वे साधौं जन गाई | Ve Sadhon Jan Gai

वे साधौं जन गाई

वे साधौं जन गाई, कर करुना सुखदाई …
निरधन रोगी प्रान देत नहिं, लहि तिहुँ जग ठकुराई॥वे.॥१॥

क्रोड़ रास कन मेरु हेम दे, इक जीवध अधिकाई॥वे.॥२॥

‘द्यानत’ तीन लोक दुख पावक, मेघझरी बतलाई॥वे.॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन १४०

अर्थ

सब साधुगण कहते हैं कि करुणा करने से सुख की प्राप्ति होती है अर्थात् करुणा करो, यह ही सुख देनेवाली है।

जो जन रोगी हों, गरीब हों, उनको प्राण नहीं दिये जा सकते, किन्तु उन पर करुणा तो की जा सकती है। जब उन पर करुणा की जाती है तो करुणा पाकर वै मानो जंगत के स्वामीपद को प्राप्त कर लेते हैं।

किसी एक के जीवन की वृद्धि अर्थात् कष्ट का निवारण कर साता पहुँचाना, करोड़ों की राशि के समान, मेरु के समान सुवर्ण की राशि के दान से भी बढ़कर है अर्थात् करुणा का एक कण भी इनसे बढ़कर है।

द्यानतराय कहते हैं कि तीन लोक में दुखरूपी अग्नि के शमन के लिए इसे ही मेघझरी के समान शीतलतादायक बताया गया है।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ, पद 303।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है