वर्तमान विदेहक्षेत्रे विहरमान श्री स्वयंप्रभु जिनस्तुति (जयदेव स्वयंप्रभु आप भये) (गुजराती) | Vartamaan Videhakshetre Viharamaan Shri Svayanprabhu Jinastuti (Jayadev Svayanprabhu Aap Bhaye) (Gujarati)

(छंद त्रोटक मात्रा 16)

जयदेव स्वयंप्रभु आप भये, भवि ध्याय स्वयं गुण शुद्ध लहे;
तुमरी महिमा हम कहि न सके, गुण गावत श्री गणधर भी थके. 1

भवि भाग्य उदय इह जन्म लिये, भव सागर तें भवि तार दिये;
जय धातुकी खंड जु पुर्व कही तहँ मेरु विजय शुभ राज रही. 2

विजयानगरी तहाँ शोभित है, नृप मित्र भूत जन मोहत है.
जयमातु सुमंगल के उर मैं, जनमे सुआनंद भयो पुर मैं;
शशि लक्षण श्री जिन पाद लसे, सुर देखत ही हियमें विहसे. 3

तज राज विभव वन मांहि गये, धरि ध्यान शुद्धात्म कर्म दहे;
लही केवळज्ञान प्रकाश कियो भवि जीवनको उपदेश दियो. 4

संसार महा दुख सागर में, जिन धर्म विना चिरलों जु भ्रमे;
गति चारन में दुख दर्द लहे, बहु जन्म जरा मृत रोग लहे. 5

शुभ जोग उदय नर जन्म लहा, जिन धर्म दया उर मांहि ग्रहा;
द्वय भांति परिग्रह त्याग करे, वन जाय शुद्धात्म ध्यान धरे. 6

निजमें निजकी स्थिरता धरी के, सुखिया जब ह्वे विधिकूं हरिके;
जब शुद्ध चिदानंद रूप गहे, अजरामर ह्वे पद मोक्ष लहे. 7

यह दे उपदेश विहार कियो, भवि जीवनने उर धारी लियो;
धनि जन्म दिनं धनि आज धरी, तुम चर्ण नमें हम चित्त धरी. 8

अब लीजिये पास बुलाय सही, तुम दर्शन की मन लाग रही;
प्रभु पूरन आश करो हमरी, हमहुं पकरी शरना तुमरी. 9

तुमरे गुणमें मन लागत है, सब विघ्न समूह जु भागत हैं;
जिन आप तनैं गुन देहुं हमें, धनि धन्य बन्यों यह आज समे. 10


स्रोत: जिनेन्द्र स्तवनावली (सोनगढ़), पृष्ठ ११०