उत्तम ब्रह्मचर्यमय जीवन
(तर्ज : हूँ स्वतंत्र निश्चल निष्काम)
उत्तम ब्रह्मचर्यमय जीवन।
साँचा सहज मुक्तिमय जीवन॥टेक॥
है सादा संतोषी जीवन,
सहज शांत आनंदमय जीवन।
निर्विकार तृप्तिमय जीवन,
सहज सरल निर्द्वन्द्व है जीवन॥1॥
निर्मोही निर्ग्रन्थ है जीवन,
ज्ञान प्रकाशमयी है जीवन।
आत्माराधनमय है जीवन,
निरपराध निष्पाप है जीवन॥2॥
सहज समाधिमय है जीवन,
स्वाभाविक आदर्श है जीवन।
सहज परम निरपेक्ष है जीवन,
अभय रूप समतामय जीवन॥3॥
सहज पवित्र अलौकिक जीवन,
सम्यक् रत्नत्रयमय जीवन।
निर्भय निर्मल निष्कल जीवन,
शाश्वत परम ब्रह्ममय जीवन॥4॥
Source : “जिन भक्ति सिन्धु”
Artist: ब्र. श्री रवीन्द्र जी ‘आत्मन्’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३६० से ३६१
खोज: Uttam Brahmacharymay Jivan - Bra. Shri Ravindra Ji ‘atman’