श्री जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, चतुर्थ अध्याय: मुक्ति के सोपान (पं. गोपालदास बरैया) | Shri Jain Siddhant Praveshika, Chapter 4: Mukti Ke Sopan (Pt. Gopaldas Baraiya)

चतुर्थ अध्याय: मुक्ति के सोपान

  • गुरुवर्य पण्डित गोपालदास वरैया

मुक्ति के सोपान ( दोहा ) गुणस्थान की वृद्धि को, जान मुक्ति क्त-सोपान।

शीघ्र मिले निर्वाण पद, निश्चय से यह मान।।

प्रश्न 472: संसार में समस्त प्राणी सुख को चाहते हैं और सुख का ही उपाय करते हैं, फिरभी सुख को प्राप्त क्यों नहीं होते?

उत्तर: संसारी जीव असली सुख का स्वरूप और उसका उपाय न तो जानते हैं और न उसका साधन करते हैं, इसलिए सुख को प्राप्त नहीं होते।

प्रश्न 473: असली सुख का क्या स्वरूप है?

उत्तर: आह्लाद स्वरूप जीव के अनुजीवीगुण को असली सुख कहते हैं, यही जीव का विशेष स्वभाव है, परन्तु संसारी जीवों ने भ्रमवश साता वेदनीयकर्म के उदयजनित साता परिणाम (असली सुख की वैभाविक परिणति) को ही सुख मान रखा है।

प्रश्न 474: संसारी जीव को असली सुख क्यों नहीं मिलता है?

उत्तर: कर्मोदय के निमित्त से उस सुख काघात हो रहा है, इस कारण संसारी जीव को असली सुख नहीं मिलता है।

प्रश्न 475: संसारी जीव को असली सुख कब मिल सकता है?

उत्तर: संसारी जीव को असली सुख मोक्ष होने पर मिल सकता है।

प्रश्न 476: मोक्ष का स्वरूप क्या है?

उत्तर: आत्मा से समस्त कर्मों के विप्रमोक्ष ( अत्यन्त वियोग ) को मोक्ष कहते हैं।

प्रश्न 477: मोक्ष की प्राप्ति का उपाय क्या है?

उत्तर: मोक्ष की प्राप्ति का उपाय संवर और निर्जरा है।

प्रश्न 478: संवर किसे कहते हैं?

उत्तर: आस्रव के निरोध को संवर कहते हैं अर्थात् नवीन कर्मों का आत्मा के साथ सम्बन्ध न होना, संवर है।

प्रश्न 479: निर्जरा किसे कहते हैं?

उत्तर: आत्मा से पूर्वबद्ध कर्मों का एकदेश वियोग होना, निर्जरा है।

प्रश्न 480: संवर और निर्जरा होने का उपाय क्या है?

उत्तर: सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र - इन तीनों पूर्ण गुणों की एकता ही संवर और निर्जरा होने का उपाय है।1

प्रश्न 481: इन तीनों पूर्ण गुणों की एकता युगपत् होती है या क्रम से?

उत्तर: इन तीनों पूर्ण गुणों की एकता क्रम से होती है।

टिप्पणी

  1. यहाँ पर ‘पूर्ण गुणों की एकता’ - ऐसा बारम्बार कहा गया है। उसका
    तात्पर्य यह है कि सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र की पूर्णता होने पर ही
    मोक्षमार्ग की वास्तविक पूर्णता होती है, तभी साक्षात् केवलज्ञान या मोक्ष की प्राप्ति होती
    है; अपूर्ण एकता साक्षात् केवलज्ञान या मोक्ष का कारण नहीं है, वह परम्परा से
    केवलज्ञान या मोक्ष का कारण है। सम्यग्दर्शन में क्षायिक सम्यग्दर्शन को, सम्यग्ज्ञान में
    केवलज्ञान को तथा सम्यक्चारित्र में यथाख्यातचारित्र को पूर्ण माना गया है। केवलज्ञान
    के बाद परमयथाख्यातचारित्र होने पर ही मोक्ष होता है।

प्रश्न 482: इन तीनों पूर्ण गुणों की एकता होने का क्रम किस प्रकार है?

उत्तर: जैसे-जैसे गुणस्थान बढ़ते जाते हैं, वैसे वैसे ही ये गुण भी बढ़ते हुए अन्त में पूर्ण होते हैं।

प्रश्न 483: गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: मोह और योग के निमित्त से आत्मा के सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्ररूप गुणों की तारतम्यरूप ( उत्तरोत्तर वृद्धिङ्गत ) अवस्था-विशेष को गुणस्थान कहते हैं।

प्रश्न 484: गुणस्थान के कितने भेद हैं?

उत्तर: गुणस्थान के चौदह भेद हैं - 1. मिथ्यात्व,

  1. सासादन, 3. मिश्र, 4. अविरतसम्यग्दृष्टि, 5. देशविरत,

  2. प्रमत्तविरत, 7. अप्रमत्तविरत, 8. अपूर्वकरण, 9. अनिवृत्तिकरण,

  3. सूक्ष्मसाम्पराय, 11. उपशान्तमोह, 12.क्षीणमोह, 13. सयोगकवेली और 14. अयोगकेवली।

प्रश्न 485: गुणस्थानों के इन नामों का कारण कौन है?

उत्तर: गुणस्थानों के इन नामों का कारण मोहनीयकर्म और योग है।

प्रश्न 486: किस-किस गुणस्थान के क्या-क्या निमित्त हैं?

उत्तर: शुरु के चार गुणस्थान तो दर्शनमोहनीयकर्म के निमित्त से होते हैं, पाँचवें गुणस्थान से बारहवें गुणस्थान पर्यंत आठ गुणस्थान चारित्रमोहनीयकर्म के निमित्त से होते हैं तथा तेरहवाँ और चौदहवाँ - ये दो गुणस्थान योग के निमित्त से होते हैं। पहला, मिथ्यात्व गुणस्थान दर्शनमोहनीय कर्म के उदय से होता है, इस में आत्मा के परिणाम मिथ्यात्व रूप होते हैं। चौथा, अविरतसम्यग्दृष्टि गुणस्थान दर्शनमोहनीयकर्म के उपशम, क्षय अथवाक्षयोपशम से होता है। इस गुणस्थान में आत्मा के सम्यग्दर्शनगुण का प्रादुर्भाव हो जाता है। तीसरा, मिश्र गुणस्थान सम्यक्-मिथ्यात्व नामक दर्शनमोहनीयकर्म की प्रकृति के उदय से होता है। इस गुणस्थान में आत्मा के परिणाम सम्यक्-मिथ्यात्व अर्थात् उभयरूप होते हैं। पहले गुणस्थान में औदयिकभाव, चौथे गुणस्थान में औपशमिक, क्षायिक अथवाक्षायोपशमिकभाव और तीसरे गुणस्थान में औदयिकभाव होते हैं।1 दूसरा, सासादन गुणस्थान दर्शनमोहनीयकर्म के उदय, उपशम, क्षय और क्षयोपशम - इन चार अवस्थाओं में से किसी भी अवस्था की अपेक्षा नहीं रखता है; इसलिए यहाँ पर दर्शनमोहनीयकर्म की अपेक्षा पारिणामिकभाव है, किन्तु अनन्तानुबन्धीरूप चारित्रमोहनीयकर्म का उदय होने से इस गुणस्थान में चारित्रमोहनीयकर्म की अपेक्षा औदयिकभावभी कहा जा सकता हैं। इस गुणस्थान में अनन्तानुबन्धी के उदय से सम्यक्त्व काघात हो गया है, इसलिए यहाँ सम्यक्त्व नहीं है लेकिन मिथ्यात्व का उदय भी नहीं आया है, इसलिए मिथ्यात्व परिणाम भी नहीं है। अतएव यह गुणस्थान मिथ्यात्व और सम्यक्त्व की अपेक्षा से अनुदयरूप है। पाँचवें, देशविरत गुणस्थान से दशवें, सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान तक छह गुणस्थान चारित्रमोहनीयकर्म के क्षयोपशम से होते हैं, इसलिए इन गुणस्थानों में क्षायोपशमिकभाव होते हैं। इन गुणस्थानों में सम्यक्चारित्रगुण की क्रम से वृद्धि होती जाती है। ग्यारहवाँ, उपशान्तमोह गुणस्थान चारित्रमोहनीयकर्म के उपशम से होता है, इसलिए ग्यारहवें गुणस्थान में औपशमिकभाव होता है। यद्यपि यहाँ पर चारित्रमोहनीयकर्म का पूर्णतया उपशम हो जाता है, तथापि योग का सद्भाव होने से पूर्ण चारित्र नहीं है; क्योंकि सम्यक्चारित्र के लक्षण में ‘योग और कषाय के अभाव से सम्यक्चारित्र होता है’ - ऐसा लिखा है। बारहवाँ,क्षीणमोह गुणस्थान चारित्रमोहनीयकर्म के क्षय से होता है, इसलिए यहाँक्षायिकभाव होता है। इस गुणस्थान में भी ग्यारहवें गुणस्थान के समान सम्यक्चारित्र की पूर्णता नहीं है। सम्यग्ज्ञानगुण यद्यपि चौथे गुणस्थान में ही प्रगट हो जाता है। तात्पर्य यह है कि यद्यपि आत्मा का ज्ञानगुण ( मति-श्रुतज्ञान के रूप में ) अनादिकाल से प्रवाहरूप चला आ रहा है, तथापि दर्शनमोहनीय कर्म का उदय होने से वह ज्ञान मिथ्यारूपथा, परन्तु चौथे गुणस्थान में जब दर्शनमोहनीयकर्म के उदय का अभाव हो जाता है, तब वही आत्मा का ज्ञानगुण, सम्यग्ज्ञान कहलाने लगता है। पञ्चम-षष्ठम आदि गुणस्थानों में तपश्चरणादि के निमित्त से अवधिज्ञान-मनःपर्ययज्ञानभी किसी-किसी जीव के प्रगट हो जाते हैं, स तथापि केवलज्ञान के बिना सम्यग्ज्ञान की पूर्णता नहीं होती, इसलिए इस बारहवें गुणस्थान में यद्यपि सम्यग्दर्शन की पूर्णता हो गई है ( क्योंकि क्षायिकसम्यक्त्व के बिनाक्षपकश्रेणी नहीं चढ़ता और क्षपकश्रेणी के बिना बारहवाँ गुणस्थान नहीं होता ), तथापि सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्रगुण अभी तक अपूर्ण हैं, इसीलिए बारहवें गुणस्थान से भी मोक्ष नहीं होता। तेरहवाँ, सयोगकेवली गुणस्थान योगों के सद्भाव की अपेक्षा कहा गया है, इसीलिए यह सयोग है और केवलज्ञान के कारण इसका नाम सयोगकेवली है। इस गुणस्थान में सम्यग्ज्ञान की पूर्णता हो जाती है, परन्तु चारित्रगुण की पूर्णता नहीं होने से मोक्ष नहीं होता। चौदहवाँ, अयोगकेवली गुणस्थान योगों के अभाव की अपेक्षा रखता है, इसलिए इसका नाम अयोगकेवली है। इस गुणस्थान में सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र - इन तीनों गुणों की पूर्णता हो जाती है; अतएव मोक्ष भी अब दूर नहीं रहा अर्थात् अ इ उ ऋ लृ-इन पाँच ह्रस्व स्वरों के उच्चारण करने में जितना काल लगता है, उतने ही काल में मोक्ष हो जाता है।

टिप्पणी

  1. यद्यपि इस गुणस्थान में सम्यक्-मिथ्यात्वप्रकृति का उदय होने से यहाँ
    औदयिकभाव कहा है, तथापिषट्खण्डागम, गोम्मटसार, राजवार्तिक आदि ग्रन्थों में इ
    गुणस्थान केभाव को पाँचवें गुणस्थान के समान जात्यन्तररूपक्षायोपशमिकभाव माना
    है, क्योंकि यहाँ अभी सम्यक्श्रद्धान का पूर्ण अभाव नहीं हुआ है।
    (-धवला, 1/1,1,11/168)

प्रश्न 487: मिथ्यात्व गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: मिथ्यात्व प्रकृति के उदय से अतत्त्वार्थ-श्रद्धानरूप आत्मा के विशेष परिणाम को मिथ्यात्व गुणस्थान कहते हैं। मिथ्यात्व गुणस्थान में रहनेवाला जीव विपरीत श्रद्धान करता है और सच्चेधर्म की तरफ उसकी रुचि नहीं होती। जैसे पित्त-ज्वरवाले रोगी को दुग्ध आदि रस कटुक (कडवे) लगते हैं, उसी प्रकार इसकोभी समीचीनधर्म अच्छा नहीं लगता।

प्रश्न 488: मिथ्यात्व गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: अभेद विवक्षा से कर्म की 148 प्रकृतियों में से स्पर्श आदि बीस प्रकृतियों का चार में और पाँच बन्धन तथा पाँच संघात का पाँचशरीरों में अन्तर्भाव होता है। अतः कुल प्रकृतियाँ भेद विवक्षा से 148 और अभेद विवक्षा से मात्र 122 हैं। सम्यक्-मिथ्यात्व और सम्यक्प्रकृति - इन दो प्रकृतियों का बन्ध नहीं होता हैं, क्योंकि इन दोनों का आविर्भाव सम्यक्त्व परिणामों से सत्ताभूत मिथ्यात्वप्रकृति के तीनखण्ड करने पर होता है, इस कारण अनादि मिथ्यादृष्टि जीव की बन्ध-योग्य प्रकृतियाँ 120 और सत्त्व-योग्य प्रकृतियाँ 146 हैं। मिथ्यात्व गुणस्थान में तीर्थङ्करप्रकृति, आहारकशरीर और आहारक आङ्गोपाङ्ग - इन तीन प्रकृतियों का बन्ध नहीं होता है, क्योंकि इन तीनों प्रकृतियों का बन्ध सम्यग्दृष्टियों को ही होता है। इसलिए इस मिथ्यात्व गुणस्थान में एक सौ बीस में से तीनघटाने पर 117 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है।

प्रश्न 489: मिथ्यात्व गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: मिथ्यात्व गुणस्थान में सम्यक्प्रकृति, सम्यक्-मिथ्यात्व, आहारकशरीर, आहारक आङ्गोपाङ्ग और तीर्थङ्करप्रकृति - इन पाँच प्रकृतियों का उदय नहीं होता। इसलिए 122 में से पाँचघटाने पर 117 प्रकृतियों का उदय हो सकता है।

प्रश्न 490: मिथ्यात्व गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व (सत्ता) रह सकता है?1

उत्तर: मिथ्यात्व गुणस्थान में 148 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - बन्ध, सत्त्च और उदय में क्या अन्तर है?
    उत्तर - योग और कषाय के निमित्त से जब कार्मणवर्गणा कर्म रूप से परिणत होकर
    जीव के प्रदेशों में बन्ध को प्राप्त होती है, तब प्रथम समय में वह कर्म ‘बन्ध’ कहलाता
    है। पश्चात् वे ही कर्म द्वितीय समय से लेकर जब तक उदय को प्राप्त नहीं होते, तब
    तक उन कर्मों का ‘सत्त्व’ कहलाता है तथा तत्पश्चात् जब वे कर्म फल देते हैं, वह उन
    कर्मों का ‘उदय’ कहलाता है। (- कषायपाहुड़, 1/250/291)

प्रश्न 491: सासादन गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: प्रथमोपशम सम्यक्त्व के काल में जब अधिक से अधिक छह आवली और कम से कम एक समय बाकी रहता है, उस समय किसी एक अनन्तानुबन्धी कषाय के उदय से सम्यक्त्व का नाश हो जाता है, उसे सासादन गुणस्थान कहते हैं।

प्रश्न 492 (अ): सम्यक्त्व के कितने भेद-प्रभेद हैं, उनका स्वरूप क्या है?

उत्तर: सम्यक्त्व के तीन भेद हैं -

  1. दर्शनमोहनीय की तीन और अनन्तानुबन्धी की चार - इन सात प्रकृतियों के उपशम से जो सम्यक्त्व उत्पन्न होता है, उसे औपशमिक सम्यक्त्व कहते हैं।

  2. इन सात प्रकृतियों के क्षय से जो सम्यक्त्व उत्पन्न होता है, उसे क्षायिक सम्यक्त्व कहते हैं।

  3. इन्हीं सात में से छह प्रकृतियों के अनुदय और सम्यक्प्रकृति नामक दर्शनमोहनीयकर्म की एक देशघाति प्रकृति के उदय से जो सम्यक्त्व होता है, उसे क्षायोपशमिक सम्यक्त्व कहते हैं। उपशम सम्यक्त्व के दो भेद हैं - प्रथमोपशम सम्यक्त्व और द्वितीयोपशम सम्यक्त्व।

प्रश्न 492 (ब): प्रथमोपशम सम्यक्त्व किसे कहते हैं?

उत्तर: अनादि मिथ्यादृष्टि के पाँच और सादि मिथ्यादृष्टि के सात प्रकृतियों के उपशम से जो सम्यक्त्व उत्पन्न होता है, उसे प्रथमोपशम सम्यक्त्व कहते हैं।

प्रश्न 493: द्वितीयोपशम सम्यक्त्व किसे कहते हैं?

उत्तर: सातवें गुणस्थान में क्षायोपशमिक सम्यग्दृष्टि जीव उपशमश्रेणी चढ़ने के सम्मुख अवस्था में अनन्तानुबन्धी कषाय-चतुष्टय का अप्रत्याख्यानादि कषाय रूप विसंयोजन करके तथा दर्शनमोहनीय की तीनों प्रकृतियों का उपशम करके जो सम्यक्त्व प्राप्त करता है, उसे द्वितीयोपशम सम्यक्त्व कहते हैं।

प्रश्न 494: आवली से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: असंख्यात समय की एक आवली होती है।

प्रश्न 495: सासादन गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: मिथ्यात्व गुणस्थान में जिन 117 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उसमें से मिथ्यात्व गुणस्थान में जिनकी व्युच्छित्ति हो सकती है - ऐसी सोलह व्युच्छिन्न प्रकृतियों केघटाने पर 101 प्रकृतियों का बन्ध सासादन गुणस्थान में हो सकता है। वे सोलह प्रकृतियाँ हैं - मिथ्यात्व, नपुंसकवेद, नरकायु, नरकगति, नरक-गत्यानुपूर्वी, हुण्डक संस्थान, असंप्राप्तासृपाटिका संहनन, एकेन्द्रिय जाति, विकलत्रय की तीन जातियाँ, स्थावर, आतप, सूक्ष्म, अपर्याप्त और साधारण।

प्रश्न 496: व्युच्छित्ति किसे कहते हैं?

उत्तर: व्युच्छित्ति का अर्थ सम्बन्ध-विच्छे द है। जिस गुणस्थान में जिन कर्म-प्रकृतियों के बन्ध, उदय अथवा सत्त्व की व्युच्छित्ति कही जाती है, उस गुणस्थान तक ही उन प्रकृतियों का बन्ध, उदय अथवा सत्त्व पाया जाता है। उसके बाद किसी भी गुणस्थान में उन प्रकृतियों का बन्ध, उदय अथवा सत्त्व नहीं होता है, इसी को व्युच्छित्ति कहते हैं।

प्रश्न 497: सासादन गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: मिथ्यात्व गुणस्थान में जिन 117 प्रकृतियों का उदय कहा है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - मिथ्यात्व, आतप, सूक्ष्म, अपर्याप्त और साधारण - इन पाँच केघटाने पर 112 बचती हैं, परन्तु नरकगत्यानुपूर्वी का भी सासादन गुणस्थान में उदय नहीं होता, इसलिए सासादन गुणस्थान में 111 प्रकृतियों का उदय हो सकता है।

प्रश्न 498: सासादन गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?

उत्तर: सासादन गुणस्थान में 145 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है, क्योंकि इस गुणस्थान में कुल 148 प्रकृतियों में से तीर्थङ्करप्रकृति, आहारकशरीर और आहारक-अङ्गोपाङ्ग - इन तीन प्रकृतियों की सत्ता नहीं रहती।

प्रश्न 499: मिश्र गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: सम्यक्-मिथ्यात्वप्रकृति के उदय से जीव में न तो केवल सम्यक्त्व रूप परिणाम होता है और न केवल मिथ्यात्व रूप परिणाम होता है, किन्तु दही-गुड़ के मिले हुए स्वाद की तरह एक भिन्न जाति का मिश्र परिणाम होता है, इसी को मिश्र गुणस्थान कहते हैं।

प्रश्न 500: मिश्र गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: सासादन गुणस्थान में बन्ध योग्य प्रकृतियाँ 101 होती हैं; इनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - अनन्तानुबन्धी क्रोध-मान-माया-लोभ, स्त्यानगृद्धि, निद्रानिद्रा, प्रचलाप्रचला, दुर्भग, दुःस्वर, अनादेय, न्यग्रोध संस्थान, स्वाति संस्थान, कुब्जक संस्थान, वामन संस्थान, वज्रनाराच संहनन, नाराच संहनन, अर्द्धनाराच संहनन, कीलित संहनन, अप्रशस्त-विहायोगति, स्त्रीवेद, नीच गोत्र, तिर्यग्गति, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी, तिर्यगायु, उद्योत - इन 25 प्रकृतियों की बन्ध-व्युच्छित्ति हो जाती है; अतः 76 प्रकृतियाँशेष रहती है, परन्तु इस गुणस्थान में किसी भी आयुकर्म का बन्ध नहीं होता है। इन 76 में से मनुष्यायु और देवायु - दो केघटाने पर 74 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है क्योंकि नरकायु की पहले गुणस्थान में और तिर्यगायु की दूसरे गुणस्थान में ही व्युच्छित्ति हो जाती है।

प्रश्न 501: मिश्र गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: सासादन गुणस्थान में 111 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - अनन्तानुबन्धी क्रोध, मान, माया, लोभ, एकेन्द्रिय आदि चार जातियाँ और स्थावर - इन 9 प्रकृतियों की उदय-व्युच्छित्ति दूसरे गुणस्थान में हो जाती है; अतः 102 प्रकृतियाँ शेष रहती हैं। साथ ही चार आनुपूर्वी में से नरक-गत्यानुपूर्वी की व्युच्छित्ति पहले ही हो जाने से बाकी तीन आनुपूर्वी का भी उदय नहीं होता; इस प्रकारशेष 99 प्रकृतियाँ तथा एक सम्यक्-मिथ्यात्व प्रकृति को मिलाकर कुल 100 प्रकृतियों का उदय मिश्र गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 502: मिश्र गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?

उत्तर: मिश्र गुणस्थान में तीर्थङ्करप्रकृति के बिना 147 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

प्रश्न 503: अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान किसे कहते हैं ?

उत्तर: दर्शनमोहनीय की तीन और अनन्तानुबन्धी की चार-इन सात प्रकृतियों के उपशम,क्षय अथवाक्षयोपशम से सम्यक्त्वसहित और अप्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ के उदय से व्रतरहित अविरत-सम्यग्दृष्टि गुणस्थान कहते हैं। परिणाम को अविरत

प्रश्न 504: अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: मिश्र गुणस्थान में 74 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, परन्तु अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में मनुष्यायु, देवायु और तीर्थङ्करप्रकृति-इन तीनसहित 77 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है।

प्रश्न 505: अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: मिश्र गुणस्थान में 100 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृति - सम्यक्-मिथ्यात्व केघटाने पर रही 99 बचती हैं, परन्तु इनमें चार आनुपूर्वी और एक सम्यक्प्रकृति - इन पाँच प्रकृतियों को मिलाने पर 104 प्रकृतियों का उदय अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 506: अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?1

उत्तर: अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में सब अर्थात् 148 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है, किन्तुक्षायिक सम्यग्दृष्टि की अपेक्षा इस गुणस्थान में मात्र 141 प्रकृतियों का ही सत्त्व रह सकता है।

टिप्पणी

  1. यहाँ चौथे से लेकर ग्यारहवें गुणस्थान तकक्षायिक सम्यग्दृष्टियों में ‘सत्त्व’
    की अपेक्षा अन्तर बताया जायेगा, परन्तु बन्ध और उदय की अपेक्षा गुणस्थानों केभावों
    में क्षायिक सम्यग्दृष्टि और अन्य सम्यग्दृष्टियों में अन्तर नहीं है।

प्रश्न 507: देशविरत गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जहाँ प्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ के उदय से यद्यपि संयमभाव नहीं होता, तथापि अप्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ के क्षयोपशम से श्रावक-व्रतरूप देशचारित्र होता है, इसी को देशविरत गुणस्थान कहते हैं। पाँचवें आदि ऊपर के समस्त गुणस्थानों में सम्यग्दर्शन और उसका अविनाभावी सम्यग्ज्ञान अवश्य होता है, क्योंकि इनके बिना पाँचवें, छठवें आदि गुणस्थान नहीं होते।

प्रश्न 508: देशविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध होता है?

उत्तर: अविरत-सम्यक्त्व गुणस्थान में 77 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - अप्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ, मनुष्यगति, मनुष्यगत्यानुपूर्वी, मनुष्यायु, औदारिक शरीर, औदारिक अङ्गोपाङ्ग, वज्रऋषभनाराच संहनन - इन दस केघटाने परशेष 67 प्रकृतियों का बन्ध देशविरत गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 509: देशविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: चौथे गुणस्थान में 104 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छन्न प्रकृतियाँ - प्रत्याख्यावरण क्रोध, मान, माया, लोभ, देवगति, देव-गत्यानुपूर्वी, देवायु, नरकगति, नरक-गत्यानुपूर्वी, नरकायु, वैक्रियिकशरीर, वैक्रियिक-अङ्गोपाङ्ग, मनुष्य-गत्यानुपूर्वी, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी, दुर्भग, अनादेय, अयशस्कीर्ति - इन सतरह केघटाने परशेष 87 प्रकृतियों का उदय देशविरत गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 510: देशविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?

उत्तर: चौथे गुणस्थान में 148 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है; उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृति - एक नरकायु के बिना 147 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है, किन्तुक्षायिक सम्यग्दृष्टि की अपेक्षा इस गुणस्थान में 140 प्रकृतियों का सत्त्व देशविरत गुणस्थान में रह सकता है।

प्रश्न 511: प्रमत्तविरत गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: इस गुणस्थान में संज्वलन कषाय और हास्यादि नोकषाय के तीव्र उदय से संयमभाव के साथ मलजनक प्रमादयुक्त परिणाम होते हैं। यद्यपि संज्वलन और नोकषाय का उदय चारित्रगुण का विरोधी है, तथापि प्रत्याख्यानावरण कषाय के क्षयोपशम से उत्पन्न सकल संयम कोघातने में वह समर्थ नहीं है, इस कारण उसे भी उपचार से संयम का उत्पादक कहा है; इसीलिए इस गुणस्थानवर्त्ती मुनि को प्रमत्तविरत अर्थात् चित्रलाचरणी कहते हैं - यह प्रमत्तविरत गुणस्थान है।

प्रश्न 512: प्रमत्तविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: देशविरत गुणस्थान में जो 67 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उनमें से प्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ - इन चार व्युच्छिन्न प्रकृतियों केघटाने परशेष 63 प्रकृतियों का बन्ध छठवें प्रमत्तविरत गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 513: प्रमत्तविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: देशविरत गुणस्थान में 87 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - प्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ; तिर्यग्गति, तिर्यगायु, उद्योत और नीचगोत्र - इन आठ केघटाने परशेष 79 प्रकृतियाँ बचती हैं; उनमें आहारकशरीर और आहारक अङ्गोपाङ्ग - ये दो प्रकृतियाँ मिलाने से 81 प्रकृतियों का उदय प्रमत्तविरत गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 514: प्रमत्तविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?

उत्तर: देशविरत गुणस्थान में 147 प्रकृतियों की सत्ता कही है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृति - एक तिर्यगायु केघटाने पर 146 प्रकृतियों का सत्त्व प्रमत्तविरत गुणस्थान में रह सकता है, किन्तुक्षायिक सम्यग्दृष्टि की अपेक्षा इस गुणस्थान में 139 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

प्रश्न 515: अप्रमत्तविरत गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में संज्वलन और नोकषाय का मन्द उदय होने से प्रमादरहित संयमभाव होता है, इस कारण इस गुणस्थानवर्ती मुनि का सातवाँ अर्थात् अप्रमत्तविरत गुणस्थान होता है।1

प्रश्न 516: अप्रमत्तविरत गुणस्थान के कितने भेद हैं?

उत्तर: अप्रमत्तविरत गुणस्थान के दो भेद हैं - स्वस्थान अप्रमत्तविरत और सातिशय अप्रमत्तविरत।

प्रश्न 517: स्वस्थान अप्रमत्तविरत किसे कहते हैं?

उत्तर: जो मुनि हजारों बार छठवें से सातवें में और सातवें से छठवें गुणस्थान में आने-जाने रूप परिणाम करते हैं, उनके सातवें गुणस्थान को स्वस्थान अप्रमत्तविरत कहते हैं।

प्रश्न 518: सातिशय अप्रमत्तविरत किसे कहते हैं?

उत्तर: जो मुनि श्रेणी चढ़ने के सन्मुख होते हैं, उनके सातवें गुणस्थान को सातिशय अप्रमत्तविरत कहते हैं।

टिप्पणी

  1. अप्रमत्तविरत गुणस्थान की बन्ध योग्य, उदय योग्य और सत्त्व योग्य प्रकृतियों
    का वर्णन प्रश्न क्रमाङ्क 532 से 534 में दिया गया है; लेकिन वहाँ स्वस्थान
    अप्रमत्तविरत और सातिशय अप्रमत्तविरत की अपेक्षा कोई अन्तर नहीं है।

प्रश्न 519: श्रेणी चढ़ने का पात्र कौन है?

उत्तर: क्षायिक सम्यग्दृष्टि और द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि मुनि ही श्रेणी चढ़ते हैं। प्रथमोपशम सम्यक्त्ववाला तथा क्षायोपशमिक सम्यक्त्ववाला मुनि श्रेणी नहीं चढ़ सकता है। प्रथमोपशम सम्यक्त्ववाला (मुनि) प्रथमोपशम सम्यक्त्व को छोड़कर,क्षायोपशमिक सम्यग्दृष्टि होकर, प्रथम ही अनन्तानुबन्धी क्रोध, मान, माया, लोभ का विसंयोजन करके, दर्शनमोहनीय की तीन प्रकृतियों का उपशम करके, द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि होकर अथवा तीनों प्रकृतियों का क्षय करकेक्षायिक सम्यग्दृष्टि होकर श्रेणी चढ़ने का पात्र होता है।

प्रश्न 520: श्रेणी किसे कहते हैं?

उत्तर: जहाँ (सातिशय अप्रमत्तसंयत मुनि के द्वारा) चारित्र मोहनीय कर्म की समस्त प्रकृतियों का क्रम से उपशम या क्षय होता है, उसे श्रेणी कहते हैं।

प्रश्न 521: श्रेणी के कितने भेद हैं?

उत्तर: श्रेणी के दो भेद हैं - उपशमश्रेणी औरक्षपकश्रेणी।

प्रश्न 522: उपशमश्रेणी किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस श्रेणी में चारित्र मोहनीय की इक्कीस प्रकृतियों का उपशम होता है, उसे उपशमश्रेणी कहते हैं।

प्रश्न 523: क्षपकश्रेणी किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस श्रेणी में चारित्र मोहनीय की इक्कीस प्रकृतियों का क्षय होता है, उसे क्षपकश्रेणी कहते हैं।

प्रश्न 524: दोनों श्रेणियों में कौन-कौनसे जीव चढ़ते हैं?

उत्तर: क्षायिक सम्यग्दृष्टि (मुनि) तो दोनों श्रेणी चढ़ सकते हैं; परन्तु द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि मुनि उपशमश्रेणी में ही चढ़ सकते हैं, क्षपकश्रेणी नहीं।

प्रश्न 525: उपशमश्रेणी के कौन-कौनसे गुणस्थान हैं?

उत्तर: उपशमश्रेणी के गुणस्थान चार हैं - आठवाँ, नववाँ, दशवाँ और ग्यारहवाँ।

प्रश्न 526: क्षपकश्रेणी के कौन-कौन से गुणस्थान हैं?

उत्तर: क्षपकश्रेणी के गुणस्थान चार हैं - आठवाँ, नववाँ, दशवाँ और बारहवाँ।

प्रश्न 527: चारित्रमोहनीय की इक्कीस प्रकृतियों के उपशम तथा क्षय करने के लिए आत्मा के कौनसे परिणाम निमित्तकारण हैं?

उत्तर: चारित्रमोहनीय की समस्त प्रकृतियों के उपशम तथा क्षय करने के लिए आत्मा के तीन करण के परिणाम निमित्तकारण हैं - अधःकरण, अपूर्वकरण और अनिवृत्तिकरण।1

प्रश्न 528: अधःकरण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस करण ( परिणामसमूह ) में उपरितन ( ऊपर के ) समयवर्ती तथा अधस्तन ( नीचे के ) समयवर्ती जीवों के परिणाम अर्थात् भिन्न समयवर्ती अनेक जीवों के परिणाम सदृश अथवा विसदृश होते हैं, उसे अधःकरण कहते हैं। यह अधःकरण सातवें गुणस्थान में सातिशय अप्रमत्तविरत के होता है।

टिप्पणी

  1. यद्यपि सम्यग्दर्शन होने के पूर्व तथा ऊपर के गुणस्थान में आरोहण करने के
    पूर्वभी ये करण होते हैं, परन्तु चारित्रमोहनीय के उपशम और क्षय करने की अपेक्षा से
    उपशमश्रेणी और क्षपकश्रेणी के इन तीनकारणों में अपूर्वकरण और अनिवृत्तिकरण - इन
    दो करणों को पृथक् से गुणस्थान की संज्ञाभी दी गयी है। जबकि सातवें गुणस्थान में
    सातिशय अप्रमत्तविरत को अधःकरण होता है।

प्रश्न 529: अपूर्वकरण गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस करण में उत्तरोत्तर अपूर्व-अपूर्व परिणाम होते जाते हैं अर्थात् भिन्न समयवर्ती अनेक जीवों के परिणाम सदा विसदृश ही होते हैं, परन्तु एक समयवर्ती अनेक जीवों के परिणाम सदृश या विसदृश होते हैं, उसे अपूर्वकरण कहते हैं - यही अपूर्वकरण गुणस्थान कहलाता है।

प्रश्न 530: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस करण में भिन्न समयवर्ती अनेक जीवों के परिणाम विसदृश ही होते हैं और एक समयवर्ती अनेक जीवों के परिणाम सदृश ही होते हैं, उसे अनिवृत्तिकरण कहते हैं - यही अनिवृत्तिकरण गुणस्थान कहलाता है।1 अधःकरण, अपूर्वकरण और अनिवृत्तिकरण - इन तीनों ही करणों के परिणाम उत्तरोत्तर प्रतिसमय अनन्तगुणी विशुद्धतासहित होते हैं।

प्रश्न 531: अधःकरण का दृष्टान्त क्या है?

उत्तर: जैसे - देवदत्त नामक राजा के 3072 ( तीन हजार बहत्तर ) आदमी सेवक हैं, जो 16 विभागों में विभाजित हैं - क्रमशः विभाग क्रमाङ्क 1 में 162,2 में 166,3 में 170,4 में 174,5 में 178,6 में 182, 7 में 186, 8 में 190, 9 में 194, 10 में 198, 11 में 202, 12 में 206, 13 में 210, 14 में 214, 15 में 218 और 16 में 222 आदमी काम करते हैं। पहले विभाग के 162 आदमियों में पहले आदमी का वेतन 1 रुपया, दूसरे का 2 रुपया, तीसरे का 3 रुपया; इसी प्रकार क्रम से एक-एक बढ़ते हुए 162 वें आदमी का वेतन 162 रुपया है। दूसरे विभाग के 166 आदमियों में पहले आदमी का वेतन 40 रुपया और दूसरे आदि आदमियों का वेतन क्रम से एक-एक रुपया बढ़ते हुए 166 वें आदमी का वेतन 205 रुपया है। तीसरे विभाग के 170 आदमियों में पहले आदमी का वेतन 80 रुपया और दूसरे आदि आदमियों का वेतन क्रम से एक-एक रुपया बढ़ते हुए 170 वें आदमी का वेतन 249 रुपया है। चौथे विभाग में 174 आदमियों में पहले आदमी का वेतन 121 रुपया और क्रम से अन्तिम आदमी का वेतन 294 रुपया होता है। इसी प्रकार क्रम में पन्द्रहवें विभाग में 218 आदमियों में से पहले आदमी का वेतन 638 रुपया और क्रम से अन्तिम आदमी का वेतन 885 रुपया होता है। तथा अन्तिम सोलहवें विभाग में 222 आदमियों में पहले का वेतन 691 रुपया और 222 वें आदमी का वेतन 912 रुपया है।

  • इस सम्पूर्ण दृष्टान्त में पहले विभाग के प्रारम्भिक 40 आदमियों का वेतन ऊपर के विभागों के किसी भी आदमी के वेतन से नहीं मिलता तथा अन्तिम सोलहवें विभाग के आखिरी 44 आदमियों का वेतन नीचे के विभागों के किसी भी आदमी के वेतन से नहीं मिलता है।शेष आदमियों के वेतन ऊपर-नीचे के विभागों के आदमियों के वेतनों के साथ यथासम्भव सदृशभी हैं। इसी प्रकार यथार्थ में भी अधःकरण के ऊपर के समयवाले जीवों के परिणामों और नीचे के समयवाले जीवों के परिणामों में सदृशता यथासम्भव जानना चाहिए। इसका विशेष स्वरूप गोम्मटसारजी के गुणस्थानाधिकार में तथा सुशीला उपन्यास के सोलहवें पर्व में देख सकते हैं।

टिप्पणी

  1. अपूर्वकरण गुणस्थान और अनिवृतिकरण गुणस्थान का बन्ध योग्य, उदय योग्य
    और सत्त्व योग्य प्रकृतियों का वर्णन क्रमशः प्रश्न क्रमाङ्क 535 से 537 और 538 से
    540 में दिया गया है।

प्रश्न 532: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: प्रमत्तविरत गुणस्थान में जिन 63 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - अस्थिर, अशुभ, असाता, अयशस्कीर्ति, अरति और शोक - इन छह केघटाने परशेष 57 में आहारकशरीर और आहारक अङ्गोपाङ्ग - इन दो प्रकृतियों को मिलाकर 59 प्रकृतियों का बन्ध अप्रमत्तविरत गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 533: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: प्रमत्तविरत गुणस्थान में जिन 81 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृत्तियाँ - आहारकशरीर, आहारक अङ्गोपाङ्ग, निद्रा-निद्रा, प्रचला-प्रचला, और स्त्यानगृद्धि - इन पाँच के घटाने परशेष 76 प्रकृतियों का उदय अप्रमत्तविरत गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 534: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?

उत्तर: प्रमत्त-विरत गुणस्थान की तरह अप्रमत्तविरत गुणस्थान में भी 146 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है और क्षायिक सम्यग्दृष्टि की अपेक्षा इस गुणस्थान में 139 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

प्रश्न 535: अपूर्वकरण गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में जिन 59 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृति - एक देवायु केघटाने पर 58 प्रकृतियों का बन्ध अपूर्वकरण गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 536: अपूर्वकरण गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में जिन 76 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - सम्यक्प्रकृति, अर्धनाराच, कीलक संस्थान और असंप्राप्तासृपाटिका संहनन - इन चार केघटाने परशेष 72 प्रकृतियों का उदय अपूर्वकरण गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 537: अपूर्वकरण गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है?

उत्तर: अप्रमत्तविरत गुणस्थान में जिन 146 प्रकृतियों का सत्त्व हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - अनन्तानुबन्धी क्रोध, मान, माया, लोभ - इन चार कोघटाकर द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि उपशम-श्रेणीवालों की अपेक्षा 142 प्रकृतियों का सत्त्व अपूर्वकरण गुणस्थान में रह सकता है, किन्तुक्षायिक सम्यग्दृष्टि उपशमश्रेणीवालों की अपेक्षा इस गुणस्थान में दर्शनमोहनीय की तीन प्रकृतिरहित 139 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।क्षपकश्रेणीवालों की अपेक्षा सातवें गुणस्थान की व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - अनन्तानुबन्धी क्रोध, मान, माया, लोभ तथा दर्शनमोहनीय की तीन और एक देवायु - इन आठ कोघटाने पर इस गुणस्थान मेंशेष 138 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

प्रश्न 538: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: अपूर्वकरण गुणस्थान में जिन 58 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - निद्रा, प्रचला, तीर्थङ्कर, निर्माण, प्रशस्त-विहायोगति, पञ्चेन्द्रिय जाति, तैजसशरीर, कार्मण शरीर, आहारकशरीर, आहारक अङ्गोपाङ्ग, समचतुरस्र संस्थान, वैक्रियिक शरीर, वैक्रियिक अङ्गोपाङ्ग, देवगति, देव गत्यानुपूर्वी, रूप, रस, गन्ध, स्पर्श, अगुरुलघुत्व, उपघात, परघात, उच्छ्वास, त्रस, बादर, पर्याप्त, प्रत्येक, स्थिर,शुभ, सुभग, सुस्वर, आदेय, हास्य, रति, जुगुप्सा और भय - इन छत्तीस कोघटाने परशेष 22 प्रकृतियों का बन्ध अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 539: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: अपूर्वकरण गुणस्थान में जिन 72 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - हास्य, रति, अरति,शोक, भय और जुगुप्सा - इन छह कोघटाने परशेष 66 प्रकृतियों का उदय अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 540: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व हो सकता है?

उत्तर: अपूर्वकरण गुणस्थान के समान इस अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में भी द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि उपशमश्रेणीवालों की अपेक्षा 142 और क्षायिक सम्यग्दृष्टि उपशमश्रेणीवालों की अपेक्षा इस गुणस्थान में 139 प्रकृतियों का सत्त्व तथा क्षायिक सम्यग्दृष्टिक्षपकश्रेणीवालों की अपेक्षा इस गुणस्थान में 138 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

प्रश्न 541: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: तीन करण के बाद अत्यन्त सूक्ष्म अवस्था को प्राप्त लोभ कषाय के उदय का अनुभव करते हुए जीव को सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान होता है।

प्रश्न 542: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है?

उत्तर: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में जिन 22 प्रकृतियों का बन्ध हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - पुरुषवेद, संज्वलन क्रोध, मान, माया, लोभ - इन पाँच कोघटाकरशेष 17 प्रकृतियों का बन्ध सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 543: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?

उत्तर: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान में जिन 66 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - स्त्रीवेद, पुरुषवेद, नपंसु कवेद, संज्वलन क्रोध, मान, माया - इन छह कोघटा देने परशेष 60 प्रकृतियों का उदय सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 544: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रहता है?

उत्तर: अनिवृत्तिकरण गुणस्थान की तरह द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि उपशमश्रेणीवालों की अपेक्षा 142 प्रकृतियों का सत्त्व और क्षायिक सम्यग्दृष्टि के 139 प्रकृतियों का सत्त्व सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में भी रह सकता है, परन्तुक्षायिक सम्यग्दृष्टिक्षपकश्रेणीवालों की अपेक्षा नववें गुणस्थान में 138 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - नरकगति, नरकगत्यानुपूर्वी, तिर्यग्गति, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी, विकलत्रय की तीन, निद्रा-निद्रा, प्रचला-प्रचला, स्त्यानगृद्धि, उद्योत, आतप, एकेन्द्रिय, साधारण, सूक्ष्म, स्थावर, अप्रत्याख्यानावरण की चार, प्रत्याख्यानावरण की चार, नोकषाय की नौ, संज्वलन क्रोध-मान-माया तीन - इन छत्तीस कोघटा देने परशेष 102 प्रकृतियों का सत्त्व इस गुणस्थान में रह सकता है।

प्रश्न 545: उपशान्तमोह गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: चारित्रमोहनीय की 21 प्रकृतियों का उपशम होने से यथाख्यातचारित्र कोधारण करनेवाले मुनिराज को उपशान्तमोह गुणस्थान होता है। इस गुणस्थान का काल समाप्त होने पर मोहनीय के उदय से जीव नीचे के गुणस्थानों में क्रम से आ जाता है। वह छठवें से लेकर पहले गुणस्थान तक यथासम्भव आ सकता है।

प्रश्न 546: उपशान्तमोह गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध होता है?1

उत्तर: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में जिन 17 प्रकृतियों का बन्ध होताथा, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - ज्ञानावरण की पाँच, दर्शनावरण की चार, अन्तराय की पाँच, यशःकीर्ति और उच्चगोत्र - इन सोलह कोघटा देने परशेष एकमात्र सातावेदनीय प्रकृति का बन्ध होता है।

प्रश्न 547: उपशान्तमोह गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय हो सकता है?1

उत्तर: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में जिन 60 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से (उपशमश्रेणी की अपेक्षा) एक व्युच्छिन्न प्रकृति - संज्वलन लोभ कोघटा देने परशेष 59 प्रकृतियों का उदय उपशान्तमोह गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 548: उपशान्तमोह गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व हो सकता है?

उत्तर: आठवें, नववें और दशवें गुणस्थान की तरह द्वितीयोपशम सम्यग्दृष्टि के 142 प्रकृतियों का सत्त्व और क्षायिक सम्यग्दृष्टि के 139 प्रकृतियों का सत्त्व इस उपशान्तमोह गुणस्थान में रह सकता है।

टिप्पणी

  1. उपशान्तमोह गुणस्थान मेंक्षपकश्रेणीवाला जीव नहीं जाता।

प्रश्न 549: क्षीणमोह गुणस्थान किसे कहते हैं? और वह किसे होता है?

उत्तर: मोहनीयकर्म के अत्यन्तक्षय होने से स्फटिक के बर्तन में रखे हुए जल के समान अत्यन्त निर्मल, अविनाशी, यथाख्यातचारित्ररूप परिणामों केधारक मुनिराज को बारहवाँक्षीणमोह गुणस्थान होता है।

प्रश्न 550: क्षीणमोह गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध होता है?

उत्तर: उपशान्तमोह गुणस्थान के समानक्षीणमोह गुणस्थान में भी एकमात्र सातावेदनीय प्रकृति का बन्ध होता है।

प्रश्न 551: क्षीणमोह गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय होता है?

उत्तर: उपशान्तमोह गुणस्थान में जिन 59 प्रकृतियों का उदय होता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - वज्रनाराच और नाराच - इन दो कोघटा देने परशेष 57 प्रकृतियों का उदय क्षीणमोह गुणस्थान में हो सकता है।1

टिप्पणी

  1. यद्यपिक्षपकश्रेणीवाला जीव सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान से सीधेक्षीणमोह
    गुणस्थान में आता है, तथापि यहाँ मात्र उपशान्तमोह गुणस्थान के साथ मात्र तुलनात्मक
    विश्लेषण किया गया है। हम ऐसाभी कह सकते हैं कि “सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में
    जिन 60 प्रकृतियों का उदय होता है, उनमें से (क्षपकश्रेणी की अपेक्षा) व्युच्छिन्न
    प्रकृतियाँ - संज्वलन लोभ, वज्रनाराच और नारच - इन तीन कोघटा देने परशेष
    57 प्रकृतियों का उदय क्षीणमोह गुणस्थान में हो सकता है।”

प्रश्न 552: क्षीणमोह गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रहता है?

उत्तर: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान मेंक्षपकश्रेणीवालों की अपेक्षा 102 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृति - संज्वलन लोभ कोघटा देने परशेष 101 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है।

प्रश्न 553: सयोगकेवली गुणस्थान किसे कहते हैं? और वह किसे होता है?

उत्तर: जबघातिया कर्मों की सैंतालीस प्रकृतियाँ - ज्ञानावरण की पाँच, दर्शनावरण की नौ, मोहनीय की अट्ठाईस और अन्तराय की पाँच तथा अघातिया कर्मों की सोलह प्रकृतियाँ - नरकगति, नरकगत्यानुपूर्र्वी, तिर्यग्गति, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी, विकलत्रय की तीन, आयु की तीन, उद्योत, आतप, एकेन्द्रिय, साधारण, सूक्ष्म और स्थावर - इन त्रेसठ प्रकृतियों का क्षय हो जाने से लोकालोक-प्रकाशक केवलज्ञान प्रगट हो जाता है। वे अपनी दिव्यध्वनि सेभव्य जीवों को मोक्षमार्ग का उपदेश देकर संसार में मोक्षमार्ग का प्रकाश करते हैं; तब मनोयोग, वचनयोग और काययोग केधारक परमभट्टारक अरहन्तभगवान को सयोगकेवली नामक तेरहवाँ गुणस्थान होता है।

प्रश्न 554: सयोगकेवली गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध होता है?

उत्तर: उपशान्तमोह गुणस्थान और क्षीणमोह गुणस्थान के समान सयोगकेवली गुणस्थान में भी एकमात्र सातावेदनीय प्रकृति का बन्ध होता है।

प्रश्न 555: सयोगकेवली गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय होता है?

उत्तर: क्षीणमोह गुणस्थान में जिन 57 प्रकृतियों का उदय हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - ज्ञानावरण की पाँच, अन्तराय की पाँच, दर्शनावरण की चार, निद्रा और प्रचला - इन सोलह कोघटा देने परशेष 41 प्रकृतियाँ और तीर्थङ्करप्रकृति को मिलाकर कुल 42 प्रकृतियों का उदय सयोगकेवली गुणस्थान में हो सकता है।

प्रश्न 556: सयोगकेवली गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व होता है?

उत्तर: क्षीणमोह गुणस्थान में जिन 101 प्रकृतियों का सत्त्व हो सकता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - ज्ञानावरण की पाँच, अन्तराय की पाँच, दर्शनावरण की चार, निद्रा और प्रचला - इन सोलह कोघटा देने पर सयोगकेवली गुणस्थान मेंशेष 85 प्रकृतियों का सत्त्च रह सकता है।

प्रश्न 557: अयोगकेवली गुणस्थान किसे कहते हैं? और वह किसे होता है?

उत्तर: मन-वचन-काय नामक योगों से रहित और केवलज्ञान-सहित परमभट्टारक अरहन्तभगवान के परिणाम को अयोगकेवली गुणस्थान कहते हैं। इस गुणस्थान का काल अ इ उ ऋ लृ - इन पाँच हृस्व स्वरों के उच्चारण करने के बराबर है। इस गुणस्थान के द्विचरम समय में सत्ताभूत 85 प्रकृतियों में से 72 प्रकृतियों का और चरम समय में 13 प्रकृतियों का नाश करके अरहन्तभगवान मोक्षधाम (सिद्धशिला) में जाकर सादि-अनन्त काल तक विराजमान रहते हैं।

प्रश्न 558: अयोगकेवली गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का बन्ध होता है?

उत्तर: सयोगकेवली गुणस्थान में जो एकमात्र सातावेदनीय का बन्ध होताथा, उसकी उसी गुणस्थान में व्युच्छित्ति होने से इस चौदहवें अयोग-केवली गुणस्थान में किसी भी प्रकृति का बन्ध नहीं होता।

प्रश्न 559: अयोगकेवली गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का उदय होता है?

उत्तर: सयोगकेवली गुणस्थान में जिन 42 प्रकृतियों का उदय होता है, उनमें से व्युच्छिन्न प्रकृतियाँ - कोई एक वेदनीय, वज्रऋषभनाराच संहनन, निर्माण, स्थिर, अस्थिर,शुभ, अशुभ, सुस्वर, दुःस्वर, प्रशस्त-विहायोगति, अप्रशस्त-विहायोगति, औदारिकशरीर, औदारिक अङ्गोपाङ्ग, तैजसशरीर, कार्मणशरीर, समचतुरस्र संस्थान, न्यग्रोध संस्थान, स्वाति संस्थान, कुब्जक संस्थान, वामन संस्थान, हुण्डक संस्थान, स्पर्श, रस, गंध, वर्ण, अगुरुलघुत्व, उपघात, परघात, उच्छ्वास, और प्रत्येक - इन 30 प्रकृतियों कोघटाने परशेष 12 प्रकृतियों का उदय इस अन्तिम गुणस्थान में होता है। वे 12 प्रकृतियाँ हैं - वेदनीय कीशेष एक, मनुष्यगति, मनुष्यायु, पञ्चेद्रियजाति, सुभग, त्रस, बादर, पर्याप्त, आदेय, यशःकीर्ति, तीर्थङ्करप्रकृति और उच्चगोत्र।

प्रश्न 560: अयोगकेवली गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का सत्त्व रहता है?

उत्तर: सयोगकेवली गुणस्थान की तरह इस गुणस्थान में भी 85 प्रकृतियों का सत्त्व रह सकता है, परन्तु द्विचरम-समय में इनमें से 72 प्रकृतियाँ -शरीर की पाँच, बन्धन की पाँच, संघात की पाँच, संस्थान की छह, संहनन की छह, अङ्गोपाङ्ग की तीन, वर्ण की पाँच, गन्ध की दो, रस की पाँच, स्पर्श की आठ, स्थिर, अस्थिर,शुभ, अशुभ, सुस्वर, दुःस्वर, देवगति, देवगत्यानुपूर्वी, प्रशस्त विहायोगति, अप्रशस्त विहायोगति, दुर्भग, निर्माण, अयश, अनादेय, प्रत्येक, पर्याप्त, अगुरुलघु, उपघात, परघात, उच्छ्वास, अनुदयरूप कोई एक वेदनीय, नीच गोत्र - इनका सत्त्व नष्ट होता है तथा अन्तिम समय मेंशेष 13 प्रकृतियाँ - एकशेष वेदनीय, मनुष्यगति, मनुष्यगत्यानुपूर्वी, मनुष्यायु, पञ्चेन्द्रिय, सुभग, त्रस, बादर, पर्याप्त, आदेय, यश, तीर्थङ्कर, उच्चगोत्र - इनका सत्त्व नष्ट करके अरहन्तभगवान् मोक्ष को पधारते हैं।1

।। इति चतुर्थोऽध्यायः समाप्तः।।

टिप्पणी

  1. जिस प्रकार बन्धनयुक्त प्राणी बेड़ी आदि के छूट जाने पर स्वतन्त्र होकर
    यथेच्छ गमन करता हुआ सुखी होता है, उसी प्रकार कर्म-बन्धन का वियोग (मोक्ष) हो
    जाने पर आत्मा स्वाधीन होकर आत्यन्तिक ज्ञान-दर्शन व अनुपम सुख का अनुभव
    करता है। (- तत्त्वार्थवार्तिक, 1/4)
    जब आत्मा कर्ममल (अष्टकर्म), कलङ्क (राग-द्वेष-मोहरूपीभावकर्म) और शरीर
    (नोकर्म) को अपने से सर्वथा जुदा कर देता है, तब उसके जो अचिन्त्य स्वाभाविक
    ज्ञानादि गुण रूप और अव्याबाध सुखरूप सर्वथा विलक्षण अवस्था उत्पन्न होती है, उसे
    मोक्ष कहते हैं। (- सर्वार्थसिद्धि, 1/1 उत्थानिका)
    कर्मों के निर्मूल करने में समर्थ, ऐसाशुद्धात्मा की उपलब्धिरूप जीव का
    परिणाम,भावमोक्ष है और उसभावमोक्ष के निमित्त से जीव व कर्मों के प्रदेशों का
    निरवशेषरूप से पृथक् हो जाना, द्रव्य मोक्ष है। (- पञ्चास्तिकायसंग्रह , तात्पर्यविृत्त, 108)
    मनुष्यगति से जीव का मोक्ष होना सम्भव है। आयु के अन्त में मुक्तजीव का
    शरीर कपूरवत् उड़ जाता है और वे स्वाभाविक उर्ध्वगति के कारण लोक-शिखर पर जा
    विराजते हैं, जहाँ वे अनन्तकाल तक अनन्त अतीन्द्रिय सुख का उपभोग करते हुए अपने
    चरमशरीर के आकाररूप में स्थित रहते हैं और पुनःशरीरधारण करके जन्म-मरण के
    चक्कर में कभी नहीं पड़ते हैं। ज्ञान ही उनकाशरीर होता है।
    (- जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश,भाग 3, पृष्ठ 321)