यदि भव सागर दुख से भय है | Yadi Bhav Sagar Dukh Se Bhay Hai

यदि भवसागर दुख से भय है तो तज दो पर भाव को।
करो चिंतवन शुद्धात्म को पा लो सहज स्वभाव को॥१॥

नरपशु देव नरकगतियो मे बीता कितना काल है।
फिर भी नहीं समझ पाए यह भव वन अति विकराल है॥२॥

तजो शुभाशुभ भाव यही शुद्धोपयोग की ढाल है।
किया तत्व निर्णय जिसने वहं जिनवाणी का लाल है॥३॥

द्रव्य दृष्टि से समकित निधि पा कर लो दूर अभाव को।
यदि भवसागर दुख से भय है तो तज दो पर भाव को॥४॥

पाप पुण्य दोनों जग सृष्टा इन में दुख भरपूर है।
इनकी उलझन सुलझ न पाई तो फिर सुख अतिदूर है॥५॥

इस प्रकार परभावों मे अब तक प्राणी चकचूर है।
पर विभाव को नष्ट करे जो वह ही सच्चा शूर है॥६॥

समकित औषधि से अच्छा कर लो अनादि के घाव को।
यदि भवसागर दुख से भय है तो तज दो पर भाव को॥७॥

बीती रात प्रभात हो गया जिनवाणी का सूर्य बजा।
जिसने दिव्य ध्वनि हृदयंगम की उसके उर सूर्य सजा॥८॥

चिदानंद चैतन्य आत्मा का अंतर मे नाद गजा॥९॥

समकित की सुगंध महकी है देखो ज्ञायक भाव को।
करो चिंतवन शुद्धात्म को पा लो सहज स्वभाव को॥१०॥


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १८२ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))