वीर प्रभु के शुभ शासन में,
जागी है उज्ज्वल ज्योति रे।
भक्ति हृदय में उछलती॥टेक॥
वीर प्रभु ने भव्यों के उर में,
बहाया अमृत स्रोत रे॥ भक्ति.॥1॥
अमृतधारा बरसी भरत में,
हरषे भव्य मयूर रे॥ भक्ति.॥2॥
आत्मधर्म का सूर्य प्रकाशन,
दशों दिशा उद्योत रे॥ भक्ति.॥3॥
भागा घोर मिथ्यात्व अंधेरा,
जगमग सम्यक् ज्योति रे॥ भक्ति.॥4॥
भक्त आपके लघुनन्दन हम,
आज करें जयकार रे॥ भक्ति.॥5॥
निज स्वरूप की लब्धि होवे,
मंगलमय सुखकार रे॥ भक्ति.॥6॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १२९ से १३०
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’