स्थापना
( रोला )
पंचास्तिकाय संग्रह की इस तीजी पूजा में।
दूजे थल की पूजन करते भक्ति भाव से॥
इसमें सबसे पहले रत्नत्रय समझाते।
सम्यक् रत्नत्रय का सम्यक् रूप बताते॥१॥
अपने में अपनापन निश्चय सम्यग्दर्शन।
तत्त्वों का श्रद्धान कहा जाता है सम्यक्॥
रत्नत्रय के साथ अरे नव तत्त्वार्थों को।
समझाते हैं अरे विविध विध विविध नयों से॥२॥
( दोहा )
इसप्रकार इस कंध में रत्नत्रय का रूप।
समझाया है युक्ति से नव तत्त्वार्थ स्वरूप॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागम! अत्र अवतर-अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागम!! अत्र तिष्ठ-तिष्ठ, ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागम!!! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट्।
( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )
( रोला )
जल
है क्रोधाग्नि बुझानेवाला रत्नत्रय जल।
रत्नत्रय जल अरे कर्मरज धोनेवाला॥
रत्नत्रय धारण कर भवजल पार हो गये।
हम नमते हैं चरण कमल में उन भव्यों के॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
चन्दन
गर्मी का आताप मिटानेवाला चन्दन।
रत्नत्रय भवताप मिटानेवाला चन्दन॥
मुक्तिमार्ग में चलनेवाले साधकगण का।
हम करते हैं बार-बार शत-शत अभिनन्दन॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
अक्षत
अक्षत सा अक्षत आतम ही परमातम है।
अक्षत अर्पण कर अक्षत पद का अभिलाषी॥
आतम के आश्रय से अक्षत पद मिलता है।
मैं तो केवल हूँ अक्षत पद का प्रत्याशी॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
पुष्प
जहाँ पुष्प खिलते हैं फल भी पैदा होते।
मुक्तिमार्ग के पुष्प खिलें तो मुक्ति मिले ही॥
सम्यग्दृष्टि ज्ञानी जो रत्नत्रयधारी।
उनको तो अवश्य मुक्तिफल मिले मिले ही॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
नैवेद्य
पकवानों के सेवन से तो निश्चित जानो।
चाहे दिनभर को ही सही पर भूख मिटेगी॥
पर आतम के अनुभव से जमने-रमने से।
क्षुधा रोग का है अभाव स्थाई रूप से॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥५॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीप
तम नाशक दीपक से चाहे सीमित जग का।
अंधकार तो मिटता ही है निश्चित जानो॥
केवलज्ञान प्रदीप जले तो सारे जग का।
अंधकार मिटता है यह भी निश्चित मानो॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धूप
अरे धूप से वातावरण शुद्ध होता है।
मार्ग शुद्ध होता है निज के ज्ञान-ध्यान से॥
मुक्तिमार्ग में चलने वाले भव्यजनों का।
निज में जमना-रमना ही तो मुक्तिमार्ग है॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥७॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
फल
पुण्य-पाप का फल तो है संसार भ्रमण ही।
वीतराग परिणाम फलें मुक्ति मारग में॥
ये लौकिक फल अरे समर्पण करता हूँ मैं।
अर चलता हूँ शुद्धभाव के मुक्ति मग में॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥८॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
अर्घ्य
बेशकीमती अर उपयोगी सभी वस्तुयें।
जो जीवन को सहज बनाती हैं इस जग में॥
वे ही हैं बस अर्घ्य समर्पण करके उनको।
मैं अनर्घ्यपद चाहूँ चलकर मुक्तिमग में॥
निश्चय रत्नत्रय ही सम्यक् मोक्षमार्ग है।
अपने में अपनापन ही है सम्यग्दर्शन॥
तत्त्वार्थों का रूप समझना अति आवश्यक।
तत्त्वारथ श्रद्धान कहा है सम्यग्दर्शन॥९॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचास्तिकायसंग्रहद्वितीयश्रुतस्कंधजिनागमाय अनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अर्घ्यावली
( हरिगीत )
मुक्तिपद के हेतु से शिरसा नमूं महावीर को।
पदार्थ के व्याख्यान से प्रस्तुत करूँ शिवमार्ग को॥१०५॥
ॐ ह्रीं श्रीमहावीरजिनाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७९॥
( हरिगीत )
सम्यक्त्व ज्ञान समेत चारित राग-द्वेष विहीन जो।
मुक्ति का मारग कहा भवि जीव हित जिनदेव ने॥१०६॥
( गाथा )
अभिवंदिऊण सिरसा अपुणब्भवकारणं महावीरं।
तेसिं पयत्थभंगं मग्गं मोक्खस्स वोच्छामि॥१०५॥
सम्मत्तणाणजुत्तं चारित्तं रागदोसपरिहीणं।
मोक्खस्स हवदि मग्गो भव्वाणं लद्धबुद्धीणं॥१०६॥
नव पदों के श्रद्धान को समकित कहा जिनदेव ने।
वह ज्ञान सम्यग्ज्ञान अर समभाव ही चारित्र है॥१०७॥
ॐ ह्रीं मोक्षमार्गनिूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८०॥
( हरिगीत )
फल जीव और अजीव तद्गत पुण्य एवं पाप हैं।
आस्रव संवर निर्जरा अर बन्ध मोक्ष पदार्थ हैं॥१०८॥
ॐ ह्रीं नवपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८१॥
( हरिगीत )
संसारी अर सिद्धात्मा उपयोग लक्षण द्विविध।
जग जीव वर्तें देह में अर सिद्ध देहातीत हैं॥१०९॥
ॐ ह्रीं जीवभेदनिूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८२॥
( गाथा )
सम्मत्तं सद्दहणं भावाणं तेसिमधिगमो णाणं।
चारित्तं समभावो विसएसु विरूढमग्गाणं॥१०७॥
जीवाजीवा भावा पुण्णं पावं च आसवं तेसिं।
संवरणं णिज्जरणं बंधो मोक्खो य ते अट्ठा॥१०८॥
जीवा संसारत्था णिव्वादा चेदणप्पगा दुविहा।
उवओगलक्खणा वि य देहादेहप्पवीचारा॥१०९॥
( हरिगीत )
भू जल अनल वायु वनस्पति काय जीव सहित कहे।
बहु संख्य पर यति मोहयुत स्पर्श ही देती रहें॥११०॥
उनमें त्रय स्थावर तनु त्रस जीव अग्नि वायु युत।
ये सभी मन से रहित हैं अर एक स्पर्शन सहित हैं॥१११॥
ये पृथ्वी कायिक आदि जीव निकाय पाँच प्रकार के।
सभी मन परिणाम विरहित जीव एकेन्द्रिय कहे॥११२॥
अण्डस्थ अर गर्भस्थ प्राणी ज्ञान शून्य अचेत ज्यों।
पंचविध एकेन्द्रि प्राणी ज्ञान शून्य अचेत त्यों॥११३॥
ॐ ह्रीं स्थावरसंसारीजीवनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८३॥
( हरिगीत )
लट केंचुआ अर शंख शीपी आदि जिय पग रहित हैं।
वे जानते रस स्पर्श को इसलिये दो इन्द्रि कहे॥११४॥
( गाथा )
पुढवी य उदगमगणी वाउ वणप्फदि जीवसंसिदा काया।
देंति खलु मोहबहुलं फासं बहुगा वि ते तेसिं॥११०॥
ति त्थावरतणुजोगा अणिलाणलकाइया य तेसु तसा।
मणपरिणामविरहिदा जीवा एइंदिया णेया॥१११॥
एदे जीवनिकाया पंचविधा पुढविकाइयादीया।
मणपरिणामविरहिदा जीवा एइंदिया णेया॥११२॥
अंडेसु पवढंता गब्भत्था माणुसा य मुच्छगया।
जारसिया तारिसया जीवा एगेंदिया णेया॥११३॥
संबुक्कमादुवाहा संखा सिप्पी अपादगा य किमी।
जाणंति रसं फासं जे ते बेइंदिया जीवा॥११४॥
चींटि-मकड़ी-लीख-खटमल बिच्छु आदिक जंतु जो।
फरस रस अरु गंध जाने तीन इन्द्रिय जीव वे॥११५॥
मधुमक्खी भ्रमर पतंग आदि डांस मच्छर जीव जो।
वे जानते हैं रूप को भी अतः चौइन्द्रिय कहें॥११६॥
भू-जल-गगनचर सहित जो सैनी-असैनी जीव हैं।
सुर-नर-नरक तिर्यंचगण ये पंच इन्द्रिय जीव हैं॥११७॥
नर कर्मभूमिज भोग भूमिज, देव चार प्रकार हैं।
तिर्यंच बहुविध कहे जिनवर, नरक सात प्रकार हैं॥११८॥
ॐ ह्रीं त्रसरूपसंसारीजीवनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८४॥
( हरिगीत )
गति आयु जो पूरव बंधे जब क्षीणता को प्राप्त हों।
अन्य गति को प्राप्त होता जीव लेश्या वश अहो॥११९॥
ॐ ह्रीं नवीनगतिप्राप्तिकारणनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८५॥
( गाथा )
जूगागुं भीमक्कणपिपीलिया विच्छुयादिया कीडा।
जाणंति रसं फासं गंधं तेइंदिया जीवा॥११५॥
उद्दंसमसयमक्खियमधुकरिभमरा पयंगमादीया।
रूवं रसं च गंधं फासं पुण ते विजाणंति॥११६॥
सुरणरणारयतिरिया वण्णरसप्फासगंधसद्दण्हू।
जलचरथलचरखचरा बलिया पंचेंदिया जीवा॥११७॥
देवा चउण्णिकाया मणुया पुण कम्मभोगभूमीया।
तिरिया बहुप्पयारा णेरइया पुढविभेयगदा॥११८॥
खीणे पुव्वणिबद्धे गदिणामे आउसे य ते वि खलु।
पाउण्णंति य अण्णं गदिमाउस्सं सलेस्सवसा॥११९॥
( हरिगीत )
पूर्वोक्त जीव निकाय देहाश्रित कहे जिनदेव ने।
देह विरहित सिद्ध हैं संसारी भव्य-अभव्य हैं॥१२०॥
ॐ ह्रीं भव्याभव्यरूपसंसारीभेदनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८६॥
( हरिगीत )
ये इन्द्रियाँ नहिं जीव हैं षट्काय भी चेतन नहीं।
है मध्य इनके चेतना वह जीव निश्चय जानना॥१२१॥
ॐ ह्रीं व्यवहारजीवत्वनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८७॥
( हरिगीत )
जिय जानता अर देखता, सुख चाहता दुःख से डरे।
भाव करता शुभ-अशुभ फल भोगता उनका अरे॥१२२॥
ॐ ह्रीं जीवलक्षणनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८८॥
( गाथा )
एदे जीवनिकाया देहप्पविचारमस्सिदा भणिदा।
देहविहूणा सिद्धा भव्वा संसारिणो अभव्वा या॥१२०॥
ण हि इंदियाणि जीवा काया पुण छप्पयार पण्णत्ता।
जं हवदि तेसु णाणं जीवो त्ति य तं परूवेंति॥१२१॥
जाणदि पस्सदि सव्वं इच्छदि सुक्खं बिभेदि दुक्खादो।
कुव्वदि हिदमहिदं वा भुंजदि जीवो फलं तेसिं॥१२२॥
( हरिगीत )
पूर्वोक्त अनेक प्रकार से इसतरह जाना जीव को।
जानो अजीव पदार्थ अब जड़ चिन्ह की पहचान से॥१२३॥
ॐ ह्रीं अजीवज्ञानप्रेरक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८९॥
( हरिगीत )
जीव के गुण हैं नहीं जड़ पुद्गलादि पदार्थ में।
उनमें अचेतनता कही चेतनपना है जीव में॥१२४॥
सुख-दुःख का वेदन नही, हित-अहित में उद्यम नही।
ऐसे पदार्थ अजीव है, कहते श्रमण उसको सदा॥१२५॥
ॐ ह्रीं अजीवद्रव्यप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९०॥
( हरिगीत )
संस्थान अर संघात रस-गँध-वरण शब्द स्पर्श जो।
वे सभी पुद्गल दशा में पुद्गल दरव निष्पन्न हैं॥१२६॥
ॐ ह्रीं संस्थान-संहननजडत्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९१॥
( गाथा )
एवमभिगम्म जीवं अण्णेहिं वि पज्जएहिं बहुगेहिं।
अभिगच्छदु अजीवं णाणंतरिदेहिं लिंगेहिं॥१२३॥
आगासकालपोग्गलधम्माधम्मेसु णत्थि जीवगुणा।
तेसिं अचेदणत्तं भणिदं जीवस्स चेदणदा॥१२४॥
सुहदुक्खजाणणा वा हिदपरियम्मं च अहिदभीरुत्तं।
जस्स ण विज्जदि णिच्चं तं समणा बेंति अजीवं॥१२५॥
संठाणा संघादा वण्णरसप्फासगंधसद्दा य।
पोग्गलदव्वप्पभवा होंति गुणा पज्जया य बहू॥१२६॥
( हरिगीत )
चेतना गुण युक्त आतम अशब्द अरस अगंध है।
है अनिर्दिष्ट अव्यक्त वह, जानो अलिंगग्रहण उसे॥१२७॥
ॐ ह्रीं आत्मस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९२॥
( हरिगीत )
संसार तिष्ठें जीव जो रागादि युत होते रहें।
रागादि से हो कर्म आस्रव करम से गति-गमन हो॥१२८॥
गति में सदा हो प्राप्त तन-तन इन्द्रियों से सहित हो।
इन्द्रियों से विषयग्रहण अर विषय से फिर राग हो॥१२९॥
रागादि से भवचक्र में प्राणी सदा भ्रमते रहें।
हैं अनादि अनन्त अथवा, सनिधन जिनवर कहे॥१३०॥
ॐ ह्रीं रागादिपरिणामफलप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९३॥
( गाथा )
अरसमरूवमगंधं अव्वत्तं चेदणागुणमसद्दं।
जाण अलिंगग्गहणं जीवमणिद्दिट्ठसंठाणं॥१२७॥
जो खलु संसारत्थो जीवो तत्तो दु होदि परिणामो।
परिणामादो कम्मं कम्मादो होदि गदिसु गदी॥१२८॥
गदिमधिगदस्स देहो देहादो इंदियाणि जायंते।
तेहिं दु विसयग्गहणं तत्तो रागो व दोसो वा॥१२९॥
जायदि जीवस्सेवं भावो संसारचक्कवालम्मि।
इदि जिणवरेहिं भणिदो अणादिणिधणो सणिधणो॥१३०॥
( हरिगीत )
मोह राग अर द्वेष अथवा हर्ष जिसके चित्त में।
इस जीव के शुभ या अशुभ परिणाम का सद्भाव है॥१३१॥
शुभभाव जिय के पुण्य हैं अर अशुभ परिणति पाप हैं।
उनके निमित से पौद्गलिक परमाणु कर्मपना धरें॥१३२॥
ॐ ह्रीं पुण्य-पापनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९४॥
( हरिगीत )
जो कर्म का फल विषय है, वह इन्द्रियों से भोग्य हैं।
इन्द्रिय विषय हैं मूर्त इससे करम फल भी मूर्त है॥१३३॥
ॐ ह्रीं कर्मणःमूर्तत्वप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९५॥
( हरिगीत )
मूर्त का स्पर्श मूरत, मूर्त बँधते मूर्त से।
आत्मा अमूरत करम मूरत, अन्योन्य अवगाहन लहें॥१३४॥
ॐ ह्रीं जीवकर्मपरस्परावगाहनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९६॥
( गाथा )
मोहो रागो दोसो चित्तपसादो य जस्स भावम्मि।
विज्जदि तस्स सुहो वा असुहो वा होदि परिणामो॥१३१॥
सुहपरिणामो पुण्णं असुहो पावं ति हवदि जीवस्स।
दोण्हं पोग्गलमेत्तो भावो कम्मत्तणं पत्तो॥१३२॥
जम्हा कम्मस्स फलं विसयं फासेहिं भुंजदे णियदं।
जीवेण सुहं दुक्खं तम्हा कम्माणि मुत्ताणि॥१३३॥
मुत्तो फासदि मुत्तं मुत्तो मुत्तेण बंधमणुहवदि।
जीवो मुत्तिविरहिदो गाहदि ते तेहिं उग्गहदि॥१३४॥
( हरिगीत )
हो रागभाव प्रशस्त अर अनुकम्प हिय में है जिसे।
मन में नहीं हो कलुषता नित पुण्य आस्रव हो उसे॥१३५॥
ॐ ह्रीं पुण्यास्रवप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९७॥
( हरिगीत )
अरहंत सिद्ध अर साधु भक्ति गुरु प्रति अनुगमन जो।
वह राग कहलाता प्रशस्त जँह धरम का आचरण हो॥१३६॥
ॐ ह्रीं प्रशस्तरागप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९८॥
( हरिगीत )
क्षुधा तृषा से दुःखिजन को व्यथित होता देखकर।
जो दुःख मन में उपजता करुणा कहा उस दुःख को॥१३७॥
ॐ ह्रीं करुणास्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९९॥
( गाथा )
रागो जस्स पसत्थो अणुकंपासंसिदो य परिणामो।
चित्तम्हि णत्थि कलुसं पुण्णं जीवस्स आसवदि॥१३५॥
अरहंतसिद्धसाहूसु भत्ती धम्मम्मि जा य खलु चेट्ठा।
अणुगमणं पि गुरूणां पसत्थरागो त्ति वुच्चंति॥१३६॥
तिसिदं व भुक्खिदं वा दुहिदं दट्ठूण जो दु दुहिदमणो।
पडिवज्जदि तं किवया तस्सेसा होदि अणुकंपा॥१३७॥
( हरिगीत )
अभिमान माया लोभ अर क्रोधादि भय परिणाम जो।
सब कलुषता के भाव ये हैं क्षुभित करते जीव को॥१३८॥
ॐ ह्रीं कलुषतानिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१००॥
( हरिगीत )
प्रमादयुतचर्या कलुषता, विषयलोलुप परिणति।
परिताप अर अपवाद पर का पाप आस्रव हेतु हैं॥१३९॥
चार संज्ञा तीन लेश्या पाँच इन्द्रियाधीनता।
आर्त-रौद्र कुध्यान अर कुज्ञान है पापप्रदा॥१४०॥
ॐ ह्रीं पापास्रवनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०१॥
( हरिगीत )
कषाय-संज्ञा इन्द्रियों का निग्रह करें सन् मार्ग से।
वह मार्ग ही संवर कहा, आस्रव निरोधक भाव से॥१४१॥
( गाथा )
कोधो व जदा माणो माया लोभो व चित्तमासेज्ज।
जीवस्स कुणदि खोहं कलुसो त्ति य तं बुधा बेंति॥१३८॥
चरिया पमादबहुला कालुस्सं लोलदा य विसएसु।
परपरिदावपवादो पावस्स य आसवं कुणदि॥१३९॥
सण्णाओ य तिलेस्सा इंदियवसदा य अट्टरुद्दाणि।
णाणं च दुप्पउत्तं मोहो पावप्पदा होंति॥१४०॥
इंदियकसायसण्णा णिग्गहिदा जेहिं सुट्ठ मग्गम्हि।
जावत्तावत्तेसिं पिहिदं पावासवच्छिद्दं॥१४१॥
जिनको न रहता राग-द्वेष अर मोह सब परद्रव्य में।
आस्रव उन्हें होता नहीं, रहते सदा समभाव में॥१४२॥
जिस व्रती के त्रय योग में जब पुण्य एवं पाप ना।
उस व्रती के उस भाव से तब द्रव्य संवर वर्तता॥१४३॥
ॐ ह्रीं संवरपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०२॥
( हरिगीत )
शुद्धोपयोगी भावयुत जो वर्तते हैं तपविषै।
वे नियम से निज में रमें बहु कर्म को भी निर्जरें॥१४४॥
आत्मानुभव युत आचरण से ध्यान आत्मा का धरें।
वे तत्त्वविद संवर सहित हो कर्म रज को निर्जरें॥१४५॥
ॐ ह्रीं निर्जरापदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०३॥
( हरिगीत )
नहिं राग-द्वेष-विमोह अरु नहिं योग सेवन है जिसे।
प्रगटी शुभाशुभ दहन को, निज ध्यानमय अग्नि उसे॥१४६॥
ॐ ह्रीं ध्यानस्वरूपप्रतिपादक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०४॥
( गाथा )
जस्स ण विज्जदि रागो दोसो मोहो व सव्वदव्वेसु।
णासवदि सुहं असुहं समसुहदुक्खस्स भिक्खुस्स॥१४२॥
जस्स जदा खलु पुण्णं जोगे पावं च णत्थि विरदस्स।
संवरणं तस्स तदा सुहासुहकदस्स कम्मस्स॥१४३॥
संवरजोगेहिं जुदो तवेहिं जो चिट्ठदे बहुविहेहिं।
कम्माणं णिज्जरणं बहुगाणं कुणदि सो णियदं॥१४४॥
जो संवरेण जुत्तो अप्पट्टपसाधगो हि अप्पाणं।
मुणिऊण झायदि णियदं णाणं सो संधुणोदि कम्मरयं॥१४५॥
जस्स ण विज्जदि रागो दोसो मोहो व जोगपरिकम्मो।
तस्स सुहासुहडहणो झाणमओ जायदे अग्णी॥१४६॥
( हरिगीत )
आत्मा यदि मलिन हो करता शुभाशुभ भाव को।
तो विविध पुद्गल कर्म द्वारा प्राप्त होता बन्ध को॥१४७॥
है योग हेतुक कर्म आस्रव योग तन-मन जनित हैं।
है भाव हेतुक बन्ध अर भाव रतिरुष सहित है॥१४८॥
प्रकृति प्रदेश आदि चतुर्विधि कर्म के कारण कहे।
रागादि कारण उन्हें भी, रागादि बिन वे ना बंधे॥१४९॥
ॐ ह्रीं बंधपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०५॥
( हरिगीत )
मोहादि हेतु अभाव से ज्ञानी निरास्रव नियम से।
भावास्रवों के नाश से ही कर्म का आस्रव रुके॥१५०॥
कर्म आस्रवरोध से सर्वत्र समदर्शी बने।
इन्द्रिसुख से रहित अव्याबाध सुख को प्राप्त हों॥१५१॥
ॐ ह्रीं भावमोक्षनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०६॥
( गाथा )
जं सुहमसुहमुदिण्णं भावं रत्तो करेदि जदि अप्पा।
सो तेण हवदि बद्धो पोग्गलकम्मेण विविहेण॥१४७॥
जोगणिमित्तं गहणं जोगो मणवयणकायसंभूदो।
भावणिमित्तो बंधो भावो रदिरागदोसमोहजुदो॥१४८॥
हेदू चदुव्वियप्पो अट्ठवियप्पस्स कारणं भणिदं।
तेसिं पि य रागादी तेसिमभावे ण बज्झंति॥१४९॥
हेदुमभावे णियमा जायदि णाणिस्स आसवणिरोधो।
आसवभावेण विणा जायदि कम्मस्स दु णिरोधो॥१५०॥
कम्मस्साभावेण य सव्वण्हू सव्वलोगदरिसी य।
पावदि इंदियरहिदं अव्वाबाहं सुहमणंतं॥१५१॥
अर्घ्यावली : पंचास्तिकायसंग्रह द्वितीय स्कन्ध पूजन
( हरिगीत )
ज्ञान दर्शन पूर्ण अर परद्रव्य विरहित ध्यान जो।
वह निर्जरा का हेतु है निजभाव परिणत जीव को॥१५२॥
ॐ ह्रीं निर्जराकारणभूतध्यानप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०७॥
( हरिगीत )
जो सर्व संवर युक्त हैं अरु कर्म सब निर्जर करें।
वे रहित आयु वेदनीय और सर्व कर्म विमुक्त है॥१५३॥
ॐ ह्रीं द्रव्यमोक्षपदार्थनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०८॥
( हरिगीत )
चेतन स्वभाव अनन्यमय निर्बाध दर्शन-ज्ञान है।
दृग ज्ञानस्थित अस्तित्व ही चारित्र जिनवर ने कहा॥१५४॥
ॐ ह्रीं मोक्षमार्गप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०९॥
( गाथा )
दंसणणाणसमग्गं झाणं णो अण्णदव्वसंजुत्तं।
जायदि णिज्जरहेदू सभावसहिदस्स साहुस्स॥१५२॥
जो संवरेण जुत्तो णिज्जरमाणोध सव्वकम्माणि।
ववगदवेदाउस्सो मुयदि भवं तेण सो मोक्खो॥१५३॥
जीवसहावं णाणं अप्पडिहददंसणं अणण्णमयं।
चरियं च तेसु णियदं अत्थित्तमणिंदियं भणियं॥१५४॥
( हरिगीत )
स्व समय स्वयं से नियत है पर भाव अनियत पर समय।
चेतन रहे जब स्वयं में तब कर्मबंधन पर विजय॥१५५॥
जो राग से पर द्रव्य में करते शुभाशुभ भाव हैं।
परचरित में लवलीन वे स्व-चरित्र से परिभ्रष्ट है॥१५६॥
पुण्य एवं पाप आस्रव आतम करे जिस भाव से।
वह भाव है परचरित ऐसा कहा है जिनदेव ने॥१५७॥
जो सर्व संगविमुक्त एवं अनन्य आत्मस्वभाव से।
जाने तथा देखे नियत रह उसे चारित्र है कहा॥१५८॥
पर द्रव्य से जो विरत हो निजभाव में वर्तन करे।
गुणभेद से भी पार जो वह स्व-चरित को आचरे॥१५९॥
ॐ ह्रीं स्व-समयपरसमयचारित्रस्वरूपनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रह-जिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११०॥
( गाथा )
जीवो सहावणियदो अणियदगुणपज्जओध परसमओ।
जदि कुणदि सगं समयं पब्भस्सदि कम्मबंधादो॥१५५॥
जो परदव्वम्हि सुहं असुहं रागेण कुणदि जदि भावं।
सो सगचरित्तभट्ठो परचरियचरो हवदि जीवो॥१५६॥
आसवदि जेण पुण्णं पावं वा अप्पणोध भावेण।
सो तेण परचरित्तो हवदि त्ति जिणा परूवेंति॥१५७॥
जो सव्वसंगमुक्को णण्णमणो अप्पणं सहावेण।
जाणदि पस्सदि णियदं सो सगचरियं चरदि जीवो॥१५८॥
चरियं चरदि सगं सो जो परदव्वप्पभावरहिदप्पा।
दंसणणाणवियप्पं अवियप्पं चरदि अप्पादो॥१५९॥
( हरिगीत )
धर्मादि की श्रद्धा सुदृग पूर्वांग बोध-सुबोध है।
तप माँहि चेष्टा चरण मिल व्यवहार मुक्तिमार्ग है॥१६०॥
जो जीव रत्नत्रय सहित आत्म चिन्तन में रमे।
छोड़े ग्रहे नहिं अन्य कुछ शिवमार्ग निश्चय है यही॥१६१॥
ॐ ह्रीं व्यवहारनिश्चयमोक्षमार्गप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१११॥
( हरिगीत )
देखे जाने आचरे जो अनन्यमय निज आत्म को।
वे जीव दर्शन-ज्ञान अर चारित्र हैं निश्चयपने॥१६२॥
ॐ ह्रीं आत्मैव चारित्रज्ञानदर्शन-इतिप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११२॥
( हरिगीत )
जाने-देखे सर्व जिससे हो सुखानुभव उसी से।
यह जानता है भव्य ही श्रद्धा करे ना अभव्य जिय॥१६३॥
ॐ ह्रीं भव्याभव्यस्वरूपप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११३॥
( गाथा )
धम्मादीसद्दहणं सम्मत्तं णाणमंगपुव्वगदं।
चेट्ठा तवम्हि चरिया ववहारो मोक्खमग्गो त्ति॥१६०॥
णिच्छयणएण भणिदो तिहि तेहिं समाहिदो हु जो अप्पा।
ण कुणदि किंचि वि अण्णं ण मुयदि सो मोक्खमग्गो त्ति॥१६१॥
जो चरदि णादि पेच्छदि अप्पाणं अप्पणा अणण्णमयं।
सो चरित्तं णाणं दंसणमिदि णिच्छिदो होदि॥१६२॥
जेण विजाणदि सव्वं पेच्छदि सो तेण सोक्खमणुहवदि।
इदि तं जाणदि भविओ अभवियत्तो ण सद्दहदि॥१६३॥
( हरिगीत )
दृग-ज्ञान अर चारित्र मुक्तिपंथ मुनिजन ने कहे।
पर ये ही तीनों बंध एवं मुक्ति के भी हेतु हैं॥१६४॥
ॐ ह्रीं दर्शन-ज्ञान-चारित्रैव मोक्षमार्गबंधमार्गश्च-इतिनिरूपक श्रीपंचास्ति-कायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११४॥
( हरिगीत )
शुभभक्ति से दुखमुक्त हो जाने यदि अज्ञान से।
उस ज्ञानी को भी परसमय ही कहा है जिनदेव ने॥१६५॥
ॐ ह्रीं सूक्ष्मपरसमयप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११५॥
( हरिगीत )
अरहंत सिद्ध मुनिशास्त्र की अर चैत्य की भक्ति करे।
बहु पुण्य बंधता है उसे पर कर्मक्षय वह नहि करे॥१६६॥
ॐ ह्रीं भक्तिकर्मक्षयनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११६॥
( गाथा )
दंसणणाणचरित्ताणि मोक्खमग्गो त्ति सेविदव्वाणि।
साधूहि इदं भणिदं तेहिं दु बंधो व मोक्खो वा॥१६४॥
अण्णाणादो णाणी जदि मण्णदि सुद्धसंपओगादो।
हवदि त्ति दुक्खमोक्खं परसमयरदो हवदि जीवो॥१६५॥
अरहंतसिद्धचेदियपवयणगणणाणभत्तिसंपण्णो।
बंधदि पुण्णं बहुसो ण हु सो कम्मक्खयं कुणदि॥१६६॥
( हरिगीत )
अणुमात्र जिसके हृदय में परद्रव्य के प्रति राग है।
हो सर्व आगमधर भले जाने नहीं निजभक्ति को॥१६७॥
ॐ ह्रीं स्वसमयानुपलब्धेः रागैककारणप्ररूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११७॥
( हरिगीत )
चित्त भ्रम से रहित हो निःशंक जो होता नहीं।
हो नहीं सकता उसे संवर अशुभ अर शुभ दुःख का॥१६८॥
निःसंग निर्मम हो मुमुक्षु सिद्ध की भक्ति करें।
सिद्धसम निज में रमन कर मुक्ति कन्या को वरें॥१६९॥
ॐ ह्रीं रागादि-अभावप्रेरक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११८॥
( हरिगीत )
तत्त्वार्थ अर जिनवर प्रति जिसके हृदय में भक्ति है।
संयम तथा तप युक्त को भी दूरतर निर्वाण है॥१७०॥
ॐ ह्रीं भक्तेः मुक्त्युपायत्वनिषेधक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११९॥
( गाथा )
जस्स हिदएणुमेत्तं वा परदव्वम्हि विज्जदे रागो।
सो ण विजाणदि समयं सगस्स सव्वागमधरो वि॥१६७॥
धरिदुं जस्स ण सक्कं चित्तुब्भामं विणा दु अप्पाणं।
रोधो तस्स ण विज्जदि सुहासुहकदस्स कम्मस्स॥१६८॥
तम्हा णिव्वुदिकामो णिस्संगो णिम्ममो य हविय पुणो।
सिद्धेस कुणदि भत्तिं णिव्वाणं तेण पप्पोदि॥१६९॥
सपयत्थं तित्थयरं अभिगदबुद्धिस्स सुत्तरोइस्स।
दूरतरं णिव्वाणं संजमतवसंपउत्तस्स॥१७०॥
( हरिगीत )
अरहंत-सिद्ध-जिनवचन सह जिनप्रतिमाओं के भजन को।
संयम सहित तप जो करें वे जीव पाते स्वर्ग को॥१७१॥
ॐ ह्रीं अरहंतादिभक्तिस्वर्गहेतुनिरूपक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२०॥
( हरिगीत )
यदि मुक्ति का है लक्ष्य तो फिर राग किंचित् ना करो।
वीतरागी बन सदा को भवजलधि से पार हो॥१७२॥
ॐ ह्रीं वीतरागताप्रेरक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२१॥
( हरिगीत )
प्रवचनभक्ति से प्रेरित सदा यह हेतु मार्ग प्रभावना।
दिव्यध्वनि का सारमय यह ग्रन्थ मुझसे है बना॥१७३॥
ॐ ह्रीं ग्रन्थोपसंकारक श्रीपंचास्तिकायसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२२॥
( गाथा )
अरहंतसिद्धचेदियपवयणभत्तो परेण णियमेण।
जो कुणदि तवोकम्मं सो सुरलोगं समादियदि॥१७१॥
तम्हा णिव्वुदिकामो रागं सव्वत्थ कुणदु मा किंचि।
सो तेण वीदरागो भविओ भवसायरं तरदि॥१७२॥
मग्गप्पभावणट्ठं पवयणभत्तिप्पचोदिदेण मया।
भणियं पवयणसारं पंचत्थियसंगह सुत्तं॥१७३॥
जयमाला
( दोहा )
पूजन अर अर्घ्यावली पूर्ण हुई साधार।
अब जयमाला में सुनो द्वितीय कंध का सार॥१॥
( मानव )
निज आतम को पहिचाने निज को ही अपना माने।
यह निश्चय सम्यग्दर्शन निज में अपनापन ठाने॥
जो नव तत्त्वार्थ बताये जिनवर की दिव्यध्वनि में।
रे सम्यग्दर्शन कहते उनकी सम्यक् श्रद्धा को॥२॥
दो द्रव्य तत्त्व हैं उनमें जो जीव-अजीव कहे हैं।
रे शेष तत्त्व सब इनके ही हैं विशेष तुम जानो॥
पर्याय तत्त्व हैं वे सब रे पुण्य पाप अर आस्रव।
संवर निर्जरा अरे रे तुम बंध मोक्ष पहिचानो॥३॥
ये नौ तत्त्वार्थ बखाने जो सभी चेतनाचेतन।
इनमें जो देखे जाने वे जीव तत्त्व सब चेतन॥
पुद्गल नभ धर्म-अधर्म अर काल न कोई चेतन।
जो नहीं जानते कुछ भी वे सभी अजीव अचेतन॥४॥
शुभ और अशुभभावों से हो पुण्य-पाप का आस्रव।
अर पुण्य-पाप बंधते हैं - ये सब हैं भव के कारण॥
भव का अभाव करना है तो इन्हें त्यागना होगा।
जो शुद्धभावमय संवर उसको अपनाना होगा॥५॥
शुद्धभाव से भाई संवर निर्जर अर मुक्ति।
होता है सुखमय जीवन होती है दुख से मुक्ति॥
रे शुद्धभाव की महिमा का पार नहीं है जग में।
अर पुण्य-पाप भावों का स्थान न मुक्तिमग में॥६॥
पुण्य-पाप भावों को जिन अशुद्धभाव कहते हैं।
उन भावों से ही भाई शुभ-अशुभ कर्म बंधते हैं॥
शुभ-अशुभ कर्म बंधते हैं कर्मों का आस्रव होता।
उनके ही कारण प्राणी भवसागर में रुलते हैं॥७॥
उन पुण्य-पाप भावों को तुम आस्रव-बंध ही जानो।
उनके समान ही इनको तुम हेय तत्त्व पहिचानो॥
संवर निर्जरा अर मुक्ति को उपादेय ही मानो।
अपने से भिन्न सभी को तुम ज्ञेयरूप ही जानो॥८॥
इक आतम अपना भाई है परमज्ञेय सब जग में।
श्रद्धेय ध्येय सब जग में उपयोगी मुक्तिमग में॥
उसका ही ध्यान करो तुम उसको ही अपना जानो।
उसमें ही लीन रहो तुम उसमें ही जम-रम जावो॥९॥
जहाँ सप्ततत्त्व की भाई रे बात कही जाती है।
तहाँ पुण्य-पाप को भाई इनमें शामिल करते हैं॥
ये सभी हेय हैं इक से इनमें कोइ भेद नहीं है।
इन सबको छोड़ो भाई कोइ करने योग्य नहीं है॥१०॥
( सोरठा )
पुण्य-पाप से पार निज आतम का धर्म है।
महिमा अपरंपार निज आतम के धर्म की॥११॥
( दोहा )
रत्नत्रय तत्त्वार्थ का है स्वरूप स्पष्ट।
इन्हें जानकर भव्यजन होवें भव से भ्रष्ट॥१२॥
Artist: डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल; गाथाओं का पद्यानुवाद पण्डित रतनचन्द भारिल्ल
स्रोत: पंचास्तिकायसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल), पृष्ठ ५९ (पंचास्तिकायसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Panchastikaysangrah Mahamandal Vidhan (Dr. Hukamchand Bharill))