सिद्धों से मिलने का मार्ग ध्यान है
सिद्धों से मिलने का मार्ग ध्यान है।
सिद्धालय में जाने का मार्ग ध्यान है॥
आतम में रमने का मार्ग ध्यान है।
ज्ञायक में रमने का मार्ग ध्यान है॥
अरहंतों से मिलने का मार्ग ध्यान है।
सिद्धों को ध्याने का मार्ग ध्यान है॥
ये आतम परमातम, अनंत गुणों का धनी।
जो भी इसको पहचाने होवे पूर्ण सुखी॥
मोक्ष में जाने का मार्ग ध्यान है।
भव से पार जाने का मार्ग ध्यान है॥