स्वामी मेरे रे, कर्मों के बन्धन तोड़ दे॥ टेक॥
ध्यान की कमानी, तीर ज्ञान को बनाय कर
मोह बैरी को, निशाना करके फोड़ दे॥१॥
हिंसा, झूठ, चोरी, व्यभिचार, परिग्रह, पाँच
दुख दाई रे, पापों का मुँह मोड़ दे॥२॥
सुमत, विवेक, लज्जा, दया, क्षमा, शीलव्रत
जप तप रे, संयम से नाता जोड़ दे॥३॥
मक्खन अपार, भव सिन्धु से उबार पार।
सुख मई रे, मुक्ति में जाकर छोड़ दे॥४॥
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ४ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)