तैने दियो नहीं है दान | Taine Diyo Nahin Hai Daan

तैने दियो नहीं है दान

तैने दियो नहीं है दान,
तैने सम्पत पाकर क्‍या किया।

दान दिया श्रेयांस ने आदि जग के माय,
आदिनाथ भगवान कूँ बरसे रतन अपार॥
तैने सम्पत पाकर क्‍या किया॥१॥

जय कुमार सुलोचना, दान तना फल पाय,
दान से शुभ गति पावसी पावें पद निर्वाण॥
तैने सम्पत पाकर क्‍या किया॥२॥

दान बिना नर जान जी, सुख सम्पत्ति अरु भोग,
दान बिना शोभा नहीं, जाने सब कोई लोग॥
तैने सम्पत पाकर क्‍या किया॥३॥

चार दान आगम विधै, भाख्या श्री भगवान,
दीजो शुद्ध मन भाव सु, पावैं मोक्ष कल्याण॥
तैने सम्पत पाकर क्‍या किया॥४॥

दान बिना नर जाण जो, जाणै मृतक समान,
घर मसान सम जाण जो, तने चूट्या चूट्या खाय॥
तैने सम्पत पाकर क्‍या किया॥५॥


स्रोत: nikkyjain.github.io (दस धर्म भजन)

खोज: Taine Diyo Nahin Hai Daan, Taine Diyo Nahin Hai Dan