या ऋतु धनि मुनिराई करत तप | Ya Ritu Dhani Munirai Karat Tap

या ऋतु धनि मुनिराई करत तप

(राग मल्हार सूरदास की)

या ऋतु धनि मुनिराई करत तप॥टेर॥

उमड घुमड घन बरसत अति जहाँ चपला चमक डराई॥१॥

झंझा वायु चलत अति सीरी, तरु टपकत अधिकाई।
डंस मशक काटत तन चाटत, सहत परीषह आई॥२॥

तन सुधि बिसरि रहै कछु ऐसी अंतर निजनिधि पाई।
जगतराम लख ध्यान साधुको बंदत शीस नमाई॥३॥


स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ४९ (विभिन्न कवियों के भजन)