श्री जिन पूजन को हम आये (बुधजन) | Shri Jin Pujan Ko Ham Aaye (Budhjan)

श्री जिन पूजन को हम आये, पूजत ही दुखदुन्द मिटाये॥ टेक॥

विकलप गयो प्रगट भयो धीरज, अद्भुत सुख समता बरसाये।
आधि-व्याधि अब दीखत नाहीं, धरम कल्प तरु आँगन थाये॥1॥

इत मैं इन्द्र चक्रवर्ती इत मैं, इत मैं फनिंद खरे सिर नाये।
मुनिजन वृंद करैं थुति हरषत, धनि हम जनमे पद परसाये॥2॥

परमौदारिक में परमातम, ज्ञानमयी हमको दरसाये।
ऐसे ही हम हैं हम जानें, ‘बुधजन’ गुन मुख जात न गाये॥3॥


स्रोत: वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन), पृष्ठ ४४ (वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन) | Vardhaman Pujanjali)