श्री समयसार महिमा | Sri Samayasar Mahim

समयसार की अद्भुत महिमा, आज बताऊँ भली-भली।

सुन लो सच्चे सुख के बांछक, धूम मचाऊँ गली-गली॥टेक॥

समयसार ही तीनलोक में, परमोत्कृष्ट बताया है।
सुखी हुये वे ही जिन जिनने, समयसार निज ध्याया है॥
समयसार विन दुख न मिटेगा, बात कहूँ मैं खरी-खरी॥1॥

तर्क छन्द साहित्य पड़े और बहु आगम अभ्यास किया।
पंडित भी हम कहलाये, नही समयसार का ज्ञान किया॥
समयसार पहिचान बिना, घूमे हैं जग की गली-गली॥2॥

तन कर्मों से न्यारा जाना, रागादि में अटक गया।
रागादि भी भिन्न कहे, पर्याय भेद में अटक गया॥
समयसार में भेदों से भी, भिन्न आत्मा शुद्ध कही॥3॥

ज्ञानमात्र ध्रुवधाम शुद्ध, सुखमय चिन्मूरत आतमराम।
समयसार कारण परमातम, शक्ति अनन्तों का गुणधाम॥
उपादेय आश्रय करने के योग्य आत्मा शुद्ध कही॥4॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’