आज मेरे मन मंगल है, मैं तो भेट्या ऋषभ जिनंद।
परसत पाप पलाइये, प्रभु पूजौ परमानन्द। आज मेरे म.॥ टेक॥
पिता धन्य नाभिनन्दजी, धन्य मरू देवी माताजी।
नगरी अयोध्या धन्य भली, तहां जनम्या त्रिभुवनराया॥ आज मेरे म.॥१॥
समव शरण मध्य शोभता, प्रभुदार दिशामुख चार।
प्रभु विश्वंभर जीव बोधिया हैं तो जीव दया व्रतधार॥ आज मेरे म.॥२॥
दोष रहित गुण शोभता, प्रभु अतिशय के अधिकार।
अष्ट मंगल छत्रि गोपुरा हांजी मानस्तंभ विशाल। आजमेरे०॥३॥
पंच कल्याणक सुरकरे प्रभु आप गये निरवाण।
हर्ष भयो त्रिभुवनमें जय जयकार बखाण॥ आजमेरे०॥४॥
साटि बार को निनाद सुणांतु मेघ घटा गरजत।
निरत करे अति अपछरा रुमझुम नाद ठम कंत॥ आज मेरे०॥५॥
सुरनर तिरयंच नारकी, आरती ले मनभाव
रतन कपूर घृत मेली के सब आरती हरि जिनराय॥ आज मेरे०॥६॥
चक्रवर्ति इन्द्र फणीन्द्रजी सुरनर मुनि सभासार
अष्टमी जिन प्रभु ध्यावहि सोमेसर सरोवर तार॥ आज मेरे०॥७॥
मंगल गावे नरनारी, पुत्र कलत्र सभी कोई।
आनंद घन नव निधि पावहिं शिव सुगति वधु पति होई॥ आज मेरे.॥८॥
मंगल गायोरे म्हें तौ भावसुं हुंतो श्री जिन कागुणपामुं।
मुनि शुभचंद्र प्रभुभिनवे मुजने दीजो सुगति बिसराम॥ आजमेरे०॥६॥
स्रोत: श्री प्राचीन पूजन संग्रह, पृष्ठ २७४ (श्री प्राचीन पूजन संग्रह | Shri Prachin Pujan Sangrah)