वीतरागता की पोषक अरु, श्री जिनमुख से हो उद्भूत।
गणधरादि पुरुषों से सेवित, भव्यों में हो परम प्रसिद्ध॥1॥
वस्तु तत्त्व दर्शाने वाली, सच्चे शिव सुख की दाता।
सम्यक् रत्नत्रय उर प्रकटे, शरण तुम्हारी हूँ माता॥2॥
जैसे दीपक द्वारा तम से, घिरा मार्ग होता आसान।
वैसे माता! तव अवलम्बन, भव्यों को देता सज्ञान॥3॥
तेरे दर्शित पथ पर चलकर, निज स्वरूप को अपनाऊँ।
तोड़ सकल मिथ्यात्व वासना, माता नित शिर नाऊँ॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १४९
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’