वैदेहीनाथ सीमंधर, विराजो मेरे अन्तर में | Vaidehinath Simamdhar Virajo Mere Antar Mem

तर्ज-तिहारे ध्यान की मूरत…

वैदेहीनाथ सीमंधर, विराजो मेरे अन्तर में।

अहो तुम ही शरण स्वामी, भटकना व्यर्थ बाहर में॥टेक॥

निरखते नाथ की मुद्रा, मुक्तिपथ सहज दिख जाता।
भेदविज्ञान जगता है, दिखे सुख शांति अंतर में॥1॥

करें जिनरूप का चिंतन, जगे चिद्रूप की महिमा।
विरक्ति हो सहज जग से, परम तृप्ति हो अंतर में॥2॥

ज्ञान-वैराग्य बढ़ता है, आत्म प्रभुता विलसती है।
स्वयं पुरूषार्थ भी बढ़ता, ढले उपयोग अंतर में॥3॥

भावना सहज ही होती, दशा निर्ग्रन्थ कब होवे।
सुधारस ज्ञानमय पीते, प्रभो! रम जाऊँ अंतर में॥4॥

प्रगट हो आप सम समता, प्रगट हो आप सम प्रभुता।
नवावे शीश चरणों में, दिखे सर्वस्व अन्तर में॥5॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’