामो॥१९॥
णाणावरणादीया भावा जीवेण सुट्ठु अणबद्ध।
तेसिमभावं किच्चा अभूदपुव्वो हवदि सिद्धो॥२०॥
एवं भावमभावं भावाभावं अभावभावं च।
गुणपज्जएहिं सहिदो संसरमाणो कुणदि जीवो॥२१॥

( हरिगीत )
जीव-पुद्गल धरम-अधरम गगन अस्तिकाय सब।
अस्तित्वमय हैं अकृत कारणभूत हैं इस लोक के॥२२॥

ॐ ह्रीं पंचास्तिकायस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥१६॥

( हरिगीत )
सत्तास्वभावी जीव पुद्गल द्रव्य के परिणमन से।
है सिद्धि जिसकी काल वह कहा जिनवरदेव ने॥२३॥

ॐ ह्रीं कालद्रव्यास्तित्वसाधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥१७॥

( हरिगीत )
रस-वर्ण पंचरु फरस अठ अर गंध दो से रहित है।
अगुरुलघुक अमूर्त युत अरु काल वर्तन हेतु है॥२४॥

ॐ ह्रीं कालद्रव्यस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥१८॥

( गाथा )
जीवा पुग्गलकाया आयासं अत्थिकाइया सेसा।
अमया अत्थित्तमया कारणभूदा हि लोगस्स॥२२॥
सब्भावभावाणं जीवाणं तह य पोग्गलाणं च।
परियट्टणसंभूदो कालो णियमेण पण्णत्तो॥२३॥
ववगदपणवण्णरसो ववगददोगंधअट्ठफासो य।
अगुरुलहुगो अमुत्तो वट्टणलक्खो य कालो त्ति॥२४॥

( हरिगीत )
समय-निमिष-कला-घड़ी दिनरात-मास-ऋतु-अयन।
वर्षादि का व्यवहार जो वह पराश्रित जिनवर कहा॥२५॥
विलम्ब अथवा शीघ्रता का ज्ञान होता माप से।
माप होता पुद्गलाश्रित काल अन्याश्रित कहा॥२६॥

ॐ ह्रीं व्यवहारकालनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥१९॥

( हरिगीत )
आत्मा है जीव-देह प्रमाण चित्-उपयोगमय।
अमूर्त कर्त्ता-भोक्ता प्रभु कर्म से संयुक्त है॥२७॥

ॐ ह्रीं जीवद्रव्यस्वरूपप्रतिपादक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥२०॥

( हरिगीत )
कर्म मल से मुक्त आतम मुक्ति कन्या को वरे।
सर्वज्ञता समदर्शिता सह अनन्तसुख अनुभव करे॥२८॥

( गाथा )
समओ णिमिसो कट्टा कला य णाली तदो दिवारत्ती।
मासोदुअयणसंवच्छरो त्ति कालो परायत्तो॥२५॥
णत्थि चिरं वा खिप्पमत्तारहिदं तु सा वि खलु मत्ता।
पोग्गलदव्वेण विणा तम्हा कालो पडुच्चभवो॥२६॥
जीवो त्ति हवदि चेदा उवओगविसेसिदो पहू कत्ता।
भोत्ता व देहमेत्तो ण हि मुत्तो कम्मसंजुत्तो॥२७॥
कम्ममलविप्पमुक्को उड्ढं लोगस्स अन्तमधिगंता।
सो सव्वणाणदरिसी लहदि सुहमणिंदियमणंतं॥२८॥

आतम स्वयं सर्वज्ञ-समदर्शित्व की प्राप्ति करे।
अर स्वयं अव्याबाध एवं अतीन्द्रिय सुख अनुभवे॥२९॥

ॐ ह्रीं मुक्तजीवस्वरूपप्रतिपादक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२१॥

( हरिगीत )
श्वास आयु इन्द्रिबलमय प्राण से जीवित रहे।
त्रय लोक में जो जीव वे ही जीव संसारी कहे॥३०॥

ॐ ह्रीं संसारीजीवस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२२॥

( हरिगीत )
अगुरुलघुक स्वभाव से जिय अनन्त गुण मय परिणमें।
जिय के प्रदेश असंख्य पर जिय लोकव्यापी एक है॥३१॥

ॐ ह्रीं जीवस्य अगुरुलघुस्वभावनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२३॥

( गाथा )
कम्ममलविप्पमुक्को उड्ढं लोगस्स अन्तमधिगंता।
सो सव्वणाणदरिसी लहदि सुहमणिंदियमणंतं॥२९॥

पाणेहिं चदुहिं जीवदि जीविस्सदि जो हु जीविदो पुव्वं।
सो जीवो पाणा पुण बलमिंदियमाउ उस्सासो॥३०॥

अगुरुलहुगा अणंता तेहिं अणंतेहिं परिणदा सव्वे।
देसेहिं असंखदा सिय लोगं सव्वमावण्णा॥३१॥

( हरिगीत )
बंधादि विरहित सिद्ध आस्रव आदि युत संसारि सब।
संसारि भी होते कभी कुछ व्याप्त पूरे लोक में॥३२॥

ॐ ह्रीं अनंतजीवसंसारी-अनंतजीवमुक्त-इतिप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२४॥

( हरिगीत )
अलप या बहु क्षीर में ज्यों पद्ममणि आकृति गहे।
त्यों लघु-गुरु इस देह में ये जीव आकृतियाँ धरें॥३३॥

ॐ ह्रीं अगुरुलघुस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥२५॥

( हरिगीत )
दूध-जल वत एक जिय-तन कभी भी ना एक हों।
अध्यवसान विभाव से जिय मलिन हो जग में भ्रमें॥३४॥

ॐ ह्रीं शरीरात्मभिन्नत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२६॥

( गाथा )
केचित्तु अणावण्णा मिच्छादंसणकसायजोगजुदा।
विजुदा य तेहिं बहुगा सिद्धा संसारिणो जीवा॥३२॥

जह पउमराय रयणं खित्तं खीरे पभासयदि खीरं।
तह देही देहत्थो सदेहमेत्तं पभासयदि॥३३॥

सव्वत्थ अत्थि जीवो ण य एक्को एक्ककाय एक्कट्ठी।
अज्झवसाणविसिट्ठो चिट्ठदि मलिणो रजमलेहिं॥३४॥

( हरिगीत )
जीवित नहीं जड़ प्राण से पर चेतना से जीव हैं।
जो वचन गोचर हैं नहीं वे देह विरहित सिद्ध हैं॥३५॥

ॐ ह्रीं सिद्धजीवानांचैतन्यप्राणत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२७॥

( हरिगीत )
अन्य से उत्पाद नहिं इसलिए सिद्ध न कार्य हैं।
होते नहीं हैं कार्य उनसे अतः कारण भी नहीं॥३६॥

ॐ ह्रीं सिद्धजीवानां अकार्यकारणत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२८॥

( हरिगीत )
सद्भाव हो न मुक्ति में तो ध्रुव-अध्रुवता ना घटे।
विज्ञान का सद्भाव अर अज्ञान असत कैसे बनें?॥३७॥

ॐ ह्रीं सिद्धजीवजीवत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२९॥

( गाथा )
जेसिं जीवसहावो णत्थि अभावो य सव्वहा तस्स।
ते होंति भिण्णदेहा सिद्धा वचिगोयरमदीदा॥३५॥

ण कुदोचि वि उप्पण्णो तम्हा कज्जं ण तेण सो सिद्धो।
उप्पादेदि ण किंचि वि कारणमवि तेण ण स होदि॥३६॥

सस्सदमध उच्छेदं भव्वमभव्वं च सुण्णमिदरं च।
विण्णाणमविण्णाणं ण वि जुज्जदि असदि सब्भावे॥३७॥

( हरिगीत )
कोई वेदे कर्म फल को, कोई वेदे करम को।
कोई वेदे ज्ञान को निज त्रिविध चेतकभाव से॥३८॥

ॐ ह्रीं त्रिविधचेतनभावप्रतिपादक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३०॥

( हरिगीत )
थावर करम फल भोगते, त्रस कर्मफल युत अनुभवें।
प्राणित्व से अतिक्रान्त जिनवर वेदते हैं ज्ञान को॥३९॥

ॐ ह्रीं त्रिविधचेतनास्वामीनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३१॥

( हरिगीत )
ज्ञान-दर्शन सहित चिन्मय द्विविध है उपयोग यह।
ना भिन्न चेतनतत्त्व से है चेतना निष्पन्न यह॥४०॥

मतिश्रुतावधि अर मनः केवल ज्ञान पाँच प्रकार हैं।
कुमति कुश्रुत विभंग युत अज्ञान तीन प्रकार हैं॥४१॥

( गाथा )
कम्माणं फलमेक्को एक्को कज्जं तु णाणमध एक्को।
चेदयदि जीवरासी चेदगभावेण तिविहेण॥३८॥

सव्वे खलु कम्मफलं थावरकाया तसा हि कज्जजुदं।
पाणित्तमदिक्कंता णाणं विदंति ते जीवा॥३९॥

उवओगो खलु दुविहो णाणेण य दंसणेण संजुत्तो।
जीवस्स सव्वकालं अणण्णभूदं वियाणीहि॥४०॥

आभिणिसुदोधिमणकेवलाणि णाणाणि पंचभेयाणि।
कुमदिसुदविभंगाणि य तिण्णि वि णाणेहिं संजुत्ते॥४१॥

चक्षु-अचक्षु अवधि केवल दर्श चार प्रकार हैं।
निराकार दरश उपयोग में सामान्य का प्रतिभास है॥४२॥

ॐ ह्रीं उपयोगभेद-प्रभेदनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३२॥

( हरिगीत )
ज्ञान से नहिं भिन्न ज्ञानी तदपि ज्ञान अनेक हैं।
ज्ञान की ही अनेकता से जीव विश्व स्वरूप है॥४३॥

ॐ ह्रीं ज्ञानात्मनो एकत्व-अनेकत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३३॥

( हरिगीत )
द्रव्य गुण से अन्य या गुण अन्य माने द्रव्य से।
तो द्रव्य होंय अनन्त या फिर नाश ठहरे द्रव्य का॥४४॥

ॐ ह्रीं द्रव्य-गुणाऽभिन्नत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३४॥

( गाथा )
दंसणमवि चक्खुजुदं अचक्खुजुदमवि य ओहिणा सहियं।
अणिधणमणंतविसयं केवलियं चावि पण्णत्तं॥४२॥

ण वियप्पदि णाणादो णाणी णाणाणि होंति णेगाणि।
तम्हा दु विस्सरूवं भणियं दवियं त्ति णाणीहि॥४३॥

जदि हवदि दव्वमण्णं गुणदो य गुणा य दव्वदो अण्णे।
दव्वाणंतियमधवा दव्वाभावं पकुव्वंति॥४४॥

( हरिगीत )
द्रव्य अर गुण वस्तुतः अविभक्तपने अनन्य हैं।
विभक्तपन से अन्यता या अनन्यता नहिं मान्य है॥४५॥

संस्थान संख्या विषय बहुविध द्रव्य के व्यपदेश जो।
वे अन्यता की भाँति ही, अनन्यपन में भी घटे॥४६॥

ॐ ह्रीं द्रव्य-गुणयोरन्यानन्यत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३५॥

( हरिगीत )
धन सेधनी अरु ज्ञान से ज्ञानी द्विविध व्यपदेश है।
इस भाँति ही पृथकत्व अर एकत्व का व्यपदेश है॥४७॥

ॐ ह्रीं दृष्टान्तपुरस्सर ज्ञानात्मनोभेदाभेदत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३६॥

( हरिगीत )
यदि होय अर्थान्तरपना, अन्योन्य ज्ञानी-ज्ञान में।
दोनों अचेतनता लहें, संभव नहीं अत एव यह॥४८॥

ॐ ह्रीं ज्ञानात्मनोसर्वथाभिन्नत्वेदोषप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३७॥

( गाथा )
अविभत्त मणण्णत्वं दव्व गुणाणं विभत्तमण्णत्तं।
णेच्छन्ति णिच्छयणहू तव्विवरीदं हि वा तेसिं॥४५॥

ववदेसा संठाणा, संख्या विसया य होंति ते बहुगा।
ते तेसिमणण्णत्ते, अण्णत्ते चावि विज्जंते॥४६॥

णाणं धनं च कुव्वदि धणिणं जह णाणिणं च दुविधेहिं।
भण्णति तह पुधत्तं एयत्तं चावि तच्चणहू॥४७॥

णाणी णाणं च सदा अत्थंतरिदा दु अण्णमण्णस्स।
दोण्डं अचेदणत्वं पसजदि सम्मं जिणावमदम्॥४८॥

( हरिगीत )
पृथक् चेतन ज्ञान से समवाय से ज्ञानी बने।
यह मान्यता नैयायिकी जो युक्तिसंगत है नहीं॥४९॥

ॐ ह्रीं आत्मज्ञानतादात्म्यसम्बन्धप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३८॥

( हरिगीत )
समवर्तिता या अयुतता अप्रथकत्व या समवाय है।
सब एक ही है ह्व सिद्ध इससे अयुतता गुण-द्रव्य में॥५०॥

ॐ ह्रीं द्रव्य-गुणसमवायसम्बन्धनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३९॥

( हरिगीत )
ज्यों वर्ण आदिक बीस गुण परमाणु से अपृथक हैं।
विशेष के व्यपदेश से वे अन्यत्व को द्योतित करें॥५१॥

त्यों जीव से संबद्ध दर्शन-ज्ञान जीव अनन्य हैं।
विशेष के व्यपदेश से वे अन्यत्व को घोषित करें॥५२॥

ॐ ह्रीं दृष्टान्तपुरस्सर जीव-ज्ञानयोरन्यत्वानन्यत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकाय-संग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४०॥

( गाथा )
णहि सो समवाया दो अत्थंतरिदो दु णाणदो णाणी।
अण्णाणीति य वयणं एयत्त पसाधणं होदि॥४९॥

समवत्ती समवाओ अपुधभूदो य अजुद सिद्धो य।
तम्हा दव्व गुणा णं, अजुदा सिद्धि त्ति णिद्दिट्ठा॥५०॥

वण्णरसगंधफासा परमाणूपरूविदा विसेसेहिं।
दव्वादो य अणण्णा अण्णत्तपगासगा होंति॥५१॥

दंसणणाणाणि तहा जीवणिबद्धाणि अण्णभूदाणि।
ववदेसदो पुधत्तं कुव्वंति हि णो सभावादो॥५२॥

( हरिगीत )
है अनादि-अनन्त आतम पारिणामिक भाव से।
सादि-सान्त के भेद पड़ते उदय मिश्र विभाव से॥५३॥

ॐ ह्रीं औपशमिकादिभावमाध्यमेन जीवस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-
जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४१॥

( हरिगीत )
इस भाँति सत-व्यय अर असत उत्पाद होता जीव के।
लगता विरोधाभास सा पर वस्तुतः अविरुद्ध है॥५४॥

तिर्यंच नारक देव मानुष नाम की जो प्रकृति हैं।
सद्भाव का कर नाश वे ही असत् का उद्भव करें॥५५॥

ॐ ह्रीं सदुच्छेद-असदुत्पादेऽप्यविरुद्धत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४२॥

( हरिगीत )
उदय उपशम क्षय क्षयोपशम पारिणामिक भाव जो।
संक्षेप में ये पाँच हैं विस्तार से बहुविध कहे॥५६॥

ॐ ह्रीं जीवस्यपंचभावनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥४३॥

( गाथा )
जीवा अणाइणिहणा संता णंता य जीवभावादो।
सब्भावदो अणंता, पंचग्गुणप्पधाणा य॥५३॥

एवं सदो विणासो असदो जीवस्स हवदि उप्पादो।
इदि जिणवरेहिं भणिदं अण्णोण्णविरुद्धमविरुद्धं॥५४॥

णेरइयतिरियमाणुया देवा इदि णामसंजुदा पयडी।
कुव्वंति सदो णासं असदो भावस्स उप्पादं॥५५॥

उदयेण उवसमेण य खएण दुहिं मिस्सिदेहिं परिणामें।
जुत्ता ते जीवगुणा बहुसु य अत्थेसु वित्थिण्णा॥५६॥

( हरिगीत )
पुद्गल करम को वेदते आतम करे जिस भाव को।
उस भाव का वह जीव कर्ता कहा जिनवर देव ने॥५७॥

ॐ ह्रीं जीवकर्तृत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥४४॥

( हरिगीत )
पुद्गलकरम विन जीव के उदयादि भाव होते नहीं।
इससे करम कृत कहा उनको वे जीव के निजभाव हैं॥५८॥

ॐ ह्रीं उदयादिभावकर्मकृतनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४५॥

( हरिगीत )
यदि कर्मकृत हैं जीव भाव तो कर्म ठहरे जीव कृत।
पर जीव तो कर्त्ता नहीं निज छोड़ किसी पर भाव का॥५९॥

ॐ ह्रीं आत्मनः भावकर्मकर्तृत्वनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४६॥

( गाथा )
कम्मं वेदयमाणो जीवो भावं करेदि जारिसयं।
सो तस्स तेण कत्ता हवदि त्ति य सासणे पढिदं॥५७॥

कम्मेण विणा उदयं जीवस्स ण विज्जदे उवसमं वा।
खइयं खओवसमियं तम्हा भावं तु कम्मकदं॥५८॥

भावो जदि कम्म कदो, अत्ता कम्मस्स होदि किध कत्ता।
ण कुणदि अत्ता किंचि वि, मुत्ता अण्णं सगं भावं॥५९॥

( हरिगीत )
कर्मनिमित्तिक भाव होते अर कर्म भावनिमित्त से।
अन्योन्य नहि कर्ता तदपि, कर्ता बिना नहिं कर्म है॥६०॥

ॐ ह्रीं द्रव्यकर्म-भावकर्मपरस्परनिमित्तत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-
जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४७॥

( हरिगीत )
निजभाव परिणत आत्मा कर्ता स्वयं के भाव का।
कर्ता न पुद्गल कर्म का यह कथन है जिनदेव का॥६१॥

ॐ ह्रीं पुद्गलकर्माकर्तृत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥४८॥

( हरिगीत )
कार्मण अणु निज कारकों से करम पर्यय परिणमें।
जीव भी निज कारकों से विभाव पर्यय परिणमें॥६२॥

ॐ ह्रीं आत्मकर्मणोस्व-स्वभावकर्तृत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-
जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४९॥

( गाथा )
भावो कम्मणिमित्तो कम्मं पुण भावकारणं हवदि।
ण दु तेसिं खलु कत्ता ण विणा भूदा दु कत्तारं॥६०॥

कुव्वं सगं सहावं अत्ता कत्ता सगस्स भावस्स।
ण हि पोग्गलकम्माणं इदि जिणवयणं मुणेदव्वं॥६१॥

कम्मं पि सगं कुव्वदि सेण सहावेण सम्ममप्पाणं।
जीवो वि य तारिसओ कम्मसहावेण भावेण॥६२॥

( हरिगीत )
यदि करम करते करम को आतम करे निज आतम को।
क्यों करम फल दे जीव को क्यों जीव भोगे करम फल॥६३॥

करम पुद्गल वर्गणायें अनन्त विविध प्रकार कीं।
अवगाढ़-गाढ़-प्रगाढ़ हैं सर्वत्र व्यापक लोक में॥६४॥

ॐ ह्रीं आत्मनःभावकर्मकर्तृत्वसाधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५०॥

( हरिगीत )
आतम करे क्रोधादि तब पुद्गल अणु निजभाव से।
करमत्व परिणत होंय अर अन्योन्य अवगाहन करें॥६५॥

ॐ ह्रीं कर्मबन्धस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥५१॥

( हरिगीत )
ज्यों स्कन्ध रचना पुद्गलों की अन्य से होती नहीं।
त्यों करम की भी विविधता परकृत कभी होती नहीं॥६६॥

ॐ ह्रीं कर्मविचित्रता अन्यद्रव्यकृतनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५२॥

( गाथा )
कम्मं कम्मं कुव्वदि जदि सो अप्पा करेदि अप्पाणं।
किध तस्स फलं भुंजदि अप्पा कम्मं च देदि फलं॥६३॥

ओगाढगाढणिचिदो पोग्गलकाएहिं सव्वदो लोगो।
सुहमेहिं बादरेहिं य णंताणंतेहिं विविधेहिं॥६४॥

अत्ता कुणदि सभावं तत्थ गदा पोग्गला सभावेहिं।
गच्छंति कम्मभावं अण्णोण्णोगाहमवगाढा॥६५॥

जह पोग्गलदव्वाणं बहुप्पयारेहिं खंधणिव्वत्ती।
अकदा परेहिं दिट्ठा तह कम्माणं वियाणाहि॥६६॥

( हरिगीत )
पर, जीव अर पुद्गलकरम पय-नीरवत प्रतिबद्ध हैं।
करम फल देते उदय में जीव सुख-दुख भोगते॥६७॥

ॐ ह्रीं आत्मनःभोक्तृत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥५३॥

( हरिगीत )
चेतन करम युत है अतः करता-करम व्यवहार से।
जीव भोगे करमफल नित चैत्य-चेतक भाव से॥६८॥

ॐ ह्रीं आत्मनः कर्तृत्व भोक्तृत्व-उपसंहाररक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५४॥

( हरिगीत )
इसतरह कर्मों की अपेक्षा जीव को कर्ता कहा।
पर, जीव मोहाच्छन्न हो भ्रमता फिरै संसार में॥६९॥

ॐ ह्रीं संसारपरिभ्रमणकारणमोहरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५५॥

( गाथा )
जीवा पोग्गलकाया अण्णोण्णोगाढगहणपडिबद्धा।
काले विजुज्जमाणा सुहदुक्खं देंति भुञ्जन्ति॥६७॥

तम्हा कम्मं कत्ता भावेण हि संजुदोध जीवस्स।
भोत्ता हु हवदि जीवो चेदगभावेण कम्मफलं॥६८॥

एवं कत्ता भोत्ता होज्जं अप्पा सगेहिं कम्मेहिं।
हिंडदि पारमपारं संसारं मोहसंचण्णो॥६९॥

( हरिगीत )
जिन वचन से पथ प्राप्त कर उपशान्त मोही जो बने।
शिवमार्ग का अनुसरण कर वे धीर शिवपुर को लहें॥७०॥

ॐ ह्रीं सम्यग्दृष्टिशीघ्रनिर्वाणप्राप्तिनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५६॥

( हरिगीत )
आतम कहा चैतन्य से इक ज्ञान-दर्शन से द्विविध।
उत्पाद-व्यय-ध्रुव से त्रिविध अर चेतना से भी त्रिविध॥७१॥

चतुपंच षट् व सप्त आदिक भेद दसविध जो कहे।
वे सभी कर्मों की अपेक्षा जिय के भेद जिनवर ने कहे॥७२॥

ॐ ह्रीं विविद्यपेक्षायां आत्मनःभेदनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-
जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५७॥

( हरिगीत )
प्रकृति थिति अनुभाग बन्ध प्रदेश से जो मुक्त हैं।
वे उर्द्धगमन स्वभाव से हैं प्राप्त करते सिद्धपद॥७३॥

ॐ ह्रीं मुक्तजीवउर्ध्वगमनस्वभावनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५८॥

( गाथा )
उवसंतखीणमोहो मग्गं जिणभासिदेण समुवगदो।
णाणाणुमग्गचारी णिव्वाणपुरं वजदि धीरो॥७०॥

एक्को चेव महप्पा सो दुवियप्पो तिलक्खणो होदि।
चदुचंकमणो भणिदो पंचग्गगुणप्पधाणो य॥७१॥

छक्कापक्कमजुत्तो उवउत्तो सत्तभंगसब्भावो।
अट्ठासओ णवट्ठो जीवो दसट्ठाणगो भणिदो॥७२॥

पयडिट्ठिदिअणुभागप्पदेसबंधेहिं सव्वदो मुक्को।
उड्ढं गच्छदि सेसा विदिसावज्जं गदिं जंति॥७३॥

( हरिगीत )
स्कन्ध उनके देश अर परदेश परमाणु कहे।
पुद्गलकाय के ये भेद चतु यह कहा जिनवर देव ने॥७४॥

ॐ ह्रीं पुद्गलास्तिकायभेदनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५९॥

( हरिगीत )
स्कन्ध पुद्गलपिंड है अर अर्द्ध उसका देश है।
अर्धार्द्ध को कहते प्रदेश अविभागी अणु परमाणु है॥७५॥

सूक्ष्म-बादर परिणमित स्कन्ध को पुद्गल कहा।
स्कन्ध के षटभेद से त्रैलोक्य यह निष्पन्न है॥७६॥

ॐ ह्रीं पुद्गलद्रव्यभेद-प्रभेदप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय
नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६०॥

( हरिगीत )
स्कन्ध का वह निर्विभागी अंश परमाणु कहा।
वह एक शाश्वत मूर्तिभव अर अविभागी अशब्द है॥७७॥

( गाथा )
खंधा य खंधदेसा खंधपदेसा य होंति परमाणू।
इदि ते चदुव्वियप्पा पोग्गलकाया मुणेदव्वा॥७४॥

खंधं सयलसमत्थं तस्स दु अद्धं भणंति देसो त्ति।
अद्धद्धं च पदेसो परमाणू चेव अविभागी॥७५॥

बादरसुहुमगदाणं खंधाणं पोग्गलो त्ति ववहारो।
ते होंति छप्पयारा तेलोक्कं जेहिं णिप्पण्णं॥७६॥

सव्वेसिं खंधाणं जो अंतो तं वियाण परमाणू।
सो सस्सदो असद्दो एक्को अविभागी मुत्तिभवो॥७७॥

कथनमात्र से मूर्त है अर धातु चार का हेतु है।
परिणामी तथा अशब्द जो परमाणु है उसको कहा॥७८॥

ॐ ह्रीं परमाणुस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६१॥

( हरिगीत )
स्कन्धों के टकराव से शब्द उपजैं नियम से।
शब्द स्कन्धोत्पन्न है अर स्कन्ध अणु संघात है॥७९॥

ॐ ह्रीं स्कन्धस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६२॥

( हरिगीत )
अवकाश नहिं सावकाश नहिं अणु अप्रेशी नित्य है।
भेदक-संघातक स्कन्ध का अर विभाग कर्ता काल का॥८०॥

ॐ ह्रीं परमाणुप्रदेशनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६३॥

( गाथा )
आदेसमेत्तमुत्तो धादुचदुक्कस्स कारणं जो दु।
सो णेओ परमाणु परिणामगुणो सयमसद्दो॥७८॥

सद्दो खंधप्पभवो, खंधो परमाणुसंगसंघादो।
पुट्ठेसु तेसु जायदि सद्दो उप्पादिगो णियदो॥७९॥

णिच्चो णाणवगासो ण सावगासो पदेसदो भेदा।
खंधाणं पि य कत्ता पविहत्ता कालसंखाणं॥८०॥

( हरिगीत )
एक वरण-रस गंध युत अर दो स्पर्श युत परमाणु है।
वह शब्द हेतु अशब्द है, स्कन्ध में भी द्रव्याणु है॥८१॥

ॐ ह्रीं गुणपर्यायवानपरमाणुनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६४॥

( हरिगीत )
जो इन्द्रियों से भोग्य हैं अर काय-मन के कर्म जो।
अर अन्य जो कुछ मूर्त हैं वे सभी पुद्गल द्रव्य हैं॥८२॥

ॐ ह्रीं पुद्गलभेदोपसंहारक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६५॥

( हरिगीत )
धर्मास्तिकाय अवर्ण अरस अगंध अशब्द अस्पर्श है।
लोकव्यापक पृथुल अर अखण्ड असंख्य प्रदेश है॥८३॥

अगुरुलघु अंशों से परिणत उत्पाद-व्यय-ध्रुव नित्य है।
क्रिया गति में हेतु है वह पर स्वयं ही अकार्य है॥८४॥

( गाथा )
एयरसवण्णगंधं दोफासं सद्दकारणमसद्दं।
खंधंतरिदं दव्वं परमाणुं तं वियाणाहि॥८१॥

उवभोज्जमिंदिएहिं य इंदियकाया मणो य कम्माणि।
जं हवदि मुत्तमण्णं तं सव्वं पोग्गलं जाणे॥८२॥

धम्मत्थिकायमरसं अवण्णगंधं असद्दमप्फासं।
लोगागाढं पुट्ठं पिहुलमसंखादियपदेसं॥८३॥

अगुरुलघुगेहिं सया तेहिं अणंतेहिं परिणदं णिच्चं।
गदिकिरियाजुत्ताणं कारणभूद सयमकज्जं॥८४॥

गमन हेतुभूत है ज्यों जगत में जल मीन को।
त्यों धर्म द्रव्य है गमन हेतु जीव पुद्गल द्रव्य को॥८५॥

ॐ ह्रीं धर्मास्तिकायनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६६॥

( हरिगीत )
धरम नामक द्रव्यवत ही अधर्म नामक द्रव्य है।
स्थिति क्रिया से युक्त को यह स्थितिकरण में निमित्त है॥८६॥

ॐ ह्रीं अधर्मास्तिकायप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६७॥

( हरिगीत )
धरम अर अधरम से ही लोकालोक गति-स्थिति बने।
वे उभय भिन्न-अभिन्न भी अर सकल लोक प्रमाण है॥८७॥

ॐ ह्रीं धर्माधर्मद्रव्यास्तित्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६८॥

( हरिगीत )
होती गति जिस द्रव्य की स्थिति भी हो उसी की।
वे सभी निज परिणाम से ठहरें या गति क्रिया करें॥८८॥

( गाथा )
उदयं जह मच्छाणं गमणाणुग्गहकरं हवदि लोए।
तह जीवपोग्गलाणं धम्मं दव्वं वियाणाहि॥८५॥

जह हवदि धम्मदव्वं तह तं जाणेह दव्वमधमक्खं।
ठिदिकिरियाजुत्ताणं कारणभूदं तु पुढवीव॥८६॥

जादो अलोगलोगो जेसिं सब्भावदो य गमणठिदी।
दो वि य मया विभत्ता अविभत्ता लोयमेत्ता य॥८७॥

ण य गच्छदि धम्मत्थी गमणं ण करेदि अण्णदवियस्स।
हवदि गदिस्स य पसरो जीवाणं पोग्गलाणं च॥८८॥

जिनका होता गमन है होता उन्हीं का ठहरना।
तो सिद्ध होता है कि द्रव्य चलते-ठहरते स्वयं से॥८९॥

ॐ ह्रीं उदासीननिमित्तधर्माधर्मद्रव्यनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६९॥

( हरिगीत )
जीव पुद्गल धरम आदिक लोक में जो द्रव्य हैं।
अवकाश देता इन्हें जो आकाश नामक द्रव्य वह॥९०॥

जीव पुद्गल काय धर्म अधर्म लोक अनन्य हैं।
अन्त रहित आकाश इनसे अनन्य भी अर अन्य भी॥९१॥

ॐ ह्रीं आकाशद्रव्यनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७०॥

( हरिगीत )
अवकाश हेतु नभ यदि गति-थिति कारण भी बने।
तो ऊर्ध्वगामी आत्मा लोकान्त में जा क्यों रुके॥९२॥

( गाथा )
विज्जदि जेसिं गमणं ठाण पुण तेसिमेव संभवदि।
ते सगपरिणामेहिं दु गमणं ठाणं च कुव्वंति॥८९॥

सव्वेसिं जीवाणं सेसाणं तह य पोग्गलाणं च।
जं देदि विवरमखिलं तं लोगे हवदि आगासं॥९०॥

जीवा पोग्गलकाया धम्माधम्मा य लोगदो णण्णा।
तत्ते अणण्णमण्णं आयासं अन्तवदिरित्तं॥९१॥

आगासं अवगासं गमणट्ठिदिकारणेहिं देदि जदि।
उड्ढंगदिप्पधाणा सिद्धा चिट्ठन्ति किध तत्थ॥९२॥

लोकान्त में तो रहे आत्मा अष्ट कर्म अभाव कर।
तो सिद्ध है कि नभ गति-थिति हेतु होता है नहीं॥९३॥

नभ होय यदि गति हेतु अर थिति हेतु पुद्गल जीव को।
तो हानि होय अलोक की अर लोक अन्त नहीं बने॥९४॥

इसलिए गति थिति निमित्त आकाश हो सकता नहीं।
जगत के जिज्ञासुओं को यह कहा जिनदेव ने॥९५॥

धर्माधर्म अर लोक का अवगाह से एकत्व है।
अर पृथक् पृथक् अस्तित्व से अन्यत्व है भिन्नत्व है॥९६॥

ॐ ह्रीं आकाशस्य गति-स्थितिनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७१॥

( हरिगीत )
जीव अर आकाश धर्म अधर्म काल अमूर्त है।
मूर्त पुद्गल जीव चेतन शेष द्रव्य अजीव हैं॥९७॥

ॐ ह्रीं मूर्तामूर्तरूपद्रव्यविभाजनप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७२॥

( गाथा )
जम्हा उवरिट्ठाणं सिद्धाणं जिणवरेहिं पण्णत्तं।
तम्हा गमणट्ठाणं आयासे जाण णत्थि त्ति॥९३॥

जदि हवदि गमणहेदू आगासं ठाणकारणं तेसिं।
पसजदि अलोगहाणी, लोगस्स य अन्तपरिवुड्ढी॥९४॥

तम्हा धम्माधम्मा गमणट्ठिदिकारणाणि णागासं।
इदि जिणवरेहिं भणिदं लोगसहावं सुणंताणं॥९५॥

धम्माधम्मागासा अपुधब्भूदा समाणपरिमाणा।
पुधगुवलद्धिविसेसा करेंति एगत्तमण्णत्तं॥९६॥

आगासकालजीवा धम्माधम्मा य मुत्तिपरिहीणा।
मुत्तं पुग्गलदव्वं जीवो खलु चेदणो तेसु॥९७॥

( हरिगीत )
सक्रिय करण-सह जीव-पुद्गल शेष निष्क्रिय द्रव्य हैं।
काल पुद्गल का करण पुद्गल करण है जीव का॥९८॥

ॐ ह्रीं सक्रिय-निष्क्रियरूपद्रव्यविभाजननिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७३॥

( हरिगीत )
हैं जीव के जो विषय इन्द्रिय ग्राह्य वे सब मूर्त हैं।
शेष सब अमूर्त हैं मन जानता है उभय को॥९९॥

ॐ ह्रीं मूर्तामूर्तस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७४॥

( हरिगीत )
क्षणिक है व्यवहार काल अरु नित्य निश्चय काल है।
परिणाम से हो काल उद्भव काल से परिणाम भी॥१००॥

काल संज्ञा सत प्ररूपक नित्य निश्चय काल है।
उत्पन्न-ध्वंसी सतत रह व्यवहार काल अनित्य है॥१०१॥

ॐ ह्रीं कालद्रव्यनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७५॥

( गाथा )
जीवा पोग्गलकाया सह सक्किरिया हवंति ण य सेसा।
पोग्गलकरणा जीवा खंधा खलु कालकरणा दु॥९८॥

जे खलु इंदियगेज्झा विसया जीवेहिं होंति ते मुत्ता।
सेसं हवदि अमुत्तं चित्तं उभयं समादियदि॥९९॥

कालो परिणामभवो परिणामो दव्वकालसंभूदो।
दोण्हं एस सहावो कालो खणभंगुरो णियदो॥१००॥

कालो त्ति य ववदेसो सब्भावपरूवगो हवदि णिच्चो।
उप्पण्णप्पद्धंसी अवरो दीहंतरट्ठाई॥१०१॥

( हरिगीत )
जीव पुद्गल धर्म-अधर्म काल अर आकाश जो।
हैं 'द्रव्य संज्ञा सर्व की कायत्व है नहिं काल को॥१०२॥

ॐ ह्रीं कालद्रव्यकायत्वनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७६॥

( हरिगीत )
इस भाँति जिनध्वनिरूप पंचास्ति प्रयोजन जानकर।
जो जीव छोड़े राग-रुष वह छूटता भव दुःख से॥१०३॥

ॐ ह्रीं प्रवचनसारपंचास्तिकायज्ञानफलनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७७॥

( हरिगीत )
इस शास्त्र के सारांश रूप शुद्धात्मा को जानकर।
उसका करे जो अनुसरण, वह शीघ्र मुक्ति वधु वरै॥१०४॥

ॐ ह्रीं दुःखमुक्त्योपायनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७८॥

( गाथा )
एदे कालागासा धम्माधम्मा य पोग्गला जीवा।
लब्भंति दव्वसण्णं कालस्स दु णत्थि कायत्तं॥१०२॥

एवं पवयणसारं पंचत्थियसंगहं वियाणित्ता।
जो मुयदि रागदोसे सो गाहदि दुक्खपरिमोक्खं॥१०३॥

मुणिऊण एतदट्ठं तदगमणुज्जदो णिहदमोहो।
पसमिय रागदोसो हवदि हद परापरो जीवो॥१०४॥

जयमाला

( रेखता )

सभी द्रव्यों में होता नित्य उत्पाद-नाश अर ध्रौव्य।
सभी गुण पर्यायों से सहित इसी को कहते हैं अस्तित्व॥
गुण-पर्यय से अस्तित्व प्रदेशों से होता कायत्व।
अतः जिनमें हो बहुत प्रदेश उन्हें कहते अस्तिकायत्व॥१॥

काल का है यद्यपि अस्तित्व किन्तु उसका है एक प्रदेश।
अतः वह यद्यपि होता द्रव्य किन्तु न हो वह अस्तिकाय॥
अस्तित्व और कायत्व अरे जिनमें हों दोनों साथ।
उन्हें कहते हैं अस्तिकाय काल न होवे अस्तिकाय॥२॥

जीव पुद्गल नभ धर्म-अधर्म अरे ये पाँचों अस्तिकाय।
इन्हीं का है विस्तृत व्याख्यान यही इसका पहला अध्याय॥
द्रव्य का लक्षण है अस्तित्व उसे सत् भी कहते सर्वज्ञ।
अरे उत्पाद नाश अर ध्रौव्य सहित होता है वह अस्तित्व॥३॥

द्रव्य में होते गुण-पर्याय यही है द्रव्यों का द्रव्यत्व।
द्रव्य के लक्षण में जिनदेव नहीं शामिल करते कायत्व॥
यदि शामिल करते कायत्व काल को कैसे कहते द्रव्य?।
काल का है यद्यपि अस्तित्व नहीं होता उसमें कायत्व॥४॥

द्रव्य से रहित नहीं पर्याय और पर्याय रहित नहीं द्रव्य।
द्रव्य से रहित नहीं गुण और गुणों से रहित नहीं है द्रव्य॥
द्रव्य-गुण और द्रव्य-पर्याय नहीं होते हैं कभी भिन्न-भिन्न।
एक ही वस्तु के हैं रूप सभी होते हैं सदा अनन्य॥५॥

( हरिगीत )

जिनके प्रदेश अनन्य हैं वे सभी एक-अनन्य हैं।
भिन्न-भिन्न हों परदेश जिनके वे सभी भिन्न-भिन्न हैं॥
रे प्रदेशों की भिन्नता ही भिन्नता का रूप है।
रे प्रदेशों की एकता ही एकता का रूप है॥६॥

जो क्षेत्र से क्षेत्रान्तर की क्रिया से सम्पन्न हैं।
वे जीव-पुद्गल द्रव्य ही बस मात्र सक्रिय द्रव्य हैं॥
जो इन्द्रियों से ज्ञात हो वह एक पुद्गल मूर्तिक।
शेष पाँचों द्रव्य ही हैं एकमात्र अमूर्तिक॥७॥

जिनदेव श्री के प्रवचनों का सार ही यह ग्रन्थ है।
इसमें बताये तत्त्व को ही जानना शिवपंथ है॥
यह जानकर जो छोड़ता है मोह-राग अरु द्वेष को।
संसार सागर पार कर वह प्राप्त करता मोक्ष को॥८॥

इसमें बताये तत्त्व को निज आतमा को जानना।
उस एक को बस उसे ही निजरूप में पहिचानना॥
उस एक में ही लीन हो तल्लीन हो उस एक में।
उस एक में ही जमा रहना रमा रहना एक में॥९॥

उस एक के ही ज्ञान में उस एक के ही ध्यान में।
सब विकल्पों से पार केवल निर्विकल्पक ध्यान में॥
हो गया एकाकार बस निज आतमा के ध्यान में।
और कुछ भी नहीं जिसके ज्ञान में श्रद्धान में॥१०॥

बस आतमा ही बस रहा जिसके विमल श्रद्धान में।
बस आतमा ही एक है जिसके अलौकिक ध्यान में॥
ज्ञान में श्रद्धान में बस निर्विकल्पक ध्यान में।
वह आतमा कुछ क्षणों में ही क्यों न हो निर्वाण में?॥११॥

( दोहा )

आत्मज्ञान ही मार्ग है आत्मध्यान ही मार्ग।
आतम का श्रद्धान ही एकमात्र सन्मार्ग॥१२॥

अपने में ही मस्त जो ज्ञान-ध्यान लवलीन।
उसके भव ज्यादह नहीं दो होंगे या तीन॥१३॥

ॐ ह्रीं प्रथम श्रुतस्कंधपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः जयमाला पूर्णार्घ्यं नि…।

पंचास्तिकायसंग्रह द्वितीय श्रुतस्कन्ध पूजन

स्थापना

( रोला )

पंचास्तिकाय संग्रह की इस तीजी पूजा में।
दूजे थल की पूजन करते भक्ति भाव से॥

इसमें सबसे पहले रत्नत्रय समझाते।
सम्यक् रत्नत्रय का सम्यक् रूप बताते॥१॥

अपने में अपनापन निश्चय सम्यग्दर्शन।
तत्त्वों का श्रद्धान कहा जाता है सम्यक्॥

रत्नत्रय के साथ अरे नव तत्त्वार्थों को।
समझाते हैं अरे विविध विध विविध नयों से॥२॥

( दोहा )

इसप्रकार इस कंध में रत्नत्रय का रूप।
समझाया है युक्ति से नव तत्त्वार्थ स्वरूप॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागम! अत्र अवतर-अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागम!! अत्र तिष्ठ-तिष्ठ, ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागम!!! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट्।

( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )

( रोला )

जल

है क्रोधाग्नि बुझानेवाला रत्नत्रय जल।
रत्नत्रय जल अरे कर्मरज धोनेवाला॥

रत्नत्रय धारण कर भवजल पार हो गये।
हम नमते हैं चरण कमल में उन भव्यों के॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

चन्दन

गर्मी का आताप मिटानेवाला चन्दन।
रत्नत्रय भवताप मिटानेवाला चन्दन॥

मुक्तिमार्ग में चलनेवाले साधकगण का।
हम करते हैं बार-बार शत-शत अभिनन्दन॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

अक्षत

अक्षत सा अक्षत आतम ही परमातम है।
अक्षत अर्पण कर अक्षत पद का अभिलाषी॥

आतम के आश्रय से अक्षत पद मिलता है।
मैं तो केवल हूँ अक्षत पद का प्रत्याशी॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

पुष्प

जहाँ पुष्प खिलते हैं फल भी पैदा होते।
मुक्तिमार्ग के पुष्प खिलें तो मुक्ति मिले ही॥

सम्यग्दृष्टि ज्ञानी जो रत्नत्रयधारी।
उनको तो अवश्य मुक्तिफल मिले मिले ही॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

नैवेद्य

पकवानों के सेवन से तो निश्चित जानो।
चाहे दिनभर को ही सही पर भूख मिटेगी॥

पर आतम के अनुभव से जमने-रमने से।
क्षुधा रोग का है अभाव स्थाई रूप से॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दीप

तम नाशक दीपक से चाहे सीमित जग का।
अंधकार तो मिटता ही है निश्चित जानो॥

केवलज्ञान प्रदीप जले तो सारे जग का।
अंधकार मिटता है यह भी निश्चित मानो॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥६॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

धूप

अरे धूप से वातावरण शुद्ध होता है।
मार्ग शुद्ध होता है निज के ज्ञान-ध्यान से॥

मुक्तिमार्ग में चलने वाले भव्यजनों का।
निज में जमना-रमना ही तो मुक्तिमार्ग है॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥७॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

फल

पुण्य-पाप का फल तो है संसार भ्रमण ही।
वीतराग परिणाम फलें मुक्ति मारग में॥

ये लौकिक फल अरे समर्पण करता हूँ मैं।
अर चलता हूँ शुद्धभाव के मुक्ति मग में॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥८॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

अर्घ्य

बेशकीमती अर उपयोगी सभी वस्तुयें।
जो जीवन को सहज बनाती हैं इस जग में॥

वे ही हैं बस अर्घ्य समर्पण करके उनको।
मैं अनर्घ्यपद चाहूँ चलकर मुक्तिमग में॥

निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥

तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥९॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय अनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

अर्घ्यावली

( हरिगीत )
मुक्तिपद के हेतु से शिरसा नमूं महावीर को।
पदार्थ के व्याख्यान से प्रस्तुत करूँ शिवमार्ग को॥१०५॥

ॐ ह्रीं श्रीमहावीरजिनाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७९॥

( हरिगीत )
सम्यक्त्व ज्ञान समेत चारित राग-द्वेष विहीन जो।
मुक्ति का मारग कहा भवि जीव हित जिनदेव ने॥१०६॥

( गाथा )
अभिवंदिऊण सिरसा अपुणब्भवकारणं महावीरं।
तेसिं पयत्थभंगं मग्गं मोक्खस्स वोच्छामि॥१०५॥
सम्मत्तणाणजुत्तं चारित्तं रागदोसपरिहीणं।
मोक्खस्स हवदि मग्गो भव्वाणं लद्धबुद्धीणं॥१०६॥

नव पदों के श्रद्धान को समकित कहा जिनदेव ने।
वह ज्ञान सम्यग्ज्ञान अर समभाव ही चारित्र है॥१०७॥

ॐ ह्रीं मोक्षमार्गनिूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८०॥

( हरिगीत )
फल जीव और अजीव तद्गत पुण्य एवं पाप हैं।
आस्रव संवर निर्जरा अर बन्ध मोक्ष पदार्थ हैं॥१०८॥

ॐ ह्रीं नवपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८१॥

( हरिगीत )
संसारी अर सिद्धात्मा उपयोग लक्षण द्विविध।
जग जीव वर्तें देह में अर सिद्ध देहातीत हैं॥१०९॥

ॐ ह्रीं जीवभेदनिूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८२॥

( गाथा )
सम्मत्तं सद्दहणं भावाणं तेसिमधिगमो णाणं।
चारित्तं समभावो विसएसु विरूढमग्गाणं॥१०७॥
जीवाजीवा भावा पुण्णं पावं च आसवं तेसिं।
संवरणं णिज्जरणं बंधो मोक्खो य ते अट्ठा॥१०८॥
जीवा संसारत्था णिव्वादा चेदणप्पगा दुविहा।
उवओगलक्खणा वि य देहादेहप्पवीचारा॥१०९॥

( हरिगीत )
भू जल अनल वायु वनस्पति काय जीव सहित कहे।
बहु संख्य पर यति मोहयुत स्पर्श ही देती रहें॥११०॥

उनमें त्रय स्थावर तनु त्रस जीव अग्नि वायु युत।
ये सभी मन से रहित हैं अर एक स्पर्शन सहित हैं॥१११॥

ये पृथ्वी कायिक आदि जीव निकाय पाँच प्रकार के।
सभी मन परिणाम विरहित जीव एकेन्द्रिय कहे॥११२॥

अण्डस्थ अर गर्भस्थ प्राणी ज्ञान शून्य अचेत ज्यों।
पंचविध एकेन्द्रि प्राणी ज्ञान शून्य अचेत त्यों॥११३॥

ॐ ह्रीं स्थावरसंसारीजीवनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८३॥

( हरिगीत )
लट केंचुआ अर शंख शीपी आदि जिय पग रहित हैं।
वे जानते रस स्पर्श को इसलिये दो इन्द्रि कहे॥११४॥

( गाथा )
पुढवी य उदगमगणी वाउ वणप्फदि जीवसंसिदा काया।
देंति खलु मोहबहुलं फासं बहुगा वि ते तेसिं॥११०॥
ति त्थावरतणुजोगा अणिलाणलकाइया य तेसु तसा।
मणपरिणामविरहिदा जीवा एइंदिया णेया॥१११॥
एदे जीवनिकाया पंचविधा पुढविकाइयादीया।
मणपरिणामविरहिदा जीवा एइंदिया णेया॥११२॥
अंडेसु पवढंता गब्भत्था माणुसा य मुच्छगया।
जारसिया तारिसया जीवा एगेंदिया णेया॥११३॥
संबुक्कमादुवाहा संखा सिप्पी अपादगा य किमी।
जाणंति रसं फासं जे ते बेइंदिया जीवा॥११४॥

चींटि-मकड़ी-लीख-खटमल बिच्छु आदिक जंतु जो।
फरस रस अरु गंध जाने तीन इन्द्रिय जीव वे॥११५॥

मधुमक्खी भ्रमर पतंग आदि डांस मच्छर जीव जो।
वे जानते हैं रूप को भी अतः चौइन्द्रिय कहें॥११६॥

भू-जल-गगनचर सहित जो सैनी-असैनी जीव हैं।
सुर-नर-नरक तिर्यंचगण ये पंच इन्द्रिय जीव हैं॥११७॥

नर कर्मभूमिज भोग भूमिज, देव चार प्रकार हैं।
तिर्यंच बहुविध कहे जिनवर, नरक सात प्रकार हैं॥११८॥

ॐ ह्रीं त्रसरूपसंसारीजीवनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८४॥

( हरिगीत )
गति आयु जो पूरव बंधे जब क्षीणता को प्राप्त हों।
अन्य गति को प्राप्त होता जीव लेश्या वश अहो॥११९॥

ॐ ह्रीं नवीनगतिप्राप्तिकारणनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८५॥

( गाथा )
जूगागुं भीमक्कणपिपीलिया विच्छुयादिया कीडा।
जाणंति रसं फासं गंधं तेइंदिया जीवा॥११५॥
उद्दंसमसयमक्खियमधुकरिभमरा पयंगमादीया।
रूवं रसं च गंधं फासं पुण ते विजाणंति॥११६॥
सुरणरणारयतिरिया वण्णरसप्फासगंधसद्दण्हू।
जलचरथलचरखचरा बलिया पंचेंदिया जीवा॥११७॥
देवा चउण्णिकाया मणुया पुण कम्मभोगभूमीया।
तिरिया बहुप्पयारा णेरइया पुढविभेयगदा॥११८॥
खीणे पुव्वणिबद्धे गदिणामे आउसे य ते वि खलु।
पाउण्णंति य अण्णं गदिमाउस्सं सलेस्सवसा॥११९॥

( हरिगीत )
पूर्वोक्त जीव निकाय देहाश्रित कहे जिनदेव ने।
देह विरहित सिद्ध हैं संसारी भव्य-अभव्य हैं॥१२०॥

ॐ ह्रीं भव्याभव्यरूपसंसारीभेदनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८६॥

( हरिगीत )
ये इन्द्रियाँ नहिं जीव हैं षट्काय भी चेतन नहीं।
है मध्य इनके चेतना वह जीव निश्चय जानना॥१२१॥

ॐ ह्रीं व्यवहारजीवत्वनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८७॥

( हरिगीत )
जिय जानता अर देखता, सुख चाहता दुःख से डरे।
भाव करता शुभ-अशुभ फल भोगता उनका अरे॥१२२॥

ॐ ह्रीं जीवलक्षणनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८८॥

( गाथा )
एदे जीवनिकाया देहप्पविचारमस्सिदा भणिदा।
देहविहूणा सिद्धा भव्वा संसारिणो अभव्वा या॥१२०॥
ण हि इंदियाणि जीवा काया पुण छप्पयार पण्णत्ता।
जं हवदि तेसु णाणं जीवो त्ति य तं परूवेंति॥१२१॥
जाणदि पस्सदि सव्वं इच्छदि सुक्खं बिभेदि दुक्खादो।
कुव्वदि हिदमहिदं वा भुंजदि जीवो फलं तेसिं॥१२२॥

( हरिगीत )
पूर्वोक्त अनेक प्रकार से इसतरह जाना जीव को।
जानो अजीव पदार्थ अब जड़ चिन्ह की पहचान से॥१२३॥

ॐ ह्रीं अजीवज्ञानप्रेरक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८९॥

( हरिगीत )
जीव के गुण हैं नहीं जड़ पुद्गलादि पदार्थ में।
उनमें अचेतनता कही चेतनपना है जीव में॥१२४॥

सुख-दुःख का वेदन नही, हित-अहित में उद्यम नही।
ऐसे पदार्थ अजीव है, कहते श्रमण उसको सदा॥१२५॥

ॐ ह्रीं अजीवद्रव्यप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९०॥

( हरिगीत )
संस्थान अर संघात रस-गँध-वरण शब्द स्पर्श जो।
वे सभी पुद्गल दशा में पुद्गल दरव निष्पन्न हैं॥१२६॥

ॐ ह्रीं संस्थान-संहननजडत्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९१॥

( गाथा )
एवमभिगम्म जीवं अण्णेहिं वि पज्जएहिं बहुगेहिं।
अभिगच्छदु अजीवं णाणंतरिदेहिं लिंगेहिं॥१२३॥
आगासकालपोग्गलधम्माधम्मेसु णत्थि जीवगुणा।
तेसिं अचेदणत्तं भणिदं जीवस्स चेदणदा॥१२४॥
सुहदुक्खजाणणा वा हिदपरियम्मं च अहिदभीरुत्तं।
जस्स ण विज्जदि णिच्चं तं समणा बेंति अजीवं॥१२५॥
संठाणा संघादा वण्णरसप्फासगंधसद्दा य।
पोग्गलदव्वप्पभवा होंति गुणा पज्जया य बहू॥१२६॥

( हरिगीत )

चेतना गुण युक्त आतम अशब्द अरस अगंध है।
है अनिर्दिष्ट अव्यक्त वह, जानो अलिंगग्रहण उसे॥१२७॥

ॐ ह्रीं आत्मस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९२॥

( हरिगीत )

संसार तिष्ठें जीव जो रागादि युत होते रहें।
रागादि से हो कर्म आस्रव करम से गति-गमन हो॥१२८॥

गति में सदा हो प्राप्त तन-तन इन्द्रियों से सहित हो।
इन्द्रियों से विषयग्रहण अर विषय से फिर राग हो॥१२९॥

रागादि से भवचक्र में प्राणी सदा भ्रमते रहें।
हैं अनादि अनन्त अथवा, सनिधन जिनवर कहे॥१३०॥

ॐ ह्रीं रागादिपरिणामफलप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९३॥

( गाथा )

अरसमरूवमगंधं अव्वत्तं चेदणागुणमसद्दं।
जाण अलिंगग्गहणं जीवमणिद्दिट्ठसंठाणं॥१२७॥

जो खलु संसारत्थो जीवो तत्तो दु होदि परिणामो।
परिणामादो कम्मं कम्मादो होदि गदिसु गदी॥१२८॥

गदिमधिगदस्स देहो देहादो इंदियाणि जायंते।
तेहिं दु विसयग्गहणं तत्तो रागो व दोसो वा॥१२९॥

जायदि जीवस्सेवं भावो संसारचक्कवालम्मि।
इदि जिणवरेहिं भणिदो अणादिणिधणो सणिधणो॥१३०॥

( हरिगीत )

मोह राग अर द्वेष अथवा हर्ष जिसके चित्त में।
इस जीव के शुभ या अशुभ परिणाम का सद्भाव है॥१३१॥

शुभभाव जिय के पुण्य हैं अर अशुभ परिणति पाप हैं।
उनके निमित से पौद्गलिक परमाणु कर्मपना धरें॥१३२॥

ॐ ह्रीं पुण्य-पापनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९४॥

( हरिगीत )

जो कर्म का फल विषय है, वह इन्द्रियों से भोग्य हैं।
इन्द्रिय विषय हैं मूर्त इससे करम फल भी मूर्त है॥१३३॥

ॐ ह्रीं कर्मणःमूर्तत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९५॥

( हरिगीत )

मूर्त का स्पर्श मूरत, मूर्त बँधते मूर्त से।
आत्मा अमूरत करम मूरत, अन्योन्य अवगाहन लहें॥१३४॥

ॐ ह्रीं जीवकर्मपरस्परावगाहनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९६॥

( गाथा )

मोहो रागो दोसो चित्तपसादो य जस्स भावम्मि।
विज्जदि तस्स सुहो वा असुहो वा होदि परिणामो॥१३१॥

सुहपरिणामो पुण्णं असुहो पावं ति हवदि जीवस्स।
दोण्हं पोग्गलमेत्तो भावो कम्मत्तणं पत्तो॥१३२॥

जम्हा कम्मस्स फलं विसयं फासेहिं भुंजदे णियदं।
जीवेण सुहं दुक्खं तम्हा कम्माणि मुत्ताणि॥१३३॥

मुत्तो फासदि मुत्तं मुत्तो मुत्तेण बंधमणुहवदि।
जीवो मुत्तिविरहिदो गाहदि ते तेहिं उग्गहदि॥१३४॥

( हरिगीत )

हो रागभाव प्रशस्त अर अनुकम्प हिय में है जिसे।
मन में नहीं हो कलुषता नित पुण्य आस्रव हो उसे॥१३५॥

ॐ ह्रीं पुण्यास्रवप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९७॥

( हरिगीत )

अरहंत सिद्ध अर साधु भक्ति गुरु प्रति अनुगमन जो।
वह राग कहलाता प्रशस्त जँह धरम का आचरण हो॥१३६॥

ॐ ह्रीं प्रशस्तरागप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९८॥

( हरिगीत )

क्षुधा तृषा से दुःखिजन को व्यथित होता देखकर।
जो दुःख मन में उपजता करुणा कहा उस दुःख को॥१३७॥

ॐ ह्रीं करुणास्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९९॥

( गाथा )

रागो जस्स पसत्थो अणुकंपासंसिदो य परिणामो।
चित्तम्हि णत्थि कलुसं पुण्णं जीवस्स आसवदि॥१३५॥

अरहंतसिद्धसाहूसु भत्ती धम्मम्मि जा य खलु चेट्ठा।
अणुगमणं पि गुरूणां पसत्थरागो त्ति वुच्चंति॥१३६॥

तिसिदं व भुक्खिदं वा दुहिदं दट्ठूण जो दु दुहिदमणो।
पडिवज्जदि तं किवया तस्सेसा होदि अणुकंपा॥१३७॥

( हरिगीत )

अभिमान माया लोभ अर क्रोधादि भय परिणाम जो।
सब कलुषता के भाव ये हैं क्षुभित करते जीव को॥१३८॥

ॐ ह्रीं कलुषतानिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१००॥

( हरिगीत )

प्रमादयुतचर्या कलुषता, विषयलोलुप परिणति।
परिताप अर अपवाद पर का पाप आस्रव हेतु हैं॥१३९॥

चार संज्ञा तीन लेश्या पाँच इन्द्रियाधीनता।
आर्त-रौद्र कुध्यान अर कुज्ञान है पापप्रदा॥१४०॥

ॐ ह्रीं पापास्रवनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०१॥

( हरिगीत )

कषाय-संज्ञा इन्द्रियों का निग्रह करें सन् मार्ग से।
वह मार्ग ही संवर कहा, आस्रव निरोधक भाव से॥१४१॥

( गाथा )

कोधो व जदा माणो माया लोभो व चित्तमासेज्ज।
जीवस्स कुणदि खोहं कलुसो त्ति य तं बुधा बेंति॥१३८॥

चरिया पमादबहुला कालुस्सं लोलदा य विसएसु।
परपरिदावपवादो पावस्स य आसवं कुणदि॥१३९॥

सण्णाओ य तिलेस्सा इंदियवसदा य अट्टरुद्दाणि।
णाणं च दुप्पउत्तं मोहो पावप्पदा होंति॥१४०॥

इंदियकसायसण्णा णिग्गहिदा जेहिं सुट्ठ मग्गम्हि।
जावत्तावत्तेसिं पिहिदं पावासवच्छिद्दं॥१४१॥

जिनको न रहता राग-द्वेष अर मोह सब परद्रव्य में।
आस्रव उन्हें होता नहीं, रहते सदा समभाव में॥१४२॥

जिस व्रती के त्रय योग में जब पुण्य एवं पाप ना।
उस व्रती के उस भाव से तब द्रव्य संवर वर्तता॥१४३॥

ॐ ह्रीं संवरपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०२॥

( हरिगीत )

शुद्धोपयोगी भावयुत जो वर्तते हैं तपविषै।
वे नियम से निज में रमें बहु कर्म को भी निर्जरें॥१४४॥

आत्मानुभव युत आचरण से ध्यान आत्मा का धरें।
वे तत्त्वविद संवर सहित हो कर्म रज को निर्जरें॥१४५॥

ॐ ह्रीं निर्जरापदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०३॥

( हरिगीत )

नहिं राग-द्वेष-विमोह अरु नहिं योग सेवन है जिसे।
प्रगटी शुभाशुभ दहन को, निज ध्यानमय अग्नि उसे॥१४६॥

ॐ ह्रीं ध्यानस्वरूपप्रतिपादक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०४॥

( गाथा )

जस्स ण विज्जदि रागो दोसो मोहो व सव्वदव्वेसु।
णासवदि सुहं असुहं समसुहदुक्खस्स भिक्खुस्स॥१४२॥

जस्स जदा खलु पुण्णं जोगे पावं च णत्थि विरदस्स।
संवरणं तस्स तदा सुहासुहकदस्स कम्मस्स॥१४३॥

संवरजोगेहिं जुदो तवेहिं जो चिट्ठदे बहुविहेहिं।
कम्माणं णिज्जरणं बहुगाणं कुणदि सो णियदं॥१४४॥

जो संवरेण जुत्तो अप्पट्टपसाधगो हि अप्पाणं।
मुणिऊण झायदि णियदं णाणं सो संधुणोदि कम्मरयं॥१४५॥

जस्स ण विज्जदि रागो दोसो मोहो व जोगपरिकम्मो।
तस्स सुहासुहडहणो झाणमओ जायदे अग्णी॥१४६॥

( हरिगीत )

आत्मा यदि मलिन हो करता शुभाशुभ भाव को।
तो विविध पुद्गल कर्म द्वारा प्राप्त होता बन्ध को॥१४७॥

है योग हेतुक कर्म आस्रव योग तन-मन जनित हैं।
है भाव हेतुक बन्ध अर भाव रतिरुष सहित है॥१४८॥

प्रकृति प्रदेश आदि चतुर्विधि कर्म के कारण कहे।
रागादि कारण उन्हें भी, रागादि बिन वे ना बंधे॥१४९॥

ॐ ह्रीं बंधपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०५॥

( हरिगीत )

मोहादि हेतु अभाव से ज्ञानी निरास्रव नियम से।
भावास्रवों के नाश से ही कर्म का आस्रव रुके॥१५०॥

कर्म आस्रवरोध से सर्वत्र समदर्शी बने।
इन्द्रिसुख से रहित अव्याबाध सुख को प्राप्त हों॥१५१॥

ॐ ह्रीं भावमोक्षनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०६॥

( गाथा )

जं सुहमसुहमुदिण्णं भावं रत्तो करेदि जदि अप्पा।
सो तेण हवदि बद्धो पोग्गलकम्मेण विविहेण॥१४७॥

जोगणिमित्तं गहणं जोगो मणवयणकायसंभूदो।
भावणिमित्तो बंधो भावो रदिरागदोसमोहजुदो॥१४८॥

हेदू चदुव्वियप्पो अट्ठवियप्पस्स कारणं भणिदं।
तेसिं पि य रागादी तेसिमभावे ण बज्झंति॥१४९॥

हेदुमभावे णियमा जायदि णाणिस्स आसवणिरोधो।
आसवभावेण विणा जायदि कम्मस्स दु णिरोधो॥१५०॥

कम्मस्साभावेण य सव्वण्हू सव्वलोगदरिसी य।
पावदि इंदियरहिदं अव्वाबाहं सुहमणंतं॥१५१॥

अर्घ्यावली : पंचास्तिकायसंग्रह द्वितीय स्कन्ध पूजन

( हरिगीत )
ज्ञान दर्शन पूर्ण अर परद्रव्य विरहित ध्यान जो।
वह निर्जरा का हेतु है निजभाव परिणत जीव को॥१५२॥

ॐ ह्रीं निर्जराकारणभूतध्यानप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०७॥

( हरिगीत )
जो सर्व संवर युक्त हैं अरु कर्म सब निर्जर करें।
वे रहित आयु वेदनीय और सर्व कर्म विमुक्त है॥१५३॥

ॐ ह्रीं द्रव्यमोक्षपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०८॥

( हरिगीत )
चेतन स्वभाव अनन्यमय निर्बाध दर्शन-ज्ञान है।
दृग ज्ञानस्थित अस्तित्व ही चारित्र जिनवर ने कहा॥१५४॥

ॐ ह्रीं मोक्षमार्गप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०९॥

( गाथा )
दंसणणाणसमग्गं झाणं णो अण्णदव्वसंजुत्तं।
जायदि णिज्जरहेदू सभावसहिदस्स साहुस्स॥१५२॥

जो संवरेण जुत्तो णिज्जरमाणोध सव्वकम्माणि।
ववगदवेदाउस्सो मुयदि भवं तेण सो मोक्खो॥१५३॥

जीवसहावं णाणं अप्पडिहददंसणं अणण्णमयं।
चरियं च तेसु णियदं अत्थित्तमणिंदियं भणियं॥१५४॥

( हरिगीत )
स्व समय स्वयं से नियत है पर भाव अनियत पर समय।
चेतन रहे जब स्वयं में तब कर्मबंधन पर विजय॥१५५॥
जो राग से पर द्रव्य में करते शुभाशुभ भाव हैं।
परचरित में लवलीन वे स्व-चरित्र से परिभ्रष्ट है॥१५६॥
पुण्य एवं पाप आस्रव आतम करे जिस भाव से।
वह भाव है परचरित ऐसा कहा है जिनदेव ने॥१५७॥
जो सर्व संगविमुक्त एवं अनन्य आत्मस्वभाव से।
जाने तथा देखे नियत रह उसे चारित्र है कहा॥१५८॥
पर द्रव्य से जो विरत हो निजभाव में वर्तन करे।
गुणभेद से भी पार जो वह स्व-चरित को आचरे॥१५९॥

ॐ ह्रीं स्व-समयपरसमयचारित्रस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११०॥

( गाथा )
जीवो सहावणियदो अणियदगुणपज्जओध परसमओ।
जदि कुणदि सगं समयं पब्भस्सदि कम्मबंधादो॥१५५॥

जो परदव्वम्हि सुहं असुहं रागेण कुणदि जदि भावं।
सो सगचरित्तभट्ठो परचरियचरो हवदि जीवो॥१५६॥

आसवदि जेण पुण्णं पावं वा अप्पणोध भावेण।
सो तेण परचरित्तो हवदि त्ति जिणा परूवेंति॥१५७॥

जो सव्वसंगमुक्को णण्णमणो अप्पणं सहावेण।
जाणदि पस्सदि णियदं सो सगचरियं चरदि जीवो॥१५८॥

चरियं चरदि सगं सो जो परदव्वप्पभावरहिदप्पा।
दंसणणाणवियप्पं अवियप्पं चरदि अप्पादो॥१५९॥

( हरिगीत )
धर्मादि की श्रद्धा सुदृग पूर्वांग बोध-सुबोध है।
तप माँहि चेष्टा चरण मिल व्यवहार मुक्तिमार्ग है॥१६०॥
जो जीव रत्नत्रय सहित आत्म चिन्तन में रमे।
छोड़े ग्रहे नहिं अन्य कुछ शिवमार्ग निश्चय है यही॥१६१॥

ॐ ह्रीं व्यवहारनिश्चयमोक्षमार्गप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१११॥

( हरिगीत )
देखे जाने आचरे जो अनन्यमय निज आत्म को।
वे जीव दर्शन-ज्ञान अर चारित्र हैं निश्चयपने॥१६२॥

ॐ ह्रीं आत्मैव चारित्रज्ञानदर्शन-इतिप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११२॥

( हरिगीत )
जाने-देखे सर्व जिससे हो सुखानुभव उसी से।
यह जानता है भव्य ही श्रद्धा करे ना अभव्य जिय॥१६३॥

ॐ ह्रीं भव्याभव्यस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११३॥

( गाथा )
धम्मादीसद्दहणं सम्मत्तं णाणमंगपुव्वगदं।
चेट्ठा तवम्हि चरिया ववहारो मोक्खमग्गो त्ति॥१६०॥

णिच्छयणएण भणिदो तिहि तेहिं समाहिदो हु जो अप्पा।
ण कुणदि किंचि वि अण्णं ण मुयदि सो मोक्खमग्गो त्ति॥१६१॥

जो चरदि णादि पेच्छदि अप्पाणं अप्पणा अणण्णमयं।
सो चरित्तं णाणं दंसणमिदि णिच्छिदो होदि॥१६२॥

जेण विजाणदि सव्वं पेच्छदि सो तेण सोक्खमणुहवदि।
इदि तं जाणदि भविओ अभवियत्तो ण सद्दहदि॥१६३॥

( हरिगीत )
दृग-ज्ञान अर चारित्र मुक्तिपंथ मुनिजन ने कहे।
पर ये ही तीनों बंध एवं मुक्ति के भी हेतु हैं॥१६४॥

ॐ ह्रीं दर्शन-ज्ञान-चारित्रैव मोक्षमार्गबंधमार्गश्च-इतिनिरूपक श्रीपंचास्ति-कायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११४॥

( हरिगीत )
शुभभक्ति से दुखमुक्त हो जाने यदि अज्ञान से।
उस ज्ञानी को भी परसमय ही कहा है जिनदेव ने॥१६५॥

ॐ ह्रीं सूक्ष्मपरसमयप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११५॥

( हरिगीत )
अरहंत सिद्ध मुनिशास्त्र की अर चैत्य की भक्ति करे।
बहु पुण्य बंधता है उसे पर कर्मक्षय वह नहि करे॥१६६॥

ॐ ह्रीं भक्तिकर्मक्षयनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११६॥

( गाथा )
दंसणणाणचरित्ताणि मोक्खमग्गो त्ति सेविदव्वाणि।
साधूहि इदं भणिदं तेहिं दु बंधो व मोक्खो वा॥१६४॥

अण्णाणादो णाणी जदि मण्णदि सुद्धसंपओगादो।
हवदि त्ति दुक्खमोक्खं परसमयरदो हवदि जीवो॥१६५॥

अरहंतसिद्धचेदियपवयणगणणाणभत्तिसंपण्णो।
बंधदि पुण्णं बहुसो ण हु सो कम्मक्खयं कुणदि॥१६६॥

( हरिगीत )
अणुमात्र जिसके हृदय में परद्रव्य के प्रति राग है।
हो सर्व आगमधर भले जाने नहीं निजभक्ति को॥१६७॥

ॐ ह्रीं स्वसमयानुपलब्धेः रागैककारणप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११७॥

( हरिगीत )
चित्त भ्रम से रहित हो निःशंक जो होता नहीं।
हो नहीं सकता उसे संवर अशुभ अर शुभ दुःख का॥१६८॥

निःसंग निर्मम हो मुमुक्षु सिद्ध की भक्ति करें।
सिद्धसम निज में रमन कर मुक्ति कन्या को वरें॥१६९॥

ॐ ह्रीं रागादि-अभावप्रेरक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११८॥

( हरिगीत )
तत्त्वार्थ अर जिनवर प्रति जिसके हृदय में भक्ति है।
संयम तथा तप युक्त को भी दूरतर निर्वाण है॥१७०॥

ॐ ह्रीं भक्तेः मुक्त्युपायत्वनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११९॥

( गाथा )
जस्स हिदएणुमेत्तं वा परदव्वम्हि विज्जदे रागो।
सो ण विजाणदि समयं सगस्स सव्वागमधरो वि॥१६७॥

धरिदुं जस्स ण सक्कं चित्तुब्भामं विणा दु अप्पाणं।
रोधो तस्स ण विज्जदि सुहासुहकदस्स कम्मस्स॥१६८॥

तम्हा णिव्वुदिकामो णिस्संगो णिम्ममो य हविय पुणो।
सिद्धेस कुणदि भत्तिं णिव्वाणं तेण पप्पोदि॥१६९॥

सपयत्थं तित्थयरं अभिगदबुद्धिस्स सुत्तरोइस्स।
दूरतरं णिव्वाणं संजमतवसंपउत्तस्स॥१७०॥

( हरिगीत )
अरहंत-सिद्ध-जिनवचन सह जिनप्रतिमाओं के भजन को।
संयम सहित तप जो करें वे जीव पाते स्वर्ग को॥१७१॥

ॐ ह्रीं अरहंतादिभक्तिस्वर्गहेतुनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२०॥

( हरिगीत )
यदि मुक्ति का है लक्ष्य तो फिर राग किंचित् ना करो।
वीतरागी बन सदा को भवजलधि से पार हो॥१७२॥

ॐ ह्रीं वीतरागताप्रेरक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२१॥

( हरिगीत )
प्रवचनभक्ति से प्रेरित सदा यह हेतु मार्ग प्रभावना।
दिव्यध्वनि का सारमय यह ग्रन्थ मुझसे है बना॥१७३॥

ॐ ह्रीं ग्रन्थोपसंकारक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२२॥

( गाथा )
अरहंतसिद्धचेदियपवयणभत्तो परेण णियमेण।
जो कुणदि तवोकम्मं सो सुरलोगं समादियदि॥१७१॥

तम्हा णिव्वुदिकामो रागं सव्वत्थ कुणदु मा किंचि।
सो तेण वीदरागो भविओ भवसायरं तरदि॥१७२॥

मग्गप्पभावणट्ठं पवयणभत्तिप्पचोदिदेण मया।
भणियं पवयणसारं पंचत्थियसंगह सुत्तं॥१७३॥

जयमाला

( दोहा )
पूजन अर अर्घ्यावली पूर्ण हुई साधार।
अब जयमाला में सुनो द्वितीय कंध का सार॥१॥

( मानव )
निज आतम को पहिचाने निज को ही अपना माने।
यह निश्चय सम्यग्दर्शन निज में अपनापन ठाने॥
जो नव तत्त्वार्थ बताये जिनवर की दिव्यध्वनि में।
रे सम्यग्दर्शन कहते उनकी सम्यक् श्रद्धा को॥२॥

दो द्रव्य तत्त्व हैं उनमें जो जीव-अजीव कहे हैं।
रे शेष तत्त्व सब इनके ही हैं विशेष तुम जानो॥
पर्याय तत्त्व हैं वे सब रे पुण्य पाप अर आस्रव।
संवर निर्जरा अरे रे तुम बंध मोक्ष पहिचानो॥३॥

ये नौ तत्त्वार्थ बखाने जो सभी चेतनाचेतन।
इनमें जो देखे जाने वे जीव तत्त्व सब चेतन॥
पुद्गल नभ धर्म-अधर्म अर काल न कोई चेतन।
जो नहीं जानते कुछ भी वे सभी अजीव अचेतन॥४॥

शुभ और अशुभभावों से हो पुण्य-पाप का आस्रव।
अर पुण्य-पाप बंधते हैं - ये सब हैं भव के कारण॥
भव का अभाव करना है तो इन्हें त्यागना होगा।
जो शुद्धभावमय संवर उसको अपनाना होगा॥५॥

शुद्धभाव से भाई संवर निर्जर अर मुक्ति।
होता है सुखमय जीवन होती है दुख से मुक्ति॥
रे शुद्धभाव की महिमा का पार नहीं है जग में।
अर पुण्य-पाप भावों का स्थान न मुक्तिमग में॥६॥

पुण्य-पाप भावों को जिन अशुद्धभाव कहते हैं।
उन भावों से ही भाई शुभ-अशुभ कर्म बंधते हैं॥
शुभ-अशुभ कर्म बंधते हैं कर्मों का आस्रव होता।
उनके ही कारण प्राणी भवसागर में रुलते हैं॥७॥

उन पुण्य-पाप भावों को तुम आस्रव-बंध ही जानो।
उनके समान ही इनको तुम हेय तत्त्व पहिचानो॥
संवर निर्जरा अर मुक्ति को उपादेय ही मानो।
अपने से भिन्न सभी को तुम ज्ञेयरूप ही जानो॥८॥

इक आतम अपना भाई है परमज्ञेय सब जग में।
श्रद्धेय ध्येय सब जग में उपयोगी मुक्तिमग में॥
उसका ही ध्यान करो तुम उसको ही अपना जानो।
उसमें ही लीन रहो तुम उसमें ही जम-रम जावो॥९॥

जहाँ सप्ततत्त्व की भाई रे बात कही जाती है।
तहाँ पुण्य-पाप को भाई इनमें शामिल करते हैं॥
ये सभी हेय हैं इक से इनमें कोइ भेद नहीं है।
इन सबको छोड़ो भाई कोइ करने योग्य नहीं है॥१०॥

( सोरठा )
पुण्य-पाप से पार निज आतम का धर्म है।
महिमा अपरंपार निज आतम के धर्म की॥११॥

( दोहा )
रत्नत्रय तत्त्वार्थ का है स्वरूप स्पष्ट।
इन्हें जानकर भव्यजन होवें भव से भ्रष्ट॥१२॥

पंचास्तिकायसंग्रह भक्ति

( मानव )

यह कुन्दकुन्द की रचना…

यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥ टेक॥

पंच अस्तिकायों का अति सरल सुगम प्रतिपादन।
सत्लक्षण षट्द्रव्यों का वर्णन विध-विध मनभावन॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥१॥

तत्त्वार्थ बताये इसमें उनका सतर्क प्रतिपादन।
अर तीन रतन समझाये मुक्तिमग में अति पावन॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥२॥

सम्यग्दर्शन भवनाशक सद्ज्ञान और सत् संयम।
हैं तीन रतन इस जग में समभावमयी हो जीवन॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥३॥

इसको जो पढ़ें-पढ़ावें वे सम्यग्दर्शन पावें।
सद्ज्ञानपूर्वक संयम धरकर मुक्ति में जावें॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥४॥

( दोहा )

पंचास्तिकाय सद्ग्रन्थ में प्रतिपादित जो पंथ।
उस पर जो जन चलत हैं उनके भव का अंत॥५॥


Artist: डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल; गाथाओं का पद्यानुवाद पण्डित रतनचन्द भारिल्ल
स्रोत: पंचास्तिकायसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल), पृष्ठ १९