वीर वाणी बरसे रे, धर्मलाभ लई लो | vira vani barase re dharmalabha lai lo

तर्जः अमृत बरसे रे …

वीर वाणी बरसे रे, धर्मलाभ लई लो।

हृदय में हर्ष धरे, धर्मलाभ लई लो॥टेक॥

मोह की नींद में, वीत्यो अनन्तकाल।
भव-भव में भटका हुआ रे बेहाल॥
जगने की बेला आई रे, धर्म लाभ लई लो॥1॥

पुण्य के वैभव के मद में, तू फूल गयो।
पैसा की प्रीति में, धर्म को भूल गयो॥
तजने की बेला आई रे, धर्म लाभ लई लो॥2॥

भोगों की वासना में, तत्त्व से भ्रष्ट भयो।
पर की आकुलता में, जीवन से भ्रष्ट भयो॥
ज्ञानी समझावें रे, धर्म लाभ लई लो॥3॥

खोटी खटपट में, नरभव चल्यो जाय।
दुर्लभ सुबोध कर, नातर फिर पछताय॥
अवसर न चूको रे, धर्म लाभ लई लो॥4॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १२३ से १२४
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’