त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥टेक॥
है कितने दिन का जीना, जो करते मान प्रवीना।
तुम्हीं बतलाओ रे भाई, यह मान बड़ा दुखदाई॥
त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥१॥
यह तन धन यौवन सारा, है इन्द्र धनुष आकारा।
न विनसन लागे वार, यह मान बड़ा दुखदाई॥
त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥२॥
कुल जाति रूप मद ज्ञानं, धन बल मद तप प्रभुतानं।
आठ मद यही निवार, यह मान बड़ा दुखदाई॥
त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥३॥
यह मान नरक का दाता, आतम का रूप भुलाता।
कीर्ति का करै संहार, यह मान बड़ा दुखदाई॥
त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥४॥
रावण से भूपति भारी, तिन भोगी विपति अपारी।
लिया नरकों अवतार, यह मान बड़ा दुखदाई॥
त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥५॥
इसलिये मान परिहारो अरु मार्दव धर्म सम्हारो।
‘प्रेम’ यह करत पुकार, यह मान बड़ा दुखदाई॥
त्यागो त्यागो रे भाई, यह मान बडा दुखदाई॥६॥
स्रोत: nikkyjain.github.io (दस धर्म भजन)
खोज: Tyago Tyago Re Bhai, Yah Maan Bada Dukhdai, Tyago Tyago Re Bhai, Yah Man Bada Dukhdai