६. नरतिर्यग्लोकाधिकार (भाग 1/3)
णमह णरलोयजिणघर चत्तारि सयाणि दोविहीणाणि ।
दावण्णं चउ चउरो णंदीसर कुंडले रुचगे ॥ ५६१ ॥
अर्थ: मनुष्य लोक सम्बन्धी दो कम चार सौ ( ३९८ ) जिन मन्दिरों को तथा तिर्यग्लोक सम्बन्धी नन्दीश्वर द्वीप, कुण्डलगिरि और रुचकगिरिमें क्रम से स्थित बावन, चार और चार जिन मन्दिरों को नमस्कार करो ॥ ५६१ ॥
मंदरकुलवक्खारिसुमाणुसुचरूप्पजंबुसामलिसु ।
सीदी तीसं तु सयं चउ चउ सत्तरिसयं दुपणं ॥ ५६२ ॥
अर्थ: सुमेरु, कुलाचल, वक्षारगिरि, इष्वाकार, मानुषोत्तर, रूप्यगिरि ( विजयार्ध ) जम्बूवृक्ष और शाल्मलि वृक्षों पर क्रम से अस्सी, तीस, सौ, चार, चार, एक सौ सत्तर, पांच और पांच जिनमन्दिर हैं ॥ ५६२ ॥
जंबुद्दीवे एक्को इसुकयपुव्ववरचावदीवदुगे ।
दो दो मन्दरसेला बहुमज्झगविजयबहुमज्झे ॥ ५६३ ॥
अर्थ: जम्बूद्वीप में एक मेरुगिरि है। दो द्वीपों में इष्वाकार पर्वतों के द्वारा किए हुए पूर्व पश्चिम में दो दो धनुषाकार क्षेत्रों में दो दो मेरु पर्वत हैं, इन मेरु पर्वतों का अवस्थान उन धनुषाकार क्षेत्रों के ठीक मध्य में स्थित विदेहों के ठीक मध्य में है ॥ ५६३ ॥
दक्खिणदिसासु भरहो हेमवदो हरिविदेहरम्मो य ।
हइरण्णवदेरावदवस्सा कुलपव्वयंतरिया ॥ ५६४ ॥
अर्थ: उन मन्दर मेरुओं की दक्षिण दिशा से लगाकर क्रमशः ( १ ) भरत ( २ ) हैमवत ( ३ ) हरि ( ४ ) विदेह ( ५ ) रम्यक ( ६ ) हैरण्यवत और ( ७ ) ऐरावत ये सात क्षेत्र हैं, जो कुल पर्वतों से अन्तरित हैं । अर्थात् जिनके बीच में कुल पर्वतों के होने से अन्तर प्राप्त है ॥ ५६४ ॥
हिमवं महादिहिमवं णिसहो णीलो य रुम्मि सिहरी य ।
मूलोवरि समवासा मणिपासा जलणिहिं पुट्ठा ॥ ५६५ ॥
अर्थ: हिमवान्, महाहिमवान्, निषध, नील, रुक्मी और शिखरिन् ये छह कुल पर्वत मूल में व ऊपर समान व्यास-विस्तार से युक्त हैं। मणियों से खचित इनके दोनों पार्श्वभाग समुद्रों का स्पर्श करने वाले हैं ॥ ५६५ ॥
हेमज्जणतवणीया कमसो वेलुरियरजदहेममया ।
इगिदुगचउचउदुगइगिसयतुंगा होंति हु कमेण ॥ ५६६ ॥
अर्थ: इन कुलाचलों का वर्ण क्रमशः हेम ( सुवर्ण ) अर्जुन ( चाँदी सदृश श्वेत ) तपनीय ( तपाये हुए सुवर्ण सदृश ) वैडूर्य मणि ( नीला ) रजत ( श्वेत ) और हेम ( सुवर्ण ) सदृश है । इनकी ऊँचाई का प्रमाण भी क्रमशः एक सौ, दो सौ, चार सौ, चार सौ, दो सौ और एक सौ योजन है ॥ ५६६ ॥
पउममहापउमा तिगिंछ केसरि महादिपुंडरिय ।
पुंडरिय य दहामो उवरि अणुपुव्वदायामा ॥ ५६७ ॥
अर्थ: हिमवत् आदि पर्वतों पर क्रमशः पद्म, महापद्म, तिगिञ्छ, केसरी, महापुण्डरीक और पुण्डरीक ये छह सरोवर पर्वतों के सदृश हीनाधिक आयामवाले हैं ॥ ५६७ ॥
वासायामोगाढं पणदसदसमहदपव्वदुदयं खु ।
कमलस्सुदयो वासो दोविय गाहस्स दसभागो ॥ ५६८ ॥
अर्थ: पर्वतों के ( अपने अपने ) उदय ( ऊँचाई ) को पांच से गुणित करने पर द्रहों का व्यास, दस से गुणित करने पर द्रहों का आयाम और दस से भाजित करने पर द्रहों की गहराई प्राप्त होती है। द्रहों में रहने वाले कमलों का व्यास एवं उदय ये दोनों भी द्रहों की गहराई के दसवें भाग प्रमाण हैं ॥ ५६८ ॥
णियगंधवासियदिसं वेलुरियविणिम्मिउच्चनालजुदं ।
एक्कारसहस्सदलं णववियसिदमत्थि दहमज्झे ॥ ५६९ ॥
अर्थ: अपनी सुगन्ध से सुवासित की हैं दिशाएं जिसने, तथा जो वैडूर्यमणिसे निर्मित ऊंची नाल से संयुक्त है ऐसा एक हजार ग्यारह पत्रों से युक्त नवविकसित कमल के सदृश पृथ्वीकायिक कमल सरोवर के मध्य में है ॥ ५६९ ॥
कमलदलजलविणिग्गयतुरियुदयं वास कण्णियं तत्थ ।
सिरिरयणगिहं दिग्धति कोसं तस्सद्धमुभयजोगदलं ॥ ५७१ ॥
अर्थ: कमल का अर्ध उत्सेध जल के बाहर निकला हुआ है। कमल की कर्णिका की ऊंचाई और चौड़ाई कमल के उदय और व्यास का चतुर्थांश है। उस कर्णिका पर श्री देवी का रत्नमय गृह है, उसकी दीर्घता, व्यास और उदय ये तीनों क्रमशः एक कोश, अर्ध कोश और दोनों के योग का अर्धभाग अर्थात् ( १ + १/२ = ३/२ ÷ २ ) = पौन कोश प्रमाण है ॥ ५७१ ॥
दहमज्झे अरविंदयणालं बादाळकोसमुव्विद्धं ।
इगिकोसं बाहल्लं तस्स मृणालं तिं रजदमयं ॥ ५७० ॥
अर्थ: पद्मद्रह के मध्य में कमलनाल की ऊँचाई ४२ कोस और मोटाई एक कोस प्रमाण है। उसका मृणाल तीन कोस मोटा और रजतवर्ण का है ॥ ५७० ॥
सिरिहिरिधिदिकित्तीवि य बुद्धीलच्छी य पल्लठिदिगाओ ।
लक्खं चत्तसहस्सं सयदहपण पउमपरिवारा ॥ ५७२ ॥
अर्थ: श्री, ह्री, धृति, कीर्ति, बुद्धि और लक्ष्मी ये छहों देवाङ्गनाएं एक एक पल्य की आयु वाली हैं। ये देवांगनाएं पद्मादि द्रह सम्बन्धी कमलों पर निवास करती हैं। उन्हीं पद्मादि द्रहों में एक एक कमल के १, ४०, ११५ परिवार कमल हैं।
आइच्चचंदजदुपहुदीओ तिप्परीसमग्गिजममणिरुद्दी ।
बत्तीसताल अडदाल सहस्सा कमलममरसमं ॥ ५७३ ॥
अर्थ: आदित्य, चन्द्र और जतु हैं आदि में जिनके ऐसे तीन प्रकार के पारिषद देव (मूल कमल की) आग्नेय, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में रहते हैं। इनका प्रमाण क्रमशः बत्तीस हजार, चालीस हजार और अड़तालीस हजार है। इनके कमल देवाङ्गना के कमल सदृश ही हैं ॥ ५७३ ॥
आणीयगेहकमला पच्छिमदिसि सग गयस्सरहवसहा ।
गंधव्वणच्चवत्ती पत्तेयं दुगुणसत्तकक्खजुदा ॥ ५७४ ॥
अर्थ: हाथी, घोड़ा, रथ, बैल, गन्धर्व, नृत्यकी और पयादे इन सात अनीकों के अपने अपने भवनों सहित सात कमल श्री देवी के कमल की पश्चिम दिशा में स्थित हैं। प्रत्येक अनीक सात सात कक्षाओं से युक्त है। [ प्रथम कक्ष के प्रमाण से ] द्वितीयादि कक्षों के देवों का प्रमाण दूना दूना है ॥ ५७४ ॥
उत्तरदिसि कोणदुगे सामाणियकमल चउसहस्समदो ।
अब्भंतरे दिसं पडि पुह तेत्तियमंगरक्खपासादं ॥ ५७५ ॥
अब्भंतरदिसि विदिसि पडिहारमहत्तरट्ठसयकमलं ।
मणिदलजलसमनालं परिवारं पउममाणद्धं ॥ ५७६ ॥
अर्थ (गाथा 575 से 576): उत्तर दिशा के दोनों कोनों में अर्थात् ऐशान और वायव्य में सामानिक देवों के चार हजार कमल हैं, इन कमलों के भीतरी भाग में ( मूल कमल की ओर ) चारों दिशाओं में चार चार हजार ही तनुरक्षकों के कमल हैं। अर्थात् उन पार्थिव कमलों पर भवन बने हुए हैं। उन अङ्गरक्षकों के कमलों के अभ्यन्तर भाग में ( मूल कमल की ओर ) चारों दिशाओं एवं चारों विदिशाओं में प्रतीहार महत्तरों के एक सौ आठ कमल हैं। ये सब परिवार कमल मणियों से रचित हैं। इन सबके व्यासादि का प्रमाण पद्म ( मूल ) कमल के प्रमाण से अर्ध अर्ध है। परिवार कमलों के नाल की ऊंचाई जल की गहराई के सदृश ही है ॥ ५७५, ५७६ ।
सिरिगिहदलमिदरगिहं सोहम्मिदस्स सिरिहिरिधिदीओ ।
कित्ती बुद्धी लच्छी ईसाणहिवस्स देवीओ ॥ ५७७ ॥
अर्थ: श्री देवी के गृह का जितना व्यासादि है, परिवारदेवों के गृहों के व्यास आदि का प्रमाण उससे आधा आधा है। श्री, ह्री और धृति ये तीन सौधर्मेन्द्र की देवकुमारियां हैं तथा कीर्ति, बुद्धि और लक्ष्मी ये तीन ईशानेन्द्र की देवकुमारियाँ हैं ॥ ५७७ ॥
सरजा गंगासिंधू रोहि तहा रोहिदास णाम णदी ।
हरि हरिकंता सीदा सीदोदा णारी णरकंता ॥ ५७८ ॥
सरिदा सुवण्णकूला रत्ता तहेव रत्तोदा ।
पुव्वावरेण कमसो णाभिगिरिपदक्खणेण गया ॥५७९॥
अर्थ (गाथा 578 से 579): हैं। नाभिगिरि की प्रदक्षिणा देती हुई [ प्रत्येक युगल की ] पूर्व कही हुई नदियां पूर्वाभिमुख और पीछे कही हुई पश्चिमाभिमुख, बहती हुई लवण समुद्र को प्राप्त होती हैं ॥ ५७८, ५७९ ॥
पुण्णागणागपूगीकंकोल्लतमालकदलीतंबूली ।
लवलीलवंगमल्लीपहुदी सयलणदिदुतडेसु ॥५८०॥
अर्थ: सभै नदियों के दोनों तटों पर पुन्नाग, नागकेसर, पूगी ( सुपारी ), कङ्कोलि, तमाल, ( ताड ), कदली, ताम्बूली, लवली ( हरफररेवड़ी ), लवङ्ग और मल्लि आदि के अनेक वृक्ष हैं ॥ ५८० ॥
गंगादु रोहिदस्सा पउमे रत्तदु सुवण्णमंतदहे ।
सेसे दो दो जोयणदलमंतरिदूण णाभिगिरिं ॥ ५८१ ॥
अर्थ: गंगादि दो और रोहितास्या ये तीन नदियां पद्म ह्रद से, सुवर्णकूला, रक्ता और रक्तोदा ये तीन नदियाँ अन्तिम पुण्डरीक ह्रद से, तथा शेष ह्रदों से दो दो नदियाँ उत्पन्न हुई हैं। नदियों का बहाव नाभिगिरि को आधा योजन छोड़ कर है ॥ ५८१ ॥
बज्रमुहदो जणित्ता गंगा पंचसयमेत्थ पुव्वमुहं ।
गत्ता गंगाकूडं अविपत्त, जोयणद्धेण ॥ ५८२ ॥
दक्खिणमुहं वलित्ता जोयणतेवीससहियपंचसयं ।
साहियकोसद्धजुदं गत्वा जा विविधमणिरूवा ॥५८३॥
कोसदुगदीहबहला वसहायारा य जिब्भियारुंदा ।
अद्धजोयणं सकोसं तिस्से गंत्तूण पहिदा सा ॥ ५८४ ॥
अर्थ (गाथा 582 से 584): गंगा नदी वज्रमय मुख से ( उत्पन्न ) निकलकर पाँच सौ योजन पूर्व की ओर जाती हुई गङ्गाकूट को न पाकर अर्धयोजन पूर्व से दक्षिण की ओर मुड़ कर साधिक अर्ध क्रोश अधिक पाँच सौ तेईस योजन आगे जाकर नाना प्रकार के मणियों से रचित, दो कोस लम्बी, दो कोस मोटी और सवा छह योजन चौड़ी वृषभाकार जिह्विका ( नाली ) में जाकर ( हिमवान् पर्वत से ) नीचे गिरती है ॥ ५८२-५८४ ॥
केसरिमुहसुदिजिम्हादिट्ठी भूसीसपहुदिणो सरिसा ।
तेणिह पणालिया सा वसभायारेत्ति णिद्दिट्ठा ॥ ५८५ ॥
अर्थ: उस प्रणालिका अर्थात् कूट का मुख, कान, जिह्वा और नेत्रों का आकार तो सिंह के सदृश है किन्तु भौंह और मस्तक का आकार गो के सदृश है; इसी कारण उस नाली को ( मुख्य रूप से ) वृषभाकार कहा गया है ॥ ५८५ ॥
मरहे पणकदिमचलं मुच्चा काहलोवमा दहव्वासा ।
गिरिमूले दहगाहं कुंडं वित्थारछहियुदं ॥ ५८६ ॥
मज्झे दीवो जलदो जोयणदलमुग्गमो दुघणवासो ।
तम्मज्झे वज्जमओ गिरी दसुस्सेहओ तस्स ॥ ५८७ ॥
भूमज्झग्गो वासो चदुदुगि सिरिगेहमुवरि तव्वासो ।
चावाणं विदुगेक्कं सहस्समुदओ दु दुसहस्सं ॥ ५८८ ॥
पणसयदलं तदंतो तद्दारं ताल वास दुगुणोदयं ।
सव्वत्थ धरए गेयं दोण्णि कवाला य वज्जमया ॥ ५८९ ॥
सिरिगिहमज्झट्ठियंबुजकणियसिंहासणं जहामउलं ।
जिणमभिसेत्तुंमणा वा ओदिण्णा मत्थए गंगा ॥ ५९० ॥
अर्थ (गाथा 586 से 590): भरत क्षेत्र में पञ्चकृति-( पच्चीस योजन ) हिमवान् पर्वत को छोड़ कर काहला ( एक प्रकार का बाजा ) के आकार को धारण करने वाली तथा दश योजन है विस्तार जिसका ऐसी गंगा हिमवान् पर्वत के मूल में दश योजन गहरे और साठ योजन चौड़े गोल कुण्ड में गिरती है । उस कुण्ड के मध्य में जल से ऊपर अर्ध योजन ऊंचा द्विघन - आठ योजन चौड़ा गोल द्वीप ( टापू ) है । उस द्वीप के मध्य में वज्रमयी - दश योजन ऊंचा पर्वत है । उस पर्वत का व्यास अर्थात् नीचे, मध्य में एवं ऊपर क्रमशः चार, दो और एक योजन है । उस पर्वत के ऊपर श्री देवी का गृह है । वह गृह [ भू, मध्य और अग्रे क्रमशः ] तीन हजार, दो हजार और एक हजार धनुष व्यास वाला है । तथा उसकी ऊंचाई दो हजार धनुष है । उस श्री देवीके गृहका अभ्यन्तर व्यास पाँच सौ और उसके आधे भाग को मिलाकर अर्थात् ( ५०० + २५० ) = साढ़े सात सौ धनुष प्रमाण है । तथा उस गृह के द्वार का व्यास चालीस धनुष और ऊंचाई अस्सी धनुष है जिसके दोनों किवाड़ वज्रमयी है । इस प्रकार श्रीगृह का प्रमाण सर्वत्र धनुष प्रमित है । श्रीगृह के अग्र भाग पर कमल कणिका में सिद्धासन पर स्थित जटा ही है मुकुट जिनका ऐसे जिन बिम्ब पर मानों अभिषेक करने का ही है मन जिसका ऐसी गंगा मस्तक पर गिरती है ॥ ५८६ से ५९० ॥
कुंडादो दक्खिणदो गत्ता खंडप्पवादणामगुहं ।
अट्ठजोयणवित्थिण्णा विणिग्गदा कुदवहिट्ठादो ॥५९१॥
अर्थ: गङ्गा नदी कुण्ड से निकलकर दक्षिण की ओर बहती हुई विजयार्धपर्वत की खण्डप्रपात नाम गुफा की कुतप ( देहली ) के नीचे से निकल कर आठ योजन चौड़ी होती हुई गुफा के उत्तर द्वार की देहली ( कुतप ) के नीचे होकर जाती है ॥ ५६१ ॥
द्वारगुहुच्छयवासा अट्ठ बारस पव्वदं व दीहत्तं ।
वज्जछव्वासकवाडदु वेयद्धगुहा दुगुभयंते ॥ ५९२ ॥
अर्थ: गुफा और गुफा के द्वार की ऊंचाई आठ आठ योजन तथा दोनों का व्यास ( चौड़ाई ) बारह बारह योजन है। विजयार्ध पर्वत की चौड़ाई सदृश ( ५० योजन ) ही खण्ड प्रपात गुफा की लम्बाई है। अर्थात् खण्ड प्रपात गुफा ५० योजन लम्बी है, तथा इसी गुफा के दोनों अन्तिम द्वारों के दोनों कपाट छह-छह योजन चौड़े और वज्रमयी हैं ॥ ५९२ ॥
उम्मग्गणिमग्गणदी गुहमज्झगकुंडजा दु पुव्ववरे ।
जोयणदुगदीहाओ पुसंति उभयंतदो गंगं ॥ ५९३ ॥
अर्थ: विजयार्ध पर्वत की गुफा के ठीक मध्य में पूर्व पश्चिम दोनों तटों से निकल कर दो दो योजन चौड़ी होती हुईं उन्मग्ना और निमग्ना दोनों नदियां दोनों ओर से गंगा को स्पर्श करती हैं ॥ ५९३ ॥
णियजलपवाहपडिदं दव्वं गुरुगंपि णेदि उवरि तटं ।
जम्हा तम्हा भण्णदि उम्मग्गा वाहिणी एसा ॥ ५९४ ॥
अर्थ: क्योंकि यह नदी अपने जलप्रवाह में गिरे हुए भारी से भारी द्रव्य को भी ऊपर तट पर ले आती है, इसलिए यह नदी उन्मग्ना कही जाती है ॥ ५९४ ॥
णियजलभरउवरि गदं दव्वं लहुगंपि णेदि हिट्ठम्मि ।
जेण्णं तेण्णं भण्णदि एसा सरिया णिमग्गंति ॥ ५९५ ॥
अर्थ: क्योंकि यह अपने जल प्रवाह के ऊपर आई हुई हलकी से हलकी वस्तु को भी नीचे ले जाती है, इसलिए यह नदी ‘निमग्ना’ कही जाती है ॥ ५९५ ॥
तत्तो दक्खिणभरहस्सद्धं गंतूण पुव्वदिसवदणा ।
मागहदारांतरदो लवणसमुद्दं पविट्ठा सा ॥ ५९६ ॥
अर्थ: [ विजयार्ध की गुफा से निकल कर ] गंगा नदी दक्षिण भरत के अर्ध भाग पर्यन्त सीधी आकर पूर्वदिशा के सम्मुख मुड़ती हुई अन्ततः मागध द्वार से लवण समुद्र में प्रवेश करती है ॥ ५९६ ॥
गंगसमा सिंधुनदी अवरमुहा सिंधुकूटविणिवित्ता ।
तिमिसगुहादवरंबुहिमिया पभासक्खदारादो ॥ ५९७ ॥
अर्थ: गंगा के सदृश ही सिन्धु नदी का वर्णन है। विशेष इतना है कि सिन्धु नदी पद्मद्रह के पश्चिम द्वार से निकलकर सिन्धुकूट को नहीं प्राप्त होती हुई, विजयार्ध की तिमिस्र गुफा में प्रवेश कर तथा उससे निकल कर प्रभास नाम द्वार से पश्चिम समुद्र को प्राप्त होती है ॥ ५९७ ॥
सेसा रुप्पंता दहवित्थिारूणचल रुंददलमुवरिं ।
गंतूण दक्खिणुत्तरमणुपुट्ठा पुव्ववरजलहिं ॥ ५९८ ॥
अर्थ: अवशेष रही रोहित से रूप्यकूला पर्यन्त सभी नदियाँ अपने अपने द्रहों के विस्तार से रहित जो पर्वत का विस्तार है उसके अर्धभाग प्रमाण पर्वत के ऊपर जाकर दक्षिणोत्तर के नाभिगिरि को प्राप्त न होती हुई पूर्व और पश्चिम समुद्र में प्रवेश करती हैं ॥ ५९८ ॥
गंगादुगं व रत्तारक्तोदा जिब्भियादिया सव्वे ।
सेसाणं वि य णेया तेवि विदेहोत्ति दुगुणक्रमा ॥५९९॥
अर्थ: गंगाद्विक अर्थात् गंगा सिन्धु के सदृश रक्ता रक्तोदा की जिह्विका आदि का प्रमाण है, तथा अवशेष समस्त नदियों की प्रणालिकादि का प्रमाण विदेह पर्यन्त दूना दूना जानना चाहिए ॥ ५९९ ॥
गंगदु रत्तदु वासा सपादअट्ठणिग्गमे विदेहोत्ति ।
दुगुणा दसगुणमंते गाहो वित्थार पण्णं सो ॥ ६०० ॥
अर्थ: गंगा, सिन्धु, रक्ता और रक्तोदा इनके निर्गम स्थान का व्यास ६ १/४ योजन है । विदेह पर्यन्त यही प्रमाण दूना दूना होता गया है । सब ही नदियों का अन्तिम अर्थात् समुद्र में प्रवेश का व्यास अपने अपने निर्गम व्यास से दश गुणा है, तथा सबों की गहराई का प्रमाण अपने अपने विस्तार का पचासवां भाग है ॥ ६०० ॥
णदिणिग्गमे पवेसे कुंडे अण्णत्थ चावि तोरणयं ।
बिंबजुदं उवरिं तु दिक्कण्णावाससंजुत्तं ॥ ६०१ ॥
अर्थ: नदी, समुद्र एवं कुण्ड के निर्गम स्थानों पर, प्रवेश स्थानों पर एवं अन्यत्र भी जिन बिम्ब हैं ऊपर जिनके ऐसे दिक्कन्याओं के आवासों से संयुक्त तोरण द्वार हैं ॥ ६०१ ॥
त्ततोरणवित्थारो सगसगणदिव्वाससरिसगो उदओ ।
वासादु दियड्डगुणो सव्वत्थ दलं हवे गाढो ॥ ६०२ ॥
अर्थ: उन तोरणों का विस्तार अपने अपने (निर्गम ) नदी व्यास के सदृश है तथा ऊंचाई व्यास की डेढ़गुणी है। तोरणद्वारों की गहराई अर्थात् नींव सब जगह मात्र अर्ध योजन प्रमाण है ॥ ६०२ ॥
विजयकुलद्दी दुगुणा उभयंतादो विदेहवस्सोत्ति ।
गुणपिंददीवसगगुणगारो हु पमाणफलइच्छा ॥ ६०३ ॥
अर्थ: विजय-क्षेत्र और कुलाचल ये दोनों दक्षिण दिशा से विदेह पर्यन्त और उत्तर दिशा से भी विदेह पर्यन्त दूने दूने विस्तार वाले हैं। इनके विस्तार का प्रमाण प्राप्त करने के लिए यहाँ गुणकारपिण्ड, द्वीप और अपनी अपनी गुणकार शलाकाएं ही क्रमशः प्रमाण, फल और इच्छा राशि स्वरूप हैं ॥ ६०३ ॥
भरहस्स य विक्खंभो जंबुद्दीवस्स णउदिसदभागो ।
पंचसया छव्वीसा छच्च कला ऊणवीसस्स ॥ ६०४ ॥
अर्थ: भरत क्षेत्र का विष्कम्भ ५२६ ६/१९ योजन है, जो जम्बूद्वीप के विस्तार का एक सौ नब्वेवां भाग मात्र है ॥ ६०४ ॥
चुलसीदि छत्तेचीसा चत्तारि कला विदेहविक्खंभो ।
णदिहीणदलं विजया वक्खारविभंगवणदीहा ॥ ६०५ ॥
अर्थ: तेतीस हजार छह सौ चौरासी और एक योजन के उन्नीस भागों में से चार भाग ( ३३६८४ ४/१९ योजन ) प्रमाण विदेह क्षेत्र का विष्कम्भ ( चौड़ाई ) है । इसमें से सीता सीतोदा नदियों का विष्कम्भ घटा कर अवशेष का आधा करने पर जो प्रमाण प्राप्त हो वही विदेह नगर ( ३२ ), वक्षारगिरि ( १६ ), विभंगा नदी ( १२ ) और देवारण्यादि वनों की लम्बाई का प्रमाण है ॥ ६०५ ॥
मेरू विदेहमज्झे णवणउदिदचेक्कजोयणसहस्सा ।
उदयं भूमुहवासं उवरावरिगवणचउक्कजुदो ॥ ६०६ ॥
अर्थ: विदेह क्षेत्र के मध्यप्रदेश में सुदर्शन मेरु स्थित है, जिसका उदय, भू व्यास और मुखव्यास क्रमशः ९९०००, १०००० और १००० योजन है । यह मन्दर मेरु ऊपर ऊपर चार वनों से संयुक्त है ॥ ६०६ ॥
भू भद्दशालं साणुग णंदणसोमणसपांडुकं च वणं ।
इगिपणघणबावत्तरिहदपंचसयाणि गंतूणं ॥ ६०७ ॥
अर्थ: मेरु की मूल पृथ्वी पर भद्रशाल वन है, तथा इसके सानु प्रदेश अर्थात् कटनी पर नन्दन वन, सोमनस वन और पाण्डुक वन हैं । इनकी अवस्थिति एक से गुणित पाँच सौ, पाँच के घन ( १२५ ) से गुणित पाँच सौ और बहत्तर से गुणित पाँच सौ योजन प्रमाण आगे जाकर है ॥ ६०७ ॥
मंदारचूदचंपयचंदणघणसारमोचचोचेहिं ।
तंबूलिपूगजादीपहुदीसुरतरुहि कयसोहं ॥ ६०८ ॥
अर्थ: कल्पवृक्षों की शोभा प्राप्त करने वाले उन चारों वनों में मन्दार, आम्र, चम्पक, चन्दन, घनसार, केला, श्रीफल, ताम्बूली, सुपारी और जायपत्री आदि के अनेक वृक्ष हैं ॥६०८॥
पणसय पणसयसहिदं पणवण्णसहस्सयं सहस्साणं ।
अट्ठावीसिदराणं सहस्सगाढं तु मेरूणं ॥ ६०९ ॥
अर्थ: अन्य चार मेरु पर्वतों पर भी मेरु के मूल अर्थात् पृथ्वी पर भद्रशाल वन है, इसके ऊपर क्रम से पाँच सौ योजन, पचपन हजार पाँच सौ और अट्ठाईस हजार योजन जा जाकर अन्य वनों की अवस्थिति है। इन्हीं अन्तरालों के योग का प्रमाण मेरु पर्वतों की ऊंचाई का प्रमाण है। पाँचों मेरु पर्वतों का गाध-नींव का प्रमाण एक हजार योजन है ॥ ६०९ ॥
बावीसं च सहस्सा पणपणअट्ठोणपणसयं वासं ।
पढमवणं वज्जित्ता सव्वणगाणं वणाणि सरिसाणि ॥६१०॥
अर्थ: सुदर्शन मेरु के भद्रशाल वन की ( पूर्व पश्चिम दिशा की ) चौड़ाई २२००० योजन, नन्दन वन की ५०० योजन, सौमनस वन की ५०० योजन और पाण्डुक वन की ४९४ योजन है। सुदर्शन मेरु के भद्रशाल वन को छोड़कर सभी मेरु पर्वतों के नन्दनादि तीनों वनों की चौड़ाई का प्रमाण सदृश ही है॥ ६१० ॥
एकैक्कवणे पहिदिसमेक्केक्कजिणालया सुसोहंति ।
पडिमेहुवरि तेसिं वण्णणमणुवण्णइस्सामि ॥ ६११ ॥
अर्थ: प्रत्येक मेरु पर्वत के ऊपर प्रत्येक वन की प्रत्येक दिशा में एक एक जिनालय शोभायमान हैं, जिनका वर्णन मै ( श्री नेमिचन्द्राचार्य ) आगे करूंगा ॥ ६११ ॥
पढमवणट्ठसीदंसो दक्खिणउत्तरगभद्दसालवणं ।
बिसदं पण्णासहियं खुल्लयमंदरणगेवि तथा ॥ ६१२ ॥
अर्थ: प्रथम वन की पूर्व पश्चिम चौड़ाई का ८८ वाँ भाग अर्थात् ( २२०००/८८ ) २५० योजन दक्षिणोत्तर भद्रशाल की चौड़ाई का प्रमाण है। शेष चार छोटे मन्दर मेरु पर्वतों के दक्षिणोत्तर भद्रशाल की चौड़ाई का प्रमाण भी पूर्व पश्चिम चौड़ाई का ८८ वाँ भाग ही है ॥ ६१२ ॥
वेदी वणुभयपासे इगिदलचरणुदयवित्थरोगाढो ।
हेमी सघंटघंटाजालसुतोरण बहुदारा ॥ ६१३ ॥
अर्थ: वनों के दोनों पार्श्व भागों में वेदियाँ हैं, जिनका उदय, विस्तार और गाध क्रम से एक, अर्ध और पाव योजन प्रमाण है। वे वेदियाँ स्वर्णमय और बहुत द्वार वाली हैं, तथा महा घण्टा और छोटी घण्टिकाओं सहित एवं उत्तम तोरणों से सुशोभित हैं ॥ ६१३ ॥
इदि जोयण एगारसभागो यदि वड्ढदे हायदि वा ।
तलणंदणसोमणसे किमिदि चयं हाणिमाणिज्जो ॥ ६१४ ॥
इति योजनस्य एकादशभागः यदि वर्धते प्रहीयते वा ।
तलनन्दनसौमनसे किमिति चयं हानिरानीयताम् ॥ ६१४ ॥
अर्थ: ( जबकि ) एक योजन की ऊंचाई पर १/११ योजन घटता या बढ़ता है, तब तल भाग, नन्दन वन और सौमनस वन की ऊँचाई पर कितनी हानि अथवा वृद्धि होगी ? इस प्रकार त्रैराशिक द्वारा हानि वृद्धि प्राप्त करना चाहिये ॥ ६१४ ॥
सगसगहाणिविहीणे भूवासे चयजुदे मुहव्वासे ।
गिरिवणबहिरब्भंतरतलवित्थारप्पमा होदि ॥ ६१५ ॥
अर्थ: मेरु के अपने अपने भूव्यास में से हानि का प्रमाण घटा देने पर तथा अपने अपने मुखव्यास में चय (वृद्धि) का प्रमाण जोड़ देने पर मेरु पर्वत के तल विस्तार का प्रमाण एवं वनों के बाह्य अभ्यन्तर विस्तार का प्रमाण प्राप्त होता है ॥ ६१५ ॥
एयारंसोसरणे एगुदओ दसमएसु किं लद्धं ।
णंदणसोमणसुवरिं सुदंसणे सरिसरुंदुदओ ॥ ६१६ ॥
अर्थ: जबकि २/११ योजन हानि पर एक योजन की ऊंचाई प्राप्त होती है, तब १००० योजन हानि पर कितनी ऊंचाई प्राप्त होगी ? इस प्रकार त्रैराशिक करने पर ( ११x१००० ) = ११००० योजन ऊंचाई का प्रमाण प्राप्त हुआ । यही सुदर्शन मेरु के ऊपर नन्दन और सौमनस वनों के समरुन्द्र की ऊंचाई का प्रमाण है ॥ ६१६ ॥
भूमीदो दसभागो हायदि खुल्लेसु णंदणादुवरि ।
सयवग्गो समरुंदो सोमणसुवरिंपि एमेव ॥ ६१७ ॥
अर्थ: भूमि से १/१० योजन की हानि पर १ योजन की ऊँचाई प्राप्त होती है, तब १००० योजन की हानि पर कितनी ऊँचाई प्राप्त होगी ? इस प्रकार त्रैराशिक करने पर शतवर्ग अर्थात् १०००० योजन चारों क्षुल्लक मेरु पर्वतों की नन्दन वन से ऊपर समरुन्द्र व्यास की ऊंचाई का प्रमाण प्राप्त होता है । सोमनस वन के ऊपर भी समरुन्द्र व्यास की ऊँचाई का प्रमाण इतना ही है ॥ ६१७ ॥
णाणारयणविचित्तो इगिसट्ठिसहस्सगेसु पढमादो ।
तत्तो उवरिं मेरू सुवण्णवण्णण्णिदो होदि ॥ ६१८ ॥
अर्थ: मेरु प्रथमतः नीचे से प्रारम्भ कर ६१००० योजन पर्यन्त नाना प्रकार के रत्नों से खचित होने के कारण अनेक वर्ण का है; इससे ऊपर पूरा मेरु स्वर्ण सदृश वर्ण का है॥ ६१८ ॥
माणीचारणगंधव्वचित्तणमाणि वट्टभवणाणि ।
णंदणचउदिसमुदयो पण्णासं तीस वित्थारो ॥ ६१९ ॥
अर्थ: मानी, चारण, गन्धर्व और चित्र नाम वाले गोलभवन नन्दनवन की पूर्वादि चारों दिशाओं में हैं। उनकी ऊंचाई पचास योजन और विस्तार ( व्यास ) तीस योजन प्रमाण है ॥ ६१९ ॥
सोमणसदुगे वज्जं वज्जादिप्पह सुवण्ण तप्पहयं ।
लोहिदअंजणहारिद्दपांडुरा दलिददलमाणा ॥ ६२० ॥
अर्थ: सौमनस और पाण्डुक वनों में भी यथाक्रम वज्र, वज्रप्रभ, सुवर्ण और सुवर्णप्रभ तथा लोहित, अञ्जन, हारिद्र और पाण्डुर ये गोल भवन हैं। नन्दन वन के भवनों के उदय और व्यास से सोमनस के भवनों का उदय और व्यास आधा है तथा पाण्डुक वन के भवनों का उदय और व्यास इनसे भी आधा है ॥ ६२० ॥
तब्भवणवदी सोमो यमवरुणकुवेरलोयवालक्खा ।
पुव्वादी तेसिं पुह गिरिकण्णा साद्धकोदितियं ॥ ६२१ ॥
अर्थ: उन भवनों के स्वामी लोकपाल कहे जाने वाले सोम, यम, वरुण और कुबेर क्रमशः पूर्वादि दिशाओं में हैं। प्रत्येक लोकपाल की साढ़े तीन करोड़ गिरिकन्यका अर्थात् व्यन्तर जाति की देवाङ्गनाएं हैं ॥ ६२१ ॥
सोमदु वरुणुदुगाऊ सदलदु पल्लत्तयं च देसूर्ण ।
ते रत्तकिण्हकंचणसिदनेवत्थंकिया कमसो ॥ ६२२ ॥
अर्थ: सोम और यम की तथा वरुण और कुबेर की आयु क्रमशः ढाई पल्य और कुछ कम तीन पल्य है। ये क्रमशः रक्त, कृष्ण, काञ्चन और श्वेत वर्ण के आभूषणों से अलंकृत हैं ॥६२२॥
ते य सयंपहरिट्ठजलप्पहवग्गुप्पहा विमाणीसा ।
कप्पे सु लोयवाला बहुणो बहुसयविमाणाणं ॥ ६२३ ॥
अर्थ: कल्पों में वे चारों लोकपाल क्रमशः स्वयंप्रभ, अरिष्ट, जलप्रभ और वल्गुप्रभ विमानों के स्वामी हैं, तथा अन्य भी सैकड़ों विमानों के स्वामी हैं ॥ ६२३ ॥
बलमद्दणामकूडे णंदणगे मेरु पव्वदीसाणे ।
उदयमहियसयदलगो तण्णामो वंतरो वसई ॥६२४॥
अर्थ: मेरु पर्वत की ईशान दिशा स्थित नन्दन वन में सौ योजन ऊँचा तथा भूमि पर सौ योजन चौड़ा और ऊपर १० योजन चौड़ा बलभद्र नामका कूट है जिसमें बलभद्र नामका व्यन्तर देव निवास करता है ॥ ६२४ ॥
णंदण मंदर णिसहं हिमवं रजदो य रुजगसायरगा ।
वज्जो कूडा कमसो णंदणवसईण पासदुगे ॥ ६२५ ॥
हेममया तुंगधरा पंचसयं तद्दलं मुहस्स पमा ।
सिहिरगिहे दिक्कण्णा वसंति तासिं च णाममिणं ॥ ६२६॥
मेहंकरमेघवदी सुमेधमेहादिमालिणी तत्तो ।
तोयंघरा विचित्ता पुप्फादिममालिणिंदिदया ॥ ६२७ ॥
अर्थ (गाथा 625 से 627): १ नन्दन, २ मन्दर, ३ निषध, ४ हिमवान्, ५ रजत, ६ रुचक, ७ सागर और ८ वज्र ये आठ कूट क्रम से नन्दन वन में स्थित चार भवनों के दोनों पार्श्व भागों में स्थित हैं । ये आठों कूट स्वर्णमयी हैं, इनकी ऊँचाई पाँच सौ योजन, नीचे भूमि व्यास ( चौड़ाई ) पाँच सौ योजन तथा ऊपर मुख व्यास ढ़ाई सौ योजन है । इन कूटों के शिखरों पर स्थित भवनों में दिक्कुमारियाँ रहती हैं, जिनके मेघङ्करा, मेघवती, सुमेधा, मेघमालिनी, तोयन्धरा, विचित्रा, पुष्पमाला और अनिन्दिता नाम हैं ॥ ६२५, ६२६, ६२७ ॥
अग्गिदिसादोचउचउउप्पलगुम्मायणलिणिउप्पलिया ।
वावीओ उप्पलउज्जल भिंगा छट्ठी दु भिंगणिभा ॥ ६२८ ॥
कज्जल कज्जलपह सिरिभूदा सिरिकंतसिरिजुदा महिया ।
सिरिनिलयणलिणि णलिणादिगुम्मिमय कुमुदकुमुदपहा ॥६२९॥
मणितोरणरयणुद्भवसोवाणा हंसमोरजंतजुदा ।
पण्णदलदीहवासा दसगाढा सोलवावीओ ॥ ६३० ॥
अर्थ (गाथा 628 से 630): अग्नि दिशा से प्रारम्भ कर चारों विदिशाओं में क्रमशः चार चार बावडियाँ हैं। जिनके नाम १ उत्पलगुल्मा, २ नलिनी, ३ उत्पला, ४ उत्पलोज्ज्वला, ५ भृङ्गा, ६ भृङ्गनिभा, ७ कज्जला, ८ कज्जलप्रभा, ९ श्रीभूता, १० श्री कान्ता, ११ श्री महिता, १२ श्री निलया, १३ नलिनी, १४ नलिनीगुल्मा, १५ कुमुदा और १६ कुमुदप्रभा हैं। ये सोलह वापियां मणिमय तोरणों, रत्नमय सीढ़ियों और हंस मयूरादि यन्त्रों से संयुक्त हैं, तथा क्रमशः पचास योजन और उसके अर्ध योजन ( २५ यो० ) प्रमाण दीर्घता और व्यास तथा १० योजन गाध से युक्त हैं ॥ ६२८, ६२९, ६३० ॥
दक्खिणउत्तरवावीमज्झे सोहम्मजुगलपासादा ।
पणघणदलचरणुच्छहव्वासा दलगाढचउरस्सा ॥६३१॥
अर्थ: दक्षिण और उत्तर दिशा की वापियों के मध्य में क्रमशः सौधर्मेशान इन्द्रों के प्रासाद हैं। उनकी पञ्च के घन का अर्ध प्रमाण ऊंचाई, उसके चौथाई प्रमाण व्यास और अर्ध योजन प्रमाण गाढ (नीव ) है । ये सभी प्रासाद चौकोर हैं ॥ ६३१ ॥
सोचिदठाणासिदपरिवारेणिंदो ठिदो सपासादे ।
सव्वमिणं कहियव्वं सोमणसवणेवि सविसेसं ॥ ६३२ ॥
अर्थ: अपने योग्य स्थानों पर स्थित अपने परिवार सहित इन्द्र अपने प्रासाद में ठहरता है । कूटादि का जैसा वर्णन यहां नन्दन वन में किया है वैसा ही सविशेष वर्णन सौमनस वन में करना चाहिए ॥ ६३२ ॥
पांडुकपांडुकंबलरत्ता तह रत्तकंबलक्ख सिला ।
ईसाणादो कंचणरुप्पयतवणीयरुहिरनिभा ॥ ६३३ ॥
अर्थ: ईशान दिशा से प्रारम्भ कर चारों विदिशाओं में क्रमशः स्वर्ण, चाँदी, तपाये हुए स्वर्ण और रुधिर ( रक्त ) वर्ण के सदृश पाण्डुक, पाण्डुकम्बला, रक्ता और रक्तकम्बला नाम की चार शिलाएं हैं ॥ ६३३ ॥
भरहवरविदेहेरावदपुव्वविदेहजिणणिवद्धाओ ।
पुव्ववरदक्खिणुत्तरदीहा अधिरथिरभूमिमुद्धा १ ॥६३४॥
अर्थ: वे शिलाएं क्रमशः भरतक्षेत्र, पश्चिमविदेहक्षेत्र, ऐरावत क्षेत्र और पूर्वविदेह क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले तीर्थङ्करों से सम्बन्धित हैं। उनकी लम्बाई ( क्रम से ) पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण तक है। उन शिलाओं की भूमि अस्थिर है और मुख स्थिर है ॥ ६३४ ॥
अद्धिंदुणिहा सव्वे सयपण्णासट्ठदीहवासुदया ।
आसणत्तियं तदुवरिं जिणसोहम्मदुगपडिबद्धं ॥६३५॥
अर्थ: वे सब शिलाएं अर्धचन्द्राकार सदृश हैं। उनकी लम्बाई सो योजन, बीच की चौड़ाई
मज्झे सिंहासनयं जिणस्स दक्खिणगयं तु सोहम्मे ।
उत्तरमीसाणिंदे भद्दासणमिह तयं वट्टं ॥ ६३६ ॥
अर्थ: उन तीनों सिंहासनों में बीच का सिंहासन जिनेन्द्र देव सम्बन्धी है, दक्षिणगत सौधर्मेन्द्र का भद्रासन और उत्तरगत ईशानेन्द्र का भद्रासन है ये तीनों आसन गोलाकार हैं ॥६३६॥
उदयं भूमुहवासं धणू पणपणसयतदद्धपुव्वमुहा ।
वेलुरिय चूलियस्स य जोयण चत्तं तु बारचउ ॥ ६३७ ॥
अर्थ: उन आसनों का उदय, भूव्यास और मुख व्यास क्रम से पांच सौ, पांच सौ और पांच सौ के अर्ध ( २५० ) धनुष प्रमाण है। उन आसनों का मुख पूर्व दिशा की ओर है। [ पाण्डुक वन के मध्य मेरु की ] वैडूर्यमयी चूलिका है जिसका उदय, भूव्यास और मुख व्यास क्रम से ४० योजन, बारह योजन और चार योजन प्रमाण है ॥ ६३७ ॥
पव्वदवावीकूडा सव्वाओ पंडुगादिय सिलाओ ।
वणवेदितोरणेहिं णानामणिनिम्मिएहिं जुदा ॥ ६३८ ॥
अर्थ: पर्वत, वापी, कूट और पाण्डुकादि शिलाएं ये सभी नाना प्रकार की मणियों से निर्मित वनवेदियों एवं तोरणों से युक्त हैं ॥ ६३८ ॥
णीलसमीवे सीदापुव्वतडे मंदराचलीसाणे ।
उत्तरकुरुम्हि जंबूत्थली सपञ्चसयतळवासा ॥६३९॥
अर्थ: नील कुलाचल के समीप, सीता नदी के पूर्व तट पर सुदर्शन मेरु की ईशान दिशा में उत्तरकुरुक्षेत्र में जम्बूवृक्ष की स्थली है जिसका तलव्यास पांच सौ योजन है ॥६३९॥
अंते दलबाहल्ला मज्झे अट्ठुदय वट्ट हेममया ।
मज्झे थलिस्स पीठमुदयतियं अट्ठवारसचउ ॥ ६४० ॥
अर्थ: वह स्थली अन्त में आधा योजन ऊँची, बीच में आठ योजन ऊँची, गोल आकारवाली और स्वर्णमयी है। उसके बीच में आठ योजन ऊँचा, बारह योजन मुख्यास एवं चार योजन मुखव्यास वाला एक पीठ या पीठिका है ।
तत्थलिउवरिमभागे बाहिं बाहिं पवेढिऊण ठिया ।
कंचणवलयसमाणा बारंबुजवेदिया णेया ॥ ६४१ ॥
अर्थ: उस स्थली के उपरिम भाग में बाहर बाहर एक दूसरे को वेष्टित करती हुई स्वर्ण वलय सदृश आधे योजन ऊँची और ऊँचाई के आठवें भाग प्रमाण अर्थात् १/१६ योजन चौड़ी बारह अम्बुज वेदिकाएँ हैं ॥ ६४१ ॥
चउगोउरवं वेदीबाहिरदो पढमविदियगे सुण्णं ।
तदिए सुरुत्तमाणं अट्टदिसे अट्ठसयरुक्खा ॥ ६४२ ॥
अर्थ: वे १२ वेदियां चार चार गोपुरों ( दरवाजों ) से युक्त हैं। बाह्य वेदिका की ओर से प्रारम्भ करके प्रथम और द्वितीय अन्तराल में शून्य अर्थात् परिवार वृक्षादि कुछ नहीं हैं। तीसरे अन्तराल की आठों दिशाओं में उत्कृष्ट यक्षदेवों के १०८ वृक्ष हैं ॥ ६४२ ॥
तुरिए पुव्वदिसाए देवीणं चारि पंचमे दु वणं ।
वावी वट्टचउरसादी छट्ठे हवे गयणं ॥ ६४३ ॥
अर्थ: चौथे अन्तराल में पूर्व दिशा में यक्षी देवाङ्गनाओं के चार जम्बू वृक्ष हैं। पांचवें अन्तराल में वन है और उन वनों में चौकोर और गोल आकारवाली बावडियां हैं। छठे अन्तराल में किसी तरह की रचना नहीं है, वहां शून्य है ॥ ६४३ ॥
चउदिसमोलसहस्सं तणुरक्खे सत्तमम्हि अट्ठमगे ।
ईसाणुत्तरवादे चउसहस्सं समाणाणं ॥ ६४४ ॥
अर्थ: सातवें अन्तराल की चारों दिशाओं में ( प्रत्येक दिशा में चार चार हजार ) सोलह हजार वृक्ष तनुरक्षकों के हैं तथा आठवें अन्तराल में ईशान, उत्तर और वायव्य दिशाओं में सामानिक देवों के चार हजार वृक्ष हैं ॥ ६४४ ॥
णवमतिए जलणजमे णेरिदि अब्भंतरत्तिपरिसाणं ।
बत्तीस ताल अडदालसहस्सा पायवा कमसो ॥ ६४५ ॥
अर्थ: नवमत्रये अर्थात् नौवें, दसवें और ग्यारहवें अन्तराल में आग्नेय, दक्षिण और नैऋत्य दिशाओं में अभ्यन्तर, मध्यम और बाह्य परिषद देवों के क्रमशः बत्तीस हजार, चालीस हजार और अड़तालीस हजार जम्बूवृक्ष हैं ॥ ६४५ ॥
सेणामहत्तराणं बारसमे पच्छिममम्हि सत्तेव ।
मुक्खजुदा परिवारा पउमादो पंचयब्भहिया ॥६४६॥
अर्थ: बारहवें अन्तराल की पश्चिम दिशा में सेना महत्तरों के सात वृक्ष हैं। एक मुख्य वृक्ष सहित सर्व परिवार वृक्षों का प्रमाण पद्म के परिवार पद्मों के प्रमाण से पांच अधिक है ॥ ६४६ ॥
दलगाढवासमरगय जोयणदुगतुंग सुत्थिरक्खंधो ।
पीठिय उवरिं जंबू वज्जदलट्ठवासदीह चउसाहा ॥ ६४७ ॥
अर्थ: अर्ध योजन गहरी और एक कोश चौड़ी जड़ से युक्त तथा पीठ से दो योजन ऊंचे मरकत मणिमय, सुदृढ़ स्कन्ध से सहित जम्बूवृक्ष है। अपने स्कन्ध से ऊपर वज्रमय अर्ध योजन चौड़ी और आठ योजन लम्बी उसकी चार शाखाएं हैं ॥ ६४७ ॥
णाणारयणोवसाहा पवालसुमणा मुदिंगसरिसफला ।
पुढविमया दसतुंगा मज्झेग्गे छच्चचदुवासा ॥ ६४८ ॥
अर्थ: वह जम्बूवृक्ष नाना प्रकार की रत्नमयी उपशाखाओं से युक्त, प्रवाल ( मूंगा ) सदृश वर्ण वाले पुष्प और मृदङ्ग सदृश फल से संयुक्त पृथ्वीकायमय है ( वनस्पति काय नहीं ) उसकी सम्पूर्ण ऊंचाई दस योजन है। मध्य भाग की इसकी चौड़ाई ६ योजन और अग्र भाग की चौड़ाई चार योजन प्रमाण है ॥ ६४८ ॥
उत्तरकुलगिरिसाहे जिणगेहो सेसपाहतिदयम्हि ।
आदरणादराणं जक्खकुलोत्थाणमावासा ॥ ६४९ ॥
अर्थ: उस जम्बूवृक्ष की जो शाखा उत्तर कुरुगत नील कुलाचल की ओर गई है, उस पर जिनमन्दिर है। अवशेष तीन शाखाओं पर यक्षकुलोत्पन्न आदर अनादर नामक देवों के आवास हैं ॥ ६४६ ॥
जंबूतरुदलमाणा जंबूवृक्खस्स कहिदपरिवारा ।
आदरअणादराणं परिवारावासभूदा ते ॥ ६५० ॥
अर्थ: जम्बूवृक्ष का जो प्रमाण कहा गया है, उसका अर्धप्रमाण परिवारजम्बूवृक्षों का कहा गया है। ये सभी परिवारजम्बू वृक्ष आदर अनादर देवों के परिवारों के आवास स्वरूप हैं ॥ ६५० ॥
सीतोदावरतीरे णिसहसमीवे सुरिंदणिरिदिए ।
देवकुरुम्हि मनोहररुप्पथले सामली सपरिवारो ॥ ६५१ ॥
अर्थ: सीतोदा नदी के पश्चिम तट पर, निषधकुलाचल के समीप, सुदर्शन मेरु की नैऋत्य दिशागत देवकुरुक्षेत्र में शाल्मली वृक्ष की मनोहारिणी रूप्यमयी स्थली है। वहाँ अपने १४०१२० परिवार शाल्मली वृक्षों सहित मुख्य शाल्मली वृक्ष है ॥ ६५१ ॥
जंबुसमवण्णणो सो दक्खिणसाहाम्हि जिणगिहं सेसे ।
दिससाहातिसु गरुडवइवेणुवेणादिधारिगिहं ॥ ६५२ ॥
अर्थ: शाल्मली वृक्ष का वर्णन भी जम्बूवृक्षसदृश ही है। शाल्मली की दक्षिण शाखा पर जिन भवन और शेष तीन शाखाओं पर गरुड़कुमारों के स्वामी वेणु और वेणुधारी देवों के भवन हैं ॥६५२॥
कुरुओ हरिरम्मगभू हेमवदेरण्णवदखिदी कमसो ।
भोगधरा वरमज्झिमवराय कम्मावणी सेसा ॥ ६५३ ॥
अर्थ: देवकुरु और उत्तरकुरु क्षेत्र में उत्तमभोग भूमि है, हरि और रम्यक क्षेत्र में मध्यम भोगभूमि है तथा हैमवत और हैरण्यवत क्षेत्र में जघन्य भोगभूमि है, इस प्रकार दो उत्तम भोगभूमियां दो मध्यम और दो जघन्य इस प्रकार कुल छह भोगभूमियां हैं। शेष बचे सभी क्षेत्रों में कर्मभूमियां हैं अर्थात् ५ भरत ५ ऐरावत और ५ विदेह-कुल १५ कर्मभूमियां हैं।
णीलणिषहादु गत्ता सहस्समुभए तडे वरणईणं ।
दुगदुगसेला पुव्वो चित्तो अवरो विचित्तक्खो ॥६५४॥
जमगो मेघो वट्टा पंचसयंन्तरठिदा तदुदयधरा ।
वदणं सहस्समद्धं गिरिणामसुरा वसन्ति गिरिकूडे ॥६५५॥
अर्थ (गाथा 654 से 655): निषध और नील कुलाचलों से ( मेरु की ओर ) हजार योजन आगे जाकर उत्कृष्ट सीता और सीतोदा नदी के दोनों तटों पर दो दो पर्वत हैं। उनमें से सीता के पूर्व तट पर चित्र और पश्चिम तट पर विचित्र नाम के तथा सीतोदा के पूर्व तट पर यमक और पश्चिम तट पर मेघ नाम पर्वत हैं। ये चारों पर्वत गोल हैं और पाँच पाँच सौ योजन के अन्तराल से स्थित हैं। इन पर्वतों की ऊँचाई, भूव्यास और मुख व्यास क्रम से एक हजार, एक हजार और पाँच सौ योजन है। इन गिरिकूटों पर पर्वत सदृश नाम वाले ही देव रहते हैं ॥ ६५४, ६५५ ॥
गमिय तदो पंचसयं पंचसरा पंचसयमिदंतरिया ।
कुरुभद्दसालमज्झे अणुणदिदीहा हु पउमदहसरिसा ॥६५६॥
अर्थ: यमक गिरि से पाँच सो योजन आगे जाकर कुरु और भद्रशाल क्षेत्रों में पाँच पाँच द्रह हैं। जिनमें प्रत्येक के बीच पाँच पाँच सौ योजन का अन्तराल है। ये द्रह नदी के अनुसार यथायोग्य दीर्घ हैं, तथा इनमें रहने वाले कमल आदि का आयाम पद्मद्रह के सदृश हैं ॥ ६५६ ॥
णीलुत्तरकुरुचंदा एरावदमल्लवंतणिसहा य ।
देवकुरुसूरसुलसाविज्जू सीददुगदहणामा ॥ ६५७ ॥
अर्थ: नील, उत्तरकुरु, चन्द्र, ऐरावत और माल्यवन्त ये पाँच द्रह सीता नदी के हैं तथा निषध, देवकुरु, सूर, सुलस और विद्यु त ये पाँच सीतोदा नदी के द्रहों के नाम हैं।
णइणिग्गमद्दारजुदा ते तप्परिवारवण्णणं चेसिं ।
पउमव्व कमलगहेसु णागकुमारीउ णिवसंति ॥ ६५८ ॥
अर्थ: ये सभी सरोवर नदी के प्रवेश एवं निर्गम द्वारों से सहित हैं तथा इन सरोवरों के परिवार आदि कमलों का वर्णन पद्मद्रह के सदृश ही है किन्तु सरोवर स्थित कमलों के गृहों में नागकुमारी देवियाँ निवास करती हैं ॥ ६५८ ॥
दूतडे पण पण कंचणसेला सयसयतदद्धमुदयतियं ।
ते दहमुहा णगक्खा सुरा वसंतीह सुगवण्णा ॥ ६५९ ॥
अर्थ: उन सरोवरों के दोनों तटों पर पांच पांच काञ्चन पर्वत हैं जिनका उदय, भूव्यास औय मुखव्यास क्रमशः सौ योजन, सौ योजन और पचास योजन प्रमाण है। ये सभी पर्वत ह्रदाभिमुख अर्थात् ह्रदों के सम्मुख हैं। इन पर्वतों के शिखरों पर पर्वत सदृश नाम एवं शुकसदृश कान्तिवाले देव निवास करते हैं ॥ ६५९ ॥
दहदो गंतूणग्गे सहस्सदुअणउदिदोणि वे च कला ।
णदिदारजुदा वेदी दक्खिणउत्तरभद्दसालस्स ॥ ६६० ॥
अर्थ: द्रहों से आगे दो हजार बानवे योजन और दो कला जाकर नदी द्वार से संयुक्त दक्षिण-उत्तर भद्रशाल वन की वेदी अवस्थित है ॥ ६६० ॥
कुरुभद्दसालमज्झे महाणदीणं च दोसु पासेसु ।
दो दो दिसागइंदा सयतावत्तद्दलुदयतिया ॥६६१॥
अर्थ: कुरु अर्थात् देवकुरु और उत्तर कुरु क्षेत्र में तथा पूर्व-पश्चिम भद्रशाल वनों के मध्य में महानदी सीता और सीतोदा के दोनों पार्श्व भागों ( तटों ) पर दो दो दिग्गजेन्द्र पर्वत हैं । इनका उदय, भूव्यास और मुखव्यास ये तीनों क्रम से १०० योजन, सौ योजन और तदर्ध अर्थात् ५० योजन हैं ॥ ६६१ ॥
तण्णामा पुव्वादी पउमुत्तरणीलसोत्थियंजणया ।
कुमुदपलासवतंसयरोचणमिह दिग्गजिंदसुरा ॥६६२॥
अर्थ: पूर्वादि दिशाओं में उनके नाम क्रम से पद्मोत्तर, नील, स्वस्तिक अञ्जन, कुमुद, पलाश, अवतंश और रोचन हैं। इन पर्वतों के ऊपर दिग्गजेन्द्र देव रहते हैं ॥ ६६२ ॥
मल्लव महसोमणसो विज्जुप्पह गंधमादणिभदंता ।
ईसाणादो वेलुरियहप्पतवणीयहममया ॥ ६६३ ॥
णीलणिषहे सुरद्दिं पुट्ठा मल्लवगुहादु सीता सा ।
विज्जुप्पहगिरिगुहदो सीतोदाणिस्सरितु गया ॥ ६६४ ॥
अर्थ (गाथा 663 से 664): मेरु पर्वत की ईशान दिशा से प्रारम्भ कर चारों विदिशाओं में क्रम से वैडूर्य, रूप्य, तपनीय सुवर्ण और स्वर्ण सदृश वर्णों वाले माल्यवान्, महासौमनस, विद्युत्प्रभ और गन्धमादन नाम के गजदन्त पर्वत हैं। वे गजदन्त पर्वत सुमेरु पर्वत से नील और निषध कुलाचल का स्पर्श करते हैं। माल्यवान् पर्वत की गुफा से सीता नदी और विद्युत्प्रभ पर्वत की गुफा से सीतोदा नदी निकल कर गई है ॥ ६६३, ६६४ ॥
उभयंतगवणवेदिगमज्झगवेभंगणदितियाणं च ।
मज्झगवक्खारचउ पुव्ववरविदेहविजयाधा ॥ ६६५ ॥
अर्थ: पूर्व विदेह और पश्चिम विदेह क्षेत्र के सीता और सीतोदा नदी के द्वारा अर्ध अर्ध भाग हुए हैं। इनमें से प्रत्येक भाग के दोनों प्रदेशों के वनवेदियों के मध्य में तीन तीन विभङ्गा नदी और मध्य में ही चार चार वक्षारगिरि हैं ॥ ६६५ ॥
तण्णामा सीदुत्तरतीरादो पढमदो पदक्खिणदो ।
वेत्तादिकूडपउमादिमकूडा णलिण एगेलग्गो ॥६६६॥
गाहदहपंकवदिणदी तिकूडवेसवणअंजणप्पादि ।
अंजणगो तत्तजला मत्तजलुम्मत्तजल सिंधू ॥ ६६७ ॥
सद्धावं विजहावं आसीविस सुहवहा य वक्खारा ।
खारोदा सीतोदा सोतोवाहिणि णदी मज्झे ॥ ६६८ ॥
तो चंदसूरणागादिममाला देवमाल वक्खारा ।
गंभीरमालिणी फेनमालिणी उम्मिमालिणी सरिदा ॥६६९॥
हेममया वक्खारा वेभंगा रोहितसरिसवण्णणमा ।
तासि पवेसतोरणगेहे णिवसंति दिक्कण्णा ॥ ६७० ॥
अर्थ (गाथा 666 से 670): सीता नदी के उत्तर तट से प्रारम्भ कर प्रदक्षिणा रूप से चार वक्षार पर्वतों के नाम चित्रकूट, पद्मकूट, नलिन और एकशैल हैं । तथा गाधवती, द्रहवती और पङ्कवती नाम की तीन विभंगा नदियां हैं। सीता नदी के दक्षिण तट को आदि करके क्रम से त्रिकूट, वैश्रवण, अञ्जनात्मा और अञ्जन नामक चार वक्षार पर्वत और तप्तजला, मत्तजला एवं उन्मत्तजला नामकी तीन विभंगा नदियां हैं। [ पश्चिम विदेह में सीतोदा के दक्षिण तट पर भद्रशाल वेदी से प्रारम्भ कर क्रम से ] श्रद्धावान्, विजटावान्, आशीविष और सुखावह नाम के चार वक्षार पर्वत हैं, तथा इनके बीचों बीच क्षारोदा, सीतोदा और स्रोतवाहिनी नाम की तीन विभंगा नदियां हैं। इसके बाद चन्द्रमाल, सूर्यमाल, नागमाल और देवमाल नाम के चार वक्षार पर्वत तथा गम्भीरमालिनी, फेनमालिनी और ऊर्मिमालिनी नाम की तीन विभंगा नदियां हैं। [ उपर्युक्त सोलह ] वक्षार पर्वत हेममय हैं, तथा विभंगा नदियों का सम्पूर्ण वर्णन रोहित नदी के सदृश है। इन नदियों के प्रवेश और निर्गम स्थानों के तोरणों पर स्थित गृहों में दिक्कन्याएँ रहती हैं॥ ६६६ से ६७० ॥
वीसदिवक्खाराणं सिहरे तत्तद्विसेसणामसुरा ।
चिट्ठंति तण्णगाणं पुह कंचणवेदियावणेहिं जुदा ॥६७१॥
अर्थ: चार गजदन्त पर्वत और १६ वक्षार पर्वत, कुल २० पर्वतों के शिखरों पर अपने अपने पर्वत के नामधारी देव रहते हैं। वे पर्वत पृथक् पृथक् स्वर्णमय वेदियो’ और वनों से संयुक्त हैं ॥ ६७१ ॥
पव्ववरविदेहंते सीतदु दुतडेसु देवरण्णाणि ।
चारि लवणोदहिपासे तव्वेदी भद्दसालसमा ॥६७२॥
अर्थ: पूर्व और अपर विदेह के अन्त में सीता और सीतोदा नदी के दक्षिण और उत्तर दोनों तटों पर चार देवारण्य वन हैं। जिस प्रकार पूर्व, पश्चिम भद्रशाल की वेदी निषध और नील पर्वत को स्पर्श करती है, उसी प्रकार लवण समुद्र के निकट देवारण्य की वेदी निषध और नील कुलाचलों को स्पर्श करती है ॥ ६७२ ॥
जंबीरजंबुकेलीकंदली मल्लिवल्लिप्पहुदीहिं ।
बहुदेवसरोवावीपासादगिहेहिं जुत्ताणि ॥ ६७३ ॥
अर्थ: वे देवारण्य वन जम्बीर, जम्बू, कदली, अशोक, चमेली एवं बेल आदि वृक्षों तथा बहुत से देव सरोवरों, बावड़ियों, प्रासादों एवं गृहों से संयुक्त हैं ॥ ६७३ ॥
देसे पुह पुह गामा छण्णउदीकोडि णयरखेडा य ।
खव्वड मडंव पट्टण दोणा संवाह दुग्गटवी ॥ ६७४ ॥
छव्वीसमदो सोलं चउवीसचउक्कमेव अडदालं ।
णवणउदीचोदस अडवीसं कमसो सहस्सगुणा ॥६७५॥
अर्थ (गाथा 674 से 675): प्रत्येक विदेह क्षेत्र में पृथक् पृथक् छियानवे करोड़ ग्राम हैं, तथा नगर, खेट, खर्वड, मडंब, पत्तन, द्रोण, संवाह और दुर्गाटवी छब्बीस, सोलह, चौबीस, चार, अड़तालीस, निन्यानवे चौदह और अट्ठाईस क्रम से हजार गुणे हैं। अर्थात् एक हजार में क्रम से छब्बीस, सोलह आदि का गुणा करने से नगर खेट आदि का प्रमाण प्राप्त होता है ॥ ६७४, ६७५ ॥
वइ चउगोउरसालं णदिगिरिणगवेढि सपणसयगामं ।
रण्णादसिंधुवेलावल्लइय णगोवरिट्ठियं कमसो ॥ ६७६ ॥
अर्थ: जो वृत्ति-बाड़, चार दरवाजों से युक्त कोट, नदी, पर्वत और पर्वतों से वेष्टित होते हैं उन्हें क्रम से ग्राम, नगर, खेट और खर्वड कहते हैं । पाँच सौ ग्रामों से संयुक्त को मडंब, रत्नादि प्राप्त होने वाले स्थान को पत्तन, नदी वेष्टित को द्रोण, समुद्र वेला से वेष्टित को संवाह तथा जो पर्वतों पर स्थित होते हैं उन्हें दुर्गाटवी कहते हैं ॥ ६७६ ॥
छप्पण्णंतरदीवा छव्वीसहस्स रयणआयरया ।
रयणाण कुक्खिवासा सत्तसयं उवसमुद्दिम्हि ॥ ६७७ ॥
अर्थ: [ एक एक विदेह देश में एक एक उपसमुद्र हैं, उन पर एक एक टापू है । ] वहाँ छप्पन अन्तरद्वीप, छब्बीस हजार रत्नाकर और रत्नाकरों के सात सौ कुक्षिवास हैं ॥ ६७७ ॥
सीतासीतोदाणदितीरसमीवे जलम्हि दीवतियं ।
पुव्वादी मागहवरतणुप्पभासामराणं हवे ॥ ६७८ ॥
अर्थ: सीता सीतोदा नदियों के तीर के समीप जल में पूर्वादि दिशाओं में मागध, वरतनु और प्रभास नाम व्यन्तर देवों के तीन द्वीप हैं ॥ ६७८ ॥
वरसंति कालमेहा सत्तविहा सत्त सत्त दिवसवही ।
वरिसाकाले धवला बारस दोणाभिहाणब्भा ॥ ६७९ ॥
अर्थ: वर्षा काल में सात प्रकार के कालमेघ सात सात दिन तक ( ४९ दिनों तक ) और द्रोण नाम वाले बारह प्रकार के धवल ( श्वेत ) मेघ सात सात दिन तक ( ८४ दिनों तक ) वर्षा करते हैं। इस प्रकार वर्षा ऋतु में वहाँ कुल १३३ दिन मर्यादापूर्वक वर्षा होती है ॥ ६७९ ॥
देसा दुब्भिक्खीदीमारिकुदेववण्णलिंगिमदहीणा ।
भरिदा सदावि केवलिसलागपुरिसिड्डिसाहूहिं ॥ ६८० ॥
अर्थ: विदेह देशों में दुर्भिक्ष, ईति, मारि रोग, कुदेव, कुलिङ्ग और कुमतों का अभाव तथा केवलज्ञानी, तीर्थङ्करादि शलाका पुरुषों एवं साधुओं का निरन्तर सद्भाव रहता है ॥६८०॥
तित्थद्धसलयचक्की सट्ठिसयं पुह वरेण अवरेण ।
वीसं वीसं सयले खेत्ते सत्तरिसयं वरदो ॥ ६८१ ॥
अर्थ: तीर्थंकर, चक्रवर्ती और अर्धचक्री पृथक् पृथक् यदि एक एक देश में हों तो उत्कृष्टता से १६० होते हैं, और जघन्यता से २० ही होते हैं, तथा समस्त क्षेत्रों के मिलाकर उत्कृष्टतः १७० होते हैं ॥ ६८१ ॥
चुलसीदिलक्ख महिभ रहा हया विगुणणवकोडीओ ।
णवणिहिं चोद्दरयणं चक्कित्थीसहस्ससण्णउदी ॥६८२॥
अर्थ: चक्रवर्ती के कल्याणरूप चौरासी लाख हाथी, चौरासी लाख रथ, द्विगुणनवकोटि अर्थात् १८ करोड़ घोड़े, नवनिधियां, चौदह रत्न और ९६ हजार स्त्रियां होती हैं ॥ ६८२ ॥
अण्णे सगपयविठिया सेणागणवणिजदंडवइमंती ।
महयरतलयरवण्णा चउरंगपुरोहमच्चमहमच्चा ॥ ६८३ ॥
इदि अट्ठारससेढीणिहिओ राजो हवेज्ज मउडधरो ।
पंचसयरायसामी अधिराजो तो महाराजो ॥ ६८४ ॥
तह अद्धमंडलीभो मंडलियो तो महादिमंडलिओ ।
तियछक्खंडाणहिवा पहुणो राजाण दुगुणदुगुणाणं ॥६८५॥
अर्थ (गाथा 683 से 685): अन्य राजा अपनी अपनी पदवी पर स्थित हैं। वहाँ सेनापति, गणकपति, वणिक्पति, दण्डपति, मन्त्री, महत्तर, तलवर ( कोतवाल ), चार वर्ण, चतुरंग सेना, पुरोहित, अमात्य और महामात्य इन अठारह श्रेणियों के स्वामी को राजा कहते हैं। यही मुकुटधारी होते हैं। ऐसे ही पांच सौ राजाओं के स्वामी को अधिराजा और हजार राजाओं के स्वामी को महाराजा कहते हैं, तथा अर्धमण्डलीक, मण्डलीक, महामण्डलीक त्रिखण्डाधिप ( अर्ध चक्री ) और षट्खण्डाधिप ( चक्रवर्ती ) ये सभी दूने दूने राजाओं से सेवित होते हैं ॥ ६८३, ६८४, ६८५ ॥
सयलभुवणेक्कणाहो तित्थयरो कोमुदीव कुंदं वा ।
धवलेहिं चामरेहिं चउसट्ठीहि विजमाणो सो ॥ ६८६ ॥
अर्थ: जो सकललोक का एक अद्वितीय नाथ है तथा चांदनी एवं कुन्द के पुष्प सदृश चौसठ चमरों से जो वीज्यमान है, वह तीर्थंकर है ॥ ६८६ ॥
कच्छा सुकच्छा महाकच्छा चउत्थी कच्छकावदी ।
आवत्ता लांगलावत्ता पोक्खला पोक्खलावदी ॥ ६८७ ॥
वच्छा सुवच्छा महावच्छा चउत्थी वच्छकावदी ।
रम्मा सुरम्मगा चेव रमणेज्जा मंगलावदी ॥ ६८८ ॥
पम्मा सुपम्मा महापम्मा चउत्थी पम्मकावदी ।
संखा य णलिणी चेव कुमुदा सरिदा तहा ॥ ६८९ ॥
वप्पा सुवप्पा महावप्पा चउत्थी वप्पकावदी ।
गंधा खलु सुगंधा च गंधिला गंधमालिणी ॥ ६९० ॥
अर्थ (गाथा 687 से 690): १ कच्छा, २ सुकच्छा, ३ महाकच्छा, ४ कच्छकावती, ५ आवर्ता, ६ लाङ्गलावर्ता, ७ पुष्कला और ८ पुष्कलावती ये आठ देश सीता नदी के उत्तर तट पर भद्रशाल की वेदी से आगे क्रम पूर्वक हैं। १ वत्सा, २ सुवत्सा, ३ महावत्सा, ४ वत्सकावती, ५ रम्या, ६ सुरम्यक, ७ रमणीया और ८ मंगलावती ये आठ देश क्रम से सीता महानदी के दक्षिण तट पर देवारण्य वेदी के आगे क्रम पूर्वक हैं । १ पद्मा, २ सुपद्मा, ३ महापद्मा, ४ पद्मकावती, ५ शङ्खा, ६ नलिनी, ७ कुमुद और ८ सरित ये आठ देश सीतोदा नदी के दक्षिण तट पर भद्रशाल की वेदी से आगे क्रम पूर्वक हैं। १ वप्रा, २ सुवप्रा, ३ महावप्रा, ४ वप्रकावती, ५ गन्धा, ६ सुगन्धा, ७ गन्धिला, ८ गन्धमालिनी, ये आठ देश सीतोदा नदी के उत्तर तट पर देवारण्य की वेदी से आगे यथाक्रम अवस्थित हैं ॥ ६८७-६९० ॥
विजयं पडिवेयड्ढो गंगासिंधुसमदोणिदोणि णई ।
तेहिं कया छहखंडा विदेह बत्तीस विजयाणं ॥ ६९१ ॥
अर्थ: प्रत्येक विदेह देश में एक एक विजयार्ध पर्वत और गंगा सिन्धु के सदृश दो दो नदियाँ हैं। इन विजयार्ध और दो दो नदियों ने बत्तीस विदेह देशों के छह छह खण्ड किए हैं ॥ ६९१ ॥
ते पुव्वावरदीहा जणवयमज्झे गुहादु पुव्वं वा ।
गंगादु णीलमूलगकुंडा रक्खुग णिसहणिसरिदा ॥६९२॥
अर्थ: वे विजयार्ध पर्वत जनपद-देश के ठीक मध्य में पूर्व पश्चिम लम्बे हैं, तथा उनमें पूर्व ( भरत स्थित विजयार्ध ) के सदृश दो दो गुफाएँ हैं। नील कुलाचल के निकट मूल में स्थित कुण्ड से गंगा सिन्धु और निषध कुलाचल के मूल में स्थित कुण्ड से रक्ता रक्तोदा ये दो दो नदियाँ ( प्रत्येक देश में ) निकली हैं ॥ ६९२ ॥
दसदसपणोत्ति पण्णं तीसं दसयं च रूप्पगिरिवासा ।
खयराभिजोग सेढी सिहरे सिद्धादिकूडं तु ॥ ६९३ ॥
अर्थ: उन विजयार्ध पर्वतों की दश योजन, दश योजन और पाँच योजन की ऊँचाई तक क्रमशः पचास योजन, तीस योजन और दश योजन व्यास-चौड़ाई है। इसकी प्रथम श्रेणी पर विद्याधर, द्वितीय श्रेणी पर आभियोग्य जाति के देव रहते हैं। तथा शिखर पर सिद्धायतन आदि कूट हैं ॥ ६९३ ॥
सोहम्मआभिजोग्गगमणिचित्तपुराणि विदियसेढिम्हि ।
वेयड्ढकुमारवई सिहरतले पुण्णभद्दक्खे ॥ ६९४ ॥
अर्थ: द्वितीय श्रेणी पर सौधर्म सम्बन्धी आभियोग्य देवों के नाना प्रकार के मणिमय नगर हैं तथा शिखर के नीचे पूर्णभद्र नाम कूट पर विजयार्धकुमारपति ( देव ) रहता है ॥ ६९४ ॥
पणवण्णं पणवण्णं विदेहवेयड्ढपढमभूमिम्हि ।
णयराणि पण्ण सट्ठी जंबूभयंतवेयड्डे ॥ ६९५ ॥
अर्थ: विदेह स्थित विजयार्ध की प्रथम अर्थात् दक्षिण और उत्तर श्रेणी पर पचपन, पचपन नगर हैं, तथा जम्बूद्वीप के दोनों अन्त स्थित भरतैरावत सम्बन्धी विजयार्धों की दक्षिणोत्तर श्रेणियों पर ५० और ६० नगर हैं ॥ ६९५ ॥
सेलायामे दक्खिणसेढीए पण्णमुत्तरे सट्ठी ।
तण्णामा पुव्वादी किंणामिदं किंणरगीदं ॥ ६९६ ॥
णरगीदं बहूकेदू पुंडरियं सीहसेदगरुडध्वजं ।
सिरिपहधरलोहम्भालमरिंजयं वज्जमग्गलहुपुरं ॥६६७॥
होइ विमोहं पुरंजय सयडाणणदुवहुमुही य अरजक्खा ।
विरजक्खा रयणपूर मेहलग्गपुर खेमचरी ॥ ६९८॥
अवराजिद कामादीपूप्फं गगणन्चरि विणयचरि सुक्कं-।
तो संजयंतिणगरं जयंति विजया बइयंती य ॥ ६९९ ॥
खेमंकर चंदाहं सूराहं चित्तकूड महकूडं ।
हेमतिमेहविचित्तयकूडं वेसवणकूडमदो ॥ ७०० ॥
सूरपुर चंदपुरणिच्चुजोदिणि विप्पुहिणीचवाहिणियो ।
सुमुही चरिमा पच्छिमभागादो अज्जुणी अहुणी ॥७०१॥
केलास वारुणीपुरि विज्जुप्वह कलिकिलं च चूडादि ।
मणि ससिपह वंसालं पुप्फादी चूलमिह दसमं ॥ ७०२ ॥
तत्तोवि हंसगब्भं बलाहगं तेरसं सिवंकरयं ।
सिरिसोध चमरसिवमंदिर वसुमकं वसुमती य ॥७०३॥
सिद्धत्थं सच्चज्जय भममालसुरिंदकंत गयणादि ।
णंदणमवि चौदादिमसोमो अलगा तदो तिलगा ॥७०४॥
अंभरतिलयं मंदर कुमुदं कुंदं च गयणवल्लभयं ।
तो दिव्वतिलय भूमीतिलयं गंधव्वणयरमदो ॥ ७०५ ॥
मूचाहारं खेमिसमग्गिमहज्जालसिरिनिकेदुवरं ।
जयवह सिरिवासं मणिवज्जं भद्दसप्पुरं धणंजययं ॥७०६॥
गोखीरफेणमक्खोभं गिरिसिहरं च धरणि धारिणियं ।
दुग्गं दुद्धरणयरं सुदंसणं तो महिंदविजयपूरं ॥ ७०७ ॥
णयरी सुगंधीणी बज्झदुतरं रयणपुव्वआयरयं ।
रयणपुरं चरिंमंते रयणमया राजधाणीओ ॥ ७०८ ॥
अर्थ (गाथा 696 से 708): भरतैरावत सम्बन्धी विजयार्ध की पूर्व पश्चिम लम्बाई में दक्षिण श्रेणी पर पचास और उत्तर श्रेणी पर साठ नगर हैं। पूर्व दिशा से प्रारम्भ कर उन नगरों के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं-१ किन्नमित, २ किन्नरगीत, ३ नरगीत, ४ ऋतुकेतु, ५ पुण्डरीक, ६ सिंहध्वज, ७ श्वेतध्वज, ८ गरुड़ध्वज, ६ श्रीप्रभ, १० श्रीधर, ११ लोहागंल, १२ अरिञ्जय, १३ वज्रार्गल, १४ वज्राख्यपुर, १५ विमोचि, १६ पुर ( पुरोत्तम ), १७ जय, १८ शकटमुखी, १६ चतुर्मुखी, २० बहुमुखी, २१ अरजस्का, २२ विरजस्का, २३ रत्नपुर, २४ मेखलाप्रपुर, २५ क्षेमचरी, २६ अपराजित, २७ कामपुष्प, २८ गगनचरी, २६ विनयचरी, ३० सुकान्ता, ३१ सञ्जयन्ति नगर, ३२ जयन्ती, ३३ विजया, ३४ वैजयन्ती, ३५ क्षेमङ्कर, ३६ चन्द्राभ, ३७ सूर्याभ, ३८ चित्रकूट, ३६ महाकूट, ४० हेमकूट, ४१ त्रिकूट, ४२ मेघकूट, ४३ विचित्रकूट, ४४ वैश्रवणकूट, ४५ सूर्यपुर, ४६ चन्द्रपुर, ४७ नित्योद्योतिनी, ४८ विमुखी, ४६ नित्यवाहिनी और अन्तिम ५० सुमुखी है ( ये दक्षिण श्रेणीगत ५० नगरियाँ हैं)। अब उत्तर श्रेणी में पश्चिम भाग से प्रारम्भ कर क्रमशः १ अर्जुनी, २ अरणी, ३ कैलाश, ४ वारणीपुरी, ५ विद्युत्प्रभ, ६ किलिकिल, ७ चूडामणि, ८ शशिप्रभ, ९ वंशाल, १० पुष्पचूल, ११ हंसगर्भ, १२ बलाहक, १३ शिवङ्कर, १४ श्रीसीध, १५ चमर, १६ शिवमन्दिर, १७ वसुमरका, १८ वसुमति, १९ सिद्धार्थ, २० शत्रुञ्जय, २१ ध्वजमाल, २२ सुरेन्द्रकान्त, २३ गगननन्दन, २४ अशोका, २५ विशोका, २६ वीतशोका, २७ अलका, २८ तिलका, २९ अम्बरतिलका, ३० मन्दर, ३१ कुमुद, ३२ कुन्द, ३३ गगनवल्लभ, ३४ दिव्यतिलक, ३५ भूमितिलक, ३६ गन्धर्वनगर, ३७ मुक्ताहार, ३८ नेमिष, ३६ अग्निज्वाल, ४० महाज्वाल, ४१ श्रीनिकेतपुर, ४२ जयावह, ४३ श्रीवास, ४४ मणिवप्र, ४५ भद्राश्वपुर, ४६ धनजय, ४७ गोक्षीरफेन, ४८ अक्षोभ, ४९ गिरिशिखर, ५० धरणिपुर, ५१ धारणीपुर, ५२ दुर्ग, ५३ दुर्धर नगर, ५४ सुदर्शन, ५५ महेन्द्रपुर, ५६ विजयपुर, ५७ सुगन्धिनी नगरी, ५८ वज्रार्धंतर, ५९ रत्नाकर और अन्तिम ६० रत्नपुर नाम का नगर है। ये सभी नगरियाँ रत्नमयी राजधानियां हैं। अर्थात् राजाओं के निवास स्थान इन्हीं नगरों में हैं॥ ६९६ से ७०८॥
क्षेमङ्करं चन्द्राभं सूर्याभं चित्रकूटं महाकूटं ।
हेमत्रिकूटमेघविचित्रकूटं वैश्रवणकूटमतः ॥७०९॥
अर्थ: वे समस्त नगरियां कोट, दरवाजे, मन्दिर मार्ग, सरोवर और वनों से सुशोभित हैं। वहाँ पर तीन प्रकार की विद्याओं और षट्कर्म संयुक्त विद्याधर निवास करते हैं॥ ७०९ ॥
सूर्यपुरं चन्द्रपुरं नित्योद्योतिनो विमुक्ती नित्यवाहिनी ।
सुबुद्धा चरमाः पश्चिमभागाद् अर्जुनी अरुणी ॥७११॥
अर्थ: उपसमुद्रगत आर्यखण्ड के मध्य में चक्रवर्ती के निवास योग्य ९ योजन चौड़ी ओर १२ योजन लम्बी १७० क्षेत्रों से सम्बन्धित १७० मुख्य राजधानियां हैं।
कैलासं वारुणी पुरी विद्युत्प्रभं किलिकिलं च चूडादिः ।
मणिः शशिप्रभं वंशालं पुष्पादिः चूलमिह दशमं ॥७१२॥
ततोऽपि हंसगर्भं वलाहकं त्रयोदशं शिवङ्करं ।
श्रीसोधं चमरं शिवमन्दिरं वसुमत्का वसुमती च ॥७१३॥
सिद्धार्थं शत्रुञ्जयं ध्वजमालं सुरेन्द्रकान्तं गगनादिः ।
नन्दनमपि वीतादिशोकः अलका ततस्तलका ॥७१४॥
अम्बरतिलकं मन्दरं कुमुदं कुन्दं च गगनवल्लभं ।
ततो दिव्यतिलकं भूमितिलकं गन्धर्वनगरमतः ॥७१५॥
अर्थ (गाथा 712 से 715): [ पूर्वोक्त कच्छादि विदेह देशों में मुख्य राजधानियों के नाम क्रमशः ] १ क्षेमा, २ क्षेमपुरी, ३ अरिष्टा, ४ अरिष्टपुरी, ५ खड्गा, ६ मञ्जूषा, ७ ओषधी, ८ पुण्डरीकिणी, ९ सुसीमा, १० कुण्डला, ११ अपराजिता, १२ प्रभङ्करा, १३ अङ्का, १४ पद्मावती, १५ शुभा, १६ रत्नसंचया, १७ अश्वपुरी, १८ सिंहपुरी, १९ महापुरी, २० विजयपुरी, २१ अरजा, २२ विरजा २३ अशोका, २४ वीतशोका, २५ विजया, २६ वैजयन्ती, २७ जयन्ता, २८ अपराजिता, २९ चक्रपुरी, ३० खड्गपुरी, ३१ अयोध्या और ३२ अवध्या ये ३२ नाम हैं ॥ ७१२-७१५ ॥
मुक्ताहारं नेमिषमग्निमहाज्वालं श्रीनिकेतपुरं ।
जयावहं श्रीवासं मणिवज्रं भद्रा ख्यपुरं धनञ्जयं ॥७१६॥
गोक्षीरफेनमक्षोभं गिरिशिखरं च धरणि धारिणिकं ।
दुर्गं दुर्धरनगरं सुदर्शनं ततो महेन्द्रविजयपुरं ॥७१७॥
अर्थ (गाथा 716 से 717): उन नगरों के एक हजार उत्कृष्ट द्वार और पाँच सौ जघन्य द्वार हैं । जिनके कपाट रत्नमय हैं । जिनका प्राकार स्वर्णमय है । जिनमें बारह हजार वीथियां ( गलियां ) और एक हजार चतुष्पथ हैं । नगरों के बाहर चारों ओर ३६० वन ( बाग ) हैं, तथा नगर के मध्य में रत्नमय जिन भवन, राजभवन एवं अन्य मनुष्यों के भी भवन शोभायमान होते हैं ॥ ७१६, ७१७ ॥
नगरी सुगन्धिनी वज्रार्धंतरं रत्नपूर्वमाकरं ।
रत्नपुरं चरमं ताः रत्नमया राजधान्यः ॥७१८॥
अर्थ: स्थिर भोगभूमियों के मध्य में गोलाकार, एक हजार ऊँचे तथा मूल में और ऊपर इतने ( १००० योजन ) ही चौड़े बीस नाभिगिरि हैं ॥ ७१८ ॥
पायारगोउरट्टलचरियासरवण विराजिया तत्थ ।
विज्जाहरा तिविज्जा वसंति छक्कम्मसंजुत्ता ॥७१९॥
अर्थ: उपर्युक्त नाभिगिरि श्रद्धावान्, विजटावान्, पद्मवान् और गन्धवान् नाम वाले तथा श्वेत वर्ण हैं। इनके शिखरों पर सौधर्मेशान इन्द्रों के अनुचर स्वाति, चारण, पद्म और प्रभास नाम के व्यन्तर देव रहते हैं ॥ ७१९ ॥
सत्तरिसयवसहागिरी मज्झगयम्लेच्छखंडबहुमज्झे ।
कणयमणिकंचणुदयति भरिया गयणचक्किणामेहिं ॥७२०॥
अर्थ: मध्यगत म्लेच्छ खण्ड के ठीक मध्य भाग में स्वर्ण वर्ण वाले मणिमय वृषभाचल पर्वत हैं। ये प्रत्येक देश में एक एक हैं, अतः इनकी कुल संख्या १७० है। इनके उदय आदि तीनों प्रमाण काञ्चन पर्वत सदृश हैं। ये पर्वत अतीत कालीन चक्रवर्ती राजाओं के नामों से भरे हुए हैं ॥७१०॥ हिमवदादि पर्वतों पर क्रमशः ग्यारह, आठ, नौ, नौ, आठ और ग्यारह कूट हैं तथा विजयार्ध पर्वतों के ऊपर नौ, नौ कूट हैं। पूर्व दिशा सम्बन्धी कूटों पर जिनभवन हैं ॥ ७२० ॥
सत्तरिसयणयराणि य उवजलधिगअज्जखंडमज्झम्हि ।
चक्कीण णवय बारस वासायामेण होंति कमे ॥७२१॥
खेमा खेमपुरी चेवरिट्ठारिट्ठपुरी तहा ।
खग्गा य मंजुसा चेव ओसही पुंडरीकिणी ॥७२२॥
सुसीमा कुंडला चेव पराजिद पहंकरा ।
अंका पडमावदी चेव सुभा रयणसंचया ॥७२३॥
अर्थ (गाथा 721 से 723): [हिमवन् कुलाचल के ऊपर स्थित ११ कूटों के नाम ] क्रम से १ सिद्धायतन, २ हिमवान्, ३ भरत, ४ इला, ५ गङ्गा, ६ श्रीकूट, ७ रोहितास्या, ८ सिन्धु, ९ सुराकूट, १० हैमवतक, और वैश्रवण हैं। इनमें प्रथम कूट पर जिनेन्द्र भवन, स्त्री लिङ्ग नामधारी कूटों पर व्यन्तर देवियाँ और शेष कूटों पर कूट नाम धारी व्यन्तर देव निवास करते हैं वे सर्व कूट गोल और रत्नमय हैं। सर्व कूटों की ऊंचाई अपने अपने पर्वतों की ऊँचाई का चतुर्थ भाग है। भू व्यास भी इतना ही है, तथा मुखव्यास भूव्यास का अर्ध प्रमाण है ॥ ७२१, ७२२, ७२३ ॥
अस्सपुरी सीहपुरी महापुरी तह य होदि विजयपुरी ।
अरया विरया चेव असोगया वीदसोगा य ॥७२४॥
अर्थ: ( महाहिमवन् पर्वत पर ) १ सिद्धकूट २ महाहिमवन् ३ हैमवत ४ रोहिता ५ ह्रीकूट ६ हरिकान्ता ७ हरिवर्ष ८ वैडूर्य आठवें कूट हैं ॥ ७२४ ॥
विजया च वइजयंती जयंत अवराविदा य बोद्धव्वा ।
चक्कपुरी खग्गपुरी होदि अओज्झा अवज्झा य ॥७२५॥
अर्थ: १ सिद्धकूट, २ निषध, ३ हरिवर्ष, ४ पूर्वविदेह, ५ हरिकूट, ६ धृतिकूट, ७ सीतोदा कूट, ८ अपर विदेह कूट और अन्तिम रुचक कूट निषध पर्वत पर हैं ॥ ७२५ ॥
रयणकवाडवरावर सहस्सदलदार हेमपायारा ।
बारसहस्सा वीही तत्थ चउप्पह सहस्सेक्कं ॥७२६॥
अर्थ: १ सिद्ध २ नील ३ पूर्वविदेह ४ सीता ५ कीर्ति ६ नरकान्ता ७ अपरविदेह ८ रम्यक और अन्तिम ९ अपदर्शन ये ९ कूट नील पर्वत के ऊपर हैं ॥ ७२६ ॥
णयराण बहिं परिदो वणाणि तिसदं समट्ठि पुरमज्झे ।
जिणभवणा णरवइजणगेहा सोहंति रयणमया ॥७२७॥
अर्थ: १ सिद्ध २ रुक्मी ३ रम्यक ४ नारी ५ बुद्धि ६ रूप्यकूला ७ हैरण्यकूट और ८ मणिकाञ्चन ये आठ कूट रुक्मी कुलाचल के ऊपर हैं ॥ ७२७ ॥
थिरभोगावणिमज्झे णाभिगिरीओ हवंति वीसाणि ।
वट्टा सहस्सतुंगा मूलोवरि तत्तिया रुंदा ॥७२८॥
सद्धावं विजढावं पउमगंधवन्नाम सुक्किला सिहरे ।
सक्कदिगाणुचर सादीचारणपउमप्पहास वाणसुरा ॥७२९॥
एक्कारसट्ठनवणव अट्ठेक्कारस हिमादिकूलाणिं ।
वेयद्धाणं णवणव पुव्वंगकूदम्हि जिणभवणं ॥७३०॥
अर्थ (गाथा 728 से 730): १ सिद्धायतन २ शिखरी ३ हैरण्य ४ रसदेवी ५ रक्तानाम ६ लक्ष्मी ७ सुवर्ण ८ रक्तवती ९ गन्धवती १० ऐरावत ११ मणिकाञ्चन, ये ११ कूट शिखरिन् पर्वत पर स्थित हैं। सभी पर्वतों के मूल में, शिखर पर और ह्रदों के चारों ओर वन हैं। इन वनखण्डों की लम्बाई अपने अपने पर्वतों की लम्बाई प्रमाण है, तथा व्यास (चौड़ाई) अर्ध योजन प्रमाण है। वन खण्डों की वेदी दो कोश ऊंची और ५०० धनुष चौड़ी है। पर्वत, वन नदी और ह्रद आदि सभी की वेदियों का प्रमाण समान है ॥ ७२८, ७२९, ७३० ॥
कमसो सिद्धायतणं हिमवं भरहं इला य गंगा य ।
सिरिकूडरोहिदस्सा सिंधु सुरा हेमवदय वेसवणं ॥७३१॥
अर्थ: जम्बूद्वीप में तीन सौ ग्यारह पर्वत, ९० कुण्ड और छब्बीस ह्रद हैं। इनकी इतनी इतनी ही मणिमय वेदियाँ हैं, तथा नदियों का जितना प्रमाण है, मणिमय वेदियाँ उससे दूने प्रमाण वाली हैं। (क्योंकि नदियों के दोनों पार्श्व भागों में वेदियाँ होती हैं) ॥ ७३१ ॥
पढमे जिणिंदगेहं देवीओ जुवदिणामकूडेसु ।
सेसेसु कूडणामा वेन्तरदेवावि णिवसंति ॥७३२॥
वट्ठा सव्वे कूडा रयणमया सगणगस्स तुरियुदया ।
तत्तियभूवित्थारा तदद्धवदणा हु सव्वत्थ ॥७३३॥
तो सिद्ध महाहिमवं हेमवदं रोहिदा हिरीकूडं ।
हरिकंता हरिवरिसं वेलुरियं पच्छिमं कूडं ॥७३४॥
अर्थ (गाथा 732 से 734): १ सिद्धकूट, २ दक्षिणार्ध भरतकूट, ३ खण्डप्रपात, ४ पूर्णभद्र, ५ विजयार्धकुमार, ६ मणिभद्र नामा कूट, ७ तमिस्रगुह कूट, ८ उत्तरभरत कूट और अन्तिम ९ वैश्रवण कूट ये भरतक्षेत्र स्थित विजयार्ध पर्वत पर ९ कूट हैं, तथा १ सिद्धकूट, २ उत्तरार्ध ऐरावत कूट, ३ तमिस्रगुह, ४ मणिभद्र, ५ विजयार्धकुमार, ६ पूर्णभद्र, ७ खण्डप्रपात, ८ दक्षिणेरावतार्ध और ९ वैश्रवण ये ऐरावत क्षेत्र स्थित विजयार्ध पर्वत पर पूर्व दिशा से लगाकर क्रम पूर्वक हैं ॥ ७३२,७३३, ७३४ ॥
सिद्धं णिषहं च हरिवरिसं पुव्वविदेहं हरिधिदीकूडं ।
सीतोदा णाममदो अवरविदेहं च रुजगंतं ॥७३५॥
अर्थ: भरतैरावतस्थित विजयार्धों के सभी १८ कूट काञ्चनमय हैं। इनमें से खण्डप्रपात नाम कूट पर नृत्यमाल और तमिस्र कूट पर कृतमाल तथा अन्य अवशेष कूटों पर अपने अपने कूट-नामधारी व्यन्तर देव निवास करते हैं ॥ ७३५ ॥
सिद्धं नीलं पुव्वविदेहं सीदा य कित्ति णरकंता ।
अवरविदेहं रम्मगमपदंसणंतिमं णीले ॥७३६॥
अर्थ: सिद्ध कूटों पर एक कोश लम्बे, अर्ध कोश चौड़े तथा चतुर्थ भाग हीन अर्थात् पौन कोश ऊंचे, पूर्वाभिमुख अतिरमणीक जिन मन्दिर हैं ॥ ७३६ ॥
सिद्धं रुम्मी रम्मग णारी बुद्धी य रुप्पकूलक्खा ।
हेरण्णं कूडमदो मणिकंचणमट्ठमं होदि ॥७३७॥
अर्थ: ईशान दिशा से प्रारम्भ कर चारों गजदन्त पर्वतों पर क्रम से नव, सात, नव और सात कूट हैं, तथा सोलह वक्षार पर्वतों पर चार, चार कूट हैं उनके नाम अनुक्रम से [ निम्न प्रकार ] हैं ॥ ७३७ ॥
सिद्धं सिहरि य हेरण्णं रसदेवी तदो य रत्तक्खा ।
लच्छी सुवण्ण रत्तवदी गंधवदीय कूडमदो ॥७३८॥
अर्थ: १ सिद्धकूट, २ माल्यवान्, ३ उत्तर कौरव, ४ कच्छ, ५ सागर, ६ रजत, ७ पूर्णभद्र, ८ सीता और ९ हरिसहकूट हैं। ये नौ कूट ऐशान दिशागत माल्यवान् गजदन्त पर स्थित हैं।
एरावदमणिकंचणकूडं सिहरिम्हि सव्वसेलाणं ।
मूले सिहरेवि हवे दहेवि वणसंडमेदस्स ॥७३९॥
गिरिदीहो जोयणदलवासो वेदी दुकोसतुंगजुदा ।
धणुपणसयवासा नगवणणदिहदपहूदिएसु समा ॥७४०॥
तिसदेक्कारससेले णउदीकुंडे दहाण छव्वीसे ।
तावदिया मणिवेदी णदीसु सगमाणदो दुगुणा ॥७४१॥
सिद्धं दक्खिणअद्धादिपभासं खंडप्पवादमदो ।
तो पुण्णभद्द वेयड्ढकुमारं माणिभद्दकूडं ॥७४२॥
अर्थ (गाथा 738 से 742): इसके बाद १ सिद्धकूट, २ सौमनस, ३ देवकुरु, ४ मङ्गल, ५ विमल, ६ काञ्चन और अन्तिम ७ वशिष्ट नाम सात कूट दूसरे सौमनस गजदन्त पर्वत के ऊपर स्थित हैं। इसके बाद १ सिद्धकूट, २ विद्युत्प्रभ, ३ देवकुरु, ४ पद्म, ५ तपन, ६ स्वस्तिककूट, ७ शतज्वाल, ८ सीतोदा और अन्तिम ९ हरिकूट, ये ९ कूट तीसरे विद्युत्प्रभ गजदन्त के ऊपर अवस्थित हैं। इसके बाद १ सिद्धकूट, २ गन्धमादन, ३ उत्तरकुरु, ४ गन्धमालिनी, ५ लोहिताक्ष, ६ स्फटिक और अन्तिम ७ आनन्द ये सात कूट चौथे गन्धमादन गजदन्त के ऊपर अवस्थित हैं। इन उपर्युक्त कूटों में से सागर एवं रजतकूटों पर सुभोगा और भोगमालिनी व्यन्तर देवियां निवास करती हैं। विमल और काञ्चन कूटों पर वत्समित्रा और सुमित्रा, तपन और स्वस्तिक कूटों पर वारिषेणा और अबला तथा स्फटिक और लोहित कूटों पर भोगङ्करा और भोगवती नाम की व्यन्तर देवियां निवास करती हैं ॥ ७३८-७४२ ॥
तामिस्सगुहमुत्तरभारहकूडं च वेसवण चरिमं ।
सिद्धुत्तरद्ध तामिस्सादिमगुहगं च माणिभद्दमदो ॥७४३॥
अर्थ: प्रत्येक वक्षार पर चार चार कूट हैं जिनमें एक कूट का नाम सिद्ध, दूसरे का अपने अपने वक्षार का जो नाम है, वही नाम कूट का है, तथा शेष दो कूटों के नाम वक्षार पर्वतों के दोनों पार्श्व भागों में स्थित देशों के जो नाम हैं, वह हैं। प्रत्येक वक्षार पर्वतों की लम्बाई सोलह हजार पाँच सौ बान्नवे योजन और २/१९ भाग अर्थात् १६५९२ २/१९ योजन है ॥ ७४३ ॥
तो वेयद्धकुमारं पुण्णादीभद्दं खंडयपवादं ।
दक्खिणऐरावतद्धं वेसवणं पुव्वदो दुवेयड्ढे ॥७४४॥
अर्थ: कुलाचलों के समीपवर्ती कूटों पर दिक्कुमारियाँ और शेष कूटों पर व्यन्तर देव निवास करते हैं। जिन पर्वतों पर जितने कूट हैं, उन कूटों के प्रमाण से अपने अपने पर्वतों की लम्बाई के प्रमाण को भाजित करने पर एक कूट से दूसरे कूट का अन्तर प्राप्त होता है ॥ ७४४ ॥
कंचणमयाणि खंडप्पवादए णट्टमाल तामिस्से ।
कदमालो अण्णकूडे वसंति सगणामवाणसुरा ॥७४५॥
अर्थ: [ पञ्चमेरु सम्बन्धी गजदन्त सहित ] वक्षार पर्वतों का कुल प्रमाण १०० है। कुलाचलों के पार्श्व भागों में उनकी ऊंचाई ४०० योजन है। इसके आगे क्रमिक वृद्धि से युक्त होते हुए सीदा-सीतोदा के निकट ओर मेरु के पार्श्व भागों में ५०० यो० ऊंचे हैं, और उन पर जिन-मन्दिर हैं ॥ ७४५ ॥
कोसायामं तद्दलवित्थारं तुरियहीणकोसुदयं ।
जिणगेहं कूडुवरि पुव्वमुहं संठियं रम्मं ॥७४६॥
अर्थ: वक्षार पर्वतों का चौथाई भाग प्रथम और अन्तिम कूटों की ऊँचाई होती है। अन्तिम कूट की ऊँचाई के प्रमाण में से प्रथम कूट की ऊँचाई घटाने पर जो अवशेष रहे उसको एक कम पद से भाजित करने पर हानिचय का प्रमाण प्राप्त होता है। इस हानिचय के प्रमाण में इष्ट (विवक्षित) कूट का गुणा कर मुख प्रमाण जोड़ देने से इष्ट कूट की ऊँचाई का प्रमाण प्राप्त होता है ॥ ७४६ ॥
णवसत्तय णवसत्तय ईसाणदिसा दुदंतसेलाणं ।
वक्खाराणं चउचउकूडं तण्णाममणुकमसो ॥७४७॥
अर्थ: भरतैरावत क्षेत्र में पूर्व और पश्चिम विदेह युगल स्थित प्रत्येक नदी की चौदह चौदह हजार परिवार नदियाँ हैं तथा भरत से हरि और ऐरावत से रम्यक क्षेत्र पर्यन्त परिवार नदियों का प्रमाण दूना दूना है ॥ ७४७ ॥
सिद्धं मल्लवमुत्तरकउरव कच्छं च सागारं रजदं ।
पुण्णादिभद्द सीदा हरिसहकूडं हवे णवमे ॥७४८॥
अर्थ: देवकुरु, उत्तरकुरु दोनों क्षेत्रों की दो नदियों के दोनों पार्श्व भागों पर पृथक् पृथक्, ४२ हजार, ४२ हजार परिवार नदियाँ हैं, तथा दोनों विदेहों की सम्पूर्ण नदियों की संख्या चौदह लाख अठत्तर है ॥७४८॥
तो सिद्धं सोमणसं कूडं देवकुरु मङ्गलं विमलं ।
कंचण असेसिमंते सिद्धं विज्जुप्पहं तत्तो ॥७४९॥
अर्थ: भरतक्षेत्र से हरिक्षेत्र पर्यन्त और ऐरावत क्षेत्र से रम्यक क्षेत्र पर्यन्त की सम्पूर्ण नदियों का प्रमाण तीन लाख, बानवे हजार, बारह है ॥ ७४९ ॥