सीमंधर आदि सु तीर्थंकर, शाश्वत विदेह में राज रहे।
रागादि विभाव विनष्ट हुए, निज प्रभुता युक्त विराज रहे॥1॥
प्रभु की पावन दिव्यध्वनि में, वस्तु स्वभाव ध्वनित होवे।
आत्मबोध भवि करें प्रवर्तित, मंगल धर्म तीर्थ होवे॥2॥
ज्ञान चक्षु से दर्शन पाऊँ, भाव वंदना हे जिननाथ।
सविनय अर्घ्य समर्पित स्वामी, ध्याऊँ महिमामय निज नाथ॥3॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १३५
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’