पञ्चम अध्याय: अधिगम के उपाय
- गुरुवर्य पण्डित गोपालदास वरैया
अनुक्रमणिका
| क्र. | विवरण | पृष्ठ |
|---|---|---|
| 5.1 | लक्षण और लक्षणाभास | 125 |
| 5.2 | प्रमाण और उसके भेद-प्रभेद | 126 |
| 5.3 | प्रमाण का विषय | 137 |
| 5.4 | प्रमाणाभास और उसके भेद | 138 |
| 5.5 | नय और उसके भेद-प्रभेद | 139 |
| 5.6 | निक्षेप और उसके भेद | 142 |
अधिगम के उपाय ( दोहा) प्रमाण-न य-निक्षेप अरु लक्षण से सुज्ञान।
अधिगम हेतु इन्हें कहा, अन्य नहीं है जान।।
प्रश्न 561: पदार्थों को जानने के कितने उपाय हैं?
उत्तर: पदार्थों को जानने के चार उपाय हैं - लक्षण, प्रमाण, नय, और निक्षेप।
5.1 लक्षण और लक्षणाभास
प्रश्न 562: लक्षण किसे कहते हैं?1
उत्तर: बहुत से मिले हुए पदार्थों में से किसी एक पदार्थ को पृथक् करनेवाले हेतु को लक्षण कहते हैं। जैसे - जीव का लक्षण चेतना।
प्रश्न 563: लक्षण के कितने भेद हैं?
उत्तर: लक्षण के दो भेद हैं - आत्मभूत लक्षण, और अनात्मभूत लक्षण।
प्रश्न 564: आत्मभूत लक्षण किसे कहते हैं?
उत्तर: जो वस्तु के स्वरूप में मिला रहता है, उसे आत्मभूत लक्षण कहते हैं। जैसे - अग्नि का लक्षण उष्णपना।
प्रश्न 565: अनात्मभूत लक्षण किसे कहते हैं?
उत्तर: जो वस्तु के स्वरूप में नहीं मिला रहता, उसे अनात्मभूत लक्षण कहते हैं। जैसे - दण्डी पुरुष का लक्षण दण्ड।
टिप्पणी
- जिसके द्वारा यथार्थ पदार्थ का लक्ष्य किया जाता है, उसे लक्षण कहते हैं।
(- न्यायविनिश्चय टीका, 1/3/85)
प्रश्न 566: लक्षणाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: सदोष लक्षण को लक्षणाभास कहते हैं।
प्रश्न 567: लक्षणाभास के भेद अथवा लक्षण के दोष कितने हैं?
उत्तर: लक्षणाभास के भेद अथवा लक्षण के दोष तीन हैं - अव्याप्ति, अतिव्याप्ति और असंभव।
प्रश्न 568: अव्याप्ति दोष किसे कहते हैं?
उत्तर: लक्ष्य के एकदेश में लक्षण के रहने को अव्याप्ति दोष कहते हैं। जैसे - पशु का लक्षण सींग।
प्रश्न 569: अतिव्याप्ति दोष किसे कहते हैं?
उत्तर: लक्ष्य और अलक्ष्य दोनों में लक्षण के रहने को अतिव्याप्ति दोष कहते हैं। जैसे - गाय का लक्षण सींग।
प्रश्न 570: असंभव दोष किसे कहते हैं?
उत्तर: लक्ष्य में लक्षण की असंभवता को असंभव दोष कहते हैं। जैसे - जीव का लक्षण अचेतनपना।
प्रश्न 571: लक्ष्य किसे कहते हैं?
उत्तर: जिसका लक्षण किया जाता है, उसे लक्ष्य कहते हैं।
प्रश्न 572: अलक्ष्य किसे कहते हैं?
उत्तर: लक्ष्य के अतिरिक्त अन्य पदार्थों को अलक्ष्य कहते हैं।
5.2 प्रमाण और उसके भेद-प्रभेद
प्रश्न 573: प्रमाण किसे कहते हैं?1
उत्तर: सच्चे ज्ञान (सम्यग्ज्ञान) को प्रमाण कहते हैं।
टिप्पणी
- स्व और अपूर्व अर्थ के व्यवसायात्मक (निश्चयात्मक) ज्ञान को प्रमाण कहते
हैं। ( - परीक्षामुखसूत्र 1/1)
प्रश्न 574: प्रमाण के कितने भेद हैं?
उत्तर: प्रमाण के दो भेद हैं - प्रत्यक्षप्रमाण और परोक्षप्रमाण।
प्रश्न 575: प्रत्यक्षप्रमाण किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान, पदार्थ को स्पष्ट (विशद) जानता है, उसे प्रत्यक्षप्रमाण कहते हैं।
प्रश्न 576: प्रत्यक्षप्रमाण के कितने भेद हैं?
उत्तर: प्रत्यक्षप्रमाण के दो भेद हैं - सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष और पारमार्थिक प्रत्यक्ष।
प्रश्न 577: सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान, इन्द्रिय और मन की सहायता से पदार्थ को एकदेश स्पष्ट जानता है, उसे सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष कहते हैं।1
प्रश्न 578: पारमार्थिक प्रत्यक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान, बिना किसी की सहायता के पदार्थ को स्पष्ट जानता है, उसे पारमार्थिक प्रत्यक्ष कहते हैं।
प्रश्न 579: पारमार्थिक प्रत्यक्ष के कितने भेद हैं?
उत्तर: पारमार्थिक प्रत्यक्ष के दो भेद हैं - विकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष और सकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष।
टिप्पणी
- यहाँ परीक्षामुख आदि न्यायग्रन्थों की पद्धति से वर्णन किया गया है; अतः
इन्द्रिय और मन की सहायता से होनेवाले मतिज्ञान को भी एकदेश सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष
कहते हैं और प्रत्यक्षादि पर आधारित स्मृति आदि ज्ञानों को परोक्ष कहते हैं। लेकिन
तत्त्वार्थसत्रू आदि सिद्धान्तग्रन्थों में स्पष्टतः इन्द्रिय-मन की सहायता से होनेवाले मति-श्रुतज्ञान
को परोक्ष कहा है। इसी प्रकार अध्यात्मग्रन्थों में भी आत्मा को लक्ष्य बनाकर उत्पन्न हुए
मति-श्रुतज्ञान को अनुभव-प्रत्यक्ष की अपेक्षा प्रत्यक्ष तथा पर को लक्ष्य बनाकर उत्पन्न
हुए मति-श्रुतज्ञान को परोक्ष कहा जाता है।
प्रश्न 580: विकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान, रूपी पदार्थों को बिना किसी की सहायता के स्पष्ट जानता है; उसे विकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष कहते हैं।
प्रश्न 581: विकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष के कितने भेद हैं?
उत्तर: विकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष के दो भेद हैं - अवधिज्ञान और मनःपर्ययज्ञान।
प्रश्न 582: अवधिज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान, द्रव्य-क्षेत्र-काल-भाव की मर्यादासहित रूपी पदार्थ को स्पष्ट जानता है, उसे अवधिज्ञान कहते हैं।
प्रश्न 583: मनःपर्ययज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान, द्रव्य-क्षेत्र-काल-भाव की मर्यादासहित दूसरे के मन में स्थित रूपी पदार्थ को स्पष्ट जानता है, उसे मनःपर्ययज्ञान कहते हैं।
प्रश्न 584: सकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: सकल पारमार्थिक प्रत्यक्ष, केवलज्ञान को कहते हैं।
प्रश्न 585: केवलज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान त्रिकालवर्ती और त्रिलोकवर्ती समस्त पदार्थों को युगपत् (एक साथ) स्पष्ट जानता है, उसे केवलज्ञान कहते हैं।
प्रश्न 586: परोक्षप्रमाण किसे कहते हैं?
उत्तर: जो ज्ञान दूसरे की सहायता से पदार्थों को सत्य जानता है, उसे परोक्षप्रमाण कहते हैं।
प्रश्न 587: परोक्षप्रमाण के कितने भेद हैं?
उत्तर: परोक्षप्रमाण के पाँच भेद हैं - स्मृति, प्रत्यभिज्ञान, तर्क, अनुमान और आगम।
प्रश्न 588: स्मृति किसे कहते हैं?
उत्तर: पहले जाने हुए या देखे हुए पदार्थ को याद करना स्मृति है।
प्रश्न 589: प्रत्यभिज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रत्यक्ष और स्मृति के विषयभूत पदार्थों में जोड़रूप ज्ञान को प्रत्यभिज्ञान कहते हैं। जैसे - यह वही मनुष्य है, जिसे कल देखाथा।
प्रश्न 590: प्रत्यभिज्ञान के कितने भेद हैं?
उत्तर: प्रत्यभिज्ञान के अनेक भेद हैं - एकत्व प्रत्यभिज्ञान, सादृश्य प्रत्यभिज्ञान आदि।
प्रश्न 591: एकत्व प्रत्यभिज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रत्यक्ष और स्मृति के विषयभूत पदार्थ की एकता के सूचक जोड़रूप ज्ञान को एकत्व प्रत्यभिज्ञान कहते हैं। जैसे - यह वही मनुष्य है, जिसे कल देखाथा।
प्रश्न 592: सादृश्य प्रत्यभिज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रत्यक्ष और स्मृति के विषयभूत पदार्थों की समानता के सूचक जोड़रूप ज्ञान को सादृश्य प्रत्यभिज्ञान कहते हैं। जैसे - यह गाय, गवय (नील गाय) के सदृश है।
प्रश्न 593: तर्क किसे कहते हैं?
उत्तर: व्याप्ति के ज्ञान को तर्क कहते हैं।
प्रश्न 594: व्याप्ति किसे कहते हैं?
उत्तर: अविनाभाव सम्बन्ध को व्याप्ति कहते हैं।
प्रश्न 595: अविनाभाव सम्बन्ध किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ-जहाँ साधन (हेतु) होता है, वहाँ-वहाँ साध्य होता है और जहाँ-जहाँ साध्य नहीं होता है, वहाँ-वहाँ साधन भी नहीं होता है, यही अविनाभाव सम्बन्ध है। जैसे - जहाँ-जहाँधूम है, वहाँ-वहाँ अग्नि है और जहाँ-जहाँ अग्नि नहीं है, वहाँ-वहाँधूमभी नहीं है।1
प्रश्न 596: साधन या हेतु किसे कहते हैं?
उत्तर: जो साध्य के बिना नहीं होता है, उसे साधन या हेतु कहते हैं। जैसे - अग्नि को जानने का साधन,धूम है।
प्रश्न 597: साध्य किसे कहते हैं?
उत्तर: इष्ट, अबाधित और असिद्ध को साध्य कहते हैं।
प्रश्न 598: इष्ट किसे कहते हैं?
उत्तर: जिसे वादी और प्रतिवादी सिद्ध करना चाहते हैं, उसे इष्ट कहते हैं।
प्रश्न 599: अबाधित किसे कहते हैं?
उत्तर: जो प्रत्यक्षादि प्रमाणों से बाधित नहीं होता है, उसे अबाधित कहते हैं। जैसे - अग्नि का ठण्डापना प्रत्यक्ष प्रमाण से बाधित है; अतः अग्नि का ठण्डापना साध्य नहीं हो सकता।
प्रश्न 600: असिद्ध किसे कहते हैं?
उत्तर: जो प्रत्यक्षादि प्रमाण से सिद्ध नहीं हो, उसे असिद्ध कहते हैं अथवा जिसका पहले से निश्चय नहीं है, उसे असिद्ध कहते हैं।
टिप्पणी
- प्रश्न - अविनाभाव के कितने भेद हैं?
उत्तर - अविनाभाव के दो भेद हैं - सहभावनियम और क्रमभावनियम। सहचारी
और व्याप्य-व्यापकरूप पदार्थों में सहभावनियम होता है। जैसे - रूप और रस, रूप
और पुद्गल अथवा नीम और वृक्ष। तथा पूर्वोत्तरचारी और कारण-कार्यरूप पदार्थों में
क्रमभावनियम होता है। जैसे - रविवार और सोमवार अथवा मोक्षमार्ग और मोक्ष।
(- परीक्षामुख, 3/16-18)
प्रश्न 601: अनुमान किसे कहते हैं?
उत्तर: साधन से साध्य के ज्ञान को अनुमान कहते हैं।1
प्रश्न 602: हेत्वाभास ( साधनाभा स ) किसे कहते हैं? साधनाभास
उत्तर: सदोष हेतु को हेत्वाभास ( साधनाभास ) कहते हैं। साधनाभास
प्रश्न 603: हेत्वाभास ( साधनाभा स ) के कितने भेद हैं? साधनाभास
उत्तर: हेत्वाभास ( साधनाभास ) के चार भेद हैं - असिद्ध, विरुद्ध, अनैकान्तिक (व्यभिचारी) और अकिञ्चित्कर।
प्रश्न 604: असिद्ध हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु के अभाव का निश्चय हो, अथवा जिसके सद्भाव में सन्देह (शक) हो, उसे असिद्ध हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - ‘शब्द नित्य है, क्योंकि नेत्र का विषय है।’ यहाँशब्द, कर्ण का विषय होने से नेत्र का विषय नहीं हो सकता; अतः ‘नेत्र का विषय’ हेतु असिद्ध हेत्वाभास है।
प्रश्न 605: विरुद्ध हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु की साध्य से विरुद्ध पदार्थ के साथ व्याप्ति होती है, उसे विरुद्ध हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - ‘शब्द नित्य है, क्योंकि परिणामी है।’ यहाँ परिणामीपने की व्याप्ति अनित्य के साथ है, नित्य के साथ नहीं है; इसलिए नित्यत्व की सिद्धि के लिए ‘परिणामी’ हेतु विरुद्ध हेत्वाभास है।
टिप्पणी
- प्रश्न - अनुमान के कितने भेद हैं?
उत्तर - अनुमान के दो भेद हैं - स्वार्थानुमान और परार्थानुमान। जो अनुमान,
परोपदेश के बिना स्वयमेव ही होता है, वह स्वार्थानुमान है तथा जो अनुमान, परोपदेश
से होता है, वह परार्थानुमान है। (- न्यायदीपिका, 3/28-29)
प्रश्न 606: अनैकान्तिक (व्यभिचारी) हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जो हेतु पक्ष, सपक्ष और विपक्ष - इन तीनों में व्याप्त होता है, उसे अनैकान्तिक हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - ‘यह स्थान धूमवाला है, क्योंकि यहाँ अग्नि है।’ यहाँ ‘अग्नि’ हेतु पक्ष, सपक्ष और विपक्ष - तीनों में व्यापक होने से अनैकान्तिक हेत्वाभास है।
प्रश्न 607: पक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ साध्य सिद्ध किया जाता है, उसे पक्ष कहते हैं। जैसे - उक्त दृष्टान्त के अनुसार ‘यह स्थान’ पक्ष है।
प्रश्न 608: सपक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: अन्यत्र जहाँ साध्य के सद्भाव का निश्चय होता है, उसे सपक्ष कहते हैं। जैसे - उक्त दृष्टान्त के अनुसारधूमयुक्त गीले इर्ंधन की अग्निवाला ‘अन्य रसोईघर’ सपक्ष है।
प्रश्न 609: विपक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ साध्य के अभाव का निश्चय होता है, उसे विपक्ष कहते हैं। जैसे - निर्धूम अग्नि से तपा हुआ लोहे का गोला।
प्रश्न 610: अकिञ्चित्कर हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जो हेतु साध्य की सिद्धि करने में असमर्थ होता है, उसे अकिञ्चित्कर हेत्वाभास कहते हैं।
प्रश्न 611: अकिञ्चित्कर हेत्वाभास के कितने भेद हैं?
उत्तर: अकिञ्चित्कर हेत्वाभास के दो भेद हैं - सिद्धसाधन और बाधितविषय।
प्रश्न 612: सिद्धसाधन हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु का साध्य पहले से ही सिद्ध होता है, उसे सिद्धसाधन हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - अग्नि गर्म है, क्योंकि स्पर्शन इन्द्रिय से ऐसा ही प्रतीत होता है।
प्रश्न 613: बाधितविषय हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु के साध्य में प्रत्यक्षादि प्रमाणों से बाधा आती है, उसे बाधितविषय हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - आत्मा अचेतन है, क्योंकि यह द्रव्य है।
प्रश्न 614: बाधितविषय हेत्वाभास के कितने भेद हैं?
उत्तर: बाधितविषय हेत्वाभास के अनेक भेद हैं - प्रत्यक्ष-बाधित, अनुमानबाधित, आगमबाधित, स्ववचनबाधित आदि।
प्रश्न 615: प्रत्यक्षबाधित हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु के साध्य में प्रत्यक्ष प्रमाण से बाधा आती है, उसे प्रत्यक्षबाधित हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - अग्नि ठण्डी है, क्योंकि यह द्रव्य है।
प्रश्न 616: अनुमानबाधित हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु के साध्य में अनुमान प्रमाण से बाधा आती है, उसे अनुमानबाधित हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - ‘घास आदि किसी कर्ता के द्वारा बनायी है, क्योंकि ये कार्य हैं।’ परन्तु यहाँ इस अनुमान से बाधा आती है किघास आदि किसी के द्वारा बनायी नहीं है, क्योंकि इन को बनानेवाला कोईशरीरधारी नहीं है। जो वस्तुएँ किसीशरीरधारी के द्वारा बनायी नहीं है, वे किसी कर्ता के द्वारा बनायी नहीं हैं। जैसे - आकाश।
प्रश्न 617: आगमबाधित हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु के साध्य मेंशास्त्रप्रमाण से बाधा आती है; उसे आगमबाधित हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - पाप सुख को देनेवाला है, क्योंकि यह कर्म है। जो जो कर्म होते हैं, वे वे सुख के देनेवाले होते हैं। यथा - पुण्यकर्म। यहाँशास्त्रप्रमाण से बाधा आती है, क्योंकि शास्त्र में पाप को सुख का नहीं, दुःख का देनेवाला लिखा है।
प्रश्न 618: स्ववचनबाधित हेत्वाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु के साध्य में अपने वचन से ही बाधा आती है; उसे स्ववचनबाधित हेत्वाभास कहते हैं। जैसे - मेरी माता बाँझ (बन्ध्या) है, क्योंकि पुरुष का संयोग होने पर भी उसके गर्भ नहीं रहता है।
प्रश्न 619: अनुमान के कितने अङ्ग हैं?
उत्तर: अनुमान के पाँच अङ्ग हैं - प्रतिज्ञा, हेतु, उदाहरण, उपनय आदि और निगमन।1
प्रश्न 620: प्रतिज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर: पक्ष में साध्य के कहने को प्रतिज्ञा कहते हैं। जैसे - ‘इस पर्वत पर अग्नि है।’
प्रश्न 621: हेतु किसे कहते हैं?
उत्तर: साध्य के अविनाभावी साधन के वचन को हेतु कहते हैं। जैसे - ‘क्योंकि यहधूमवान है।’
टिप्पणी
- परीक्षामुख आदि न्यायग्रन्थों में अनुमान के दो ही अङ्ग बताये गये हैं -
प्रतिज्ञा और हेतु। वहाँ उदाहरण आदि को अनुमान का अङ्ग नहीं माना गया है, क्योंकि
अन्य मतों के साथ वाद करते समय सबल हेतु ही साध्य को सिद्ध करता है, उदाहरण
नहीं। उपनय और निगमनभी उसी बात को दोहराते हैं; अतः उदाहरण, उपनय और
निगमन को अनुमान का अङ्ग नहीं माना है, लेकिन शिष्यों को समझाते समय अथवा
स्वमतवादियों के साथ वीतराग चर्चा करते समय उदाहरण आदि का प्रयोग करने में दोष
नहीं है। ( - परीक्षामुखसूत्र 3/33,42 एवं न्यायदीपिका 3/36)
प्रश्न 622: उदाहरण किसे कहते हैं?
उत्तर: व्याप्ति के कथनपूर्वक दृष्टान्त के कहने को उदाहरण कहते हैं। जैसे - जहाँ-जहाँधूम है, वहाँ-वहाँ अग्नि है; यथा - रसोईघर। तथा जहाँ-जहाँ अग्नि नहीं है, वहाँ-वहाँधूमभी नहीं है; यथा - तालाब।
प्रश्न 623: दृष्टान्त किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ पर साध्य और साधन का सद्भाव या असद्भाव दिखाया जाता है, उसे दृष्टान्त कहते हैं। जैसे - रसोईघर अथवा तालाब।
प्रश्न 624: दृष्टान्त के कितने भेद हैं?
उत्तर: दृष्टान्त के दो भेद हैं - अन्वय दृष्टान्त और व्यतिरेक दृष्टान्त।
प्रश्न 625: अन्वय दृष्टान्त किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ साधन के सद्भाव में साध्य का सद्भाव दिखाया जाता है, उसे अन्वय दृष्टान्त कहते हैं। जैसे - रसोईघर मेंधूम का सद्भाव होने पर अग्नि का सद्भाव दिखाया गया है।
प्रश्न 626: व्यतिरेक दृष्टान्त किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ साध्य के असद्भाव में साधन का असद्भाव दिखाया जाता है, उसे व्यतिरेक दृष्टान्त कहते हैं। जैसे - तालाब में अग्नि का अभाव होने सेधूम का अभाव दिखाया गया है।
प्रश्न 627: उपनय किसे कहते हैं?
उत्तर: दृष्टान्त की सदृशता दिखाकर पुनः पक्ष में साधन या हेतु का उपसंहार करना या दुहराना, उपनय है। जैसे - ‘यह पर्वतभी वैसा हीधूमवान है।’
प्रश्न 628: निगमन किसे कहते हैं?
उत्तर: साधन के उपसंहार के बाद निष्कर्ष निकालकर प्रतिज्ञा का उपसंहार करना या दुहराना, निगमन है। जैसे - ‘इसलिए यह पर्वतभी अग्निवान् है।’
प्रश्न 629: हेतु के कितने भेद हैं?
उत्तर: हेतु के तीन भेद हैं - केवलान्वयी, केवलव्यतिरेकी और अन्वय-व्यतिरेकी।1
प्रश्न 630: केवलान्वयी हेतु किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु की पुष्टि में सिर्फ अन्वयदृष्टान्त होता है अथवा जो हेतु पक्ष और सपक्ष में रहता है तथा विपक्ष से रहित होता है, उसे केवलान्वयी हेतु कहते हैं। जैसे - जीव अनेकान्तस्वरूप है, क्योंकि सत्स्वरूप है; जो-जो सत्स्वरूप होता है, वह-वह अनेकान्तस्वरूप होता है; यथा - पुद्गल आदि।
प्रश्न 631: केवलव्यतिरेकी हेतु किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु की पुष्टि में सिर्फ व्यतिरेकदृष्टान्त पाया जाता है अथवा जो हेतु पक्ष में रहता है, विपक्ष में नहीं रहता है और सपक्ष से रहित होता है, उसे केवलव्यतिरेकी हेतु है। जैसे - जिन्दाशरीर में आत्मा है, क्योंकि इस में श्वासोच्छ्वास है; जहाँ-जहाँ आत्मा नहीं होता, वहाँ-वहाँ श्वासोच्छ्वासभी नहीं होता; यथा - चौकी आदि।
प्रश्न 632: अन्वयव्यतिरेकी हेतु किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस हेतु की पुष्टि में अन्वयदृष्टान्त और व्यतिरेकदृष्टान्त दोनों होते हैं अथवा जो पक्ष और 234सपक्ष में रहता है और विपक्ष में नहीं रहता है, उसे अन्वयव्यतिरेकी हेतु है। जैसे - इस पर्वत पर अग्नि है, क्योंकि यहधूमवाला है; जहाँ-जहाँधूम होता है, वहाँ-वहाँ अग्नि होती है; यथा - रसोईघर। जहाँ-जहाँ अग्नि नहीं होती है, वहाँ-वहाँधूमभी नहीं होता है; यथा - तालाब।
टिप्पणी
- हेतु के संक्षेप में दो भेद हैं - विधिरूप और निषेधरूप। उनकेभी विधि-साधक और निषेधसाधक के भेद से दो-दो भेद हैं। अर्थात् जब हेतु स्वयं विधिरूप होता
विधिसाधक-विधिरूप हेतु कहलाता है।
है और उसका साध्य भी विधिरूप होता है, तब विधिसाधक
जब हेतु विधिरूप होता है, परन्तु उसका साध्य निषेधरूप होता है तो निषेधसाधकासाधक-विधिरूप हेतु कहलाता है। इसी प्रकार जब हेतु निषेधरूप होता है, परन्तु उसका साध्य
विधिरूप होता है, तब विधिसाधक-निषेधरूप हेतु कहलाता है। लेकिन जब हेतु
ासाधक-निषेधरूप
निषेधरूप होता है और उसका साध्य भी निषेधरूप होता है, तब निषेधसाधक
हेतु कहलाता है। (- न्यायदीपिका, 3/52,58)
प्रश्न 633: आगमप्रमाण किसे कहते हैं?
उत्तर: आप्त के वचन आदि से उत्पन्न होनेवाले पदार्थ के ज्ञान को आगमप्रमाण कहते हैं।
प्रश्न 634: आप्त किसे कहते हैं?
उत्तर: परम हितोपदेशक वीतरागी सर्वज्ञदेव को आप्त कहते हैं।
5.3 प्रमाण का विषय
प्रश्न 635: प्रमाण का विषय क्या है?1
उत्तर: सामान्य अथवाधर्मी और विशेष अथवा धर्म - दोनों अंशों के समूहरूप वस्तु प्रमाण का विषय है।
टिप्पणी
- सामान्य-विशेषात्मक वस्तु ही प्रमाण का विषय है। (- परीक्षामुखसूत्र 4/1)
प्रश्न - सामान्य किसे कहते हैं?
उत्तर - जो समस्त विशेषों में रहता हुआभी अपने एकत्व स्वभाव को नहीं
छोड़ता है, उसे सामान्य कहते हैं।
प्रश्न - सामान्य के कितने भेद हैं?
उत्तर - सामान्य के दो भेद है - विस्तारसामान्य और आयतसामान्य अथवा
तिर्यक्सामान्य और उर्ध्वतासामान्य।
प्रश्न - विस्तारसामान्य या तिर्यक्सामान्य किसे कहते हैं?
उत्तर - विस्तारविशेष स्वरूप गुणों या प्रदेशों में रहनेवाला सामान्य विस्तारसामान्य
है। अथवा एक काल में अनेक व्यक्तियों में रहनेवाला सामान्य तिर्यक्सामान्य है।
प्रश्न - आयतसामान्य या ऊर्ध्वतासामान्य किसे कहते हैं?
उत्तर - आयतविशेष स्वरूप क्रमभावी पर्यायों में रहनेवाला सामान्य आयत-सामान्य है अथवा अनेक कालों में एक व्यक्ति में रहनेवाला सामान्य ऊर्ध्वतासामान्य है।
( - प्रवचनसार, तत्त्वप्रदीपिका एवं तात्पर्यवृत्ति, 9933 )
प्रश्न 636: विशेष किसे कहते हैं?
उत्तर: वस्तु के किसी अंश अथवा भाग को विशेष कहते हैं।
प्रश्न 637: विशेष के कितने भेद हैं?
उत्तर: विशेष के दो भेद हैं - सहभावीविशेष और क्रमभावीविशेष।1
प्रश्न 638: सहभावीविशेष किसे कहते हैं?
उत्तर: वस्तु के सम्पूर्णभाग और उसकी सब अवस्थाओं में रहनेवाले विशेष को सहभावीविशेष अथवा गुण कहते हैं।
प्रश्न 639: क्रमभावीविशेष किसे कहते हैं?
उत्तर: वस्तु में क्रम से होनेवाले विशेष को क्रमभावीविशेष अथवा पर्याय कहते हैं।
5.4 प्रमाणाभास और उसके भेद
प्रश्न 640: प्रमाणाभास किसे कहते हैं?
उत्तर: मिथ्याज्ञान को प्रमाणाभास कहते हैं।
प्रश्न 641: प्रमाणाभास के कितने भेद हैं?
उत्तर: प्रमाणाभास के तीन भेद हैं - संशय, विपर्यय और अनध्यवसाय।
प्रश्न 642: संशय किसे कहते हैं?
उत्तर: विरुद्ध अनेक कोटियों को स्पर्श करनेवाले ज्ञान को संशय कहते हैं। जैसे - यह सीप है या चाँदी?
टिप्पणी
- विशेष के भी दो भेद हैं - विस्तारविशेष और आयतविशेष अर्थात्
सहभावीविशेष, गुण और विस्तारविशेष एकार्थवाची है तथा क्रमभावीविशेष, पर्याय औ
आयतविशेष एकार्थवाची हैं। (- प्रवचनसार, तत्त्वप्रदीपिका एवं तात्पर्यवृत्ति, 93)
प्रश्न 643: विपर्यय किसे कहते हैं?
उत्तर: विपरीत एक कोटी का निश्चय करनेवाले ज्ञान को विपर्यय कहते हैं। जैसे - सीप को चाँदी जानना।
प्रश्न 644: अनध्यवास किसे कहते हैं?
उत्तर: यह कुछ है? - ऐसे प्रतिभासरूप ज्ञान को अनध्यवसाय कहते हैं। जैसे - मार्ग में चलते हुए तृण आदि का ज्ञान।
5.5 नय और उसके भेद-प्रभेद
प्रश्न 645: नय किसे कहते हैं?
उत्तर: वस्तु के एकदेश को जाननेवाले ज्ञान को नय कहते हैं।
प्रश्न 646: नय के कितने भेद हैं?1
उत्तर: नय के दो भेद हैं - निश्चयनय और व्यवहारनय (उपनय)।
प्रश्न 647: निश्चयनय किसे कहते हैं?
उत्तर: वस्तु के किसी वास्तविक अंश को ग्रहण करनेवाले ज्ञान को निश्चयनय कहते हैं। जैसे - मिट्टी केघड़े को, मिट्टी का घड़ा कहना।
प्रश्न 648: व्यवहारनय ( उपन उपनयय ) किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी निमित्त के वश से एक पदार्थ को दूसरे पदार्थरूप जाननेवाले ज्ञान को व्यवहारनय ( उपनय ) कहते हैं। जैसे - मिट्टी के घड़े को,घी के रहने के निमित्त सेघी काघड़ा कहना।
प्रश्न 649: निश्चयनय के कितने भेद हैं?
उत्तर: निश्चयनय के दो भेद हैं - द्रव्यार्थिकनय और पर्यायार्थिकनय। र
टिप्पणी
- नयों के भेद-प्रभेदों का विस्तार नयचक्र आदि ग्रन्थों से जानना चाहिए।
प्रश्न 650: द्रव्यार्थिकनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, द्रव्य अर्थात् सामान्य को ग्रहण करता है, उसे द्रव्यार्थिकनय कहते हैं।
प्रश्न 651: पर्यायार्थिकनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, विशेष ( गुण अथवा पर्याय ) को विषय करता है, उसे पर्यायार्थिकनय कहते हैं।
प्रश्न 652: द्रव्यार्थिकनय के कितने भेद हैं?
उत्तर: द्रव्यार्थिकनय के तीन भेद हैं - नैगम, संग्रह और व्यवहार।
प्रश्न 653: नैगमनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय दो पदार्थों में से एक को गौण और दूसरे को प्रधान करके भेद अथवा अभेद को विषय करनेवाला होता है, उसे नै ग मनय कहते हैं। अथवा पदार्थ के संकल्प को ग्रहण करनेवाला ज्ञान नै ग मनय है। जैसे - कोई आदमी रसोई में चावल लेकर चुन रहाथा। किसी ने उससे पूछा कि ‘क्या कर रहे हो?’ तब उसने कहा कि ‘भात बना रहा हूँ।’ यहाँ चावल औरभात में अभेदविवक्षा है। अथवा चावलों मेंभात का संकल्प है।
प्रश्न 654: संग्रहनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय अपनी जाति का विरोध नहीं करके अनेक विषयों को एकपने से ग्रहण करता है, उसे संग्रहनय कहते हैं। जैसे - जीव के कहने से चारों गति के सब जीवों का ग्रहण होता है।
प्रश्न 655: व्यवहारनय ( द्रव्यार्थिकनय का एक भेद ) किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, संग्रहनय से ग्रहण किये हुए पदार्थों में विधिपूर्वक भेद करता है, उसे व्यवहारनय ( द्रव्यार्थिकनय का एक भेद ) कहते हैं। जैसे - जीव के त्रस, स्थावर आदि भेद करना।
प्रश्न 656: पर्यायार्थिकनय के कितने भेद हैं?
उत्तर: पर्यायार्थिकनय के चार भेद हैं - ऋजुसूत्र,शब्द, समभिरूढ़, और एवंभूत।
प्रश्न 657: ऋजुसूत्रनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय,भूत-भविष्यत् की अपेक्षा नहीं करके वर्तमान पर्याय मात्र को ग्रहण करता है, उसे ऋजुसूत्रनय कहते हैं।
प्रश्न 658: शब्दनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, लिङ्ग, कारक, वचन, काल, उपसर्ग आदि के भेद से पदार्थ को भेदरूप ग्रहण करता है, उसेशब्दनय कहते हैं। जैसे - दार,भार्या, कलत्र। ये तीनों भिन्न-भिन्न लिङ्ग के शब्द एक ही स्त्री पदार्थ के वाचक हैं; अतः यह नय, स्त्री पदार्थ को तीन भेदरूप ग्रहण करता है। इसी प्रकार कारक आदि के भी दृष्टान्त जानना चाहिए।
प्रश्न 659: समभिरूढ़नय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, लिङ्ग आदि का भेद न होने पर भी पर्यायवाची शब्दों के भेद से पदार्थ को भेदरूप ग्रहण करता है, उसे समभिरूढ़नय कहते हैं। जैसे - इन्द्र,शक्र, पुरन्दर। यद्यपि ये तीनों एक ही लिङ्ग के पर्यायवाचीशब्द देवराज के वाचक हैं, तथापि यह नय, देवराज को तीन भेदरूप ग्रहण करता है।
प्रश्न 660: एवंभूतनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, जिसशब्द का जो क्रियारूप अर्थ है, उसी क्रियारूप से परिणमित पदार्थ को ग्रहण करता है, उसे एवंभूतनय कहते हैं। जैसे - किसी व्यक्ति को पूजा करते समय ही पुजारी कहना।
प्रश्न 661: व्यवहारनय ( उपनय ) के कितने भेद हैं?
उत्तर: व्यवहारनय ( उपनय ) के तीन भेद हैं - सद्भूत व्यवहारनय, असद्भूत व्यवहारनय और उपचरित व्यवहारनय अथवा उपचरित-असद्भूत व्यवहारनय।
प्रश्न 662: सद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, एक अखण्ड द्रव्य को भेदरूप से विषय करता है, उसे सद्भूत व्यवहारनय कहते हैं। जैसे - जीव के केवलज्ञान आदि अथवा मतिज्ञान आदि गुण हैं।
प्रश्न 663: असद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, मिले हुए भिन्न पदार्थों को अभेदरूप से ग्रहण करता है, उसे असद्भूत व्यवहारनय कहते हैं। जैसे - यह शरीर मेरा है अथवा मिट्टी केघड़े कोघी काघड़ा कहना।
प्रश्न 664: उपचरित व्यवहारनय अथवा उपचरित-असद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो नय, अत्यन्त भिन्न पदार्थों को अभेदरूप से ग्रहण करता है, उसे उपचरित-असद्भूत व्यवहारनय कहते हैं। जैसे - हाथी, घोड़ा, महल, मकान आदि मेरे हैं।
5.6 निक्षेप और उसके भेद
प्रश्न 665: निक्षेप किसे कहते हैं?
उत्तर: जो युक्तिपूर्वक युक्तिसंगत मार्ग से होते हुए प्रयोजनवश नाम, स्थापना, द्रव्य औरभाव में पदार्थ को स्थापन करता है, उसे निक्षेप कहते हैं।
प्रश्न 666: निक्षेप के कितने भेद हैं?
उत्तर: निक्षेप के चार भेद हैं - नामनिक्षेप, स्थापनानिक्षेप, द्रव्यनिक्षेप औरभावनिक्षेप।
प्रश्न 667: नामनिक्षेप किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस पदार्थ में जो गुण नहीं है, उसको उस नाम से कहना नामनिक्षेप है। जैसे - किसी ने अपने लड़के का नाम हाथीसिंह रखा है, परन्तु उसमें हाथी और सिंह दोनों के गुण नहीं हैं।
प्रश्न 668: स्थापनानिक्षेप किसे कहते हैं?
उत्तर: साकार ( तदाकार) अथवा निराकार ( अतदाकार) पदार्थ में ‘यह वही है’ - इस प्रकार अवधान ( मनायोगपूर्वक निश्चय ) करके निक्षेप करने को स्थापनानिक्षेप कहते हैं। जैसे - ‘पार्श्वनाथ के प्रतिबिम्ब को पार्श्वनाथ कहना अथवाशतरंज के मोहरों को हाथी,घोडा़ आदि कहना।
प्रश्न 669: नामनिक्षेप और स्थापनानिक्षेप में क्या अन्तर है?
उत्तर: नामनिक्षेप में मूल पदार्थ की तरह सत्कार आदि की प्रवृत्ति नहीं होती, परन्तु स्थापनानिक्षेप में वैसी प्रवृत्ति होती है। जैसे - किसी ने अपने लड़के का नाम पार्श्वनाथ रख लिया तो उस लड़के का सत्कार पार्श्वनाथ की तरह नहीं होता, परन्तु पार्श्वनाथ की प्रतिमा की पूजा आदिभगवान पार्श्वनाथ के समान ही होती है।
प्रश्न 670: द्रव्यनिक्षेप किसे कहते हैं?
उत्तर: आगामी पर्याय की योग्यता रखनेवाले पदार्थ को द्रव्यनिक्षेप कहते हैं - जैसे राजा के पुत्र को राजा कहना।
प्रश्न 671: भावनिक्षेप किसे कहते हैं?
उत्तर: वर्तमान पर्यायसंयुक्त वस्तु कोभावनिक्षेप कहते हैं। जैसे - राज्य करते हुए पुरुष को राजा कहना।
।। इति पञ्चमोऽध्यायः समाप्तः।।