वीर जिनेश्वर, वीरपना प्रगटाऊँ॥टेक॥
एकाकी स्वाधीन सहज निर्ग्रन्थ मार्ग पर धाऊँ।
निर्ममत्व हो देहादिक से भिन्न आत्मा भाऊँ॥1॥
निज में ही संतुष्ट रहूँ, पर की सहाय नहीं चाहूँ।
असंग स्वभावी चित्परमेश्वर असंगपने ही ध्याऊँ॥2॥
विषय-कषायारम्भ रहित हो, ज्ञानानन्द मनाऊँ।
अहो! अतीन्द्रिय आत्माश्रय से, सहज जितेन्द्रिय रहाऊँ॥3॥
साम्यभाव वर्ते मंगलमय, सर्व विभाव नशाऊँ।
निज अनुभव सुख वेदत, सहज सिद्धपद पाऊँ॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १२९
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’