श्री पंच बालयति स्तुति | shri pamcha balayati stuti

तर्ज : निर्गन्ध महामुनिराज, आज मैंने सपने में देखे …

पंच बालयति जिनराज, आज मैंने सपने में देखे।
श्री वासुपूज्य-मल्लि-नेमि, पार्श्व-वीर सपने में देखे॥

सपने में देखे, प्रत्यक्ष से देखे॥टेक॥

ब्रह्मचर्य की करें प्रेरणा, महिमा अपरम्पार॥1॥

परम ब्रह्म निज रूप दिखावे, उमगे हर्ष अपार॥2॥

रंग-राग भेदों से न्यारा, जामें दुख न लगार॥3॥

ब्रह्मचर्य को कष्ट समझता, भूल मिटी दुःखकार॥4॥

भोगों में सुख बुद्धि ही नाशी, दीखे सर्व असार॥5॥

विषयों में मन ही न जावे, नव-बाढ़ होय सुखकार॥6॥

नहीं नपुंसक नारी-नर मैं, परम पुरुष अविकार॥7॥

सहज सुखमय परम शान्तिमय, शक्ति अनन्त भंडार॥8॥

आत्मन्! प्रबल पराक्रम प्रगटे, जीतूँ सर्व विकार॥9॥

ब्रह्मचर्यमय होय परिणति, यही भावना सार॥10॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १३४ से १३५
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’