जय सीमंधर जय सीमंधर जय सीमंधर देवा,
माता तोरी सत्यवती ने पिता श्रेयांस राया;
पुंडरगिरिमें जन्म लिया प्रभु, साक्षात् अरहंतदेवा; जय०१
आप विदेह के हो तीर्थंकर, दिव्यध्वनि के दाता,
भरतक्षेत्रमें धर्मवृद्धि प्रभु! तारा नंदन द्वारा. जय०२
भरतक्षेत्रना भक्तो तारी करें हृदयसें सेवा;
भव भव होजो भक्ति तुमारी ओ देवनके देवा. जय०३
सुवर्णपुरीमें नाथ पधार्या, दरशन दासने देवा;
भव भवमें प्रभु प्रीत तुमारी, चाहू चरणमें रहेवा. जय०४
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ४५७ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))