तू जिनवर स्वामी मेरा | Tu Jinvar Swami Mera

तू जिनवर स्वामी मेरा

तू जिनवर स्वामी मेरा, मैं सेवक प्रभु हों तेरा॥टेक॥

तुम सुमरन बिन मैं बहु कीना, नाना जोनि बसेरा।
भाग उदय तुम दरसन पायो, पाप भज्यो तजि खेरा॥१॥

तुम देवाधिदेव परमेसुर, दीजै दान सबेरा।
जो तुम मोख देत नहिं हमको, कहाँ जाएँ किहिं डेरा॥२॥

मात तात तूही बड़ भ्राता, तोसौं प्रेम घनेरा।
‘द्यानत’ तार निकार जगततैं, फेर न ह्वै भवफेरा॥
तू जिनवर स्वामी मेरा, मैं सेवक प्रभु हों तेरा॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: nikkyjain.github.io (पं द्यानतराय कृत भजन)

खोज: Tu Jinvar Swami Mera