कार्तिकेयानुप्रेक्षा गाथा, पद्यानुवाद एवं अर्थ (स्वामी कार्तिकेय) | Kartikeyanupreksha Gatha, Padyanuvad Evam Arth (Swami Kartikeya)

कार्तिकेयानुप्रेक्षा गाथा, पद्यानुवाद एवं अर्थ

स्वामी कार्तिकेय

कार्तिकेयानुप्रेक्षा की प्राकृत मूल गाथाएँ 1 से 489, हर गाथा के नीचे उसका हिन्दी पद्यानुवाद और अर्थ (अन्वयार्थ), मंगलाचरण और बारहों अनुप्रेक्षाएँ अपने शीर्षक के साथ (पोस्ट की लंबाई की सीमा के कारण आगे का पाठ अगले 2 उत्तरों में, हर भाग अपने शीर्षक के साथ)। गाथा, पद्यानुवाद और अन्वयार्थ कुन्दकुन्द कहान दिगम्बर जैन ट्रस्ट, इन्दौर से प्रकाशित सातवें संस्करण (भाषा टीका पं. जयचन्दजी छाबड़ा; हिन्दी रूपान्तर एवं अन्वयार्थ पं. महेन्द्रकुमार पाटनी; हिन्दी पद्यानुवाद पं. अभयकुमार शास्त्री) से ज्यों का त्यों लिए हैं। जहाँ उस संस्करण में कुछ गाथाओं का अन्वयार्थ एक साथ छपा है, वहाँ वे गाथाएँ साथ में हैं और उनके नीचे एक ही अर्थ है। भावार्थ, टीका में उद्धृत अन्य ग्रन्थों के पद्य और टिप्पणियाँ नहीं लीं। अपनी ओर से कुछ नहीं जोड़ा।

केवल मूल गाथा: कार्तिकेयानुप्रेक्षा मूल गाथा (स्वामी कार्तिकेय) | Kartikeyanupreksha Mool Gatha (Swami Kartikeya)

स्रोत: Kartikeyanupreksha_H.pdf

Kartikeyanupreksha_H.pdf (928 KB)


मंगलाचरण (गाथा 1 से 3)

तिहुवणतिलयं देवं, वंदित्ता तिहुवणिंदपरिपुज्जं।
वोच्छं अणुपेहाओ, भवियजणाणंदजणणीओ ॥1॥

पद्यानुवाद:

त्रिभुवन तिलक शत-इन्द्र वन्दित, देव श्री अर्हन्त को।
कर नमन कहुँ अनुप्रेक्षाएँ, भव्य को सुखकर अहो ॥1॥

अर्थ: मैं अर्थात् स्वामी कार्तिकेय [ तिहुवणतिलयं ] तीन भुवन का तिलक [ तिहुवणिंदपरिपुज्जं ] तीन भुवन के इन्द्रों से पूज्य (ऐसे) [ देवं ] देव को [ वंदित्ता ] नमस्कार करके [ भवियजणाणंदजणणीओ ] भव्यजीवों को आनन्द उत्पन्न करनेवाली [ अणुपेहाओ ] अनुप्रेक्षाएँ [ वोच्छं ] कहूँगा।


अद्धुव असरण भणिया, संसारामेगमण्णमसुइत्तं।
आसव संवरणामा, णिज्जरलोयाणुपेहाओ ॥2॥

इय जाणिऊण भावह, दुल्लह-धम्माणुभावणाणिच्चं।
मन-वयण-कायसुद्धी, एदा दस दोय भणिया हु ॥3॥

पद्यानुवाद:

भावना बारह अध्रुव, अशरण तथा संसार हैं।
एकत्व अरु अन्यत्व अशुचि, आस्रव संवर कहें ॥2॥

निर्जरा अरु लोक दुर्लभबोधि, धर्म सुजानिये।
कर शुद्ध मन वच काय ये, सब भावनाएँ भाइये ॥3॥

अर्थ (गाथा 2 से 3): [ एदा ] ये [ अद्धुवं ] अध्रुव (अनित्य), [ असरण ] अशरण, [ संसारामेगमण्णमसुइत्तं ] संसार, एकत्व, अन्यत्व, अशुचित्व, [ आसव ] आस्रव [ संवरणामा ] संवर [ णिज्जरलोयाणुपेहाओ ] निर्जरा, लोक अनुप्रेक्षाएँ, [ दुल्लह ] बोधिदुर्लभ, [ धम्माणुभावणा ] धर्मभावना - ये [ दस दोय ] बारह भावना [ भणिया ] कही गयी हैं। [ इय जाणिऊण ] इन्हें जानकर [ मनवयणकायसुद्धी ] मन-वचन-काय शुद्धकर [ णिच्चं ] निरन्तर [ भावह ] भाओ।

1. अध्रुवानुप्रेक्षा (गाथा 4 से 22)

जं किंचिवि उप्पण्णं, तस्स विणासो हवेइ णियमेण।
परिणामसरूवेण वि, ण य किंचिवि सासयं अत्थि॥4॥

पद्यानुवाद:

जो भी हुआ उत्पन्न है, वह नष्ट होता नियम से।
पर्यायदृष्टि से जगत् में, नहीं कुछ भी नित्य है॥4॥

अर्थ: [ जं किंचिवि उप्पण्णं ] जो कुछ भी उत्पन्न हुआ है, [ तस्स विणासो हवेइ णियमेण ] उसका नियम से नाश होता है; [ परिणामसरूवेण वि ] परिणामस्वरूप से तो [ किंचिवि सासयं णय अत्थि ] कुछ भी नित्य नहीं है।


जम्मं मरणेण समं, संपज्जइ जोव्वणं जरासहियं।
लच्छी विणास सहिया, इयं सव्वं भंगुरं मुणह ॥5॥

पद्यानुवाद:

जन्म मृत्यु सहित है, यौवन जरा के साथ है।
लक्ष्मी विनाश सहित अहो!, इस तरह क्षण भङ्गुर सभी ॥5॥

अर्थ: [ जम्मं मरणेण समं ] यह जन्म है, सो मरणसहित है; [ जोव्वणं जरासहियं संपज्जइ ] यौवन है, सो जरासहित उत्पन्न होता है; [ लच्छी विणास सहिया ] लक्ष्मी है, सो विनाशसहित उत्पन्न होती है; [ इयं सव्वं भंगुरं मुणह ] इस प्रकार सब वस्तुओं को क्षणभङ्गुर जानो।


अथिरं परिणय-सयणं, पुत्त-कलत्तं सुमित्त-लावण्णं।
गिह-गोहणाइ सव्वं, णव-घण-विंदेण सारिच्छं ॥6॥

पद्यानुवाद:

परिवार बन्धुवर्ग सुत, नारी तथा रमणीय तन।
घरबार गोधन आदि सब हैं, अथिर ज्यों नव मेघ घन ॥6॥

अर्थ: [ परिणयसयणं ] परिवार, बन्धुवर्ग, [ पुत्तकलत्तं ] पुत्र, स्त्री, [ सुमित्त ] अच्छे मित्र, [ लावण्णं ] शरीर की सुन्दरता, [ गिह-गोहणाइ सव्वं ] गृह, गोधन इत्यादि समस्त वस्तुएँ [ णवघणविंदेण ] नवीन मेघ के समूह के समान [ अथिरं ] अस्थिर हैं।


सुरधणु-तडि व्व चवला, इंदिय-विसया सुभिच्च-वग्गा य।
दिट्ठ-पणट्ठा सव्वे, तुरय-गया रहवरादी य ॥7॥

पद्यानुवाद:

इन्द्रिय-विषय सेवक सभी, गजरथ तुरंगादिक अहो।
सुर-धनु तथा बिजली समान, दिखाई देकर नष्ट हों ॥7॥

अर्थ: [ इंदियविसया ] इन्द्रियों के विषय, [ सुभिच्चवग्गा ] अच्छे सेवकों का समूह [ य ] और [ तुरयगया रहवरादी य ] घोड़े-हाथी, रथ आदिक [ सव्वे ] ये सब ही [ सुरधणुतडि व्व चवला ] इन्द्रधनुष तथा बिजली के समान चञ्चल हैं; [ दिट्ठपणट्ठा ] दिखाई देकर नष्ट हो जानेवाले हैं।


पंथे पहिय-जणाणं, जह संजोओ हवेइ खणमित्तं।
बंधुजणाणं च तहा, संजोओ अद्धुओ होइ ॥8॥

पद्यानुवाद:

ज्यों मार्ग में मिलते पथिकजन, मात्र क्षणभर को अहो।
त्यों बन्धुजन का मिलन भी, अस्थिर सदा यह जान लो ॥8॥

अर्थ: [ जह ] जैसे [ पंथे ] मार्ग में [ पहियजणाणं ] पथिकजनों का [ संजोओ ] संयोग [ खणमित्तं ] क्षणमात्र [ हवेइ ] होता है, [ तहा ] वैसा ही (संसार में) [ बंधुजणाणं ] बन्धुजनों का [ संजोओ ] संयोग [ अद्धुओ ] अस्थिर [ होइ ] होता है।


अइलालिओ वि देहो, ण्हाण सुयंधेहिं विविह भक्खेहिं।
खणमित्तेण वि विहडइ, जल-भरिओ आम घडओ व्व ॥9॥

पद्यानुवाद:

यह तन सजाया स्नान कर, अरु विधि गन्धित द्रव्य से।
आहार से पोषित किया, कच्चे घड़े वत् नष्ट हो ॥9॥

अर्थ: [ देहो ] यह देह [ ण्हाण सुयंधेहिं ] स्नान तथा सुगन्धित पदार्थों से सजाया हुआ भी, (तथा) [ विविह भक्खेहिं ] अनेक प्रकार के भोजनादि भक्ष्य पदार्थों से [ अइलालिओ वि ] अत्यन्त लालन-पालन किया हुआ भी [ जलभरिओ ] जल से भरे हुए [ आम घडओ व्व ] कच्चे घड़े की तरह [ खणमित्तेण वि ] क्षणमात्र में ही [ विहडइ ] नष्ट हो जाता है।


जा सासया ण लच्छी, चक्कहराणं पि पुण्णवंताणं।
सा किं बधेइ रइं, इयर-जणाणं अपुण्णाणं ॥10॥

पद्यानुवाद:

पुण्यशाली चक्रवर्ती, के निकट नहिं नित्य जो।
वह लक्ष्मी कैसे करेगी, प्रीति पुण्य विहीन से ॥10॥

अर्थ: [ जा लच्छी ] जो लक्ष्मी (सम्पदा) [ पुण्णवंताणं चक्कहराणं पि ] पुण्यउदयसहित चक्रवर्तियों के भी [ सासया ण ] नित्य नहीं है, [ सा ] वह (लक्ष्मी) [ अपुण्णाणं इयरजणाणं ] पुण्यहीन अथवा अल्प पुण्यवाले अन्य लोगों से [ किं रइं बधेइं ] कैसे प्रेम करे ? अर्थात् नहीं करे।


कत्थ वि ण रमइ लच्छी, कुलीण-धीरे वि पंडिए सूरे।
पुज्जे धम्मिट्ठे वि य, सुवत्त सुयणे महासत्ते ॥11॥

पद्यानुवाद:

कुल-रूप-धैर्य-महापराक्रमवन्त हों अथवा सुजन।
धर्मात्मा से भी नहीं, लक्ष्मी कभी करती रमण॥11॥

अर्थ: [ लच्छी ] यह लक्ष्मी [ कुलीणधीरे वि पंडिए सूरे ] कुलवान्, धैर्यवान्, पण्डित, सुभट [ पुज्जे धम्मिट्ठे वि य ] पूज्य,धर्मात्मा, [ सुवत्त सुयणे महासत्ते ] रूपवान्, सुजन, महापराक्रमी इत्यादि [ कत्थवि ण रमइ ] किसी भी पुरुष से प्रेम नहीं करती।


ता भुंजिज्जउ लच्छी, दिज्जउ दाणे दया-पहाणेण।
जा जल-तरंगचवला, दो तिण्णि दिणाणि चिट्ठेइ॥12॥

पद्यानुवाद:

यह लक्ष्मी है जल-तरङ्ग समान, अति चञ्चल अहो।
मात्र दो दिन रहे इसको भोग लो, या दान दो॥12॥

अर्थ: [ जा लच्छी ] जो लक्ष्मी [ जल-तरंगचवला ] पानी की लहर के समान चञ्चल है। [ दो तिण्णि दिणाणि चिट्ठेइ ] दो तीन दिन तक चेष्टा करती है अर्थात् विद्यमान है, तब तक [ ता भुंजिज्जउ ] उसको भोगो (अथवा) [ दया-पहाणेण दाणे दिज्जउ ] दया प्रधान होकर दान दो।


जो पुण लच्छिं संचदि, ण य भुञ्जदि णेय देदि पत्तेसु।
सो अप्पाणं वंचदि, मणुयत्तं णिप्फलं तस्स॥13॥

पद्यानुवाद:

संचय करे जो लक्ष्मी, नहिं भोगता ना दान दे।
निज आत्म को ठगता सदा, नर जन्म उसका व्यर्थ है॥13॥

अर्थ: [ पुण ] और [ जो लच्छिं संचदि ] जो लक्ष्मी को इकट्ठी करता है, [ ण य भुञ्जदि ] न तो भोगता है [ पत्तेसु णेय देदि ] और न पात्रों के निमित्त दान करता है, [ सो अप्पाणं वंचदि ] वह अपनी आत्मा को ठगता है; [ तस्स मणुयत्तं णिप्फलं ] उसका मनुष्यपना निष्फल है।


जो संचिऊण लच्छिं, धरणियले संठवेदि अइदूरे।
सो पुरिसो तं लच्छिं, पाहाण-समाणियं कुणइ॥14॥

पद्यानुवाद:

संचय करे जो लक्ष्मी को, भूमितल में गाड़ता।
वह पुरुष लक्ष्मी को करे, पाषाणवत् यह जानना॥14॥

अर्थ: [ जो लच्छिं संचिऊण ] जो पुरुष, लक्ष्मी को सञ्चय करके [ अइदूरे धरणियले संठवेदि ] बहुत नीचे जमीन में गाड़ता है, [ सो पुरिसो तं लच्छिं ] वह पुरुष उस लक्ष्मी को [ पाहाण-समाणियं कुणइ ] पत्थर के समान करता है।


अणवरयं जो संचदि, लच्छिं ण य देदि णेय भुञ्जेदि।
अप्पणिया विय लच्छी, पर-लच्छिसचाणिया तस्स॥15॥

पद्यानुवाद:

संचय करे जो लक्ष्मी, नहिं भोगता ना दान दे।
उसके लिए निज लक्ष्मी, पर लक्ष्मीवत् ही जानिए॥15॥

अर्थ: [ जो ] पुरुष [ लच्छिं ] लक्ष्मी को [ अणवरयं ] निरन्तर [ संचदि ] सञ्चित करता है; [ ण य देदि ] न दान करता है, [ णेय भुञ्जेदि ] न भोगता है, [ तस्स अप्पणिया विय लच्छी ] उसके अपनी लक्ष्मी भी [ पर लच्छिसमाणिया ] पर की लक्ष्मी के समान है।


लच्छी-संसत्तमणो, जो अप्पाणं धरेदि कट्ठेण।
सो राइ-दाइयाणं, कज्जं साहेइ हि मूढप्पा॥16॥

पद्यानुवाद:

आसक्त चित्त हो लक्ष्मी में, आत्मा को कष्ट दे।
वह मूढ़ नृप अरु परिजनों के, कार्य ही साधन करे॥16॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष [ लच्छीसंसत्तमणो ] लक्ष्मी में आसक्त चित्त होकर [ अप्पाणं कट्ठेण धरेदि ] अपनी आत्मा को कष्टसहित रखता है, [ सो मूढप्पा ] वह मूढ़ात्मा [ राइदाइयाणं ] राजा तथा कुटुम्बियों का [ कज्जं साहेहि ] कार्य सिद्ध करता है।


जो वड्ढारदि लच्छिं, बहु-विह-बुद्धीहिं णेय तिप्पेदि।
सव्वारंभं कुव्वदि, रत्ति-दिणं तं पि चिंतेइ॥17॥

ण य भुंजदि वेलाए, चिंतावत्थो ण सुवदि रयणीए।
सो दासत्तं कुव्वदि, विमोहिदो लच्छि-तरूणीए॥18॥

पद्यानुवाद:

बहु भाँति बुद्धि से बढ़ाये, लक्ष्मी नहिं तृप्त हो।
आरम्भ सब ही करे इसका, रात दिन चिन्तन करे॥17॥

भोजन करे नहिं समय पर, चिन्तित रहे सोये नहीं।
श्री कामिनी में मुग्ध होकर, दास वह उसका बने॥18॥

अर्थ (गाथा 17 से 18): [ जो ] जो पुरुष [ बहुविहबुद्धीहिं ] अनेक प्रकार की कला चतुराई और बुद्धि के द्वारा [ लच्छिं वड्ढारदि ] लक्ष्मी को बढ़ाता है, [ णेय तिप्पेदि ] तृप्त नहीं होता है, [ सव्वारंभं कुव्वदि ] इसके लिए असि, मसि, कृषि आदिक सब आरम्भ करता है, [ रत्तिदिणं तं पि चिंतेइ ] रात-दिन उसी के आरम्भ का चिन्तवन करता है, [ वेलाए ण स भुंजदि ] समय पर भोजन नहीं करता है, [ चिंतावत्थो रयणीए ण सुवदि ] चिन्तित होता हुआ रात में सोता भी नहीं है, [ सो ] वह पुरुष [ लच्छि-तरुणीए विमोहिदो ] लक्ष्मीरूपी युवती से मोहित होकर [ दासत्तं कुव्वदि ] उसका किङ्करपना करता है।


जो वड्ढमाण लच्छिं, अणवरयं देदि धम्मकज्जेसु।
सो पंडिएहिं थुव्वदि, तस्स वि सहला हवे लच्छी॥19॥

पद्यानुवाद:

जो वृद्धिगत लक्ष्मी सदा, देता धरम के कार्य में।
पण्डित जनों से स्तुत्य, उसकी लक्ष्मी ही सफल है॥19॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष (पुण्य के उदय से) [ वड्ढमाण लच्छिं ] बढ़ती हुई लक्ष्मी को [ अणवरयं ] निरन्तर [ धम्मकज्जेसु देदि ] धर्म के कार्यों में देता है, [ सो पंडिएहिं थुव्वदि ] वह पुरुष पण्डितों द्वारा स्तुति करने योग्य है [ वि तस्स सहला हवे लच्छी ] और उसी की लक्ष्मी सफल है।


एवं जो जाणित्ता, विहलिय-लोयाण धम्म-जुत्ताणं।
णिरवेक्खो तं देदि, हु तस्स हवे जीवियं सहलं॥20॥

पद्यानुवाद:

यह जानकर धर्मात्मा, निर्धन जनों के लिए जो।
निरपेक्ष होकर दान दे, नर-जन्म उसका सफल है॥20॥

अर्थ: [ जो एवं जाणित्ता ] जो पुरुष ऐसा जानकर [ धम्मजुत्ताणं विहलिय -लोयाण ] बढ़ती हुई लक्ष्मी को, धर्मयुक्त - ऐसे निर्धन लोगों के लिए [ णिरवेक्खो ] प्रत्युपकार की इच्छा से रहित होकर, [ तं देदि ] देता है, [ हु तस्स जीवियं सहलं हवे ] निश्चय से उसी का जन्म सफल होता है।


जल बुब्बुय-सारिच्छं, धणजोव्वण जीवियं पि पेच्छंता।
मण्णंति तो वि णिच्चं, अइ-बलिओ मोह-माहप्पो ॥21॥

पद्यानुवाद:

जल बुदबुदे सम देखकर, जीतव्य यौवन लक्ष्मी।
पर नित्य माने जो उन्हें, यह मोह महिमा है बली ॥21॥

अर्थ: (यह प्राणी) [ धणजोव्वणजीवियं ] धन, यौवन, जीवन को [ जलबुब्बुय-सारिच्छं ] जल के बुदबुदे के समान (तुरन्त नष्ट होते) [ पेच्छंता पि ] देखते हुए भी, [ णिच्चं मण्णंति तो वि ] नित्य मानता है, यह बड़े ही आश्चर्य की बात है ! सत्य ही है [ मोह-माहप्पो अइबलिओ ] मोह का माहात्म्य बड़ा बलवान है।


चइऊण महामोहं, विसए मुणिऊण भंगुरे सव्वे।
णिव्विसयं कुणह मणं, जेण सुहं उत्तमं लहइ ॥22॥

पद्यानुवाद:

हे भव्य! त्यागो मोह जानो, विषय सुख नश्वर सदा।
मन को करो विरहित विषय से, पाओ उत्तम सुख सदा ॥22॥

अर्थ: (हे भव्य जीवों!) [ सव्वे विसए भंगुरे मुणिऊण ] समस्त विषयों को विनाशीक जानकर [ महामोहं चइऊण ] महामोह को छोड़कर, [ मणं णिव्विसयं कुणह ] अपने मन को विषयों से रहित करो। [ जेण उत्तम सुहं लहइ ] जिससे उत्तम सुख को प्राप्त करो।

2. अशरणानुप्रेक्षा (गाथा 23 से 31)

तत्थ भवे किं सरणं, जत्थ सुरिंदाण दीसदे विलओ।
हरिहरबंभादीया, कालेण य कवलिया जत्थ॥23॥

पद्यानुवाद:

हरि हर तथा ब्रह्मादि को भी, काल ग्रसित करे अहो।
देवेन्द्र भी हों नष्ट फिर, जग में शरण किसकी कहो॥23॥

अर्थ: [ जत्थ सुरिंदाण विलओ दीसदे ] जिस संसार में देवों के इन्द्र का नाश देखा जाता है, [ जत्थ हरिहरबंभादीया कालेण य कवलिया ] जहाँ हरि अर्थात् नारायण, हर अर्थात् रुद्र, ब्रह्मा अर्थात् विधाता आदि शब्द से बड़े-बड़े पदवीधारक सब ही काल द्वारा ग्रसे गये, [ तत्थे किं सरणं भवे ] उस संसार में कौन शरण होवे ? अर्थात् कोई भी नहीं होवे।


सिंहस्स कमे पडिदं, सारंगं जह ण रक्खदे को वि।
तह मिच्चुणा य गहिदं, जीवं पि ण रक्खदे को वि॥24॥

पद्यानुवाद:

ज्यों सिंह पग में फँसे मृग का, कोई नहिं रक्षक अहो!।
त्यों मृत्यु-मुख में पड़े जन का, कौन है रक्षक कहो ?॥24॥

अर्थ: [ जह सिंहस्स कमे पडिदं ] जैसे (वन में) सिंह के पैर नीचे पड़े हुए [ सारंगं को वि ण रक्खदे ] हिरण की कोई भी रक्षा करनेवाला नहीं है; [ तह मिच्चुणा य गहिदं जीवं पि ] वैसे ही (संसार में) मृत्यु के द्वारा ग्रहण किए हुए जीव की [ को वि ण रक्खदे ] कोई भी रक्षा नहीं कर सकता है।


जइ देवो वि य रक्खदि, मंतो तंतो य खेत्तपालो य।
मियमाणं पि मणुस्सं, तो मणुया अक्खया होंति॥25॥

पद्यानुवाद:

यदि देव कोई मन्त्र तन्त्र, क्षेत्रपालादिक अरे।
मरते हुए को बचावें तो, मनुज कोई नहीं मरे॥25॥

अर्थ: [ जइ मियमाणं पि मणुस्सं ] यदि मरते हुए मनुष्य को [ देवो वि य मंतो तंतो य खेत्तपालो य रक्खदि ] कोई देव, मन्त्र, तन्त्र, क्षेत्रपाल और उपलक्षण से संसार जिनको रक्षक मानता है, वे सब ही रक्षा करने में समर्थ हों [ तो मणुया अक्खया होंति ] तो मनुष्य अक्षय होवें; कोई भी मरे नहीं।


अइ-बलिओ वि रउद्दो मरण-विहीणो ण दीसए को वि।
रक्खिजंतो वि सया रक्ख-पयारेहिं विविहेहिं॥26॥

पद्यानुवाद:

यदि कोई नर हो अति बली, अथवा भयङ्कर रुद्र हो।
बहु भाँति रक्षित जीव भी, नहिं मरणहीन कभी अहो!॥26॥

अर्थ: (इस संसार में) [ अइबलिओ वि रउद्दो ] अत्यन्त बलवान् तथा अत्यन्त रौद्र (भयानक) [ विविहेहिं रक्खपयारेहि रक्खिजंतो वि सया ] और अनेक रक्षा के प्रकार, उनसे निरन्तर रक्षा किया हुआ भी [ मरणविहीणो को वि ण दीसए ] मरणरहित कोई भी नहीं दीखता है।


एवं पेच्छंतो वि हु, गह-भूय-पिसाय-जोइणी-जक्खं।
सरणं मण्णइ मूढो, सुगाढ-मिच्छत्त-भावादो॥27॥

पद्यानुवाद:

यह जानकर भी शरण माने, मूढ़ मिथ्याभाव से।
ग्रह भूत व्यन्तर यक्ष और, पिशाच योगिनि आदि में॥27॥

अर्थ: [ एवं पेच्छंतो वि हु ] ऐसे (पूर्वोक्त प्रकार अशरण) प्रत्यक्ष देखता हुआ भी [ मूढो ] मूढ़ प्राणी [ सुगाढ-मिच्छत्त-भावादो ] तीव्र मिथ्यात्वभाव से [ गह - भूय-पिसाय-जोइणी-जक्खं ] सूर्यादि ग्रह, भूत, व्यन्तर, पिशाच, योगिनी, चण्डिकादिक, यक्ष, मणिभद्रादिक को [ सरणं मण्णइ ] शरण मानता है।


आयु-क्खयेण मरणं, आउं दाऊण सक्कदे को वि।
तह्मा देविंदो वि य, मरणाउ ण रक्खदे को वि॥28॥

पद्यानुवाद:

आयु क्षय से मरण हो, पर आयु दे सकता नहीं।
कोई किसी को अतः सुर भी, बचा सकते हैं नहीं॥28॥

अर्थ: [ आयु-क्खयेण मरणं ] आयुकर्म के क्षय से मरण होता है [ आउं दाऊ ण सक्कदे को वि ] और आयुकर्म कोई किसी को देने में समर्थ नहीं है; [ तह्मा देविंदो वि य ] इसलिए देवों का इन्द्र भी [ मरणाउ को वि ण रक्खदे ] मरने से किसी की रक्षा नहीं कर सकता।


अप्पाणं पि चवंतं, जह सक्कदि रक्खिदुं सुरिदो वि।
तो किं छंडदि सग्गं, सव्वुत्तम-भोय-संजुत्तं॥29॥

पद्यानुवाद:

देवेन्द्र भी यदि मरण से, निज को बचा सकते कभी।
तो भोगमय सुरधाम को, क्यों छोड़ते वे इन्द्र भी॥29॥

अर्थ: [ जह सुरिंदो वि ] यदि देवों का इन्द्र भी [ अप्पाणं पि चवंतं ] अपने को चयते (मरते) हुए [ रक्खिदुं सक्कदि ] रोकने में समर्थ होता [ तो सव्वुत्तम -भोय-संजुत्तं ] तो सर्वोत्तम भोगों से संयुक्त [ सग्गं किं छंडदि ] स्वर्ग को क्यों छोड़ता ?


दंसण-णाण-चरित्तं, सरणं सेवेहि परम-सद्धाए।
अण्णं किं पि ण सरणं, संसारे संसरंताणं॥30॥

पद्यानुवाद:

दृग-ज्ञान-चारित्र शरण हैं, सेवन करो श्रद्धान से।
संसार में भ्रमते हुए को, अन्य कुछ नहिं शरण है॥30॥

अर्थ: (हे भव्य!) [ परम-सद्धाए ] परम श्रद्धा से [ दंसणणाणचरित्तं ] दर्शन-ज्ञान-चारित्रस्वरूप [ सरणं सेवेहि ] शरण का सेवन कर। [ संसारे संसरंताण ] इस संसार में भ्रमण करते हुए जीवों को [ अण्णं किं पि ण सरणं ] अन्य कुछ भी शरण नहीं है।


अप्पाणं पि य सरणं, खमादि-भावेहिं परिणदं होदि।
तिव्व-कषायाविट्ठो, अप्पाणं हणदि अप्पेण॥31॥

पद्यानुवाद:

जो क्षमादिक भावमय, परिणमित हो, वह शरण है।
जो युक्त तीव्रकषाय है वह, आप से आपहि हने॥31॥

अर्थ: [ य अप्पाणं खमादिभावेहिं परिणदं होदि सरणं ] जो अपने को क्षमादि दश लक्षणरूप परिणत करता है, सो शरण है [ तिव्वकषायाविट्ठो अप्पेण अप्पाणं हणदि ] और जो तीव्रकषायुक्त होता है, सो अपने ही द्वारा अपने को ही हनता है।

3. संसारानुप्रेक्षा (गाथा 32 से 73)

एक्कं चयदि सरीरं, अण्णं गिण्हेदि णवणवं जीवो।
पुणु पुणु अण्णं अण्णं, गिण्हदि मुंचेदि बहुवारं॥32॥

एक्कं जं संसरणं, णाणदेहेसु हवदि जीवस्स।
जो संसारो भण्णदि, मिच्छकसाएहिं जुत्तस्य॥33॥

पद्यानुवाद:

एक तन को छोड़ चेतन, अन्य तन धारण करे।
बार-बार नवीन तन, ग्रहना यही संसार है॥32॥

मिथ्यात्व और कषाय से, होता विविध तन का ग्रहण।
नए तन को ग्रहण करना - छोड़ना संसार है॥33॥

अर्थ (गाथा 32 से 33): [ मिच्छकसाएहिं जुत्तस्स जीवस्स ] मिथ्यात्व अर्थात् सर्वथा एकान्तरूप वस्तु को श्रद्धा में लाना और कषाय अर्थात् क्रोध, मान, माया, लोभ - इनसे युक्त इस जीव का [ जं णाणदेहेसु संसरणं हवदि ] जो अनेक शरीरों में संसरण अर्थात् भ्रमण होता है, [ जो संसारो भण्णदि ] वह संसार कहलाता है। वह किस तरह ? सो ही कहते हैं। [ जीवो एक्कं शरीरं चयदि ] यह जीव, एक शरीर को छोड़ता है [ पुणु णवणवं गिण्हेदि ] फिर नवीन (शरीर) को ग्रहण करता है; [ पुणु अण्णं अण्णं बहुवारं गिण्हदि मुंचेदि ] फिर अन्य-अन्य शरीर को कई बार धारण करता है और छोड़ता है। [ सो संसारो भण्णदि ] वह ही संसार कहलाता है।


पावोदयेण णरए, जायदि जीवो सहेदि बहुदुक्खं।
पंच-पयारं विविहं, अणोवमं अण्ण-दुक्खेहिं॥34॥

पद्यानुवाद:

पाप कर्मों के उदय से, नरक में उत्पन्न हो।
पञ्च विध उपमारहित, बहुभाँति दुःख सहन करे॥34॥

अर्थ: [ जीवो पावोदयेण णरए जायदि ] यह जीव, पाप के उदय से नरक में उत्पन्न होता है, [ विविहं अण्णदुक्खेहिं पंचपयारं अणोवमं बहुदुक्खं सहेदि ] वहाँ कई तरह के पञ्च प्रकार से उपमारहित, ऐसे बहुत से दुःख सहता है।


असुरोदीरिय-दुक्खं, सारीरं माणसं तहा विविहं।
खित्तुब्भवं च तिव्वं, अण्णोण्ण-कयं च पंचविहं॥35॥

पद्यानुवाद:

असुर देवों ने दिया, बहुभाँति तन, मन से हुआ।
क्षेत्र से उत्पन्न, आपस में परस्पर दुःख दिया॥35॥

अर्थ: नरक में [ असुरोदीरियदुक्खं ] (१) असुरकुमार देवों द्वारा उत्पन्न किया हुआ दुःख, [ सारीरं माणसं ] (२) शरीर से उत्पन्न हुआ और (३) मन से हुआ, [ तहा विविहं खित्तुब्भवं ] (४) अनेक प्रकार क्षेत्र से उत्पन्न हुआ, [ च अण्णोण्णकयं पंचविहं ] और (५) परस्पर में किया हुआ - ऐसे पाँच प्रकार के दुःख हैं।


छिज्जइ तिलतिलमित्तं, भिंदिज्जइ तिल तिलंतरं सयलं ।
वज्जग्गिए कढिज्जइ, णिहिप्पए पूयकुंडम्हि ॥36॥

पद्यानुवाद:

तिल मात्र छेदन करें तन, पुनः छेदें खण्ड को।
वज्राग्नि में उसको पकाकर, फेंक देते कुण्ड में॥36॥

अर्थ: (नरक में) [ तिलतिलमित्तं छिज्जइ ] तिलतिलमात्र छेद देते हैं, [ सयलं तिलतिल भिंदिज्जइ ] शकल अर्थात् खण्ड को भी तिलतिलमात्र भेद देते हैं, [ वज्जग्गिए कढिज्जइ ] वज्राग्नि में पकाते हैं [ पूयकुंडम्हि णिहिप्पए ] राध के कुण्ड में फेंक देते हैं।


इच्चेवमाइ-दुक्खं, जं णरए सहदि एयसमयम्हि।
तं सयलं वण्णेदुं, ण सक्कदे सहस-जीहो वि॥37॥

पद्यानुवाद:

इत्यादि पूर्व कथित दुःखों को, सहे वह इक समय में।
इक सहस रसना से नहीं, वर्णन दुःखों का हो सके॥37॥

अर्थ: [ इच्चेवमाइ जं दुक्खं ] इति अर्थात् ऐसे एवमादि अर्थात् पूर्व गाथा में कहे गये, उनको आदि लेकर जो दुःख, उनको [ णरए एयसमयम्हि सहदि ] नरक में एक समय में जीव सहता है, [ तं सयलं वण्णेदुं ] उन सबका वर्णन करने के लिए [ सहसजीहो वि ण सक्कदे ] हजार जीभवाला भी समर्थ नहीं होता है।


सव्वं पि होदि णरये, खित्तसहावेण दुक्खदं असुहं।
कुविदा वि सव्वकालं, अण्णोण्णं होंति णेरइया॥38॥

पद्यानुवाद:

है नरक क्षेत्र स्वभाव सब, कारण दुःखद अरु अशुभ हैं।
सब नारकी रहते सदा क्रोधित परस्पर दुःख सहें॥38॥

अर्थ: [ णरये खित्तसहावेण सव्वं पि दुक्खदं असुहं होदि ] नरक में क्षेत्र स्वभाव से ही सब कारण दुःखदायक तथा अशुभ हैं। [ णेरइया सव्वकालं अण्णोण्णं कुविदा होंति ] नारकी जीव सदा काल परस्पर में क्रोधित होते रहते हैं।


अण्ण-भवे जो सुयणो, सो वि य णरये हणेइ अइ-कुविदो।
एवं तिव्व-विवागं, बहु-कालं विसहदे दुःखं॥39॥

पद्यानुवाद:

पूर्व भव का सुजन भी, हो नारकी क्रोधित हुआ।
घात करता इस तरह, चिरकाल तक बहु दुःख सहे॥39॥

अर्थ: [ अण्णभवे जो सुयणो ] पूर्वभव में जो सज्जन कुटुम्ब का था, [ सो वि य णरये अइ-कुविदो हणेइ ] वह भी नरक में क्रोधित होकर घात करता है; [ एवं तिव्वविवागं दुःखं बहुकालं विसहदे ] इस प्रकार तीव्र है विपाक जिसका, ऐसा दुःख बहुत काल तक नारकी सहता है।


तत्तो णीसरिदूणं, जायदि तिरएसु बहुवियप्पेसु।
तत्थ वि पावदि दुक्खं, गब्भे वि य छेयणादीयं॥40॥

पद्यानुवाद:

निकले वहाँ से विविध भाँति, तिर्यञ्च में उत्पन्न हो।
सम्मूर्च्छन गर्भज हुआ, बहु छेदनादिक दुःख सहे॥40॥

अर्थ: यह जीव [ तत्तो णीसरिदूणं ] उस नरक से निकलकर [ बहुवियप्पेसु तिरएसु जायदि ] अनेक भेदवाले तिर्यञ्चों में उत्पन्न होता है, [ तत्थ वि गब्भे दुक्खं पावदि ] वहाँ भी गर्भ में दुःख पाता है। [ वि ये छेयणादीयं ] अपि शब्द से सम्मूर्च्छन होकर छेदनादि का दुःख पाता है।


तिरिएहिंखज्जमाणो, दुट्ठमणुस्सेहिं हण्णमाणो वि।
सव्वत्थ वि संतट्ठो, भय-दुक्खं विसहदे भीमं॥41॥

पद्यानुवाद:

व्याघ्रादि से खाया गया, मारा गया नर क्रूर से।
सन्तप्त होता सब जगह, भयभीत हो अति दुःख सहे॥41॥

अर्थ: (उस तिर्यञ्चगति में यह जीव) [ तिरिएहिंखज्जमाणो ] सिंह-व्याघ्रादिक से खाये जाने का [ वि दुट्ठमणुस्सेहिं हण्णमाणो ] तथा दुष्ट मनुष्य, म्लेच्छ, व्याघ्र, धीवरादिक से मारा जाता है। [ सव्वत्थ वि संतट्ठो ] सब जगह दुःखी होता हुआ [ भीमं भयदुक्खं विसहदे ] रौद्र भयानक दुःख को विशेषरूप से सहता है।


अण्णोण्णं खज्जंता, तिरियां पावंति दारुणं दुक्खं।
माया वि जत्थ भक्खदि, अण्णो को तत्थ रक्खेदि॥42॥

पद्यानुवाद:

भक्षण करें वे परस्पर, अति तीव्र दारुण दुःख लहें।
जननी करे भक्षण जहाँ, फिर अन्य क्या रक्षा करे॥42॥

अर्थ: (जिस तिर्यञ्चगति में) [ तिरियां अण्णोण्णं खज्जंता ] यह तिर्यञ्च (जीव) परस्पर में खाये जाने का [ दारुणं दुक्खं पावंति ] उत्कृष्ट दुःख पाता है। [ जत्थ माया वि भक्खदि ] जहाँ जिसके गर्भ में उत्पन्न हुआ - वही माता भी भक्षण कर जाती है, [ तत्थ अण्णो को रक्खेदि ] वहाँ दूसरा कौन रक्षा करे ?


तिव्व-तिसाए तिसिदो, तिव्व-विभुक्खाइ भुक्खिदो संतो।
तिव्वं पावदि दुक्खं, उयर-हुयासेण डज्झंतो ॥43॥

पद्यानुवाद:

अति प्यास से प्यासा तथा, अति भूख से भूखा रहे।
उदराग्नि से जलता हुआ, अति तीव्र दारुण दुःख सहे ॥43॥

अर्थ: (उस तिर्यञ्चगति में यह जीव) [ तिव्वतिसाए तिसिदो ] तीव्र प्यास से प्यासा, [ तिव्वविभुक्खाइ भुक्खिदो संतो ] तीव्र भूख से भूखा होता हुआ [ उयर-हुयासेण डज्झंतो ] उदराग्नि से जलता हुआ [ तिव्वं दुक्खं पावदि ] तीव्र दुःख पाता है।


एवं बहुप्पयारं, दुक्खं विसहेदि तिरियजोणीसु।
तत्तो णीसरदूणं, लद्धि-अपुण्णो णरो होदि॥44॥

पद्यानुवाद:

पूर्वोक्त विविध प्रकार के, दुःख सहे तिर्यक् योनि में।
उस योनि को तज कर हुआ, लब्धि अपर्याप्तक मनुज ॥44॥

अर्थ: [ एवं ] ऐसे (पूर्वोक्त प्रकार), [ तिरियजोणीसु ] तिर्यञ्च योनि में (जीव) [ बहुप्पयारं दुक्खं विसहेदि ] अनेक प्रकार के दुःख सहता है। [ तत्तो णीसरदूणं ] उस तिर्यञ्चगति से निकलकर [ लद्धिअपुण्णो णरो होदि ] लब्धि -अपर्याप्त (जहाँ पर्याप्ति पूरी ही नहीं होती) मनुष्य होता है।


अह गब्भे वि य जायदि, तत्थ वि णिवड़ीकयंगपच्चंगो।
विसहदि तिव्वं दुक्खं, णिग्गममाणो वि जोणीदो ॥45॥

पद्यानुवाद:

गर्भ मे सिकुड़े हुए सब, अङ्ग और प्रत्यङ्ग हैं।
बाहर योनि से निकलते, समय अतिशय दुःख सहे ॥45॥

अर्थ: [ अह गब्भे वि य जायदि ] अथवा गर्भ में भी उत्पन्न होता है तो [ तित्थ वि णिवड़ीकयंगपच्चंगो ] वहाँ भी सिकुड़ रहे हैं हाथ, पैर आदि अङ्ग तथा उँगली आदि प्रत्यङ्ग जिसके, ऐसा होता हुआ तथा [ जोणिदो णिग्गममाणो वि ] योनि से निकलते समय भी [ तिव्वं दुक्खं विसहदि ] तीव्र दुःख को सहता है।


बालोपि पियरचत्तो, परउच्छिट्ठेण बड्ढदे दुहिदो।
एवं जायण-सीलो, गमेदि कालं महादुक्खं॥46॥

पद्यानुवाद:

बालपन में ही मरे, माता-पिता तो दुःख सहे।
भीख माँगे और जूठन, से उदर पूर्ति करे॥46॥

अर्थ: [ बालोपि पियरचत्तो, परउच्छिट्ठेण बड्ढदे दुहिदो ] (गर्भ से निकलने के बाद में) बाल अवस्था में ही माता-पिता मर जाएँ, तब दूसरों की जूठन से बड़ा हुआ, [ एवं जायण-सीलो, महादुक्खं कालं गमेदि ] इस तरह भीख माँग-माँगकर उदरपूर्ति करके महा-दुःखी होता हुआ काल बिताता है।


पावेण जणो एसो, दुक्कम्म-वसेन जायदे सव्वो।
पुणरवि करेदि पावं, ण य पुण्णं को वि अज्जेदि॥47॥

पद्यानुवाद:

पाप के ही उदय से, दुष्कर्म वश ये दुःख सहे।
पुनः पापहि करे, नहिं शुभ करे, यह अज्ञान है॥47॥

अर्थ: [ एसो सव्वो जणो पावेण दुक्कम्म-वसेन जायदे ] यह लौकिकजन सब ही पाप के उदय से असातावेदनीय, नीचगोत्र, अशुभनाम, आयु आदि दुष्कर्म के वश से ऐसे दुःख सहता है [ पुणरवि पावं करेदि ] तो भी फिर पाप ही करता है; [ ण य पुण्णं को वि अज्जेदि ] पूजा, दान, व्रत, तप, ध्यानादि लक्षण पुण्य को पैदा नहीं करता है, यह बड़ा अज्ञान है।


विरलो अज्जदि पुण्णं, सम्मादिट्ठी वएहिं संजुत्तो।
उवसमभावे सहियो, णिंदणगरहाहि संजुत्तो॥48॥

पद्यानुवाद:

कोई विरला शुभ करे, सम्यक्त्व एवं व्रत सहित।
दोष की निन्दा तथा, गर्हा करे उपशम सहित॥48॥

अर्थ: [ सम्मादिट्ठी वएहिं संजुत्तो ] सम्यग्दृष्टि अर्थात् यथार्थ श्रद्धावान् और मुनि-श्रावक के व्रतों से संयुक्त; [ उवसमभावे सहियो ] उपशमभाव अर्थात् मन्द कषायरूप परिणामसहित, [ णिंदणगरहाहि संजुत्तो ] निन्दन अर्थात् अपने दोष याद कर पश्चाताप करना; गर्हण अर्थात् अपने दोष गुरु के पास जाकर प्रकट करना - इन दोनों से युक्त [ विरलो पुण्णं अज्जदि ] विरला ही ऐसा जीव है, जो पुण्य प्रकृतियों का (स्वभाव के भानपूर्वक) बन्ध करता है।


पुण्णजुदस्स वि दीसइ, इट्ठविओयं अणिट्ठसंजोयं।
भरहो वि साहिमाणो, परिज्जिओ लहुय-भायेण॥49॥

पद्यानुवाद:

इष्ट से बिछुड़े अनिष्ट, संयोग हो शुभवन्त हो।
अभिमान युत चक्री भरत भी, पराजित हुआ अनुज से॥49॥

अर्थ: [ पुण्णजुदस्स वि इट्ठविओयं अणिट्ठसंजोयं दीसइ ] पुण्य उदय सहित पुरुष के भी इष्टवियोग, अनिष्टसंयोग देखा जाता है।[ साहिमाणो भरहो वि लहुयभायेण परिज्जिओ ] अभिमानसहित भरत चक्रवर्ती भी, छोटे भाई बाहुबली से पराजित हुआ।


सयलट्ठ विसह-जोओ, बहुपुण्णस्स वि ण सव्वहा होदि।
तं पुण्णं पि ण कस्स वि, सव्वं जे णिच्छिदं लहदि॥50॥

पद्यानुवाद:

बहु पुण्यशाली भी नहीं, पाते समस्त विषय अहो।
सभी मनवाञ्छित लहे, यह पुण्य है किसको कहो ?॥50॥

अर्थ: (इस संसार में) [ सयलट्ठ विसहजोओ ] समस्त जो पदार्थ, वे ही हुए विषय अर्थात् भोग्य वस्तु, उनका योग [ बहुपुण्णस्स वि ण सव्वहा होदि ] बड़े पुण्यवानों को भी पूर्णरूप से नहीं मिलता है। [ तं पुण्णं पि ण कस्स वि ] ऐसा पुण्य किसी के भी नहीं है, [ जे सव्वं णिच्छिदं लहदि ] जिससे सब ही मनवाञ्छित मिल जाए।


कस्स वि णत्थि कलत्तं, अहव कलत्तं ण पुत्त-संपत्ती।
अह तेसिं संपत्ती, तह वि सरोओ हवे देहो॥51॥

पद्यानुवाद:

कोई नर नारी रहित, यदि नार हो तो सुत नहीं।
सुत प्राप्ति हो यदि भाग्य से, तो देह रोग रहित नहीं॥51॥

अर्थ: [ कस्स वि कलत्तं णत्थि ] किसी मनुष्य के तो स्त्री नहीं है, [ अहव कलत्तं पुत्त-संपत्ती ण ] किसी के स्त्री है तो पुत्र की प्राप्ति नहीं है, [ अह तेसिं संपत्ती ] किसी के पुत्र की प्राप्ति है [ तह वि सरोओ हवे देहो ] तो शरीर रोगसहित है।


अह णीरोओ देहो, तो धण-धण्णाण णेय सम्पत्ति।
अह धण-धण्णं होदि हु, तो मरणं झत्ति ढुक्केइ॥52॥

पद्यानुवाद:

यदि हो निरोग शरीर तो, धन-धान्य की प्राप्ति नहीं।
धन-धान्य की भी प्राप्ति हो तो, मरण हो अल्पायु में॥52॥

अर्थ: [ अह णीरोओ देहो ] यदि किसी के नीरोग शरीर भी हो [ तो धण-धण्णाण णेय सम्पत्ति ] तो धन्य-धान्य की प्राप्ति नहीं है, [ अह धण-धण्णं होदि हु ] यदि धन-धान्य की भी प्राप्ति हो जाए [तो मरणं झत्ति ढुक्केइ] तो शीघ्र मरण हो जाता है।


कस्स वि दुट्ठ-कलत्तं, कस्स वि दुव्वसण-वसणिओ पुत्तो।
कस्स वि अरिसमबंधू, कस्स वि दुहिदा वि दुच्चरिया॥53॥

पद्यानुवाद:

किसी की स्त्री दुराचारिणि, तथा दुर्व्यसन रत रहे।
सुत, भ्रात अरि-सम और पुत्री भी दुराचारिणि रहे॥53॥

अर्थ: (इस मनुष्यभव में) [ कस्स वि दुट्ठकलत्तं ] किसी के तो स्त्री दुराचारिणी है, [ कस्स वि दुव्वसणवसणिओ पुत्तो ] किसी का पुत्र जुआ आदि दुर्व्यसनों में रत है, [ कस्स वि अरिसमबंधू ] किसी के शत्रु के समान कलही (कलह/झगड़ा करनेवाला) भाई है, और [ कस्स वि दुहिदा वि दुच्चरिया ] किसी की पुत्री दुराचारिणी है।


कस्स वि मरदि सुपुत्तो, कस्स वि महिला विणस्सदे इट्ठा।
कस्स वि अग्गिपलित्तं, गिहं कुडंबं च डज्झेइ॥54॥

पद्यानुवाद:

मरता किसी का पुत्र प्यारा, और प्रिय नारी मरे।
किसी का घर और सब, परिवार अग्नि में जले॥54॥

अर्थ: [ कस्स वि सुपुत्तो मरदि ] किसी का सुपुत्र मर जाता है, [ कस्स वि इट्ठा महिला विणस्सदे ] किसी के इष्ट (प्यारी) स्त्री मर जाती है, [ कस्स वि अग्गिपलित्तं, गिहं कुडंबं च डज्झेइ ] किसी के घर और कुटुम्ब सब ही अग्नि से जल जाते हैं।


एवं मणुयगदीए, णाणा दुक्खाइं विसहमाणो वि।
ण वि धम्मे कुणदि मइं, आरंभं णेय परिचयइ॥55॥

पद्यानुवाद:

इस तरह नरगति में अनेक, प्रकार बहु दुःख सहे पर।
धर्माचरण बुद्धि करे नहिं, पाप कार्य तजे न नर॥55॥

अर्थ: [ एवं मणुयगदीए ] इस तरह (यह जीव), मनुष्यगति में [ णाणा दुक्खाइं ] अनेक प्रकार के दुःखों को [ विसहमाणो वि ] सहता हुआ भी [ धम्मे मइं ण वि कुणदि ] धर्माचरण में बुद्धि नहीं करता है [ आरंभं णेय परिचयइ ] (और) पापारम्भ नहीं छोड़ता है।


सधणो वि होदि णिधणो, धण-हीणो तह य ईसरो होदि।
राया वि होदि भिच्चो, भिच्चो वि य होदि णर णाहो॥56॥

पद्यानुवाद:

धनवान हो निर्धन तथा, निर्धन मनुज धनवान हो।
नृप भी लहे दासत्व को, नौकर कभी नर नाथ हो॥56॥

अर्थ: [ सधणो वि होदि णिधणो ] धनसहित तो निर्धन हो जाता है, [ तह य धणहीणो ईसरो होदि ] वैसे ही जो धनरहित होता है, सो ईश्वर (धनी) हो जाता है [ राया वि भिच्चो होदि ] राजा भी किंकर (नौकर) हो जाता है [ य भिच्चो वि णरणाहो होदि ] और जो किंकर होता है, सो राजा हो जाता है।


सत्तू वि होदि मित्तो, मित्तो वि य जायदे तहा सत्तू।
कम्म-विवाय-वसादो, एसो संसार-सब्भावो॥57॥

पद्यानुवाद:

शत्रु होते मित्र अथवा, मित्र भी शत्रु बनें।
पूर्व कर्म विपाक वश, यह ही जगत् की रीति है॥57॥

अर्थ: [ कम्म-विवाय-वसादो ] कर्म विपाक के वश से [ सत्तू वि मित्तो होदि ] शत्रु भी मित्र हो जाता है [ तहा मित्तो वि य सत्तू जायदे ] और मित्र भी शत्रु हो जाता है, [ एसो संसार-सब्भावो ] ऐसा संसार का स्वभाव है।


अह कहवि हवदि देवो, तस्स य जायेदि माणसं दुक्खं।
दट्ठूण महड्ढीणं, देवाणं रिद्धिसंपत्ती॥58॥

पद्यानुवाद:

पुण्य फल से देव हो, बहु ऋद्धि धारक देव की।
ऋद्धियों को देखकर, यह मानसिक अति दुःख लहे॥58॥

अर्थ: [ अह कहवि देवो हवदि ] अथवा बड़े कष्ट से देव भी होता है तो [ तस्स ] उसके [ महड्ढीणं देवाणं ] बड़े ऋद्धिधारक देवों की [ रिद्धिसंपत्ती दट्ठूण ] ऋद्धि/सम्पत्ति को देखकर [ माणसं दुक्खं जायेदि ] मानसिक दुःख उत्पन्न होता है।


इट्ठविओगं दुक्खं, होदि महड्ढीण विसय-तण्हादो।
विसयवसादो सुक्खं, जेसिं तेसिं कुतो तित्ती॥59॥

पद्यानुवाद:

विषय तृष्णा महर्द्धिक देव इष्ट वियोग का।
दुःख सहें, विषयाधीन सुख में, तृप्ति कैसे हो कहो॥59॥

अर्थ: [ विसयतण्हादो ] विषयों की तृष्णा से [ महड्ढीण ] महर्द्धिक देवों को भी [ इट्ठविओगं दुक्खं होदि ] इष्ट (ऋद्धि, देवाङ्गना आदि) वियोग का दुःख होता है [ जेसिं विसयवसादो सुक्खं ] जिनके विषयों के आधीन सुख है, [ तेसिं कुतो तित्ती ] उनके कैसे तृप्ति होवे ? तृष्णा बढ़ती रहती है।


सारीरियदुक्खादो, माणसदुक्खं हवेइ अइपउरं।
माणसदुक्खजुदस्स हि, विसया वि दुहावहा हुंति॥60॥

पद्यानुवाद:

देह दुःख से भी प्रचुर अति, मानसिक दुःख है अहो।
मानसिक दुःख युक्त देखें, दुःखद स्वरूप पदार्थ को॥60॥

अर्थ: (कोई समझता होगा कि शरीरसम्बन्धी दुःख बड़ा है; मानसिक दुःख तुच्छ है, उसको समझाते हैं) [ सारीरियदुक्खादो ] शारीरिक दुःख से [ माणसदुक्खं ] मानसिक दुःख [ अइपउरं हवेइ ] अति प्रचुर है अर्थात् कई गुना अधिक है। [ माणस -दुक्खजुदस्स हि ] (देखो!) मानसिक दुःखसहित पुरुष के [ विसया वि दुहावहा हुंति ] अन्य विषय बहुत भी होवें तो भी वे उसको दुःखदायी ही दिखते हैं।


देवाणं पि य सुक्खं, मणहरविसएहिं कीरदे जदि ही।
विसयवसं जं सुक्खं, दुक्खस्स वि कारणं तं पि॥61॥

पद्यानुवाद:

मनहर विषय से सुखी मानें, देव को पर सुख न हो।
विषय के आधीन सुख भी, दुःख का कारण अहो॥61॥

अर्थ: [ जदि ही देवाणं पि य मणहरविसएहिं सुक्खं कीरदे ] यदि देवों के मनोहर विषयों से सुख समझा जावे तो सुख नहीं है। [ जं विसयवसं सुक्खं ] जो विषयों के आधीन सुख है, [ तं पि दुक्खस्स वि कारणं ] वह दुःख ही का कारण है।


एवं सुट्ठु-असारे, संसारे दुक्खसायरे घोरे।
किं कत्थ वि अत्थि सुहं, वियारमाणं सुणिच्चयदो॥62॥

पद्यानुवाद:

घोर दुःख संसार सागर, सार बिन सब विधि अहो।
परमार्थ से सोचो जरा, इसमें कहाँ क्या सुख कहो॥62॥

अर्थ: [ एवं सुट्ठु-असारे ] इस तरह सब प्रकार से असार [ दुक्खसायरे घोरे संसारे ] दुःख के सागर भयानक संसार में [ सुणिच्चयदो वियारमाणं ] निश्चय से विचार किया जाए तो [ किं कत्थ वि सुहं अत्थि ] क्या कहीं भी कुछ सुख है ? अर्थात् नहीं है।


दुक्कियकम्मवसादो, राया वि य असुइकीडओ होदि।
तत्थेव य कुणइ रइं, पेक्खह मोहस्स माहप्पं॥63॥

पद्यानुवाद:

दुष्कर्म वश नृप भी मरे, मल - कीट बन उत्पन्न हो।
किन्तु उसमें ही करे रति, मोह की महिमा अहो॥63॥

अर्थ: [ मोहस्स माहप्पं पेक्खह ] (हे प्राणियों ! तुम) मोह के माहात्म्य को देखो कि [ दुक्कियकम्मवसादो ] पापकर्म के वश से [ राया वि य असुइकीडओ होदि ] राजा भी (मरकर) विष्ठा का कीड़ा हो जाता है [ य तत्थेव रइं कुणइ ] और वहीं पर रति (प्रेम) मानता है, क्रीड़ा करता है।


पुत्तो वि भाओ जाओ, सो वि य भाओ वि देवरो होदि।
माया होइ सवत्ती, जणणी वि य होइ भत्तारो ॥64॥

एयम्मि भवे एदे, सम्बन्धा होंति एय जीवस्स।
अण्णभवे किं भण्णइ, जीवाणं धम्मरहिदाणं ॥65॥

पद्यानुवाद:

पुत्र ही भ्राता हुआ, अरु भ्रात देवर भी हुआ।
मात हो गई सौत एवं, तात भी पति हो गया॥64॥

एक भव में जीव के, सम्बन्ध इतने हो गए।
फिर अन्य भव में धर्म विरहित, जीव की क्या बात है॥65॥

अर्थ (गाथा 64 से 65): [ एयजीवस्स ] एक जीव के [ एयम्मि भवे ] एक भव में [ एदे सम्बन्धा होंति ] इतने सम्बन्धी होते हैं तो [ धम्मरहिदाणं जीवाणं ] धर्मरहित जीवों के [ अण्णभवे किं भण्णइ ] अन्य भव में क्या कहना? (वे सम्बन्धी कौन-कौन? सो कहते हैं) [ पुत्तो वि भाओ जाओ ] पुत्र तो भाई हुआ [ य सो वि भाओ देवरो होदि ] और जो भाई था, वह ही देवर हुआ। [ माया होइ सवत्ती ] माता थी, वह सौत हुई [ य जणणी वि भत्तारो होइ ] और पिता था, सो पति हुआ।


संसारो पंचविहो, दव्वे खत्ते तहेव काले य।
भवभमणो य चउत्थो, पंचमओ भावसंसारो ॥66॥

पद्यानुवाद:

द्रव्य क्षेत्र रु काल एवं, भाव भवमय जानिये।
इस तरह पाँच प्रकार का, परिभ्रमण जिय का मानिये ॥66॥

अर्थ: [ संसारो पंचविहो ] संसार (परिभ्रमण) पाँच प्रकार का है - [ दव्वे ] १. द्रव्य (पुद्गलद्रव्य में ग्रहण - त्यजनरूप परिभ्रमण); [ खत्ते ] २. क्षेत्र (आकाश के प्रदेशों में स्पर्श करनेरूप परिभ्रमण); [ य तहेव काले ] ३. काल (काल के समयों में उत्पन्न होने - नष्ट होनेरूप परिभ्रमण); [ भवभमणो य चउत्थो ] ४. भव (नारकादिभव का ग्रहण - त्यजनरूप परिभ्रमण), और [ पंचमओ भावसंसारो ] ५. भाव (अपने कषाययोगों के स्थानकरूप जो भेद, उनका पलटनेरूप परिभ्रमण) - इस तरह पाँच प्रकार का संसार जानना चाहिए।


बंधदि मुंचदि जीवो, पडिसमयं कम्मपुग्गला विविहा।
णोकम्मपुग्गला वि य, मिच्छत्तकषायसंजुत्तो ॥67॥

पद्यानुवाद:

मिथ्यात्व और कषाय से, यह जीव पुद्गल कर्म को।
नोकर्म पुद्गल को समय प्रति, बाँधता अरु छोड़ता॥67॥

अर्थ: [ जीवो ] यह जीव [ विविहा कम्मपुग्गला णोकम्मपुग्गला वि य ] (इस लोक में भरे हुए) अनेक प्रकार के पुद्गल जो ज्ञानावरणादि कर्मरूप तथा औदारिकादि शरीर नोकर्मरूप हैं, उनको [ पडिसमयं ] समय-समय प्रति [ मिच्छत्तकसायसंजुत्तो ] मिथ्यात्व-कषायसहित होता हुआ [ बंधदि मुंचदि ] बाँधता है और छोड़ता है।


सो को वि णत्थि देसो, लोयायासस्स णिरवसेसस्स।
जत्थ ण सव्वो जीवो, जादो मरिदो य बहुवारं॥68॥

पद्यानुवाद:

सम्पूर्ण लोकाकाश में, कोई प्रदेश नहीं अहो।
बहु बार जिसमें जीव ने, जन्म रु मरण किये न हो॥68॥

अर्थ: [ णिरवसेसस्स लोयायासस्स ] समस्त लोकाकाश के प्रदेशों में [ साको वि देसो णत्थि ] ऐसा कोई भी प्रदेश नहीं है, [ जत्थ सव्वो जीवो ] जिसमें ये सब ही संसारी जीव [ बहुवारं जादो य मरिदो ण ] कई बार उत्पन्न न हुए हों तथा मरे न हों।


उवसप्पिणिअवसप्पिणि, पढमसमयादिचरमसमयंतं।
जीवो कमेण जम्मदि, मरदि य सव्वेसु कालेसु॥69॥

पद्यानुवाद:

उत्सर्पिणी अवसर्पिणी, के प्रथम से अन्तिम समय।
पर्यन्त अनुक्रम से सदा, उत्पन्न हो एवं मरे॥69॥

अर्थ: [ उवसप्पिणिअवसप्पिणि ] उत्सर्पिणी-अवसर्पिणीकाल के [ पढम -समयादिचरमसमयंतं ] पहले समय से लगाकर, अन्त के समय तक [ जीवो कमेण ] यह जीव अनुक्रम से [ सव्वेसु कालेसु ] सब ही कालों में [ जम्मदि य मरदि ] उत्पन्न होता है तथा मरता है।


णेरइयादिगदीणं, अवर-ट्ठिदो वरट्ठिदी जाव।
सव्वट्ठिदीसु वि जम्मदि, जीवो गेवेज्जपज्जंतं॥70॥

पद्यानुवाद:

नरक आदि चतुर्गति में, जघन से उत्कृष्ट तक।
जन्म ले क्रम से अहो, सब समय में ग्रैवेक तक॥70॥

अर्थ: [ जीवो ] संसारी जीव, [ णेरइयादिगदीणं ] नरकादि चार गतियों की [ अवरट्ठिदो ] जघन्य स्थिति से लगाकर [ वरट्ठिदी जाव ] उत्कृष्ट स्थितिपर्यन्त (तक) [ सव्वट्ठिदीसु ] सब अवस्थाओं में [ गेवेज्जपज्जंतं ] ग्रैवेयकपर्यन्त [ जम्मदि ] जन्म पाता है।


परिणमदि सण्णिजीवो, विविहकसाएहि ट्ठिदिणिमित्तेहिं।
अणुभागणिमित्तेहिं य, वट्टंतो भावसंसारे॥71॥

पद्यानुवाद:

बहुभाँति स्थिति बन्ध अरु, अनुभाग में कारण अहो।
परिणमन करता जीव संज्ञी, वर्तता जग-भाव में॥71॥

अर्थ: [ भावसंसारे वट्टंतो ] भावसंसार में वर्तता हुआ जीव [ ट्ठिदिणि -मित्तेहिं ] अनेक प्रकार कर्म की स्थितिबन्ध को कारण [ य अणुभागणिमित्तेहिं ] और अनुभागबन्ध को कारण [ विविहकसाएहिं ] अनेक प्रकार के कषायों से [ सण्णिजीवो ] सैनी पञ्चेन्द्रिय जीव [ परिणमदि ] परिणमता है।


एवं अणाइकाले, पंचपयारे भमेइ संसारे।
णाणादुक्खणिहाणो, जीवो मिच्छत्त-दोसेण ॥72॥

पद्यानुवाद:

इस तरह पाँच प्रकार के, संसार में मिथ्यात्व से।
बहु भाँति दुःख निधान सहता, जीव काल अनादि से॥72॥

अर्थ: [ एवं ] इस तरह [ णाणादुक्खणिहाणो ] अनेक प्रकार के दुःखों के निधान [ पंचपयारे ] पाँच प्रकार [ संसारे ] संसार में [ जीवो ] यह जीव [ अणाइकालं ] अनादिकाल से [ मिच्छत्तदोसेण ] मिथ्यात्व के दोष से [ भमेइ ] भ्रमण करता है।


इय संसारं जाणिय मोहं सव्वायरेण चइऊण।
तं झायह स-सरूवं, संसरणं जेण णासेइ॥73॥

पद्यानुवाद:

संसार ऐसा जानकर, पुरुषार्थ से तज मोह को।
ध्याओ भविक वह आत्मा, संसार जिससे नष्ट हो॥73॥

अर्थ: [ इय संसारं जाणिय ] इस तरह (पहले कहे अनुसार) संसार को जानकर, [ सव्वायरेण ] सब तरह के प्रयत्नपूर्वक [ मोहं ] मोह को [ चइऊण ] छोड़कर (हे भव्यों!) [ तं ससरूवं झायह ] उस आत्मस्वरूप का ध्यान करो, [ जेण ] जिससे [ संसरणं ] संसारपरिभ्रमण [ णासेइ ] नष्ट हो जावे।

4. एकत्वानुप्रेक्षा (गाथा 74 से 79)

इक्को जीवो जायदि, इक्को गब्भम्मि गिण्हदे देहं।
इक्को बाल जुवाणो, इक्को वुड्ढो जरागहिओ॥74॥

पद्यानुवाद:

उत्पन्न होता है अकेला, गर्भ में तन को गहे।
बालक युवा भी हो अकेला, अरु अकेला वृद्ध हो॥74॥

अर्थ: [ जीवो ] जीव, [ इक्को ] एक ही [ जायदि ] उत्पन्न होता है, [ इक्को ] वह ही एक [ गब्भम्मि ] गर्भ में [ देहं ] देह को [ गिण्हदे ] ग्रहण करता है, [ इक्को बाल जुवाणो ] वह ही एक बालक होता है, वह ही एक जवान होता है, [ इक्को जरागहिओ वुड्ढो ] वह ही एक जरा से - बुढ़ापे से गृहीत वृद्ध होता है।


इक्को रोई सोई, इक्को तप्पेइ माणसे दुक्खे।
इक्को मरदि वराओ, णरयदुहं सहदि इक्को वि॥75॥

पद्यानुवाद:

जीव रोगी हो अकेला, शोकमय हो एक ही।
मानस दुःखों से तप्त हो, हो दीन नरकों में दुःखी॥75॥

अर्थ: [ इक्को रोई सोई ] एक ही जीव, रोगी होता है, वह ही एक जीव शोकसहित होता है, [ इक्को ] वह ही एक जीव [ माणसे दुक्खे ] मानसिक दुःख से [ तप्पेइ ] तप्तायमान होता है, [ इक्को मरदि ] वह ही एक जीव मरता है, [ इक्को वि ] वह ही एक जीव [ वराओ णरयदुहं सहदि ] दीन होकर नरक के दुःख सहता है।


इक्को संचदि पुण्णं, इक्को भुञ्जेदि विविहसुरसोक्खं।
इक्को खवेदि कम्मं, इक्को वि य पावए मोक्खं॥76॥

पद्यानुवाद:

पुण्य संचय करे एकहि, विविध सुर सुख भोगता।
कर्मक्षय करके अकेला, मोक्ष सुख भोगे अहा॥76॥

अर्थ: [ इक्को ] एक ही जीव [ पुण्णं ] पुण्य को [ संचदि ] सञ्चित करता है, [ इक्को ] वह ही एक जीव [ विविहसुरसोक्खं ] नाना प्रकार के देवगति के सुख [ भुञ्जेदि ] भोगता है, [ इक्को ] वह ही एक जीव [ कम्मं ] कर्म को [ खवेदि ] नष्ट करता है, [ इक्को वि य ] वह ही एक जीव [ मोक्खं ] मोक्ष को [ पावए ] पाता है।


सुयणो पिच्छंतो वि हु, ण दुक्खलेसंपि सक्कदे गहिदुं।
एवं जाणंतो वि हु, तो वि ममत्तं ण छंडेइ॥77॥

पद्यानुवाद:

दुःखी देखें स्वजन पर, दुःख लेश भी नहिं ले सकें।
प्रत्यक्ष ऐसा जानकर भी, स्वजन से रति नहिं तजे॥77॥

अर्थ: [ सुयणो ] स्वजन (कुटुम्बी) भी (जब यह जीव दुःख में फँस जाता है, तब उसको) [ पिच्छंतो वि हु ] देखता हुआ भी [ दुक्खलेसंपि ] दुःख का लेश भी [ गहिदुं ] ग्रहण करने को [ ण सक्कदे ] समर्थ नहीं होता है; [ एवं जाणंतो वि हु ] इस तरह प्रत्यक्षरूप से जानता हुआ भी [ ममत्तं ण छंडेइ ] कुटुम्ब से ममत्व नहीं छोड़ता है। भावार्थ : अपना दुःख आप ही भोगता है, कोई बँटा नहीं सकता है। यह जीव ऐसा अज्ञानी है कि दुःख सहता हुआ भी पर के ममत्व को नहीं छोड़ता है।


जीवस्स णिच्छयादो, धम्मो दहलक्खणो हवे सुयणो।
सो णेइ देवलोए, सो चिय दुक्खक्खयं कुणइ॥78॥

पद्यानुवाद:

उत्तम क्षमादिक धर्म दशलक्षण, करें हित जीव का।
स्वर्ग पहुँचाये यही चिर, दुःख क्षय करता अहा॥78॥

अर्थ: [ जीवस्स ] इस जीव के [ सुयणो ] अपना हितकारक [ णिच्छयादो ] निश्चय से [ दहलक्खणो ] एक उत्तम क्षमादि दशलक्षण [ धम्मो ] धर्म ही [ हवे ] है [ सो ] क्योंकि वह धर्म ही [ देवलोए ] देवलोक (स्वर्ग) में [ णेइ ] ले जाता है, [ सो चिय ] वह धर्म ही [ दुक्खक्खयं कुणइ ] दुःखों का क्षय अर्थात् मोक्ष करता है।


सव्वायरेण जाणह, इक्कं जीवं सरीरदो भिण्णं।
जम्हि दु मुणिदे जीवो, होदि असेसं खणे हेयं॥79॥

पद्यानुवाद:

सब यत्न से तन से पृथक, यह एक चेतन जानिये।
जिससे सभी परद्रव्य क्षण में, हेय हैं पहचानिए॥79॥

अर्थ: हे भव्य जीवों! [ इक्कं जीवं सरीरदो भिण्णं ] अकेले जीव को शरीर से भिन्न (अलग) [ सव्वायरेण जाणह ] सब प्रकार के प्रयत्न करके जानो। [ जम्हि दु जीवो मुणिदे ] जिस जीव के जान लेने पर, [ असेसं खणे हेयं होदि ] अवशेष सब परद्रव्य क्षणमात्र में त्यागने योग्य होते हैं।

5. अन्यत्वानुप्रेक्षा (गाथा 80 से 82)

अण्णं देहं गिण्हदि, जणणी अण्णा य होदि कम्मादो ।
अण्णं होदि कलत्तं, अण्णो वि य जायदे पुत्तो ॥80॥

पद्यानुवाद:

यह देह भी है अन्य, जननी और भार्या अन्य है।
पुत्र भी है अन्य ये, संयोग जिन कर्मज कहें॥80॥

अर्थ: यह जीव, संसार में [ देहं गिण्हदि ] देह को ग्रहण करता है [ अण्णं ] सो अपने से अन्य (भिन्न) है [ य ] और [ जणणी अण्णा ] माता भी अन्य है, [ कलत्तं अण्णं होदि ] स्त्री भी अन्य होती है, [ पुत्तो वि य अण्णो जायदे ] पुत्र भी अन्य उत्पन्न होता है [ कम्मादो होदि ] ये सब कर्म-संयोग से होते हैं।


एवं वाहिरदव्वं जाणदि रूवादु अप्पणो भिण्णं।
जाणंतो वि हु जीवो, तत्थेव य रच्चदे मूढो ॥81॥

पद्यानुवाद:

इन बाह्य द्रव्यों को पृथक, जाने स्वयं से भिन्न यह।
तो भी अहो उनमें सदा ही, राग करता मूढ़ यह॥81॥

अर्थ: [ एवं ] इस तरह पहिले कहे अनुसार [ वाहिरदव्वं ] सब बाह्य वस्तुओं को [ अप्पणो ] अपने [ रूवादु ] आत्मस्वरूप से [ भिण्णं ] भिन्न [ जाणदि ] जानता है [ जाणंतो वि हु ] तो भी प्रत्यक्षरूप से जानता हुआ भी [ मूढो ] यह मूढ़ (मोही) [ जीवो ] जीव [ तत्थेव य रच्चदे ] उन परद्रव्यों में ही राग करता है, सो यह बड़ी मूर्खता है।


जो जाणिऊण देहं, जीवसरूवादु तच्चदो भिण्णं।
अप्पाणं पि य सेवदि, कज्जकरं तस्स अण्णत्तं ॥82॥

पद्यानुवाद:

परमार्थ से इस देह को, निज से पृथक् जो जानता।
यह भावना उसकी सफल, जो आत्मा को ध्यावता॥82॥

अर्थ: [ जो ] जो जीव, [ जीवसरूवादु ] अपने स्वरूप से [ देहं ] देह को [ तच्चदो भिण्णं ] परमार्थ से भिन्न [ जाणिऊण ] जानकर [ अप्पाणं पि य सेवदि ] आत्मस्वरूप को सेता है अर्थात् ध्यान करता है, [ तस्स अण्णत्तं कज्जकरं ] उसके अन्यत्वभावना कार्यकारिणी है।

6. अशुचित्वानुप्रेक्षा (गाथा 83 से 87)

सयलकुहियाण पिंडं, किमिकुलकलियं अउव्वदुग्गंधं।
मलमूत्ताणं य गेहं, देहं जाणेहि असुइमयं॥83॥

पद्यानुवाद:

सब निन्दनीय पदार्थ की है, पिण्ड कृमिकुल से भरी।
दुर्गन्धमय मलमूत्र गृह, यह देह है अशुचिमयी॥83॥

अर्थ: हे भव्य! तू [ देहं ] इस देह को [ असुइमयं ] अपवित्रमयी [ जाणेहि ] जान। कैसा है देह? [ सयलकुहियाण पिंडं ] १. सकल (सब) कुत्सित निन्दनीय पदार्थों का पिण्ड (समूह) है, [ किमिकुलकलियं ] २. कृमि (पेट में रहनेवाले लट आदि) तथा अनेक प्रकार के निगोदादिक जीवों से भरा है, [ अउव्वदुग्गंधं ] ३. अत्यन्त दुर्गन्धमय है, [ मलमूत्ताणं य गेहं ] ४. जो मल-मूत्र का घर है।


सुट्ठु पवित्तं दव्वं, सरस-सुगंधं मणोहरं जं पि।
देह-णिहित्तं जायदि, घिणावणं सुट्ठु-दुग्गंधं॥84॥

पद्यानुवाद:

अत्यन्त शुचि एवं सुगन्धित, सरस मनहर द्रव्य भी।
इस देह के संयोग से हों, घृणित दुर्गन्धित सभी॥84॥

अर्थ: [ देहणिहित्तं ] इस शरीर में लगाये गये [ सुट्ठु पवित्तं ] अत्यन्त पवित्र [ सरससुगंधं ] सरस और सुगन्धित [ मणोहरं जं पि ] मन को हरनेवाले [ दव्वं ] द्रव्य भी [ घिणावणं ] घिनावने [ सुट्ठुदुग्गंधं ] तथा अत्यन्त दुर्गन्धित [ जायदि ] हो जाते हैं।


मणुयाणं असुइमयं, विहिणा देहं विणिम्मियं जाण।
तेसिं विरमण-कज्जे, ते पुण तत्थेव अणुरत्ता॥85॥

पद्यानुवाद:

वैराग्य होने के लिए यह, देह अशुचिमयी रची।
विधि ने परन्तु मनुज यह, उसमें रहे अनुरक्त ही॥85॥

अर्थ: हे भव्य! [ मणुयाणं ] यह मनुष्यों का [ देहं ] देह [ विहिणा ] कर्म के द्वारा [ असुइमयं ] अशुचि [ विणिम्मियं जाण ] रचा गया जान। यहाँ ऐसी उत्प्रेक्षा (सम्भावना) करते हैं कि [ तेसि विरमणकज्जे ] यह देह, इन मनुष्यों को वैराग्य उत्पन्न होने के लिए ही ऐसा बनाया है [ ते पुण तत्थेव अणुरत्ता ] परन्तु ये मनुष्य उसमें भी अनुरागी होते हैं, सो यह अज्ञान है।


एवं विहं पि देहं, पिच्छंता वि य कुणंति अणुरायं।
सेवंति आयरेण य, अलद्धपुव्वं त्ति मण्णंता॥86॥

पद्यानुवाद:

प्रत्यक्ष देखे इस तरह, अशुचिमयी इस देह को।
पहले न पाई मानकर, आदर सहित सेवा करे॥86॥

अर्थ: [ एवं विहं पि देहं ] इस तरह पहले कहे अनुसार अशुचि शरीर को [ पिच्छंता वि य ] प्रत्यक्ष देखता हुआ भी यह मनुष्य उसमें [ अणुरायं ] अनुराग [ कुणंति ] करता है, [ अलद्धपुव्वं त्ति मण्णंता ] जैसे ऐसा शरीर कभी पहिले न पाया हो - ऐसा मानता हुआ [ आयरेण य सेवंति ] आदरपूर्वक इसकी सेवा करता है, सो यह बड़ा अज्ञान है।


जो परदेहविरत्तो, णियदेहे ण य करेदि अणुरायं।
अप्पसरूव सुरत्तो, असुइत्ते भावणा तस्स॥87॥

पद्यानुवाद:

पर देह में आसक्त नहिं, अनुरक्त नहिं निज देह में।
सफल उसकी भावना जो, रक्त आत्मस्वरूप में॥87॥

अर्थ: [ जो ] जो भव्य, [ परदेहविरत्तो ] परदेह (स्त्री आदिक की देह) से विरक्त होकर [ णियदेहे ] अपने शरीर में [ अणुरायं ] अनुराग [ ण य करेदि ] नहीं करता है; [ अप्पसरूव सुरत्तो ] अपने आत्मस्वरूप में अनुरक्त रहता है, [ तस्स ] उसके [ असुइत्ते भावणा ] अशुचिभावना सफल है।

7. आस्रवानुप्रेक्षा (गाथा 88 से 94)

मणवयणकायजोया, जीवपयेसाणफंदणविसेसा।
मोहोदएण जुत्ता, विजुदा वि य आसवा होंति॥88॥

पद्यानुवाद:

मन वचन तन का योग आस्रव, प्रदेश कम्पन योग है।
मिथ्यात्व और कषाय युत, अथवा रहित भी जानिए॥88॥

अर्थ: [ मणवयणकायजोया ] मन-वचन-काय योग हैं, [ आसवा होंति ] वे ही आस्रव हैं। कैसे हैं ? [ जीवपयेसाणफंदणविसेसा ] 1. जीव के प्रदेशों का स्पन्दन अर्थात् चलायमान होना/काँपना विशेष है, वह ही योग है, [ मोहोदएण जुत्ता विजुदा वि य ] 2. मोह के उदय ( मिथ्यात्व कषाय) सहित है और 3. मोह के उदयरहित भी है।


मोहविवागवसादो, जे परिणामा हवंति जीवस्स।
ते आसवा मुणिज्जसु मिच्छत्ताई अणेय-विहा॥89॥

पद्यानुवाद:

इस जीव के परिणाम जो, होते उदयवश मोह के।
हे भव्य! जानो आस्रव, मिथ्यात्व आदि अनेक विध॥89॥

अर्थ: [ मोहविवागवसादो ] मोह के उदय से [ जे परिणामा ] जो परिणाम [ जीवस्स ] इस जीव के [ हवंति ] होते हैं, [ ते आसवा ] वे ही आस्रव हैं, [ मुणिज्जसु ] हे भव्य ! तू प्रत्यक्षरूप से ऐसा जान। [ मिच्छत्ताई अणेयविहा ] वे परिणाम मिथ्यात्व को आदि लेकर अनेक प्रकार के हैं।


कम्मं पुण्णं पावं, हेउं तेसिं च होंति सच्छिदरा।
मंदकसाया सच्छा, तिव्वकसाया असच्छा हु॥90॥

पद्यानुवाद:

कर्म हैं पुण्य-पाप उनके, हेतु हैं सत् अरु असत्।
सत् कहें मन्द कषाय को, अरु तीव्र को जानो असत्॥90॥

अर्थ: [ कम्मं पुण्णं पावं ] कर्म, पुण्य-पाप के भेद से दो प्रकार का है [ च तेसिं हेउं सच्छिदरा होंति ] और उनके कारण भी सत् (प्रशस्त), इतर (अप्रशस्त) दो ही होते हैं, [ मंदकसाया सच्छा ] उनमें मन्दकषायपरिणाम तो प्रशस्त (शुभ) हैं [ तिव्वकसाया असच्छा हु ] और तीव्र कषाय परिणाम अप्रशस्त (अशुभ) हैं।


सव्वत्थ वि पियवयणं, दुव्वयणे दुज्जणे वि खमकरणं।
सव्वेसिं गुणगहणं, मंदकसायाण दिट्ठंता॥91॥

पद्यानुवाद:

सर्वत्र हित-मित-प्रिय वचन हो, क्षमा सुनकर दुर्वचन।
सब के गुणों का ग्रहण, मन्द कषाय के दृष्टान्त हैं॥91॥

अर्थ: [ सव्वत्थ वि पियवयणं ] १. सब जगह शत्रु तथा मित्र आदि में तो प्रिय हितरूप वचन, [ दुव्वयणे दुज्जणे वि खमकरणं ] २. दुर्वचन सुनकर दुर्जन में भी क्षमा करना, [ सव्वेसिं गुणगहणं ] ३. सब जीवों के गुण ही ग्रहण करना [ मंदकसायाण दिट्ठंता ] - ये मन्दकषाय के दृष्टान्त हैं।


अप्पपसंसणकरणं पुज्जेसु वि दोसगहणसीलत्तं।
वेरधरणं च सुइरं, तिव्वकसायाण लिंगाणि॥92॥

पद्यानुवाद:

अपनी प्रशंसा करे, देखें दोष सज्जन पुरुष के।
चिरकाल तक हो बैर, तीव्र कषाय के ये चिह्न हैं॥92॥

अर्थ: [ अप्पपसंसण करणं ] १. अपनी प्रशंसा करना, [ पुज्जेसु वि दोसगहणसीलत्तं ] २. पूज्य पुरुषों में भी दोष ग्रहण करने का स्वभाव, [ च सुइरं वेरधरणं ] और ३. बहुत समय तक बैर धारण करना [ तिव्वकसायाण लिंगाणि ] - ये तीव्र कषाय के चिह्न हैं।


एवं जाणंतो वि हु, परिचयणीये वि जो ण परिहरइ।
तस्सासवाणुवेक्खा, सव्वा वि णिरत्थया होदि॥93॥

पद्यानुवाद:

यह जानकर भी जो न त्यागे, हेय भावों को अहो।
नहिं सफल आस्रव भावना, उसकी निरर्थक ही कहो॥93॥

अर्थ: [ एवं जाणंतो वि हु ] इस प्रकार के प्रत्यक्षरूप से जानता हुआ भी [ परिचयणीये वि जो ण परिहरइ ] जो त्यागने योग्य परिणामों को नहीं छोड़ता है, उसके [ सव्वा वि ] सब ही [ तस्सासवाणुवेक्खा ] आस्रव का चिन्तवन [ णिरत्थया होदि ] निरर्थक है अर्थात् कार्यकारी नहीं होता।


एदे मोहय-भावा, जो परिवज्जेह उवसमे लीणो।
हेयं ति मण्णमाणो, आसव अणुपेहणं तस्स॥94॥

पद्यानुवाद:

इन मोहभावों को अहो, जो हेय माने अरु तजे।
जो लीन उपशमभाव में, वह जीव अनुप्रेक्षा भजे॥94॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष [ उवसमे लीणो ] उपशमपरिणामों में (वीतरागभावों में) लीन होकर [ एदे ] ये पहिले कहे अनुसार [ मोहयभावा ] मोह से उत्पन्न हुए मिथ्यात्वादिक परिणामों को [ हेयं ति मण्णमाणो ] हेय अर्थात् त्यागने योग्य मानता हुआ [ परिवज्जेइ ] छोड़ता है, [ तस्स ] उसके [ आसव अणुपेहणं ] आस्रवानुप्रेक्षा होती है।

8. संवरानुप्रेक्षा (गाथा 95 से 101)

सम्मत्तं देसवयं, महव्वयं तह जओ कसायाणं।
एदे संवरणामा, जोगाभावो तहा चेव॥95॥

पद्यानुवाद:

सम्यक्त्व अणुव्रत महाव्रत, एवं कषायों पर विजय।
होवे अयोगी दशा ये, सब नाम संवर जानिए॥95॥

अर्थ: [ सम्मत्तं ] सम्यक्त्व, [ देसवयं ] देशव्रत, [ महव्वयं ] महाव्रत [ तह ] तथा [ कसायाणं ] कषायों का [ जओ ] जीतना [ जोगाभावो तहा चेव ] तथा योगों का अभाव, [ एदे संवरणामा ] ये संवर के नाम हैं।


गुत्ती समिदी धम्मो, अणुवेक्खा तह परीसहजओ वि।
उक्किट्ठं चारित्तं, संवरहेदू विसेसेण॥96॥

पद्यानुवाद:

है गुप्ति समिति धर्म अनुप्रेक्षा, परीषह जीतना।
उत्कृष्ट चारित्र इन सभी को, हेतु-संवर जानिये॥96॥

अर्थ: [ गुत्ती ] मन-वचन-काय की गुप्ति; [ समिदी ] ईर्या, भाषा, एषणा, आदाननिक्षेपण और प्रतिष्ठापना - इस तरह पाँच समिति; [ धम्मो ] उत्तम क्षमादि दशलक्षण धर्म; [ अणुवेक्खा ] अनित्य आदि बारह अनुप्रेक्षा [ तह परसहजओ वि ] तथा क्षुधा आदि बाईस परीषहों का जीतना, [ उक्किट्ठं चारित्तं ] सामायिक आदि उत्कृष्ट पाँच प्रकार का चारित्र - ये [ विसेसेण ] विशेषरूप से [ संवरहेदू ] संवर के कारण हैं।


गुत्ती जोगणिरोहो, समिदी य पमाद-वज्जणं चेव।
धम्मो दयापहाणो, सुतत्त-चिंता अणुप्पेहा ॥97॥

पद्यानुवाद:

है गुप्ति योग निरोध, समिति निष्प्रमादी प्रवृत्ति है।
दयामय है धर्म, चिन्तवन तत्त्व का अनुप्रेक्षा ॥97॥

अर्थ: [ जोगणिरोहो ] योगों का निरोध [ गुत्ती ] गुप्ति है; [ समिदी य पमादवज्जणं चेव ] प्रमाद का वर्जन, यत्नपूर्वक प्रवृत्ति समिति है; [ दयापहाणो ] दयाप्रधान [ धम्मो ] धर्म है; [ सुतत्त-चिंता अणुप्पेहा ] जीवादिक तत्त्व तथा निजस्वरूप का चिन्तवन, अनुप्रेक्षा है।


सोवि परीसहविजओ, छुहादि-पीडाण अइरउद्दाणं।
सवणाणं च मुणीणं, उवसमभावेण जं सहणं॥98॥

पद्यानुवाद:

क्षुधादिक दारुण दुःखों को, सहे उपशमभाव से।
ये ही परीषहजय कहा, ज्ञानी महामुनिराज का ॥98॥

अर्थ: [ जं ] जो [ अइरउद्दाणं ] अति रौद्र (भयानक) [ छुहादि पीडाण ] क्षुधा आदि पीड़ाओं को [ उवसमभावेण सहणं ] उपशमभावों (वीतरागभावों) से सहना, [ सो ] सो [ सवणाणं च मुणीणं ] ज्ञानी महामुनियों के [ परीसहविजओ ] परिषहों का जीतना कहलाता है।


अप्पसरूवं वत्थुं, चत्तं रायादिएहिं दोसेहिं।
सज्झाणम्मि णिलीणं, तं जाणसु उत्तमं चरणं॥99॥

पद्यानुवाद:

रागादि दोषों से रहित, हो लीन जब सत् ध्यान में।
हे भव्यजन निज आतमा, चारित्र उत्तम जानिए॥99॥

अर्थ: हे भव्य! जो [ अप्पसरूवं वत्थुं ] आत्मस्वरूप वस्तु है, उसका [ चत्तं रायादिएहिं दोसेहिं ] रागादि दोषों से रहित [ सज्झाणम्मि णिलीणं ] धर्म-शुक्लध्यान में लीन होना है, [ तं ] उसको [ उत्तमं चरणं ] तू उत्तम चारित्र [ जाणसु ] जान।


एदे संवरहेदुं, वियारमाणो वि जो ण आयरइ।
सो भमइ चिरं कालं, संसारे दुक्खसंतत्तो॥100॥

पद्यानुवाद:

करता विचार तथापि जो नर, आचरण करता नहीं।
वह दुःख से संतप्त होता, हुआ चहुँगति में भ्रमे॥100॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष [ एदे ] इन (पहले कहे अनुसार) [ संवरहेदुं ] संवर के कारणों को [ वियारमाणो वि ] विचारता हुआ भी [ ण आयरइ ] आचरण नहीं करता है, [ सो ] वह [ दुक्खसंतत्तो ] दुःखों से तप्तायमान होकर [ चिरं कालं ] बहुत समय तक [ संसारे ] संसार में [ भमइ ] भ्रमण करता है।


जो पुण विसयविरत्तो, अप्पाणं सव्वदा वि संवरइ।
मणहरविसएहिंतो तस्स फुडं संवरो होदि॥101॥

पद्यानुवाद:

मनहर विषय से आत्मा को, सदा संवरमय करे।
इन्द्रिय विषय से विरत हैं जो, उन्हें संवर प्रगट है॥101॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि [ विसयविरत्तो ] इन्द्रियों के विषयों से विरक्त होता हुआ, [ मणहरविसएहिंतो ] मन को प्रिय लगनेवाले विषयों से [ अप्पाणं ] आत्मा को [ सव्वदा ] सदाकाल (हमेशा) [ संवरइ ] संवररूप करता है, [ तस्स फुडं संवरो होदि ] उसके प्रगटरूप से संवर होता है।

9. निर्जरानुप्रेक्षा (गाथा 102 से 114)

वारसविहेण तवसा, णियाणरहियस्स णिज्जरा होदि।
वेरग्गभावणादो, णिरहंकारस्स णाणिस्स॥102॥

पद्यानुवाद:

जो ज्ञानिजन हैं अहंकार, निदान से विरहित हुए।
निर्जरा हो उन्हें बारह तप, अरु वैराग्य से॥102॥

अर्थ: [ णियाणरहियस्स ] निदान अर्थात् इन्द्रियविषयों की इच्छा से रहित, [ णिरहंकारस्स ] अहङ्कार अर्थात् अभिमान से रहित [ णाणिस्स ] ज्ञानी के [ वारसविहेण तवसा ] बारह प्रकार के तप से तथा [ वेरग्गभावणादो ] वैराग्यभावना अर्थात् संसार देह -भोग से विरक्त परिणाम से [ णिज्जरा होदि ] निर्जरा होती है।


सव्वेसिं कम्माणं, सत्तिविवाओ हवेइ अणुभाओ।
तदणंतरं तु सडणं, कम्माणं णिज्जरा जाण॥103॥

पद्यानुवाद:

फलदान शक्ति कर्म की, अनुभाग है जिनवर कहें।
झड़ना उदय के बाद उनका, निर्जरा है जानिए॥103॥

अर्थ: [ सव्वेसिं कम्माणं ] समस्त ज्ञानावरणादिक अष्ट कर्मों की [ सत्तिविवाओ ] शक्ति अर्थात् फल देने की सामर्थ्य का विपाक अर्थात् पकना - उदय होना [ अणुभाओ ] अनुभाग [ हवेइ ] कहलाता है; [ तदणंतरं तु सडणं ] उदय आने के अनन्तर ही झड़ जाने को [ कम्माणं णिज्जरा जाण ] कर्मों की निर्जरा जानना चाहिए।


सा पुण दुविहा णेया, सकालपत्ता तवेण कयमाणा।
चादुगदीणं पढमा, वयजुत्ताणं हवे बिदिया॥104॥

पद्यानुवाद:

निर्जरा दो तरह की, निज काल में अरु तप से हो।
है प्रथम चहुँगति जीव को, दूजी तपों से व्रती को॥104॥

अर्थ: [ सा पुण दुविहा णेया ] वह पहले कही हुई निर्जरा दो प्रकार की है। [ सकालपत्ता ] एक तो स्वकाल प्राप्त, [ तवेण कयमाणा ] दूसरी तप द्वारा की गयी; [ चादुगदीणं पढमा ] उनमें पहली स्वकाल प्राप्त निर्जरा तो चारों ही गति के जीवों के होती है और [ वयजुत्ताणं हवे बिदिया ] व्रतसहित जीवों के दूसरी तप द्वारा की गयी होती है।


उवसमभावतवाणं, जह जह वड्ढी हवेइ साहूणं।
तह तह णिज्जरवड्ढी, विसेसदो धम्मसुक्कादो ॥105॥

पद्यानुवाद:

तप तथा उपशम भाव ज्यों ज्यों, वृद्धिगत मुनि के हुए।
त्यों निर्जरा बढ़ती उन्हें, होती अधिक द्वय ध्यान से ॥105॥

अर्थ: [ साहूणं ] मुनियों के [ जह जह ] जैसे-जैसे [ उवसमभावतवाणं ] उपशमभाव तथा तप की [ वड्ढी हवेइ ] बढ़वारी/अभिवृद्धि होती है, [ तह तह णिज्जर वड्ढी ] वैसे-वैसे ही निर्जरा ही बढ़वारी होती है। [ धम्मसुक्कादो ] धर्मध्यान और शुक्लध्यान से [ विसेसदो ] विशेषता से बढ़वारी होती है।


मिच्छादो सद्दिट्ठी, असंखगुणकम्मणिज्जरा होदि।
तत्तो अणुवयधारी, तत्तो य महव्वई णाणी ॥106॥

पढमकसायचउण्हं, विजोजओ तह य खवयसीलो य।
दंसणमोहतियस्स य, तत्तो उवसमग-चत्तारि ॥107॥

खवगो य खीणमोहो, सजोइणाहो तहा अजोईया।
एदे उवरिं उवरिं, असंखगुणकम्मणिज्जरया ॥108॥

पद्यानुवाद:

असंख्यगुण हो निर्जरा, मिथ्यात्वि से सम्यक्त्वी को।
उससे असंख्यगुणी अणुव्रती, तथाविध महाव्रती को ॥106॥

विसंयोजक प्रथम चार कषाय का, दृग मोहत्रय।
के क्षपक को उससे गुणी, उपशमक त्रय गुणधान में ॥107॥

उपशमक से क्षपक को, केवलि सयोगि अयोगि जिन।
ये उपरिवर्ती गुण असंख्य, करें करम की निर्जरा ॥108॥

अर्थ (गाथा 106 से 108): [ मिच्छादो ] प्रथमोपशम सम्यक्त्व की उत्पत्ति में करणत्रयवर्ती विशुद्ध परिणामयुक्त मिथ्यादृष्टि से [ सद्दिट्ठी ] असंयत सम्यग्दृष्टि के [ असंखगुणकम्मणिज्जरा होदि ] असंख्यातगुणी कर्मों की निर्जरा होती है; [ तत्तो अणुवयधारी ] उससे देशव्रती श्रावक के असंख्यातगुणी होती है; [ तत्तो य महव्वई णाणी ] उससे महाव्रती मुनियों के असंख्यातगुणी होती है; [ पढमकसायचउण्हं विजोजओ ] उससे अनन्तानुबन्धी कषाय का विसंयोजन (अप्रत्याख्यानादिकरूप परिणमाना) करनेवाले के असंख्यातगुणी होती है; [ य दंसणमोहतियस्स य खवयसीलो ] उससे दर्शनमोह के क्षय करनेवाले के असंख्यातगुणी होती है; [ तत्तो उवसमगचत्तारि ] उससे उपशमश्रेणीवाले तीन गुणस्थानों में असंख्यातगुणी होती है; [ खवगो य ] उससे उपशान्तमोह ग्यारहवें गुणस्थानवाले के असंख्यात गुणी होती है; उससे क्षपकश्रेणीवाले तीन गुणस्थानों में असंख्यातगुणी होती है; [ खीणमोहो ] उससे क्षीणमोह बारहवें गुणस्थान में असंख्यात गुणी होती है; [ सजोइणाहो ] उससे सयोगकेवली के असंख्यातगुणी होती है; [ तहा अजोईया ] उससे अयोगकेवली के असंख्यातगुणी होती है [ एदे उवरिं उवरिं असंखगुणकम्मणिज्जरया ] - ये ऊपर-ऊपर असंख्यात गुणाकार हैं; इसलिए इनको गुणश्रेणी निर्जरा कहते हैं।


जो विसहदि दुव्वयणं, साहम्मिय-हीलणं च उवसग्गं।
जिणऊण कसायरिउं, तस्स हवे णिज्जरा विउला ॥109॥

पद्यानुवाद:

दुर्वचन, उपसर्ग सहते अनादर साधर्मि कृत।
जीतें कषाय रिपु उन्हें हो, निर्जरा अतिशय बहुत ॥109॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि, [ दुव्वयणं ] दुर्वचन [ विसहदि ] सहता है, [ साहम्मियहीलणं ] साधर्मी जो अन्य मुनि आदिक उनसे किये गये अनादर को सहता है [ च उवसग्गं ] तथा देवादि कों से किये गये उपसर्ग को सहता है, [ कसायरिउं ] कषायरूप बैरी को [ जिणऊण ] जीत कर जो ऐसे करता है, [ तस्स ] उसके [ विउला ] विपुल (बड़ी) [ णिज्जरा ] निर्जरा [ हवे ] होती है।


रिणमोयणं व मण्णइ, जो उवसग्गं परीसहं तिव्वं।
पावफलं मे एदं, मया वि जं संचिदं पुव्वं॥110॥

पद्यानुवाद:

मुनि मानते हैं कर्जवत्, उपसर्ग परिषह को अहो।
मैंने किये जो पूर्व सञ्चित, पाप उनका फल अहो॥110॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि [ उवसग्गं ] उपसर्ग को तथा [ तिव्वं ] तीव्र [ परीसहं ] परीषह को [ रिणमोयणं व मण्णइ ] ऋण (कर्ज) की तरह मानता है कि [ एदे ] ये उपसर्ग और परीषह [ मया वि जं पुव्वं संचिदं ] मेरे द्वारा पूर्वजन्म में सञ्चित किये गये [ पावफलं ] पापकर्मों का फल है, सो भोगना चाहिए; इस समय व्याकुल नहीं होना चाहिए।


जो चिंतेइ सरीरं, ममत्तजणयं विणस्सरं असुइं।
दंसणणाणचरित्तं, सुहजणयं णिम्मलं णिच्चं॥111॥

पद्यानुवाद:

चिन्तन करें जो देह यह नश्वर, अशुचि ममता करे।
अरु नित्य निर्मल सुखद, दर्शन ज्ञान चारित्र चिन्तवें॥111॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि [ सरीरं ] शरीर को [ ममत्तजणयं ] ममत्व (मोह) को उत्पन्न करानेवाला [ विणस्सरं ] विनाशीक [ असुइं ] तथा अपवित्र [ चिंतेइ ] मानता है और [ सुहजणयं ] सुख को उत्पन्न करनेवाले [ णिम्मलं ] निर्मल [ णिच्चं ] तथा नित्य [ दंसणणाणचरित्तं ] दर्शन-ज्ञान-चारित्ररूपी आत्मा का [ चिंतेइ ] चिन्तवन (ध्यान) करता है, उसके बहुत निर्जरा होती है।


अप्पाणं जो णिंदइ, गुणवंताणं करेदि बहुमाणं।
मणइंदियाण विजई, स सरूवपरायणो होउ॥112॥

पद्यानुवाद:

निन्दा करें निज दोष की, बहुमान पर-गुण का करे।
मन इन्द्रियों को जीतते, निज रूप में तत्पर रहे॥112॥

अर्थ: [ जो ] जो साधु [ अप्पाणं णिंदइ ] अपने किये हुए दुष्कृत की निन्दा करता है, [ गुणवंताणं बहुमाणं करेदि ] गुणवान् पुरुषों का प्रत्यक्ष-परोक्ष बड़ा आदर करता है, [ मणइंदियाण विजई ] अपने मन व इन्द्रियों को जीतनेवाला होता है, [ स सरूवपरायणो होउ ] वह अपने स्वरूप में तत्पर होता है; उसी के बहुत निर्जरा होती है।


तस्स य सहलो जम्मो, तस्स वि पावस्स णिज्जरा होदि।
तस्स वि पुण्णं वड्ढदि, तस्स वि सोक्खं परं होदि॥113॥

पद्यानुवाद:

है सफल उनका जन्म, उनके पाप को ही निर्जरा।
बढ़ता उन्हीं का पुण्य, उनको मोक्ष सुख होवे खरा॥113॥

अर्थ: जो साधु, ऐसे (पहिले कहे अनुसार) निर्जरा के कारणों में प्रवृत्ति करता है, [ तस्स य सहलो जम्मो ] उसी का जन्म सफल है, [ तस्स वि पावस्स णिज्जरा होदि ] उस ही के पापकर्म की निर्जरा होती है, [ तस्स वि पुण्णं वड्ढदि ] उस ही के पुण्यकर्म का अनुभाग बढ़ता है [ तस्स वि सोक्खं परं होदि ] और उसी को उत्कृष्ट सुख अर्थात् मोक्ष प्राप्त होता है।


जो समसोक्खणिलीणो, वारंवारं सरेइ अप्पाणं।
इंदियकसायविजई, तस्स हवे णिज्जरा परमा॥114॥

पद्यानुवाद:

जो साम्य सुख में लीन हो, बहुबार निज चिन्तन करें।
जीतें कषाय रु इन्द्रियों को, उन्हें उत्तम निर्जरा॥114॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि, [ समसोक्खणिलीणो ] वीतरागभावरूप साम्यरूप सुख में लीन/तन्मय होकर [ वारं वारं अप्पाणं सरेइ ] बार-बार आत्मा का स्मरण अर्थात् ध्यान करता है [ इंदियकसायविजई ] तथा इन्द्रिय और कषायों को जीतता है, [ तस्स परमा णिज्जरा हवे ] उसके उत्कृष्ट निर्जरा होती है।

10. लोकानुप्रेक्षा (गाथा 115 से 283)

सव्वायासमणंतं, तस्स य बहुमज्झसंठिओ लोओ।
सो केण वि णेय कओ, ण य धरिओ हरिहरादीहिं॥115॥

पद्यानुवाद:

इस अनन्त प्रदेशी नभ के, मध्य में स्थित लोक है।
नहिं कोई कर्ता और इसको, हरि हरादि धरें नहीं॥115॥

अर्थ: [ सव्वायासमणंतं ] आकाशद्रव्य का क्षेत्र (प्रदेश) अनन्त है, [ तस्स य बहुमज्झसंठिओ लोओ ] उसके बहुमध्यदेश (ठीक बीच के क्षेत्र) में स्थित लोक है, [ सो केण वि णेय कओ ] वह किसी के द्वारा बनाया हुआ नहीं है [ ण य धरिओ हरिहरादीहिं ] तथा किसी हरिहरादि के द्वारा धारण (रक्षा) किया हुआ नहीं है।


अण्णोण्णपवेसेण य, दव्वाणं अच्छणं भवे लोओ।
दव्वाणं णिच्चत्तो, लोयस्स वि मुणह णिच्चत्तं ॥116॥

पद्यानुवाद:

परस्पर अवगाह द्रव्यों का, कहा यह लोक है।
नित्य हैं सब द्रव्य इससे, लोक भी यह नित्य है ॥116॥

अर्थ: [ दव्वाणं अच्छणं ] जीवादिक द्रव्यों का [ अण्णोण्णपवेसेण य ] परस्पर एकक्षेत्रावगाह प्रवेश अर्थात् मिलापरूप अवस्थान [ लोओ ] लोक [ भवे ] है; [ दव्वाणं णिच्चत्तो ] द्रव्य हैं, वे नित्य हैं, [ लोयस्स वि णिच्चत्तं मुणह ] इसलिए लोक भी नित्य है - ऐसा जानना।


परिणामसहावादो, पडिसमयं परिणमंति दव्वाणि।
तेसिं परिणामादो, लोयस्स वि मुणह परिणामं ॥117॥

पद्यानुवाद:

द्रव्य है परिणमनशील, प्रति समय परिणमित हो।
इसलिए यह लोक भी, परिणामी है यह जानिए॥117॥

अर्थ: [ दव्वाणि ] द्रव्य [ परिणामसहावादो ] परिणामस्वभावी हैं, इसलिए [ पडिसमयं ] प्रतिसमय [ परिणमंति ] परिणमते हैं, [ तेसि परिणामादो ] उनके परिणमन के कारण [ लोयस्स वि णिच्चतं मुणह ] लोक को भी परिणामी जानो।


सत्तेक्क पंच इक्का, मूले मज्झे तहेव बंभंते।
लोयन्ते रज्जूओ, पुव्वावरदो ये वित्थारो॥118॥

पद्यानुवाद:

पूर्व-पश्चिम, मूल-मध्य में सात अरु एक राजू है।
है पाँच राजू ब्रह्म तक, लोकान्त में इक राजू है॥118॥

अर्थ: [ पुव्वावरदो य ] लोक का पूर्व-पश्चिम दिशा में [ मूले मज्झे ] मूल (नीचे) और मध्य (बीच) में क्रम से [ सत्तेक्क ] सात राजू और एक राजू का विस्तार है, [ तहेव बंभंते पंच इक्का लोयन्ते रज्जूओ वित्थारो ] ऊपर ब्रह्मस्वर्ग के अन्त में पाँच राजू का विस्तार है और लोक के अन्त में एक राजू का विस्तार है।


दक्खिणउत्तरदो पुण, सत्त वि रज्जू हवेदि सव्वत्थ।
उड्ढं चउदहरज्जू सत्त वि रज्जूघणो लोओ॥119॥

पद्यानुवाद:

सात राजू कहा दक्षिण, और उत्तर में अहो।
उत्तंग चौदह राजू है कुल, सात घन राजू कहो॥119॥

अर्थ: [ दक्खिणउत्तरदो पुण सव्वत्थ सत्त वि रज्जू हवेदि ] लोक का दक्षिण-उत्तर दिशा में सब ऊँचाई पर्यन्त सात राजू का विस्तार है। [ उड्ढं चउदहरज्जू ] ऊँचा चौदह राजू है [ सत्त वि रज्जूघणो लोओ ] और सात राजू का घनप्रमाण है।


मेरुस्स हिट्ठभाये, सत्त वि रज्जू हवेइ अहलोओ।
उड्ढम्हि उड्ढलोओ, मेरुसमो मज्झिमो लोओ॥120॥

पद्यानुवाद:

मेरु के नीचे अधो है, सात राजू जिन कहें।
इतना ही ऊपर ऊर्ध्व है, है मेरु सम मध्य लोक है॥120॥

अर्थ: [ मेरुस्स हिट्ठभाये ] मेरु के नीचे के भाग में [ सत्त वि रज्जू ] सात राजू [ अहलोओ ] अधोलोक [ हवेइ ] है, [ उड्ढम्हि उड्ढलोओ ] ऊपर सात राजू ऊर्ध्वलोक है। [ मेरुसमो मज्झिमो लोओ ] मेरु समान मध्यलोक है।


दंसंति जत्थ अत्था, जीवादीया स भण्णदे लोओ।
तस्स सिहरम्मि सिद्धा, अंतविहीणा विरायंते॥121॥

पद्यानुवाद:

जीवादि द्रव्य जहाँ दिखें, वह लोक है यह जिन कहें।
उसके शिखर पर हैं अनन्त, विराजते प्रभु सिद्ध हैं॥121॥

अर्थ: [ जत्थ ] जहाँ [ जीवादीया ] जीवादिक [ अत्था ] पदार्थ [ दंसंति ] देखे जाते हैं, [ स लोओ भण्णदे ] वह लोक कहलाता है। [ तस्स सिहरम्हि ] उसके शिखर पर [ अंतविहीणा ] अन्तरहित (अनन्त) [ सिद्धा ] सिद्ध [ विरायंते ] विराजमान हैं।


एइंदियेहिं भरिदो, पंचपयारेहिं सव्वदो लोओ।
तसनाडीए वि तसा, ण बाहिरा होंति सव्वत्थ॥122॥

पद्यानुवाद:

यह लोक पञ्च प्रकार, थावर जीव से भरपूर है।
त्रसजीव त्रसनाड़ी बसें, सर्वत्र बाहर नहिं रहें॥122॥

अर्थ: [ लोओ ] यह लोक [ पंचपयारेहिं ] पृथ्वी, अप्, तेज, वायु, और वनस्पति - पञ्च प्रकार काय के धारक [ एइंदियेहिं ] एकेन्द्रिय जीवों से [ सव्वदो ] सब जगह [ भरिदो ] भरा हुआ है; [ तसनाडीए वि तसा ] त्रसजीव त्रसनाड़ी में ही हैं; [ सव्वत्थ बाहिरा ण होंति ] बाहर नहीं हैं ।


पुण्णा वि अपुण्णा वि य, थूला जीवा हवंति साहारा।
छविहा सुहमा जीवा, लोयायासे वि सव्वत्थ॥123॥

पद्यानुवाद:

साधार स्थूल जीव हैं, पर्याप्त अनपर्याप्त हैं।
आधार बिन हैं लोक में, छह भेद सूक्ष्म जीव हैं॥123॥

अर्थ: [ साहारा ] आधारसहित [ जीवा ] जीव [ थूला ] स्थूल (बादर) [ हवंति ] होते हैं, [ पुण्णा वि अपुण्णा वि य ] वे पर्याप्त हैं और अपर्याप्त भी हैं; [ लोयायासे वि सव्वत्थ सुहुमा जीवा छविहा ] लोकाकाश में सब जगह अन्य आधाररहित हैं, वे सूक्ष्म जीव हैं और छह प्रकार के हैं।


पुढवीजलग्गिवाऊ, चत्तारि वि होंति बायरा सुहुमा।
साहारणपत्तेया, वणप्फदी पंचमा दुविहा॥124॥

पद्यानुवाद:

जल अग्नि वायु और पृथ्वी, सूक्ष्म बादर भी कहे।
प्रत्येक साधारण वनस्पति, भेद द्वय जिनवर कहे॥124॥

अर्थ: [ पुढवीजलग्गिवाऊ चत्तारि वि बायरा सुहुमा होंति ] पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु - ये चार तो बादर भी होते हैं तथा सूक्ष्म भी होते हैं, [ पंचमा वणप्फदी साहारणपत्तेया दुविहा ] पाँचवीं वनस्पति साधारण और प्रत्येक के भेद से दो प्रकार की है।


साहारणा वि दुविहा, अणाइकाला य साइकाला य।
ते वि य बादरसुहुमा, सेसा पुण बायरा सव्वे॥125॥

पद्यानुवाद:

जीव साधारण कहे, दो काल सादि अनादि हैं।
सूक्ष्म बादर भेद द्वय हैं, शेष सब बादर कहे॥125॥

अर्थ: [ साहारणा वि दुविहा ] साधारण जीव दो प्रकार के हैं [ अणाइकाला य साइकाला य ] १. अनादिकाला (नित्यनिगोद) २. साहिकाला (इतरनिगोद); [ ते वि य बादरसुहुमा ] वे दोनों ही बादर भी हैं और सूक्ष्म भी हैं [ पुण सेसा सव्वे बायरा ] और शेष सब (प्रत्येक वनस्पति और त्रस) बादर ही हैं।


साहारणाणि जेसिं, आहारुस्सासकायआऊणि।
ते साहारणजीवा, णंताणंतप्पमाणाणं ॥126॥

पद्यानुवाद:

आहार अरु उच्छ्वास आयु, काय साधारण कहे।
जिनवर कहें वे जीव, साधारण अनन्तानन्त हैं ॥126॥

अर्थ: [ जेसिं ] जिन [ णंताणंतप्पमाणाणं ] अनन्तानन्त प्रमाण जीवों के [ आहारुस्सासकायआऊणि ] आहार, उच्छ्वास, काय, आयु [ साहारणाणि ] साधारण (समान) हैं, [ ते साहारणजीवा ] वे साधारण जीव हैं।


ण य जेसिं पडिखलणं, पुढवीतोएहिं अग्गिवाएहिं।
ते जाण सुहुमकाया, इयरा पुण थूलकाया य॥127॥

पद्यानुवाद:

जल अग्नि पृथ्वी पवन से, रुकते नहीं वे सूक्ष्म हैं।
जो रुकें पृथ्वी आदि से, बादर उन्हें जिनवर कहें॥127॥

अर्थ: [ जेसिं ] जिन जीवों का [ पुढवीतोएहिं अग्गिवाएहिं ] पृथ्वी, जल, अग्नि, पवन इनसे [ पडिखलणं ण य ] रुकना नहीं होता है, [ ते सुहुमकाया जाण ] उनको सूक्ष्म जीव जानो [ इयरा पुण थूलकाया य ] और जो इनसे रुक जाते हैं, उनको बादर जानो।


पत्तेया वि य दुविहा, णिगोदसहिदा तहेव रहिया य।
दुविहा होंति तसा वि य, वि-तिचउरक्खा तहेव पंचक्खा॥128॥

पद्यानुवाद:

दो भेद हैं प्रत्येक के, सनिगोद या अनिगोद हैं।
विकलत्रय या पञ्च इन्द्रिय, भेद युत त्रसजीव हैं॥128॥

अर्थ: [ पत्तेया वि य दुविहा ] प्रत्येक वनस्पति भी दो प्रकार की है - [ णिगोदसहिदा तहेवा रहिया य ] १. निगोदसहित, और २. निगोदरहित। [ तसा वि य दुविहा होंति ] त्रस भी दो प्रकार के हैं - [ वि-तिचउरक्खा तहेव पंचक्खा ] १. विकलत्रय (दोइन्द्रिय, तेइन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय), तथा २. पञ्चेन्द्रिय।


पंचक्खा विय तिविहा, जलथलआयासगामिणो तिरिया।
पत्तेयं ते दुविहा, मणेण जुत्ता अजुत्ता य॥129॥

पद्यानुवाद:

तिर्यञ्च पञ्चेन्द्रिय कहे, जल थल तथा नभचर अहो।
मनसहित या मनरहित, ये इन सभी के भेद हैं॥129॥

अर्थ: [ पंचक्खा तिरिया विय ] पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्च भी [ जलथल-आयासुगामिणो ] जलचर, थलचर, नभचर के भेद से [ तिविहा ] तीन प्रकार के हैं, [ ते पत्तेयं दुविहा ] वे प्रत्येक (तीनों ही) दो-दो प्रकार के हैं - [ मणेण जुत्ता अजुत्ता य ] १. मनसहित (सैनी), और २. मनरहित (असैनी)।


ते वि पुणो वि य दुविहा, गब्भजजम्मा तहेव संमुच्छा।
भोगभुवा गब्भभुवा, थलयर-णहगामिणो सण्णी॥130॥

पद्यानुवाद:

गर्भज तथा सम्मूर्छन, ये भेद इन तिर्यञ्च के।
भोगभूमिज मनसहित, थलचर तथा नभचर कहे॥130॥

अर्थ: [ ते वि पुणो वि य दुविहा गब्भजजम्मा तहेव संमुच्छा ] वे छह प्रकार के तिर्यञ्च, गर्भज और सम्मूर्च्छन के भेद से दो-दो प्रकार के हैं, [ भोगभुवा गब्भभुवा थलयरगहगामिणो सण्णी ] इनमें जो भोगभूमि के तिर्यञ्च हैं, व थलचर, नभचर ही हैं, जलचर नहीं हैं और सैनी ही हैं, असैनी नहीं हैं।


अट्ठ वि गब्भज दुविहा, तिविहा सम्मुच्छिणो वि तेवीसा।
इदि पणसीदी भेया, सव्वेसिं होंति तिरियाणं॥131॥

पद्यानुवाद:

दो भेद अठविध गर्भजों के, तेईस सम्मूर्छन त्रिविध।
इस तरह सब तिर्यञ्च, पच-अस्सी प्रकार सुनानिये॥131॥

अर्थ: [ अट्ठ वि गब्भज दुविहा ] गर्भज के आठ भेद, ये पर्याप्त और अपर्याप्त के भेद से सोलह हुए; [ तेवीसा सम्मुच्छिणो वि तिविहा ] सम्मूर्छन के तेईस भेद, ये पर्याप्त, अपर्याप्त और लब्ध्यपर्याप्त के भेद से उनहत्तर हुए; [ इदि सव्वेसिं तिरियाणं पणसीदी भेया होंति ] इस प्रकार से सब तिर्यञ्चों के पिच्यासी भेद होते हैं।


अज्जव मिलेच्छखंडे, भोगभूमीसु वि कुभोगभूमीसु।
मणुआ हवंति दुविहा, णिव्वित्ति अपुण्णगा पुण्णा॥132॥

पद्यानुवाद:

मनुज होते आर्य और, म्लेच्छ खण्डों में सभी।
भोग और कुभोग भू, पर्याप्त निवृत्यपर्याप्त भी॥132॥

अर्थ: [ मणुआ ] मनुष्य [ अज्जव मिलेच्छखंडे ] आर्यखण्ड में, म्लेच्छखण्ड में [ भोगभूमीसु वि कुभोगभूमीसु ] भोगभूमि में तथा कुभोगभूमि में [ हवंति ] हैं, ये चारों ही [ पुण्णा ] पर्याप्त [ णिव्वित्ति अपुण्णगा ] और निवृत्ति अपर्याप्त के भेद से [ दुविहा ] दो-दो प्रकार के होकर, सब आठ भेद होते हैं।


सम्मुच्छणा मणुस्सा, अज्जवखंडेसु होंति णियमेण।
ते पुण लद्धि अपुण्णा, णारय देवा वि ते दुविहा॥133॥

पद्यानुवाद:

मनुज सम्मूर्छन नियम से, आर्य भू में ऊपजें।
वे लब्ध्यपर्याप्तक तथा, सुर नारकी द्वय विधि कहे॥133॥

अर्थ: [ सम्मुच्छणा मणुस्सा ] सम्मूर्च्छन मनुष्य, [ अज्जवखंडेसु ] आर्यखण्ड में ही [ णियमेण ] नियम से [ होंति ] होते हैं, [ ते पुण लद्धि अपुण्णा ] वे लब्ध्यपर्याप्तक ही हैं। [ णारय देवा वि ते दुविहा ] नारकी तथा देव, पर्याप्त और निर्वृत्यपर्याप्त के भेद से चार प्रकार के हैं।


आहारसरीरिंदियणिस्सासुस्सासभास-मणसाणं।
परिणइ वावारेसु य, जाओ छच्चेव सत्तीओ॥134॥

पद्यानुवाद:

आहार तन इन्द्रिय तथा, स्वासोच्छ्वास रु वचन मन।
इन परिणमन की शक्ति ये, छह भेद हैं पर्याप्ति के॥134॥

अर्थ: [ आहारसरीरिंदियणिस्सासुस्सासभासमणसाणं ] आहार, शरीर, इन्द्रिय, स्वासोच्छ्वास, भाषा और मन, [ परिणइ वावारेसु य जाओ छच्चेव सत्तीओ ] इनकी परिणमन की प्रवृत्ति में सामर्थ्य, सो छह प्रकार की पर्याप्ति है।


तस्सेव कारणाणं, पुग्गलखंधाण जा हु णिप्पत्ति।
सा पज्जत्ती भण्णदि, छब्भेया जिणवरिंदेहिं॥135॥

पद्यानुवाद:

उस शक्ति के कारण हुई, निष्पत्ति पुद्गल स्कन्ध की।
छह भेद युत पर्याप्ति यह, श्री जिनवरेन्द्रों ने कही॥135॥

अर्थ: [ तस्सेव कारणाणं ] उस शक्ति प्रवृत्ति की पूर्णता को कारण जो [ पुग्गलखंधाण जा हु णिप्पत्ति ] पुद्गल स्कन्धों की निष्पत्ति (पूर्णता होना), [ सा ] वह [ जिणवरिंदेहिं ] जिनेन्द्र भगवान् के द्वारा [ छब्भेया ] छह भेदवाली [ पज्जत्ती ] पर्याप्ति [ भण्णदि ] कही गयी है।


पज्जत्तिं गिण्हंतो, मणुपज्जत्तिं ण जाव समणोदि।
ता णिव्वत्ति अपुण्णो, मणपुण्णो भण्णदे पुण्णो॥136॥

पद्यानुवाद:

पर्याप्ति को ग्रहता हुआ, जब तक न मन पर्याप्ति।
निर्वृत्त्यपर्याप्तक तभी, मनपूर्ण हो पर्याप्त है॥136॥

अर्थ: [ पज्जतिं गिह्णंतो ] यह जीव पर्याप्ति को ग्रहण करता हुआ [ जाव ] जब तक [ मणुपज्जत्तिं ] मनपर्याप्ति को [ समणोदि ण ] पूर्ण नहीं करता है, [ ता णिव्वत्ति अपुण्णो ] तब तक निर्वृत्त्यपर्याप्तक कहलाता है; [ मणपुण्णो पुण्णो भण्णदे ] जब मनपर्याप्ति पूर्ण हो जाती है, तब पर्याप्तक कहलाता है।


उस्सासट्ठारसमे, भागे जो मरदि ण य समाणेदि।
एका वि य पज्जत्ती, लद्धि-अपुण्णो हवे सो दु॥137॥

पद्यानुवाद:

अठारहवें भाग में जो, श्वास के जन्मे मरे।
पर्याप्ति पूर्ण करे नहीं, वह लब्ध्यपर्याप्तक रहे॥137॥

अर्थ: [ जो उस्सासट्ठारसमे भागे मरदि ] जो जीव, श्वास के अठारहवें भाग में मरता है, [ एका वि य पज्जत्ती ण य समाणेदि ] एक भी पर्याप्ति को पूर्ण नहीं करता है, [ सो दु लद्धिअपुण्णो हवे ] वह जीव लब्ध्यपर्याप्तक कहलाता है।


लद्धियपुण्णे पुण्णं, पज्जत्ती एयक्खवियलसण्णीणं।
चदु पण छक्कं कमसो, पज्जत्तीए वियाणेह॥138॥

पद्यानुवाद:

एकेन्द्रि विकलत्रय तथा, संज्ञी लहें चौ पाँच छह।
पर्याप्तियाँ, लब्धि, अपर्याप्तक न पर्याप्ति लहे॥138॥

अर्थ: [ एयक्खवियलसण्णीणं ] एकेन्द्रिय, विकलत्रय तथा संज्ञीजीव के [ कमसो ] क्रम से [ चदु पण छक्कं ] चार, पाँच, छह [ पज्जत्तीए वियाणेह ] पर्याप्तियाँ जानो; [ लद्धियपुण्णे पुण्णं ] लब्ध्यपर्याप्तक अपर्याप्तक है, इसके पर्याप्तियाँ नहीं होती।


मणवयणकायइंदियणिस्सासुस्सासआउ उदयाणं।
जेसिं जोए जम्मदि, मरदि विओगम्मि ते वि दह पाणा॥139॥

पद्यानुवाद:

जो मन वचन तन इन्द्रियाँ, श्वासोच्छ्वास रु आयु के।
संयोग में हो जन्म बिछुड़े, तो मरे दश प्राण ये॥139॥

अर्थ: [ मणवयणकायइंदियणिस्सासुस्सासआउ उदयाणं ] जो मन, वचन, काय, इन्द्रिय, श्वासोच्छ्वास और आयु [ जेंसि जोए जम्मदि ] इनके संयोग से उत्पन्न हो जीवे और [ विओगम्मि मरदि ] वियोग से मरे, [ ते पाणा दह ] वे प्राण हैं और वे दश होते हैं।


एयक्खे चदुपाणा, बितिचउरिंदिय असण्णिसण्णीणं।
छह सत्त अट्ठ णवयं, दह पुण्णाणं कमे पाणा॥140॥

पद्यानुवाद:

एकेन्द्रि के चौ प्राण, दो त्रय चार अरु मनरहित जो।
मनसहित पर्याप्तक लहें, छह सात आठ नौ प्राण दस॥140॥

अर्थ: [ एयक्खे चदुपाणा ] एकेन्द्रिय के चार प्राण हैं, [ बितिचउरिंदिय असण्णिसण्णीणं कमे छह सत्त अट्ठ णवयं दह पाणा ] दोइन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, असैनी पञ्चेन्द्रिय, सैनी पञ्चेन्द्रिय के, पर्याप्तों के अनुक्रम से छह, सात, आठ, नौ, दश प्राण हैं। ये प्राण पर्याप्त अवस्था में कहे गये हैं।


दुविहाणमपुण्णाणं, इगिवितिचउरक्ख अंतिमदुगाणं।
तिय चउ पण छह सत्त य, कमेण पाणा मुणेयव्वा॥141॥

पद्यानुवाद:

द्वयविध अपर्याप्तक इकेन्द्रिय, विकलत्रय अरु असंज्ञी।
संज्ञी पचेन्द्रिय जीव के हैं, प्राण त्रय से सात तक॥141॥

अर्थ: [ दुविहाणमपुण्णाणं इगिवितिचउरक्ख अंतिमदुगाणं ] दो प्रकार के अपर्याप्त जो एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय असैनी तथा सैनी पञ्चेन्द्रियों के [ तिय चउ पण छह सत्त य कमेण पाणा मुणेयव्वा ] तीन, चार, पाँच, छह, सात - ऐसे अनुक्रम से प्राण जानना चाहिए।


वितिचउरक्खा जीवा, हवंति णियमेण कम्मभूमीसु।
चरमे दीवे अद्धे, चरमसमुद्दे वि सव्वेसु॥142॥

पद्यानुवाद:

विकलत्रय उत्पन्न होते, नियम से भू-कर्म में।
हों अन्त के द्वीपार्ध में, अन्तिम उदधि में भी रहें॥142॥

अर्थ: [ वितिचउरक्खा जीवा ] द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय (विकलत्रय) जीव [ णियमेण कम्मभूमीसु हवंति ] नियम से कर्मभूमि में ही होते हैं [ चरमे दीवे अद्धे ] तथा अन्त के आधे द्वीप में [ चरमसमुद्दे वि सव्वेसु ] और अन्त के सम्पूर्ण समुद्र में होते हैं।


माणुसखित्तस्स बहिं, चरमे दीवस्स अद्धयं जाव।
सव्वत्थे वि तिरिच्छा, हिमवदतिरिएहिं सारिच्छा॥143॥

पद्यानुवाद:

मानुषोत्तर से परे हों, द्वीप अन्तिम अर्ध तक।
तिर्यञ्च हों सर्वत्र हेमवत्, क्षेत्र के तिर्यञ्चवत्॥143॥

अर्थ: [ माणुसखित्तस्स बहिं ] मनुष्यक्षेत्र से बाहर मानुषोत्तरपर्वत से आगे [ चरमे दीवस्स अद्धयं जाव ] अन्त के स्वयंप्रभद्वीप के आधे भाग तक [ सव्वत्थे वि तिरिच्छा ] बीच के सब द्वीप समुद्रों के तिर्यञ्च [ हिमवदतिरिएहिं सारिच्छा ] हेमवत्-क्षेत्र के तिर्यञ्चों के समान हैं।


लवणोए कालोए, अंतिमजलहिम्मि जलयरा संति।
सेससमुद्देसु पुणो, ण जलयरा संति णियमेण॥144॥

पद्यानुवाद:

जलचर रहें लवणोदधि, कालोदधि अरु अन्त में।
शेष सागर में नियम से, जीव जलचर हों नहीं॥144॥

अर्थ: [ लवणोए कालोए ] लवणोदधि समुद्र में, कालोदधि समुद्र में, [ अंतिमजलहिम्मि जलयरा संति ] अन्त के स्वयंभूरमण समुद्र में जलचर जीव हैं [ सेससमुद्देसु पुणो ] और अवशेष बीच के समुद्रों में [ णियमेण जलयरा ण संति ] नियम से जलचर जीव नहीं हैं।


खरभायपंकभाए, भावणदेवाण होंति भवणाणि।
विंतरदेवाण तहा, दुह्णं पि य तिरिय-लोयम्मि॥145॥

पद्यानुवाद:

खर भाग में पंकभाग में हैं, भवनवासी के भवन।
कुछ भवनवासी और व्यन्तर, रहें तिर्यक् लोक में॥145॥

अर्थ: [ खरभायपंकभाए ] खरभाग, पङ्कभाग में [ भावणदेवाण ] भवन -वासियों के [ भवणाणि ] भवन [ तहा ] तथा [ विंतरदेवाण ] व्यन्तरदेवों के निवास [ होंति ] हैं [ दुह्णं पि य तिरियलोयम्मि ] और इन दोनों के तिर्यग्लोक में भी निवास हैं।


जोइसियाण विमाणा, रज्जूमित्ते वि तिरियलोए वि।
कप्पसुरा उड्ढह्मि य, अहलोए होंति णेरइया॥146॥

पद्यानुवाद:

एक राजू तक उपरि, ज्योतिषी तिर्यक् लोक में।
कल्पसुर हैं ऊर्ध्व में, अधो में नारकि रहें॥146॥

अर्थ: [ जोइसियाण विमाणा ] ज्योतिषी देवों के विमान [ रज्जूमित्ते वि तिरियलोए वि ] एक राजू प्रमाण तिर्यग्लोक के असंख्यात द्वीप समुद्रों के ऊपर हैं, [ कप्पसुरा उड्ढह्मि य ] कल्पवासी ऊर्ध्वलोक में हैं और [ णेरइया अहलोए होंति ] नारकी अधोलोक में हैं।


वादरपज्जत्तिजुदा, घणआवलिया असंख-भागा दु।
किंचूणलोयमित्ता, तेऊ वाऊ जहाकमसो॥147॥

पद्यानुवाद:

पर्याप्ति युत बादर कहे, असंख्य भाग घनावलि।
कुछ लोक से कम तेज वायु, यथाक्रम से जानिये॥147॥

अर्थ: [ तेऊ वाऊ ] अग्निकाय, वातकाय के [ वादरपज्जत्तिजुदा ] बादर पर्याप्तसहित जीव, [ घणआवलिया असंखभागा दु ] घनआवली के असंख्यातवें भाग [ किंचूणलोयमित्ता ] तथा कुछ कम लोक के प्रदेश प्रमाण [ जहाकमसो ] यथा अनुक्रम जानना चाहिए।


पुढवीतोयसरीरा, पत्तेया वि य पइट्ठिया इयरा।
होंति असंखा सेढी, पुण्णापुण्णा य तह य तसा॥148॥

पद्यानुवाद:

भू जल तथा प्रत्येक जो हैं, प्रतिष्ठित अथवा इतर।
पर्याप्त अनपर्याप्त अरु त्रस, असंख्या श्रेणी जगत॥148॥

अर्थ: [ पुढवीतोयसरीरा ] पृथ्वीकायिक, अप्कायिक, [ पत्तेया वि य पइट्ठिया इयरा ] प्रत्येक वनस्पतिकायिक, सप्रतिष्ठित और अप्रतिष्ठित [ य तह य तसा ] तथा त्रस - ये सब [ पुण्णापुण्णा ] पर्याप्त अपर्याप्त जीव हैं, [ असंखा सेढी होंति ] वे अलग-अलग असंख्यात जगत्श्रेणी प्रमाण हैं।


वादरलद्धि अपुण्णा, असंखलोया हवंति पत्तेया।
तह य अपुण्णा सुहुमा, पुण्णा वि य संखगुणगणिया॥149॥

पद्यानुवाद:

प्रत्येक बादर लब्ध्यपर्याप्तक, तथा सूक्ष्म कहे।
लोक प्रमाण असंख्य सूक्ष्म, पर्याप्त संख्याते गुणे॥149॥

अर्थ: [ पत्तेया ] प्रत्येक वनस्पति तथा [ वादरलद्धि अपुण्णा ] बादर लब्ध्यपर्याप्तक जीव, [ असंखलोया हवंति ] असंख्यात लोकप्रमाण हैं, [ तह य अपुण्णा सुहुमा ] इसी तरह सूक्ष्म अपर्याप्त असंख्यात लोक प्रमाण हैं [ पुण्णा वि य संखगुणगणिया ] और सूक्ष्मपर्याप्तक जीव, संख्यातगुणे हैं।


सिद्धा संति अणंता, सिद्धाहिंतो अणंतगुणगणिया।
होंति णिगोदा जीवा, भाग अणंता अभव्वा य॥150॥

पद्यानुवाद:

सिद्ध जीव अनन्त और निगोद नन्तगुणे कहे।
हैं सिद्ध के भाग अनन्त, अभव्य राशि जिन कहे॥150॥

अर्थ: [ सिद्धा अणंता संति ] सिद्धजीव अनन्त हैं, [ सिद्धाहिंतो अणंतगुणगणिया णिगोदा जीवा होंति ] सिद्धों से अनन्तगुणे निगोदिया जीव हैं [ भाग अणंता अभव्वा य ] और सिद्धों के अनन्तवें भाग अभव्य जीव हैं।


सम्मुच्छिमा हु मणुया, सेढियसंखिज्ज भागमित्ता हु।
गब्भजमणुया सव्वे, संखिज्जा होंति णियमेण॥151॥

पद्यानुवाद:

जगत् श्रेणी के असंख्ये, भाग सम्मूर्छन मनुज।
गर्भज मनुज हैं सभी संख्याते, नियम से जानिए॥151॥

अर्थ: [ सम्मुच्छिमा हु मणुया ] सम्मूर्छन मनुष्य [ सेढियसंखिज्ज भागमित्ता हु ] जगतश्रेणी के असंख्यातवें भागमात्र हैं [ गब्भजमणुया सव्वे ] और सब गर्भज मनुष्य [ संखिज्जा होंति णियमेण ] नियम से संख्यात ही हैं।


देवा वि णारया वि य, लद्धियपुण्णा हु संतरा होंति।
सम्मुच्छिया वि मणुया, सेसा सव्वे णिरंतरया॥152॥

पद्यानुवाद:

देव, नारक, लब्ध्यपर्याप्तक, मनुज सम्मूर्छन।
ये कहे सान्तर शेष सब, जानो निरन्तर भव्य तुम॥152॥

अर्थ: [ देवा वि णारया वि य लद्धियपुण्णा हु ] देव, नारकी, लब्ध्यपर्याप्तक [ सम्मुच्छिया वि मणुया ] और सम्मूर्छन मनुष्य, [ संतरा होंति ] ये तो सान्तर (अन्तर सहित) हैं, [ सेसा सव्वे णिरंतरया ] अवशेष सब जीव निरन्तर है।


मणुयादो णेरइया, णेरइयादो असंखगुणगणिया।
सव्वे हवंति देवा, पत्तेयवणप्फदी तत्तो॥153॥

पद्यानुवाद:

मनुज से नारक तथा, सुर नारकी से गुण असंख्य।
वनस्पति प्रत्येक, देवों से असंख्य गुणे कहे॥153॥

अर्थ: [ मणुयादो णेरइया ] मनुष्यों से नारकी [ असंखगुणगणिया हवंति ] असंख्यात गुणे हैं, [ णेरयादो सव्वे देवा ] नारकियों से सब देव असंख्यात गुणे हैं, [ तत्तो पत्तेयवणप्फदी ] देवों के प्रत्येकवनस्पति जीव असंख्यात गुणे हैं।


पंचक्खा चउरक्खा, लद्धियपुण्णा तहेव तेयक्खा।
वेयक्खा वि य कमसो, विसेससहिदा हु सव्व संखाए॥154॥

पद्यानुवाद:

पाँच इन्द्रिय चार त्रय दो, लब्ध्यपर्याप्तक कहे।
परस्पर कुछ अधिक बढ़ते, हुए क्रम से जानिए॥154॥

अर्थ: [ पंचक्खा चउरक्खा ] पञ्चेन्द्रिय, चौइन्द्रिय [ तहेव तेयक्खा ] त्रीन्द्रिय [ वेयक्खा वि य ] द्वीन्द्रिय [ सव्व लद्धियपुण्णा ] ये सब लब्ध्यपर्याप्तक जीव, [ संखाए विसेससहिदा ] संख्या में विशेषाधिक हैं। कुछ अधिक को विशेषाधिक कहते हैं, सो ये अनुक्रम से बढ़ते-बढ़ते हैं।


चउरक्खा पंचक्खा, वेयक्खा, तह य जाण तेयक्खा।
एदे पज्जत्तिजुदा, अहिया अहिया कमेणेव॥155॥

पद्यानुवाद:

पाँच इन्द्रिय चार इन्द्रिय, दो तथा त्रय इन्द्रिजिय।
पर्याप्ति युत जो हैं इन्हें, तुम जान लो क्रम से अधिक॥155॥

अर्थ: [ चउरक्खा पंचक्खा ] चौइन्द्रिय, पञ्चेन्द्रिय [ वेयक्खा तह य जाण तेयक्खा ] द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय [ एदे पज्जत्तिजुदा ] ये पर्याप्तिसहित जीव, [ कमेणेव ] अनुक्रम से [ अहिया अहिया ] अधिक-अधिक जानो।


परिवज्जिय सुहुमाणं, सेसतिरिक्खाण पुण्णदेहाणं।
इक्को भागो होदि हु, संखतीदा अपुण्णाणं॥156॥

पद्यानुवाद:

सूक्ष्म के अतिरिक्त जो, तिर्यञ्च पर्याप्तक कहे।
इक भाग तो पर्याप्त है, गुण असंख्ये पर्याप्ति बिन॥156॥

अर्थ: [ सुहुमाणं परिवज्जिय ] सूक्ष्म जीवों को छोड़कर [ सेसतिरिक्खाण पुण्णदेहाणं ] अवशेष पर्याप्तितिर्यञ्च हैं, [ इक्को भागो होदि हु ] उनका एक भाग तो पर्याप्त है [ संखतीदा अपुण्णाणं ] और बहुभाग असंख्याते अपर्याप्त हैं।


सुहुमापज्जत्ताणं, इक्को भागो हवेइ णियमेण।
संखिज्जा खलु भागा, तेसिं पज्जत्तिदेहाणं॥157॥

पद्यानुवाद:

सूक्ष्म पर्याप्तक कहे, संख्यात भाग जिनेन्द्र ने।
उनमें अपर्याप्तक कहे, इक भाग जानो नियम से॥157॥

अर्थ: [ सुहुमापज्जत्ताणं ] सूक्ष्म पर्याप्तक जीव [ संखिज्जा खलु भागा ] संख्यात भाग हैं [ तेसिं पज्जत्तिदेहाणं ] उनमें अपर्याप्तक जीव [ णियमेण ] नियम से [ इक्को भागो हवेइ ] एक भाग हैं।


संखिज्जगुणा देवा, अंतिमपटलादु आणदं जाव।
तत्तो एसंखगुणिदा, सोहम्मं जाव पडि-पडलं॥158॥

पद्यानुवाद:

हैं देव अन्तिम पटल से, आनत पटल संख्या गुणे।
वहाँ से सौधर्म तक सुर, असंख्यात गुणे कहे॥158॥

अर्थ: [ देवा अंतिमपटलादु आणदं जाव ] देव, अन्तिम पटल (अनुत्तर विमान) से लेकर नीचे आनत स्वर्ग के पटल पर्यन्त [ संखिज्जगुणा ] संख्यातगुणे हैं, [ तत्तो ] उसके बाद नीचे [ सोहम्मं जाव ] सौधर्म पर्यन्त [ असंखगुणिदा ] असंख्यातगुणे [ पडिपडलं ] पटलपटल प्रति हैं।


सत्तमणारयहिंतो, असंखगुणिदा हवंति णेरइया।
जावय पढमं णरयं, बहुदुक्खा होंति हेट्ठिट्ठा॥159॥

पद्यानुवाद:

सप्तम नरक से प्रथम तक, असंख्यात गुण नारकि कहे।
पहिले नरक से सातवें तक, जीव अति अति दुःख लहे॥159॥

अर्थ: [ सत्तमणारयहिंतो ] सातवें नरक से लेकर ऊपर [ जावय पढमं णरयं ] पहले नरक तक जीव, [ असंखगुणिदा हवंति ] असंख्यात-असंख्यात गुणे हैं, [ णेरइया ] पहले नरक से लेकर [ हेट्ठिट्ठा ] नीचे-नीचे [ बहुदुक्खा होंति ] बहुत दुःख हैं।


कप्पसुरा भावणया, विंतरदेवा तहेव जोइसिया।
बे होंति असंखगुणा, संखगुणा होंति जोइसिया॥160॥

पद्यानुवाद:

कल्पवासी से भवन-व्यन्तर, असंख्य गुणे कहे।
व्यन्तरों से ज्योतिषी सुर, गुणे संख्याते कहे॥160॥

अर्थ: [ कप्पसुरा भावणया विंतरदेवा ] कल्पवासी देवों से भवनवासी देव, व्यन्तर देव [ बे असेखगुणा होंति ] ये दो राशि तो असंख्यातगुणे हैं [ जोइसिया संखगुणा होंति ] और ज्योतिषी देव व्यन्तरों से संख्यातगुणे हैं।


पत्तेयाणं आऊ, वाससहस्साणि दह हवे परमं।
अन्तोमुहुत्तमाऊ, साहारणसव्वसुहुमाणं॥161॥

पद्यानुवाद:

प्रत्येक की उत्कृष्ट आयु, दस हजार वरस कही।
अन्तर्मुहूरत कही साधारण, तथा सब सूक्ष्म की॥161॥

अर्थ: [ पत्तेयाणं ] प्रत्येक वनस्पति की [ परमं ] उत्कृष्ट [ आऊ ] आयु [ दह ] दश [ वाससहस्साणि ] हजार वर्ष की [ हवे ] है। [ साहारणसव्वसुहुमाणं ] साधारण नित्य, इतरनिगोद, सूक्ष्म-वादर तथा सब ही सूक्ष्म पृथ्वी, अप्, तेज, वातकायिक जीवों की उत्कृष्ट [ आऊ ] आयु [ अंतोमुहूर्त्त ] अन्तर्मुहूर्त की है।


बावीस सत्तसहसा, पुढवीतोयाण आउसं होदि।
अग्गीणं तिण्णि दिणा, तिण्णि सहस्साणि वाऊणं॥162॥

पद्यानुवाद:

भू काय की बाइस सहस, जल काय सात सहस कही।
अग्नि की है तीन दिन अरु, वायु की त्रय सहस वर्ष॥162॥

अर्थ: [ पुढवीतोयाण आउसं ] पृथ्वीकायिक और अप्कायिक जीवों की उत्कृष्ट आयु क्रम से [ बावीस सत्तसहसा ] बाईस हजार वर्ष और सात हजार वर्ष की [ होदि ] है, [ अग्गीणं तिण्णि दिणा ] अग्निकायिक जीवों की उत्कृष्ट आयु तीन दिन की है और [ तिण्णि सहस्साणि वाऊणं ] वायुकायिक जीवों की उत्कृष्ट आयु तीन हजार वर्ष की है।


वारसवास वियक्खे एगुणवण्णा दिणाणि तेयक्खे।
चउरक्खे छम्मासा, पंचक्खे तिण्णि पल्लाणि॥163॥

पद्यानुवाद:

दो इन्द्रि की बारह वरस, त्रय इन्द्रि की उनचास दिन।
चतुरिन्द्रि की छह मास है पञ्चेन्द्रि की त्रय पल्य है॥163॥

अर्थ: [ वारसवास वियक्खे ] द्वीन्द्रिय जीवों की उत्कृष्ट आयु बारह वर्ष की है, [ एगुणवण्णा दिणाणि तेयक्खे ] त्रीन्द्रिय जीवों की उत्कृष्ट आयु उनचास (४९) दिन की है, [ चउरक्खे छम्मासा ] चतुरिन्द्रिय जीवों की उत्कृष्ट आयु छह मास की है, [ पंचक्खे तिण्णि पल्लाणि ] पञ्चेन्द्रिय जीवों की उत्कृष्ट आयु भोगभूमि की अपेक्षा तीन पल्य की है।


सव्वजहण्णं आऊ, लद्धिअपुण्णाण सव्वजीवाणं।
मज्झिमहीणमुहुत्तं, पज्जत्तिजुदाण णिक्किट्ठं॥164॥

पद्यानुवाद:

लब्ध्यपर्याप्तक सभी की, जघन आयु जिन कहें।
पर्याप्त की भी जघन आयु, मध्य हीन मूहूर्त है॥164॥

अर्थ: [ लद्धिअपुण्णाण सव्वजीवाणं ] लब्ध्यपर्याप्तक सब जीवों की [ सव्वजहण्णं आऊ ] जघन्य आयु [ मज्झिमहीणमुहुत्तं ] मध्यमहीनमुहूर्त है (यह क्षुद्रभवमात्र जानना चाहिए, एक उस्वास के अठारहवें भागमात्र है) [ पज्जत्तिजुदाण णिक्किट्ठं ] लब्ध्यपर्याप्तक (कर्मभूमि तिर्यञ्च, मनुष्य सब ही पर्याप्त) जीवों की जघन्य आयु भी मध्यमहीनमुहूर्त है (यह पहिले से बड़ा मध्यअन्तर्मुहूर्त है)।


देवाण णारयाणं, सायरसंखा हवंति तेत्तीसा।
उक्किट्ठं च जहण्णं, वासाणं दस सहस्साणि॥165॥

पद्यानुवाद:

तेतीस सागर परम आयु, देव नारक की कही।
जिनदेव आयु जघन्य इनकी, दस हजार वरष कही॥165॥

अर्थ: [ देवाण णारयाणं ] देवों की तथा नारकी जीवों की [ उक्किट्ठं ] उत्कृष्ट आयु [ तेत्तीसा ] तेतीस [ सायरसंखा हवंति ] सागर की है [ जहण्णं वासाणं दस सहस्साणि ] और जघन्य आयु दश हजार वर्ष की है।


अंगुलअसंखभागो, एयक्खचउक्कदेहपरिमाणं।
जोयणसहस्समहियं, पउमं उक्कस्सयं जाण॥166॥

पद्यानुवाद:

भाग अंगुल असंख्याता, वायु भू अरु तेज जल।
सहस योजन कुछ अधिक, उत्कृष्ट अवगाहन कमल॥166॥

अर्थ: [ एयक्खचउक्कदेहपरिमाणं ] एकेन्द्रिय चतुष्क (पृथ्वी, अप, तेज, वायुकाय के) जीवों की अवगाहना [ उक्कस्सयं ] जघन्य तथा उत्कृष्ट [ अंगुलअसंख -भागो ] घन अङ्गुल के असंख्यातवें भाग [ जाण ] जानो। [ जोयणसहस्समहियं पउमं ] प्रत्येक वनस्पति काय में उत्कृष्ट अवगाहनायुक्त कमल है, उसकी अवगाहना कुछ अधिक हजार योजन है।


बायसजोयण संखो, कोसतियं गोब्भिया समुद्दिट्ठा।
भमरो जोयणमेगं, सहस्स सम्मुच्छिमो मच्छो॥167॥

पद्यानुवाद:

शंख योजन द्वादशा, त्रय कोस का है गोभिका।
है भ्रमर इक योजन कहा, अरु सहस योजन मच्छ है॥167॥

अर्थ: [ बायसजोयण संखो ] द्वीन्द्रियों में शंख बड़ा है, उसकी उत्कृष्ट अवगाहना बारह योजन लम्बी हैं, [ कोसतियं गोब्भिया समुद्दिट्ठा ] त्रीन्द्रियों में गोभिका (कानखजूरा) बड़ा है, उसकी उत्कृष्ट अवगाहना तीन कोस लम्बी है, [ भमरो जोयणमेगं ] चतुरिन्द्रियों में बड़ा भ्रमर है, उसकी उत्कृष्ट अवगाहना एक योजन लम्बी है, [ सहस्स सम्मुच्छिमो मच्छो ] पञ्चेन्द्रियों में बड़ा मच्छ है, उसकी उत्कृष्ट अवगाहना हजार योजन लम्बी है (ये जीव अन्त के स्वयंभूरमण द्वीप तथा समुद्र में जानना चाहिए)।


पंचसयाधणुछेहा, सत्तमणरए हवंति णारइया।
तत्तो उस्सेहेण य, अद्धद्धा होंति उवरुवरि ॥168॥

पद्यानुवाद:

सप्तम नरक में नारकी, अवगाहना पच शत धनुष।
छह पाँच चौ त्रय दो प्रथम में, अर्ध अर्ध प्रमानिये ॥168॥

अर्थ: [ सत्तमणरए ] सातवें नरक में [ णारइया ] नारकी जीवों का शरीर [ पंचसयाधणुछेहा ] पाँच सौ धनुष ऊँचा [ हवंति ] है, [ तत्तो उस्सेहेण य उवरुवरि अद्धद्धा होंति ] उसके ऊपर शरीर की ऊँचाई आधी आधी है (छट्ठे में दो सौ पचास धनुष, पाँचवें में एक सौ पच्चीस धनुष, चौथे में साढ़े बासठ धनुष, तीसरे में सवा इकतीस धनुष, दूसरे में पन्द्रह धनुष दस आना, पहिले में सात धनुष तेरह आना; इस तरह जानना चाहिए। इनमें गुणचास पटल है, उनमें भिन्न-भिन्न विशेष अवगाहना त्रिलोकसार से जानना चाहिए)।


असुराणं पणवीसं, सेसं णवभावणय दहदंडं।
विंतरदेवाण तहा, जोइसिया सत्तधणुदेहा ॥169॥

पद्यानुवाद:

पच्चिस धनुष है असुर की, नौ भवनवासी दस धनुष।
दस व्यन्तरों की कही, एवं सात ज्योतिषी देव की ॥169॥

अर्थ: [ असुराणं पणवीसं ] भवनवासियों में असुरकुमारों के शरीर की ऊँचाई पच्चीस धनुष, [ सेसं णवभवणय दहदंडं ] बाकी नौ भवनवासियों की दश धनुष, [ विंतरदेवाण तहा ] व्यन्तरों के शरीर की ऊँचाई दश धनुष, [ जोइसिया सत्तधणुदेहा ] और ज्योतिषी देवों के शरीर की ऊँचाई सात धनुष है।


दुगदुगचदुचदुदुगदुगकप्पसुराणं सरीरपरिमाणं।
सत्तछहपंचहत्था, चउरो अद्धद्ध हीणा य॥170॥

हिट्ठिममज्झिमउवरिमगेवज्झे तह विमाणचउदसए।
अद्धजुदा वे हत्था, हीणं अद्धद्धयं उवरिं॥171॥

पद्यानुवाद:

दो, युगल फिर चार, चार, युगल, दो सुरकलप में।
सात, छह अरु पाँच, सौ त्रय अर्ध, त्रय तन हाथ है॥170॥

ग्रैवेक मध्य अधो उपरि दश चारु सर्व विमान में।
अर्ध हाथ घटायें क्रम से, देह की ऊँचाई है॥171॥

अर्थ (गाथा 170 से 171): [ दुगदुगचदुचदुदुगदुगकप्पसुराणं सरीरपरिमाणं ] दो (सौधर्म, ईशान), दो (सानत्कुमार, माहेन्द्र), चार (ब्रह्म, ब्रह्मोत्तर, लान्तव, कापिष्ठ), चार (शुक्र, महाशुक्र, सतार, सहस्रार) दो (आनत, प्राणत), दो (आरण, अच्युत) युगलों के देवों का शरीर क्रम से [ सत्तछहपंचहत्था, चउरो अद्धद्ध हीणा यं ] सात हाथ, छह हाथ, पाँच हाथ, चार हाथ, साढ़े तीन हाथ, तीन हाथ ऊँचा है [ हिट्ठिममज्झिमउवरिमगेवज्झे तह विमाणचउदसए ] अधोग्रैवेयक में, मध्यमग्रैवेयक में, ऊपर के ग्रैवेयक में, नव (९), अनुदिश तथा पाँच अनुत्तरों में क्रम से [ अद्धजुदा वे हत्था, हीणं अद्धद्धयं उवरिं ] आधा-आधा हाथ हीन अर्थात् ढाई हाथ, दो हाथ, डेढ़ हाथ और एक हाथ देवों के शरीर की ऊँचाई है।


अवसप्पिणिए पढमे, काले मणुया तिकोसउच्छेहा।
छट्ठस्स वि अवसाणे, हत्थपमाणा विवत्था य॥172॥

पद्यानुवाद:

अवसर्पिणी के काल पहिले, में मनुज त्रय कोस के।
अरु छठे कालान्त में नर, हस्त इक निर्वस्त्र हों॥172॥

अर्थ: [ अवसप्पिणिए पढमे काले मणुया तिकोसउच्छेहा ] अवसर्पिणी के प्रथम काल की आदि में मनुष्यों का शरीर, तीन कोस ऊँचा होता है, [ छट्ठस्स वि अवसाणे हत्थपमाणा विवत्था य ] छठे काल के अन्त में मनुष्यों का शरीर एक हाथ ऊँचा होता है और छठे काल के जीव वस्त्रादि रहित होते हैं।


सव्वजहण्णो देहो, लद्धिअपुण्णाण सव्वजीवाणं।
अंगुलअसंखभागो, अणेयभेओ हवे सो वि॥173॥

पद्यानुवाद:

लब्ध्यपर्याप्तक सभी की, जघन तन अवगाहना।
घनांगुल के असंख्याता, भाग भेद अनेक है॥173॥

अर्थ: [ लद्धिअपुण्णाण सव्वजीवाणं ] लब्ध्यपर्याप्तक सब जीवों का [ देहो ] शरीर [ अंगुलअसंखभागो ] घनअङ्गुल के असंख्यातवें भाग है, [ सव्वजहण्णो ] यह सब जघन्य हैं [ अणेयभेओ हवे सो वि ] इसमें भी अनेक भेद हैं।


वि ति चउपंचक्खाणं, जहण्णदेहो हवेइ पुण्णाणं।
अंगुलअसंखभागो, संखगुणो सो वि उवरुवरिं॥174॥

पद्यानुवाद:

पर्याप्त दो त्रय चार, पञ्चेन्द्रिय जघन अवगाहना।
असंख्याता भाग अंगुल, संख्यात गुण इससे उपरि॥174॥

अर्थ: [ वि ति चउपंचक्खाणं ] द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पञ्चेन्द्रिय [ पुण्णाणं ] पर्याप्त जीवों का [ जहण्णदेहो ] जघन्य शरीर [ अंगुलअसंखभागो ] घन अङ्गुल के असंख्यातवें भाग है, [ सो वि उवरुवरिं ] वह भी ऊपर-ऊपर [ संखगुणो ] संख्यातगुणा है। भावार्थ : द्वीन्द्रिय के शरीर से संख्यातगुणा त्रीन्द्रिय का शरीर है; त्रीन्द्रिय से संख्यातगुणा चतुरिन्द्रिय का शरीर है; उससे संख्यातगुणा पञ्चेन्द्रिय का शरीर है।


आणुधरीयं कुन्थो, मच्छीकाणा य सालिसित्थो य।
पज्जत्ताण तसाणं, जहण्णदेहो विणिद्दिट्ठो ॥175॥

पद्यानुवाद:

अणुद्धरी अरु कुन्थु मक्षिककान सिक्कथशालि की।
पर्याप्त त्रस की जिन कहें, यह है जघन अवगाहना॥175॥

अर्थ: [ आणुधरीयं कुन्थं ] द्वीन्द्रियों में अणुद्धरी जीव, त्रीन्द्रियों में कुन्थु जीव, [ मच्छीकाणा य सालिसित्थो य ] चतुरिन्द्रियों में काणमक्षिका, पञ्चेन्द्रियों में शालिसिक्थक नामक मच्छ, इन [ तसाणं ] त्रस [ पज्जत्ताण ] पर्याप्त जीवों के [ जहण्णदेहो विणिद्दिट्ठो ] जघन्य शरीर कहा गया है।


लोयपमाणो जीवो, देहपमाणो वि अत्थिदे खेत्ते।
ओगाहणसत्तोदो, संहरणविसप्पधम्मादो ॥176॥

पद्यानुवाद:

संकोच अरु विस्तार एवं, शक्ति है अवगाहना।
जीव लोक प्रमाण है अरु, तन प्रमाण अवगाहना॥176॥

अर्थ: [ जीवो ] जीव [ संहरणविसप्पधम्मादो ] सङ्कोच, विस्तार, धर्म तथा [ ओगाहणसत्तीदो ] अवगाहना की शक्ति होने से [ लोयपमाणो ] लोकप्रमाण है [ देहपमाणो वि अत्थिदे खेत्ते ] और देहप्रमाण भी है।


सव्वगओ जदि जीवो, सव्वत्थ वि दुक्खसुक्खसंपत्ती।
जाइज्ज ण सा दिट्ठी, णियतणुमाणो तदो जीवो॥177॥

पद्यानुवाद:

यदि जीव होवें सर्वगत, सब क्षेत्रगत सुख दुःख लहें।
प्रत्यक्ष यह दिखता नहीं, इसलिए देह प्रमाण है॥177॥

अर्थ: [ जदि जीवो सव्वगओ ] यदि जीव सर्वगत ही होवे तो [ सव्वत्थ वि दुक्खसुक्खसंपत्ती ] सब क्षेत्र सम्बन्धी सुख-दुःख की प्राप्ति इसको [ जाइज्ज ] होवे [ सा ण दिट्ठी ] परन्तु ऐसा तो दिखाई देता नहीं है; [ तदो जीवो ] इसलिए जीव [ णियतणुमाणो ] अपने शरीरप्रमाण ही है।


जीवो णाणसहावो, जह अग्गी उह्णओ सहावेण।
अत्थंतरभूदेण हि, णाणेण ण सो हवे णाणी॥178॥

पद्यानुवाद:

ज्यों अग्नि ऊष्ण स्वभाव है, त्यों जीव ज्ञान स्वभाव है।
इसलिए ज्ञानी और ज्ञान को, भिन्न वस्तु जानिये॥178॥

अर्थ: [ जह अग्गी ] जैसे, अग्नि [ सहावेण ] स्वभाव से [ उह्णओ ] उष्ण है [ जीवो णाणसहावो ] वैसे ही जीव, ज्ञानस्वभाव है [ अत्थंतरभूदेण हि ] इसलिए अर्थान्तरभूत (अपने से प्रदेशरूप पृथक्) [ णाणेण ण सो हवे णाणी ] ज्ञान से ज्ञानी नहीं है।


जदि जीवादो भिण्णं, सव्वपयारेण हवदि तं णाणं।
गुणगुणिभावो य तदा, दूरेण प्पणस्सदे दुण्हं॥179॥

पद्यानुवाद:

सर्वथा यदि भिन्न होवें, जीव एवं ज्ञान तो।
गुण-गुणी का भाव उनमें, दूर से ही नष्ट हो॥179॥

अर्थ: [ जदि जीवादो भिण्णं सव्वपयारेण हवदि तं णाणं ] यदि जीव से ज्ञान सर्वथा भिन्न ही माना जाए तो [ गुणगुणिभावो य तदा दूरेण प्पणस्सदे दुण्हं ] उन दोनों के गुण-गुणीभाव दूर से हो नष्ट हो जाएगा।


जीवस्स वि णाणस्स वि, गुणगुणिभावेण कीरए भेओ।
जं जाणदि तं णाणं, एवं भेओ कहं होदि॥180॥

पद्यानुवाद:

ज्ञान एवं जीव में है, भेद गुण-गुणी भाव से।
जो जानता वह ज्ञान ऐसा, भेद फिर कैसे बने॥180॥

अर्थ: [ जीवस्स वि णाणस्स वि ] जीव और ज्ञान के [ गुणगुणिभावेण ] गुण-गुणीभाव से [ भेओ ] कथञ्चित् भेद [ कीरए ] किया जाता है, [ जं जाणदि तं णाणं ] ‘जो जानता है, वह ही आत्मा का ज्ञान है’ [ एवं भेओ कहं होदि ] - ऐसा भेद कैसे होता है ?


णाणं भूयवियारं, जो मण्णदि सो वि भूदगहिदव्वो।
जीवेण विणा णाणं, किं केण वि दीसए कत्थ॥181॥

पद्यानुवाद:

पंच भूतों से हुआ है, ज्ञान जो यह मानते।
उनको लगा है भूत, किसको जीव ज्ञान बिना दिखे॥181॥

अर्थ: [ जो ] जो चार्वाकमती [ णाणं भूयवियारं मण्णदि ] ज्ञान को पृथ्वी आदि पञ्च भूतों का विकार मानता है, [ सो वि भूदगहिदव्वो ] यह चार्वाक, भूत (पिशाच) द्वारा ग्रहण किया हुआ है [ जीवेण विणा णाणं ] क्योंकि बिना ज्ञान के जीव [ किं केण वि कत्थ दीसए ] क्या किसी से कहीं देखा जाता है ? अर्थात् कहीं भी ऐसा दिखाई नहीं देता है।


सच्चेयण पच्चक्खं, जो जीवं णेय मण्णदे मूढो।
सो जीवं ण मुणंतो, जीवाभावं कहं कुणदि॥182॥

पद्यानुवाद:

प्रत्यक्ष चेतन सत् न माने, जीव को वे मूढ़ हैं।
मानते नहिं जीव को, अभाव वे कैसे कहें॥182॥

अर्थ: [ सच्चेयण पच्चक्खं ] यह जीव सत्रूप और चैतन्यस्वरूप स्वसंवेदन प्रत्यक्षप्रमाण से प्रसिद्ध है। [ जो जीवं णेय मण्णदे ] जो चार्वाक, जीव को ऐसा नहीं मानता है, [ सो मूढो ] वह मूर्ख है [ जो जीवं ण मुणंतो ] और जो जीव को नहीं जानता है, नहीं मानता है तो वह [ जीवाभावं कहं कुणदि ] जीव का अभाव कैसे करता है ?


जदि ण य हवेदि जीओ, ता को वेदेदि सुक्खदुक्खाणि।
इन्दियविसया सव्वे, को वा जाणदि विसेसेण॥183॥

पद्यानुवाद:

यदि जीव है ही नहीं तो, फिर कौन सुख दुःख भोगता।
इन्द्रियों के सर्व विषयों को, कहो को जानता॥183॥

अर्थ: [ जदि ण य हवेदि जीओ ] यदि जीव नहीं होवे तो [ सुक्खदुक्खाणि ] अपने सुख-दुःख को [ को वेदेदि ] कौन जानता है ? [ इंदियविसया सव्वे ] इन्द्रियों के स्पर्श आदि सब विषयों को [ को वा जाणदि ] कौन जानता है ?


संकप्पमओ जीवो, सुहदुक्खमयं हवेइ संकप्पो।
तं चिय वेददि जीवो, देहे मिलिदो वि सव्वत्थ॥184॥

पद्यानुवाद:

जीव है संकल्पमय, संकल्प सुख-दुःखरूप हैं।
संकल्प को जीव जानता, अरु देह में सर्वत्र है॥184॥

अर्थ: [ जीवो संकप्पमओ ] जीव सङ्कल्पमयी है, [ संकप्पो सुहदुक्खमयं हवेइ ] सङ्कल्प सुखदुःखमय है; [ तं चिय वेददि जीवो ] उस सुखदुःखमयी सङ्कल्प को जानता है, वह जीव है। [ देहे मिलिदो वि सव्वत्थ ] वह देह में सब जगह मिल रहा है, तो भी जाननेवाला जीव है।


देहमिलिदो वि जीवो, सव्वकम्माणि कुव्वदे जम्हा।
तम्हा पयट्टमाणो, एयत्तं बुज्झदे दोण्हं॥185॥

पद्यानुवाद:

देह मिश्रित जीव क्योंकि, सभी कार्यों को करे।
इसलिए इस जगत् को, एकत्व दोनों में दिखे॥185॥

अर्थ: [ जम्हा ] क्योंकि [ जीवो ] जीव [ देहमिलिदो वि ] देह से मिला हुआ ही [ सव्वकम्माणि कुव्वदे ] (कर्म नोकर्मरूप) सब कार्यों को करता है, [ तम्हा पयट्टमाणो ] इसलिए उन कार्यों में प्रवृत्ति करते हुए लोगों को, [ दोण्हं एयत्तं बुज्झदे ] दोनों (देह और जीव) के एकत्व दिखाई देता है।


देहमिलिदो वि पिच्छदि, देहमिलिदो वि णिसुण्णदे सद्दं।
देहमिलिदो वि भुञ्जदि, देहमिलिदो वि गच्छेदि॥186॥

पद्यानुवाद:

देह मिश्रित ही दिखे अरु, शब्द सुनता है यही।
देह मिश्रित जीव भोजन, करे गति करता यही॥186॥

अर्थ: [ देहमिलिदो वि पिच्छदि ] जीव, देह से मिला हुआ ही आँखों से पदार्थों को देखता है; [ देहमिलिदो वि णिसुण्णदे सद्दं ] देह से मिला हुआ ही कानों से शब्दों को सुनता है; [ देहमिलिदो वि भुञ्जदि ] देह से मिला हुआ ही मुख से खाता है, जीभ से स्वाद लेता है; [ देहमिलिदो वि गच्छेदि ] देह से मिला हुआ ही पैरों से गमन करता है।


राओ हं भिच्चो हं, सिट्ठी हं चेव दुव्वलो बलिओ।
इदि एयत्ताविट्ठो दोण्हं भेयं ण बुज्झेदि॥187॥

पद्यानुवाद:

मैं राव हूँ मैं रंक हूँ, मैं सेठ हूँ निर्धन बली।
एकत्वबुद्धि है जिन्हें, अन्तर न दो में जानते॥187॥

अर्थ: [ एयत्ताविट्ठो ] देह और जीव के एकत्व की मान्यतावाले लोग ऐसा मानते हैं कि [ राओ हं ] मैं राजा हूँ, [ भिच्चो हं ] मैं भृत्य (नौकर) हूँ, [ सिट्ठी हं ] मैं सेठ (धनी) हूँ, [ चेव दुव्वलो ] मैं दुर्बल हूँ, मैं दरिद्र हूँ, मैं निर्बल हूँ [ बलिओ ] मैं बलवान हूँ; [ इदि ] इस प्रकार से [ दोण्हं भेयं ण बुज्झेदि ] देह और जीव के भेद को नहीं जानते हैं।


जीवो हवेइ कत्ता, सव्वं कम्माणि कुव्वदे जम्हा।
कालाइलद्धिजुत्तो, संसारं कुणइ मोक्खं च॥188॥

पद्यानुवाद:

कर्म अरु नोकर्म का, कर्ता स्वयं यह जीव है।
संसार का कर्ता स्वयं है, काल पाकर मोक्ष का॥188॥

अर्थ: [ जम्हा ] क्योंकि [ जीवो ] यह जीव [ सव्वं कम्माणि कुव्वदे ] सब कर्म-नोकर्मों को करता हुआ, अपना कर्तव्य मानता है, इसलिए [ कत्ता हवेइ ] कर्ता भी है [ संसारं कुणइ ] सो अपने संसार को करता है [ कालइलद्धिजुत्तो ] और काल आदि लब्धि से युक्त होता हुआ [ मोक्खं च ] अपने मोक्ष को भी आप ही करता है।


जीवो वि हवइ भुत्ता, कम्मफलं सो वि भुञ्जदे जम्हा।
कम्मविवायं विविहं, सो वि य भुञ्जेदि संसारे॥189॥

पद्यानुवाद:

क्योंकि भोगे कर्मफल यह, इसलिए भोक्ता यही।
विविध कर्म विपाक को, संसार में भोगे यही॥189॥

अर्थ: [ जम्हा ] क्योंकि [ जीवो वि कम्मफलं भुंजदे ] जीव, कर्मफल को संसार में भोगता है, [ सो वि भुत्ता हवइ ] इसलिए भोक्ता भी यही है और [ सो वि य संसारे ] वह ही संसार में [ विविहं कम्मविवायं भुंजेदि ] सुख-दुःखरूप अनेक प्रकार कर्मों के विपाक को भोगता है।


जीवो वि हवइ पावं, अइतिव्वकसायपरिणदो णिच्चं।
जीवो वि हवेइ पुण्णं, उवसमभावेण संजुत्तो॥190॥

पद्यानुवाद:

जब हो कषाय अतितीव्र तो, पाप है यह जीव ही।
जब भाव उपशम सहित हो, तब पुण्य है यह जीव ही॥190॥

अर्थ: [ जीवो वि अइतिव्वकषायपरिणदो णिच्चं पावं हवइ ] जब यह जीव अति तीव्रकषायसहित होता है, तब यह ही पापजीव होता है और [ उवसमभावेण संजुत्तो ] उपशमभाव (मन्दकषाय) सहित होता है, तब [ जीवो वि पुण्णं हवेइ ] यह ही पुण्यजीव होता है।


रयणत्तयसंजुत्तो, जीवो वि हवेइ उत्तमं तित्थं।
संसारं तरइ जदो रयणत्तयदिव्वणावाए॥191॥

पद्यानुवाद:

रतनत्रय की दिव्य नौका, से तिरे संसार जब।
जीव रत्नत्रय सहित है, यही उत्तम तीर्थ है॥191॥

अर्थ: [ जदो ] जब यह जीव [ रयणत्तयदिव्वणावाए ] रत्नत्रयरूप सुन्दर नाव के द्वारा [ संसारं तरइ ] संसार से तिरता है, पार होता है, तब [ जीवो वि ] यह ही जीव [ रयणत्तयसंजुत्तो ] रत्नत्रयसहित होता हुआ [ उत्तमं तित्थं हवेइ ] उत्तम तीर्थ है।


जीवा हवंति तिविहा, बहिरप्पा तह य अन्तरप्पा य।
परमप्पा वि य दुविहा, अरहंता तह य सिद्धा य॥192॥

पद्यानुवाद:

जीव तीन प्रकार के, बहिरात्मा अन्तरात्मा।
परमात्मा दो विध कहें, अर्हन्त एवं सिद्ध हैं॥192॥

अर्थ: [ जीवा बहिरप्पा तह य अन्तरप्पा य परमप्पा तिविहा हवंति ] जीव बहिरात्मा, अन्तरात्मा तथा परमात्मा - इस तरह तीन प्रकार के होते हैं [ परमप्पा वि य दुविहा अरहंता तह य सिद्धा य ] और परमात्मा भी अरहन्त तथा सिद्ध, इस तरह दो प्रकार के होते हैं।


मिच्छतपरिणदप्पा, तिव्वकसाएण सुट्ठु आविट्ठो।
जीवं देहं एक्कं, मण्णंतो होदि बहिरप्पा॥193॥

पद्यानुवाद:

मिथ्यात्व से परिणमित अतिशय, लिप्त तीव्र कषाय से।
एक माने जीव और शरीर, वह बहिरात्मा॥193॥

अर्थ: [ मिच्छतपरिणदप्पा ] जो जीव, मिथ्यात्वरूप परिणमा हो [ तिव्वकसाएण सुट्ठु आविट्ठो ] और तीव्र कषाय (अनन्तानुबन्धी) से अतिशय आविष्ठ अर्थात् युक्त हो, [ जीवं देहं एक्कं मण्णंतो ] जीव और देह को एक मानता है, वह जीव [ बहिरप्पा होदि ] बहिरात्मा है।


जे जिणवयणे कुसलो, भेयं जाणंति जीवदेहाणं।
णिज्जियदुट्ठट्ठमया, अन्तरअप्पा य ते तिविहा॥194॥

पद्यानुवाद:

जिन वचन में जो कुशल, जानें भिन्न जीव शरीर को।
आठ मद को जीतते वे, त्रिविध अन्तर आत्मा॥194॥

अर्थ: [ जे जिणवयणे कुसलो ] जो जीव, जिनवचन में प्रवीण हैं, [ जीवदेहाणं भेयं जाणंति ] जीव और देह के भेद को जानते हैं, [ णिज्जियदुट्ठट्ठमयो ] और जिन्होंने आठ मदों को जीत लिया है, [ अन्तरअप्पा य ते तिविहा ] वे अन्तरात्मा हैं और उत्कृष्ट मध्यम-जघन्य के भेद से तीन प्रकार के हैं।


पंचमहव्वयजुत्ता, धम्मे सुक्के वि संठिदा णिच्चं।
णिज्जियसयलपमाया, उक्किट्ठा अन्तरा होंति॥195॥

पद्यानुवाद:

महाव्रत से युक्त हैं रत, धर्म शुक्लध्यान में।
विजित सर्व प्रमाद को, उत्कृष्ट अन्तर आत्मा॥195॥

अर्थ: [ पंचमहव्वयजुत्ता ] जो जीव, पाँच महाव्रतों से युक्त हों, [ णिच्चं धम्मे सुक्के वि संठिदा ] नित्य ही धर्मध्यान शुक्लध्यान में स्थित रहते हों [ णिज्जिय-सयलपमाया ] और जिन्होंने निद्रा आदि सब प्रमादों को जीत लिया हो, [ उक्किट्ठा अन्तरा होंति ] वे उत्कृष्ट अन्तरात्मा होते हैं।


सावयगुणेहिं जुत्ता, पमत्तविरदा य मज्झिमा होंति।
जिणवयणे अणुरत्ता, उवसमसीला महासत्ता॥196॥

पद्यानुवाद:

श्रावक गुणों से युक्त, विरत-प्रमत्त वे मध्यम कहे।
जिनवचन में अनुरक्त, उपशमशील महापराक्रमी॥196॥

अर्थ: [ जिणवयणे अणुरत्ता ] जो जिनवचनों में अनुरक्त हों, [ उवसमसीला ] उपशमभाव (मन्द कषाय) रूप जिनका स्वभाव हो, [ महासत्ता ] महा-पराक्रमी हों, परीषहादिक के सहन करने में दृढ़ हों, उपसर्ग आने पर प्रतिज्ञा से चलायमान नहीं होते हों, ऐसे [ सावयगुणेहिं जुत्ता ] श्रावक के व्रतसहित तथा [ पमत्तविरदा य मज्झिमा होंति ] प्रमत्तगुणस्थानवर्ती मुनि, मध्यम अन्तरात्मा होते हैं।


अविरयसम्मद्दिट्ठी, होंति जहण्णा जिणंदपयभत्ता।
अप्पाणं णिंदंता, गुणगहणे सुट्ठुअणुरत्ता॥197॥

पद्यानुवाद:

जो जिनचरण के भक्त हैं, गुण-ग्रहण में अनुरक्त हैं।
आत्म निन्दक अव्रत सम्यग्दृष्टि, आत्मा जघन हैं॥197॥

अर्थ: [ जिणंदपयभत्ता ] जो जीव, जिनेन्द्र भगवान् के चरणों के भक्त हैं। (जिनेन्द्र, उनकी वाणी तथा उसके अनुसार वर्तनवाले निर्ग्रन्थ गुरु-उनकी भक्ति में तत्पर हैं) [ अप्पाणं णिंदंता ] अपने आत्मा की निन्दा करते रहते हैं (चारित्रमोह से व्रत धारण नहीं किये जाते लेकिन उनकी भावना निरन्तर बनी ही रहती है, इसलिए अपने विभावपरिणामों की निन्दा करते ही रहते हैं) [ गुणगहणे सुट्ठुअणुरत्ता ] और गुणों के ग्रहण करने में भले प्रकार अनुरागी हैं (जिनमें सम्यग्दर्शन आदि गुण देखते हैं, उनसे अत्यन्त अनुरागरूप प्रवृत्ति करते हैं। गुणों से अपना और पर का हित जाना है, इसलिए गुणों से अनुराग ही होता है) ऐसे [ अविरयसम्मद्दिट्ठी ] अविरतसम्यग्दृष्टि जीव (सम्यग्दर्शन तो जिनके पाया जाता है परन्तु चारित्रमोह की युक्तता से व्रत धारण नहीं कर सकते हैं), [ जहण्णा होंति ] जघन्य अन्तरात्मा हैं। इस प्रकार तीन प्रकार के अन्तरात्मा कहे, सो गुणस्थानों की अपेक्षा से जानना चाहिए।


स-सरीरा अरहंता, केवलणाणेण मुणियसयलत्था।
णाणसरीरा सिद्धा, सव्वुत्तम सुक्खसंपत्ता॥198॥

पद्यानुवाद:

सशरीर हैं अर्हन्त, केवलज्ञान से सब जानते।
हैं सिद्ध ज्ञानशरीर, सर्वोत्तम सुखों को प्राप्त हैं॥198॥

अर्थ: [ केवलणाणेण मुणियसयलत्था ] केवलज्ञान से जान लिए हैं सकल पदार्थ जिन्होंने, ऐसे [ ससरीरा अरहंता ] शरीरसहित अरहन्त परमात्मा हैं; [ सव्वुत्तम सुक्खसंपत्ता ] सर्वोत्तम सुख की प्राप्ति जिनको हो गयी है, तथा [ णाणसरीरा सिद्धा ] ज्ञान ही है शरीर जिनके, ऐसे शरीररहित सिद्ध परमात्मा हैं।


णिस्सेसकम्मणासे, अप्पसहावेण जा समुप्पत्ती।
कम्मजभावखए वि य, सा वि य पत्ती परा होदि॥199॥

पद्यानुवाद:

नाश हो सम्पूर्ण कर्मों का, स्वभावोत्पन्न हो।
क्षय हुआ कर्मज भाव का, वे ही ‘परम’ यह जानिये॥199॥

अर्थ: [ जो णिस्सेसकम्मणासे ] जो समस्त कर्मों के नाश होने पर [ अप्पसहावेण समुप्पत्ती ] अपने स्वभाव से उत्पन्न हो और [ कम्मजभावखए वि य ] जो कर्मों से उत्पन्न हुए औदयिक आदि भावों का नाश होने पर उत्पन्न हो, [ सा वि य पत्ती परा होदि ] वह भी परा कहलाती है।


जइ पुण सुद्धसहावा, सव्वेजीवा अणाइकाले वि।
तो तवचरणविहाणं, सव्वेसिं णिप्फलं होदि॥200॥

पद्यानुवाद:

हैं अनादि काल से यदि, शुद्ध ही सब जीव तो।
फिर तपश्चरण विधान सब ही, पूर्ण निष्फल जान लो॥200॥

अर्थ: [ जइ ] यदि [ सव्वेजीवा अणाइकाले वि ] सब जीव अनादिकाल से [ सुद्धसहावा ] शुद्धस्वभाव हैं [ तो सव्वेसिं ] तो सब ही को [ तवचरणविहाणं ] तपश्चरण विधान [ णिप्फलं होदि ] निष्फल होता है।


ता किह गिण्हदि देहं, णाणाकम्माणि ता कहं कुणदि।
सुहिदा वि य दुहिदा वि य, णाणारूवा कहं होंति॥201॥

पद्यानुवाद:

वह देह को क्यों ग्रहण करता, करे नाना कर्म को।
कोई सुखी कोई दुःखी, ये रूप नाना क्यों कहो॥201॥

अर्थ: यदि जीव, सर्वथा शुद्ध है [ ता किह गिण्हदि देहं ] तो देह को कैसे ग्रहण करता है ? [ णाणाकम्माणि ता कहं कुणदि ] नाना प्रकार के कर्मों को कैसे करता है ? [ सुहिदा वि य दुहिदा वि य ] कोई सुखी है, कोई दुःखी है [ णाणारूवा कहं होंति ] - ऐसे नानारूप कैसे होते हैं ? इसलिए सर्वथा शुद्ध नहीं है।


सव्वे कम्म-णिबद्धा, संसरमाणा अणाइ-कालम्हि।
पच्छा तोडिय बंधं, सुद्धा सिद्धा धुवं होंति॥202॥

पद्यानुवाद:

सब जीव कर्मों से बँधे, चिर काल से करते भ्रमण।
फिर कर्मबन्धन तोड़कर हों, सिद्ध निश्चल शुद्ध सब॥202॥

अर्थ: [ सव्वे ] सब संसारी जीव, [ अणाइकालम्हि ] अनादि काल से [ कम्म-णिबद्धा ] कर्मों से बँधे हुए हैं, [ संसरमाणा ] इसलिए संसार में भ्रमण करते हैं, [ पच्छा तोडिय बंधं सिद्धा ] फिर कर्मों से बन्धन को तोड़कर सिद्ध होते हैं, [ सुद्धा धुवं होंति ] तब शुद्ध और निश्चल होते हैं।


जो अण्णोण्णपवेसो, जीवपएसाण कम्मखंधाणं।
सव्वबंधाण वि लओ, सो बंधो होदि जीवस्स॥203॥

पद्यानुवाद:

जीव कर्म प्रदेश खंड, मिलें परस्पर में जभी।
सब बन्ध जिसमें लीन हैं, वह जीव का बन्ध जानिए॥203॥

अर्थ: [ जो ] जो [ जीवपएसाण कम्मखंधाणं ] जीव के प्रदेशों का और कर्मों के स्कन्ध का [ अण्णोण्णपवेसो ] परस्पर प्रवेश होना अर्थात् एक क्षेत्ररूप सम्बन्ध होना और [ सव्वबंधाण वि लओ ] प्रकृति, स्थिति, अनुभाग सब बन्धों का लय अर्थात् एकरूप होना, [ सो ] सो [ जीवस्स ] जीव के [ बंधो होदि ] प्रदेशबन्ध होता है।


उत्तमगुणाण धामं, सव्वदव्वाण उत्तमं दव्वं।
तच्चाण परमतच्चं, जीवं जाणेह णिच्छयदो॥204॥

पद्यानुवाद:

उत्तम गुणों का धाम है, सब द्रव्य में उत्तम यही।
सब तत्त्व में उत्कृष्ट है यह, जीव निश्चय जानिये॥204॥

अर्थ: [ उत्तमगुणाण धामं ] जीवद्रव्य, उत्तम गुणों का धाम/स्थान है, ज्ञान आदि उत्तमगुण इसी में हैं; [ सव्वदव्वाण उत्तम दव्वं ] सब द्रव्यों में यह ही द्रव्य प्रधान है; सब द्रव्यों को जीव ही प्रकाशित करता है; [ तच्चाण परमतच्चं जीवं ] सब तत्त्वों में परमतत्त्व जीव ही है; अनन्तज्ञान सुख आदि का भोक्ता यह ही है; [ णिच्छयदो जाणेह ] इस तरह से हे भव्य! तू निश्चय से जान।


अंतरतच्चं जीवो, बाहिरतच्चं हवंति सेसाणि।
णाणविहीणं दव्वं, हियाहियं णेय जाणेदि॥205॥

पद्यानुवाद:

जीव अन्तर तत्त्व है, बाकी सभी बहि तत्त्व हैं।
वे द्रव्य ज्ञानविहीन, हेयाहेय को नहिं जानते॥205॥

अर्थ: [ जीवो अंतरतच्चं ] जीव अन्तरतत्त्व है, [ सेसाणि बाहिरतच्चं हवंति ] बाकी के सब द्रव्य बाह्यतत्त्व हैं; [ णाणविहीणं दव्वं ] वे द्रव्य ज्ञानरहित हैं [ हियाहियं णेय जाणेदि ] और हेय-उपादेय वस्तु को नहीं जानते हैं।


सव्वो लोयायासो, पुग्गलदव्वेहिं सव्वदो भरिदो।
सुहमेहिं बायरेहिं य, णाणाविहसत्तिजुत्तेहिं ॥206॥

पद्यानुवाद:

विविध शक्ति सहित एवं, सूक्ष्म बादर जो सभी।
भरपूर पुद्गल द्रव्य से, सम्पूर्ण लोकाकाश ही॥206॥

अर्थ: [ सव्वो लोयायासो ] सब लोकाकाश [ णाणाविहसत्तिजुत्तेहिं ] नाना प्रकार की शक्तिवाले [ सुहमेहि वायरेहिं य ] सूक्ष्म और बादर [ पुग्गलदव्वेहिं सव्वदो भरिदो ] पुद्गलद्रव्यों से सब जगह भरा हुआ है।


जे इन्दिएहिं गिज्झं, रूवरसगंधफासपरिणामं।
तं चिय पुग्गलदव्वं, अणंतगुणं जीवरासीदो॥207॥

पद्यानुवाद:

रूप रस स्पर्श एवं, गन्ध इन्द्रिय ग्राह्य हैं।
वे सभी पुद्गल द्रव्य, जीवों से अनन्त गुणे कहे॥207॥

अर्थ: [ जे ] जो [ रूवरसगंधफासपरिणामं ] रूप, रस, गन्ध, स्पर्श परिणामस्वरूप से [ इंदिएहिं गिज्झं ] इन्द्रियों के ग्रहण करने योग्य हैं, [ तंचिय पुग्गल-दव्वं ] वे सब पुद्गलद्रव्य हैं, [ अणंतगुणं जीवरासीदो ] वे संख्या में जीवराशि से अनन्तगुणे द्रव्य हैं।


जीवस्स बहुपयारं, उवयारं कुणदि पुग्गलं दव्वं।
देहं च इन्दियाणि य, वाणी उस्सासणिस्सासं॥208॥

पद्यानुवाद:

देह इन्द्रिय वचन या उच्छ्वास, अरु निःश्वास है।
बहु भाँति पुद्गल द्रव्य करता, जीव का उपकार है॥208॥

अर्थ: [ पुग्गलं दव्वं ] पुद्गलद्रव्य, [ जीवस्स ] जीव के [ देहं च इंदियाणि य ] देह, इन्द्रिय [ वाणी उस्सासणिस्सासं ] वचन, उस्वास, निस्वास [ बहुपयारं उवयारं कुणदि ] बहुत प्रकार उपकार करता है।


अण्णं पि एवमाई, उवयारं कुणदि जाव संसारं।
मोह अणाणमयं पि य, परिणामं कुणदि जीवस्स॥209॥

पद्यानुवाद:

उपकार करता और भी, जब तक अहो संसार है।
मोह अरु अज्ञानमय, परिणाम जीवों का करे॥209॥

अर्थ: पुद्गलद्रव्य, [ जीवस्स ] जीव के [ अण्णं पि एवमाई ] पूर्वोक्त को आदि लेकर अन्य भी [ उवयारं कुणदि ] उपकार करता है। [ जाव संसारं ] जब तक इस जीव को संसार है, तब तक [ मोह अणाणमयं पि य परिणामं कुणदि ] मोहपरिणाम (पर द्रव्यों से ममत्व परिणाम), अज्ञानमयी परिणाम - ऐसे सुख-दुःख, जीवन-मरण आदि अनेक प्रकार करता है। यहाँ उपकार शब्द का अर्थ जब उपादान कार्य करे, तब संयोग को निमित्तकारणपने का आरोप है - ऐसा सर्वत्र समझना चाहिए।


जीवा वि दु जीवाणं, उवयारं कुणदि सव्वपच्चक्खं।
तत्थ वि पहाणहेऊ, पुण्णं पावं च णियमेण॥210॥

पद्यानुवाद:

जीव भी उपकार करते, जीव का प्रत्यक्ष है।
उसमें नियम से पुण्य एवं, पाप हेतु प्रधान है॥210॥

अर्थ: [ जीवा वि दु जीवाणं उवयारं कुणदि ] जीव भी जीवों के परस्पर उपकार करते हैं, [ सव्व पच्चक्खं ] यह सब के प्रत्यक्ष ही है। स्वामी, सेवक का; सेवक, स्वामी का; आचार्य, शिष्य का; शिष्य, आचार्य का; पिता-माता, पुत्र का; पुत्र, पिता-माता का; मित्र, मित्र का; स्त्री, पति का उपकार करते हैं, इत्यादि प्रत्यक्ष माने जाते हैं। [ तत्थ वि ] उस परस्पर उपकार में [ पुण्णं पावं च णियमेण ] पुण्य-पापकर्म नियम से [ पहाणहेऊ ] प्रधान कारण हैं।


का वि अपुव्वा दीसदि, पुग्गलदव्वस्स एरिसी सत्ती।
केवलणाणसहाओ, विणासिदो जाइ जीवस्स॥211॥

पद्यानुवाद:

ऐसी अपूरव शक्ति कोई, दिखे पुद्गल द्रव्य की।
शक्ति केवलज्ञान जिससे, नष्ट होती जीव की॥211॥

अर्थ: [ पुग्गलदव्वस्स ] पुद्गलद्रव्य की [ का वि ] कोई [ एरिसी ] ऐसी [ अपुव्वा ] अपूर्व [ सत्ती ] शक्ति [ दीसदि ] दिखाई देती है, [ जाइ जीवस्स ] जिससे जीव का [ केवलणाणसहाओ विणासिदो ] केवलज्ञानस्वभाव नष्ट हो रहा है ।


धम्ममधम्मं दव्वं, गमणट्ठाणाण कारणं कमसो।
जीवाण पुग्गलाणं, बिण्णि वि लोगप्पमाणाणि॥212॥

पद्यानुवाद:

जीव-पुद्गल की गति अरु, स्थिति में निमित्त हैं।
धर्म और अधर्म दोनों, द्रव्य लोक प्रमाण हैं ॥212॥

अर्थ: [ जीवाण पुग्गलाणं ] जीव और पुद्गल, इन दोनों द्रव्यों को [ गमणट्ठाणाण कारणं कमसो ] गमन और अवस्थान (ठहरना) में सहकारी अनुक्रम से कारण [ धम्ममधम्मं दव्वं ] धर्म और अधर्मद्रव्य हैं, [ बिण्णि वि लोगप्पमाणाणि ] ये दोनों ही लोकाकाश परिणाम प्रदेशों को धारण करते हैं।


सयलाणं दव्वाणं, जं दादूं सक्कदे हि अवगासं।
तं आयासं दुविहं, लोयालोयाण भेयेण॥213॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य को अवकाश देने, में समर्थ पदार्थ जो।
आकाश है वह लोक और, अलोक के द्वय भेद युत॥213॥

अर्थ: [ जं ] जो [ सयलाणं दव्वाणं ] सब द्रव्यों को [ अवगासं ] अवकाश [ दादुं सक्कदे ] देने को समर्थ है, [ तं आयासं ] उसको आकाशद्रव्य कहते हैं; [ लोयालोयाण भेयेण दुविहं ] वह लोक-अलोक के भेद से दो प्रकार का है।


सव्वाणं दव्वाणं, अवगाहणसत्ति अत्थि परमत्थं।
जह भस्मपाणियाणं, जीवपएसाण जाण बहुयाणं॥214॥

पद्यानुवाद:

परमार्थ से सब द्रव्य में, अवगाहशक्ति जानिए।
ज्यों भस्म अरु जल में रहे, त्यों जीव के सब देश में॥214॥

अर्थ: [ सव्वाणं दव्वाणं ] सब ही द्रव्यों के परस्पर [ परमत्थं ] परमार्थ से (निश्चय से) [ अवगाहणसत्ति अत्थि ] अवगाहना देने की शक्ति है, [ जह भस्मपाणियाणं ] जैसे, भस्म और जल के अवगाहनशक्ति है; [ जीवपएसाण जाण बहुयाणं ] वैसे ही जीव के असंख्य प्रदेशों को जानना चाहिए।


जदि ण हवदि सा सत्ती, सहावभूदा हि सव्वदव्वाणं।
एक्केक्कास पएसे, कह ता सव्वाणि वट्टंति॥215॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य में अवगाह शक्ति, स्वभावतः यदि हो नहीं।
नभ के प्रत्येक प्रदेश में, सब द्रव्य कैसे रह सकें॥215॥

अर्थ: [ जदि ] यदि [ सव्वदव्वाणं ] सब द्रव्यों के [ सहावभूदा ] स्वभावभूत [ सा सत्ती ] वह अवगाहनशक्ति [ ण हवदि ] न होवे तो [ एक्केक्कास पएसे ] एक-एक आकाश के प्रदेश में [ कह ता सव्वाणि वट्टंति ] सब द्रव्य कैसे रहते हैं ?


सव्वाणं दव्वाणं, परिणामं जो करेदि सो कालो।
एक्केक्कासपएसे, सो वट्टदि एक्किको चेव॥216॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य के परिणमन को, जो करे वह ही काल है।
एक एक प्रदेश नभ में, एक कालाणु रहे॥216॥

अर्थ: [ जो ] जो [ सव्वाणं दव्वाणं परिणामं ] सब द्रव्यों के परिणाम (परिणमन / बदलाव) [ करेदि सो कालो ] करता है, सो कालद्रव्य है, [ सो ] वह [ एक्केकासपएसे ] एक-एक आकाश के प्रदेश पर [ एक्किक्को चेव वट्टदि ] एक-एक कालाणुद्रव्य वर्तता है।


णियणियपरिणामाणं, णियणियदव्वं पि कारणं होदि।
अण्णं बाहिरदव्वं, णिमित्तमित्तं वियाणेह॥217॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य कारण हैं कहें, जिन स्वयं के परिणाम के।
अन्य बाह्य पदार्थ उसमें, निमित्तकारण जानिये॥217॥

अर्थ: [ णियणियपरिणामाणं णियणियदव्वं पि कारणं होदि ] सब द्रव्य अपने-अपने परिणमन के उपादानकारण हैं, [ अण्णं बाहिरदव्वं ] अन्य बाह्य द्रव्य हैं, वे अन्य के [ णिमित्तमित्तं वियाणेह ] निमित्तमात्र जानों।


सव्वाणं दव्वाणं, जो उवयारो हवेइ अण्णोणं।
सो चिय कारणभावो, हवदि हु सहयारिभावेण॥218॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य का है परस्पर, उपकार श्री जिनवर कहें।
सहकारि कारण भाव से ही, उन्हें कारण जानिये॥218॥

अर्थ: [ सव्वाणं दव्वाणं जो ] सब ही द्रव्यों के जो [ अण्णोण्णं ] परस्पर [ उवयारो हवेइ ] उपकार है, [ सो चिय ] वह [ सहयारिभावेण ] सहकारीभाव से [ कारणभावो हवदि हु ] कारणभाव होता है, यह प्रगट है।


कालाइलद्धिजुत्ता, णाणासत्तीहि संजुदा अत्था।
परिणममाणा हि सयं, ण सक्कदे को वि वारेदुं॥219॥

पद्यानुवाद:

कालादि लब्धि युक्त नाना, शक्ति से संयुक्त हैं।
सब द्रव्य परिणमते स्वयं को, रोक सकता कौन है॥219॥

अर्थ: [ अत्था ] सब ही पदार्थ [ कालाइलद्धिजुत्ता ] काल आदि लब्धिसहित [ णाणासत्तीहि संजुदा ] अनेक प्रकार की शक्तिसहित हैं, [ हि सयं परिणममाणा ] स्वयं परिणमन करते हैं; [ को वि वारेदुं ण सक्कदे ] उनको परिणमन करते हुए कोई निवारण करनेमें समर्थ नहीं है।


जीवाण पुग्गलाणं, जे सुहुमा बादरा य पज्जाया।
तीदाणागदभूदा, सो ववहारो हवे कालो॥220॥

पद्यानुवाद:

पर्याय हैं जो सूक्ष्म बादर, जीव पुद्गल द्रव्य की।
हो चुकी हैं, होएगी, व्यवहार काल सुजानिये॥220॥

अर्थ: [ जीवाण पुग्गलाणं ] जीवद्रव्य और पुद्गलद्रव्य के [ सुहुमा बादरा य पज्जाया ] सुक्ष्म तथा बादर पर्याय हैं, [ जे ] वे [ तीदाणागदभूदा ] अतीत हो चुके हैं, अनागत/आगामी होयेंगे, वर्तमान हैं, [ सो ववहारो कालो हवे ] सो ऐसा व्यवहार काल होता है।


तेसु अतीदा णंता, अणंतगुणिदा य भाविपज्जाया।
एक्को वि वट्टमाणो, एत्तियमित्तो वि सो कालो॥221॥

पद्यानुवाद:

भूतवर्ती हैं अनन्त, भविष्य नन्तगुणी कही।
पर्याय वर्ते एक ये, सब काल है व्यवहार ही॥221॥

अर्थ: [ तेसु अतीदा णंता ] उन द्रव्यों की पर्यायों में अतीत पर्याय अनन्त हैं [ य भाविपज्जाया अणंतगुणिदा ] और अनागत पर्यायें उनसे अनन्तगुणी हैं; [ एक्को वि वट्टमाणो ] वर्तमान पर्याय एक ही है, [ एत्तियमित्तो वि सो कालो ] सो जितनी पर्यायें हैं, उतना ही व्यवहारकाल है। इस तरह द्रव्यों का वर्णन किया।


पुव्वपरिणामजुत्तं, कारणभावेण वट्टदे दव्वं।
उत्तरपरिणामजुदं, तं चिय कज्जं हवे णियमा॥222॥

पद्यानुवाद:

द्रव्य कारण रूप होता, पूर्व परिणामों सहित।
परिणाम उत्तर युक्त द्रव्य, कार्य जानो नियम से॥222॥

अर्थ: [ पुव्वपरिणामजुत्तं ] पूर्व परिणामयुक्त [ दव्वं ] द्रव्य [ कारणभावेण वट्टदे ] कारणरूप है [ उत्तरपरिणामजुदं तं चिय ] और उत्तर परिणामयुक्त द्रव्य [ णियमा ] नियम से [ कज्जं हवे ] कार्यरूप है।


कारणकज्जविसेसा, तिस्सु वि कालेसु होंति वत्थूणं।
एक्केक्कम्मि य समए, पुव्वुत्तरभावमासिज्ज॥223॥

पद्यानुवाद:

वस्तु के परिणाम होते, पूर्व अरु उत्तर सभी।
हैं विशेष त्रिकाल कारण-कार्य, के वे प्रतिसमय॥223॥

अर्थ: [ वत्थूणं ] वस्तुओं के [ पुव्वुत्तरभावमासिज्ज ] पूर्व और उत्तरपरिणाम को पाकर [ तिस्सु वि कालेसु ] तीनों ही कालों में [ एक्केक्कम्मि य समए ] एक-एक समय में [ कारणकज्जविसेसा ] कारण-कार्य के विशेष [ होंति ] होते हैं।


संति अणंताणंता, तीसु वि कालेसु सव्वदव्वाणि।
सव्वं पि अणेयंतं, तत्तो भणिदं जिणेंदेहि॥224॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य की पर्याय, तीनों काल नन्तानन्त हैं।
इसलिए जिनदेव सबको, अनेकान्तमयी कहें॥224॥

अर्थ: [ सव्वदव्वाणि ] सब द्रव्य [ तीसु वि कालेसु ] तीनों ही कालों में [ अणंताणंता ] अनन्तानन्त [ संति ] हैं, अनन्त पर्यायों सहित हैं, [ तत्तो ] इसलिए [ जिणेंदेहि ] जिनेन्द्रदेव ने [ सव्वं पि अणेयंतं ] सब ही वस्तुओं को अनेकान्त अर्थात् अनन्त धर्मस्वरूप [ भणिदं ] कहा है।


जं वत्थु अणेयंतं, तं चिय कज्जं करेदि णियमेण।
बहुधम्मजुदं अत्थं, कज्जकरं दीसदे लोए॥225॥

पद्यानुवाद:

कार्य करती है नियम से, वस्तु अन् एकान्तमय।
बहु धर्ममय ही अर्थ दिखता, कार्यकारी लोक में॥225॥

अर्थ: [ जं वत्थु अणेयंतं ] जो वस्तु अनेकान्त है - अनेक धर्मस्वरूप है, [ तं चिय ] वही [ णियमेण ] नियम से [ कज्जं करेदि ] कार्य करती है। [ लोए ] लोक में [ बहुधम्मजुदं अत्थं ] बहुत धर्मों से युक्त पदार्थ ही [ कज्जकरं दीसदे ] कार्य करनेवाले देखे जाते हैं।


एयंतं पुणु दव्वं, कज्जं ण करदि लेसमेत्तं पि।
जं पुणु ण करदि कज्जं, तं वुच्चदि केरिसं दव्वं॥226॥

पद्यानुवाद:

एकान्तरूपी द्रव्य किञ्चित्, भी करे नहिं कार्य को।
जो कार्य भी करता नहीं, वह द्रव्य कैसा हो सके॥226॥

अर्थ: [ एयंतं पुणु दव्वं ] एकान्तस्वरूप द्रव्य [ लेसमेतं पि ] लेशमात्र भी [ कज्जं ण करदि ] कार्य को नहीं करता है [ जं पुणु ण करदि कज्जं ] और जो कार्य नहीं करता है, [ तं वुच्चदि केरिसं दव्वं ] वह कैसा द्रव्य है ? वह करता है तो शून्यरूप है।


परिणामेण विहीणं, णिच्चं दव्वं विणस्सदे णेव।
णो उप्पज्जेदि य सया, एवं कज्जं कहं कुणदि॥227॥

पद्यानुवाद:

परिणाम से जो रहित है, वह नित्य नष्ट न हो कभी।
उत्पन्न भी होता नहीं, तो कार्य को कैसे करे॥227॥

अर्थ: [ परिणामेण विहीणं ] परिणामरहित [ णिच्चं दव्वं णेव विणस्सदे ] नित्य द्रव्य नष्ट नहीं होता है [ णो उप्पज्जेदि य ] और उत्पन्न भी नहीं होता है, [ कज्जं कहं कुणदि ] तब कार्य कैसे करता है ? [ एवं सया ] और यदि उत्पन्न व नष्ट होवे तो नित्यपना नहीं ठहरे। इस तरह जो कार्य नहीं करता है, वह द्रव्य नहीं है।


पज्जयमित्तं तच्चं, विणस्सरं खणे खणे वि अण्णण्णं।
अण्णइदव्वविहीणं, ण य कज्जं किं पि साहेदि॥228॥

पद्यानुवाद:

क्षणमात्र में जो नष्ट होता, अन्य क्षण में अन्य है।
अन्वयी द्रव्य विहीन है, वह कार्य को कैसे करे॥228॥

अर्थ: [ विणस्सरं ] जो क्षणस्थायी [ पज्जयमित्तं तच्चं ] पर्यायमात्र तत्त्व [ खणे खणे वि अण्णण्णं ] क्षण-क्षण में अन्य-अन्य होवे - ऐसा विनश्वर मानें तो [ अण्णइदव्वविहीणं ] अन्वयीद्रव्य से रहित होता हुआ [ किं पि कज्जं ण य साहेदि ] कुछ भी कार्य को सिद्ध नहीं करता है। क्षणस्थायी विनश्वर के कैसा कार्य ?


णवणवकज्जविसेसा, तीसु वि कालेसु होंति वत्थूणं।
एक्केक्कम्मि य समये, पुव्वुत्तरभावमासिज्ज॥229॥

पद्यानुवाद:

वस्तु में होते त्रिकाल, नवीन कार्य-विशेष हैं।
पूर्व उत्तर भाव को, पाकर हुए प्रति समय में॥229॥

अर्थ: [ वत्थूणं ] जीवादिक वस्तुओं के [ तीसु वि कालेसु ] तीनों ही कालों में [ एक्केक्कम्मि य समये ] एक-एक समय में [ पुव्वुत्तरभावमासिज्ज ] पूर्व-उत्तर परिणाम के आश्रय करके [ णवणवकज्जविसेसा ] नवीन-नवीन कार्य विशेष [ होंति ] होते हैं, नवीन-नवीन पर्यायें उत्पन्न होती हैं।


पुव्वपरिणामजुत्तं, कारणभावेण वट्टदे दव्वं।
उत्तरपरिणामजुदं, तं चिय कज्जं हवे णियमा॥230॥

पद्यानुवाद:

पूर्व परिणामों सहित हो, द्रव्य कारण नियम से।
परिणाम उत्तर युक्त द्रव्य, कार्य जानो नियम से॥230॥

अर्थ: [ पुव्वपरिणामजुत्तं ] पूर्व परिमणायुक्त [ दव्वं ] द्रव्य [ कारणभावेण वट्टदे ] कारणभाव से वर्तता है। [ तं चिय ] और वह द्रव्य [ उत्तरपरिणामजुदं ] उत्तर परिणामयुक्त होवे, तब [ कज्जं हवे ] कार्य होता है [ णियमा ] - ऐसा नियम है।


जीवो अणाइणिहणो, परिणयमाणो हु णवणवं भावं।
सामग्गीसु पवट्टदि, कज्जाणि समासदे पच्छा॥231॥

पद्यानुवाद:

जीव शाश्वत परिणमे, प्रति समय नूतन भाव में।
सामग्रियों में वर्तता, फिर प्राप्त होता कार्य को॥231॥

अर्थ: [ जीवो अणाइणिहणो ] जीवद्रव्य अनादि-निधन है, [ णवणवं भावं परिणयमाणो हु ] वह नवीन-नवीन पर्यायरूप प्रगट परिणमता है; [ सामग्गीसु पवट्टदि ] वह ही पहिले द्रव्य-क्षेत्र-काल-भाव की सामग्री में प्रवृत्त होता है [ पच्छा कज्जाणि समासदे ] और बाद में कार्यों को/पर्यायों को प्राप्त होता है।


ससरूवत्थो जीवो, कज्जं साहेदि वट्टमाणं पि।
खित्ते एक्कम्मि ठिदो, णियदव्वे संठिदो चेव॥232॥

पद्यानुवाद:

निज रूप में स्थित रहे, निज कार्य में ही वर्तता।
निज क्षेत्र में रहता हुआ, निज द्रव्य में स्थित रहे॥232॥

अर्थ: [ जीवो ] जीवद्रव्य, [ ससरूवत्थो वट्टमाणं पि ] अपने चैतन्यस्वरूप में स्थित होता हुआ [ खित्ते एक्कम्मि ठिदो ] अपने ही क्षेत्र में स्थित रहकर [ णियदव्वे संठिदो चेव ] अपने ही द्रव्य में रहता हुआ [ कज्जं साहेदि ] अपने परिणमनरूप समय में अपने पर्यायरूप कार्य को सिद्ध करता है।


ससरूवत्थो जीवो, अण्णसरूवम्मि गच्छदे जदि हि।
अण्णोण्णमेलणादो, एक्क-सरूवं हवे सव्वं॥233॥

पद्यानुवाद:

निज रूप स्थित जीव यदि, पररूप में भी परिणमे।
सब द्रव्य एक स्वरूप होवें, परस्पर सम्मिलन से॥233॥

अर्थ: [ जदि हि ] यदि [ जीवो ] जीव [ ससरूवत्थो ] अपने स्वरूप में रहता हुआ [ अण्णसरूवम्मि गच्छदे ] पर स्वरूप में जाए तो [ अण्णोण्णमेलणादो ] परस्पर मिलने से एकत्व हो जाने से [ सव्वं ] सब द्रव्य [ एक्कसरूवं हवे ] एक स्वरूप हो जाएँ, तब तो बड़ा दोष आवे परन्तु एक स्वरूप कभी भी नहीं होता है, यह प्रगट है।


अहवा बंभसरूवं, एक्कं सव्वं पि मण्णदे जदि हि।
चंडालबंभणाणं, तो ण विसेसो हवे को वि॥234॥

पद्यानुवाद:

यदि एक ब्रह्म स्वरूप ही, सब रूप - ऐसा मान लें।
चाण्डाल-ब्राह्मण में कभी कुछ, भेद फिर रहता नहीं॥234॥

अर्थ: [ जदि हि अहवा बंभसरूवं एक्कं सव्वं पि मण्णदे ] यदि सर्वथा एक ही वस्तु मानकर ब्रह्मस्वरूप सर्व माना जाए तो [ चंडालबंभणाणं तो ण विसेसो हवे कोवि ] ब्राह्मण और चाण्डाल में कुछ भी विशेषता (भेद) न ठहरे।


अणुपरिमाणं तच्चं, अंसविहीणं च मण्णदे जदि हि।
तो संबंधाभावो, तत्तो वि ण कज्जसंसिद्धि॥235॥

पद्यानुवाद:

यदि वस्तु को अणु मात्र, अंश विहीन माना जाए तो।
अंश पूर्वोत्तर रहें सम्बन्ध बिन, नहिं कार्य हो॥235॥

अर्थ: [ जदि हि अंसविहीणं अणुपरिमाणं तच्चं मण्णदे ] यदि एक वस्तु सर्वगत व्यापक न मानी जाए और अंशरहित अणुपरिमाण तत्त्व माना जाए [ तो संबंधाभावो तत्तो वि ण कज्जसंसिद्धि ] तो दो अंश के तथा पूर्वोत्तर अंश के सम्बन्ध के अभाव से अणुमात्र वस्तु से कार्य की सिद्धि नहीं होती है।


सव्वाणं दव्वाणं, दव्वसरूवेण होदि एयत्तं।
णियणियगुणभेएण हि, सव्वाणि वि होंति भिण्णाणि॥236॥

पद्यानुवाद:

सब द्रव्य में एकत्व है, सामान्य द्रव्य स्वरूप से।
निज-निज गुणों के भेद से, भिन्न-भिन्न रहें सभी॥236॥

अर्थ: [ सव्वाणं दव्वाणं दव्वसरूवेण एयत्तं होदि ] सब ही द्रव्यों के दव्यस्वरूप से तो एकत्व होता है [ णियणियगुणभेएण हि सव्वाणि वि भिण्णाणि होंति ] और अपने-अपने गुण के भेद से सब द्रव्य भिन्न-भिन्न हैं।


जो अत्थो पडिसमयं, उप्पादव्वयधुवत्तसब्भावो।
गुणपज्जयपरिणामो, सो सत्तो भण्णदे समये॥237॥

पद्यानुवाद:

उत्पाद-व्यय अरु ध्रुवस्वभावी, प्रति समय सब द्रव्य हैं।
पर्याय-गुण-परिणाममय हैं, सत् कहें सिद्धान्त में॥237॥

अर्थ: [ जो अत्थो पडिसमयं उप्पादव्वयधुवत्तसब्भावो ] जो अर्थ अर्थात् वस्तु प्रति समय उत्पाद-व्यय-ध्रुवत्व के स्वभावरूप है, [ सो गुणपज्जयपरिणामो सत्तो समये भण्णदे ], सो गुणपर्यायपरिणामस्वरूप सत्व सिद्धान्त में कहते हैं।


पडिसमयं परिणामो, पुव्वो णस्सेदि जायदे अण्णो।
वत्थुविणासो पढमो, उववादो भण्णदे विदिओ॥238॥

पद्यानुवाद:

प्रति समय परिणाम पहिला, नष्ट हो फिर अन्य हो।
नष्ट होना पूर्व का व्यय, दूसरा उत्पाद है॥238॥

अर्थ: [ परिणामो ] जो वस्तु का परिणाम [ पडिसमयं ] प्रति समय [ पुव्वो णस्सेदि अण्णो जायदे ] पहिला तो नष्ट होता है और दूसरा उत्पन्न होता है, [ पढमो वत्थुविणासो ] सो पहिले परिणामस्वरूप वस्तु का तो नाश (व्यय) है [ विदिओ उववादो मण्णदे ] और दूसरा परिणाम जो उत्पन्न हुआ, उसको उत्पाद कहते हैं; इस प्रकार व्यय और उत्पाद होते हैं।


णो उप्पज्जदि जीवो, दव्वसरूवेण णेय णस्सेदि।
तं चेव दव्वमित्तं, णिच्चतं जाण जीवस्स॥239॥

पद्यानुवाद:

उत्पन्न हो नहिं जीव द्रव्य, स्वरूप से नहिं नष्ट हो।
इसलिए नित्यत्व जानो, जीव का द्रव्यत्व से॥239॥

अर्थ: [ जीवो दव्वसरूवेण णेय णस्सेदि णो उप्पज्जदि ] जीवद्रव्य, द्रव्यस्वरूप से न नष्ट होता है और न उत्पन्न होता है; [ तं चेव दव्वमित्तं जीवस्स णिच्चत्तं जाण ] अतः द्रव्यमात्र से जीव के नित्यत्व जानना चाहिए।


अण्णइरूवं दव्वं, विसेसरूवो हवेइ पज्जाओ।
दव्वं पि विसेसेण हि, उप्पज्जदि णस्सदे सददं॥240॥

पद्यानुवाद:

द्रव्य अन्वयरूप से, पर्याय व्यतिरेकी कही।
पर्याय से उत्पन्न और, विनष्ट होता है सदा॥240॥

अर्थ: [ अण्णइरूवं दव्वं ] जीवादिक वस्तु, अन्वयरूप से द्रव्य हैं, [ विसेसरूवो पज्जाओ हवेइ ] वह ही विशेषरूप से पर्याय है [ विसेसेण हि दव्वं पि सददं उप्पज्जदि णस्सदे ] और विशेषरूप से द्रव्य भी निरन्तर उत्पन्न और नष्ट होता है।


सरिसो जो परिणामो, अणाइणिहणो हवे गुणो सो हि।
सो सामण्णसरूवो, उप्पज्जदि णस्सदे णेय॥241॥

पद्यानुवाद:

द्रव्य का परिणाम जो, सदृश अनादि अनन्त है।
है गुण वही सामान्यतः, उत्पन्न - नष्ट न हो कभी॥241॥

अर्थ: [ जो परिणामो सरिसो अणाइणिहणो सो हि गुणो हवे ] जो द्रव्य का परिणाम सदृश अर्थात् पूर्व उत्तर सब पर्यायों में समान होता है, अनादिनिधन होता है, वही गुण है, [ सो सामण्णसरूवो उप्पज्जदि णस्सदे णेय ] वह सामान्यस्वरूप से उत्पन्न व नष्ट भी नहीं होता है।


सो वि विणस्सदि जायदि, विसेसरूवेण सव्वदव्वेसु।
दव्वगुणपज्जयाणं, एयत्तं वत्थु परमत्थं॥242॥

पद्यानुवाद:

उत्पन्न और विनष्ट हों, गुण भी विशेष स्वरूप से।
यह द्रव्य-गुण-पर्याय का, एकत्व ही परमार्थ है॥242॥

अर्थ: [ सो वि सव्वदव्वेसु विसेसरूवेण विणस्सदि जायदि ] गुण भी द्रव्यों में विशेषरूप से उत्पन्न व नष्ट होता है, [ दव्वगुणपज्जयाणं एयत्तं ] इस तरह से द्रव्य-गुण-पर्यायों का एकत्व है, [ परमत्थं वत्थु ] वह ही परमार्थभूत वस्तु है।


जदि दव्वे पज्जाया, वि विज्जमाणा तिरोहिदा संति।
ता उप्पत्ती विहला, पडिपिहिदे देवदत्तेव्व॥243॥

पद्यानुवाद:

यदि विद्यमान ढ़की हुई, पर्याय हों सब द्रव्य में।
उत्पत्ति उनकी विफल है, ज्यों वस्त्र पहिने व्यक्ति में॥243॥

अर्थ: [ जदि दव्वे पज्जाया ] जो द्रव्यों में पर्यायें हैं, वे [ वि विज्जमाणा तिरोहिदा संति ] विद्यमान और तिरोहित/ढकी हुई हैं - ऐसा माना जाए [ ता उप्पत्ती विहला ] तो उत्पत्ति कहना विफल है, [ पडिपिहिदे देवदत्तेव्व ] जैसे, दैवदत्त कपड़े से ढ़का हुआ था, कपड़े को हटा देने पर यह कहा जाए कि यह उत्पन्न हुआ; इस तरह से उत्पत्ति कहना परमार्थ (सत्य) नहीं, विफल है। इसी तरह ढकी हुई द्रव्यपर्याय के प्रगट होने पर उसकी उत्पत्ति कहना परमार्थ नहीं है; इसलिए अविद्यमान पर्याय की ही उत्पत्ति कही जाती है।


सव्वाण पज्जयाणं, अविज्जमाणाण होदि उप्पत्ती।
कालाईलद्धीए, अणाइणिहणम्मि दव्वम्मि॥244॥

पद्यानुवाद:

अनादि-अनिधन द्रव्य में, कालादि लब्धि से सभी।
पर्याय की उत्पत्ति हो, जो विद्यमान नहीं अभी॥244॥

अर्थ: [ अणाइणिहणाम्मि दव्वम्मि ] अनादिनिधन द्रव्यों में [ कालाई -लद्धीए ] कालादि लब्धि से [ सव्वाण ] सब [ अविज्जमाणाण ] अविद्यमान [ पज्जयाणं ] पर्यायों की [ उप्पत्ती ] होदि होती है।


दव्वाणपज्जयाणं, धम्मविवक्खाइ कीरए भेओ।
वत्थुसरूवेण पुणो, ण हि भेओ सक्कदे काउं॥245॥

पद्यानुवाद:

है भेद धर्मों की अपेक्षा, द्रव्य अरु पर्याय में।
किन्तु वस्तु स्वरूप से नहिं, भेद कर सकते कभी॥245॥

अर्थ: [ दव्वाणपज्जयाणं ] द्रव्य और पर्यायों के [ धम्मविवक्खाइ ] धर्म -धर्मी की विवक्षा से [ भेओ कीरए ] भेद किया जाता है; [ वत्थुसरूवेण पुणो ] वस्तुस्वरूप से [ भेओ काउं ण हि सक्कदे ] भेद करने को समर्थ नहीं है।


जदि वत्थुदो विभेदो, पज्जयदव्वाण मण्णसे मूढ़।
तो णिरवेक्खा सिद्धी, दोण्हं पि य पावदे णियमा॥246॥

पद्यानुवाद:

द्रव्य अरु पर्याय को, यदि भिन्न माने सर्वथा।
रे मूढ़! दोनों नियम से, निरपेक्ष वस्तु सिद्ध हो॥246॥

अर्थ: द्रव्य-पर्याय के भेद मानता है, उसको कहते हैं कि [ मूढ़ ] हे मूढ़ ! [ जदि ] यदि तू [ पज्जयदव्वाण ] द्रव्य और पर्याय के [ वत्थुदो विभेदो ] वस्तु से भी भेद [ मण्णसे ] मानता है [ तो ] तो [ दोण्हं पि य ] द्रव्य और पर्याय दोनों के [ णिरवेक्खा सिद्धी ] निरपेक्ष सिद्धि [ णियमा ] नियम से [ पावदे ] प्राप्त होती है।


जदि सव्वमेव णाणं, णाणारूवेहि संठिदं एक्कं।
तो ण वि किं पि विणेयं, णेयेण विणा कहं णाणं॥247॥

पद्यानुवाद:

यदि ज्ञान ही सब वस्तुओं के, विविध रूपों में रहे।
तो ज्ञेय कुछ नहिं सिद्ध हो, बिन ज्ञेय ज्ञान नहीं रहे॥247॥

अर्थ: [ जदि सव्वमेव एक्कं णाणं ] यदि सब वस्तुएँ, एक ज्ञान ही हैं, [ णाणारूवेहि संठिदं ] वह ही अनेक रूपों से स्थित है; [ तो ण वि किं पि विणेयं ] यदि ऐसा माना जाए तो ज्ञेय कुछ भी सिद्ध नहीं होता है [ णेयेण विणा कहं णाणं ] और ज्ञेय के बिना ज्ञान कैसे सिद्ध होवे ?


घड़पड़जड़दव्वाणि हि, णेयसरूवाणि सुप्पसिद्धाणि।
णाणं जाणेदि जदो, अप्पादो भिण्णरूवाणि॥248॥

पद्यानुवाद:

घट-पटादिक द्रव्य जड़, सब ज्ञेयरूप प्रसिद्ध हैं।
क्योंकि उनको ज्ञान जाने, ज्ञान से वे भिन्न हैं॥248॥

अर्थ: [ घड़पड़जड़दव्वाणि हि ] घट पट आदि समस्त जड़द्रव्य [ णेयसरूवाणि सुप्पसिद्धाणि ] ज्ञेयस्वरूप से भले प्रकार प्रसिद्ध हैं [ जदो णाणं जाणेदि ] क्योंकि ज्ञान उनको जानता है, [ अप्पादो भिण्णरूवाणि ] इसलिए वे आत्मा से - ज्ञान से भिन्नरूप रहते हैं।


जं सव्वलोयसिद्धं, देहं गेहादिबाहिरं अत्थं।
जो तं पि णाण मण्णदि, ण मुणदि सो णाणणामं पि॥249॥

पद्यानुवाद:

यदि सर्व लोक प्रसिद्ध तन घर, आदि बाह्य पदार्थ को।
तू ज्ञान ही माने न जाने, नाम भी तू ज्ञान का॥249॥

अर्थ: [ जं ] जो [ देहं गेहादिबाहिरं अत्थं ] देह, गेह आदि बाह्य पदार्थ [ सव्वलोयसिद्धं ] सर्व लोक प्रसिद्ध हैं, [ जो तं पि णाण मण्णदि ] उनको भी यदि ज्ञान ही माने तो [ सो णाणणामं पि ] वह वादी, ज्ञान का नाम भी [ ण मुणदि ] नहीं जानता है।


अच्छीहिं पिच्छमाणो, जीवाजीवादि बहुविहं अत्थं।
जो भणदि णत्थि किंचि वि, सो भुट्ठाणं महाझुट्ठो॥250॥

पद्यानुवाद:

प्रत्यक्ष दिखते हुए भी, जीवादि बाह्य पदार्थ की।
है नास्ति जिनकी जो कहे, सरदार झूठों का वही॥250॥

अर्थ: [ जीवाजीवादि बहुविहं अत्थं ] नास्तिकवादी, जीव - अजीव आदि बहुत प्रकार के पदार्थों को [ अच्छीहिं पिच्चमाणो ] प्रत्यक्ष नेत्रों से देखता हुआ भी [ जो भणदि ] जो कहता है कि [ किंचि वि णत्थि ] कुछ भी नहीं है, [ सो झुट्ठाणं महाझुट्ठो ] वह असत्यवादियों में महा - असत्यवादी है। भावार्थ : दीखती हुई वस्तु को भी नहीं बताता है, वह महा-झूठा है।


जं सव्वं पि य संतं, तासो वि असंतओ कहं होदि।
णत्थित्ति किंचि तत्तो, अहवा सुण्णं कहं मुणदि॥251॥

पद्यानुवाद:

सब वस्तुएँ सत्रूप हैं, कैसे असत् वे हो सकें।
कुछ भी नहीं यदि जगत् में तो, ‘शून्य है’ क्यों मानते॥251॥

अर्थ: [ जं सव्वं पि य संतं ] जो सब वस्तुएँ सत्रूप हैं - विद्यमान हैं, [ तासो वि असंतओं कहं होदि ] वे वस्तुएँ असत्रूप-अविद्यमान कैसे हो सकती हैं ? [ णत्थित्ति किंचि तत्तो अहवा सुण्णं कहं मुणदि ] अथवा कुछ भी नहीं है, तो शून्य है - ऐसा भी किस प्रकार मान सकते हैं ?


किं बहुणा उत्तेण य, जेत्तियमेत्ताणि संति णामाणि।
तित्तियमेत्ता अत्था, संति हि णियमेण परमत्था॥252॥

पद्यानुवाद:

बहु कथन से क्या लाभ है, हैं नाम जितने जगत् में।
हैं नियम से परमार्थ रूप, पदार्थ उतने जगत् में॥252॥

अर्थ: [ किं बहुणा उत्तेण य ] बहुत कहने से क्या ? [ जेत्तियमेत्ताणि णामाणि संति ] जितने नाम हैं, [ तित्तियमेत्ता ] उतने [ हि ] ही [ णियमेण ] नियम से [ अत्था ] पदार्थ [ परमत्था ] परमार्थरूप [ संति ] हैं।


णाणाधम्मेहिं जुदं, अप्पाणं तह परं पि णिच्छयदो।
जं जाणेदि सजोगं, तं णाणं भण्णदे समये॥253॥

पद्यानुवाद:

विविध धर्मों सहित जो, निज को तथा परद्रव्य को।
निज योग्यता से जानता, वह ज्ञान है सिद्धान्त में॥253॥

अर्थ: [ जं ] जो [ णाणाधम्मेहिं जुदं अप्पाणं तह परं पि ] अनेक धर्मयुक्त आत्मा तथा परद्रव्यों को [ सजोगं जाणेदि ] अपनी योग्यता से जानता है, [ तं ] उसको [ णिच्छयदो ] निश्चय से [ समये ] सिद्धान्त में [ णाणं भण्णदे ] ज्ञान कहते हैं।


जं सव्वं पि पयासदि, दव्वपज्जायसंजुदं लोयं।
तह य अलोयं सव्वं, तं णाणं सव्वपच्चक्खं॥254॥

पद्यानुवाद:

जो द्रव्य अरु पर्याय संयुत, लोक और अलोक को।
करता प्रकाशित ज्ञान, सकल प्रत्यक्ष जिन कहते अहो॥254॥

अर्थ: [ जं ] जो ज्ञान, [ दव्वपज्जायसंजुदं ] द्रव्यपर्यायसंयुक्त [ सव्वं पि ] सब ही [ लोयं ] लोक को [ तह य सव्वं अलोयं ] तथा सब अलोक को [ पयासदि ] प्रकाशित करता है/जानता है, [ तं सव्वपच्चक्खं णाणं ] वह सर्व प्रत्यक्ष केवलज्ञान है।


सव्वं जाणदि जम्हा, सव्वगयं तं पि वुच्चदे तम्हा।
ण य पुण विसरदि णाणं, जीवं चइऊण आण्णत्थ॥255॥

पद्यानुवाद:

सर्वगत है ज्ञान क्योंकि, सर्व को जाने अहो।
जाता न ज्ञेय पदार्थ में, छोड़े नहीं निज आत्म को॥255॥

अर्थ: [ जम्हा सव्वं जाणदि ] क्योंकि ज्ञान, सब लोकालोक को जानता है, [ तम्हा तं पि सव्वगयं वुच्चदे ] इसलिए ज्ञान को सर्वगत भी कहते हैं [ पुण ] और [ णाणं जीवं चइऊण अण्णत्थ ] ज्ञान, जीव को छोड़कर अन्य ज्ञेयपदार्थों में [ ण य विसरदि ] नहीं जाता है।


णाणं ण जादि णेयं, णेयं पि ण जादि णाणदेसम्मि।
णियणियदेसठियाणं, ववहारो णाणणेयाणं॥256॥

पद्यानुवाद:

जाता न ज्ञान पदार्थ में, नहिं ज्ञेय आते ज्ञान में।
निज-निज प्रदेशों में रहें, व्यवहार ज्ञायक-ज्ञेय का॥256॥

अर्थ: [ णाणं णेयं ण जादि ] ज्ञान, ज्ञेय में नहीं जाता है [ णेयं पि णाणदेसम्मि ण जादि ] और ज्ञेय भी ज्ञान के प्रदेशों में नहीं जाता है।[ णियणियदेसठियाणं ] अपने-अपने प्रदेशों में रहते हैं [ ववहारो णाण णाणणेयाणं ] तो भी ज्ञान और ज्ञेय के ज्ञेय-ज्ञायक व्यवहार है।


मणपज्जयविण्णाणं, ओहीणाणं च देसपच्चक्खं।
मइसुयणाणं कमसो, विसदपरोक्खं परोक्खं च॥257॥

पद्यानुवाद:

मनःपर्ययज्ञान अवधिज्ञान, देश प्रत्यक्ष हैं।
क्रमशः मतिश्रुतज्ञान विशद, परोक्ष और परोक्ष हैं॥257॥

अर्थ: [ मणपज्जयविण्णाणं ओहीणाणं च देसपच्चक्खं ] मनःपर्ययज्ञान और अवधिज्ञान - ये दोनों तो देशप्रत्यक्ष है, [ मइसुयणाणं कमसो विसदपरोक्खं परोक्खं च ] मतिज्ञान और श्रुतज्ञान क्रम से प्रत्यक्षपरोक्ष और परोक्ष हैं।


इन्दियजं मदिणाणं, जोग्गं जाणेदि पुग्गलं दव्वं।
माणसणाणं च पुणो, सुयविसयं अक्खविसयं च॥258॥

पद्यानुवाद:

मतिज्ञान इन्द्रियजनित जाने, योग्य पुद्गल द्रव्य को।
अरु ज्ञान-मानस जानता श्रुत विषय, इन्द्रिय विषय को॥258॥

अर्थ: [ इंदियजं मदिणाणं ] इन्द्रियों से उत्पन्न हुआ मतिज्ञान, [ जोग्गं पुग्गलं दव्वं जाणेदि ] अपना योग्य विषय जो पुद्गलद्रव्य, उसको जानता है। जिस इन्द्रिय का जैसा विषय है, वैसा ही जानता है।[ माणसणाणं च पुणो ] और मनसम्बन्धी ज्ञान [ सुयविसयं अक्खविसयं च ] श्रुतविषय (शास्त्र का वचन सुनकर, उसके अर्थ को जानता है) और इन्द्रियों से जानने योग्य विषय को भी जानता है।


पंचेदियणाणाणं, मज्झे एगं च होदि उवजुत्तं।
मणणाणे उवजुत्ते, इंदियणाणं ण जाणेदि॥259॥

पद्यानुवाद:

पञ्चेन्द्रियों से ज्ञान हो, एकेन्द्रि से इक काल में।
मन ज्ञान का उपयोग हो, तब इन्द्रियों से हो नहीं॥259॥

अर्थ: [ पंचेदियणाणाणं मज्झे एगं च उवजुत्तं होदि ] पाँचो ही इन्द्रियों से ज्ञान होता है लेकिन एक काल एकेन्द्रिय द्वार से ज्ञान उपयुक्त होता है। पाँचों ही एक काल उपयुक्त नहीं होते हैं। [ मणणाणे उवजुत्ते ] और जब मन, ज्ञान से उपयुक्त हो, [ इंदियणाणं ण जाणेदि ] तब इन्द्रियज्ञान उत्पन्न नहीं होता है।


एक्के काले एगं, णाणं जीवस्स, होदि उवजुत्तं।
णाणाणाणाणि पुणो, लद्धि-सहावेण वुच्चंति॥260॥

पद्यानुवाद:

इक काल में इक ज्ञान ही, उपयुक्त होता जीव का।
किन्तु लब्धि स्वभाव से, बहुज्ञान हों इक काल में॥260॥

अर्थ: [ जीवस्स एक्के काले एगं णाणं उवजुत्तं होदि ] जीव के एक काल में एक ही ज्ञान उपयुक्त अर्थात् उपयोग की वृत्तिरूप होता है [ पुणो लद्धि-सहावेण णाणाणाणाणि वुच्चंति ] और लब्धिस्वभाव से एक काल में अनेक ज्ञान कहे गये है।


जं वत्थु अणेयंतं, एयंतं तं पि होदि सविपेक्खं।
सुयणाणेण णयेहि य, णिरवेक्खं दीसदे णेव॥261॥

पद्यानुवाद:

अनेकान्त पदार्थ भी, सापेक्ष से एकान्त है।
श्रुतज्ञान से नयरूप है, निरपेक्ष नय होता नहीं॥261॥

अर्थ: [ जं वत्थु अणेयंतं ] जो वस्तु अनेकान्त है, [ तं सविपेक्खं एयंतं पि होदि ] वह अपेक्षासहित एकान्त भी है। [ सुयणाणेण णयेहि य णिरवेक्खं दीसदे णेव ] श्रुतज्ञान प्रमाण से सिद्ध किया जाए तो अनेकान्त ही है और श्रुतज्ञान प्रमाण के अंश नयों से सिद्ध किया जाए तब एकान्त भी है। वह अपेक्षारहित नहीं है क्योंकि निरपेक्षनय मिथ्या हैं, निरपेक्षा से वस्तु का रूप नहीं देखा जाता है।


सव्वं पि अणेयंतं, परोक्खरूवेण जं पयासेदि।
तं सुयणाणं भण्णदि, संसयपहुदीहि परिचित्तं॥262॥

पद्यानुवाद:

अनेकान्त स्वरूप सबको, जानता अप्रत्यक्ष से।
संशय विपर्यय मोह बिन, श्रुतज्ञान कहते हैं उसे॥262॥

अर्थ: [ जं सव्वं पि अणेयंतं परोक्खरूवेण पयासेदि ] जो ज्ञान सब वस्तुओं को अनेकान्त, परोक्षरूप से प्रकाशित करता है - जानता है - कहता है और जो [ संसयपहुदीहि परिचित्तं ] संशय, विपर्यय, अनध्यवसाय से रहित है, [ तं सुयणाणं भण्णदि ] उसको श्रुतज्ञान कहते हैं - ऐसा सिद्धान्त में कथन है।


लोयाणां ववहारं, धम्मविवक्खाइ जो पसाहेदि।
सुयणाणस्स वियप्पो, सो वि णओ लिंगसंभूदो॥263॥

पद्यानुवाद:

विवक्षा से धर्म की, साधे जगत् - व्यवहार को।
श्रुतज्ञान का वह भेद नय है, हेतु से उत्पन्न हो॥263॥

अर्थ: [ जो लोयाणं ववहारं ] जो लोकव्यवहार को [ धम्मविवक्खाई पसाहेदि ] वस्तु के एक धर्म की विवक्षा से सिद्ध करता है, [ सुयणाणस्स वियप्पो ] श्रुतज्ञान का विकल्प है, [ लिंगसंभूदो ] लिङ्ग से उत्पन्न हुआ है, [ सो वि णओ ] वह नय है।


णाणाधम्मजुदं पि य, एयं धम्मं पि वुच्चदे अत्थं।
तस्सेयविवक्खादो, णत्थि विवक्खा हु सेसाणं॥264॥

पद्यानुवाद:

बहु धर्म युक्त पदार्थ है, पर एक धर्ममयी कहे।
उसकी विवक्षा में नहीं, होती विवक्षा अन्य की॥264॥

अर्थ: [ णाणाधम्मजुदं पि य एयं धम्मं पि वुच्चदे अत्थं ] अनेक धर्मों से युक्त पदार्थ हैं तो भी एक धर्मरूप पदार्थ को कहता है, [ तस्सेयविवक्खादो हु सेसाणं विवक्खा णत्थि ] क्योंकि जहाँ एक धर्मकी विवक्षा करते हैं, वहाँ उस ही धर्म को कहते है, अवशेष (बाकी) सब धर्मों की विवक्षा नहीं करते हैं।


सो चिय इक्को धम्मो, वाचयसद्दो वि तस्स धम्मस्स।
तं जाणदि तं णाणं, ते तिण्णि वि णयविसेसा य॥265॥

पद्यानुवाद:

वस्तु का इक धर्म एवं, शब्द जो उसको कहे।
अरु ज्ञान जो जाने उन्हें, ये तीन नय के भेद हैं॥265॥

अर्थ: [ सो चिय इक्को धम्मो ] जो वस्तु का एक धर्म, [ तस्स धम्मस्स वाचयसद्दो वि ] उस धर्म का वाचक शब्द [ तं जाणदि तं णाणं ] और उस धर्म को जाननेवाला ज्ञान, [ ते तिण्णि वि णयविसेसा य ] ये तीनों ही नय के विशेष हैं।


ते सावेक्खा सुणया, णिरवेक्खा ते वि दुण्णया होंति।
सयलववहारसिद्धी, सुणयादो होदि णियमेण॥266॥

पद्यानुवाद:

सापेक्ष नय ही सुनय हैं, निरपेक्ष नय दुर्नय कहे।
सुनय से ही नियम से, व्यवहार सिद्धि सभी कही॥266॥

अर्थ: [ ते सावेक्ख सुणया ] वे पहले कहे हुए तीन प्रकार के नय, परस्पर में अपेक्षासहित होते हैं, तब तो सुनय हैं [ णिरवेक्खा ते वि दुण्णया होंति ] और वे ही जब अपेक्षारहित सर्वथा एक-एक ग्रहण किये जाते हैं, तब दुर्नय हैं [ सुणयादो सयलववहारसिद्धी णियमेण होदि ] और सुनयों से सर्व व्यवहार वस्तु के स्वरूप की सिद्धि नियम से होती है।


जं जाणिज्जइ जीवो, इन्दियवावारकायचिट्ठाहिं।
तं अणुमाणं भण्णदि, तं पि णयं बहुविहं जाण॥267॥

पद्यानुवाद:

व्यापार इन्द्रिय का तथा, तन चेष्टा से जीव का।
जो ज्ञान वह अनुमान बहुविध, उसे भी नय जानना॥267॥

अर्थ: [ जं इंदियवावारकायचिट्ठाहिं जीवो जाणिज्जइ ] जो इन्द्रियों के व्यापार और काय की चेष्टाओं से शरीर में जीव को जानते हैं, [ तं अणुमाणं भण्णदि ] उसको अनुमानप्रमाण कहते हैं।[ तं पि णयं बहुविहं जाण ] वह अनुमानज्ञान भी नय है और अनेक प्रकार का है।


सो संगहेण एक्को, दुविहो वि य दव्वपज्जएहिंतो।
तेसिं च विसेसादो, णइगमपहुदी हवे णाणं॥268॥

पद्यानुवाद:

सामान्य से नय एक हैं, दो द्रव्य-पर्यायार्थिक।
इनके अनेक विशेष नैगम, आदि नय सब ज्ञान हैं॥268॥

अर्थ: [ सो संगहेण एक्को ] वह नय संग्रह करके कहिये तो (सामान्यतया) एक है [ य दव्वपज्जएहिंतो दुविहो वि ] और द्रव्यार्थिक-पर्यायार्थिक के भेद से दो प्रकार का है [ तेसिं च विसेसादो णइगमपहुदी णाणं हवे ] और विशेषकर उन दोनों की विशेषता से नैगमनय को आदि देकर हैं, सो नय हैं और वे ज्ञान ही हैं।


जो साहदि सामण्णं, अविणाभूदं विसेसरूवेहिं।
णाणाजुत्तिबलादो, दव्वत्थो, सो णओ होदि॥269॥

जो साहेदि विसेसे, बहुविह-सामण्ण संजुदे सव्वे।
साहणलिंगवसादो, पज्जयविसयो णओ होदि॥270॥

पद्यानुवाद:

साधता सामान्य, अविनाभूतरूप विशेष का।
बहुभाँति युक्ति द्वार से, द्रव्यार्थिक नय जानना॥269॥

बहुभाँतिमय सामान्य सहित, विशेष को जो जानता।
लिङ्ग द्वारा साधना, पर्याय - अर्थी नय कहा॥270॥

अर्थ (गाथा 269 से 270): [ जो ] जो नय वस्तु को [ विसेसरूवेहिं ] विशेषरूप से [ अविणाभूदं ] अविनाभूत [ सामण्णं ] सामान्यस्वरूप को [ णाणाजुत्तिबलादो ] अनेक प्रकार की युक्ति के बल से [ साहदि ] सिद्ध करता है, [ सो दव्वत्थो णओ होदि ] वह द्रव्यार्थिकनय है।

[ जो ] जो नय [ बहुविहसामण्ण संजुदे सव्वे विसेसे ] अनेक प्रकार सामान्यसहित सर्व विशेष को, [ साहणलिंगवसादो साहेदि ] उनके साधन के लिङ्ग के वश से सिद्ध करता है, [ पज्जयविसयो णओ होदि ] वह पर्यायार्थिकनय है।


जो साहेदि अदीदं, वियप्परूवं भविस्समट्ठं च।
संपडिकालाविट्ठं सो हु णओ णेगमो णेयो॥271॥

पद्यानुवाद:

जो साधता है भूत-भावी, और सम्प्रतिकाल को।
सङ्कल्पग्राही मात्र नैगम नय, उसे तुम जान लो॥271॥

अर्थ: [ जो ] जो नय [ अदीदं ] अतीत [ भविस्समट्ठं च ] भविष्यत [ संपडिकालाविट्ठं ] तथा वर्तमान को [ वियप्परूवं साहेदि ] सङ्कल्पमात्र सिद्ध करता है, [ सो हु णओ णेगमो णेयो ] वह नैगमनय है।


जो संगहेदि सव्वं, देसं वा विविहदव्वपज्जायं।
अणुगमलिंगविसिट्ठं, सो वि णयो संगहो होदि॥272॥

पद्यानुवाद:

संग्रह करे जो द्रव्य पर्यायों, सहित सब भेद का।
विशिष्ट अन्वय लिङ्ग से जो, उसे संग्रहनय कहा॥272॥

अर्थ: [ जो ] जो नय, [ सव्वं ] सब वस्तुओं को [ वा ] तथा [ देसं ] देश अर्थात् एक वस्तु के भेदों को [ विविहदव्वपज्जायं ] अनेक प्रकार द्रव्यपर्यायसहित [ अणुगमलिंगविसिट्ठं ] अन्वय लिङ्ग से विशिष्ट [ संगहेदि ] संग्रह करता है - एक स्वरूप कहता है, [ सो वि णयो संगहो होदि ] वह संग्रहनय है।


जो संगहेण गहिदं, विसेसरहिदं पि भेददे सददं।
परमाणूपज्जंतं, ववहारणओ हवे सो हु॥273॥

पद्यानुवाद:

संग्रह ग्रहीत विशेष विरहित, वस्तु को जो नय सदा।
है भेदता परमाणु तक, व्यवहारनय वह जानना॥273॥

अर्थ: [ जो ] जिस नय ने [ संगहेण ] संग्रहनय से [ विसेसरहिदं पि ] विशेषरहित वस्तु को [ गहिदं ] ग्रहण किया था, उसको [ परमाणूपज्जंतं ] परमाणु पर्यन्त [ सददं ] निरन्तर [ भेददे ] भेदता है, [ सो हु ववहारणओ हवे ] वह व्यवहारनय है।


जो वट्टमाणकाले, अत्थपज्जायपरिणदं अत्थं।
संतं साहदि सव्वं, तं वि णयं रिजुणयं जाण॥274॥

पद्यानुवाद:

जो वस्तु अर्थपर्यायमय, परिणमित है वर्तमान में।
सत्रूप को जो साधता, ऋजुसूत्रनय वह जानिये॥274॥

अर्थ: [ जो वट्टमाणकाले ] जो नय, वर्तमानकाल में [ अत्थपज्जायपरिणदं अत्थं ] अर्थपर्यायरूप परिणत पदार्थ को [ सव्वं संतं साहदि ] सबको सत्रूप सिद्ध करता है, [ तं वि णयं रिजुणयं जाण ] वह ऋजुसूत्रनय है।


सव्वेसिं वत्थूणं, संखालिंगादि वहुपयारेहिं।
जो साहदि णाणत्तं, सद्दणयं तं वियाणेह॥275॥

पद्यानुवाद:

सब वस्तुओं के लिङ्ग संख्या, आदि विविध प्रकार को।
जो सिद्ध करता है उसे, तुम शब्दनय पहचान लो॥275॥

अर्थ: [ जो सव्वेसिं वत्थूणं ] जो नय, सब वस्तुओं के [ संखालिंगादि बहुपयारेहिं ] संख्या, लिङ्ग आदि अनेक प्रकार से [ णाणत्तं ] अनेकत्व को [ साहदि ] सिद्ध करता है, [ तं सद्दणयं वियाणेह ] उसको शब्दनय जानना चाहिए।


जो एगेगं अत्थं, परिणदिभेदेण साहदे णाणं।
मुक्खत्थं वा भासदि, अहिरूढं तं णयं जाण॥276॥

पद्यानुवाद:

बहुभाँति परिणति भेद से, वस्तु को जो जाने पृथक्।
या मुख्य अर्थ करे ग्रहण, वह समभिरूढ़ सुजानिये॥276॥

अर्थ: [ जो अत्थं ] जो नय, वस्तु को [ परिणदिभेदेण एगेगं साहदे ] परिणाम के भेद से एक-एक भिन्न-भिन्न भेदरूप सिद्ध करता है [ वा मुक्खत्थं भासदि ] अथवा उनमें मुख्य अर्थ ग्रहण कर सिद्ध करता है, [ तं अहिरूढं णयं जाण ] उसको समभिरूढ़नय जानना चाहिए।


जेण सहावेण जदा, परिणदरूवम्मि तम्मयत्तादो।
तप्परिणामं साहदि, जो वि णओ सो हु परमत्थो॥277॥

पद्यानुवाद:

जिस भावमय परिणमित हो, उस भाव से तन्मय रहे।
साधता वह भाव, एवंभूतनय परमार्थ है॥277॥

अर्थ: [ जदा जेण सहावेण ] वस्तु, जिस समय, जिस स्वभाव से [ परिणदरूवम्मि तम्मयत्तादो ] परिणमनरूप होती है, उस समय, उस परिणाम से तन्मय होती है; [ तप्परिणामं साहदि ] इसलिए उस ही परिणामरूप सिद्ध करता है - कहता है, [ जो वि णओ ] वह एवं भूतनय है, [ सो हु परमत्थो ] यह नय, परमार्थरूप है।


एवं विविहणएहिं, जो वत्थु ववहरेदि लोयम्मि।
दंसणणाणचरित्तं, सो साहदि सग्गमोक्खं च॥278॥

पद्यानुवाद:

विविधनय से वस्तु का, व्यवहार करता लोक में।
वह ज्ञान दर्शन चरित पाकर, लहे स्वर्ग विमोक्ष को॥278॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष, [ लोयम्मि ] लोक में [ एवं विविहणएहिं ] इस तरह अनेक नयों से [ वत्थु ववहरेदि ] वस्तु को व्यवहाररूप कहता है, सिद्ध करता है और प्रवृत्ति कराता है, [ सो ] वह पुरुष [ दंसणणाणचरित्तं ] दर्शन-ज्ञान-चारित्र को [ च ] और [ सग्गमोक्खं ] स्वर्ग-मोक्ष को [ साहदि ] सिद्ध करता है - प्राप्त करता है।


विरला णिसुणहि तच्चं, विरला जाणंति तच्चदो तच्चं।
विरला भावहिं तच्चं, विरलाणं धारण होदि॥279॥

पद्यानुवाद:

विरले सुने इस तत्त्व को, अरु जानते विरले अहो।
भावना भाते विरल अरु, धारण विरले करें॥279॥

अर्थ: [ विरला तच्चं णिसुणहि ] संसार में विरले पुरुष, तत्त्व को सुनते हैं, [ तच्चं तच्चदो विरला जाणंति ] सुनकर भी तत्त्व को यथार्थ विरले ही जानते हैं, [ विरला तच्चं भावहिं ] जानकर भी विरले ही तत्त्व की भावना अर्थात् बारम्बार अभ्यास करते हैं और [ विरलाणं धारण होदि ] अभ्यास करने पर भी तत्त्व की धारणा विरलों के ही होती है।


तच्चं कहिज्जमाणं, णिच्चलभावेण गिण्हदे जो हि।
तं चिय भावेदि सया, सो वि य तच्चं वियाणेइ॥280॥

पद्यानुवाद:

ग्रहण करता जो पुरुष, यह तत्त्व निश्चल भाव से।
भावे यही त्यज अन्य को, जाने वही नर तत्त्व को॥280॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष, [ कहिज्जमाणं तच्चं ] गुरुओं के द्वारा कहे हुए तत्त्वों के स्वरूप को [ णिच्चलभावेण गिण्हदे ] निश्चलभाव से ग्रहण करता है, [ तं चिय भावेदि सया ] अन्य भावनाओं को छोड़कर उसी की निरन्तर भावना करता है, [ सो वि य तच्चं वियाणेइ ] वही पुरुष, तत्त्व को जानता है।


को ण वसो इत्थि-जणे, कस्स ण मयणेण खंडियं माणं।
को इन्दिएहिं ण जिओ, को ण कसाएहिं संतत्तो॥281॥

पद्यानुवाद:

नर कौन नारी वश नहीं, विचलित न मन हो काम से।
कौन इन्द्रिय वश नहीं, नहिं कौन तप्त कषाय से॥281॥

अर्थ: [ इत्थिजणे वसो को ण ] इस लोक में स्त्रीजन के वश कौन नहीं है ? [ कस्स ण मयणेण खंडियं माणं ] काम से जिसका मन खण्डित न हुआ हो - ऐसा कौन है ? [ को इन्दिएहिं ण जिओ ] जो इन्द्रियों से न जीता गया है - ऐसा कौन है ? [ को ण कसाएहिं संतत्तो ] और कषायों से तप्तायमान न हो - ऐसा कौन है ?


सो ण वसो इत्थिजणे, सो ण जिओ इन्दिएहिं मोहेण।
जो ण य गिण्हदि गंथं, अब्भंतर बाहिरं सव्वं॥282॥

पद्यानुवाद:

वह पुरुष नारी वश नहीं, वश नहीं इन्द्रिय मोह से।
जो पुरुष जाने तत्त्व अरु, अन्तर बहिः परिग्रह तजे॥282॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष, तत्त्व का स्वरूप जानकर [ अब्भंतर बाहिरं सव्वं गंथं ण य गिण्हदि ] बाह्य और अभ्यन्तर सब परिग्रह को ग्रहण नहीं करता है, [ सो ण वसो इत्थिजणे ] वह पुरुष, स्त्रीजन के वश में नहीं होता; [ सो ण जिओ इंदिएहिं मोहेण ] वह ही पुरुष, इन्द्रियों से और मोह (मिथ्यात्व) कर्म से पराजित नहीं होता है।


एवं लोयसहावं, जो झायदि उवसमेक्कसब्भाओ।
सो खविय कम्मपुंजं, तस्सेव सिहामणी होदि॥283॥

पद्यानुवाद:

इस तरह लोक स्वरूप ध्यावे, एक उपशमभावमय।
वह पुरुष कर्म समूह क्षय कर, शिखामणि हो लोक का॥283॥

अर्थ: [ जो ] जो पुरुष [ एवं लोयसहावं ] इस प्रकार लोक के स्वरूप को [ उवसमेक्कसब्भावो ] उपशम से एक स्वभावस्वरूप होता हुआ [ झायदि ] ध्याता है - चिन्तवन करता है, [ सो कम्मपुंजं खविय ] वह पुरुष कर्मसमूह का नाश करके, [ तस्सेव सिहामणी होदि ] उस ही लोक का शिखामणि होता है।

11. बोधिदुर्लभानुप्रेक्षा (गाथा 284 से 301)

जीवो अणंतकालं, वसइ णिगोएसु आइपरिहोणो।
तत्तो णीस्सरिऊणं, पुढवीकायादिओ होदि॥284॥

पद्यानुवाद:

जीव रहता है अनादि से अनन्त काल निगोद में।
निकले वहाँ से और पृथ्वीकाय आदिक भव धरे॥284॥

अर्थ: [ जीवो आइपरिहीणो अणंतकालं णिगोएसु वसइ ] यह जीव, अनादि काल से लेकर (संसार में) अनन्त काल तक तो निगोद में रहता है, [ तत्तो णीस्सरिऊणं पुढवीकायादिओ होदि ] वहाँ से निकलकर पृथ्वीकायादिक पर्याय को धारण करता है।


तत्थ वि असंखकालं, बायरसुहमेसु कुणइ परियत्तं।
चिंतामणि व्व दुलहं, तसत्तणं लहदि कट्ठेण॥285॥

पद्यानुवाद:

सूक्ष्म-बादर भवों में भ्रमता असंख्यों काल तक।
प्राप्ति त्रस पर्याय दुर्लभ रत्न चिन्तामणि सम॥285॥

अर्थ: [ तत्थ वि बायरसुहमेसु असंखकालं परियत्तं कुणइ ] वहाँ पृथ्वीकाय आदि में सूक्ष्म तथा बादरों में असंख्यात काल तक भ्रमण करता है, [ तसत्तण चिंतामणि व्व कट्ठेण दुलहं लहदि ] वहाँ से निकलकर त्रसपर्याय पाना चिन्तामणि रत्न के समान बड़े कष्ट से दुर्लभ है।


वियलिंदिएसु जायदि, तत्थ वि अच्छेदि पुव्वकोडीओ।
तत्तो णीसरिदूणं, कहमवि पंचिंदिओ होदि॥286॥

पद्यानुवाद:

दो-तीन, चौ इन्द्रिय बने तहाँ कोटि पूर्व समय रहे।
इनसे निकल पञ्चेन्द्रि होना महादुर्लभ जानिये॥286॥

अर्थ: [ वियलिंदिएसु जायदि ] स्थावर से निकल कर त्रस होता है, तब बेइन्द्रिय, तेइन्द्रिय, चौइन्द्रिय शरीर पाता है, [ तत्थ वि पुव्वोकोडिओ अच्छेदि ] वहाँ भी कोटिपूर्व समय तक रहता है; [ तत्तो णीसरिदूणं कहमवि पंचिंदिओ होदि ] वहाँ से भी निकल कर पञ्चेन्द्रिय शरीर पाना बड़े कष्ट से दुर्लभ है।


सो वि मणेण विहीणो, ण य अप्पाणं परं पि जाणेदि।
अह मणसहिदो होदि हु, तह वि तिरिक्खो हवे रुद्दो॥287॥

पद्यानुवाद:

पञ्चेन्द्रि होवे मनरहित, नहिं भेद निज-पर जानता।
तिर्यञ्च यदि मनसहित हो तो क्रूर परिणामी हुआ॥287॥

अर्थ: [ सो वि मणेण विहीणो ] विकलत्रय से निकलकर पञ्चेन्द्रिय भी होवे तो असैनी (मनरहित) होता है, [ अप्पाणं परं पि ण य जाणेदि ] आप और पर का भेद नहीं जानता है। [ अह मणसहिदो होदि हु ] यदि मनसहित (सैनी) भी होवे तो [ तह वि तिरिक्खो हवे ] तिर्यञ्च होता है; [ रुद्दो ] रौद्र / क्रूरपरिणामी बिलाव, घूघू (उल्लू), सर्प, सिंह, मच्छ आदि होता है।


सो तिव्वअसुहलेसो, णरये णिवडेइ दुक्खदे भीमे।
तत्थ वि दुक्खं भुञ्जदि, सारीरं माणसं पउरं॥288॥

पद्यानुवाद:

वह तीव्र लेश्या अशुभ से गिरता भयानक नरक में।
वहाँ देहगत अरु मानसिक अति प्रचुर दुःख है भोगता॥288॥

अर्थ: [ सो तिव्वअसुहलेसो दुक्खदे भीमे णरये णिवडेइ ] वह क्रूर तिर्यञ्च तीव्र अशुभपरिणाम और अशुभलेश्यासहित मरकर दुःखदायक भयानक नरक में गिरता है, [ तत्थ वि सारीरं माणसं पउरं दुक्खं भुंजदि ] वहाँ शरीरसम्बन्धी तथा मनसम्बन्धी, प्रचुर दुःख भोगता है।


तत्तो णीसरिदूणं, पुणरवि तिरिएसु जायदे पावो।
तत्थ वि दुक्खमणंतं, विसहदि जीवो अणेयविहं॥289॥

पद्यानुवाद:

उस नरक में से निकल कर फिर जन्म ले तिर्यञ्च में।
बहु भाँति दुःख अनन्त भोगे पापमय होकर अहो॥289॥

अर्थ: [ तत्तो णीसरिदूणं पुणरवि तिरिएसु जायदे ] उस नरक से निकलकर फिर भी तिर्यञ्चगति में उत्पन्न होता है, [ तत्थ वि पावो जीवो अयोयविहं अणंतं दुक्खं विसहदि ] वहाँ भी पापरूप जैसे हो, वैसे यह जीव अनेक प्रकार का अनन्त दुःख विशेषरूप से सहता है।


रयणं चउप्पहे पिव, मणुअत्तं सुट्ठु दुल्लहं लहिय।
मिच्छो हवेइ जीवो, तत्थ वि पावं समज्जेदि॥290॥

पद्यानुवाद:

खोया हुआ ज्यों रत्न चौपथ पर मिले अति भाग्य से।
त्यों महादुर्लभ मनुज तन पा मूढ़ हो पापहि करे॥290॥

अर्थ: [ रयणं चउप्पहे पिव मणुअत्तं सुट्ठु दुल्लहं लहिय ] जैसे चौराहे में पड़ा हुआ रत्न बड़े भाग्य से हाथ लगता है; वैसे ही तिर्यञ्च से निकलकर मनुष्यगति पाना अत्यन्त दुर्लभ है - [ तत्थ वि जीवो मिच्छो हवेइ पावं समज्जेदि ] ऐसा दुर्लभ मनुष्य-शरीर पाकर भी मिथ्यादृष्टि हो, पाप ही करता है।


अह लहदि अज्जवंतं, तह ण वि पावेइ उत्तमं गोत्तं।
उत्तम कुले वि पत्ते, धणहीणो जायदे जीवो॥291॥

अह धन सहिओ होदि हु, इंदियपरिपुण्णदा तदो दुलहा।
अह इंदिय संपुण्णो, तह वि सरोओ हवे देहो॥292॥

अह णीरोओ होदि हु, तह वि ण पावेइ जीवियं सुइरं।
अह चिरकालं जीवदि, तो सीलं णेव पावेइ॥293॥

अह होदि सीलजुत्तो, तह वि ण पावेइ साहुसंसग्गं।
अह तं पि कह वि पावदि, सम्मत्तं तह वि अइदुलहं॥294॥

पद्यानुवाद:

जन्में यदि कुल आर्य में पर गोत्र उत्तम नहिं लहे।
उच्च कुल भी पाए तो धनहीन होकर दुःख लहे॥291॥

धनवान हो पर इन्द्रियों की पूर्णता पावे नहीं।
इन्द्रियाँ यदि पूर्ण हों तो रोगमय नरतन लहे॥292॥

यदि हो निरोग शरीर किन्तु दीर्घ आयु मिले नहीं।
चिरकाल तक जीवे परन्तु शीलगुण पाए नहीं॥293॥

यदि शीलयुत होवे तथापि साधु संगति नहिं लहे।
सत्संग भी यदि प्राप्त हो सम्यक्त्व दुर्लभ है अरे॥294॥

अर्थ (गाथा 291 से 294): [ अह लहदि अज्जवंतं ] मनुष्य पर्याय पाकर यदि आर्यखण्ड में भी जन्म पावे तो [ तह वि उत्तमं गोत्तं ण पावेइ ] उत्तम गौत्र (ऊँचे कुल)नहीं पाता है; [ उत्तम कुले वि पत्ते ] यदि ऊँचा कुल भी प्राप्त हो जाए तो [ जीवो धणहीणो जायदे ] यह जीव धनहीन दरिद्री हो जाता है, उससे कुछ सुकृत नहीं बनता है; पाप ही में लीन रहता है। [ अह धनसहिओ होदि हु ] यदि धनसहित भी होवे [ तदो इन्दियपरिपुण्णदा दुलहा ] तो इन्द्रियों की परिपूर्णता पाना अत्यन्त दुर्लभ है; [ अह इन्दिय संपुण्णो ] यदि इन्द्रियों की सम्पूर्णता भी पावे [ तह वि देहो सरोओ हवे ] तो देह, रोगसहित पाता है; निरोग होना दुर्लभ है। [ अह णीरोओ होदि हु ] यदि निरोग भी हो जाए [ तह वि सुइरं जीवियं ण पावेइ ] तो दीर्घ जीवन (आयु) नहीं पाता है, इसका पाना दुर्लभ है; [ अह चिरकालं जीवदि ] यदि चिरकाल तक जीता है [ तो सीलं णेव पावेइ ] तो शील (उत्तम प्रकृति-भद्रपरिणाम) नहीं पाता है क्योंकि उत्तम स्वभाव पाना दुर्लभ है। [ अह सीलजुत्तो होदि ] यदि शील (उत्तम) स्वभावसहित भी हो जाता है [ तह वि साहुसंसग्गं ण पावेइ ] तो साधु पुरुषों का संसर्ग (सङ्गति) नहीं पाता है; [ अह तं पि कह वि पावदि ] यदि वह भी पा जाता है [ तह वि सम्मत्तं अइदुलहं ] तो सम्यक्त्व पाना (श्रद्धान होना) अत्यन्त दुर्लभ होता है।


सम्मत्ते वि य लद्धे, चारित्तं णेव गिण्हदे जीवो।
अह कह वि तं पि गिण्हदि, तो पालेदुंण सक्केदि॥295॥

पद्यानुवाद:

सम्यकत्व भी यदि प्राप्त हो तो ग्रहे नहिं चरित्र को।
चारित्र भी यदि ग्रहण हो पर पाल नहिं सकता उसे॥295॥

अर्थ: [ सम्मत्ते वि य लद्धे ] यदि सम्यक्त्व भी प्राप्त हो जाए तो [ जीवो चारित्तं गिण्हदे ] यह जीव, चारित्र ग्रहण नहीं करता है। [ अह कह वि तं पि गिण्हदि ] यदि चारित्र भी ग्रहण करले [ तो पालेदुं ण सक्कदि ] तो उसको पाल नहीं सकता है।


रयणत्तये वि लद्धे, तिव्वकसायं करेदि जइ जीवो।
तो दुग्गईसु गच्छदि, पणट्ठरयणत्तओ होऊ॥296॥

पद्यानुवाद:

यदि जीव रत्नत्रय लहे पर तीव्र राग करे अहो।
तो रत्नत्रय का नाश करके दुर्गति को प्राप्त हो॥296॥

अर्थ: [ जइ जीवो ] यदि यह जीव [ रयणत्तये वि लद्धे ] रत्नत्रय भी पाता है [ तिव्वकसायं करेदि ] और तीव्रकषाय करता है [ तो ] तो [ पणट्ठरयणत्तओ होऊ ] रत्नत्रय का नाश करके, [ दुग्गईसु गच्छदि ] दुर्गतियों में जाता है।


रयणु व्व जलहि-पडियं मणुयत्तं तं पि होदि अइदुलहं।
एवं सुणिच्छइत्ता, मिच्छकसाये य वज्जेह॥297॥

पद्यानुवाद:

अति महादुर्लभ मनुजतन ज्यों प्राप्त हो मणि उदधि से।
यह जानकर हे भव्य! तज मिथ्यात्व और कषाय सब॥297॥

अर्थ: [ जलहि पडियं रयणु व्व मणुयत्तं तं पि होदि अइदुलहं होइ ] समुद्र में गिरे हुए रत्न की प्राप्ति के समान, मनुष्यत्व की प्राप्ति अत्यन्त दुर्लभ है [ एवं सुणिच्छइत्ता ] - ऐसा निश्चय करके, हे भव्यजीवो! [ मिच्छाकसाये य वज्जेह ] मिथ्यात्व और कषायों को छोड़ो, ऐसा श्रीगुरुओं का उपदेश है।


अहवा देवो होदि हु, तत्थ वि पावेदि कह व सम्मत्तं।
तो तवचरणं ण लहदि, देसजमं सील लेसं पि॥298॥

पद्यानुवाद:

यदि देव होकर भी कदाचित् प्राप्त हो सम्यक्त्व को।
तो लेश भी पाता नहीं अणुव्रत तथा तप शील व्रत॥298॥

अर्थ: [ अहवा देवो होदि हु ] अथवा मनुष्यत्व में कदाचित् शुभपरिणाम होने से देव भी हो जाए [ तत्थ वि कह व सम्मत्तं पावेदि ] और वहाँ कदाचित् सम्यक्त्व भी पा लेवे [ तो तवचरणं ण लहदि ] तो वहाँ तपश्चरण / चारित्र नहीं पाता है; [ देसजमं सीललेसं पि ] देशव्रत (श्रावकव्रत) शीलव्रत (ब्रह्मचर्य अथवा सप्तशील) का लेश भी नहीं पाता है।


मणुवुगईए वि तओ, मणुवुगईए महव्वदं सयलं।
मणुवगईए झाणं, मणुवगईए वि णिव्वाणं॥299॥

पद्यानुवाद:

इस मनुजगति में ही महाव्रत इसी में हो तप अहो।
ध्यान होता मनुजगति में इसी में निर्वाण हो॥299॥

अर्थ: [ मणुवगईए वि तओ ] हे भव्यजीवों! इस मनुष्यगति में ही तप का आचरण होता है; [ मणुवगईए सयलं महव्वदं ] इस मनुष्यगति में ही समस्त महाव्रत होते हैं; [ मणुवर्गइए झाणं ] इस मनुष्यगति में ही धर्म, शुक्लध्यान होते हैं; [ मणुवर्गइए वि णिव्वाणं ] और इस मनुष्यगति में ही निर्वाण (मोक्ष) की प्राप्ति होती है।


इय दुलहं मणुयत्तं, लहिऊणं जे रमन्ति विसएसु।
ते लहिय दिव्वरयणं, भूइणिमित्तं पजालंति॥300॥

पद्यानुवाद:

दुर्लभ मनुजगति प्राप्त कर भी विषय में ही जो रमें।
दिव्य मणि को जलाते वे भस्म पाने के लिए॥300॥

अर्थ: [ इय दुलहं मणुयत्तं लहिऊणं जे विसएसु रमन्ति ] ऐसा यह दुर्लभ मनुष्यत्व पाकर भी जो इन्द्रियों के विषयों में रमण करते हैं, [ ते दिव्वरयणं लहिय भूइणिमित्तं पजालंति ] वे दिव्य (अमूल्य) रत्न को पाकर, भस्म के लिये दग्ध करते हैं - जलाते हैं।


इय सव्वदुलहदुलहं, दंसण णाणं तहा चरित्तं च।
मुणिउण य संसारे, महायरं कुणह तिण्हं पि॥301॥

पद्यानुवाद:

हैं दुर्लभों में महादुर्लभ ज्ञान दृग चारित्र ये।
संसार में यों मानकर इनका महा आदर करें॥301॥

अर्थ: [ इय ] इस प्रकार [ संसारे ] संसार में [ दंसण णाणं तहा चरित्तं च ] दर्शन, ज्ञान और चारित्र को [ सव्वदुलहदुलहं ] अति दुर्लभ से भी दुर्लभ (अत्यन्त दुर्लभ) [ मुणिउण य ] जानकर, [ तिण्हं पि ] दर्शन, ज्ञान, चारित्र - इन तीन का, हे भव्यजीवो ! [ महायरं कुणह ] बड़ा आदर करो।

12. धर्मानुप्रेक्षा (गाथा 302 से 489)

जो जाणदि पच्चक्खं, तियालगुणपज्जएहि संजुत्तं।
लोयालोयं सयलं, सो सव्वणहू हवे देओ॥302॥

पद्यानुवाद:

लोक और अलोक को, तिहुँ काल गुण-पर्याय युत।
प्रत्यक्ष से जो जानते, वे देव ही सर्वज्ञ हैं॥302॥

अर्थ: [ जो ] जो [ सयलं ] समस्त [ लोयालोयं ] लोक और अलोक को [ तियालगुणपज्जएहि संजुत्तं ] तीन काल गोचर समस्त गुण-पर्यायों से संयुक्त [ पच्चक्खं ] प्रत्यक्ष [ जाणदि ] जानते हैं, [ सो सव्वण्हू देओ हवे ] वे सर्वज्ञदेव हैं।


जदि ण हवदि सव्वण्हू, ता को जाणदि अदिदियं अत्थं।
इन्दियणाणं ण मुणदि, थूलं पि असेस पज्जायं॥303॥

पद्यानुवाद:

कौन जाने अतीन्द्रिय को, यदि न हों सर्वज्ञ तो।
स्थूल जाने ज्ञान-इन्द्रिय, जानता नहिं सर्व को॥303॥

अर्थ: [ जदि सव्वण्हू ण हवदि ] हे सर्वज्ञ के अभाववादियों! यदि सर्वज्ञ नहीं होवे [ ता अदिदियं अत्थं को जाणदि ] तो अतीन्द्रिय पदार्थ, अर्थात् जो इन्द्रियगोचर नहीं हैं, को कौन जानता है ? [ इंदियणाणं ] इन्द्रियज्ञान तो [ थूलं ] स्थूलपदार्थ, अर्थात् इन्द्रियों से सम्बन्धरूप वर्तमान को जानता है; [ असेस पज्जायं पि ण मुणदि ] उसकी समस्त पर्यायों को भी नहीं जानता।


तेणुवइट्ठो धम्मो, संगासत्ताण तह असंगाणं।
पढमो बारहभेओ, दसभेओ भासिओ बिदिओ॥304॥

सम्मदंसणसुद्धो, रहिओ मज्जाइथूलदोसेहिं।
वयधारी सामइउ, पव्ववई पासुयाहारी॥305॥

राईभोयणविरओ, मेहुणसारंभसंगचत्तो य।
कज्जाणुमोयविरदो, उद्दिट्ठारविरदो ॥306॥

पद्यानुवाद:

जिन कहें द्वव विधि धर्म यह सागार अरु अनगार है।
है प्रथम बारह भेदमय दस भेद दुजे के कहे ॥304॥

शुद्ध सम्यग्दृष्टि अरु मद्यादि दोषों से रहित।
व्रती, सामायिक व्रती प्रासुकाहारी पर्वव्रती ॥305॥

रात्रि भोज विरत कामारम्भ संग विरत तथा।
कार्यानुमोदन विरत अरु उद्दिष्ट भोजन त्यागता ॥306॥

अर्थ (गाथा 304 से 306): [ तेणुवइट्ठो धम्मो ] सर्वज्ञ के द्वारा उपदेश किया हुआ धर्म, दो प्रकार का है [ संगासत्ताण तह असगाणं ] (१) सङ्गासक्त (गृहस्थ) का, और (२) असङ्ग (मुनि) का [ पढमो बारहभेओ ] पहला गृहस्थ का धर्म तो बारह भेदरूप है; [ विदिओ दसभेओ ] दूसरा मुनि का धर्म, दस भेदरूप है। (१) [ सम्मद्दंसणसुद्धो ] शुद्ध सम्यग्दृष्टि, (२) [ मज्जाइथूलदोसेहिं रहिओ ] मद्य आदि स्थूल दोषों से रहित दर्शनप्रतिमा का धारी, (३) [ वयधारी ] व्रतधारी (पाँच अणुव्रत, तीन गुणव्रत, चार शिक्षाव्रत, इन बारह व्रतसहित), (४) [ सामइउ ] सामायिक व्रती, (५) [ पव्वई ] पर्वव्रती, (६) [ पासुयाहारी ] प्रासुकाहारी, (७) [ राईभोयण-विरओ ] रात्रिभोजन त्यागी; (८) [ मेहुणसारंभसंगचत्तो य ] मैथुनत्यागी, (९) आरम्भ-त्यागी, और (१०) परिग्रहत्यागी, (११) [ कज्जाणुमोयविरदो ] कार्यानुमोदविरत, और (१२) [ उद्दिट्ठाहारविरदो य ] उद्दिष्टाहारविरत; इस प्रकार श्रावकधर्म के बारह भेद हैं।


चउगदिभव्वो सण्णी, सुविसुद्धो जग्गमाणपज्जत्तो।
संसारतडे, णियडो, णाणी पावेइ सम्मत्तं ॥307॥

पद्यानुवाद:

चार गति में भव्य, संज्ञि, विशुद्ध, जागृत ज्ञानी को।
संसार तट हो निकट अरु पर्याप्त को सम्यकत्व हो॥307॥

अर्थ: [ चउगदिभव्वो सण्णी ] पहिले तो भव्यजीव होवे, क्योंकि अभव्य के सम्यक्त्व नहीं होता है। चारों ही गतियों में सम्यक्त्व उत्पन्न होता है परन्तु मनसहित (सैनी) के ही उत्पन्न हो सकता है; असैनी के उत्पन्न नहीं होता है। [ सुविसुद्धो ] उसमें भी विशुद्ध परिणामी हो, शुभलेश्यासहित हो; अशुभलेश्या में भी शुभलेश्या के समान, कषायों के स्थान होते हैं, उनको उपचार से विशुद्ध कहते हैं; संक्लेशपरिणामों में सम्यक्त्व उत्पन्न नहीं होता है। [ जग्गमाण ] जगते हुए के होता है, सोये हुए के नहीं होता है। [ पज्जत्तो ] पर्याप्त (पूर्ण) के होता है; अपर्याप्त अवस्था में नहीं होता है। [ संसारतडे नियडो ] संसार का तट जिसके निकट आ गया हो; जिसका अर्द्धपुद्गल परावर्तन काल से अधिक संसारभ्रमण शेष हो, उसको सम्यक्त्व उत्पन्न नहीं होता है। [ णाणी ] ज्ञानी हो, अर्थात् साकार उपयोगवान् हो; निराकार दर्शनोपयोग में सम्यक्त्व उत्पन्न नहीं होता है [ सम्मत्तं पावेइ ] ऐसे जीव के सम्यक्त्व की उत्पत्ति होती है।


सत्तण्हं पयडीणं, उवसमदो होदि उवसमं सम्मं।
खयदो य होदि खइयं, केवलिमूले मणूसस्स॥308॥

पद्यानुवाद:

उपशमित हो सात प्रकृति औपशम सम्यक्त्व हो।
जो क्षय करे नर लहे क्षायिक केवली के मूल में॥308॥

अर्थ: [ सत्तण्हं पयडीणं उवसमदो उवसमं सम्मं होदि ] मिथ्यात्व, सम्यग्मिथ्यात्व, सम्यक्प्रकृति मिथ्यात्व, अनन्तानुबन्धी क्रोध, मान, माया, लोभ - इन सात मोहनीयकर्म की प्रकृतियों के उपशम होने से उपशमसम्यक्त्व होता है; [ य खयदो खइयं होदि ] और इन सातों मोहनीयकर्म की प्रकृतियों के क्षय होने से क्षायिकसम्यक्त्व उत्पन्न होता है, [ केवलिमूले मणूसस्स ] यह क्षायिकसम्यक्त्व, केवलज्ञानी अथवा श्रुतकेवली के निकट, कर्मभूमि के मनुष्य के ही उत्पन्न होता है।


अणउदयादो छण्हं, सजाइरूवेण उदयमाणाणं।
सम्मत्तकम्मउदए, खयउवसमियं हवे सम्मं ॥309॥

पद्यानुवाद:

नहिं उदय हो छह प्रकृति का अरु उदय हो सम जाति का।
समकित प्रकृति के उदय में, समकित क्षयोपशम है कहा ॥309॥

अर्थ: [ अणउदयादो छण्हं ] पूर्वोक्त सात प्रकृतियों में से छह प्रकृतियों का उदय न हो, [ सजाइरूवेण उदयमाणाणं ] सजाति (समानजातीय) प्रकृति से उदयरूप हो, [ सम्मत्तकम्मउदए ] सम्यक्कर्मप्रकृति का उदय होने पर [ खयउवसमियं सम्मं हवे ] क्षायोपशमिकसम्यक्त्व होता है।


गिण्हदि मुञ्चदि जीवो, वे सम्मत्ते असंखवाराओ।
पढमकसायविणासं, देसवयं कुणदि उक्किट्ठं ॥310॥

पद्यानुवाद:

असंख्य बार ग्रहे तजे, उत्कृष्टता से जिन कहा।
प्रथम दो सम्यक्त्व, प्रथम कषाय अणुव्रत को अहा ॥310॥

अर्थ: [ जीवो ] यह जीव [ वे सम्मत्ते ] औपशमिक, क्षायोपशमिक, ये दो तो सम्यक्त्व [ पढमकसायविणासं ] अनन्तानुबन्धी का विनाश, अर्थात् विसंयोजनरूप, अप्रत्याख्यानादिकरूप परिणमाना [ देसवयं ] और देशव्रत इन चारों को [ असंखवाराओ ] असंख्यात बार [ गिण्हदि मुंचदि ] ग्रहण करता है और छोड़ता है, [ उक्किट्ठं ] यह उत्कृष्टता से कहा है।


जो तच्चमणेयंतं, णियमा, सद्दहदि सत्तभंगेहिं।
लोयाण पण्हवसदो, ववहारपवत्तणट्ठं च॥311॥

जो आयरेण मण्णदि, जीवाजीवादि णवविहं अत्थं।
सुदणाणेण णएहि य, सो सद्दिट्ठी हवे सुद्धो॥312॥

पद्यानुवाद:

तत्त्व अन्-एकान्त की श्रद्धा करे भंग सप्त से।
लोक प्रश्न वशात् जो व्यवहार वर्तन के लिए॥311॥

श्रुतज्ञान या नय से ग्रहे जीवादि नव विध तत्त्व को।
आदरसहित जो मानता, वह शुद्ध सम्यग्दृष्टि है॥312॥

अर्थ (गाथा 311 से 312): [ जो सत्तभंगेहिं अणेयंतं तच्चं णियमा सद्दहदि ] जो पुरुष, सात भङ्गों से अनेकान्त तत्त्वों का नियम से श्रद्धान करता है, [ लोयाण पण्हवसदो ववहारपवत्तणट्ठं च ] क्योंकि लोगों के प्रश्न के वश से विधिनिषेध वचन के सात ही भङ्ग होते हैं; इसलिए व्यवहार की प्रवृत्ति के लिए भी सात भङ्गों के वचन की प्रवृत्ति होती है। [ जो जीवाजीवादि णवविहं अत्थं ] जो, जीव-अजीव आदि नौ प्रकार के पदार्थों को [ सुदणाणेण णएहिं य ] श्रुतज्ञानप्रमाण से तथा उसके भेदरूप नयों से [ आयरेण मण्णदि ] अपने आदर-यत्न-उद्यम से मानता है - श्रद्धान करता है, [ सो सुद्धो साद्दिट्ठी हवे ] वह शुद्ध सम्यग्दृष्टि होता है।


जो ण य कुव्वदि गव्वं, पुत्त कलत्ताइसव्वअत्थेसु।
उवसमभावे भावदि, अप्पाणं मुणादि तिणमित्तं॥313॥

पद्यानुवाद:

जो गर्व नहिं करता कभी सुत नारि आदि पदार्थ में।
भाव उपशम सदा भावे स्वयं को तृणवत् लखे॥313॥

अर्थ: [ जो ] जो सम्यग्दृष्टि होता है, वह [ पुत्तकलत्ताइसव्वअत्थेसु ] पुत्र कलत्र आदि सब परद्रव्य तथा परद्रव्यों के भावों में [ गव्वं ण य कुव्वदि ] गर्व नहीं करता है, परद्रव्यों से आपके बड़प्पन माने तो सम्यक्त्व कैसा ? [ उवसमभावे भावदि ] उपशमभावों को भाता है, अनन्तानुबन्धी सम्बन्धी तीव्र राग-द्वेष परिणाम के अभाव से उपशमभावों की भावना निरन्तर रखता है। [ अप्पाणं तिणमित्तं मुणदि ] अपनी आत्मा को तृण के समान हीन मानता है क्योंकि अपना स्वरूप तो अनन्त ज्ञानादिरूप है; इसलिए जब तक उसकी प्राप्ति नहीं होती है, तब तक अपने को वर्तमान पर्याय में तृणतुल्य मानता है; किसी में गर्व नहीं करता है।


विसयासत्तो वि सया, सव्वारंभेसु वट्टमाणो वि।
मोहविलासो एसो, इदि सव्वं मण्णदे हेयं॥314॥

पद्यानुवाद:

विषय में आसक्त है अरु वर्तता आरम्भ में।
यह मोह लीला जानकर वह हेय सबको मानता॥314॥

अर्थ: [ विसयासत्तो वि सया ] अविरत सम्यग्दृष्टि यद्यपि इन्द्रिय-विषयों में आसक्त है, [ सव्वारंभेसु वट्टमाणो वि ] त्रस-स्थावर जीवों का घात जिनमें होता है - ऐसे सब आरम्भों में वर्तता है, अप्रत्याख्यानावरण आदि कषायों के तीव्र उदय से विरक्त नहीं हुआ है [ इदि सव्वं हेयं मण्णदे ] तो भी सबको हेय (त्यागने योग्य) मानता है और ऐसा जानता है कि [ एसो मोहविलासो ] यह मोह का विलास है; मेरे स्वभाव में नहीं है, उपाधि है, रोगवत् है, त्यागने योग्य है। वर्तमान कषायों की पीड़ा सही नहीं जाती है; इसलिए असमर्थ होकर विषयों के सेवन तथा बहु आरम्भ में प्रवृत्ति होती है - ऐसा मानता है।


उत्तमगुणगहणरओ, उत्तमसाहूण विणयसंजुत्तो।
साहम्मियअणुराई, सो सद्दिट्ठी हवे परमो॥315॥

पद्यानुवाद:

उत्तम गुणों के ग्रहण में रत विनय उत्तम साधु की।
साधर्मि अनुरक्त जो वह परम सम्यग्दृष्टि है॥315॥

अर्थ: [ उत्तमगुणहणरओ ] सम्यग्दृष्टि कैसा होता है - उत्तम गुण, सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र-तप आदि के ग्रहण करने में अनुरागी होता है, [ उत्तमसाहूण विणयसंजुत्तो ] उन गुणों के धारक उत्तम साधुओं में विनय संयुक्त होता है, [ साहम्मियअणुराई ] अपने समान सम्यग्दृष्टि साधर्मियों में अनुरागी होता है, वात्सल्यगुणसहित होता है, [ सो परमो सद्दिट्ठी हवे ] वह उत्तम सम्यग्दृष्टि होता है। यदि ये तीनों भाव नहीं होते हैं तो जाना जाता कि इसके सम्यक्त्व का यथार्थपना नहीं है।


देहमिलियं पि जीवं, णियणाणगुणेण मुणदि जो भिण्णं।
जीवमिलियं पि देहं, कंचुवसरिसं वियाणोई॥316॥

पद्यानुवाद:

देह से चेतन मिला, पर ज्ञान से जाने जुदा।
तन भी मिला है जीव से, पर भिन्न जाने वस्त्र सा॥316॥

अर्थ: [ देहमिलियं पि जीवं ] यह जीव, देह से मिला हुआ है [ णियणाणगुणेण जो भिण्णं मुणदि ] तो भी अपना ज्ञानगुण है; इसलिए अपने को देह से भिन्न ही जानता है। [ जीवमिलियं पि देहं ] देह, जीव से मिला हुआ है [ कंचुवसरिसं वियाणेई ] तो भी उसको कंचुक (कपड़े का जामा) समान जानता है। जैसे, देह से वस्त्र भिन्न है, वैसे जीव से देह भिन्न है - ऐसे जानता है।


णिज्जियदोसं देवं, सव्वजिवाणं दया वरं धम्मं।
वज्जियगंथं च गुरुं, जो मण्णदि सो हु सद्दिट्ठी॥317॥

पद्यानुवाद:

निर्दोष ही है देव, सबकी दया ही उत्तम धरम।
निर्ग्रन्थ को ही गुरु माने, वही सम्यग्दृष्टि है॥317॥

अर्थ: [ जो ] जो जीव [ णिज्जियदोसं देवं ] दोषरहित को तो देव, [ सव्वजिवाणं दया वरं धम्मं ] सब जीवों की दया को श्रेष्ठ धर्म, और [ वज्जियगंथं च गुरुं ] निर्ग्रन्थ को ही गुरु [ मण्णदि ] मानता है, [ सो हु सद्दिट्ठी ] वही प्रगटरूप से सम्यग्दृष्टि है।


दोससहियं पि देवं, जीवहिंसाइसंजुदं धम्मं।
गंथासत्तं च गुरुं, जो मण्णदि सो हु कुद्दिट्ठी ॥318॥

पद्यानुवाद:

जो दोष युक्त को देव माने, जीव - हिंसा में धरम।
परिग्रही को गुरु माने, वही मिथ्यादृष्टि है ॥318॥

अर्थ: [ जो ] जो जीव, [ दोससहियं पि देवं ] दोषसहित देव को तो देव; [ जीवहिंसाइसंजुद धम्मं ] जीव - हिंसादि सहित को धर्म; [ गंथासत्तं च गुरुं ] परिग्रह में आसक्त को गुरु [ मण्णदि ] मानता है, [ सो हु कुदिट्ठी ] वह प्रगटरूप से मिथ्यादृष्टि है।


ण य को वि देदि लच्छी, ण को वि जीवस्स कुणदि उवयारं।
उवयारं अवयारं, कम्मं पि सुहासुहं कुणदि॥319॥

पद्यानुवाद:

लक्ष्मी देता न कोई, करे-नहिं उपकार रे।
उपकार या अपकार करते, कर्म शुभ या अशुभ रे॥319॥

अर्थ: [ को वि लच्छी ण य देदि ] इस जीव को कोई व्यन्तर आदि देव, लक्ष्मी नहीं देते हैं, [ जीवस्स को वि उवयारं ण कुणदि ] इस जीव का कोई अन्य उपकार भी नहीं करता है; [ सुहासुहं कम्मं पि उवयारं अवयारं कुणदि ] जीव के पूर्व संचित शुभ-अशुभकर्म ही उपकार तथा अपकार करते हैं।


भत्तीए पुज्जमाणो, विंतरदेवों वि देदि जदि लच्छी।
तो किं धम्मं कीरदि, एवं चिंतेइ सद्दिट्ठी॥320॥

पद्यानुवाद:

भक्ति करने से यदि व्यन्तर धनादिक दें हमें।
तो क्यों करे हम धर्म ऐसा, ज्ञानिजन चिन्तन करें॥320॥

अर्थ: [ सद्दिट्ठी एवं चिंतेइ ] सम्यग्दृष्टि ऐसा विचार करता है कि [ जदि भत्तीए पुज्जमाणो विंतरदेवो वि लच्छी देदि ] यदि भक्ति से पूजा हुआ व्यन्तरदेव ही लक्ष्मी को देता है [ तो धम्मं किं कीरदि ] तो धर्म क्यों किया जाता है ?


जं जस्स जम्मिदेसे, जेण विहाणेण जम्मि कालम्मि।
णादं जिणेण णियदं, जम्मंवा अहव मरणं वा॥321॥

तं तस्स तम्मि देसे, तेण विहाणेण तम्मि कालम्मि।
को सक्कदिवारेदुं, इंदो वा तह जिणिंदो वा॥322॥

पद्यानुवाद:

जिस जीव के जिस देश में जिस विधि से जिस काल में।
जन्म अथवा मरण जाने, नियत जिन भगवान् ने॥321॥

उस जीव के उस देश में, उस विधि से उस समय ही।
कौन कर सकता निवारण, इन्द्र या जिनराज ही॥322॥

अर्थ (गाथा 321 से 322): [ जं जस्स जम्मिदेसे ] जो जिस जीव के, जिस देश में, [ जम्मि कालम्मि ] जिस काल में, [ जेण विहाणेण ] जिस विधान से [ जम्मं वा अहव मरणं वा ] जन्म तथा मरण, उपलक्षण से दुःख-सुख, रोग-दारिद्र्य आदि [ जिणेण ] सर्वज्ञदेव के द्वारा [ णादं ] जाना गया है, [ णियदं ] वह वैसे ही नियम से होगा। [ तं तस्स तम्मि देसे ] वह ही उस प्राणी के, उस ही देश में, [ तम्मि कालम्मि ] उस ही काल में, [ तेण विहाणेण ] उस ही विधान से नियम से होता है, [ इंदो वा तह जिणिंदो वा को वारेदुं सक्कदि ] उसका इन्द्र, जिनेन्द्र, तीर्थङ्करदेव कोई भी निवारण नहीं कर सकते।


एवं जो णिच्छयदो, जाणदि दव्वाणि सव्वपज्जाए।
सो सद्दिट्ठी सुद्धो, जो संकदि सो हु कुद्दिट्ठी॥323॥

पद्यानुवाद:

इस तरह जाने नियत, सब द्रव्य की पर्याय सब।
वह शुद्ध सम्यग्दृष्टि जो, शङ्कित वही कुदृष्टि है॥323॥

अर्थ: [ जो एवं णिच्छयदो ] जो इस प्रकार के निश्चय से [ दव्वाणि सव्वपज्जाए जाणदि ] सब द्रव्य-जीव-पुद्गल, धर्म-अधर्म, आकाश काल इनको और इन द्रव्यों की सब पर्यायों को सर्वज्ञ के आगम के अनुसार जानता है-श्रद्धान करता है, [ सो सुद्धो सद्दिट्ठी ] वह शुद्ध सम्यग्दृष्टि होता है; [ जो संकदि सो हु कुदिट्ठी ] जो ऐसा श्रद्धान नहीं करता है; शङ्का (सन्देह) करता है, वह सर्वज्ञ के आगम से प्रतिकूल है, प्रगटरूप से मिथ्यादृष्टि है।


जो ण विजाणइ तच्चं, सो जिणवयणे करेदि सद्दहणं।
जं जिणवरेहि भणियं, तं सव्वमहं समिच्छामि॥324॥

पद्यानुवाद:

जो तत्त्व को नहिं जानता, जिन वचन में श्रद्धा करे।
जिनदेव ने जैसा कहा, वह सभी स्वीकृत है मुझे॥324॥

अर्थ: [ जो तच्चं ण विजाणइ ] जो जीव, अपने ज्ञान के विशिष्ट क्षयोपशम बिना तथा विशिष्ट गुरु के संयोग बिना, तत्त्वार्थ को नहीं जान पाता है, [ सो जिणवयणे सद्दहणं करेदि ] वह जीव, जिनवचनों में ऐसा श्रद्धान करता है कि [ जं जिणवरेहि भणियं ] जो जिनेश्वरदेव ने तत्त्व कहा है, [ तं सव्वमहं समिच्छामि ] उस सब ही को मैं भले प्रकार इष्ट (स्वीकार) करता हूँ; इस तरह भी श्रद्धावान् होता है।


रयणाण महारयणं, सव्वजोयाण उत्तमं जोयं।
रिद्धिण महा रिद्धि, सम्मत्तं सव्वसिद्धियरं ॥325॥

पद्यानुवाद:

सब रत्न में यह श्रेष्ठ है, सब योग में उत्तम यही।
सब ऋद्धियों में महा ऋद्धि, सिद्धिप्रद सम्यकत्व ही ॥325॥

अर्थ: [ रयणाण महारयणं ] सम्यक्त्व, रत्नों में तो महारत्न है; [ सव्वजोयाण उत्तमं जोयं ] सब योगों में (वस्तु की सिद्धि करने के उपाय, मन्त्र, ध्यान आदि में), उत्तम योग है क्योंकि सम्यक्त्व से मोक्ष की सिद्धि होती है; [ रिद्धिण महारिद्धि ] अणिमादिक ऋद्धियों में, सबसे बड़ी ऋद्धि है; [ सव्वसिद्धियरं सम्मत्तं ] अधिक क्या कहें, सब सिद्धियों को करनेवाला यह सम्यक्त्व ही है।


सम्मत्तगुणप्पहाणो, देविंदणरिंदवंदिओ होदि।
चत्तवयो वि य पावइ, सग्गसुहं उत्तमं विविहं ॥326॥

पद्यानुवाद:

सम्यकत्व गुण युत मनु वन्दित देव-इन्द्र नरेन्द्र से।
व्रत रहित है पर विविध उत्तम स्वर्ग सुख पावे अरे ॥326॥

अर्थ: [ सम्मत्तगुणप्पहाणो ] सम्यक्त्वगुणसहित जो पुरुष प्रधान है, वह [ देविंदणरिंदवंदिओ होदि ] देवों के इन्द्र तथा मुनष्यों के इन्द्र चक्रवर्ती आदि से वन्दनीय होता है; [ चत्तवयो वि य उत्तमं विविहं सग्गसुहं पावइ ] व्रतरहित होने पर भी उत्तम अनेक प्रकार के स्वर्ग के सुख पाता है।


सम्माइट्ठी जीवो, दुग्गदिहेदूं ण बंधदे कम्मं।
जं बहुभवेसु बद्धं, दुक्कम्मं तं पि णासेदि॥327॥

पद्यानुवाद:

बाँधे न सम्यग्दृष्टि दुर्गति हेतु कर्मों को अरे।
जो पूर्व में बाँधे हुए, दुष्कर्म उनका क्षय करे॥327॥

अर्थ: [ सम्माइट्ठी जीवो ] सम्यग्दृष्टि जीव, [ दुग्गदिहेदुं कम्मं ण बंधदे ] दुर्गति के कारणभूत अशुभकर्म को नहीं बाँधता है [ जं बहुभवेसु बद्ध दुक्कम्म तं पि णासेदि ] और जो अनेक पूर्व भवों में बाँधे हुए पापकर्म हैं, उनका भी नाश करता है।


बहुतससमण्णिदं जं, मज्जं मंसादि णिंदिदं दव्वं।
जो ण य सेवदि णियदं, सो दंसणसावओ होदि॥328॥

पद्यानुवाद:

त्रस घात से उत्पन्न मदिरा माँस निन्दित वस्तु को।
जो नियम से है त्यागता, वह दार्शनिक श्रावक अहा॥328॥

अर्थ: [ बहुतससमण्णिदं जं मज्जं मंसादि णिंदिदं दव्वं ] बहुत से त्रसजीवों के घात से उत्पन्न तथा मदिरा का और अति निन्दनीय माँस आदि द्रव्य का [ जो णियदं ण य सेवदि ] जो नियम से सेवन नहीं करता है - भक्षण नहीं करता है, [ सो दंसणसावओ होदि ] वह दार्शनिक श्रावक है।


दिढचित्तो जो कीरदि, एवं पि वयं णियाणपरिहीणो।
वेरग्गभावियमणो, सो वि य दंसणगुणो होदि॥329॥

पद्यानुवाद:

दृढ़ चित्त हो इस नियम को, वाञ्छा रहित जो पालता।
वैराग्य भीने हृदय से, वह दार्शनिक क्षावक कहा॥329॥

अर्थ: [ एवं पि वयं ] ऐसे व्रत को, [ दिढचित्तो ] दृढ़चित्त हो [ णियाण-परिहीणो ] निदान (इस लोक-पर लोक के भोगों की वाँछा) से रहित हो, [ वेरग्ग -भावियमणो ] वैराग्य से भावित (गीला) मनवाला होता हुआ, [ जो कीरदि ] जो सम्यग्दृष्टि पुरुष करता है, [ सो विय दंसणगुणो होदि ] वह दार्शनिकश्रावक होता है।


पंचाणुव्वयधारी, गुणवयसिक्खावएहिं संजुत्तो।
दिढचित्तो समजुत्तो, णाणी वयसावओ होदि॥330॥

पद्यानुवाद:

जो पाँच अणुव्रत तीन गुणव्रत चार शिक्षाव्रत तथा।
दृढ़ चित्त समताभावयुत, ज्ञानी व्रती श्रावक कहा॥330॥

अर्थ: [ पंचाणुव्वयधारी ] जो पाँच अणुव्रतों का धारक हो; [ गुणवय सिक्खावर्णहिं संजुत्तो ] तीन गुणव्रत और चार शिक्षाव्रतसहित हो; [ दिढचित्तो समजुत्तो ] दृढ़चित्त हो और समताभावसहित हो; [ णाणी वयसावओ होदि ] ज्ञानवान् हो, वह व्रतप्रतिमा का धारक श्रावक है।


जो वावरइ सदओ, अप्पाणसमं परं पि मण्णंतो।
णिंदणगरहणजुत्तो, परिहरमाणो महारंभे॥331॥

तसघादं जो ण करदि, मणवयकाएहि णेव कारयदि।
कुव्वंतं पि ण इच्छदि, पढमवयं जायदे तस्स॥332॥

पद्यानुवाद:

दया युत वर्तन करे, निजसम गिने जो अन्य को।
निन्दा तथा गर्हा करे, त्यागे बहु आरम्भ को॥331॥

त्रस घात जो न करे करावे, काय मन वच में नहीं।
अनुमोदना नहिं करे पर की, वह है अहिंसाणुव्रती॥332॥

अर्थ (गाथा 331 से 332): [ तसघादं जो ण करदि मणवयकाएहि णेव कारयदि ] जो श्रावक, त्रसजीव - दोइन्द्रिय, तेन्द्रिय, चौइन्द्रिय, पञ्चेन्द्रिय का घात मन - वचन - काय से आप नहीं करे, दूसरे से नहीं करावे [ कुव्वंतं पि ण इच्छदि ] और अन्य को करते हुए को इष्ट (अच्छा) नहीं माने, [ तस्स पढमवयं जायदे ] उसके पहिला अहिंसाणुव्रत होता है। कैसा है श्रावक ? [ जो सदओ वावरइ ] जो दयासहित तो व्यापार कार्य में प्रवृत्ति करता है; [ अप्पाणसमं परं पि मण्णंतो ] सब प्राणियों को अपने समान मानता है; [ निंदणगर-हणजुत्तो ] निन्दा और गर्हासहित है; (व्यापारादि कार्यों में हिंसा होती है, उसकी अपने मन में) निन्दा करता है। गुरुओं के पास अपने पापों को कहता है, सो गर्हासहित है (जो पाप लगते हैं, उनकी गुरुओं की आज्ञाप्रमाण आलोचना-प्रतिक्रमण आदि प्रायश्चित लेता है) [ महारंभे परिहरमाणो ] जिनमें त्रसहिंसा बहुत होती हो - ऐसे बड़े व्यापार आदि के कार्य-महारम्भों को छोड़ता हुआ प्रवृत्ति करता है।


हिंसावयणं ण वयदि, कक्कसवयणं पि जो ण भासेदि।
णिट्ठुरवयणं पि तहा, ण भासदे गुज्झवयणं पि॥333॥

हिदमिदवयणं भासदि, संतोसकरं तु सव्वजीवाणं।
धम्मपयासणवयणं, अणुव्वदि होदि सो बिदियो॥334॥

पद्यानुवाद:

हिंसावचन नहिं कहे, कर्कश वचन भी कहना नहीं।
निष्ठुर वचन भी नहिं कहे, नहिं कहे गुप्त वचन कभी॥333॥

हित मित वचन प्रिय बोलता, सब जीव को सन्तोष कर।
वाणी प्रकाशे धर्म को, वह सत्य अणुव्रत युत प्रवर॥334॥

अर्थ (गाथा 333 से 334): [ जो हिंसावयणं ण वयदि ] जो हिंसा के वचन नहीं कहता है, [ कक्कसवयणं पि ण भासेदि ] कर्कश वचन भी नहीं कहता है [ णिट्ठुरवयणं पि तहा ] तथा निष्ठुर वचन भी नहीं कहता है [ गुज्झवयणं पि ण भासदे ] और पर का गुह्य (गुप्त) वचन भी नहीं कहता है। तो कैसे वचन कहे ? [ हिदमिदवयणं भासदि ] पर के हितरूप तथा प्रमाणरूप वचन कहता है, [ तु सव्वजीवाणं संतोसकरं ] सब जीवों को सन्तोष करनेवाले वचन कहता है, [ धम्मपयासणवयणं ] धर्म का प्रकाश करनेवाले वचन कहता है, [ सो बिदिओ अणुव्वदि होदि ] वह पुरुष, दूसरे अणुव्रत का धारी होता है।


जो बहुमुल्लं वत्थुं, अप्पमुल्लेण णेय गिण्हेदि।
वीसरियं पि ण गिण्हदि, लाहे थोये वि तूसेदि॥335॥

जो परदव्वं ण हरइ मायालोहेण कोहमाणेण।
दिढचित्तो सुद्धमई, अणुव्वई सो हवे तिदिओ॥336॥

पद्यानुवाद:

बहुमूल्य वस्तु ग्रहे नहीं, जो अल्प मूल्यों में कभी।
सन्तुष्ट है कम लाभ में, लेता न भूली वस्तु भी॥335॥

जो क्रोध माया मान अथवा, लोभ से परद्रव्य को।
हरता नहीं, दृढ़ चित्त, शुद्धमती अणुव्रती तीसरा॥336॥

अर्थ (गाथा 335 से 336): [ जो बहुमुल्लं वत्थुं अप्पमुल्लेण णेय गिण्हेदि ] जो श्रावक, बहुमूल्य वस्तु को अल्पमूल्य में नहीं लेता है; [ वीसरियं पि ण गिण्हदि ] किसी की भूली हुई वस्तु को नहीं लेता है; [ लाहे थोये वि तूसेदि ] व्यापार में थोड़े ही लाभ से सन्तोष करता है; [ जो मायालोहेण कोहमाणेण परदव्वं ण हरइ ] जो कपट से, लोभ से, क्रोध से, मान से दूसरे के द्रव्य का हरण नहीं करता है; [ दिढचित्तो ] जो दृढ़चित्त है (कारण पाकर प्रतिज्ञा का भङ्ग नहीं करता है); [ सुद्धमई ] शुद्ध बुद्धिवाला होता है, [ सो तिदिओ अणुव्वई हवे ] वह तीसरे अणुव्रत का धारक श्रावक होता है।


असुइमयं दुग्गंधं, महिलादेहं विरच्चमाणो जो।
रूवं लावण्णं पि य, मणमोहणकारणं मुणइ॥337॥

जो मण्णदि परमहिलं, जणणीबहिणीसुआइसारिच्छं।
मणवयणे कायेण वि, बंभवई सो हवे थूलो॥338॥

पद्यानुवाद:

अशुचिमयी दुर्गन्धयुत, नहिं रक्त महिला देह में।
रूप अरु लावण्य को, मन-मोह कारक जो गिने॥337॥

जो मानता पर नारी को, माता बहिन पुत्री समा।
मन-वचन-काया से उसे, स्थूल ब्रह्मचारी कहा॥338॥

अर्थ (गाथा 337 से 338): [ जो महिलादेहं असुइमयं दुग्गंधं ] जो श्रावक, स्त्री के शरीर को अशुचिमयी-दुर्गन्धयुक्त जानता हुआ, [ रूवं लावण्णं पि य मणमोहणकारणं मुणइ ] उसके रूप तथा लावण्य को भी मन में मोह उत्पन्न करने का कारण जानता है; [ विरच्चमाणो ] इसलिए विरक्त होता हुआ प्रवर्तता है। [ जो परमहिलं जणण बहिणीसुआइसारिच्छं मणवयणे कायेण वि मण्णदि ] जो परस्त्री में, बड़ी को माता समान, बराबर को बहिन समान, छोटी को पुत्री के समान मन वचन काय से जानता है, [ सो थूलो बंभवई हवे ] वह स्थूल ब्रह्मचर्य का धारक श्रावक है।


जो लोहं णिहणित्ता, संतोसरसायणेण संतुट्ठो।
णिहणदि तिण्हा दुट्ठा, मण्णंतो विणस्सरं सव्वं॥339॥

जो परिमाणं कुव्वदि, धणधाणसुवण्णखित्तमाईणं।
उवओगं जाणित्ता, अणुव्वदं पंचमं तस्स॥340॥

पद्यानुवाद:

जो हीन करता लोभ को, सन्तोष रस से तुष्ट हो।
जानता नश्वर सभी को, नशे तृष्णा-दुष्ट को॥339॥

धन धान्य कंचन क्षेत्र आवश्यक लगे उन द्रव्य का।
परिमाण जो करता वही, अपरिग्रही अणुव्रती कहा॥340॥

अर्थ (गाथा 339 से 340): [ जो लोहं णिहणित्ता ] जो पुरुष, लोभ कषाय को हीन कर, [ संतोसरसायणेण संतुट्ठो ] सन्तोषरूप रसायन से सन्तुष्ट होकर, [ सव्वं ] सब [ धण्धाणसुवण्ण-खित्तमाईण ] धन्य, धान्य, सुवर्ण, क्षेत्र आदि परिग्रह को [ विणस्सरं मण्णतो ] विनाशीक मानता हुआ, [ दुट्ठा तिण्हा णिहणदि ] दुष्ट तृष्णा को अतिशयरूप से नाश करता है, [ उवओगं जाणिता ] धन्य, धान्य, सुवर्ण, क्षेत्र आदि परिग्रह का अपना उपयोग (आवश्यकता एवं सामर्थ्य) जानकर, उसके अनुसार [ जो परिमाणं कुव्वदि ] जो परिमाण करता है, [ तस्स पंचमं अणुव्वदं ] उसके पाँचवाँ अणुव्रत होता है।


जह लोहणासणट्ठं, संगपमाणं हवेइ जीवस्स।
सव्वं दिसिसुपमाणं, तह लोहं णासए णियमा॥341॥

जं परिमाणं कीरदि, दिसाण सव्वाणं सुप्पसिद्धाणं।
उवओगं जाणिता, गुणव्वदं जाण तं पढमं॥342॥

पद्यानुवाद:

ज्यों लोभ क्षय के लिए करते, परिग्रह परिमाण को।
त्यों सब दिशाओं में गमन, परिमाण नशे लोभ को॥341॥

जाने प्रयोजन गमन का, सब दिशाएँ सुप्रसिद्ध जो।
परिमाण जो करता वही, गुणव्रती पहला जान लो॥342॥

अर्थ (गाथा 341 से 342): [ जह लोहणासणट्ठं ] जैसे, लोभ का नाश करने के लिए [ जीवस्स संगपमाणं हवेइ ] जीव के परिग्रह का परिमाण होता है, [ तह सव्वं दिसिसु पमाणं णियमा लोहं णासए ] वैसे ही सब दिशाओं में परिमाण किया हुआ भी नियम से लोभ का नाश करता है; [ सव्वाण सुप्पसिद्धाणं दिसाण ] इसलिए सब ही पूर्व आदि प्रसिद्ध दश दिशाओं का [ उवओगं जाणिता ] अपना उपयोग (प्रयोजन / कार्य) जानकर [ जं परिमाणं कीरदि ] जो परिमाण करता है, [ तं पढमं गुणव्वदं जाण ] वह पहिला गुणव्रत है।


कज्जं किंपि ण साहदि, णिच्चं पावं करेदि जो अत्थो।
सो खलु हवे अणत्थो, पंचपयारो वि सो विविहो॥343॥

पद्यानुवाद:

किञ्चित प्रयोजन सिद्धि नहिं, उत्पन्न करता पाप ही।
हैं पाँच भेद अनर्थ होता, और विविध प्रकार का॥343॥

अर्थ: [ जो अत्थो कज्जं किंपि ण साहदि ] जो कार्य / प्रयोजन तो अपना कुछ सिद्ध करता नहीं है और [ णिच्चं पावं करेदि ] केवल पाप ही को उत्पन्न करता है, [ सो खलु अणत्थो हवे ] वह वास्तव में अनर्थ कहलाता है, [ सो पंचपयारो विविहो वि ] वह पाँच प्रकार का है तथा अनेक प्रकार का भी है।


परदोसाण वि गहणं, परलच्छीणं समीहणं जं च।
परइत्थीअवलोओ, परकलहालोयणं पढमं॥344॥

पद्यानुवाद:

पर-दोष को करना ग्रहण, पर-सम्पदा को चाहना।
पर-दार अरु पर-कलह लखना, प्रथम दण्ड-अनर्थ है॥344॥

अर्थ: [ परदोसाणं वि गहणं ] दूसरे के दोषों का ग्रहण करना, [ परलच्छी समीहणं जं च ] दूसरे की लक्ष्मी (धन-सम्पदा) की वाँछा करना, [ परइत्थीअवलोओ ] दूसरे की स्त्री को रागसहित देखना, [ परकलहालोयणं ] दूसरे की कलह को देखना इत्यादि कार्यों को करना, [ पढमं ] वह पहिला अनर्थदण्ड है।


जो उवएसो दिज्जइ, किसिपसुपालणवणिज्जपमुहेसु।
पुरिसित्थीसंजोए, अणत्थदंडो हवे बिदिओ ॥345॥

पद्यानुवाद:

वाणिज्य कृषि पशु पालनादिक, नारी-नर संयोग का।
उपदेश दे इन पाप कर्मों का अनर्थदण्ड दूसरा ॥345॥

अर्थ: [ जो किसिपसुपालणवणिज्जपमुहेसु ] खेती करना, पशुओं का पालना, वाणिज्य करना - इत्यादि पापसहित कार्य तथा [ पुरिसित्थीसंजोए ] पुरुष-स्त्री का संयोग जैसे हो, वैसे करने आदि कार्यों का [ उवएसो दिज्जइ ] दूसरों को उपदेश देना - इनका विधान बताना, जिनमें अपना प्रयोजन कुछ सिद्ध नहीं होता हो केवल पाप ही उत्पन्न होता हो [ बिदिओ अणत्थदंडो हवे ] सो दूसरा पापोपदेश नामका अनर्थदण्ड है।


विहलो जो वावारो, पुढवीतोयाण अग्गिवाऊणं।
तह वि वणप्फदिछेदो, अणत्थदंडो हवे तिदिओ ॥346॥

पद्यानुवाद:

पृथ्वी पवन जल अग्नि में, वर्तन करे जो व्यर्थ ही।
छेदे वनस्पति बिन प्रयोजन, अनर्थदण्डत तीजा कहें ॥346॥

अर्थ: [ जो पुढवीतोयाण अग्गिवाऊणं विहलो वावारो ] जो पृथ्वी, जल अग्नि, पवन - इनके व्यापार में विफल (बिना प्रयोजन) प्रवृत्ति करना [ तह वि वणप्फदिछेदो ] तथा बिना प्रयोजन वनस्पति (हरितकाय) का छेदन-भेदन करना [ तिदिओ अणत्थदंडो हवे ] सो तीसरा प्रमादचरित नामक अनर्थदण्ड है।


मज्जारपहुदिधरणं, आयुहलोहादिविक्कणं जं च।
लक्खाखलादिगहणं, अणत्थदंडो हवे तुरिओ ॥347॥

पद्यानुवाद:

मार्जार आदिक पालना, व्यापार शस्त्रों का करे।
खल लाख आदिक ग्रहे, दे अनर्थदण्ड चतुर्थ है ॥347॥

अर्थ: [ मज्जारपहुदिधरणं ] जो बिलाव आदि हिंसक जीवों का पालना; [ आयुहलोहादिविक्कणं ज च ] लोहे का तथा लोहे आदि के आयुधों का व्यापार करना - देना-लेना; [ लक्खाखलादिगहणं ] लाख, खल आदि शब्द से विष वस्तु आदि का लेना-देना - व्यापार करना, [ तुरिओ अणत्थडो हवे ] चौथा हिंसादान नामक अनर्थदण्ड है।


जं सवणं सत्थाणं, भंडणवसियरणकामसत्थाणं।
परदोसाणं च तहा, अणत्थदंडो हवे चरमो ॥348॥

पद्यानुवाद:

सुनना कुशास्त्र वशीकरण, या काम का वर्णन करे।
पर दोष सुनना और कहना, चरम दण्ड-अनर्थ है ॥348॥

अर्थ: [ जं सत्थाणं भंडणवसियरणकामसत्थाणं सवणं ] जो सर्वथा एकान्तमतवालों के बनाये हुए कुशास्त्र तथा भांडक्रिया, हास्य, कौतूहल के कथन के शास्त्र, वशीकरणमन्त्र प्रयोग के शास्त्र तथा स्त्रियों की चेष्टा के वर्णनरूप कामशास्त्र आदि का सुनना -सुनाना, पढना-पढाना; [ परदोसाणं च तहा ] दूसरे के दोषों को कथा करना-सुनना, [ चरमो अणत्थदंडो हवे ] दुःश्रुतिश्रवण नामक अन्तिम पाँचवाँ अनर्थदण्ड है।


एवं पंचपयारं, अणत्थदंडं दुहावहं णिच्चं।
जो परिहरेदि णाणी, गुणव्वदी सो हवे बिदिओ॥349॥

पद्यानुवाद:

इन पाँच दण्ड-अनर्थ को, जो दुःख कारण जानता।
परिहार करता ज्ञानि जो, गुणव्रती श्रावक दूसरा॥349॥

अर्थ: [ जो णाणी ] जो ज्ञानी श्रावक, [ एवं पंचपयारं ] इस प्रकार पाँच प्रकार के [ अणत्थदंडं दुहावहं णिच्चं परिहरेदि ] अनर्थदण्ड को निरन्तर दुःखों का उत्पन्न करनेवाला जानकर छोड़ता है, [ सो बिदिओ गुणव्वदी हवे ] वह दूसरे गुणव्रत का धारक श्रावक होता है।


जाणित्ता संपत्ती, भोयणतंबोलवत्थमादिणं।
जं परिमाणं कीरदि, भोउवभोयं वयं तस्स॥350॥

पद्यानुवाद:

सामर्थ्य अपनी जानकर, भोजन वसन ताम्बूल का।
परिमाण करता जो वही, भागोपभोग व्रती कहा॥350॥

अर्थ: [ संपत्ती जाणित्ता ] जो अपनी सम्पदा सामर्थ्य जानकर [ भोयणतंबोल -वत्थमादिणं ] भोजन, ताम्बूल, वस्त्र आदि का [ जं परिमाणं कीरदि ] परिमाण (मर्यादा) करता है, [ तस्स भोउवभोयं वयं ] उस श्रावक के भोगोपभोग नामक गुणव्रत होता है।


जो परिहरेइ संतं, तस्स वयं थुव्वदे सुरिंदो वि।
जो मणलड्डू व भक्खदि, तस्स वयं अप्पसिद्धियरं॥351॥

पद्यानुवाद:

जो प्राप्त भोगों को तजे, उसकी प्रशंसा सुर करें।
मन-मादकों को नहिं भखे, व्रत अल्पसिद्धि प्रद करे॥351॥

अर्थ: [ जो संतं परिहरेइ ] जो पुरुष, होती हुई वस्तु को छोड़ता है, [ तस्स वयं सुरिंदो वि थुव्वदे ] उसके व्रत की सुरेन्द्र भी प्रशंसा करते हैं [ जो मणलड्डू व भक्खदि तस्स वयं उप्पसिद्धियरं ] और अनुपस्थित वस्तु का छोड़ना तो ऐसा है, जैसे लड्डू तो हों नहीं और सङ्कल्पमात्र से मन में लड्डू खावे, वैसा है। इसलिए अनुपस्थित वस्तु को तो सङ्कल्पमात्र छोड़ना है, इस प्रकार से छोड़ना व्रत तो है परन्तु अल्प सिद्धि करनेवाला है, उसका फल थोड़ा है।


सामाइयस्स करणं, खेत्तं कालं च आसणं विलओ।
साणवयणकायसुद्धी, णायव्वा हुंति सत्तेव॥352॥

पद्यानुवाद:

क्षेत्र आसन काल लय, मन वचन तन की शुद्धता।
ये सप्त सामग्री कही हैं, करे सामायिक यथा॥352॥

अर्थ: [ सामाइयस्स करणं ] प्रथम ही सामायिक के करने में [ खेत्तं कालं च आसणं विलओ ] क्षेत्र, काल, आसन, और लय; [ मणवयणकायसुद्धी ] मन-वचन - काय की शुद्धता, [ सत्तेव णायव्वा हुंति ] ये सात सामग्री जानने योग्य हैं।


जत्थ ण कलयलसद्दो, बहुजणसंघट्टणं ण जत्थत्थि।
जत्थ ण दंसादीया एस पसत्थो हवे देसो॥353॥

पुव्वण्हो, मज्झण्हे, अवरण्हे तिहि वि णालिया छक्को।
सामाइयस्स कालो, सविणयणिस्सेस-णिदिट्ठो॥354॥

पद्यानुवाद:

जहाँ कोलाहन न हो, नहिं भीड़ का आवागमन।
डाँस आदिक हो नहीं, उस जगह सामायिक करें॥353॥

पूर्वाह्न अरु मध्याह्न अरु, अपराह्न में छह छह घड़ी।
यह समय सामायिक कहा, गणधर प्रभु ने विनय से॥354॥

अर्थ (गाथा 353 से 354): [ जत्थ ण कलयलसद्दो ] जहाँ कलकलाट (कोलाहल) शब्द नहीं हो, [ बहुजणसंघट्टणं ण जत्थत्थि ] जहाँ बहुत लोगों के संघट्ट (समूह) का आना-जाना न हो, [ जत्थ ण दंसादीया ] जहाँ डाँस, मच्छर, चिउंटी आदि शरीर को बाधा पहुँचानेवाले जीव न हों - [ एस पसत्थो हवे देसो ] ऐसा क्षेत्र, सामायिक करने के योग्य है। [ पुव्वण्हे मज्झण्हे ] सबेरे, दोपहर, [ अवरण्हे तिहि वि णालियाछक्को ] और शाम, इन तीनों कालों में छह घड़ी का काल, [ सामाइयस्स कालो ] सामायिक का काल है, [ सविणयणिस्सेणिद्दिट्ठो ] यह विनयसहित गणधरदेवों ने कहा है।


बंधित्ता पज्जंकं, अहवा उड्ढेण उब्भओ ठिच्चा।
कालपमाणं किच्चा, इंदियवावारवज्जिदो होउं ॥355॥

जिणवयणेयग्गमणो, संवुडकाओ य अंजलिं किच्चा।
ससरूवे संलीणो, वंदणअत्थं विचिंतंतो ॥356॥

किच्चा देसपमाणं, सव्वं सावज्जवज्जिदो होउं।
जो कुव्वदि सामइयं सो मुणिसरिसो हवे ताव ॥357॥

पद्यानुवाद:

पर्यंक आसन बैठ कर, या खड़े होकर थिर रहे।
काल मर्यादा करे, व्यापार-इन्द्रिय नहिं करे ॥355॥

जिन वचन में एकाग्र हो कर, हाथ की अंजूली करे।
निज रूप में हो लीन, वन्दन पाठ-अर्थ विचारिये ॥356॥

क्षेत्र का परिमाण कर, सावध योग सभी तजे।
करे सामायिक व्रती, उस समय वह मुनिसम बने ॥357॥

अर्थ (गाथा 355 से 357): [ जो पज्जंकं बंधित्ता ] जो पर्यङ्कासन बाँधकर, [ अहवा उद्ढेण उब्भओ ठिच्चा ] अथवा खड्गासन से स्थित होकर (खड़े होकर), [ कालपमाणं किच्चा ] काल का प्रमाण कर, [ इंदियवावारवज्जिदो होउं ] इन्द्रियों का व्यापार, विषयों में न होने के लिये [ जिणवयणेयग्गमणो ] जिनवचन में एकाग्र मन कर, [ संपुडकाओ य अंजलि किच्चा ] काय को सङ्कोच कर हाथों से अञ्जुलि बनाकर [ ससरूवे संलीणे ] अपने स्वरूप में लीन होकर, [ वंदणअत्थं विचिंतंतो ] अथवा सामायिक के वन्दना के पाठ के अर्थ का चिन्तवन करता हुआ प्रवृत्ति करता है, [ देसपमाणं किच्चा ] क्षेत्र का परिमाण कर [ सव्वं सावज्जवज्जिदो होउं ] सर्व सावद्ययोग (गृह व्यापारादि पापयोग) का त्यागकर, सर्व पापयोग से रहित होकर [ सामइयं कुव्वदि ] सामायिक करता है, [ सो ताव मुणिसरिसो हवे ] वह श्रावक उस समय मुनि के समान है।


ण्हाणविलेवणभूसण,-इत्थीसंसग्गगंधधूपदीवादि।
जो परिहरेदि णाणी, वेरग्गाभरणभूसणं किच्चा॥358॥

दोसु वि पव्वेसु सया, उववासं एयभत्त णिव्वियडी।
जो कुणइ एवमाई, तस्स वयं पोसहं बिदियं॥359॥

पद्यानुवाद:

स्नान लेपन आभरण, दीपादि नारी सङ्ग को।
परित्यजे जो ज्ञानी धरे, वैराग्य आभूषण अहो॥358॥

पक्ष के दो पर्व में, उपवास एकासन करे।
आहार नीरस ग्रहे, शिक्षाव्रत वही दूजा करे॥359॥

अर्थ (गाथा 358 से 359): [ जो णाणी ] जो ज्ञानी श्रावक [ दोसु वि पव्वेसु सया ] एक पक्ष में पर्व अष्टमी-चतुर्दशी के दिन [ ण्हाणविलेवणभूसणइत्थीसंसग्गगंधधूपदीवादि परिहरेदि ] स्नान, विलेपन, आभूषण, स्त्री का संसर्ग, धूप, दीप आदि भोगोपभोग वस्तुओं को छोड़ता है [ वेरग्गाभरणभूसणं किच्चा ] और वैराग्यभावना के आभरण से आत्मा को शोभायमान कर, [ उववास एयभत्त णिव्वियडी जो एवमाई कुणइ ] उपवास, एक वक्त नीरस आहार करता है तथा आदि शब्द से कांजी करता है (केवल भात और जल ही ग्रहण करता है), [ तस्स पोसहं वयं बिदियं ] उसके प्रोषधोपवासव्रत नामक शिक्षाव्रत होता है।


तिविहे पत्तम्मि सया, सद्धाइगुणेहिं संजुदो णाणी।
दाणं जो देदि सयं, णवदाणविहीहिं संजुत्तो॥360॥

सिक्खावयं च तदियं, तस्स हवे सव्वसोक्खसिद्धियरं।
दाणं चउव्विहं पि य, सव्वे दाणाण सारयरं॥361॥

पद्यानुवाद:

तीन पात्रों के लिए, श्रद्धादि गुण से युक्त हो।
दान नवधा भक्ति संयुत, स्वयं जो देता अहो॥360॥

दान चार प्रकार देना, दान सब में सार है।
यह तृतीय शिक्षाव्रत कहा, सब सिद्धि सुख दातार है॥361॥

अर्थ (गाथा 360 से 361): [ जो णाणी ] जो ज्ञानी श्रावक [ तिविहे पत्तम्मि सया सद्धाइगुणेहिं संजदो ] उत्तम, मध्यम, जघन्य तीन प्रकार के पात्रों के लिए दाता के श्रद्धा आदि गुणों से युक्त होकर, [ णवदाणविहीहिं संजुत्तो सयं दाणं देदि ] नवधाभक्ति से संयुक्त होता हुआ, नित्यप्रति अपने हाथ से दान देता है, [ तस्स तदियं सिक्खावयं हवे ] उस श्रावक के तीसरा शिक्षाव्रत होता है। वह दान कैसा है ? [ दाणं चउव्विहं पि य ] आहार, अभय, औषध, शास्त्रदान के भेद से चार प्रकार का है। [ सव्वे दाणाण सारयरं ] अन्य लौकिक धनादिक के दानों में अतिशयरूप से सार है, उत्तम है, [ सव्वसोक्खसिद्धियरं ] सब सिद्धि और सुख को करनेवाला है।


भोयणदाणेण सोक्खं, ओसहदाणेण सत्थदाणं च।
जीवाण अभयदाणं, सुदुल्लहं सव्वदाणेसु ॥362॥

पद्यानुवाद:

आहार से सब सुखी हों, औषधि तथा है ज्ञान दान।
सर्व दानों में सुदुर्लभ, प्राणियों को अभयदान॥362॥

अर्थ: [ भोयणदाणेण सोक्खं ] भोजनदान से सबको सुख होता है, [ ओसह-दाणेण सत्थदाणं च ] औषधदानसहित शास्त्रदान [ जीवाण अभयदाणं ] और जीवों को अभयदान, [ सव्वदाणेण सुदुल्लहं ] सब दानों से दुर्लभ है, उत्तम दान है।


भोयणदाणे दिण्णे, तिण्णि वि दाणाणि होंति दिण्णाणि।
भुक्खतिसाएवाही, दिणे दिणे होंति देहीणां॥363॥

भोयणाबलेण साहू, सत्थं संवेदि रत्तिदिवसं पि।
भोयणदाणे दिण्णे, पाण वि य रक्खिया होंति॥364॥

पद्यानुवाद:

आहार देने में सहज ही शेष तीनों दान हों।
क्योंकि प्रतिदिन क्षुत् तृषादिक रोग होते जीव को॥363॥

आहार बल से साधु निशदिन शास्त्र अभ्यासी रहें।
आहार देने से जगत् में प्राणी भी जीवित रहें॥364॥

अर्थ (गाथा 363 से 364): [ भोयणदाणे दिण्णे तिण्णि वि दाणाणि होंति दिण्णाणि ] भोजन दान देने पर तीनों ही दान दिये हुए हो जाते हैं, [ भुक्खतिसाएवाही देहीणं दिणे दिण होंति ] क्योंकि भूख-प्यास नाम के रोग, प्राणियों के दिन-प्रतिदिन होते हैं; [ भोयणवलेण साहू रत्तिदिवसं पि सत्थं संवेदि ] भोजन के बल से साधु, रात-दिन शास्त्र का अभ्यास करता है, [ भोयणदाणे दिण्णे पाणा वि य रक्खिया होंति ] भोजन के देने से प्राणों की रक्षा होती है। इस तरह भोजनदान में औषध, शास्त्र, अभयदान ये तीनों ही दिये हुए जानना चाहिए।


इहपरलोयणिरीहो, दाणं जो देदि परमभत्तीए।
रयणत्तये सुठविदो, संघो सयलो हवे तेण॥365॥

उत्तमपत्तविसेसे, उत्तमभत्तीए उत्तमं दाणं।
एयदिणे वि य दिण्णं, इंदसुहं उत्तमं देदि॥366॥

पद्यानुवाद:

इस लोक अरु परलोक फल वाञ्छा रहित अति भक्ति से।
दान जो देता सकल संघ रत्नत्रय में थिर करे॥365॥

विशेष उत्तम पात्र को, दे दान उत्तम भक्ति से।
एक दिन भी दे यदि, तो इन्द्रसुख उत्तम लहे॥366॥

अर्थ (गाथा 365 से 366): [ जो इहपरलोयणिरीहो परमभत्तीए दाणं देदि ] जो पुरुष ( श्रावक ), इस लोक-पर लोक के फल की वाँछा से रहित होकर, परम भक्ति से संघ के लिए दान देता है, [ तेण सयलो संघो रयणत्तये सुठविदो हवे ] उस पुरुष ने सकल संघ को रत्नत्रय (सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र) में स्थापित किया; [ उत्तमपत्तविसेसे उत्तमभत्तीए उत्तमं दाणं ] उत्तम पात्र विशेष के लिये उत्तम भक्ति से उत्तम दान [ एयदिणे वि य दिण्णं इंदसुहं उत्तम देदि ] एक दिन भी दिया हुआ, उत्तम इन्द्रपद के सुख को देता है।


पुव्वपमाणकदाणं, सव्वदिसीणं पुणो वि संवरणं।
इंदियविसयाण तहा, पुणो वि जो कुणदि संवरणं॥367॥

वासादिकयपमाणं, दिणे दिणे लोहकामसमणट्ठं।
सावज्जवज्जणट्ठं, तस्स चउत्थं वयं होदि॥368॥

पद्यानुवाद:

पूर्वकृत परिमाण दश दिशि को पुनः सीमित करे।
पञ्च इन्द्रिय विषय के परिमाण को सीमित करे॥367॥

काम लोभादिक शमन हिंसादि कार्य निरोध को।
काल मर्यादा करे, शिक्षव्रती चौथा अहो॥368॥

अर्थ (गाथा 367 से 368): [ पुव्वपमाणकदाणं सव्वदिसीणं पुणो वि संवरणं ] श्रावक ने जो पहले सब दिशाओं का परिमाण किया था, उसका और भी संवरण करे (संकोच करे) [ इंदियविसयाण तहा पुणो वि जो संवरणं कुणदि ] और वैसे ही पहिले इन्द्रियों के विषयों का परिमाण, भोगोपभोगपरिमाण में किया था, उसका और संकोच करे। किस तरह ? सो कहते है - [ वासादिकयपमाणं दिणे दिणे लोहकामसमणट्ठं ] वर्ष आदि तथा दिन प्रतिदिन काल की मर्यादा लेकर करे। इसका प्रयोजन यह है कि अन्तरङ्ग में तो लोभकषाय और काम (इच्छा) के शमन करने (घटाने) के लिये [ सावज्जवज्जणट्ठं तस्स चउत्थं वयं होदि ] तथा बाह्य में पाप हिंसादिक के वर्जने (रोकने) के लिये करता है, उस श्रावक के चौथा देशावकाशिक नाम का शिक्षाव्रत होता है।


वारसवएहिं जुत्तो, जो संलेहणं करेदि उवसंतो।
सो सुरसोक्खं पाविय, कमेण सोक्खं परं लहदि॥369॥

पद्यानुवाद:

बारह व्रतों से युक्त उपशमभावमय सल्लेखना।
जो करे सुर सुख प्राप्त कर, क्रम से परम सुख पाएगा॥369॥

अर्थ: [ जो ] जो श्रावक, [ वारसवएहिं जुत्तो ] बारह व्रतसहित [ उवसंतो संलेहणं करेदि ] अन्त समय में उपशमभावों से युक्त होकर सल्लेखना करता है, [ सो सुरसोक्खं पाविय ] वह स्वर्ग के सुख पाकर [ कमेण परं सोक्खं लहदि ] अनुक्रम से उत्कृष्ट सुख, अर्थात् मोक्षसुख को पाता है।


एक्कं पि वयं विमलं, सिद्दिट्ठी जइ कुणेदि दिढचित्तो।
तो विविहरिद्धिजुत्तं, इंदत्तं पावए णियमा॥370॥

पद्यानुवाद:

दृढ़ चित्त हो यदि एक व्रत भी, निरतिचार ग्रहण करे।
सद्दृष्टि बहुविध ऋद्धियुत, देवेन्द्र होवे नियम से॥370॥

अर्थ: [ सद्दिट्ठी ] सम्यग्दृष्टि जीव, [ दिढचित्तो ] दृढ़चित्त होकर [ जइ ] यदि [ एक्कं पि वयं विमलं कुणेदि ] एक भी व्रत का अतिचाररहित निर्मल पालन करता है [ तो विविहरिद्धिजुत्तं इंदत्तं णियमा पावए ] तो अनेक प्रकार की ऋद्धियोंसहित इन्द्रपद को नियम से पाता है।


जो कुणदि काउसग्गं, वारसआवत्तसंजदो धीरो।
णमणदुगं पि कुणंतो, चदुप्पणामो पसण्णप्पा॥371॥

चिंतंतो ससरूवं, जिणबिंब अहव अक्खरं परमं।
ज्झायदि कम्मविवायं, तस्स वयं होदि सामइयं॥372॥

पद्यानुवाद:

जो करे कार्यात्सर्ग अरु, आवर्त बारह धीर हो।
प्रणाम करता चार और, प्रसन्न चित्त हो नमन दो॥371॥

निजरूप का चिन्तन करे, जिनबिम्ब का अक्षर परम।
चिन्तन करे रस कर्म ध्यावे, उसे सामायिक व्रतम्॥372॥

अर्थ (गाथा 371 से 372): [ जो ] जो सम्यग्दृष्टि श्रावक, [ वारसआवत्तसंजदो ] बारह आवर्तसहित [ चदुप्पणामो ] चार प्रणामसहित [ णमणमदुगं पि कुणंतो ] दो नमस्कार करता हुआ [ पसण्णप्पा ] प्रसन्न है आत्मा जिसकी, [ धीरो ] धीर (दृढ़चित्त) होकर [ काउसग्गं कुणदि ] कायोत्सर्ग करता है, [ ससरूवं चिंतंतो ] उस समय अपने चैतन्यमात्र शुद्धस्वरूप का ध्यान चिन्तवन करता हुआ रहे [ जिणबिंबं अहव अक्खरं परमं ] अथवा जिनबिम्ब का चिन्तवन करता रहे अथवा परमेष्ठी के वाचक पञ्च नमस्कारमन्त्र का चिन्तवन करता रहे [ कम्मविवायं ज्झायदि ] अथवा कर्म के उदय के रस की जाति का चिन्तवन करता रहे, [ तस्स सामइयं वयं होदि ] उसके सामायिकव्रत होता है।


सत्तमितेरसिदिवसे, अवरणहे जाइऊण जिणभवणे।
किरियाकम्मं किच्चा, उववासं चउविहं गहिय॥373॥

गिहवावारं चत्तां रत्तिं गमिऊण धम्मचिंताए।
पच्चूसे उट्ठित्ता, किरियाकम्मं च कादूण॥374॥

सत्थब्भासेण पुणो, दिवसं गमिऊण वंदणं किच्चा।
रत्तिं णेदूण तहा, पच्चूदे वंदणं किच्चा॥375॥

पुज्जणविहिं च किच्चा, पत्तं गहिऊण णवरि तिवहंपि।
भुंजाविऊण पत्तं, भुंजंतो पोसहो होदि॥376॥

पद्यानुवाद:

सप्तमी तेरस दिवस अपराह्न जाए जिन भवन।
कर क्रिया सामायिक गहे, उपवास तज चौ विध असन॥373॥

आरम्भ तज घर बार चिन्तन धर्म का निशि में करे।
पश्चात् उठकर करे क्रिया, कर्म सामायिक सभी॥374॥

दिन बितावे शास्त्र के, अभ्यास वन्दन कर्म में।
रात्रि भी वैसी बिताए, प्रातः सामायिक करे॥375॥

पूजनादिक विधि करे, त्रय पात्र पड़गाहन करे।
भोजन करावे उन्हें फिर, खुद करे- यह प्रोषध कहा॥376॥

अर्थ (गाथा 373 से 376): [ सत्तमितेरसिदिवसे अवरण्हे जिणभवणे जाइऊण ] सप्तमी त्रयोदशी के दिन दोपहर बाद जिन चैत्यालय में जाकर [ किरियाकम्मं किच्चा ] अपराह्न समय सामायिक आदि क्रिया कर्म कर, [ उववांस चउविहं गहिय ] चार प्रकार के आहार का त्याग कर, उपवास ग्रहण करता है। [ गिहवावारं चत्ता ] घर के समस्त व्यापार को छोड़कर, [ धम्मचिंताए रत्तिं गमिऊण ] धर्मध्यानपूर्वक तेरस और सप्तमी की रात्रि बिताता है। [ पच्चूहे उट्ठित्ता किरियाकम्मं च कादूण ] सबेरे उठकर सामायिक आदि क्रिया कर्म करता है। [ सत्थभावेण पुणो दिवसं बकतऊण वंदणं किच्चा ] अष्टमी चौदस का दिन शास्त्रभ्यास धर्मध्यानपूर्वक बिताकर, अपराह्न समय सामायिक आदि क्रिया कर्म कर, [ रत्तिं णेदूण तहा पच्चूसे वंदणं किच्चा ] रात्रि वैसे ही धर्मध्यानपूर्वक बिताकर नौमी, पूर्णमासी के सबेरे के समय सामायिक-वन्दना कर [ पुज्जणविहिं च किच्चा ] पूजन विधान कर [ पत्तं गहिऊण णवरि तिविहं पि ] तीन प्रकार के पात्रों को पड़गाह कर, [ भुंजाविऊण पत्तं भुंजंतो पोसहो होदि ] उन पात्रों को भोजन कराकर, आप भोजन करता है, उसके प्रोषध होता है।


एक्कं पि णिरारंभं, उववांस जो करेदि उवसंतो।
बहुभवसंचियकम्मं, सो णाणी खवदि लीलाए॥377॥

पद्यानुवाद:

आरम्भ बिन उपशान्त हो, उपवास करता एक भी।
पूर्वभव संचित करम, क्षय करे लीलामात्र में॥377॥

अर्थ: [ जो ] जो [ णाणी ] ज्ञानी (सम्यग्दृष्टि), [ णिरारंभं ] आरम्भरहित [ उवसंतो ] उपशमभाव (मन्द कषाय) सहित होता हुआ, [ एक्कं पि उववांस करेदि ] एक भी उपवास करता है, [ सो बहुभवसंचियकम्मं लीलाए खवदि ] वह अनेक भवों से संचित किय (बाँधे) हुए कर्मों को लीलामात्र में क्षय करता है।


उववासं कुव्वंतो, आरंभं जो करेदि मोहादो।
सो णियदेहं सोसदि, ण झाडए कम्मलेसं पि॥378॥

पद्यानुवाद:

उपवास करता हुआ भी, आरम्भ करता मोहवश।
देह शोषण करे वह, नहिं कर्म खिरते लेश भी॥378॥

अर्थ: [ जो उववांस कुव्वंतो ] जो उपवास करता हुआ, [ मोहादो आरंभं करेदि ] गृहकार्य के मोह से घर का आरम्भ करता है, [ सो णियदेहं सोसदि ] वह अपने देह को क्षीण करता है; [ कम्मलेसं पि ण झाडए ] कर्मनिर्जरा तो लेशमात्र भी उसके नहीं होती है।


सच्चित्तं पत्तफलं, छल्लीमूलं च किसलयं बीयं।
जो ण य भक्खदि णाणी, सचित्तविरदो हवे सो दु॥379॥

पद्यानुवाद:

पत्र फल त्वक् छाल कोंपल बीज आदि सचित्त का।
भक्षण नहीं ज्ञानी करे जो, उसे सचित्त विरत कहा॥379॥

अर्थ: [ जो ] जो [ णाणी ] ज्ञानी (सम्यग्दृष्टि) श्रावक, [ पत्तफलं छल्लीमूलं च किसलयं बीयं सच्चित्तं ] पत्र, फल, त्वक्, छाल, मूल, कोंपल और बीज, इन सचित वस्तुओं को [ ण य भक्खदि ] नहीं खाता है, [ सो दु सचित्तवरिदो हवे ] वह सचित्तविरत श्रावक होता है।


जो ण य भक्खेदि सयं, तस्स ण अण्णस्स जुज्जदे दाउं।
भुत्तस्स भोजिदस्सहि, णत्थि विसेसो तदो को वि॥380॥

पद्यानुवाद:

जो स्वयं नहिं भक्षण करे, वह अन्य को देवे नहीं।
क्योंकि खाने या खिलाने में, फरक कुछ भी है नहीं॥380॥

अर्थ: [ जो सयं ण य भक्खेदि ] जिस वस्तु को आप नहीं खाता है, [ तस्स अण्णस्स दाउं ण जुज्जदे ] उसको अन्य को देना योग्य नहीं है [ भुत्तस्स भोजिदस्सहि ] क्योंकि खानेवाले और खिलानेवाले में [ तदो को वि विसेसो णत्थि ] कुछ विशेषता (अन्तर) नहीं है।


जो वज्जेदि सचित्तं, दुज्जय जीहा विणिज्जिया तेण।
दयभावो होदि किओ, जिणवयणं पालियं तेण॥381॥

पद्यानुवाद:

जिसने सचित्त तजा, वही दुर्जय रसन इन्द्रियजयी।
दयाभाव क्रिया प्रगट, पालन किया जिनवचन भी॥381॥

अर्थ: [ जो सचित्तं वज्जेदि ] जो श्रावक, सचित्त का त्याग करता है, [ तेण दुज्जय जीहा विणिज्जिया ] उसने दुर्जय जिह्वाइन्द्रिय को भी जीत लिया तथा [ दयाभावो किओ होदि ] दयाभाव प्रगट किया [ तेण जिणवलयं पालियं ] और उसी ने जिनदेव के वचनों का पालन किया।


जो चउविहंपि भोज्जं, रयणीए णेव भुंजदे णाणी।
ण य भुंजावइ अण्णं, णिसिवरओ सो हवे भोज्जो॥382॥

पद्यानुवाद:

रात्रि में चौ विधि अशन जो ज्ञानि नहिं भक्षण करे।
करावे नहिं अन्य को निशि भोज त्यागी वह अरे॥382॥

अर्थ: [ जो ] जो [ णाणी ] ज्ञानी (सम्यग्दृष्टि) श्रावक, [ रयणीए ] रात्रि में [ चउविहं पि भोज्जं ] अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य - चार प्रकार के आहार को [ णेव भुंजदे ] नहीं भोगता है - नहीं खाता है, [ अण्णं ण य भुंजावइ ] दूसरे को भी भोजन नहीं कराता है, [ सो णिविविरओ भोज्जो हवे ] वह श्रावक, रात्रिभोजन का त्यागी होता है।


जो णिसिभुत्तिं वज्जदि, सो उववासं करेदि छम्मासं।
संवच्छरस्स मज्झे, आरंभं मुयदि रयणीए॥383॥

पद्यानुवाद:

जो रात्रि भोजन नहिं करे, उसको कहा इक वरष में।
छह मास के उपवास हों, आरम्भ निशि में परित्यजे॥383॥

अर्थ: [ जो णिसिभुत्तिं वज्जदि ] जो पुरुष, रात्रिभोजन को छोड़ता है, [ सो ] वह [ संवच्छरस्स मज्झे ] एक वर्ष में [ छम्मांस उववासं करेदि ] छह महीने का उपवास करता है। [ रयणीए आरंभं मुयदि ] रात्रिभोजन का त्याग होने के कारण, भोजन सम्बन्धी आरम्भ का भी त्याग करता है और व्यापार आदि का भी आरम्भ छोड़ता है, सो महादया का पालन करता है।


सव्वेसिं इत्थेणं, जो अहिलासं ण कुव्वदे णाणी।
मण वाया कायेण य, बंभवई सो हवे सदओ॥384॥

पद्यानुवाद:

तजे अभिलाषा सभी विध, नारियों में ज्ञानी जो।
मन-वचन-काया से वही है, ब्रह्मचारी दयामय॥384॥

अर्थ: [ जो ] जो [ णाणी ] ज्ञानी (सम्यग्दृष्टि) श्रावक, [ सव्वेसिं इत्थीणं अहिलास ] सब ही चार प्रकार की स्त्री - देवाङ्गना, मनुष्यणी, तिर्यञ्चणी, चित्रामणी इत्यादि स्त्रियों की अभिलाषा, [ मण वाया कायेण य ] मन-वचन-काय से [ ण कुव्वदे ] नहीं करता है, [ सो सदओ बंभवई हवे ] वह दया का पालन करनेवाला, ब्रह्मचर्यप्रतिमा का धारक होता है।


जो आरंभ ण कुणदि, अण्णं कारयदि णेय अणुमण्णे।
हिंसासंतट्ठमणो, चत्तारंभो हवे सो हु॥385॥

पद्यानुवाद:

आरम्भ नहिं करता कराता, और नहिं अनुमोदता।
भयभीत चित हिंसादि से, आरम्भ त्यागी वह कहा॥385॥

अर्थ: [ जो आरंभ ण कुणदि ] जो श्रावक, गृहकार्य सम्बन्धी कुछ भी आरम्भ नहीं करता है, [ अण्णं कारयदि णेय अणुमण्णे ] दूसरे से भी नहीं कराता है, करते हुए को अच्छा भी नहीं मानता है, [ हिंसासतट्ठमणो ] हिंसा से भयभीत मनवाला, [ सो हु चत्तारंभे हवे ] वह निश्चय से आरम्भ का त्यागी होता है।


जो परिवज्जइ गंथं, अब्भंतर बाहिरं च साणंदो।
पावं ति मण्णमाणो, णिग्गंथो सो हवे णाणी॥386॥

पद्यानुवाद:

बाह्य अभ्यन्तर परिग्रह, पाप कारण मानकर।
छोड़ता सानन्द जो, वह परिग्रह त्यागी प्रवर॥386॥

अर्थ: [ जो ] जो [ णाणी ] ज्ञानी (सम्यग्दृष्टि) श्रावक, [ अब्भंतर बाहिरं च गंथं ] अभ्यन्तर और बाह्य दो प्रकार के परिग्रह को [ पावं ति मण्णमाणो ] पाप का कारण मानता हुआ [ साणंदो ] सानन्दसहित [ परिवज्जइ ] छोड़ता है, [ सो णिग्गंथो हवे ] वह परिग्रह का त्यागी श्रावक होता है।


बाहिरगंथविहीणा, दलिद्दमणुआ सहावदो होंति।
अब्भंतरगंथंपुण, ण सक्कदे को वि छंडेदुं॥387॥

पद्यानुवाद:

बाह्य परिग्रह से रहित हैं, दरिद्री नर सहज ही।
किन्तु अभ्यन्तर परिग्रह, कोई तज सकता नहीं॥387॥

अर्थ: [ बाहिरगंथविहीणा ] बाह्यपरिग्रह से रहित तो [ दलिद्दमणुआ सहावदो होंति ] दरिद्री मनुष्य, स्वभाव ही से होते हैं, इसके त्याग में आश्चर्य नहीं है; [ अब्भंतरगंथं पुण ण सक्कदे को वि छंडेदुं ] अभ्यन्तरपरिग्रह को कोई भी छोड़ने में समर्थ नहीं होता है।


जो अणुमणणं ण कुणदि, गिहत्थकज्जेसु पावमूलेसु।
भवियव्वं भावंतो, अणुमणविरओ हवे सो दु॥388॥

पद्यानुवाद:

पाप मूलक कार्य घर के, जो नहीं अनुमोदता।
भवितव्य भाता उसे, अनुमोदन विरत श्रावक कहा॥388॥

अर्थ: [ जो ] जो श्रावक, [ पावमूलेसु ] पाप का मूल [ गिहत्थकज्जेसु ] गृहस्थकार्यों में [ भवियव्वं भावंतो ] ‘जो भवितव्य है, सो होता है’ - ऐसी भावना करता हुआ, [ अणुमणं ण कुणदि ] अनुमोदना नहीं करता है, [ सो दु अणुमणविरओ हवे ] वह अनुमोदनविरतिप्रतिमाधारी श्रावक है।


जो पुण चिंतदि कज्जं, सुहासुहं रायदोससंजुत्तो।
उवओगेण विहीणं, स कुणदि पावं विणा कज्जं॥389॥

पद्यानुवाद:

जो राग द्वेष विभावयुक्त हो, शुभ-अशुभ सब कार्य की।
चिन्ता करे जो बिना प्रयोजन, व्यर्थ पापार्जन करे॥389॥

अर्थ: [ जो पुण ] जो [ उवओगेण विहीणं ] बिना प्रयोजन [ रायदोस - संजुत्तो ] राग-द्वेष संयुक्त हो [ सुहासुहं कज्जं चिंतदि ] शुभ-अशुभ कार्य का चिन्तवन करता है, [ स विणा कज्जं पावं कुणदि ] वह पुरुष बिना कर्म, पाप उत्पन्न करता है।


जो णव कोडिविसुद्धं, भिक्खायरणेण भुंजदे भोज्जं।
जायणरहियं जोग्गं, उद्दिट्ठाहारविरदो सो॥390॥

पद्यानुवाद:

विशुद्ध हो नव कोटि, भिक्षाचरण हो, नहिं याचना।
योग्य भोजन करे वह, उद्दिष्ट भोजन त्यागी है॥390॥

अर्थ: [ जो ] जो श्रावक, [ णव कोडिविसुद्धं ] नव कोटि विशुद्ध, अर्थात् मन-वचन-काय, कृत-कारित-अनुमोदना के दोषरहित, [ भिक्खायरणेण ] भिक्षाचरण -पूर्वक, [ जायणरहियं ] याचनारहित (बिना माँगे) [ जोग्गं ] योग्य (सचित्तादिक अयोग्य न हो) [ भोज्जं भुंजदे ] आहार को ग्रहण करता है, [ सो उद्दिट्ठाहारविरदो ] वह उद्दिष्टआहार का त्यागी है।


जो सावयवयसुद्धो, अंते आराहणं परं कुणदि।
सो अच्चुदम्मि सग्गे, इन्दो सुरसेविदो होदि॥391॥

पद्यानुवाद:

श्रावक व्रतों से शुद्ध हो, जो अन्त में आराधना।
उत्कृष्ट करता, स्वर्ग अच्युत में सुरों से पूज्य हो॥391॥

अर्थ: [ जो सावयवयसुद्धो ] जो श्रावक, व्रतों से शुद्ध है [ अंते आहारणं परं कुणदि ] और अन्त समय में उत्कृष्ट आराधना, अर्थात् दर्शन-ज्ञान-चारित्र-तप का आराधन करता है, [ सो अच्चुदम्मि सग्गे ] वह अच्युतस्वर्ग में [ सुरसेविदो इन्दो होदि ] देवों से सेवनीय, इन्द्र होता है।


जो रयणत्तयजुत्तो, खमादिभावेहिं परिणदो णिच्चं।
सव्वत्थ वि मज्झत्थो, सो साहू भण्णदे धम्मो ॥392॥

पद्यानुवाद:

जो रत्नत्रय से युक्त हो धारण करे दश धर्म को।
सर्वत्र समताभावमय है धर्म वह साधु अहो ॥392॥

अर्थ: [ जो रयणत्तयजुत्तो ] जो पुरुष, रत्नत्रय, अर्थात् निश्चय-व्यवहाररूप सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र से सहित हो, [ खमादिभावेहिं णिच्चं परिणदो ] क्षमादिभाव, अर्थात् उत्तमक्षमा को आदि देकर दश प्रकार के धर्म से नित्य (निरन्तर) परिणत हो, [ सव्वत्थ वि मज्झत्थो ] सब जगह - सुख-दुःख, तृण-कञ्चन, लाभ-अलाभ, शत्रु-मित्र, निन्दा-प्रशंसा, जीवन-मरण आदि में समभावरूप रहे, राग-द्वेषरहित हो, [ सो साहू धम्मो भण्णदे ] वह साधु है और उसी को धर्म कहते हैं, क्योंकि जिसमें धर्म है।


सो चेव दहप्पयारो, खमादि भावेहिं सुक्खसारेहिं।
ते पुण भणिज्जमाणा मुणियव्वा परमभत्तीए॥393॥

पद्यानुवाद:

मुनिधर्म वह दशविध क्षमादिक भावमय सुखमय है।
वर्णन करें दश धर्म का, जो भक्ति से ज्ञातव्य है॥393॥

अर्थ: [ सो चेव खमादि भावेहिं दहप्पयारों सुक्खसारेहिं ] वह मुनिधर्म, क्षमादि भावों से दस प्रकार है, कैसा है ? सौख्यसार कहिये सुख इससे होता है या सुख इसमें है अथवा सुख का सार है - प्रसिद्ध है, ऐसा है। [ ते पुण भणिज्जमाणा परमभत्तीए मुणियव्वा ] वह दस प्रकार का धर्म (जिसका वर्णन अब करेंगे), भक्ति से, अर्थात् उत्तम धर्मानुराग से जानने योग्य है।


कोहेण जो ण तप्पदि, सुरणरतिरिएहिं कीरमाणे वि।
उवसग्गे वि रउद्दे, तस्स खिमा णिम्मला होदि॥394॥

पद्यानुवाद:

देव नर तिर्यञ्च करते, घोर हों उपसर्ग भी।
तप्त हों नहिं क्रोध से, निर्मल क्षमा उनको कही॥394॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि, [ सुरणरतिरिएहिं ] देव, मनुष्य, तिर्यञ्च आदि से [ रउद्दे उवसग्गे कीरमाणे वि ] रौद्र (भयानक / घोर) उपसर्ग करने पर भी [ कोहेण ण तप्पदि ] क्रोध से तप्तायमान नहीं होता है, [ तस्स णिम्मला खिमा होदि ] उस मुनि के निर्मलक्षमा होती है।


उत्तमणाणपहाणो, उत्तमतवयरणकरणसीलो वि।
अप्पाणं जो हीलदि, मद्दवरयणं भवे तस्स॥395॥

पद्यानुवाद:

ज्ञान हो उत्कृष्ट, उत्तम तपश्चरण स्वभाव भी।
मदरहित निज को करे, तो रत्न मार्दव हो उसे॥395॥

अर्थ: [ उत्तमणाणपहाणे ] जो मुनि, उत्तम ज्ञान से तो प्रधान हो, [ उत्तम -तवयरणकरणसीलो ] उत्तम तपश्चरण करने का जिसका स्वभाव हो, [ जो अप्पाणं हीलदि ] जो अपने आत्मा को मदरहित करे, [ तस्स मद्दवरयणं भवे ] उस मुनि के मार्दव नामक धर्मरत्न होता है।


जो चिंतेइ ण वंकं, कुणदि ण वंकं ण जंपदे वंकं।
ण य गोवदि णियदोसं, अज्जवधम्मो हवे तस्स॥396॥

पद्यानुवाद:

मन में चिन्तन वक्र हो नहिं, वचन में नहिं काय में।
निज दोष को जो नहिं छिपावे, आर्जवधर्म हो उसे॥396॥

अर्थ: [ जो वंकं ण चिंतेइ ] जो मुनि, मन में वक्रतारूप चिन्तवन नहीं करे, [ वंकं ण कुणदि ] काय से वक्रता नहीं करे, [ वंकं ण जंपदे ] वचन से वक्ररूप नहीं बोले [ य णियदोसं ण गोवादि ] और अपने दोषों को नहीं छिपावे, [ तस्सअज्जवधम्मो हवे ] उस मुनि के उत्तमआर्जवधर्म होता है।


समसंतोसजलेणं य, जो धोवदि तिव्वलोहमलपुंजं।
भोयणगिद्धिविहीणो, तस्स सउच्चं हवे विमलं॥397॥

पद्यानुवाद:

समता तथा सन्तोष जल से लोभमल धोवे अहो।
नहिं गृद्धि भोजन में जिसे वह शौच निर्मल युक्त हो॥397॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि [ समसंतोसजलेण ] समभाव (राग-द्वेषरहित परिणाम) और सन्तोष (सन्तुष्टभाव) रूपी जल से [ तिव्वलोहमलपुंजं ] तीव्र तृष्णा और लोभरूपी मल के समूह को [ धोवदि ] धोवे (नाश करे), [ भोयणगिद्धिविहीणो ] भोजन की गृद्धि (अति चाह) से रहित हो, [ तस्स सउच्चं विमलं हवे ] उस मुनि का चित्त निर्मल होता है; अतः उसके उत्तमशौचधर्म होता है।


जिणवयणमेव भासदि, तं पालेदुं असक्कमाणो वि।
ववहारेण वि अलियं, ण वददि जो सच्चवाई सो॥398॥

पद्यानुवाद:

यदि पाल सकता हो नहीं, पर जिनवचन ही बोलता।
व्यवहार में भी असत् वच, नहिं कहे सत्वादी सदा॥398॥

अर्थ: [ जिणवयणमेव भासदि ] जो मुनि, जिनसूत्र के ही वचन को कहते हैं, [ तं पालेदुं असक्कमाणो वि ] उसमें जो आचार आदि कहा गया है, उसका पालन करने में असमर्थ हो तो भी अन्यथा नहीं कहते [ जो ववहारेण वि अलियं ण वददि ] और जो व्यवहार से भी अलीक (असत्य) नहीं कहते, [ सो सच्चवाई ] वह मुनि सत्यवादी हैं; उनके उत्तमसत्यधर्म होता है।


जो जीवरक्खणपरो, गमणागमणादिसव्वकज्जेसु।
तणछेदं पि ण इच्छदि, संजमधम्मो हवे तस्स॥399॥

पद्यानुवाद:

जीव रक्षा में सदा, रत रहे गमनागमन में।
तृणमात्र छेदन नहिं करे, जो उसे संयमधर्म है॥399॥

अर्थ: [ जो जीवरक्खणपरो ] जो मुनि, जीवों की रक्षा में तत्पर होता हुआ [ गमणागमणादिसव्वकज्जेसु ] गमन-आगमन आदि सब कार्यों में [ तणछेदं पि ण इच्छादि ] तृण का छेदमात्र भी नहीं चाहता है, नहीं करता है, [ तस्स संजयधम्मो हवे ] उस मुनि के संयमधर्म होता है।


इहपरलोयसुहाणं, णिरवेक्खो जो करेदि समभावो।
विविहं कायकिलेसं, तवधम्मो णिम्मलो तस्स॥400॥

पद्यानुवाद:

इस लोक या पर लोक सुख, निरपेक्ष हो समभाव से।
जो विविध कायक्लेश करता, धर्म निर्मल तप उसे॥400॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि, [ इहपरलोयसुहाणं णिरवेक्खो ] इस लोक - पर लोक के सुख की अपेक्षा से रहित होता हुआ, [ समभावो ] सुख - दुःख, शत्रु - मित्र, तृण - कंचन, निन्दा - प्रशंसा आदि में राग - द्वेषरहित समभावी होता हुआ, [ विविहं कायकिलेसं ] अनेक प्रकार कायक्लेश [ करेदि ] करता है, [ तस्स णिम्मलो तवधम्मो ] उस मुनि के निर्मल तपधर्म होता है।


जो चयदि मिट्ठभोज्जं, उवयरणं रायदोससंजणयं।
वसदिं ममत्तहेदुं, चायगुणो सो हवे तस्स॥401॥

पद्यानुवाद:

जो मिष्ट भोजन को तजे, रागादि जनक पदार्थ भी।
मोह का कारण वसतिका तजे वह त्यागी मुनि॥401॥

अर्थ: [ जो मिट्ठभोज्जं चयदि ] जो मुनि, मिष्ट भोजन को छोड़ता है, [ रायदोससंजणयं उवयरणं ] राग-द्वेष उत्पन्न करनेवाले उपकरण को छोड़ता है, [ ममत्तहेदुं वसदिं ] ममत्व का कारण वसतिका को छोड़ता है, [ तस्स चायगुणो हवे ] उस मुनि के त्याग नाम का धर्म होता है।


तिविहेण जो विवज्जदि, चेयणमियरं च सव्वहा संगं।
लोयववहारविरदो, णिग्गंथत्तं हवे तस्स॥402॥

पद्यानुवाद:

चेतन अचेतन सङ्ग को, मन-वचन-तन से परित्यजे।
जो रत नहीं व्यवहार में, निर्ग्रन्थता उसको कहें॥402॥

अर्थ: [ जो ] जो मुनि, [ लोयववहारविरदो ] लोकव्यवहार से विरक्त होकर [ चेयणमियरं च सव्वहा संगं ] चेतन-अचेतन परिग्रह को सर्वथा [ तिविहेण विवज्जदि ] मन-वचन-काय, कृत-कारित-अनुमोदना से छोड़ता है, [ तस्स णिग्गंथत्तं हवे ] उस मुनि के निर्ग्रन्थत्व होता है।


जो परिहरेदि संगं, महिलाणं णेव पस्सदे रूवं।
कामकहादिणिरीहो, णव विह बंभं हवे तस्स॥403॥

पद्यानुवाद:

नारियों का तजे सङ्ग, नहिं रूप उनका देखता।
तजे, काम-कथादि, नव विध ब्रह्मचर्य उसे कहा॥403॥

अर्थ: [ जो महिलाणं संगं परिहरेदि ] जो मुनि, स्त्रियों की सङ्गति नहीं करता है, [ रूवं णेव पस्सदे ] उनके रूप को नहीं देखता है, [ कामकहादिणिरीहो ] काम की कथा आदि शब्द से, स्मरणादिक से रहित हो, [ णव विह ] ऐसा नवधा, अर्थात् मन-वचन-काय; कृत-कारित-अनुमोदना और तीनों काल से-नव कोटि से करता है, [ तस्स बंभं हवे ] उस मुनि के ब्रह्मचर्यधर्म होता है।


एसो दहप्पयारो, धम्मो दहलक्खणे हवे णियमा।
अण्णे हवदि धम्मो, हिंसा सुहुमा वि जत्थत्थि॥404॥

पद्यानुवाद:

यह दश तरह का धर्म, दस लक्षण स्वरूपी है कहा।
अन्यत्र किञ्चित् जहाँ हिंसा, वहाँ धर्म कदापि ना॥404॥

अर्थ: [ एसो दहप्पयारों धम्मो णियमा दहलक्खणो हवे ] यह दश प्रकार का धर्म ही नियम से दश लक्षणस्वरूप धर्म है [ अण्णो जत्थत्थि सुहुमा वि हिंसा धम्मो ण हवदि ] और अन्य जहाँ सूक्ष्म भी हिंसा होवे, वह धर्म नहीं है ।


हिंसारंभे ण सुहो, देवणिमित्तं गुरूण कज्जेसु।
हिंसा पावं ति मदो, दयापहाणो जदो धम्मो॥405॥

पद्यानुवाद:

देव-गुरु के निमित्त भी, हिंसा कार्य न शुभ अरे।
हिंसा कही है पापमय, अरु दयामय है धर्म रे॥405॥

अर्थ: [ हिंसा पावं ति मदो जदो धम्मो दयापहाणो ] जिससे हिंसा हो, वह पाप है; धर्म है, वह दया प्रधान है - ऐसा कहा गया है। [ देवणिमित्तं गुरूण कज्जेसु हिंसारंभो सुहो ण ] इसलिए देव के निमित्त तथा गुरु के कार्य के निमित्त भी, हिंसा आरम्भ, शुभ नहीं है।


देवगुरुण णिमित्तं, हिंसासहिदो वि होदि जदि धम्मो।
हिसारहिदो धम्मो, इदि जिणवयणं हवे अलियं॥406॥

पद्यानुवाद:

देव-गुरु के निमित्त भी, यदि हिंसा यति का धर्म हो।
तो ‘धर्म, हिंसा रहित है’, यह जिनवचन नहिं सत्य हो॥406॥

अर्थ: [ जदि देवगुरुण णिमित्तं ] यदि देव-गुरु के निमित्त भी, [ हिंसासहिदो वि धम्मो होदि ] हिंसा का आरम्भ यति का धर्म हो तो [ धम्मो हिंसारहिदो ] ‘धर्म, हिंसारहित है’ [ इदि जिणवयणं अलियं हवे ] - ऐसा जिनेन्द्रभगवान् का वचन, अलीक (झूठा) सिद्ध होगा।


इदि एसो जिणधम्मो, अलद्धपुव्वो अणाइकाले वि।
मिच्छत्तसंजुदाणं, जीवाणं लद्धिहीणाणं ॥407॥

पद्यानुवाद:

जिनदेव का यह धर्म पाया, नहिं अनादि काल से।
पहले कभी मिथ्यात्वयुत अरु, लब्धि विरहित जीव ने ॥407॥

अर्थ: [ इदि एसो जिणधम्मो ] इस प्रकार से यह जिनेश्वरदेव का धर्म [ अणाइकाल वि ] अनादि काल में [ लद्धिहीणाणं ] जिनको स्व-काल आदि की प्राप्ति नहीं हुई है, ऐसे [ मिच्छत्तसंजुदाणं जीवाणं ] मिथ्यात्वसहित जीवों के [ अलद्धपुव्वो ] अलब्धपूर्व है, अर्थात् पहिले कभी नहीं पाया गया (प्राप्त हुआ)।


एदे दहप्पयारा, पावकम्मस्स णासिया भणिया।
पुण्णस्स य संजणया, पर पुण्णत्थं ण कायव्वा ॥408॥

पद्यानुवाद:

दशधर्म है यह पापनाशक, पुण्य-उत्पादक कहा।
किन्तु केवल पुण्य करने के लिये कर्तव्य ना ॥408॥

अर्थ: [ एदे दहप्पयारा ] ये दश प्रकार के धर्म के भेद, [ पावकम्मस्स णासिया ] पापकर्म को तो नाश करनेवाले [ य पुण्णस्स संजणया ] और पुण्यकर्म को उत्पन्न करनेवाले [ भणिया ] कहे गये हैं [ पर पुण्णत्थं ण कायव्वा ] परन्तु केवल पुण्य ही के प्रयोजन से इनको अङ्गीकार करना उचित नहीं है।


पुण्णं पि जो समच्छदि, संसारो तेण ईहिदो होदि।
पुण्णं सुग्गई हेदुं, पुण्णखएणेव णिव्वाणं॥409॥

पद्यानुवाद:

जो पुण्य को है चाहता, संसार ही वह चाहता।
पुण्य शुभ गति हेतु एवं मोक्ष, शुभ क्षय से कहा॥409॥

अर्थ: [ जो पुण्णं पि समच्छदि ] जो पुण्य को चाहता है, [ तेण संसारो ईहिदो होदि ] वह पुरुष, संसार ही को चाहता है [ पुण्णं सुग्गई हेदुं ] क्योंकि पुण्य, सुगति के बन्ध का कारण है [ णिव्वाणं पुण्णखएणेव ] और मोक्ष, पुण्य के भी क्षय से होता है।


जो अहिलसेदि पुण्णं, सकसाओ विसयसोक्खतण्हाए।
दूरे तस्स विसोही, विसोहिमूलाणि पुण्णाणि॥410॥

पद्यानुवाद:

कषाययुत हो विषय तृष्णा से जो चाहे पुण्य को।
उसको विशुद्धि दूर है, जो मूल कारण पुण्य की॥410॥

अर्थ: [ जो सकसाओ विसयसोक्खतण्हाए पुण्णं अहिलसेदि ] जो कषायसहित होता हुआ, विषयसुख की तृष्णा से पुण्य की अभिलाषा करता है, [ तस्स विसोही दूरे ] उसके (मन्दकषाय के अभाव के कारण) विशुद्धता दूर है [ पुण्णाणि विसोहिमूलाणि ] और विशुद्धता है मूलकारण जिसका, ऐसा पुण्यकर्म है।


पुण्णासाए ण पुण्णं, जदो णिरीहस्स पुण्णसंपत्ती।
इय जाणिऊण, जइणो, पुण्णे वि म आयरं कुणह॥411॥

पद्यानुवाद:

पुण्य वाञ्छा से न हो, इच्छा रहित को पुण्य हो।
यह जानकर भी हे यतीश्वर! पुण्य-आदर मत करो॥411॥

अर्थ: [ जदो पुण्णासाए पुण्णं ण ] क्योंकि पुण्य की वाँछा से तो पुण्यबन्ध होता नहीं है [ णिरीहस्स पुण्णसंपत्ती ] और वाँछारहित पुरुष के पुण्य का बन्ध होता है; [ जइणो इय जाणिऊण ] इसलिए हे यतीश्वरों! ऐसा जानकर [ पुण्णे वि म आयरं कुणह ] पुण्य में भी आदर (वाँछा) मत करो।


पुण्णं बंधदि जीवो, मंदकसाएहि परिणदो संतो।
तम्हा मंदकसाया, हेऊ पुण्णस्स ण हि वंछा॥412॥

पद्यानुवाद:

परिमाण मन्द कषाय से है, पुण्य बँधता जीव को।
इसलिए मन्द कषाय हेतु, पुण्य का, नहिं वाञ्छा॥412॥

अर्थ: [ जीवो मंदकसाएहि परिणदो संतो ] जीव, मन्दकषायरूप परिणमता हुआ, [ पुण्णं बंधदि ] पुण्यबन्ध करता है, [ तम्हा पुण्णस्स हेऊ मंदकसाया ] इसलिए पुण्यबन्ध का कारण मन्दकषाय है; [ वंछा ण हि ] वाँछा, पुण्यबन्ध का कारण नहीं है।


किं जीवदया धम्मो, जण्णे हिंसा वि होदि किं धम्मो।
इच्चेवमादिसंका, तदकरणं जाण णिस्संका॥413॥

पद्यानुवाद:

क्या जीव रक्षा धर्म है, या यज्ञ हिंसा भाव में।
इत्यादि शंका जो करे नहिं, वह निःशंकित अंग हैं॥413॥

अर्थ: [ किं जीवदया धम्मो ] यह विचार करना कि क्या जीवदया धर्म है ? [ जण्णे हिंसा वि होदि किं धम्मो ] अथवा यज्ञ में पशुओं के वधरूप हिंसा होती है, वह धर्म है ? [ इच्चेवमादिसंका ] इत्यादि धर्म में संशय होना, वह शङ्का है। [ तदकरणं णिस्संका जाण ] इसका नहीं करना, वह निःशङ्का है - ऐसा जान।


दयभावो वि य धम्मो, हिंसाभावो ण भण्णदे धम्मो।
इदि संदेहाभावो, णिस्संका णिम्मला होदि॥414॥

पद्यानुवाद:

दयामय ही धर्म है, नहिं धर्म हिंसाभाव में।
इस तरह निःसन्देह श्रद्धा, वह निःशंकित अंग है॥414॥

अर्थ: [ दयभावो वि य धम्मो ] निश्चय से दयाभाव ही धर्म है, [ हिंसाभावो धम्मो ण भण्णदे ] हिंसाभाव धर्म नहीं कहलाता है - [ इदि ] ऐसा निश्चय होने पर [ संदेहाभावो ] सन्देह का अभाव होता है, [ णिम्मला णिस्संका होदि ] वह ही निर्मल निःशङ्कितगुण है।


जो सग्गसुहणिमित्तं, धम्मं णायरदि दूसहतवेहिं।
मोक्खं समीहमाणो, णिक्खंखा जायदे तस्स॥415॥

पद्यानुवाद:

जो स्वर्ग सुख के लिये, दुर्धर तपश्चरण नहीं करे।
धर्म करता मोक्ष के ही लिए निःकाँक्षित वही॥415॥

अर्थ: [ जो ] जो सम्यग्दृष्टि, [ दूसहतवेहिं ] दुद्धर तप से भी [ मोक्खं समीहमाणो ] मोक्ष की ही वाँछा करता हुआ [ सग्गसुहणिमित्तं धम्मं णायरदि ] स्वर्गसुख के लिये धर्म का आचरण नहीं करता, [ तस्स णिक्खंखां जायदे ] उसके निःकांक्षितगुण होता है।


दहविहधम्मजुदाणं, सहावदुग्गंधअसुइदेहेसु।
जं णिंदणं ण कीरइ, णिव्विदिगिंछा गुणो सो हु॥416॥

पद्यानुवाद:

दुर्गन्ध एवं अशुद्धि तन, दश धर्म युत मुनिराज का।
लख कर नहीं निन्दा करे, सो निर्विचिकित्सा गुण कहा॥416॥

अर्थ: [ दहविहधम्मजुदाणं ] दश प्रकार के धर्मसहित शरीर, [ सहावदुग्गंध -असुइदेहेसु ] जो स्वभाव से दुर्गन्धित और अशुचि है और स्नानादि संस्कार के अभाव से बाह्य में विशेष अशुचि और दुर्गन्धित दिखाई देता है; उसकी [ जं णिंदणं ण कीरइ ] निन्दा (अवज्ञा) नहीं करना, [ सो हु णिव्विदिगिंछा गुणो ] वह निर्विचिकित्सागुण है।


भयलज्जालाहादो, हिंसारंभो ण मण्णदे धम्मो।
जो जिणवयणे लीणो, अमूढदिट्ठी हवे सो दु॥417॥

पद्यानुवाद:

भय लाज या लाभादि से जो धर्म हिंसारम्भ में।
नहिं मानता, रत जिनवचन में मूढ़ दृष्टि नहिं उसे॥417॥

अर्थ: [ जो ] जो [ भयलज्जालाहादो हिंसारंभो धम्मो ण मण्णदे ] भय, लज्जा और लाभ से हिंसा के आरम्भ को धर्म नहीं मानता है, [ जिणवयणे लीणो ] और जिनवचनों में लीन है; भगवान् ने धर्म, अहिंसा ही कहा है - ऐसी दृढ़ श्रद्धा युक्त है, [ सो दु अमूढदिट्ठी हवे ] वह पुरुष अमूढदृष्टिगुण संयुक्त है।


जो परदोसं गोवदि, णियसुकयं जो ण पयासदे लोए।
भवियव्वभावणरओ, उवगूहणकारओ सो हु॥418॥

पद्यानुवाद:

पर दोष को जो ढाँकता, निज गुण प्रसिद्ध नहीं करे।
भवितव्य को भावे सदा जो, उसे उपगुहन कहें॥418॥

अर्थ: [ जो परदोसं गोवदि ] जो सम्यग्दृष्टि दूसरे के दोषों को छिपाता है, [ णियसुकयं लोए जो ण पयासदे ] अपने सुकृत (पुण्य) को लोक में प्रकाशित नहीं करता फिरता है, [ भवियव्वभावणरओ ] ऐसी भावना में लीन रहता है कि जो भवितव्य है, वह होता है तथा होगा, [ सो हु उवगूहणकारओ ] वह उपगूहनगुण करनेवाला है।


धम्मादो चलमाणं, जो अण्णं संठवेदि धम्मम्मि।
अप्पाणं सुदिढयदि, ठिदिकरणं होदि तस्सेव॥419॥

पद्यानुवाद:

यदि कोई च्युत हो धर्म से तो, उसे स्थापित करे।
स्वयं को भी दृढ़ करे, जो उसे स्थितिकरण है॥419॥

अर्थ: [ जो धम्मादो चलमाणं अण्णं धम्मम्मि संठवेदि ] जो धर्म से चलायमान होते हुए दूसरे को धर्म में स्थापित करता है, [ अप्पाणं सुदिढयदि ] और अपने आत्मा को भी चलायमान होने से दृढ़ करता है, [ तस्सेव ठिदिकरणं होदि ] उसके निश्चय से स्थितिकरणगुण होता है।


जो धम्मिएसु भत्तो, अणुचरणं कुणदि परमसद्धाए।
पियवयणं जंपंतो, वच्छल्लं तस्स भव्वस्स॥420॥

पद्यानुवाद:

धर्मीजनों में भक्तियुत, अनुचरण उनका जो करे।
प्रिय वचन श्रद्धासहित बोले, उसे गुण वात्सल्य है॥420॥

अर्थ: [ जो धम्मिएसु भत्तो ] जो सम्यग्दृष्टि जीव, धार्मिक, अर्थात् सम्यग्दृष्टि श्रावकों तथा मुनियों में भक्तिवान् हो, [ अणुचरणं कुणदि ] उनके अनुसार प्रवृत्ति करता हो, [ परमसद्धाए पियवयणं जंपंतो ] परम श्रद्धा से प्रिय वचन बोलता हो, [ तस्स भव्वस्स वच्छल्लं ] उस भव्य के वात्सल्यगुण होता है।


जो दसभेयं धम्मं, भव्वजणाणं पयासदे विमलं।
अप्पाणं पि पयासदि, णाणेण पहावणा तस्स॥421॥

पद्यानुवाद:

जो भव्य जीवों में प्रकाशित करे दशविध धर्म को।
निज ज्ञान से निज को प्रकाशे, प्रभावना उस भव्य को॥421॥

अर्थ: [ जो दसभेयं धम्मं भव्वजणाणं ] जो सम्यग्दृष्टि दश भेदरूप धर्म को भव्यजीवों के निकट [ णाणेण ] अपने ज्ञान से [ विमलं पयासदे ] निर्मल प्रगट करे [ अप्पाणं पि पयासदि ] तथा अपनी आत्मा को दश प्रकार के धर्म से प्रकाशित करे, [ तस्स पहावणा ] उसके प्रभावनागुण होता है।


जिणसासणमाहप्पं, बहुविहजुत्तीहि जो पयासेदि।
तह तिव्वेण तवेण य, पहावणा णिम्मला तस्स॥422॥

पद्यानुवाद:

बहु भाँति युक्ति और अति तप, से प्रकाशित जो करे।
माहात्म्य जिन शासन करे, निर्मल प्रभावना हो उसे॥422॥

अर्थ: [ जो बहुविहजुत्तीहि ] जो सम्यग्दृष्टि पुरुष अपने ज्ञान के बल से, अनेक प्रकार की युक्तियों से वादियों का निराकरण कर तथा न्याय, व्याकरण, छन्द, अलङ्कार, साहित्य, विद्या से उपदेश वा शास्त्रों की रचना कर [ तह तिव्वेण तवेण य ] तथा अनेक अतिशय, चमत्कार, पूजा-प्रतिष्ठा और महान् दुद्धर तपश्चरण से [ जिणसासणमाहप्पं ] जिनशासन के माहात्म्य को [ पयासेदि ] प्रगट करे, [ तस्स पहावणा णिम्मला ] उसके प्रभावनागुण निर्मल होता है।


जो ण कुणदि परतत्तिं, पुणु पुणु भावेदि सुद्धमप्पाणं।
इंदियसुहणिरवेक्खो, णिस्संकाईगुण तस्स॥423॥

पद्यानुवाद:

निन्दा न पर की करे, निज शुद्धात्म को भावे सदा।
चाहे न इन्द्रिय सौख्य को, हों गुण निशंकादिक उसे॥423॥

अर्थ: [ जो परतत्तिं ण कुणदि ] जो पुरुष दूसरों की निन्दा नहीं करता है, [ सुद्धमप्पाणं पुणु पुणु भावेदि ] शुद्ध आत्मा को बार-बार भाता (भावना करता) है [ इंदियसुहणिरवेक्खो ] और इन्द्रियसुख की अपेक्षा (वाँछा)-रहित होता है, [ तस्स णिस्संकाईगुणा ] उसके निःशङ्कित आदि अष्ट गुण अहिंसा धर्मरूप सम्यक्त्व होता है।


णिस्संकापहुडिगुणा, जह धम्मे तह य देवगुरुतच्चे।
जाणेहि जिणमयादो, सम्मत्तविसोहया एदे॥424॥

पद्यानुवाद:

ये अष्ट गुण ज्यों धर्म में, त्यों देव-गुरु-अरु तत्त्व में।
जानों इन्हें सिद्धान्त से, सम्यक्त्व की शुद्धि करें॥424॥

अर्थ: [ णिस्संकापहुडिगुणा जह धम्मे तह य देवगुरुतच्चे ] ये निःशङ्कित आदि आठ गुण जैसे धर्म में प्रगट होते कहे गये हैं, वैसे ही देव के स्वरूप में तथा गुरु के स्वरूप में और षड्द्रव्य, पञ्चास्तिकाय, सप्त तत्त्व, नव पदार्थों के स्वरूप में होते हैं, [ जिणमयादो जाणेहि ] इनको प्रवचन सिद्धान्त से जानना चाहिए। [ एदे सम्मत्तविसोहया ] ये आठ गुण सम्यक्त्व को निरतिचार विशुद्ध करनेवाले हैं।


धम्मं ण मुणदि जीवो, अहवा जाणेइ कह व कट्ठेण।
काउं तो वि ण सक्कदि, मोहपिसाएण भोलविदो॥425॥

पद्यानुवाद:

धर्म को जाने नहीं, यदि जान भी ले कष्ट से।
भ्रमित होकर मोह से, यह धर्म कर सकता नहीं॥425॥

अर्थ: [ जीवो धम्मं ण मुणदि ] इस संसार में पहले तो जीव, धर्म को जानता ही नहीं है [ अहवा कह व कट्ठेण जाणेइ ] अथवा किसी बड़े कष्ट से जान भी जाता है तो [ मोहपिसाएण भोलविदो ] मोह पिशाच से भ्रमित किया हुआ [ काउं तो वि ण सक्कदि ] करने को समर्थ नहीं होता है।


जह जीवो कुणइ रइं, पुत्तकलत्तेसु कामभोगेसु।
तह जइ जिणिंदधम्मे, तो लीलाए सुहं लहदि॥426॥

पद्यानुवाद:

यह जीव करता जिस तरह रति, नारि सुत भोगादि में।
जिनधर्म में हो प्रतीति वैसी, सुख लहे क्षणमात्र में॥426॥

अर्थ: [ जह जीवो ] जैसे यह जीव [ पुत्तकलत्तेसु कामभोगेसु रइं कुणइ ] पुत्रकलत्र में तथा काम भोग में रति (प्रीति) करता है, [ तह जइ जिणिंदधम्मे तो ] वैसे ही यदि जिनेन्द्र के वीतराग धर्म में करे तो [ लीलाए सुहं लहदि ] लीलामात्र (शीघ्र काल) में ही सुख को प्राप्त हो जाता है।


लच्छिं वंछेइ णरो, णेव सुधम्मेसु आयरं कुणइ।
बीएण विणा कत्थ वि, किं दोसदि सस्सणिप्पत्ति॥427॥

पद्यानुवाद:

लक्ष्मी को चाहते पर, धर्म में प्रीती नहीं।
लक्ष्मी कैसे मिले ज्यों धान्य बीज बिना नहीं॥427॥

अर्थ: [ णरो लच्छिं वंछेइ ] यह जीव, लक्ष्मी को चाहता है [ सुधम्मेसु आयरं णेव कुणइ ] और जिनभाषित मुनि - श्रावक धर्म में आदर (प्रीति) नहीं करता है, सो लक्ष्मी का कारण तो धर्म है, उसके बिना कैसे आवे ? [ वीएण विणा सस्सणिप्पत्ति कत्थ वि किं दीसदि ] जैसे बीज के बिना धान्य की उत्पत्ति क्या कहीं दिखाई देती है ? नहीं दिखाई देती है।


जो धम्मत्थो जीवो, सो रिउवग्गे वि कुणदि खमभावं।
ता परदव्वं वज्जइ, जणणिसमं गणइ परदारं ॥428॥

ता सव्वत्थ वि कित्ती, ता सव्वस्स वि हवेइ वीसासो।
ता सव्वं पिय भासइ, ता शुद्धं माणसं कुणई ॥429॥

पद्यानुवाद:

धर्मस्थित जीव, शत्रु समूह पर धारे क्षमा।
पर - द्रव्य को नहिं ग्रहे, पर - स्त्री लखे जननी समा ॥428॥

लोक में हो कीर्ति उसकी, सब करें विश्वास भी।
प्रिय वचन सबसे कहे, वह शुद्ध निज - पर मन करे ॥429॥

अर्थ (गाथा 428 से 429): [ जो जीवो धम्मत्थो ] जो जीव, धर्म में स्थित है, [ सो रिउवग्गे वि खमभावं कुणदि ] वह शत्रुओं के समूह पर भी क्षमाभाव करता है; [ ता परदव्वं वज्जइ ] दूसरे के द्रव्य को त्यागता है, ग्रहण नहीं करता है; [ परदारं जणणिसमं गणइ ] परस्त्री को माता - बहिन - कन्या के समान समझता है। [ ता सव्वत्थ वि कित्ती ] जो जीव, धर्म में स्थित है तो उसकी सब लोक में कीर्ति होती है [ ता सव्वस्स वि वीसासो हवेइ ] उसका सब लोक विश्वास करता है, [ ता सव्वं पिय भासइ ] वह पुरुष सबको प्रियवचन कहता है, जिससे कोई दुःख नहीं पाता है [ ता सुद्धं माणसं कुणई ] और वह पुरुष अपने तथा दूसरे के मन को शुद्ध (उज्जवल) करता है, किसी को इससे कालिमा नहीं रहती है, वैसे ही इसको भी किसी से कालिमा (मानसिक कुटिलता) नहीं रहती है।


उत्तमधम्मेण जुदो, होदि तिरक्खो वि उत्तमो देवो।
चंडालो वि सुरिंदो, उत्तमधम्मेण संभवदि॥430॥

अग्गी वि य होदि हिमं, होदि भुयंगो वि उत्तम रयणं।
जीवस्स सुधम्मादो, देवा वि य किंकरा होंति॥431॥

पद्यानुवाद:

धर्म से संयुक्त हो, तिर्यञ्च उत्तम देव हो।
धर्म उत्तम युक्त हो, चाण्डाल भी देवेन्द्र हो॥430॥

अग्नि शीतल हो तथा, उत्तम रतन हो सर्प भी।
देव भी हो दास उत्तम, धर्म के सुप्रभाव से॥431॥

अर्थ (गाथा 430 से 431): [ उत्तमधम्मेण जुदो तिरक्खो वि उत्तमो देवो होदि ] सम्यक्त्वसहित उत्तमधर्म से युक्त तिर्यञ्च भी उत्तमदेव होता है, [ उत्तमधम्मेण चंडालो वि सुरिंदो संभवदि ] सम्यक्त्वसहित उत्तमधर्म से चाण्डाल भी देवों का इन्द्र हो जाता है।

[ जीवस्स सुधम्मादो ] इस जीव के उत्तमधर्म के प्रभाव से [ अग्गी वि य हिमं होदि ] अग्नि तो हिम (शीतल / पाला) हो जाती है; [ भुयंगो वि उत्तम रयणं होदि ] साँप भी उत्तम रत्नों की माला हो जाता है; [ देवा वि य किंकरा होंति ] देव भी किंकर हो जाते हैं।


अलियवयणं पि सच्चं, उज्जमरहिए वि लच्छिसंपत्ती।
धम्मपहावेण णरो, अणओ वि सुहंकारो होदि॥432॥

पद्यानुवाद:

झूठे वचन भी सत्य हों, उद्यम रहित धनवान हो।
सत् धर्म के सुप्रभाव से, नर के सुखद सब कार्य हों॥432॥

अर्थ: [ धम्मपहावेण णरो ] धर्म के प्रभाव से जीव के [ अलियवयणं पि सच्चं ] झूठ वचन भी सत्य वचन हो जाते हैं; [ उज्जमरहिए वि लच्छिसंपत्ती ] उद्यमरहित को भी लक्ष्मी की प्राप्ति हो जाती है, [ अणओ वि सुहंकारो होदि ] और अन्याय कार्य भी सुख के करनेवाले हो जाते हैं।


देवो वि धम्मचत्तो, मिच्छत्तवसेण तरुवरो होदि।
चक्की वि धम्मरहिओ, णिवडइ, णरए ण संदेहो ॥433॥

पद्यानुवाद:

मिथ्यात्व से हो धर्मच्युत, सुर जन्म ले एकेन्द्रि में।
शंका नहीं कि धर्मच्युत, चक्री जनम ले नरक में॥433॥

अर्थ: [ धम्मचत्तो मिच्छत्तवसेण ] धर्मरहित, मिथ्यात्व के वश से [ देवो वि तरुवरो होदि ] देव भी वनस्पतिकायिक एकेन्द्रिय जीव हो जाता है; [ धम्मरहिओ चक्की वि णरए णिवडइ ] धर्मरहित चक्रवर्ती भी नरक में जा पड़ता है, [ ण संदेहो ] उसमें भी कोई सन्देह नहीं है।


धम्मविहीणो जीवो, कुणइ असक्कं पि साहसं जइ वि।
तो ण वि पावदि इट्ठं, सुट्ठुअणिट्ठं परं लहदि॥434॥

पद्यानुवाद:

धर्म विरहित जीव करता, अति पराक्रम भी यदि।
पर इष्ट प्राप्ति हो नहीं, अनिष्ट हो उत्कृष्ट भी॥434॥

अर्थ: [ धम्मविहीणो जीवो ] धर्मरहित जीव, [ जइ वि असक्कं साहसं पि कुणइ ] यद्यपि बड़ा असह्य साहस (पराक्रम) भी करता है [ तो इट्ठं सुट्ठु ण वि पावदि ] तो भी उसको इष्ट वस्तु की प्राप्ति नहीं होती है; [ परं अणिट्ठं लहदि ] केवल उल्टी उत्कट अनिष्ट की प्राप्ति होती है।


इय पच्चक्खं पेच्छह धम्माहम्माण विविहमाहप्पं।
धम्मं आयरह सया, पावं दूरेण परिहरह॥435॥

पद्यानुवाद:

इस तरह धर्म अधर्म की, बहुभाँति महिमा देख कर।
धर्म का आदर करो, नित पाप तज दो दूर से॥435॥

अर्थ: [ इय धम्माहम्माण विविहमाहप्पं पच्चक्खं पेच्छह ] हे प्राणियों! इस प्रकार से धर्म और अधर्म का अनेक प्रकार का माहात्म्य प्रत्यक्ष देखकर, [ सया धम्मं आयरह ] तुम सदा धर्म का आदर करो [ पावं दूरेण परिहरह ] और पाप को दूर ही से छोड़ो।


द्वादश तप

बारसभेओ भणिओ, णिज्जरहेऊ तवो समासेण।
तस्स पयारा एदे, भणिज्जमाणा मुणेयव्वा॥436॥

पद्यानुवाद:

निर्जरा के हेतु कहे, बारह तप संक्षेप में।
अब भेद उनके जो कहेंगे, तुम उन्हें भी जान लो॥436॥

अर्थ: [ णिज्जरहेऊ तवो बारसभेओ समासेण भणिओ ] कर्मनिर्जरा का कारण तप, बारह प्रकार का संक्षेप से जिनागम में कहा गया है, [ तस्स पयारा एदे भणिज्ज माणा मुणेयव्वा ] उसके भेद जो अब कहेंगे, सो जानना चाहिए।


उवसमणं अक्खाणं, उववासो वण्णिदो मुणिंदेहि।
तम्हा भुंजुंता वि य जिदिंदिया होंति उववासा॥437॥

पद्यानुवाद:

इन्द्रियों के उपशमन उपवास मुनिवर ने कहा।
आहार करते हुए भी हैं, जितेन्द्रिय उपवास युत॥437॥

अर्थ: [ मुणिंदेहि अक्खाणं उवसमणं उववासा वण्णिदो ] मुनिन्द्रों ने संक्षेप में इन्द्रियों को विषयों में न जाने देने को; मन को अपने आत्मस्वरूप में लगाने को उपवास कहा है; [ तम्हा जिदिंदिया भुंजुंता वि य उववासा होंति ] इसलिये जितेन्द्रिय, आहार करते हुए भी उपवाससहित ही होते हैं।


जो मणइंदियविजई, इहभवपरलोयसोक्खणिरवेक्खो।
अप्पाणे विय णिवसइ, सज्झायपरायणो होदि ॥438॥

कम्माणणिज्जरट्ठं, आहारं परिहरेइ लीलाए।
एगदिणादिपमाणं, तस्स तवं अणसणं होदि ॥439॥

पद्यानुवाद:

निरपेक्ष हो इस लोक परभव सौख्य मन इन्द्रियजयी।
स्वाध्याय में तत्पर सदा, निज रूप में लवलीन हैं ॥438॥

एक दिन परिमाण ले, आहार त्यागे हर्ष से।
कर्म क्षय के लिए जो जिन कहें अनशन तप उसे ॥439॥

अर्थ (गाथा 438 से 439): [ जो मणइंदियविजई ] जो मन और इन्द्रियों को जीतनेवाला है, [ इहभवपरलोयसोक्खणिरवेक्खो ] इस भव और पर भव के विषयसुखों में अपेक्षारहित है, वाँछा नहीं करता है; [ अप्पाणे विय णिवसइ ] अपने आत्मस्वरूप में ही रहता है [ सज्झायपरायणों होदि ] तथा स्वाध्याय में तत्पर है [ एगदिणादिपमाणं ] और एक दिन की मर्यादा से, [ कम्माण णिज्जरट्ठं ] कर्मों की निर्जरा के लिये [ लीलाए आहारं परिहरेइ ] लीलामात्र ही क्लेशरहित हर्ष से आहार को छोड़ता है, [ तस्स अणसणं वतं होदि ] उसके अनशनतप होता है।


उववासं कुव्वाणो, आरंभं जो करेदि मोहादो।
तस्स किलेसो अवरं, कम्माणं णेव णिज्जरणं॥440॥

पद्यानुवाद:

उपवास करता हुआ भी, आरम्भ करता मोह से।
क्लेश हो उसको क्षुधा का, कर्मक्षय होवे नहीं॥440॥

अर्थ: [ जो उववासं कुव्वाणो ] जो उपवास करता हुआ, [ मोहादो आरंभं करेदि ] मोह से आरम्भ (गृहकार्यादि) को करता है, [ तस्स अवरं किलेसो ] उसके पहले तो गृहकार्य का क्लेश था ही; दूसरा भोजन के बिना क्षुधा-तृषा का और क्लेश हो गया; [ कम्माण णिज्जरणं णेव ] कर्मों का निर्जरण तो नहीं हुआ।


आहारगिद्धिरहिओ, चरियामग्गेण पासुगं जोग्गं।
अप्पयरं जो भुंजइ, अवमोदरियं तवं तस्स॥441॥

जो पुण कित्तिणिमित्तं, मायाए मिट्ठभिक्खलाहट्ठं।
अप्पं भुज्जदि भोज्जं, तस्स तवं णिप्फलं बिदियं॥442॥

पद्यानुवाद:

आहार गृद्धि से रहित, शास्त्रोक्त प्रासुक योग्य जो।
आत्यल्प ले आहार, अवमोदर्य तप होता उसे॥441॥

कीर्ति एवं मिष्ट भोजन, चाहकर मायादि से।
जो करे अवमोदर्य उसका, तप सभी निष्फल अरे॥442॥

अर्थ (गाथा 441 से 442): [ जो आहारगिद्धिरहिओ ] जो तपस्वी, आहार की अति चाह से रहित होकर, [ चरियामग्गेण जोग्गं पासुगं ] शास्त्रोक्त चर्या की विधि से, योग्य प्रासुक आहार [ अप्पयरं भुंजइ ] अति अल्प लेता है, [ तस्स अवमोदरियं तवं ] उसके अवमौदर्य-तप होता है। [ जो पुण कित्तिणिमित्तं ] जो मुनि, कीर्ति के निमित्त तथा [ मायाए मिट्ठभिक्खलाहट्ठं ] माया (कपट) से और मिष्ट भोजन के लाभ के लिये [ अप्पं भोज्जं भुंजदि ] अल्प भोजन करता है, अर्थात् तप का नाम करता है, [ तस्स बिदियं तवं णिप्फलं ] उसके दूसरा अवमौदर्यतप निष्फल है।


एगादिगिहपमाणं, किं वा संकप्पकप्पियं विरसं।
भोज्जं पसुव्व भुंजदि, वित्तिपमाणं तवो तस्स॥443॥

पद्यानुवाद:

एकादि गृह परिमाण ले, दातार-रस की प्रतिज्ञा।
पशुवत करे भोजन उसे है वृत्तिपरिसंख्यान तप॥443॥

अर्थ: [ एगादिगिपमाणं ] जब मुनि, आहार के लिए चले, तब पहले मन में ऐसी प्रतिज्ञा करे की आज एक ही घर आहार मिलेगा तो लेंगे, नहीं तो लौट आवेंगे तथा दो घर तक जाएँगे। [ किं वा संकप्पकप्पिय विरसं ] एक रस की, देनेवाले की, पात्र की प्रतिज्ञा करे कि ऐसा दातार, ऐसी रीति से, ऐसे पात्र में लेकर देगा तो लेंगे तथा आहार की प्रतिज्ञा करे कि सरस-नीरस या अमुक अन्न मिलेगा तो लेंगे - इत्यादि वृत्ति की संख्या (गणना) प्रतिज्ञा मन में विचार कर चले, वैसी ही विधि से मिले तो आहार ले अन्यथा न ले [ भोज्जं पसु व्व भुंजदि ] और आहार, पशु-गौ आदि की तरह करे (जैसे, गौ इधर-उधर नहीं देखती है, चरने ही की तरफ देखती है), [ तस्स वित्तिपमाणं तवो ] उसके वृत्तिपरिसंख्यानतप है।


संसारदुक्खतट्ठो, विससमविसयं विचिंतमाणो जो।
णीरसभोज्जं भुंजइ, रसचाओ तस्स सुविसुद्धो॥444॥

पद्यानुवाद:

संसार दुःख से तप्त हो, विषसम विषय हैं चिन्तते।
भोजन करें नीरस, उन्हें रसत्याग तप निर्मल अरे॥444॥

अर्थ: [ जो संसारदुक्खतट्ठो विससमविसयं विचिंतमाणो ] जो मुनि, संसार के दुःख से तप्तायमान होकर ऐसे विचार करता है कि इन्द्रियों के विषय, विषसमान हैं। विष खाने पर तो एक ही बार मरता है और विषय-सेवन करने पर बहुत जन्म-मरण होते हैं - ऐसा विचार कर [ णीरसभोज्जं भुंजइ ] नीरस भोजन करता है, [ तस्सं रसचाओ सुविसुद्धो ] उसके रसपरित्यागतप निर्मल होता है।


जो रायदोसहेदू आसणसिज्जादियं परिच्चयइ।
अप्पा णिव्विसय सया, तस्स तवो पंचमो परमो॥445॥

पद्यानुवाद:

रागादि हेतुक शयन आसन, आदि को जो परित्यजे।
लीन निज में रहे तप है, विविक्त शय्यासन उन्हें॥445॥

अर्थ: [ जो रायदोसहेदू ] जो मुनि, राग-द्वेष के कारण (जो राग-द्वेष के कारण हैं, ऐसे) [ आसणसिज्जादियं परिच्चयइ ] आसन-शय्या आदि को छोड़ता है [ अप्पा णिव्विसय सया ] तथा सदा अपने आत्मस्वरूप में रहता है और इन्द्रियों के विषयों से विरक्त होता है, [ तस्स पंचमो तवो परमो ] उस मुनि के पाँचवाँ तप, विविक्तशय्यासन उत्कृष्ट होता है।


पूजादिसु णिरवेक्खो, संसारसरीरभोगणिव्विण्णो।
अब्भंतरतवकुसलो, उवसमसीलो महासंतो॥446॥

जो णिवसेदि मसाणे, वणगहणे णिज्जरो महाभीमे।
अण्णत्थ वि एयंते, तस्स वि एदं तवं होदि॥447॥

पद्यानुवाद:

पूजादि से निरपेक्ष, तन संसार भोग विरक्त हो।
कुशल अन्तर तप, महामुनि शान्त परिणामी अहो॥446॥

वास करते महाभयंकर, गहन वन एकान्त में।
मशान में जो रहें तप हो, विविक्तशय्यासन उन्हें॥447॥

अर्थ (गाथा 446 से 447): [ जो पूजादिसु णिरवेक्खो ] जो महामुनि, पूजा आदि में निरपेक्ष हैं, अर्थात् अपनी पूजा महिमादि नहीं चाहते हैं; [ संसारसरीरभोगणिव्विण्णो ] संसार, शरीर और भोगों से विरक्त हैं; [ अब्भंतरतवकुसलो ] स्वाध्याय, ध्यान आदि अन्तरङ्ग तपों में प्रवीण हैं; ध्यानाध्ययन का निरन्तर अभ्यास रखते हैं; [ उवसमसीलो ] उपशमशील मन्दकषायरूप, अर्थात् शान्तपरिणाम ही है स्वभाव जिनका, ऐसा है तथा [ महासंतो ] महा पराक्रमी हैं; क्षमादिपरिणाम युक्त हैं; [ मसाणे वणगहणे णिज्जणे महाभीमे अण्णत्थ वि एयंते णिवसेदि ] श्मशानभूमि में, गहन वन में, निर्जन स्थान में, महाभयानक उद्यान में और अन्य भी ऐसे एकान्त स्थानों में रहते हैं, [ तस्स वि एदं तवं होदि ] उसके निश्चय से यह विविक्तशय्यासनतप होता है।


दुस्सहउवसग्गजई, आतावणसीयवायखिण्णो वि।
जो ण वि खेदं गच्छदि, कायकिलेसो तवो तस्स॥448॥

पद्यानुवाद:

वात शीतातप हो, पर जीतते उपसर्ग जो।
खेद नहिं करते उन्हें, तप काय क्लेश कहा अहो॥448॥

अर्थ: [ जो दुस्सहउवसग्गई ] जो मुनि, दुःसह उपसर्ग को जीतनेवाला है; [ आतावणसीयवायखिण्णो वि ] आताप, शीत, वात पीड़ित होकर भी खेद को प्राप्त नहीं होता है; [ खेदं वि ण गच्छदि ] चित्त में क्षोभ (क्लेश) भी नहीं करता है, [ तस्स कायकिलेसो तवो ] उस मुनि के कायक्लेश नामक तप होता है।


दोसं ण करेदि सयं, अण्णं पि ण कारएदि जो तिविहं।
कुव्वाणं पि ण इच्छदि, तस्स विसोही परा होदि॥449॥

पद्यानुवाद:

खुद नहिं करें जो दोष, पर से नहिं करावें, त्रिविध जो।
जो करें, अनुमोदें नहीं, उत्तम विशुद्धि उन्हें हो॥449॥

अर्थ: [ जो तिविहं सयं दोसं ण करेदि अण्णं पि ण कारएदि ] जो मुनि, मन-वचन-काय से स्वयं दोष नहीं करता है, दूसरे से भी दोष नहीं कराता है, और [ कुव्वाणं पि ण इच्छदि ] करते हुए को भी अच्छा नहीं मानता है, [ तस्स परा विसोही होदि ] उसके उत्कृष्ट विशुद्धि होती है।


अह कह वि पमादेण य, दोसो जदि एदि तं पि पयडेदि।
णिद्दोससाहुमूले, दसदोसविवज्जिदो होदुं ॥450॥

पद्यानुवाद:

अथवा किसी प्रमादवश, चारित्र में यदि दोष हो।
निर्दोष साधु समक्ष दसविध, दोष टाल प्रकट करे ॥450॥

अर्थ: [ अह कह वि पमादेण य दोसो जदि एदि तं पि ] अथवा किसी प्रमाद से अपने चरित्र में दोष आया हो तो उसको [ णिद्दोससाहुमूले दसदोसविवज्जिदो होदुं पयडेदि ] निर्दोष आचार्य के पास दश दोषों से रहित होकर प्रकट करे, आलोचना करे।


जं किं पि तेण दिण्णं, तं सव्वं सो करेदि सद्धाए।
णो पुण हियए संकदि, किं थोवं किं पि वहुयं वा॥451॥

पद्यानुवाद:

जो दिया प्रायश्चित गुरु ने, ग्रहण श्रद्धा से करे।
यह अल्प है या अधिक है, उस में विकल्प नहीं करे॥451॥

अर्थ: [ जं किं पि तेण दिण्णं तं सव्वं सो सद्धाए करेदि ] दोषों की आलोचना करने के बाद में जो कुछ आचार्य ने प्रायश्चित दिया हो, उस सब ही को श्रद्धापूर्वक करे [ पुण हियए णो संकदि किं थोवं किंपि वहुयं वा ] और हृदय में ऐसी शङ्का न करे कि यह प्रायश्चित दिया सो थोड़ा है या बहुत है।


पुणरवि काउं णेच्छदि, तं दोसं जइ वि जाइ सयखंडं।
एवं णिच्चयसहिदो, पायच्छित्तं तवो होदि॥452॥

जो चिंतइ अप्पाणं, णाणसरूवं पुणो पुणो णाणी।
विकहादिविरत्तमणो, पायच्छित्तं वरं तस्स॥453॥

पद्यानुवाद:

यह दोष नहिं हो पुनः, चाहे देह के शत खण्ड हों।
निश्चय करे जो इस तरह, हो परम प्रायश्चित उसे॥452॥

चिन्तन करे जो ज्ञानि, बारम्बार ज्ञान स्वरूप में।
विकथादि में चित् रत नहीं, हो परम प्रायश्चित उन्हें॥453॥

अर्थ (गाथा 452 से 453): [ पुणरवि तं दोसं काउं णेच्छदि जइ वि सयखंडं जाइ ] लगे हुए दोष का प्रायश्चित लेकर उस दोष को करना न चाहे; यदि अपने सौ टुकड़े भी हो जाए तो भी न करे, [ एवं णिच्चयसहिदो पायच्छित्तं तवो होदि ] ऐसे निश्चयसहित प्रायश्चित नामक तप होता है।

[ जो णाणी अप्पाणं णाणसरूवं पुणो पुणो चिंतइ ] जो ज्ञानी मुनि, आत्मा को ज्ञानस्वरूप बारम्बार चिन्तवन करता है [ विकहादिविरत्तमणो ] और विकथादिक प्रमादों से विरक्त होता हुआ, ज्ञान ही का निरन्तर सेवन करता है, [ तस्स वरं पायच्छित्तं ] उसके श्रेष्ठ प्रायश्चित होता है।


विणयो पंचपयारो, दंसणणाणे तहा चरित्ते य।
वारसभेयम्मि तवे, उवयारो बहुविहो णेओ॥454॥

दंसणणाणचरित्ते, सुविसुद्धो जो हवेइ परिणामो।
वारसभेदे वि तवे, सो च्चिय विणओ हवे तेसिं॥455॥

रयणत्तयजुत्ताणं, अणुकूलं जो चरेदि भत्तीए।
भिच्चो जह रायाणं, उवयारो सो हवे विणओ॥456॥

पद्यानुवाद:

दृग ज्ञान चारित्र विनय एवं, भेद बारह तप विनय।
उपचार विविध प्रकार ये हैं, विनय पाँच प्रकार की॥454॥

ज्ञान दर्शन चरित्र में, परिणाम में सुविशुद्धि है।
बारह तपों में भी विशुद्धि, यही उनकी विनय है॥455॥

जो भृत्य नृप के प्रति करें, त्यों रत्नत्रय संयुक्त की।
जो भक्ति से अनुकुल वर्तन, यह विनय उपचार ही॥456॥

अर्थ (गाथा 454 से 456): [ विणओ पंचपयारो ] विनय, पाँच प्रकार का है। [ दंसणणाणे तहा चरित्ते य ] दर्शन में, ज्ञान में तथा चारित्र में और [ वारसभेयम्मि तवे ] बारह प्रकार के तप में विनय [ उवयारो बहुविहो णेओ ] और उपचारविनय, इस प्रकार यह अनेक प्रकार का जानना चाहिए।

[ दंसणणाणचरित्ते ] दर्शन-ज्ञान-चारित्र में [ वारसभेदे वि तवे ] और बारह प्रकार के तप में [ जो सुविसुद्धो परिणामो हवेइ ] जो विशुद्धपरिणाम होते हैं, [ सो च्चिय तेसिं विणओ हवे ] वह ही उनका विनय है।

[ जह रायाणं भिच्चो ] जैसे राजा के नौकर, राजा के अनुकूल प्रवृत्ति करते हैं; वैसे ही [ जो रयणत्तयजुत्ताणं अणुकूलं भत्तीए चरेदि ] जो रत्नत्रय (सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र) के धारक मुनियों के अनुकूल भक्तिपूर्वक आचरण (प्रवृत्ति) करता है, [ सो उवयारो विणओ हवे ] वह उपचारविनय है।


जो उवयरदि जदीणं, उवसग्गजराइखीणकायाणं।
पूजादिसु णिरवेक्खं, वेज्जावच्चं तवो तस्स॥457॥

जो वावरइ सरूवे, समदम भावम्मि सुद्धिउवजुत्तो।
लोयववहारविरदो, वेज्जावच्चं परं तस्स॥458॥

पद्यानुवाद:

उपसर्ग अथवा जरा से, कृशकाय यति को जो करे।
वाञ्छा रहित उपकार, वैयातृत्य तप कहते उसे॥457॥

शम दम स्वभावी आत्म में, शुद्धोपयोग प्रवृत्ति हो।
रत नहीं लौकिक कार्य में, तप उसे वैयावृत्य हो॥458॥

अर्थ (गाथा 457 से 458): [ जो ] जो, [ पूजादिसु णिरवेक्खं ] अपनी पूजा (महिमा) आदि में अपेक्षा (वांछा) रहित होकर, [ उवसग्गजराइखीणकायाणं जदीणं उवयरदि ] उपसर्ग पीड़ित तथा जरा-रोगादि से क्षीणकाय यातियों का अपनी चेष्टा से, उपदेश से और अल्प वस्तु से उपकार करता है, [ तस्स वेज्जावच्चं तवो ] उसके वैयावृत्य नामक तप होता है।

[ जो समदम भावम्मि वावरइ सरूवे सुद्धिउवजुत्तो ] जो मुनि, शमदमभावरूप अपने आत्मस्वरूप में शुद्धोपयोगमय प्रवृत्ति करता है और [ लोयववहारविरदो ] लोक-व्यवहार (बाह्य वैयावृत्य) से विरक्त होता है, [ तस्स परं वेज्जावच्चं ] उसके उत्कृष्ट (निश्चय) वैयावृत्य होता है।


परतत्तीणिरवेक्खो, दुट्ठवियप्पाण णासणसमत्थो।
तच्चविणिच्छयहेदू, सज्झाओ ज्झाणसिद्धियरो॥459॥

पूयादिसु णिरवेक्खो, जिणसत्थं जो पढेइ भत्तीए।
कम्ममलसोहणट्ठं, सुयलाहो सुहयरो तस्स॥460॥

पद्यानुवाद:

निन्दा न पर की करे, दुष्ट विकल्प क्षय जो कर सके।
तत्त्व निर्णय ध्यान सिद्धि के लिए स्वाध्याय है॥459॥

पूजादि से निरपेक्ष भक्ति से पढ़े जिन शास्त्र को।
कर्ममल क्षय हेतु जो, श्रुतलाभ सुखकारी उसे॥460॥

अर्थ (गाथा 459 से 460): [ परतत्तीणिरवेक्खो ] जो मुनि, दूसरे की निन्दा में निरपेक्ष (वांछारहित) होता है, [ दुट्ठवियप्पाण णासणसमत्थो ] मन के दुष्ट विकल्पों का नाश करने में समर्थ होता है, [ तच्चविणिच्छयहेदू ] उसके तत्त्व के निश्चय करने का कारण और [ ज्झाणसिद्धियरो ] ध्यान की सिद्धि करनेवाला [ सज्झाओ ] स्वाध्याय नामक तप होता है।

[ जो पूयादिसु णिरवेक्खो ] जो मुनि, अपनी पूजा आदि में निरपेक्ष (वाँछारहित) होता है और [ कम्ममलसोहणट्ठं ] कर्मरूपी मैल का नाश करने के लिए [ भत्तीए जिणसत्थं पढेइ ] भक्तिपूर्वक जिनशास्त्र को पढ़ता है, [ तस्स सुयलाहो सुहयरो ] उसको श्रुत का लाभ सुखकारी होता है।


जो जिणसत्थं सेवदि, पंडियमाणी फलं समीहंतो।
साहम्मियपडिकूलो, सत्थं पि विसं हवे तस्स॥461॥

जो जुद्धकामसत्थं, रायदोसेहिं परिणदो पढइ।
लोयावंचणहेदुं, सज्झाओ णिप्फलो तस्स॥462॥

पद्यानुवाद:

फल कामना से शास्त्र पढ़ता, वहीं पंडितमन्य है।
साधर्मि के प्रतिकूल वर्ते, शास्त्र विषमय हों उसे॥461॥

राग-द्वेष विकार हो, युद्ध-काम कुशास्त्र को।
जन वञ्चना के लिए पढ़ना, विफल यह स्वाध्याय है॥462॥

अर्थ (गाथा 461 से 462): [ जो जिणसत्थं सेवदि फलं समीहंतो ] जो पुरुष, जिनशास्त्र तो पढ़ता है और अपनी पूजा-लाभ और सत्कार को चाहता है [ साहम्मियपडिकूलो ] तथा साधर्मी - सम्यग्दृष्टि जैनियों के प्रतिकूल (विपरीत) है, [ पंडियमाणी ] वह पंडितमन्य है, [ तस्स सत्थं पि विसं हवे ] उसके वह ही शास्त्र विषरूप परिणमता है। [ जो जुद्धकामसत्थं रायदोसेहिं परिणदो ] जो पुरुष, युद्ध के शास्त्र, कामकथा के शास्त्र, राग-द्वेष परिणाम से [ लोयावंचणहेदुं पढइ ] लोगों को ठगने के लिए पढ़ता है, [ तस्स सज्झाओ णिप्फलो ] उसका स्वाध्याय, निष्फल है।


जो अप्पाणं जाणदि, असुइसरीरादु तच्चदो भिण्णं।
जाणगस्वसरूवं, सो सत्थं जाणदे सव्वं॥463॥

पद्यानुवाद:

निज आत्म को जो जानता, ज्ञायक स्वभावी मैं सदा।
भिन्न अशुचि शरीर के, सब शास्त्र को वह जानता॥463॥

अर्थ: [ जो अप्पाणं असुइसरीरादु तच्चदो भिण्णं ] जो मुनि, अपनी आत्मा को, इस अपवित्र शरीर से भिन्न [ जाणगस्वसरूवं जाणदि ] ज्ञायकस्वरूप जानता है, [ सो सव्वं सत्थं जाणदे ] वह सब शास्त्रों को जानता है।


जो णवि जाणदि अप्पं, णाणसरूवं सरीरदो भिण्णं।
सो णवि जाणदि सत्थं, आगमपाढं कुणंतो वि॥464॥

पद्यानुवाद:

भिन्न तन से ज्ञानमय, निज आत्म को नहीं जानता।
पाठ आगम का करे, पर शास्त्र नहिं वह जानता॥464॥

अर्थ: [ जो अप्पं णाणसरूवं सरीरदो भिण्णं णवि जाणदि ] जो मुनि, अपनी आत्मा को ज्ञानस्वरूपी, शरीर से भिन्न नहीं जानता है, [ सो आगमपाढं कुणंतो वि सत्थं णवि जाणदि ] वह आगम का पाठ करे तो भी शास्त्र को नहीं जानता है।


जल्लमललित्तगत्तो, दुस्सहवाहीसु णिप्पडीयारो।
मुहधोवणादिविरओ, भोयणसेज्जादिणिरवेक्खो॥465॥

ससरूवचिंतणरओ, दुज्जणसुयणाण जो हु मज्झत्थो।
देहे वि णिम्ममत्तो, काओसग्गो तवो तस्स॥466॥

पद्यानुवाद:

तन लिप्त जल मल, तीव्र रोगी, करे नहीं प्रतिकार जो।
मुखधोवनादिक से विरक्त, न चाह भोजन सेज की॥465॥

निजरूप चिन्तन में निरत, मध्यस्थ दुर्जन सुजन में।
तप उसे कायोत्सर्ग है, निर्मम हुआ जो देह में॥466॥

अर्थ (गाथा 465 से 466): [ जो जल्लमललित्तगत्तो ] जो मुनि, जल्ल (पसेव) और मल से तो लिप्त शरीर हो, [ दुस्सहवाहीसु णिप्पडीयारो ] असह्य तीव्र रोग आने पर भी उसका प्रतीकार (इलाज) न करता हो, [ मुहधोवणादिविरओ ] मुँह धोना आदि शरीर के संस्कार से विरक्त हो, [ भोयणसेज्जादिणिरवेक्खो ] भोजन और शय्या आदि की वाँछारहित हो, [ ससरूवचिंतणरओ ] अपने स्वरूप के चिन्तवन में रत (लीन) हो, [ दुज्जणसुयणाण हु मज्झत्थो ] दुर्जन-सज्जन में मध्यस्थ हो (शत्रु-मित्र के प्रति समभावी हो); [ देहे वि णिम्ममत्तो ] अधिक क्या कहें, देह में भी ममत्वरहित हो, [ तस्स काओसग्गो तवो ] उसके कायोत्सर्ग नामक तप होता है।


जो देहधारणपरो, उवयरणादिविसेससंसत्तो।
बाहिरववहाररओ, काओसग्गो कुदो तस्स॥467॥

पद्यानुवाद:

तन में रहे अनुरक्त अरु, आसक्त उपकरणादि में।
बाह्य में रत रहे, कैसे उसे कायोत्सर्ग हो॥467॥

अर्थ: [ जो देहधारणपरो ] जो मुनि, देह का पालन करने में तत्पर हो, [ उवयरणादीविसेससंसत्तो ] उपकरणादि में विशेष संसक्त हो [ बाहिरववहाररओ ] और बाह्य व्यवहार (लोकरंजन) करने में रत हो (तत्पर हो), [ तस्स काओसग्गो कुदो ] उसके कायोत्सर्गतप कैसे हो ?


अंतो मुहुत्तमेत्तं, लीणं वत्थुम्मि माणसं णाणं।
ज्झाणं भण्णदि समए, असुहं च सुहं च तं दुविहं ॥468॥

असुहं अट्ट रउद्दं, धम्मं सुक्कं च सुहयरं होदि।
अट्टं तिव्वकषायं, तिव्वतमकसायदो रुद्दं ॥469॥

पद्यानुवाद:

अन्तर्मुहरत के लिए हो, लीन मानस ज्ञान जो।
सिद्धान्त में हैं ध्यान कहते, शुभ अशुभ हैं भेद दो पद ॥468॥

आर्त रौद्र अशुभ कहे, शुभ और शुभतर धर्म शुक्ल।
आर्त तीव्र कषाय से अरु रौद्र भी है तीव्रतम ॥469॥

अर्थ (गाथा 468 से 469): [ माणसं णाणं वत्थुम्मि अंतो मुहुत्तमेत्तं लीणं ] जो मन सम्बन्धी ज्ञान, वस्तु में अन्तर्मुहूर्तमात्र लीन होता है (एकाग्र होता है), वह [ समए ज्झाणं भण्णदि ] सिद्धान्त में ध्यान कहा गया है [ तं च असुहं सुहं च दुविहं ] और वह शुभ-अशुभ के भेद से दो प्रकार का है।

[ अट्टं रउद्दं असुहं ] आर्तध्यान-रौद्रध्यान, ये दोनों तो अशुभध्यान हैं [ धम्मं सुक्कं च सुहयरं होदि ] और धर्मध्यान-शुक्लध्यान, ये दोनों शुभ और शुभतर हैं। [ अट्टं तिव्वकषायं ] इनमें आदि का आर्तध्यान तो तीव्रकषाय से होता है [ रुद्दं तिव्वतमकसायदो ] और रौद्रध्यान अति तीव्रकषाय से होता है।


मंदकषायं धम्मं, मंदतमकसायदो हवे सुक्कं।
अकसाए वि सुयड्ढे, केवलणाणे वि तं होदि ॥470॥

पद्यानुवाद:

धर्म मन्दकषाय है अरु शुक्ल है मन्दतम कषाय।
अकषाय हो तो शुक्ल, ध्यानी केवली पर्यन्त हो ॥470॥

अर्थ: [ धम्मं मंदकषाय ] धर्मध्यान, मन्दकषाय से होता है; [ सुक्कं मंदतमकसायदो हवे ] शुक्लध्यान, अत्यन्त मन्दकषाय में होता है, श्रेणी चढ़नेवाले महामुनि के होता है [ अकसाए वि सुयड्ढे वि तं होदि ] और वह शुक्लध्यान, कषाय का अभाव होने पर श्रुतज्ञानी, उपशान्तकषाय, क्षीणकषाय, केवलीज्ञानी, सयोगी तथा अयोगी जिनके भी होता है।


दुक्खयर-विसयजोए, केम इमं चयदि इदि विचिंतंतो।
चेट्ठदि जो विक्खित्तो, अट्टं ज्झाणं हवे तस्स॥471॥

मणहरविसयविओगे, कह तं पावेमि इहि वियप्पो जो।
संतावेण पयट्टो, सो च्चिय अट्टं हवे ज्झाणं॥472॥

पद्यानुवाद:

दुःखमय विषय संयोग हो, किस विधि टले यह चिन्तवे।
विक्षिप्त चित चेष्टा करे जो, आर्तध्यान कहा उसे॥471॥

मनहर विषय वियोग हो, किस विधि मिले यह चिन्तवे।
सन्तापमय वर्तन करे, तो आर्तध्यान का उसे॥472॥

अर्थ (गाथा 471 से 472): [ जो ] जो पुरुष [ दुक्खयरविसयजोए ] दुःखकारी विषय का संयोग होने पर [ इदि विचिंतंत्तो ] ऐसा चिन्तवन करे कि [ इमं केम चयदि ] यह मेरे कैसे दूर हो ? [ विक्खत्तो चेट्ठदि ] और उसके संयोग से विक्षिप्तचित्त होकर चेष्टा करे, रुदनादि करे, [ तस्स अट्टं ज्झाणं हवे ] उसके आर्तध्यान होता है। [ जो मणहरविसयविओगे ] जो मनोहर विषय सामग्री का वियोग होने पर [ इदि वियप्पो ] ऐसा चिंतवन करे कि [ तं कह पावेमि ] उसको मैं कैसे पाऊँ ? [ संतावेण पयट्टो ] उसके वियोग से संतापरूप (दुःखस्वरूप) प्रवृत्ति करे, [ सो च्चिय अट्टं ज्झाणं हवे ] वह भी आर्तध्यान है।


हिंसाणंदेण जुदा, असच्चवयणेण परिणदो जो दु।
तत्थेव अथिरचित्तो, रुद्दं ज्झाणं हवे तस्स॥473॥

पद्यानुवाद:

हिंसा करे आनन्द से, बोले असत्यवचन सदा।
विक्षिप्त चित वर्ते इन्हीं में, रौद्रध्यान उसे कहा॥473॥

अर्थ: [ जो हिंसाणंदेण जुदो ] जो पुरुष, हिंसा में आनन्दयुक्त होता है [ असच्चवयणेण परिणदो दु ] तथा असत्यवचन से प्रवृत्ति करता रहता है [ तत्थेव अथिरचित्तो ] और इन्हीं में विक्षिप्तचित्त बना रहता है, [ तस्स रुद्दं ज्झाणं हवे ] उसके रौद्रध्यान होता है।


परविसयहरणसीलो, सगीयविसये सुरक्खणे दक्खो।
तग्गयचिंत्ताविट्ठो, णिरंतरं तं पि रुद्दं पि॥474॥

पद्यानुवाद:

पर-वस्तु ग्रहण स्वभाव हो, निज वस्तु रक्षण दक्ष हो।
चित्त हो लवलीन इनमें, रौद्रध्यान उसे कहो॥474॥

अर्थ: [ परविसयहरणसीलो ] जो पुरुष, दूसरे की विषय-सामग्री को हरण करने के स्वभावसहित हो, [ सगीयविसये सुरक्खणे दक्खो ] अपनी विषयसामग्री की रक्षा करने में प्रवीण हो, [ तग्गयचिंत्ताविट्ठो णिरंतरं ] इन दोनों कार्यों में निरन्तर चित्त को लवलीन रखता हो, [ तं पि रुद्दं पि ] उस पुरुष के यह भी रौद्रध्यान ही है।


विण्णि वि असुहे ज्झाणे, पावणिहाणे य दुक्खसंताणे।
तम्हा दूरे वज्जह, धम्मे पुण आयरं कुणह॥475॥

पद्यानुवाद:

आर्त रौद्र अशुभ सदा, अरु पापमय दुःख जनक हैं।
अतः छोड़ो दूर से, अरु धर्म का आदर करो॥475॥

अर्थ: [ विण्णि विज्झाणे असुहे ] हे भव्यजीवों! आर्त और रौद्र ये दोनों ही ध्यान, अशुभ हैं, [ पावणिहाणे य दुक्खसंताणो ] (इन्हें) पाप के निधान और दुःख की सन्तान [ तम्हा दूरे वज्जह ] जानकर दूर ही से छोड़ो [ पुण धम्मे आयरं कुणह ] और धर्मध्यान में आदर करो।


धम्मो वत्थुसहावो, खमादिभावो य दसविहो धम्मो।
रयणत्तयं च धम्मो, जीवाणं रक्खणं धम्मो॥476॥

पद्यानुवाद:

धर्म वस्तु स्वभाव, दशविध क्षमा - आदिक भावमय।
रत्नत्रय भी धर्म अरु, प्राणी दया भी धर्म है॥476॥

अर्थ: [ वत्थुसहावो धम्मो ] वस्तु का स्वभाव, धर्म है। जैसे - जीव का स्वभाव, दर्शन - ज्ञानस्वरूप चैतन्यता, सो इसका यही धर्म है।[ खमादिभावो य दसविहो धम्मो ] दश प्रकार के क्षमादिक भाव, धर्म हैं।[ रयणत्तंयं य धम्मो ] रत्नत्रय (सम्यग्दर्शन - ज्ञान - चारित्र) धर्म है [ जीवाणं रक्खणं धम्मो ] और जीवों की रक्षा करना भी धर्म है।


धम्मे एयग्गमणो, जो ण वि वेदेदि पंचहा विसयं।
वेरग्गमओ णाणी, धम्मज्झाणं हवे तस्स॥477॥

पद्यानुवाद:

पञ्चेन्द्रि विषयों को न वेदे, धर्म में एकाग्र मन।
वैराग्य से भीगा हृदय हो, धर्म ध्यानी वह सुजन॥477॥

अर्थ: [ जो ] जो [ णाणी ] ज्ञानी पुरुष, [ धम्मे एयग्गमणो ] धर्म में एकाग्र मन हो प्रवृर्त्ते; [ पंचहा विसयं ण वि वेदेदि ] पाँचों इन्द्रियों के विषयों को नहीं वेदै [ वेरग्गमओ ] और वैराग्यमयी हो, [ तस्स धम्मज्झाणं हवे ] उस ज्ञानी के धर्मध्यान होता है।


सुविसुद्धरायदोसो, बाहिरसंकप्पवज्जिओ धीरो।
एयग्गमणे संतो, जं चिंतइ तं पि सुहज्झाणं ॥478॥

पद्यानुवाद:

रागादि दोषों से रहित, संकल्प बाह्य सभी तजे।
धीर चित् एकाग्रमन हो, चिन्तवे शुभ ध्यान है॥478॥

अर्थ: [ सुविद्धरायदोसो ] जो पुरुष, राग-द्वेष से रहित होता हुआ, [ बाहिर -संकप्पवज्जिओ धीरो ] बाह्य के संकल्प से वर्जित होकर, धीरचित्त, [ एयग्गयणो संतो जं चिंतइ ] एकाग्रमन होता हुआ जो चिन्तवन करे, [ तं पि सुहज्झाणं ] वह भी शुभ - ध्यान है।


ससरूवसमुब्भासो, णट्ठममत्तो जिदिंदिओ संतो।
अप्पाणं चिंतंतो, सुहज्झाणरओ हवे साहू॥479॥

पद्यानुवाद:

निजरूप का भासन हुआ, ममता रहित हो जितेन्द्रिय।
आत्म चिन्तन करे साधू, लीन हैं शुभ ध्यान में॥479॥

अर्थ: [ ससरूवसमुब्भासो ] जिस साधु को अपने स्वरूप का समुद्भास, अर्थात् प्रकट होना हो गया हो, [ णट्ठममत्तो ] परद्रव्य में ममत्वभाव जिसका नष्ट हो गया हो, [ जिदिंदिओ संतो ] जितेन्द्रिय हो, [ अप्पाणं चिंतंतो ] और अपनी आत्मा का चिन्तवन करता हुआ प्रवर्तता हो, [ साहू सुहज्झाणरओ हवे ] वह साधु शुभध्यान में लीन होता है।


वज्जियसयलवियप्पो, अप्पसरूवे मणं णिरुंधंतो।
जं चिंतदि साणंदं, तं धम्मं उत्तमं ज्झाणं॥480॥

पद्यानुवाद:

तजकर समस्त विकल्प, आत्मस्वरूप में मन रोककर।
सानन्द चिन्तन जो करे, हो धर्मध्यान उसे प्रवर॥480॥

अर्थ: [ जं ] जो [ वज्जियसयलवियप्पो ] समस्त अन्य विकल्पों को छोड़कर, [ अप्पसरूवे मणं णिरुंधंत्तो ] आत्मस्वरूप में मन को रोककर, [ साणंदं चिंतदि ] आनन्दसहित चिन्तवन करता है, [ तं उत्तमं धम्मं ज्झाणं ] वह उत्तम धर्मध्यान है।


जत्थ गुणा सुविसुद्धा, उवसमखमणं च जत्थ कम्माणं।
लेसा वि जत्थ सुक्का, तं सुक्कं भण्णदे ज्झाणं॥481॥

पद्यानुवाद:

सुविशुद्ध गुण हो जहाँ उपशम, क्षय जहाँ हो कर्म का।
लेश्या जहाँ हो शुक्ल भी, है शुक्लध्यान वहाँ कहा॥481॥

अर्थ: [ जत्थ सुविसुद्ध गुणा ] जहाँ भले प्रकार विशुद्ध (व्यक्त कषायों के अनुभवरहित) उज्ज्वलगुण (ज्ञानोपयोग आदि) हों, [ जत्थ कम्माणं उवसमखमणं च ] जहाँ कर्मों का उपशम तथा क्षय हो [ जत्थ लेसा वि सुक्का ] और जहाँ लेश्या भी शुक्ल ही हो, [ तं सुक्कं ज्झाणं भण्णदे ] उसको शुक्लध्यान कहते हैं।


पडिसमयं सुज्झंतो अणंतगुणिदाए उभयसुद्धीए।
पढमं सुक्कं ज्झायदि, आरूढो उभयसेणीसु॥482॥

पद्यानुवाद:

विशुद्धता हो गुण-अनन्त, उपशम तथा क्षय प्रति समय।
हो शुक्ल ध्यान प्रथम उसे, आरूढ़ श्रेणी में उभय॥482॥

अर्थ: [ उभयसेणीसु आरूढो ] उपशमक और क्षपक, इन दोनों श्रेणियों में आरूढ होकर, [ पडिसमयं ] समय-समय [ अणंतगुणिदाए उभयसुद्धीए सुज्झंतो ] अनन्तगुणी विशुद्धता, कर्म के उपशम तथा क्षयरूप से शुद्ध होता हुआ मुनि, [ पढमं सुक्कं ज्झायदि ] प्रथम शुक्लध्यान पृथक्त्ववितर्कवीचार ध्यान करता है।


णिस्सेसमोहविलए, खीणकसाए य अंतिमे काल।
ससरूवम्मि णिलीणो, सुक्कं ज्झाएदि एयत्तं॥483॥

पद्यानुवाद:

सब मोह क्षय हो वारखें गुणथान के अन्तिम समय।
निजरूप में हैं लीन, शुक्लध्यान वह एकत्व है॥483॥

अर्थ: [ णिस्सेसमोहविलए ] आत्मा, समस्त मोहकर्म के नाश होने पर [ खीणकसाए य अंतिमे काले ] क्षीणकषायगुणस्थान के अन्त के काल में, [ ससरूवम्मि णिलीणो ] अपने स्वरूप में लीन हुआ, [ एयत्तं सुक्कं झाएदि ] दूसरा शुक्लध्यान एकत्ववितर्कवीचारध्यान करता है।


केवलणाणसहावो, सुहमे जोगम्हि संठिओ काए।
जं ज्झायदि सजोगिजिणो, तं तिदियं सुहमकिरियं च॥484॥

पद्यानुवाद:

सयोगी जिन केवली थिर, सूक्ष्म काय योग में।
जो ध्यान करते हैं वही, सूक्ष्म क्रिया है तीसरा॥484॥

अर्थ: [ केवलणाणसहावो ] केवलज्ञान ही है स्वभाव जिसका, ऐसा [ सजोगिजिणो ] सयोगीजिन [ सुहमे काए जोगम्हि संठिओ ] जब सूक्ष्म काययोग में स्थित होकर, उस समय [ जं झायदि ] जो ध्यान करता है, [ तं तिदियं सुहमकिरियं च ] वह तीसरा सूक्ष्मक्रिया नामक शुक्लध्यान है।


जोगविणासं किच्चा, कम्मचउक्कस्स खवणकरणट्ठं।
जं ज्झायदि अजोगिजिणो, णिक्किरियं तं चउत्थं च॥485॥

पद्यानुवाद:

योग का क्षय करें, चार अघाति क्षय के लिए जिन।
व्युपरतक्रियानिवृत्ति, चौथे ध्यान में अयोगि जिन॥485॥

अर्थ: [ जोगविणासं किच्चा ] केवली भगवान्, योगों की प्रवृत्ति का अभाव करके [ अजोगिजिणो ] जब अयोगीजिन हो जाते हैं, तब [ कम्मचउक्कस्स खवणकरणट्ठं ] सत्ता में स्थित अघातियाकर्म की पिच्यासी प्रकृतियों का क्षय करने के लिए [ जं झायदि ] जो ध्यान करते हैं, [ तं चउत्थं णिक्किरियं च ] वह चौथा व्युपरतक्रिया -निवृत्ति नामक शुक्लध्यान होता है।


एसो वारसभेओ, उग्गतवो जो चरेदि उवजुत्तो।
सो खविय कम्मपुंजं, मुत्तिसुहं उत्तमं लहदि॥486॥

पद्यानुवाद:

बारह तपों का जो करें, उपयोगयुत हो आचरण।
सब कर्म पुञ्ज विनाश करके, मुक्ति सुख उत्तम लहें॥486॥

अर्थ: [ एसो वारसभेओ ] यह बारह प्रकार का तप है। [ जो उवजुत्तो उग्गतवो चरेदि ] जो मुनि, उपयोगसहित इस व्रत का आचरण करता है, [ सो कम्मपुंजं खविय ] वह मुनि, कर्मसमूह का नाश करके [ उत्तमं मुत्तिसुहं लहदि ] उत्तम (अक्षय) मोक्षसुख को पाता है।


जिणवयणभावणट्ठं, सामिकुमारेण परमसद्धाए।
रइया अणुवेक्खाओ, चंचलमण-रुंभणट्ठं च॥487॥

पद्यानुवाद:

जिनवचन की हो भावना, अवरुद्ध चञ्चल चित्त हो।
परम श्रद्धा से रचा, यह ग्रन्थ स्वामी कुमार ने॥487॥

अर्थ: [ अणुवेक्खाओ ] यह अनुप्रेक्षा नामक ग्रन्थ [ सामिकुमारेण ] स्वामिकुमार ने [ परमसद्धाए ] श्रद्धापूर्वक (ऐसा नहीं कि कथनमात्र कर दिया हो। इस विशेषण से अनुप्रेक्षा से अत्यन्त प्रीति सूचित होती है) [ जिणवयणभावणट्ठं ] जिनवचन की भावना के लिये (इस वचन से यह बताया है कि ख्याति-लाभ-पूजादिक लौकिकप्रयोजन के लिए यह ग्रन्थ नहीं बनाया गया है। जिनवचन का ज्ञान-श्रद्धान हुआ है, उसकी बारम्बार भावना स्पष्ट करना, जिससे ज्ञान की वृद्धि हो, कषायों का नाश हो - ऐसा प्रयोजन है) [ चंचलमणरुं भणट्ठं च रइया ] और चञ्चल मन को रोकने के लिए रचा (बनया) है। इस विशेषण से ऐसा जानना कि मन चञ्चल है, इसलिए एकाग्र नहीं रहता है, उसको इस शास्त्र में लगावें तो राग-द्वेष के कारण विषय-कषायों में न जावे, इस प्रयोजन के लिए ये अनुप्रेक्षा ग्रन्थ बनाया है; अतः भव्यजीवों को इस का अभ्यास करना योग्य है, जिससे जिनवचन की श्रद्धा हो, सम्यग्ज्ञान की वृद्धि हो और चञ्चल मन इसके अभ्यास में लगे; अन्य विषयों में न जाए।


वारसअणुवेक्खाओ, भणिया हु जिणागमाणुसारेण।
जो पढइ सुणइ भावइ, सो पावइ उत्तमं सोक्खं॥488॥

पद्यानुवाद:

जिनागम अनुसार, अनुप्रेक्षा कही द्वादश अहो।
जो पठन श्रवण करे सुभावे, पाए उत्तम सौख्य को॥488॥

अर्थ: [ वारसअणुपेक्खाओ ] ये बारह अनुप्रेक्षाएँ, [ जिणागमाणुसारेण भणिया हु ] जिनागम के अनुसार कही हैं (इस वचन से यह बताया है कि मैंने कल्पित नहीं कही है; शास्त्रानुसार कही है)।[ जो पढइ सुणइ भावइ ] जो भव्यजीव इनको पढ़े, सुने और इनकी भावना (बारम्बार चिन्तवन) करे, [ सो उत्तमं सोक्खं पावइ ] वह उत्तम (बाधारहित, अविनाशी, स्वात्मीक) सुख को पावे। यह सम्भावनारूप कर्तव्य अर्थ का उपदेश जानना। भव्यजीव है सो पढ़ो, सुनो, बारम्बार इनके चिन्तवनरूप भाव करो।


तिहुयणपहाणस्वामिं, कुमारकाले वि तविय तवचरणं।
वसुपुज्जसुयं मल्लिं, चरिमतियं संथुवे णिच्चं॥489॥

पद्यानुवाद:

बालवय में तप किया, तिहुँ लोक के नायक हुए।
वसुपूज्य सुत अरु मल्लि, अन्तिम तीन जिन को नित नमन॥489॥

अर्थ: [ तिहुयणपहाणस्वामिं ] तीन भुवन के प्रधान स्वामी तीर्थङ्करदेव, जिन्होंने [ कुमारकाले वि तविय तवचरणं ] कुमारकाल में तपश्चरण धारण किया - ऐसे [ वसुपुज्जसुयं मल्लिं चरिमतियं ] वसुपूज्य राजा के पुत्र वासुपूज्यजिन, मल्लिजिन और अन्त के तीन, अर्थात् नेमिनाथजिन, पार्श्वनाथजिन, वर्द्धमानजिन - इन पाँचों जिनों का मैं [ णिच्चं संथुवे ] नित्य ही स्तवन करता हूँ, उनके गुणानुवाद करता हूँ, वन्दन करता हूँ।