मंगलाचरण
समयसार के ही समान…
( रोला )
समयसार के ही समान यह योगसार है।
योगसार में आत्मतत्त्व को समझाया है॥
रे स्वभाव से अपना आतम परमातम है।
विविध रूप में इसी बात को बतलाया है॥१॥
जिनवर के आतम में अर अपने आतम में।
निश्चयनय से इनमें कोई भेद नहीं है॥
निज आतम को जानो, मानो निज आतम को।
निज आतम में जमो रमो जिनवर बन जाओ॥२॥
इतना सहज सरल मारग जिनवर बनने का।
जो भी मोक्ष गये हैं, वे इस ही मारग से।
इतनी सुन्दर बात कही है योगसार में।
समयसार के ही समान यह योगसार है॥३॥
मन्दिर में भगवान नहीं हैं मेरे भाई।
तन मन्दिर में रहें देव जिनदेव कहें यह॥
पोथी पुस्तक पढ़ने अर मठ में रहने से।
मोक्ष नहीं होता, होता है आत्म ध्यान से॥४॥
महाक्रान्तिकारी आलोचक क्रियाकाण्ड की।
साधक को सन्मार्ग दिखाने वाली रचना॥
निज आतम की ओर मोड़ने वाली अद्भुत।
जिनदर्शन में परमागम की अनुपम निधि है॥५॥
योगसार पूजन
स्थापना
( रोला )
अपभ्रंश भाषा के मन मोहक दोहों में।
महाकवि जोइन्दुदेव की अद्भुत रचना॥
योगसार का नाम अरे अध्यात्म जगत में।
समयसार के ही समान जाना जाता है॥१॥
आतम का माहात्म्य बताने वाली रचना।
भक्ति भाव से प्रेरित होकर अन्तर मन से॥
हम सब मिलकर इसे पूजते परमादर से।
और खुशी से पूजन अर विधान करते हैं॥२॥
( दोहा )
योगसार को थाप कर सभी लोग सानन्द।
तन से मन से वचन से पूजें धरि आनन्द॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय! अत्र अवतर-अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय!! अत्र तिष्ठ-तिष्ठ, ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय!!! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट्।
( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )
जल
( वीर )
उज्ज्वल जल है सफल वस्तुओं को निर्मल कर देने में।
पर नहीं सफल हो सकता है आतम को निर्मल करने में॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं नि. स्वाहा।
चन्दन
शीतल चन्दन हो भले सफल गर्मी का ताप मिटाने में।
पर नहीं सफल हो सकता है भव का आताप मिटाने में॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि. स्वाहा।
अक्षत
ये तन्दुल अक्षत के प्रतीक होने से अक्षत कहलाते।
पर आतम सचमुच अक्षत है जिनदेव हमें यह बतलाते॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि. स्वाहा।
पुष्प
सुमनों की मनहर गंध जगत को भले सुगंधित करती हो।
पर अगंध आतम को वह कैसे सुरभित कर सकती है॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि. स्वाहा।
नैवेद्य
अरे मिष्ट नैवेद्य कदाचित् क्षुधा विनाशक हो जग में।
पर उसका उपयोग नहीं कुछ परमशुद्ध मुक्तीमग में॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥५॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि. स्वाहा।
दीप
सीमित तम को ही हरे दीप चाहे वह मणिरत्नों का हो।
स्व-पर प्रकाशक आत्मदीप द्योतित करता सारे जग को॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि. स्वाहा।
धूप
परम सुगंधित धूप जले तो धूमिल करती है जग को।
स्व-परप्रकाशक ज्ञानज्योति ज्योतित करती सारे जग को॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥७॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि. स्वाहा।
फल
पुण्य-पाप के फल में अबतक चतुर्गति परिभ्रमण किया।
शुद्धभाव बिन मुझको अबतक अरे मोक्षफल नहीं मिला॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥८॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि. स्वाहा।
अर्घ्य
शान्ति प्राप्त हो सुखमय जीवन नहीं और कुछ जाने दो।
अर्घ्य समर्पण करता हूँ मैं रे अनर्घ्यपद पाने को॥
योगसार की अद्भुत महिमा निज आतम अपनाने में।
निज आतम की अद्भुत महिमा पूर्ण शान्ति सुख पाने में॥९॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय अनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्घ्यं नि. स्वाहा।
अर्घ्यावली
( दोहा )
योगसार जिनशास्त्र की पूजन की सानन्द।
अब अर्घ्यावलि में सुनो योगसार के छन्द॥
॥ इति पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥
( हरिगीत )
सब कर्ममल का नाशकर अर प्राप्त कर निज-आतमा।
जो लीन निर्मल ध्यान में नमकर निकल परमातमा॥१॥
सब नाशकर घनघाति अरि अरिहंत पद को पा लिया।
कर नमन उन जिनदेव को यह काव्यपथ अपना लिया॥२॥
ॐ ह्रीं सिद्ध-अरिहंतनमनपूर्वकग्रन्थप्रतिज्ञानिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य..॥१॥
( हरिगीत )
है मोक्ष की अभिलाष अर भयभीत हैं संसार से।
है समर्पित यह देशना उन भव्य जीवों के लिए॥३॥
ॐ ह्रीं ग्रन्थप्रयोजननिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥२॥
( दूहा )
णिम्मलझाणपरिट्ठिया कम्मकलंक डहेवि।
अप्पा लद्धउ जेण परु ते परमप्प णवेवि॥१॥
घाइचउक्कहँ किउ विलउ णंत-चउक्क-पदिठ्ठु।
तहिं जिणइंदहँ पय णविवि अक्खमि कव्वु सुइट्ठु॥२॥
संसारहँ भयभीयहँ, मोक्खहँ लालसियाहँ।
अप्पा-संबोहण-कयइ, कय दोहा एक्कमणाहँ॥३॥
( हरिगीत )
अनन्त है संसार-सागर जीव काल अनादि हैं।
पर सुख नहीं, बस दुःख पाया मोह-मोहित जीव ने॥४॥
ॐ ह्रीं दुःखकारणनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥३॥
( हरिगीत )
भयभीत है यदि चतुर्गति से त्याग दे परभाव को।
परमातमा का ध्यान कर तो परमसुख को प्राप्त हो॥५॥
ॐ ह्रीं परमसुखप्राप्ति-उपायनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि.॥४॥
( हरिगीत )
बहिरातमापन त्याग जो बन जाय अन्तर-आतमा।
ध्यावे सदा परमातमा बन जाय वह परमातमा॥६॥
ॐ ह्रीं आत्मभेदनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥५॥
( हरिगीत )
मिथ्यात्वमोहित जीव जो वह स्व-पर को नहिं जानता।
संसार-सागर में भ्रमे दृगमूढ़ वह बहिरातमा॥७॥
ॐ ह्रीं बहिरात्मस्वरूपप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥६॥
( दूहा )
कालु अणाइ अणाइ जिउ, भव-सायरु जि अणंतु।
मिच्छा-दंसण-मोहियउ, णवि सुह दुक्ख जि पत्तु॥४॥
जइ बीहउ चउ-गइ-गमण, तो पर-भाव चएहि।
अप्पा झायहि णिम्मलउ, जिम सिव-सुक्ख लहेहि॥५॥
ति-पयारो अप्पा मुणहि, परु अंतरु बहिरप्पु।
पर झायहि अंतर-सहिउ, बाहिरु चयहि णिभंतु॥६॥
मिच्छा-दंसण-मोहियउ, परु अप्पा ण मुणेइ।
सो बहिरप्पा जिण-भणिउ, पुणु संसार भमेइ॥७॥
( हरिगीत )
जो स्व-पर को पहिचानता अर त्यागता परभाव को।
वह आत्मज्ञानी महापण्डित शीघ्र ही भवपार हो॥८॥
ॐ ह्रीं अन्तरात्मस्वरूपप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥७॥
( हरिगीत )
जो शुद्ध शिव जिन बुद्ध विष्णु निकल निर्मल शान्त है।
बस है वही परमातमा जिनवर-कथन निर्भ्रान्त है॥९॥
ॐ ह्रीं परमात्मस्वरूपप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥८॥
( हरिगीत )
जिनवर कहें ‘देहादि पर’ जो उन्हें ही निज मानता।
संसार-सागर में भ्रमें वह आतमा बहिरातमा॥१०॥
‘देहादि पर’ जिनवर कहें ना हो सकें वे आतमा।
यह जानकर तू मान ले निज आतमा को आतमा॥११॥
( दूहा )
जो परियाणइ अप्पु परु, जो परभाव चएइ।
सो पंडिउ अप्पा मुणहु, सो संसारु मुएइ॥८॥
णिम्मलु णिक्कलु सुद्धु जिणु, विण्हु बुद्धु सिवु संतु।
सो परमप्पा जिण-भणिउ, एहउ जाणि णिभंतु॥९॥
देहादिउ जे पर कहिय, ते अप्पाणु मुणेइ।
सो बहिरप्पा जिण-भणिउ, पुणु संसारु भमेइ॥१०॥
देहादिउ जे पर कहिय, ते अप्पाणु ण होहि।
इउ जाणेविणु जीव तुहुँ, अप्पा अप्प मुणेहि॥११॥
तू पायगा निर्वाण माने आतमा को आतमा।
पर भवभ्रमण हो यदी जाने देह को ही आतमा॥१२॥
ॐ ह्रीं बहिरात्मस्वरूपप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥९॥
( हरिगीत )
आतमा को जानकर इच्छारहित यदि तप करे।
तो परमगति को प्राप्त हो संसार में घूमे नहीं॥१३॥
ॐ ह्रीं इच्छारहिततपप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि. स्वाहा॥१०॥
( हरिगीत )
परिणाम से ही बंध है अर मोक्ष भी परिणाम से।
यह जानकर हे भव्यजन ! परिणाम को पहिचानिये॥१४॥
ॐ ह्रीं परिणामेणैव बंधःपरिणामेणैवमोक्षः इतिप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११॥
( हरिगीत )
निज आतमा जाने नहीं अर पुण्य ही करता रहे।
तो सिद्धसुख पावे नहीं संसार में फिरता रहे॥१५॥
( दूहा )
अप्पा अप्पउ जइ मुणहि, तो णिव्वाणु लहेहि।
पर अप्पा जइ मुणहि तुहुँ, तो संसारु भमेहि॥१२॥
इच्छा-रहियउ तव करहि, अप्पा अप्पु मुणेहि।
तो लहु पावहि परम-गई, फुडु संसारु ण एहि॥१३॥
परिणामे बंधु जि कहिउ, मोक्ख वि तह जि वियाणि।
इउ जाणेविणु जीव तुहुँ, तहभाव हु परियाणि॥१४॥
अह पुणु अप्पा ण वि मुणहि, पुण्णु वि करहि असेसु।
तउ वि णु पावहि सिद्ध-सुहु, पुणु संसारु भमेसु॥१५॥
निज आतमा को जानना ही एक मुक्तिमार्ग है।
कोइ अन्य कारण है नहीं हे योगिजन! पहिचान लो॥१६॥
ॐ ह्रीं मोक्षमार्गे पुण्यनिरर्थकत्वप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य नि..॥१२॥
( हरिगीत )
मार्गणा गुणथान का सब कथन है व्यवहार से।
यदि चाहते परमेष्ठिपद तो आतमा को जान लो॥१७॥
ॐ ह्रीं गुणस्थान-मार्गणास्थानभेदरहित आत्मज्ञानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य.॥१३॥
( हरिगीत )
घर में रहें जो किन्तु हेयाहेय को पहिचानते।
वे शीघ्र पावें मुक्तिपद, जिनदेव को जो ध्यावते॥१८॥
तुम करो चिन्तन स्मरण अर ध्यान भी जिनदेव का।
बस एक क्षण में परमपद की प्राप्ति हो इस कार्य से॥१९॥
ॐ ह्रीं गृहस्थोऽपिमोक्षमार्गी-इतिप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य…॥१४॥
( दूहा )
अप्पा-दंसणु एक्कु परु, अण्णु ण किं पि वियाणि।
मोक्खहँ कारण जोइया, णिच्छइँ एहउ जाणि॥१६॥
मग्गण-गुणठाणइ कहिय, विवहारेण वि दिठ्ठि।
णिच्छय-णइँ अप्पा मुणहि, जिम पावहु परमेठ्ठि॥१७॥
गिहि-वावार-परिठ्ठिया, हेयाहेउ मुणंति।
अणुदिणु झायहिं देउ जिणु, लहु णिव्वाणु लहंति॥१८॥
जिणु सुमिरहु जिणु चिंतवहु, जिणु झायहु सुमणेण।
सो झायंतहँ परम-पउ, लब्भइ एक्क-खणेण॥१९॥
( हरिगीत )
मोक्षमग में योगिजन यह बात निश्चय जानिये।
जिनदेव अर शुद्धात्मा में भेद कुछ भी है नहीं॥२०॥
सिद्धान्त का यह सार माया छोड़ योगी जान लो।
जिनदेव अर शुद्धात्मा में कोई अन्तर है नहीं॥२१॥
मम आतमा परमातमा परमातमा ही आतमा।
हे योगिजन ! यह जानकर कोई विकल्प करो नहीं॥२२॥
ॐ ह्रीं जिनदेव-शुद्धात्मनो एकत्वप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य..॥१५॥
( हरिगीत )
परिमाण लोकाकाश के जिसके प्रदेश असंख्य हैं।
बस उसे जाने आतमा निर्वाण पावे शीघ्र ही॥२३॥
व्यवहार देहप्रमाण अर परमार्थ लोकप्रमाण है।
जो जानते इस भाँति वे निर्वाण पावें शीघ्र ही॥२४॥
ॐ ह्रीं लोकाकाशप्रमाण-आत्मज्ञानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्य..॥१६॥
( दूहा )
सुद्धप्पा अरु जिणवरहँ, भेउ म किं पि वियाणि।
मोक्खहँ कारण जोइया, णिच्छइँ एउ वियाणि॥२०॥
जो जिणु सो अप्पा मुणहु, इहु सिद्धंतहँ सारु।
इउ जाणेविणु जोइयहो, छंडहु मायाचारु॥२१॥
जो परमप्पा सो जि हउँ, जो हउँ सो परमप्पु।
इउ जाणेविणु जोइया, अण्णु म करहु वियप्पु॥२२॥
सुद्ध-पएसहँ पूरियउ, लोयायास-पमाणु।
सो अप्पा अणुदिणु मुणहु, पावहु लहु णिव्वाणु॥२३॥
णिच्छइँ लोय-पमाणु मुणि, ववहारें सुसरीरु।
एहउ अप्प-सहाउ मुणि, लहु पावहि भव-तीरु॥२४॥
( हरिगीत )
योनि लाख चुरासि में बीता अनन्ता काल है।
पाया नहीं सम्यक्त्व फिर भी बात यह निर्भ्रान्त है॥२५॥
ॐ ह्रीं सम्यक्त्वदुर्लभत्वप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥१७॥
( हरिगीत )
यदि चाहते हो मुक्त होना चेतनामय शुद्ध जिन।
अर बुद्ध केवलज्ञानमय निज आतमा को जान लो॥२६॥
जब तक न भावे जीव निर्मल आतमा की भावना।
तब तक न पावे मुक्ति रे, चाहे जहाँ तुम जाव ना॥२७॥
ॐ ह्रीं आत्मस्वभावभावनाप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥१८॥
( हरिगीत )
त्रैलोक्य के जो ध्येय वे जिनदेव ही हैं आतमा।
परमार्थ का यह कथन है निर्भ्रान्त यह तुम जान लो॥२८॥
ॐ ह्रीं आत्मध्यानोपादेयत्वप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥१९॥
( दूहा )
चउरासी लक्खहिँ फिरिउ, कालु अणाइ अणंतु।
पर सम्मत्तु ण लद्धु जिय, एहउ जाणि णिभंतु॥२५॥
सुद्ध सचेयणु बुद्धु जिणु, केवल-णाण-सहाउ।
सो अप्पा अणुदिणु मुणहु, जइ चाहहु सिव-लाहु॥२६॥
जाम ण भावहि जीव तुहुँ, णिम्मल अप्प-सहाउ।
ताम ण लब्भइ सिव-गमणु, जहिँ भावइ तहिँ जाउ॥२७॥
जो तइलोयहँ झेउ जिणु, सो अप्पा णिरु वुत्तु।
णिच्छय-णइँ एमइ भणिउ, एहउ जाणि णिभंतु॥२८॥
( हरिगीत )
जब तक न जाने जीव परमपवित्र केवल आतमा।
तब तक न व्रत तप शील संयम मुक्ति के कारण कहे॥२९॥
जिनदेव का है कथन यह व्रत शील से संयुक्त हो।
जो आतमा को जानता वह सिद्धसुख को प्राप्त हो॥३०॥
जब तक न जाने जीव परमपवित्र केवल आतमा।
तब तक सभी व्रत शील संयम कार्यकारी हों नहीं॥३१॥
ॐ ह्रीं आत्मज्ञानरहित व्रत-शील-संयमादिनिरर्थकत्वप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२०॥
( हरिगीत )
पुण्य से हो स्वर्ग नर्क निवास होवे पाप से।
पर मुक्ति-रमणी प्राप्त होती आत्मा के ध्यान से॥३२॥
ॐ ह्रीं पुण्य-पापरहितमोक्षमार्गप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि.॥२१॥
( हरिगीत )
व्रत शील संयम तप सभी हैं मुक्तिमग व्यवहार से।
त्रैलोक्य में जो सार है वह आतमा परमार्थ से॥३३॥
( दूहा )
वय-तव-संजम-मूलगुण, मूढहँ मोक्ख ण वुत्तु।
जाव ण जाणइ इक्क पर, सुद्धउ भाउ पवित्तु॥२९॥
जइ णिम्मल अप्पा मुणइ, वय-संजम-संजुत्तु।
तो लहु पावइ सिद्धि-सुह, इउ जिणणाहहँ उत्तु॥३०॥
वउ तउ संजमु सीलु जिय, ए सव्वइँ अकयत्थु।
जाव ण जाणइ इक्क परु, सुद्धउ भाउ पवित्तु॥३१॥
पुण्णिं पावइ सग्ग जिउ, पावणँ णरय-णिवासु।
बे छंडिवि अप्पा मुणइ, तो लब्भइ सिववासु॥३२॥
वउ तउ संजमु सीलु जिय, इउ सव्वइँ ववहारु।
मोक्खहँ कारणु एक्कु मुणि, जो तइलोयहँ सारु॥३३॥
परभाव को परित्याग कर अपनत्व आतम में करे।
जिनदेव ने ऐसा कहा शिवपुर गमन वह नर करे॥३४॥
ॐ ह्रीं व्यवहार-निश्चयमोक्षमार्गप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥२२॥
( हरिगीत )
व्यवहार से जिनदेव ने छह द्रव्य तत्त्वारथ कहे।
हे भव्यजन ! तुम विधीपूर्वक उन्हें भी पहिचान लो॥३५॥
है आतमा बस एक चेतन आतमा ही सार है।
बस और सब हैं अचेतन यह जान मुनिजन शिव लहें॥३६॥
जिनदेव ने ऐसा कहा निज आतमा को जान लो।
यदि छोड़कर व्यवहार सब तो शीघ्र ही भवपार हो॥३७॥
ॐ ह्रीं व्यवहारमोक्षमार्गपूर्वकनिश्चयमोक्षमार्गप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि.॥२३॥
( हरिगीत )
जो जीव और अजीव के गुणभेद को पहिचानता।
है वही ज्ञानी जीव वह ही मोक्ष का कारण कहा॥३८॥
( दूहा )
अप्पा अप्पइँ जो मुणइ, जो परभाउ चएइ।
सो पावइ सिवपुरि-गमणु, जिणवरु एम भणेइ॥३४॥
छह दव्वइँ जे जिण-कहिय, णव पयत्थ जे तत्त।
विवहारेण य उत्तिया, ते जाणियहि पयत्त॥३५॥
सव्व अचेयण जाणि जिय, एक्क सचेयणु सारु।
जो जाणेविणु परम-मुणि, लहु पावइ भवपारु॥३६॥
जइ णिम्मलु अप्पा मुणहि, छंडिवि सहु ववहारु।
जिण-सामिउ एमइ भणइ, लहु पावइ भवपारु॥३७॥
जीवाजीवहँ भेउ, जो जाणइ तिं जाणियउ।
मोक्खहँ कारण एउ, भणइ जोइ जोइहिँ भणिउँ॥३८॥
यदि चाहते हो मोक्षसुख तो योगियों का कथन यह।
हे जीव! केवल ज्ञानमय निज आतमा को जान लो॥३९॥
ॐ ह्रीं जीव-अजीवभेदज्ञानपूर्वक आत्मज्ञानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि.॥२४॥
( हरिगीत )
सुसमाधि अर्चन मित्रता अर कलह एवं वंचना।
हम करें किसके साथ किसकी हैं सभी जब आतमा॥४०॥
ॐ ह्रीं आत्मैव सर्वत्र इतिप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२५॥
( हरिगीत )
गुरुकृपा से जब तलक आतमदेव को नहिं जानता।
तब तक भ्रमे कुतीर्थ में अर ना तजे जन धूर्तता॥४१॥
श्रुतकेवली ने यह कहा ना देव मन्दिर तीर्थ में।
बस देह-देवल में रहे जिनदेव निश्चय जानिये॥४२॥
जिनदेव तनमन्दिर रहें जन मन्दिरों में खोजते।
हँसी आती है कि मानो सिद्ध भोजन खोजते॥४३॥
ॐ ह्रीं भवभ्रमणमुक्त्युपायनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि.॥२६॥
( दूहा )
केवल णाणसहाउ, सो अप्पा मुणि जीव तुहुँ।
जइ चाहहि सिव-लाहु, भणइ जोइ जोइहिँ भणिउँ॥३९॥
( चौपई )
को सुसमाहि करउ को अंचउ, छोपु-अछोपु करिवि को वंचउ।
हल सहि कलहु केण समाणउ, जहिँ कहिँ जोवउ तहिँ अप्पाणउ॥४०॥
( दूहा )
ताम कुतित्थइँ परिभमइ, धुत्तिम ताम करेइ।
गुरुहु पसाएँ जाम णवि, अप्पा-देउ मुणेइ॥४१॥
तित्थइँ देवलि देउ णवि, इम सुइकेवलि-वुत्तु।
देहा-देवलि देउ जिणु, एहउ जाणि णिरुत्तु॥४२॥
देहा-देवलि देउ जिणु, जणु देवलिहिँ णिएइ।
हासउ महु पडिहाइ इहु, सिद्धे भिक्ख भमेइ॥४३॥
( हरिगीत )
देव देवल में नहीं रे मूढ़! ना चित्राम में।
वे देह-देवल में रहें सम चित्त से यह जान ले॥४४॥
सारा जगत यह कहे श्री जिनदेव देवल में रहें।
पर विरल ज्ञानी जन कहें कि देह-देवल में रहें॥४५॥
ॐ ह्रीं देह-देवालयस्थ शुद्धात्मप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि.॥२७॥
( हरिगीत )
यदि जरा भी भय है तुझे इस जरा एवं मरण से।
तो धर्मरस का पान कर हो जाय अजरा-अमर तू॥४६॥
ॐ ह्रीं धर्मरसपानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥२८॥
( हरिगीत )
पोथी पढ़े से धर्म ना ना धर्म मठ के वास से।
ना धर्म मस्तक लुंच से ना धर्म पीछी ग्रहण से॥४७॥
ॐ ह्रीं बाह्यक्रियाकाण्डधर्मनिषेधक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥२९॥
( दूहा )
मूढा देवलि देउ णवि, णवि सिलि लिप्पइ चित्ति।
देहा-देवलि देउ जिणु, सो बुज्झहि समचित्ति॥४४॥
तित्थइ देउलि देउ जिणु, सव्वु वि कोइ भणेइ।
देहा-देउलि जो मुणइ, सो बुहु को वि हवेइ॥४५॥
जइ जर-मरण-करालियउ, तो जिय धम्म करेहि।
धम्म-रसायणु पियहि तुहुँ, जिम अजरामर होहि॥४६॥
धम्मु ण पढियइँ होइ, धम्मु ण पोत्था-पिच्छियइँ।
धम्मु ण मढिय-पएसि, धम्मु ण मत्था-लुंचियइँ॥४७॥
( हरिगीत )
परिहार कर रुष-राग आतम में बसे जो आतमा।
बस पायगा पंचम गति वह आतमा धर्मातमा॥४८॥
ॐ ह्रीं पंचमगतिप्राप्ति-उपायप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३०॥
( हरिगीत )
आयू गले मन ना गले ना गले आशा जीव की।
मोह स्फुरे हित ना स्फुरे यह दुर्गति इस जीव की॥४९॥
ज्यों मन रमे विषयानि में यदि आतमा में त्यों रमे।
योगी कहें हे योगिजन! तो शीघ्र जावे मोक्ष में॥५०॥
ॐ ह्रीं आत्मरमणप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३१॥
( हरिगीत )
‘जरजरित है नरक सम यह देह’ ह्व ऐसा जानकर।
यदि करो आतम भावना तो शीघ्र ही भव पार हो॥५१॥
ॐ ह्रीं शरीरभिन्न-आत्मभावनाप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३२॥
( दूहा )
राय-रोस बे परिहरिवि, जो अप्पाणि वसेइ।
सो धम्मु वि जिण-उत्तियउ, जो पंचम-गइ णेइ॥४८॥
आउ गलइ णवि मणु गलइ, णवि आसा हु गलेइ।
मोहु फुरइ ण वि अप्पहिउ, इम संसार भमेइ॥४९॥
जेहउ मणु विसयहँ रमइ, तिमु जइ अप्प मुणेइ।
जोइउ भणइ हो जोइयहु, लहु णिव्वाणु लहेइ॥५०॥
जेहउ जज्जरु णरय-घरु, तेहउ बुज्झि सरीरु।
अप्पा भावहि णिम्मलउ, लहु पावहि भवतीरु॥५१॥
( हरिगीत )
धंधे पड़ा सारा जगत निज आतमा जाने नहीं।
बस इसलिए ही जीव यह निर्वाण को पाता नहीं॥५२॥
शास्त्र पढ़ता जीव जड़ पर आतमा जाने नहीं।
बस इसलिए ही जीव यह निर्वाण को पाता नहीं॥५३॥
ॐ ह्रीं निर्वाणाभावकारणप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३३॥
( हरिगीत )
परतंत्रता मन-इन्द्रियों की जाय फिर क्या पूछना।
रुक जाय राग-द्वेष तो हो उदित आतम भावना॥५४॥
जीव पुद्गल भिन्न हैं अर भिन्न सब व्यवहार है।
यदि तजे पुद्गल गहे आतम सहज ही भवपार है॥५५॥
ना जानते-पहिचानते निज आतमा गहराई से।
जिनवर कहें संसार-सागर पार वे होते नहीं॥५६॥
ॐ ह्रीं आत्मज्ञानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३४॥
( दूहा )
धंधइ पडियउ सयल जगि, णवि अप्पा हु मुणंति।
तहिँ कारणि ए जीव फुडु, ण हु णिव्वाणु लहंति॥५२॥
सत्थ पढंतहँ ते वि जड, अप्पा जे ण मुणंति।
तहिँ कारणि ए जीव फुडु, ण हु णिव्वाणु लहंति॥५३॥
मणु-इंदिहि वि छोडियइ, बुहु पुच्छियइ ण कोइ।
रायहँ पसरु णिवारियइ, सहज उपजइ सोइ॥५४॥
पुग्गलु अण्णु व अण्णु जिउ, अण्णु वि सहु ववहारु।
चयहि वि पुग्गलु गहहि जिउ, लहु पावहि भवपारु॥५५॥
जे णवि मण्णहिँ जीव फुडु, जे णवि जीउ मुणंति।
ते जिण-णाहहँ उत्तिया, णउ संसार मुचंति॥५६॥
( हरिगीत )
रतन दीपक सूर्य घी दधि दूध पत्थर अर दहन।
सुवर्ण रूपा स्फटिक मणि से जानिये निज आत्मन्॥५७॥
ॐ ह्रीं दृष्टान्तपुरस्सर-जीवस्वरूपनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि…॥३५॥
( हरिगीत )
शून्य नभ सम भिन्न जाने देह को जो आतमा।
सर्वज्ञता को प्राप्त हो अर शीघ्र पावे आतमा॥५८॥
आकाश सम ही शुद्ध है निज आतमा परमातमा।
आकाश है जड़ किन्तु चेतन तत्त्व तेरा आतमा॥५९॥
नासाग्र दृष्टिवंत हो देखें अदेही जीव को।
वे जनम धारण ना करें ना पियें जननी-क्षीर को॥६०॥
ॐ ह्रीं आकाशसम-आत्मध्यानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३६॥
( हरिगीत )
अशरीर को सुशरीर अर इस देह को जड़ जान लो।
सब छोड़ मिथ्या-मोह इस जड़ देह को पर मान लो॥६१॥
( दूहा )
रयण दीउ दिणयर दहिउ, दुद्धु घीव पाहाणु।
सुण्णउ रूउ फलिहउ अगिणि, णव दिट्ठंता जाणु॥५७॥
देहादिउ जो परु मुणइ, जेहउ सुण्णु अयासु।
सो लहु पावइ बंभु परु, केवलु करइ पयासु॥५८॥
जेहउ सुद्ध अयासु जिय, तेहउ अप्पा वुत्तु।
आयासु वि जडु जाणि जिय, अप्पा चेयणुवंतु॥५९॥
णासग्गिँ अब्भंतरहँ, जे जोवहिँ असरीरु।
बाहुडि जम्मि ण संभवहिँ, पिवहिँ ण जणणी-खीरु॥६०॥
असरीरु वि सुसरीरु मुणि, इहु सरीरु जडु जाणि।
मिच्छा-मोहु परिच्चयह, मुत्ति णियं वि ण माणि॥६१॥
अपनत्व आतम में रहे तो कौन-सा फल ना मिले?
बस होय केवलज्ञान एवं अखय आनँद परिणमे॥६२॥
परभाव को परित्याग जो अपनत्व आतम में करें।
वे लहें केवलज्ञान अर संसार-सागर परिहरें॥६३॥
ॐ ह्रीं स्वशरीरप्रमाण-आत्मज्ञानफलप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि…॥३७॥
( हरिगीत )
हैं धन्य वे भव-अन्त बुध परभाव जो परित्यागते।
जो लोक और अलोक ज्ञायक आतमा को जानते॥६४॥
सागार या अनगार हों पर आतमा में वास हो।
जिनवर कहें अतिशीघ्र ही वे परमसुख को प्राप्त हों॥६५॥
विरले पुरुष ही जानते निज तत्त्व को विरले सुनें।
विरले करें निज ध्यान अर विरले पुरुष धारण करें॥६६॥
ॐ ह्रीं आत्मतत्त्वदुर्लभत्वनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३८॥
( दूहा )
अप्पइँ अप्पु मुणंतयहँ, किं णेहा फलु होइ।
केवल-णाणु वि परिणवइ, सासय-सुक्खु लहेइ॥६२॥
जे परभाव चएवि मुणि, अप्पा अप्प मुणंति।
केवल-णाण-सरूव लइ, ते संसारु मुचंति॥६३॥
धण्णा ते भवयंत बुह, जे परभाव चयंति।
लोयालोय-पयासयरु, अप्पा विमल मुणंति॥६४॥
सागारु वि णागारु कु वि, जो अप्पाणि वसेइ।
सो लहु पावइ सिद्धि-सुहु, जिणवरु एम भणेइ॥६५॥
विरला जाणहिँ तत्तु बुह, विरला णिसुणहिँ तत्तु।
विरला झायहिँ तत्तु जिय, विरला धारहिँ तत्तु॥६६॥
( हरिगीत )
‘सुख-दुःख के हैं हेतु परिजन किन्तु वे परमार्थ से।
मेरे नहीं’ - यह सोचने से मुक्त हों भवभार से॥६७॥
नागेन्द्र इन्द्र नरेन्द्र भी ना आतमा को शरण दें।
यह जानकर हि मुनीन्द्रजन निज आतमा शरणा गहें॥६८॥
ॐ ह्रीं आत्मैव परमशरण इतिप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३९॥
( हरिगीत )
जन्मे-मरे सुख-दुःख भोगे नरक जावे एकला।
अरे! मुक्तीमहल में भी जायेगा जिय एकला॥६९॥
यदि एकला है जीव तो परभाव सब परित्याग कर।
ध्या ज्ञानमय निज आतमा अर शीघ्र शिवसुख प्राप्त कर॥७०॥
ॐ ह्रीं एकत्वभावनापूर्वक-आत्मध्यानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि…॥४०॥
( हरिगीत )
हर पाप को सारा जगत ही बोलता ह्न यह पाप है।
पर कोई विरला बुध कहे कि पुण्य भी तो पाप है॥७१॥
( दूहा )
इहु परियण ण हु महुतणउ, इहु सुहु-दुक्खहँ हेउ।
इम चिंतंतहँ किं करइ, लहु संसारहँ छेउ॥६७॥
इंद फणिंद णरिंद य वि, जीवहँ सरणु ण होंति।
असरणु जाणिवि मुणि-धवल, अप्पा अप्प मुणंति॥६८॥
इक्क उपजइ मरइ कु वि, दुहु सुहु भुंजइ इक्कु।
णरयहँ जाइ वि इक्क जिउ, तह णिव्वाणहँ इक्कु॥६९॥
एक्कुलउ जइ जाइसिहि, तो परभाव चएहि।
अप्पा झायहि णाणमउ, लहु सिव-सुक्ख लहेहि॥७०॥
जो पाउ वि सो पाउ मुणि, सब्बु इ को वि मुणेहि।
जो पुण्णु वि पाउ वि भणइ, सो बुह को वि हवेइ॥७१॥
लोह और सुवर्ण की बेड़ी में अन्तर है नहीं।
शुभ-अशुभ छोड़ें ज्ञानिजन दोनों में अन्तर है नहीं॥७२॥
ॐ ह्रीं पुण्य-पाप एकत्वनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४१॥
( हरिगीत )
हो जाय जब निर्ग्रन्थ मन निर्ग्रन्थ तब ही तू बने।
निर्ग्रन्थ जब हो जाय तू तब मुक्ति का मारग मिले॥७३॥
ॐ ह्रीं भावनिर्ग्रन्थप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४२॥
( हरिगीत )
जिस भाँति बड़ में बीज है और बड़ भी बीज में।
उस ही तरह त्रैलोक्य जिन आतम बसे इस देह में॥७४॥
जिनदेव जो मैं भी वही इस भाँति मन निर्भ्रान्त हो।
है यही शिवमग योगिजन ! ना मंत्र है ना तंत्र है॥७५॥
ॐ ह्रीं दृष्टान्तपुरस्सर देहदेवालयस्थ शुद्धात्मप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४३॥
( दूहा )
जह लोहम्मिय णियउ बुह, तह सुवण्णम्मिय जाणि।
जे सुहु असुह परिच्चयहँ, ते वि हवंति हु णाणि॥७२॥
जइया मणु णिग्गंथु जिय, तइया तुहुँ णिग्गंथु।
जइया तुहुँ णिग्गंथु जिय, तो लब्भइ सिवपंथु॥७३॥
जं वडमज्झहँ बीउ फुडु, बीयहँ वडु वि हु जाणु।
तं देहहँ देउ वि मुणहि, जो तइलोय-पहाणु॥७४॥
जो जिण सो हउँ सो जि हउँ, एहउ भाउ णिभंतु।
मोक्खहँ कारण जोइया, अण्णु ण तंतु ण मंतु॥७५॥
( हरिगीत )
दो तीन चउ अर पाँच नव अर सात छह अर पाँच फिर।
अर चार गुण जिसमें बसें उस आतमा को जानिए॥७६॥
ॐ ह्रीं आत्मगुणनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४४॥
( हरिगीत )
दो छोड़कर दो गुण सहित परमातमा में जो बसे।
शिवपद लहें वे शीघ्र ही ह्न इस भाँति सब जिनवर कहें॥७७॥
तज तीन त्रयगुण सहित निज परमातमा में जो बसे।
शिवपद लहें वे शीघ्र ही ह्न इस भाँति सब जिनवर कहें॥७८॥
ॐ ह्रीं शीघ्रनिर्वाणप्राप्त्युपायप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥४५॥
( हरिगीत )
जो रहित चार कषाय संज्ञा चार गुण से सहित हो।
तुम उसे जानो आतमा तो परमपावन हो सको॥७९॥
जो दश रहित दश सहित एवं दश गुणों से सहित हो।
तुम उसे जानो आतमा अर उसी में नित रत रहो॥८०॥
ॐ ह्रीं आत्मज्ञानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४६॥
( दूहा )
बे ते चउ पंच वि णवह, सत्तहँ छह पंचाहँ।
चउगुण-सहियउ सो मुणह, एयइँ लक्खण जाहँ॥७६॥
बे छंडिवि बे-गुण-सहिउ, जो अप्पाणि वसेइ।
जिणु सामिउ एमइँ भणइ, लहु णिव्वाणु लहेइ॥७७॥
तिहिँ रहियउ तिहिँ गुण-सहिउ, जो अप्पाणि वसेइ।
सो सासय-सुइ-भायणु वि, जिणवरु एम भणेइ॥७८॥
चउ-कसाय-सण्णा-रहिउ, चउ-गुण-सहियउ वुत्तु।
सो अप्पा मुणि जीव तुहुँ, जिम परु होहि पवित्तु॥७९॥
बे-पंचहँ रहियउ मुणहि, बे-पंचहँ संजुत्तु।
बे-पंचहँ जो गुणसहिउ, सो अप्पा णिरु वुत्तु॥८०॥
( हरिगीत )
निज आतमा है ज्ञान दर्शन चरण भी निज आतमा।
तप शील प्रत्याख्यान संयम भी कहे निज आतमा॥८१॥
ॐ ह्रीं आत्ममहिमाप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४७॥
( हरिगीत )
जो जान लेता स्व-पर को निर्भ्रान्त हो वह पर तजे।
जिन-केवली ने यह कहा कि बस यही संन्यास है॥८२॥
ॐ ह्रीं स्व-परज्ञानरूपसन्यासनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥४८॥
( हरिगीत )
रतनत्रय से युक्त जो वह आतमा ही तीर्थ है।
है मोक्ष का कारण वही ना मंत्र है ना तंत्र है॥८३॥
ॐ ह्रीं रत्नत्रयैव मुक्तिकारणप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥४९॥
( हरिगीत )
निज देखना दर्शन तथा निज जानना ही ज्ञान है।
जो हो सतत वह आतमा की भावना चारित्र है॥८४॥
ॐ ह्रीं रत्नत्रयस्वरूपनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५०॥
( दूहा )
अप्पा दंसणु णाणु मुणि, अप्पा चरणु वियाणि।
अप्पा संजमु सील तउ, अप्पा पच्चक्खाणि॥८१॥
जो परियाणइ अप्प परु, सो परु चयइ णिभंतु।
सो सण्णासु मुणेहि तहुँ, केवलणाणि उत्तु॥८२॥
रयणत्तय-संजुत्त जिउ, उत्तिमु तित्थु पवित्तु।
मोक्खहँ कारण जोइया, अण्णु ण तंतु ण मंतु॥८३॥
दंसणु जं पिच्छियइ बुह, अप्पा विमल महंतु।
पुणु पुणु अप्पा भाविए, सो चारित्त पवित्तु॥८४॥
( हरिगीत )
जिन-केवली ऐसा कहें ह्न ‘तहँ सकल गुण जहँ आतमा।’
बस इसलिए ही योगीजन ध्याते सदा ही आतमा॥८५॥
ॐ ह्रीं यत्रात्मा तत्र सर्वगुणाः -इतिनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥५१॥
( हरिगीत )
तू एकला इन्द्रिय रहित मन वचन तन से शुद्ध हो।
निज आतमा को जान ले तो शीघ्र ही शिवसिद्ध हो॥८६॥
यदि बद्ध और अबद्ध माने बँधेगा निर्भ्रान्त ही।
जो रमेगा सहजात्म में तो पायेगा शिव शान्ति ही॥८७॥
ॐ ह्रीं इन्द्रिय-मन-वचन-कायरहित आत्मज्ञानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५२॥
( हरिगीत )
जो जीव सम्यग्दृष्टि दुर्गति-गमन ना कबहूँ करें।
यदि करें भी ना दोष पूरब करम को ही क्षय करें॥८८॥
ॐ ह्रीं सम्यग्दृष्टिदुर्गतिगमननिषेधक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥५३॥
( दूहा )
जहिँ अप्पा तहिँ सयल-गुण, केवलि एम भणंति।
तिहिँ कारणएँ जोइ फुडु, अप्पा विमलु मुणंति॥८५॥
एक्कलउ इंदिय-रहियउ, मण-वय-काय-ति-सुद्धि।
अप्पा अप्पु मुणेहि तुहुँ, लहु पावहि सिव-सिद्धि॥८६॥
जइ बद्धउ मुक्कउ मुणहि, तो बंधियहि णिभंतु।
सहज-सरूवइ जइ रमहि, तो पायहि सिव संतु॥८७॥
सम्माइट्ठी-जीवडहँ, दुग्गइ-गमणु ण होइ।
जइ जाइ वि तो दोसु णवि, पुव्वक्किउ खवणेइ॥८८॥
( हरिगीत )
सब छोड़कर व्यवहार नित निज आत्मा में जो रमें।
वे जीव सम्यग्दृष्टि तुरतहिं शिवरमा में जा रमें॥८९॥
सम्यक्त्व का प्राधान्य तो त्रैलोक्य में प्राधान्य भी।
बुध शीघ्र पावे सदा सुखनिधि और केवलज्ञान भी॥९०॥
ॐ ह्रीं सर्वव्यवहाररहितात्मरमणप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥५४॥
( हरिगीत )
जहँ होय थिर गुणगणनिलय जिय अजर अमृत आतमा।
तहँ कर्मबंधन हों नहीं झर जाँय पूरव कर्म भी॥९१॥
जिसतरह पद्मिनि-पत्र जल से लिप्त होता है नहीं।
निजभावरत जिय कर्ममल से लिप्त होता है नहीं॥९२॥
लीन समसुख जीव बारम्बार ध्याते आतमा।
वे कर्म क्षयकर शीघ्र पावें परमपद परमातमा॥९३॥
ॐ ह्रीं कर्मक्षयकारणरूप-आत्मध्यानप्रेरक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥५५॥
( दूहा )
अप्प-सरूवइँ जो रमइ, छंडिवि सहु ववहारु।
सो सम्माइट्ठी हवइ, लहु पावइ भवपारु॥८९॥
जो सम्मत्त-पहाण बुहु, सो तइलोय-पहाणु।
केवलणाण वि लहु लहइ, सासय-सुक्ख-णिहाणु॥९०॥
अजरु अमरु गुण-गण-णिलउ, जहिँ अप्पा थिरु ठाइ।
सो कम्मेहिँ ण बंधियउ, संचिय-पुव्व विलाइ॥९१॥
जह सलिलेण ण लिप्पियइ, कमलिणि-पत्त कया वि।
तह कम्मेहिं ण लिप्पियइ, जइ रइ अप्प-सहावि॥९२॥
जो सम-सुक्ख-णिलीणु बुहु, पुण पुण अप्पु मुणेइ।
कम्मक्खउ करि सो वि फुडु, लहु णिव्वाणु लहेइ॥९३॥
( हरिगीत )
पुरुष के आकार जिय गुणगणनिलय सम सहित है।
यह परमपावन जीव निर्मल तेज से स्फुरित है॥९४॥
इस अशुचि-तन से भिन्न आतमदेव को जो जानता।
नित्य सुख में लीन बुध वह सकल जिनश्रुत जानता॥९५॥
जो स्व-पर को नहीं जानता छोड़े नहीं परभाव को।
वह जानकर भी सकल श्रुत शिवसौख्य को ना प्राप्त हो॥९६॥
ॐ ह्रीं सकलजिनश्रुतसार-आत्मज्ञानप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं …॥५६॥
( हरिगीत )
सब विकल्पों का वमन कर जम जाय परम समाधि में।
तब जो अतीन्द्रिय सुख मिले शिवसुख उसे जिनवर कहें॥९७॥
ॐ ह्रीं शिवसुखस्वरूपनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥५७॥
( हरिगीत )
पिण्डस्थ और पदस्थ अर रूपस्थ रूपातीत जो।
शुभ ध्यान जिनवर ने कहे जानो कि परमपवित्र हो॥९८॥
ॐ ह्रीं पिण्डस्थादिध्यानभेदप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५८॥
( दूहा )
पुरिसायार-पमाणु जिय, अप्पा एहु पवित्तु।
जोइज्जइ गुण-गण-णिलउ, णिम्मल-तेय-फुरंतु॥९४॥
जो अप्पा सुद्धु वि मुणइ, असुइ-सरीर-विभिण्णु।
सो जाणइ सत्थइँ सयल, सासय-सुक्खहँ लीणु॥९५॥
जो णवि जाणइ अप्पु परु, णवि परभाउ चएइ।
सो जाणउ सत्थइँ सयल, ण हु सिवसुक्खु लहेइ॥९६॥
वज्जिय सयल-वियप्पइँ परम-समाहि लहंति।
जं विंदहिं साणंदु क वि सो सिव-सुक्ख भणंति॥९७॥
जो पिंडत्थु पयत्थु बुह, रूवत्थु वि जिण-उत्तु।
रूवातीतु मुणेहि लहु, जिम परु होहि पवित्तु॥९८॥
( हरिगीत )
‘जीव हैं सब ज्ञानमय’-इस रूप जो समभाव हो।
है वही सामायिक कहें जिनदेव इसमें शक न हो॥९९॥
जो राग एवं द्वेष के परिहार से समभाव हो।
है वही सामायिक कहें जिनदेव इसमें शक न हो॥१००॥
ॐ ह्रीं सामायिकस्वरूपनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५९॥
( हरिगीत )
हिंसादि के परिहार से जो आत्म-स्थिरता बढ़े।
यह दूसरा चारित्र है जो मुक्ति का कारण कहा॥१०१॥
ॐ ह्रीं छेदोपस्थापनास्वरूपप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥६०॥
( हरिगीत )
जो बढ़े दर्शनशुद्धि मिथ्यात्वादि के परिहार से।
परिहारशुद्धी चरित जानो सिद्धि के उपहार से॥१०२॥
( दूहा )
सव्वे जीवा णाणमया, जो समभाउ मुणेइ।
सो सामाइउ जाणि फुडु, जिणवर एम भणेइ॥९९॥
राय-रोस बे परिहरिवि, जो समभाउ मुणेइ।
सो सामाइउ जाणि फुडु, केवलि एम भणेइ॥१००॥
हिंसादिउ-परिहारु करि, जो अप्पा हु ठवेइ।
सो बियऊ चारित्तु मुणि, जो पंचम-गइ णेइ॥१०१॥
मिच्छादिउ जो परिहरणु, सम्मदंसण-सुद्धि।
सो परिहार-विसुद्धि मुणि, लहु पावहि सिव-सिद्धि॥१०२॥
लोभ सूक्ष्म जब गले तब सूक्ष्म सुध-उपयोग हो।
है सूक्ष्मसाम्पराय जिसमें सदा सुख का भोग हो॥१०३॥
ॐ ह्रीं परिहारविशुद्धि-सूक्ष्मसाम्परायचारित्रस्वरूपनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६१॥
( हरिगीत )
अरहंत सिद्धाचार्य पाठक साधु हैं परमेष्ठी पण।
सब आतमा ही हैं श्री जिनदेव का निश्चय कथन॥१०४॥
वह आतमा ही विष्णु है जिन रुद्र शिव शंकर वही।
बुद्ध ब्रह्मा सिद्ध ईश्वर है वही भगवन्त भी॥१०५॥
इन लक्षणों से विशद लक्षित देव जो निर्देह है।
कोई भी अन्तर है नहीं जो देह-देवल में रहे॥१०६॥
ॐ ह्रीं आत्मैव अरहन्तादिरूपनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥६२॥
( हरिगीत )
जो होंयगे या हो रहे या सिद्ध अबतक जो हुए।
यह बात है निर्भ्रान्त वे सब आत्मदर्शन से हुए॥१०७॥
ॐ ह्रीं आत्मदर्शनपूर्वकसिद्धत्वप्राप्तिनिरूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं …॥६३॥
( दूहा )
सुहुमहँ लोहहँ जो विलउ, जो सुहुमु वि परिणामु।
सो सुहुमु वि चारित्त मुणि, सो सासय-सुह-धामु॥१०३॥
अरहंतु वि सो सिद्धु फुडु, सो आयरिउ वियाणि।
सो उवझायउ सो जि मुणि, णिच्छइँ अप्पा जाणि॥१०४॥
सो सिउ संकरु विण्हु सो, सो रुद्दु वि सो बुद्धु।
सो जिणु ईसरु बंभु सो, सो अणंतु सो सिद्धु॥१०५॥
एव हि लक्खण-लक्खियउ, जो परु णिक्कलु देउ।
देहहँ मज्झहिँ सो वसइ, तासु ण विज्जइ भेउ॥१०६॥
जे सिद्धा जे सिज्झिहिहिं, जे सिज्झहिँ जिण-उत्तु।
अप्पा-दंसणिँ ते वि फुडु, एहउ जाणि णिभंतु॥१०७॥
( दूहा )
संसारहँ भय-भीयएँ, जोगिचंद-मुणिएण।
अप्पा-संबोहण कया, दोहा इक्क-मणेण॥१०८॥
( हरिगीत )
भवदुखों से भयभीत योगीचन्द्र मुनिवर देव ने।
ये एकमन से रचे दोहे स्वयं को संबोधने॥१०८॥
ॐ ह्रीं शास्त्ररचनाप्रयोजनप्ररूपक श्री योगसाराय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६४॥
जयमाला
( दोहा )
अर्घ्यावली पूरण हुई है आनन्द अपार।
अब जयमाला में सुनो योगसार का सार॥१॥
( वीर )
देह जीव को एक गिने रे वे आतम बहिरातम हैं।
जिनका अपने में अपनापन वे जिय अन्तर-आतम हैं॥
रागभाव को त्याग पूर्णतः वीतराग-सर्वज्ञ हुये।
वे आतम परमातम हैं वे अपने में ही लीन हुये॥२॥
बहिरातम मिथ्यादृष्टि हैं अन्तर-आतम ज्ञानी हैं।
आनन्दमयी अरिहंत सिद्ध परमातम केवलज्ञानी हैं॥
परपदार्थ से अपनापन तज अपने को अपना जानो।
अपने में ही जमकर रमकर गहराई से पहिचानो॥३॥
अपने में अपनापन लाकर सम्यग्दर्शन प्राप्त करो।
और साथ में इसी विधी से सम्यग्ज्ञानी बन जाओ॥
अपने में ही जमकर रमकर अपने में ही लीन रहो।
रत्नत्रय के धारी बनकर मुक्तिमार्ग में निकल पड़ो॥४॥
यदि चाहते ज्ञानी बनना स्व-पर भेदविज्ञान करो।
निज को निज पर को पर जानों निज-पर की पहचान करो॥
पर को तज निज आतम को भज आतम में ही लीन रहो।
क्रोध मान के सब विकार तज आतम में लवलीन रहो॥५॥
निज आतम को जाने बिन तुम निर्जन वन में वास करो।
अरे करोड़ों वर्ष तपो तप कितने ही उपवास करो॥
शुद्धभाव के बिना अरे तुम कितने ही शुभभाव करो।
भव से पार नहीं हो सकते निज आतम का ध्यान धरो॥६॥
पुण्य-पाप से स्वर्ग-नर्क अर आत्मध्यान से मुक्ति मिले।
निज आतम का ज्ञान-ध्यान ही एकमात्र मुक्ति मग है॥
कहें जिनेश्वर मुक्तिमार्ग में पुण्य-पाप का काम नहीं।
और आतमा का अनुभव मुक्तीमग में बेकाम नहीं॥७॥
पाप पाप है अरे जगत में सारी दुनियाँ कहती है।
किन्तु पुण्य भी अरे पाप है विरले ज्ञानी कहते हैं॥
पुण्य-पाप ये दोनों ही तो दुखमय भव के कारण हैं।
मुक्तिमार्ग में इन दोनों का ही अभाव आवश्यक है॥८॥
जब स्वभाव से परमातम हैं सभी आतमा इस जग में।
किस को माने शत्रु-मित्र अब बोलो भाई इस जग में॥
राग करें हम किससे बोलो और शत्रु किस को मानें।
साम्यभाव सबसे ही रक्खें सब को साधर्मी जानें॥९॥
निज आतम की रुचि है जिनको और तत्त्व को जो जानें।
स्व-पर भेदविज्ञानी हैं जो निज-आतम को पहिचानें॥
वे सच्चे साधर्मी भाई उनसे प्रेमभाव रखना।
अरे विधर्मी की संगति तज उनकी सत्संगति करना॥१०॥
परभावों का परित्याग कर निज आतम को अपनाते।
परभावों से हो विरक्त निज आतम माँहि समा जाते॥
धन्य-धन्य वे जीव जगत में उनका जीवन धन्य हुआ।
ऐसे साधर्मी लोगों सा जग में कोइ न अन्य हुआ॥११॥
जब यह आतमराम खोजता फिरे सुखमयी जीवन को।
तब ऐसे लगता है भाई सिद्ध खोजते भोजन को॥
जैसे नंत सुखी सिद्धों की भोजन खोज असंभव है।
उसीतरह सुखमय आतम की सुख की खोज असंभव है॥१२॥
भूतकाल में हुये सिद्ध या भाविकाल में जो होंगे।
और हो रहे हैं वे सब भी आत्मज्ञान से ही होंगे॥
इसमें शंका नहीं रंच भी अतः आतमा को जानो।
निज आतम में जमो-रमो निज आतम को ही पहिचानो॥१३॥
अपने लिये स्वयं का आतम परमब्रह्म परमातम है।
ब्रह्मा विष्णु महेश वही है पंच परमपरमेष्ठी है॥
जो कुछ है बस वही एक है परमेश्वर भगवन्त वही।
उसके आश्रय बिना न होगा इस भवजल का अंत कहीं॥१४॥
अतः उसी में अपनापन कर उसको ही जानो-मानो।
उसमें ही जम जाव निरन्तर जमे रहो निज ध्यान धरो॥
यही एक मारग है जग में और न कोई मारग है।
सम्यग्दर्शन ज्ञान चरण ही एकमात्र सन्मारग है॥१५॥
ॐ ह्रीं श्रीयोगसाराय नमः जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( दोहा )
देह और संयोग से बुद्धिपूर्वक मोड़।
योग और उपयोग को निज आतम में जोड़॥१६॥
यही योग का सार है यही धर्म का सार।
इससे सबको प्राप्त हो सुख अर शान्ति अपार॥१९॥
( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )
योगसार भक्ति
( रेखता )
करें हम योगसार गुणगान…
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥ टेक॥
आतमा का प्रतिपादक ग्रन्थ, बताया इसमें मुक्तिपंथ।
बताया क्रियाकाण्ड को हेय, और आतम अनुभव आदेय॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥१॥
अभी तक नहीं किया हे राम, आतमा के अनुभव का काम।
निरन्तर रहें राग परिणाम, न हुये वीतराग परिणाम॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥२॥
करो तुम व्रत उपवास अनेक, किन्तु जानों न आतम एक।
और आतम का करो न ध्यान, अरे कैसे होगा कल्याण॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥३॥
अरे यह बहिरातमता हेय, और अन्तर आतम आदेय।
परम आतम है परमादेय, और अपना आतम श्रद्धेय॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥४॥
न होगा क्रियाकाण्ड से काम, धर्म यों ही होगा बदनाम।
बीत जावेगा काल अनन्त, नहीं आवेगा भव का अंत॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥५॥
नहीं हैं स्व-पर भेद विज्ञान नहीं है निज आतम का ज्ञान।
अरे होवे कैसे भव पार नहीं है निज आतम का ध्यान॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥६॥
आतमा जाने विरले लोग और विरले अपनापन करें।
और विरले ही अनुभव करें और विरले करते हैं ध्यान॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥७॥
अरे होता है मन निर्ग्रन्थ और तन होता है निर्ग्रन्थ।
धारते नग्न दिगम्बर संत अरे यह निर्ग्रन्थों का पंथ॥
अरे यह अनुपम ग्रन्थ महान, किया इसमें आतम गुणगान।
करें हम पूजन और विधान, करें हम योगसार गुणगान॥८॥
( दोहा )
अरे आज तक जो हुये, परम सिद्ध भगवान।
वे सब आतम ध्यान से, और भेदविज्ञान॥९॥
Artist: डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल
स्रोत: योगसार महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल), पृष्ठ २१