तर्ज : वीर भज ले रे भाया…
वीर भज ले, वीर भज ले।
तज झूठे जंजाल जगत् के, वीर भज ले॥टेक॥
ऐसो अवसर मिलन कठिन है, मोह तज दे।
देह भिन्न है जीव भिन्न है, ज्ञान कर ले॥1॥
राग भिन्न है ज्ञान भिन्न, पहिचान कर ले।
सिद्ध समान स्वयं शुद्धातम, श्रद्धा धर ले॥2॥
ध्याने योग्य सहज परमातम, ध्यान धर ले।
आत्मध्यान से कर्म कटेंगे, निश्चय कर ले॥3॥
तज परिग्रह जंजाल शीघ्र ही, मुनिपद धर ले।
स्वयं-स्वयं में मग्न होयकर, वीर बन ले॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १४० से १४१
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’