वीतराग जिन महिमा थारी, वरन सकै को जन त्रिभुवन में?॥ टेक॥
तुमरे अनंत चतुष्टय प्रगट्यो, निःशेषावरनच्छय छिन में।
मेघ पटल विघटनतें प्रगटत, जिमि मार्तण्ड प्रकाश गगन में॥1॥
अप्रमेय ज्ञेयन के ज्ञायक, नहिं परिनमत तदपि ज्ञेयन में।
देखत नयन अनेक रूप जिमि, मिलत नहीं पुनि निज विषयनि में॥2॥
निज उपयोग आपने स्वामी, गाल दिया निश्चल आपन में।
है असमर्थ बाह्य निकसन कों, लवन घुला जैसे जीवन में॥3॥
तुमरे भक्त परम सुख पावत, परत अभक्त अनंत दुःखन में।
जैसो मुख देखो तैसो है, भासत जिम निर्मल दरपन में॥4॥
तुम कषाय बिन परम शांत हो, तदपि दक्ष कर्मारि हनन में।
जैसे अति शीतल तुषार पुन, जार देत द्रुम भार गहन में॥5॥
अब तुम रूप जथारथ पायो, अब इच्छा नहिं उन कुमतन में।
‘भागचन्द्र’ अमृत रस पीकर, फिर को चाहे विष निज मन में?॥6॥
स्रोत: वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन), पृष्ठ ४५ (वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन) | Vardhaman Pujanjali)