यारी कीजै साधो नाल
यारी कीजै साधो नाल …
आपद मेटै सम्पद भैंटे, बेपरवाह कमाल॥यारी.॥१॥
परदुख दुखी सुखी निज सुखसों, तन छीने मन लाल॥यारी.॥२॥
राह लगावै ज्ञान जगावै, ‘द्यानत’ दीनदयाल॥यारी.॥३॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन १२९
खोज: Yari Kijai Sadho Nal
अर्थ
हे साधो ! हे भव्यजन ! संगति करो तो सज्जनों की करो, साधु की करो। उनके उपदेश को सुनो। वे सज्जन, साधुजन सब आपदाओं को मिटा देते हैं, सुख-संपदा देते हैं। वे चिन्तामुक्त होकर मस्त रहते हैं – भड़ा अद्भुत है यह। वे दूसरों के दुःख में दुःखी और अपने आत्म चिंतन में सुखी रहते हैं। अपने-तन की चिन्ता नहीं करते हैं और मन को वश में रखते हैं। वे साधु पथ-दर्शक हैं, उन साधुओं के चरण ही अनुकरणीय हैं, वे भव्यजनों को मोक्ष की राह पर अग्रसर करते हैं। वे लोगों को उपदेश देते हैं, उनके ज्ञान को जागृत करते हैं। वे असहाय के सहायक हैं, दयालु हैं।
शब्दार्थ: नाल = साथ, संगति ।
स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।
मूल पृष्ठ (छवि):
प्रूफरीडिंग बाकी है