जिन वेदी का शिलान्यास यह मंगलकारी हो।
धन्य-धन्य जिनराज विराजे, आनन्दकारी हो॥टेक॥
जिनदर्शन कर बहुत जीव, दुख पाप निवारेंगे।
जिन भक्ति कर बहुत काल, निज भाव सुधारेंगे॥
मोक्षमार्ग का निमित्तभूत यह…॥1॥
दान पुण्य का उत्तम अवसर, हमने पाया है।
भक्ति भावमय हर्ष हृदय में, नहीं समाया है॥
अहो! समर्पण द्रव्य-भाव का…॥2॥
हो सम्यक् श्रद्धान हमारा, ज्ञान सु अविकारी।
सहज अहिंसामयी आचरण, सबको सुखकारी॥
स्याद्वादमय तत्त्व निरूपण…॥३॥
पंच परम परमेष्ठी के गुण, हर्ष सहित गावें।
चैत्य-चैत्यालय जिनवाणी को, सविनय सिर नावें॥
जैनधर्म की नित प्रभावना…॥4॥
सुखी रहें सब जीव सहज ही तत्त्वज्ञान पावें।
विषय-कषाओं को तजकर, जिन सयंम अपनावें॥
धर्माराधन आत्माराधन…॥5॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३१६ से ३१७
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’