वारी हो बधाई या शुभ साजै | Vari Ho Badhai Ya Shubh Sajai

वारी हो बधाई या शुभ साजै

वारी हो बधाई या शुभ साजै।
विश्वसेन ऐरादेवी-गृह, जिनभवमंगल छाजै॥वारी.॥

सब अमरेश, अशेष विभवजुत, नगर नागपुर आये।
नाग-दत्त सुर-इन्द्रवचनतैं, ऐरावत सज धाये॥
लखजोजन शतवदन वदनवसु, रद प्रतिसर ठहराये।
सर-सर सौ-पन बीस नलिनप्रति, पदम पचीस विराजै॥१॥ वारी.॥

पदमपदमप्रति अष्टोत्तरशत, ठने सुदल मनहारी।
ते सब कोटि सताइसपै मुद, जुत नाचत सुरनारी॥
नवरसगान ठान काननको उपजावत सुख भारी।
वंक लै लावत लंक लचावत, दुति लखि दामनि लाजै॥२॥ वारी.॥

गोप गोपतिय जाय मायढिग करी तास थुति सारी।
सुखनिद्रा जननी को कर नमि अंक लियो जगतारी॥
लै वसु मंगलद्रव्य दिशसुरी चली अग्र शुभकारी।
हरखि हरी, चख सहस करी तब, जिन वर निरखनकाजै॥३॥ वारी.॥

ता गजेन्द्रपै प्रथम इन्द्रने, श्रीजिनेन्द्र पधराये।
द्वितीय छत्र दिय तृतिय, तुरिय-हरि, मुद धरि चमर ढुराये॥
शेषशक्र जयशब्द करत नभ, लंघ सुराचल छाये।
पांडुशिला जिन थाप नची सचि दुन्दभिकोटिक बाजै॥४॥ वारी.॥

पुनि सुरेशने श्रीजिनेशको, जन्मन्हवन शुभ ठानो।
हेमकुम्भ सुरहाथहि हाथन, क्षीरोदधिजल आनो॥
वदनउदरअवगाह एक चौ, वसु योजन परमानो।
सहसआठकर करि हरि जिनसिर, ढारत जयधुनि गाजै॥५॥ वारी.॥

फिर हरिनारि सिंगार स्वामितन, जजे सुरा जस गाये।
पूरवली -विधिकर पयान मुद, ठान पिता घर लाये॥
मणिमय आँगनमें कनकासन, पै श्रीजिन पधराये।
तांडव नृत्य कियो सुरनायक, शोभा सकल समाजै॥६॥ वारी.॥

फिर हरि जगगुरुपितर तोष शान्तेश घोष जिननामा।
पुत्र-जन्म उत्साह नगर में, कियौ भूप अभिरामा॥
साध सकल निजनिजनियोग सुर, असुर गये निजधामा।
त्रिपदसार जिनवृन्दारककी, ‘दौलत’ करत सदा जै॥७॥ वारी.॥


Artist: कविवर श्री दौलत राम जी
स्रोत: दौलत भजन सौरभ, पृष्ठ ८४ से ८६