तर्ज : अब हम अमर भये…
ये दिन मत विवेक बिन खोओ॥टेक॥
महाभाग्य जिनवाणी पायी, नहीं मोह में सोओ।
भेदज्ञान कर परम प्रीति से, स्वयं सिद्ध प्रभु जोओ॥1॥
क्षणिक विकारी भावों को ही लखकर व्यर्थ न रोओ।
प्रत्यक्ष देखो अद्भुत प्रभुता, परम आनन्दित होओ॥2॥
सहज स्वतंत्र परिणमन सबका, क्यों तुम बोझा ढोओ।
मिथ्या कर्त्ताबुद्धि तजकर, सहज शान्त-चित्त होओ॥3॥
राग-द्वेष करि कर्मोदय में, दुःख के बीज न बोओ।
हो पुरुषार्थी निज को ध्याओ, सहज कर्म मल धोओ॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३६०
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
खोज: ye dina mata viveka bina khu