वीतराग रूप देखा, भवतापहारी।
जिनवर स्वरूप देखा, आनन्दकारी॥टेक॥
निर्मोह रूप देखा, निष्काम रूप देखा।
निष्कर्म रूप देखा, आनन्दकारी॥1॥
निर्दोष रूप देखा, सम्यक् स्वरूप देखा।
चैतन्य रूप देखा, आनन्दकारी॥2॥
दृष्टास्वरूप देखा, ज्ञातास्वरूप देखा।
सर्वज्ञरूप देखा, आनन्दकारी॥3॥
रागादि शून्य देखा, निजभावपूर्ण देखा।
परमात्मरूप देखा, आनन्दकारी॥4॥
अद्भुत स्वरूप देखा, ध्रुव चित्स्वरूप देखा।
प्रशान्तरूप देखा, आनन्दकारी॥5॥
जिनरूप जब ही देखा, प्रभुरूप जब ही देखा।
शुद्धात्मरूप देखा, आनन्दकारी॥6॥
पर्यायदृष्टि छूटी, व्यवहारदृष्टि छूटी।
परमार्थदृष्टि प्रगटी, आनन्दकारी॥7॥
भावना यही है मैं भी, निर्ग्रन्थ मार्ग पाऊँ।
मुक्ति का मार्ग भासा, आनन्दकारी॥8॥
प्रभु सम स्वरूप अपना, अपने में आप ध्याऊँ।
अविनाशी प्रभुता पाऊँ, आनन्दकारी॥9॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’