श्री जैन सिद्धान्त प्रवेशिका
- गुरुवर्य पण्डित गोपालदास वरैया
नवीन सम्पादित संस्करण, तीर्थधाम मङ्गलायतन। प्रत्येक अध्याय का पूरा पाठ उसके अपने लिंक पर है।
अनुक्रमणिका
धर्म और धर्मोपदेश का पात्र
धर्म औरधर्मोपदेश का पात्र जब तक हमारे चित्त से अन्याय और अभक्ष्यरूपी मलिनता दूर न होगी, तब तक हमधर्म औरधर्मोपदेश के पात्र कदापि नहीं हो सकते। इस बात केधोखे में मत रहना कि हमने जैन कुल में जन्म लिया है, हम उन तीर्थङ्करों की सन्तान हैं, जो इस धर्म के अधिष्ठाता थे। यह वह अदालत नहीं है कि जहाँखानदान के ख्याल से कुछ रियायत की जाए। यह वह सच्ची अदालत है, जहाँ ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ यथार्थ निर्णय होता है, जहाँ बडे़-बड़ेधनाढ्य धर्म से विमुख होने पर अचल स्थावर बना दिये जाते हैं; अतः मोह-निद्रा से जागो। यदि आपको जैनी कहलाने का अभिमान है, यदि आप अपने को उन ऋषि और तीर्थङ्करों की सन्तान समझते हैं, जिनके उज्ज्वल चारित्र का यश दशों दिशाओं में व्याप्त हो रहाथा और यदि आपको अपने जैन धर्म की उत्तमता का कुछभी गर्व है तो सबसे पहले अपने कोधर्मोपदेश का पात्र बनाओ। यह अन्याय-अभक्ष्य सेवन का कलङ्कधो डालो। क्या तुमको इस बात की कुछभी लज्जा नहीं आती कि हम जैनी होकर माँस-मदिरा मिश्रित अस्पताल की औषधी कैसे ग्रहण करते हैं। क्या तुमको इस बात कीशरम नहीं आती कि हम उत्तम कुलीन होकर वेश्या तथा परस्त्री सेवन और रात्रिभोजन किस प्रकार करते हैं। यदि आपकोधर्मोन्नति करने का कुछभी प्रेम है तो रात्रिभोजन, मद्य, माँस, मधु, पञ्च उदुम्बर फल और सप्त व्यसन काशीघ्र ही त्याग करके अपने को धर्म औरधर्मोपदेश का पात्र बनाओ। जब तक पात्र नहीं बनोगे, तब तक धर्म की प्राप्ति असंभव है।
गुरुवर्य गोपालदास वरैया, ‘उन्नति’ (लेख), स्मृतिग्रन्थ, पृष्ठ 210