वे परमादी! तैं आतमराम न जान्यो
वे परमादी! तैं आतमराम न जान्यो…
जाको वेद पुरान बखानै, जानैं हैं स्यादवादी॥वे.॥१॥
इंद फनिंद करैं जिस पूजा, सो तुझमें अविषादी॥वे.॥२॥
‘द्यानत’ साधु सकल जिंह ध्यावैं, पावैं समता-स्वादी॥वे.॥३॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ५३
खोज: Ve Paramadi! Tain Atamram Na Janyo
अर्थ
अरे प्रमादी जीव ! तूने अपनी आत्मा को नहीं पहचाना, जाना। जिसका वर्णन वेद (आगम ग्रन्थ) पुराण भी करते हैं। और जो स्यादवाद सिद्धान्त को जाननेवाले हैं वे भी उसे जानते हैं।
इन्द्र, धरणेन्द्र, जिसकी पूजा करते हैं, वह पूर्ण आनन्ददायक यानी सर्व विषादरहित आत्मा तुझमें भी है।
द्यानतराय कहते हैं कि सारे साधु जिस स्वरूप का ध्यान करते हैं, उस स्वरूप को समतारस के स्वादी ही प्राप्त करते हैं।
स्रोत: द्यानत भजन सौरभ, पद 142।
मूल पृष्ठ (छवि):
प्रूफरीडिंग बाकी है