वीर प्रभु के गुण गाओ | vira prabhu ke guna gao

तर्ज : जिन गुण गाओ हर्षाओ …

वीर प्रभु के गुण गाओ,

ध्रुव परमातम को ध्याओ॥टेक॥

वीर नाम भव्यों को प्यारा,
वीरनाथ का शासन न्यारा।
मोह महातम दूर भगाता,
सम्यक् ज्ञान कला प्रगटाता॥1॥

भव-भव के बंधन विनशायें,
चतुर्गति का भ्रमण नशायें।
निजानन्द निज में विलसाये॥
सम्यक् मुक्तिमार्ग प्रगटाये॥2॥

वीर प्रभु का है उपदेश,
अपना आतम अपना देश।
चाह दाह में नहीं दहो,
अपने में सन्तुष्ट रहो॥3॥

देखो-देखो प्रभु की मूरति,
प्रशममयी अति सोहनी मूरति।
सब वैभाविक कर्म नशाये,
अंतर में वैराग्य जगाये॥4॥

बाल ब्रह्मचारी अविकारी,
परम अहिंसादिक व्रत धारी।
प्रभु सम आत्म-भावना भाओ,
जिन चरणों में शीस नवाओ॥5॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ११८ से ११९
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’