(दोहा)
सिद्ध समूह नमों सदा, अरु सुमरुं अरहन्त।
विघ्न आकुल निवारिच्छ हो, गए लोक के अन्त॥
(चौपाई)
जय महावीर दया के सागर, जय श्री सन्मति ज्ञान उजागर।
शांत छवि मूरत अति प्यारी, वेष दिगम्बर के तुम धारी।
कोटि भानु से अति छबि छाजे, देखत तिमिर पाप सब भाजे।
महाबली और कर्म विदारे, जोधा मोह सुभट से मारे।
काम क्रोध तजि छोड़ी माया, क्षण में मान कषाय भगाया।
रागी नहीं नहीं तू द्वेषी, वीतराग तू हित उपदेशी।
प्रभु तुम नाम जगत में सांचा, सुमरत भागत भूत पिशाचा।
राक्षस यक्ष डाकिनी भागे, तुम चिंतत भय कोई न लागे।
महा शूल को जो तन धारे, होवे रोग असाध्य निवारे।
ब्याल कराल होय फणधारी, विष को उगल क्रोध कर भारी।
महाकाल सम करे डसन्ता, निर्विष करो आप भगवन्ता।
महामत्त गज मद को झारे, भगे तुरत जब तुझे पुकारे।
फार डाड़ सिंहादिक आवै, ताको हे प्रभु तुही भगावै।
होकर प्रबल अगिन जो जारे, तुम प्रताप शीतलता धारे।
शस्त्र धार अरि युद्ध लड़न्ता, तुम प्रसाद हो विजय तुरन्ता।
पवन प्रचण्ड चले झकझोरा, प्रभु तुम हरौ होय भय चोरा।
झार खण्ड गिरि अटवी मांहीं, तुम बिनशरण तहां कोउ नांहीं।
वज्रपात करि घन गरजावे, मूसलधार होय तड़कावै।
होय अपुत्र दरिद्र संताना, सुमिरत होत कुबेर समाना।
बन्दीगृह में बँधी जंजीरा, कठ सुई अनि में सकल शरीरा।
राजदण्ड करि शूल धरावे, ताहि सिंहासन तुही बिठावै।
न्यायाधीश राजदरबारी, विजय करे होय कृपा तुम्हारी।
जहर हलाहल दुष्ट पिवन्ता, अमृत सम प्रभु करो तुरन्ता।
चढ़े जहर, जीवादि डसन्ता, निर्विष क्षण में आप करन्ता।
एक सहस वसु तुमरे नामा, जन्म लियो कुण्डलपुर धामा।
सिद्धारथ नृप सुत कहलाये, त्रिशला मात उदर प्रगटाये।
तुम जनमत भयो लोक अशोका, अनहद शब्दभयो तिहुंलोका।
इन्द्र ने नेत्र सहस्र करि देखा, गिरी सुमेर कियो अभिषेका।
कामादिक तृष्णा संसारी, तज तम भए बाल ब्रह्मचारी।
अघिर जान जग अनित बिसारी, बालपने प्रभु दीक्षा धारी।
शांत भाव धर कर्म विनाशे, तुरतहि केवल ज्ञान प्रकाशे।
जड़-चेतन त्रय जग के सारे, हस्त रेखवत् सब तू निहारे।
लोक-अलोक द्रव्य षट जाना, द्वादशांग का रहस्य बखाना।
पशु यज्ञों का मिटा कलेशा, दया धर्म देकर उपदेशा।
अनेकान्त अपरिग्रह द्वारा, सर्वप्राणि समभाव प्रचारा।
पंचम काल विषै जिनराई, चांदनपुर प्रभुता प्रगटाई।
क्षण में तोपनि बाढि-हटाई, भक्तन के तुम सदा सहाई।
मूरख नर नहिं अक्षर ज्ञाता, सुमरत पंडित होय विख्याता।
(सोरठा)
करे पाठ चालीस दिन नित चालीसिहिं बार।
खेवै धूप सुगन्ध पड़, श्री महावीर अगार॥
जनम दरिद्री होय अरु जिसके नहिं सन्तान।
नाम वंश जग में चले, होय कुबेर समान॥
पूरनमन रथकर चालीसा।
हे प्रभु तोहि नवावत शीशा॥
Artist: कवि पूरनमल
स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ ५३५ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))