गौतम स्वामीजी मोहि वानी तनक सुनाई
गौतम स्वामीजी मोहि वानी तनक सुनाई
जैसी वानी तुमने जानी, तैसी मोहि बताई॥गौतम.॥१॥
जा वानीतैं श्रेणिक समझ्यो, क्षायक समकित पाई॥गौतम.॥२॥
‘द्यानत’ भूप अनेक तरे हैं, वानी सफल सुहाई॥गौतम.॥३॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन १३१
अर्थ
हे गौतम स्वामी! आपने हमें/मुझे प्रभु की दिव्यध्वनि का उपदेश तनिक-सा, थोड़ा-सा सुनाया। जैसी आपने सुनी, वैसी ही मुझे बताई। उस वाणी को सुनकर श्रेणिक को आत्मस्वरूप का बोध हुआ और उनको क्षायिक सम्यक्त्त्व की उपलब्धि प्राप्त हुई, जागृति हुई। द्यानत्तराय कहते हैं जिनको वह वाणी समझ में आई, ऐसे अनेक नृपति राजा भवसागर से पार हो गए।
स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।
मूल पृष्ठ (छवि):
प्रूफरीडिंग बाकी है