तेरे दर्शन को मन दौड़ा॥
कोटि-कोटि मुँह से जो तेरी महिमा सुनते आया।
इससे भी तू है बढ़ा-चढ़ा है यह दर्शन कर पाया॥
इस पृथ्वी पर बड़ा कठिन है, तुमसा पाना जोड़ा॥तेरे॥१॥
कर पर कर धर नाशा दृष्टि आसन अटल जमाया।
परदोष रोष अम्बर आडम्बर रहित तुम्हारी काया॥
वीतराग विज्ञान कला से, जगबन्धन को तोड़ा॥तेरे॥२॥
पुण्य पाप व्यवहार जगत् के हैं सब भव के कारण।
शुद्ध चिदानन्द चेतन दर्शन निश्चय पार उतारण॥
निजपद का ‘सौभाग्य’ श्रेष्ठ पा, कैसे जाये छोड़ा॥तेरे॥३॥
Artist: श्री सौभाग्यमल जी
खोज: तेरे दर्शन को मन दौडा, तेरे दर्शन को मन दौड़ा