सोती थी मरुदेवी माता, महल में मगन।
बजने लगी शहनाई, सपनों ने ली अंगड़ाई॥
प्रथम सुगज ऐरावत देखा, मेघ समान सु-गरज घने।
दूजा बैल एक शुभ देखा, उन्नत कंधा शब्द भने॥
कैसी ये लीला है रे भाई, माताजी समझ न पायीं
सोती थीं मरुदेवी…॥1॥
तीजे सिंह धवल शुभ देखा, कंधे लाल सुवर्ण बने।
सिंहासन थित लक्ष्मी देखी, नाग युगल से न्हवन सने॥
फल क्या इनका होगा भाई, अचरज में माता हरषाई
सोती थीं मरुदेवी…॥२॥
पाँचे फूलमाला-द्वय गुंजित, भ्रमर भजत गुण नाथ तने।
छट्ठे शशि पूरण तारागण, अमृत झरता जगत् तने॥
कैसा स्वपन है ये भाई, माताजी है मुस्कायी
सोती थीं मरुदेवी…॥३॥
सप्तम सूर्य निशातम हारी, पूर्व दिशा से उदित ठने।
अष्टम मीन-युगल सर रमते, देखे चंचल भाव जने॥
मेघ घटा है छाई, अमृत सुधा बरसाई
सोती थीं मरुदेवी…॥4॥
सुवर्ण कलश द्वय जल पूरण भर, कमलपत्र से ढकत घने।
दशवें हंस रमण करते सर, कमल गंध युत लहर ठने॥
मुक्ति पुरी मन भाई, आनन्द धारा बहाई
सोती थीं मरुदेवी…॥५॥
सागर दर्पण-सम निर्मल लख, लसत तरंगनि हँसत घने।
बारम सिंहासन सुवर्णमय, सिंहपीठ मणि जड़ित बने॥
प्रेम सुधा सरसाई, खुशियों की बारिश आयी
सोती थीं मरुदेवी…॥५॥
तेरम स्वर्ग विमान रतनमय, भेजत सर अनुराग घने।
चौदस नाग-भवन भू उठता, देखी कांति अपार जने॥
कौन सी निधि मैंने पायी, मुक्ति गोद में आयी
सोती थीं मरुदेवी…॥७॥
पन्द्रम रत्न-राशि युति पूरण, दुःख-दरिद्र संहार हने।
धूम रहित शुभ पावक देखी, कर्मकाष्ठ जल जात घने॥
उच्च वृषभ स्वर्णमय आयो, मुख प्रवेश करता अपने।
अर्न्तमुख छवि भाई, आतम अनुभव पायी
सोती थीं मरुदेवी…॥८॥
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ १२३ से १२४