वे प्राणी! सुज्ञानी, जिन जानी | ve prani! suj nani, jina jani

वे प्राणी! सुज्ञानी, जिन जानी जिनवाणी।

चंद सूर हू दूर करें नहिं, अन्तरतम की हानी॥ वे०॥1॥

पक्ष सकल नय भक्ष करत है, स्यादवाद में सानी॥वे०॥2॥

‘द्यानत’ तीन भवन-मंदिर में, दीवट एक बखानी॥वे०॥3॥


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ८८

अर्थ

वे ही प्राप्पी ज्ञानवान हैं, सुशानी हैं जिन्होंने जिनवाणी को जाना है अर्थात् उसका स्वाध्यायकर उसके मर्म को समझा है।

चन्द्र-सूर्य का (बाहरी) प्रकाश अंतःस्थल के अंधकार को अर्थात् अज्ञान को नष्ट करने में, उसे हटाने में समर्थ नहीं है; जिनवाणी के अध्ययन, मनन, चिंतन से जो ज्ञानानुभूति होती है, जागृति व अन्तः प्रकाश होता है, उससे अज्ञान का नाश होता है। सूर्य व चन्द्र का प्रकाश उस अज्ञानरूपी अंधकार को नष्ट करने में समर्थ नहीं है।

प्रमाण और नय सहित स्याद्वादमय वाणी सब पक्षों का सम्पूर्ण ज्ञान कराती है।

द्यानतराय कहते हैं कि तीन लोक के इस मन्दिर में जिनवाणी ही एक सार्थक दीपक है, पथ आलोकित करनेवाली है।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है