पंचास्तिकायसंग्रह भक्ति (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Panchastikaysangrah Bhakti (Dr. Hukamchand Bharill)

( मानव )

यह कुन्दकुन्द की रचना…

यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥ टेक॥

पंच अस्तिकायों का अति सरल सुगम प्रतिपादन।
सत्लक्षण षट्द्रव्यों का वर्णन विध-विध मनभावन॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥१॥

तत्त्वार्थ बताये इसमें उनका सतर्क प्रतिपादन।
अर तीन रतन समझाये मुक्तिमग में अति पावन॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥२॥

सम्यग्दर्शन भवनाशक सद्ज्ञान और सत् संयम।
हैं तीन रतन इस जग में समभावमयी हो जीवन॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥३॥

इसको जो पढ़ें-पढ़ावें वे सम्यग्दर्शन पावें।
सद्ज्ञानपूर्वक संयम धरकर मुक्ति में जावें॥
यह कुन्दकुन्द की रचना अद्भुत है अजब निराली।
षट्द्रव्य बतानेवाली तत्त्वार्थ बतानेवाली॥४॥

( दोहा )

पंचास्तिकाय सद्ग्रन्थ में प्रतिपादित जो पंथ।
उस पर जो जन चलत हैं उनके भव का अंत॥५॥


Artist: डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल
स्रोत: पंचास्तिकायसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल), पृष्ठ ८७ (पंचास्तिकायसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Panchastikaysangrah Mahamandal Vidhan (Dr. Hukamchand Bharill))