श्री मुनिराज स्तवन (देखोजी इक परम गुरु) | Shri Muniraaj Stavan (Dekhojee Ik Param Guru)

देखोजी इक परम गुरु ने कैसा ध्यान लगाया है, देखोजी० (टेक)

घरके भोग रोग सम लागे, बनका बास सुहाया है;
काम क्रोध माया मद त्यागी, नगन जु भेष बनाया है. देखोजी० 1

बरसाकाल बसत है तरुतल समताभाव दिखाया है;
लिपटें डांस जहर विषयाले, खेद न मनमें ल्याया है देखोजी० 2

शीतकाल तटनी तट उपर, परत तुषार न छाया है;
कंपै देह चलै चौबारी, जैनजति कहलाया है, देखोजी० 3

ग्रीषमकाल बसैं परबतपर, सूरज उपर आया है;
चलत पसेव जरत अति काया, कर्मकलंक बहाया है देखोजी० 4

ऐसे गुरु के चरन पूजकर, मनवांछित फल पाया है,
दौलत ऐसे जैनजति को, बारबार सिर नाया है. देखोजी० 5


स्रोत: जिनेन्द्र स्तवनावली (सोनगढ़), पृष्ठ ८४