विराजें शान्तिनाथ भगवान् | virajem shantinatha bhagavana

तर्ज : मेरे मन मंदिर में आन …

विराजें शान्तिनाथ भगवान्,

हमारे आनन्द अपरम्पार॥टेक॥

प्रभुदर्शन से मिटे असाता,
प्रभु दर्शन शिव सुख प्रदाता।
प्रभु दर्शन अविकार॥ हमारे.॥1॥

सब संसार दुःखमय जाना,
साँचा सुख प्रभो पहिचाना।
चाह न रही लगार॥ हमारे.॥2॥

अद्भुत प्रभुता आज निहारी,
अद्भुत महिमा नाथ तुम्हारी।
सहज होय भव पार॥ हमारे.॥3॥

हे जिन! मिथ्या मोह पलाया,
दैन्यभाव सब दूर भगाया।
रहूँ सु जाननहार॥ हमारे.॥4॥

धन्य नाथ निज माँहि विनत हैं,
इन्द्रादिक चरणों में नत हैं।
वन्दन हो अविकार॥ हमारे.॥5॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ९७ से ९८
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’