यही इक धर्ममूल है मीता! निज समकितसार सहीता॥टेक॥
समकित सहित नरकपदवासा, खासा बुधजन गीता।
तहँतें निकसि होय तीर्थंकर, सुरगन जजत सप्रीता॥१॥
स्वर्गवास हू नीको नाहीं, बिन समकित अविनीता।
तहँतें चय एकेन्द्री उपजत, भ्रमत सदा भयभीता॥२॥
खेत बहुत जोते हु बीज बिन, रहत धान्यसों रीता।
सिद्धि न लहत कोटि तपहूतें, वृथा कलेश सहीता॥३॥
समकित अतुल अखंड सुधारस, जिन पुरुषन नें पीता।
`भागचन्द’ ते अजर अमर भये, तिनहीनें जग जीता॥४॥
Artist - श्री भागचंद जी