तृतीय अध्याय: जीव की खोज
- गुरुवर्य पण्डित गोपालदास वरैया
अनुक्रमणिका
| क्र. | विवरण | पृष्ठ |
|---|---|---|
| 3.1 | जीव के असाधारण पाँच भाव | 69 |
| 3.2 | लेश्या और उसके भेद | 71 |
| 3.3 | उपयोग और उसके भेद | 71 |
| 3.4 | संज्ञा और उसके भेद | 71 |
| 3.5 | मार्गणा और उसके भेद | 72 |
| 3.6 | गतिमार्गणा और उसके भेद | 72 |
| 3.7 | इन्द्रियमार्गणा और उसके भेद-प्रभेद | 72 |
| 3.8 | कायमार्गणा और उसके भेद-प्रभेद | 75 |
| 3.9 | योगमार्गणा और उसके भेद | 77 |
| 3.10 | वेदमार्गणा और उसके भेद | 78 |
| 3.11 | कषायमार्गणा और उसके भेद | 78 |
| 3.12 | ज्ञानमार्गणा और उसके भेद | 79 |
| 3.13 | संयममार्गणा और उसके भेद | 79 |
| 3.14 | दर्शनमार्गणा और उसके भेद | 79 |
| 3.15 | लेश्यामार्गणा और उसके भेद | 80 |
| 3.16 | भव्यमार्गणा और उसके भेद | 80 |
| 3.17 | सम्यक्त्वमार्गणा और उसके भेद | 80 |
| 3.18 | संज्ञीमार्गणा और उसके भेद | 80 |
| 3.19 | आहारमार्गणा और उसके भेद | 81 |
| 3.20 | विग्रहगति और उसके भेद | 81 |
| 3.21 | जन्म और उसके भेद | 82 |
| 3.22 | लिङ्ग और उसके भेद | 83 |
| 3.23 | जीवसमास और भेद-प्रभेद | 83 |
| 3.24 | लोक और उसके विभाग | 90 |
जीव कीखोज ( दोहा ) मार्गणा हो जीव की, जोखो जें निज जीव।
लोक त्रय त्रयकाल में , अनुभव करो सदीव।।
3.1 जीव के असाधारण पाँच भाव
प्रश्न 342: जीव के असाधारणभाव कितने हैं?
उत्तर: जीव के असाधारणभाव पाँच हैं - औपशमिक, क्षायिक,क्षायोपशमिक, औदयिक और पारिणामिकभाव।
प्रश्न 343: औपशमिकभाव किसे कहते हैं?
उत्तर: जोभाव किसी कर्म के उपशम के निमित्त से उत्पन्न होता है, उसे औपशमिकभाव कहते हैं।
प्रश्न 344: क्षायिकभाव किसे कहते हैं?
उत्तर: जोभाव किसी कर्म के क्षय के निमित्त से उत्पन्न होता है, उसे क्षायिकभाव कहते हैं।
प्रश्न 345: क्षायोपशमिकभाव किसे कहते हैं?
उत्तर: जोभाव कर्मों के क्षयोपशम के निमित्त से उत्पन्न होता है, उसे क्षायोपशमिकभाव कहते हैं।
प्रश्न 346: औदयिकभाव किसे कहते हैं?
उत्तर: जोभाव कर्मों के उदय के निमित्त से उत्पन्न होता है, उसे औदयिकभाव कहते हैं।
प्रश्न 347: पारिणामिकभाव किसे कहते हैं?
उत्तर: जोभाव कर्मों के उपशम,क्षय,क्षयोपशम और उदय की अपेक्षा नहीं रखता है और जो जीव का स्वभावमात्र होता है, उसे परिणामिकभाव कहते हैं।
प्रश्न 348: औपशमिकभाव के कितने भेद हैं?
उत्तर: औपशमिकभाव के दो भेद हैं - सम्यक्त्व और चारित्र।
प्रश्न 349: क्षायिकभाव के कितने भेद हैं?
उत्तर: क्षायिकभाव के नौ भेद हैं -क्षायिकसम्यक्त्व, क्षायिकचारित्र,क्षायिकदर्शन,क्षायिकज्ञान,क्षायिकदान,क्षायिकलाभ, क्षायिकभोग,क्षायिक-उपभोग औरक्षायिकवीर्य।
प्रश्न 350: क्षायोपशमिकभाव के कितने भेद हैं?
उत्तर: क्षायोपशमिकभाव के अठारहभेद हैं -क्षायोपशमिक-सम्यक्त्व,क्षायोपशमिकचारित्र (सकलसंयम), देशसंयम (संयमासंयम), चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन, मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मनःपर्ययज्ञान, कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान,क्षायोपशमिकदान, क्षायोपशमिकलाभ,क्षायोपशमिकभोग,क्षायोपशमिक-उपभोग और क्षायोपशमिकवीर्य।
प्रश्न 351: औदयिकभाव के कितने भेद हैं?
उत्तर: औदयिकभाव के इक्कीस भेद हैं - चार गति, चार कषाय, तीन लिङ्ग, मिथ्यादर्शन, अज्ञान, असंयम, असिद्धत्व और छह लेश्या - कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पद्मा औरशुक्ल।
प्रश्न 352: पारिणामिकभाव के कितने भेद हैं?
उत्तर: पारिणामिकभाव के तीन भेद हैं - जीवत्व,भव्यत्व और अभव्यत्व।
3.2 लेश्या और उसके भेद
प्रश्न 353: लेश्या किसे कहते हैं?
उत्तर: कषाय से अनुरञ्जित योगों की प्रवृत्ति कोभावलेश्या कहते हैं और शरीर के कृष्ण, नील, कपोत तथा पीत, पद्मा,शुक्ल वर्णों को द्रव्यलेश्या कहते हैं।
3.3 उपयोग और उसके भेद
प्रश्न 354: उपयोग किसे कहते हैं?
उत्तर: जीव के लक्षणरूप चैतन्यानुविधायी परिणाम को उपयोग कहते हैं।
प्रश्न 355: उपयोग के कितने भेद हैं?
उत्तर: उपयोग के दो भेद हैं - दर्शनोपयोग और ज्ञानोपयोग।
प्रश्न 356: दर्शनोपयोग के कितने भेद हैं?
उत्तर: दर्शनोपयोग के चार भेद हैं - चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन और केवलदर्शन।
प्रश्न 357: ज्ञानोपयोग के कितने भेद हैं?
उत्तर: ज्ञानोपयोग के आठ भेद हैं - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मनःपर्ययज्ञान, केवलज्ञान, कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान और कुअवधिज्ञान।
3.4 संज्ञा और उसके भेद
प्रश्न 358: संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर: अभिलाषा या वाञ्छा को संज्ञा कहते हैं।
प्रश्न 359: संज्ञा के कितने भेद हैं?
उत्तर: संज्ञा के चार भेद हैं - आहार,भय, मैथुन और परिग्रह।
3.5 मार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 360: मार्गणा किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन-जिन धर्म-विशेषों से जीवों का अन्वेषण (खोज) किया जाए, उन-उन धर्म-विशेषों को मार्गणा कहते हैं।
प्रश्न 361: मार्गणा के कितने भेद हैं?
उत्तर: मार्गणा के चौदह भेद हैं - गति, इन्द्रिय, काय, योग, वेद, कषाय, ज्ञान, संयम, दर्शन, लेश्या,भव्यत्व, सम्यक्त्व, संज्ञित्व और आहारकमार्गणा।
3.6 गतिमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 362: गति किसे कहते हैं?
उत्तर: गति नामकर्म के उदय से जीव की पर्याय-विशेष को गति कहते हैं।
प्रश्न 363: गति के कितने भेद हैं?
उत्तर: गति के चार भेद हैं - नरकगति, तिर्यञ्चगति, मनुष्यगति और देवगति।
3.7 इन्द्रियमार्गणा और उसके भेद-प्रभेद
प्रश्न 364: इन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: आत्मा के लिङ्ग (चिह्न) को इन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 365: इन्द्रिय के कितने भेद हैं?
उत्तर: इन्द्रिय के दो भेद हैं - द्रव्येन्द्रिय औरभावेन्द्रिय।
प्रश्न 366: द्रव्येन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: निर्वृत्ति और उपकरण को द्रव्येन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 367: निर्वृत्ति किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रदेशों की विशेष रचना को निर्वृत्ति कहते हैं।
प्रश्न 368: निर्वृत्ति के कितने भेद हैं?
उत्तर: निर्वृत्ति के दो भेद हैं - बाह्य निवृत्ति और आभ्यन्तर निवृत्ति।
प्रश्न 369: बाह्य निर्वृत्ति किसे कहते हैं?
उत्तर: इन्द्रियों के आकाररूप पुद्गल की विशेष रचना को बाह्य निर्वृत्ति कहते हैं।
प्रश्न 370: आभ्यन्तर निर्वृत्ति किसे कहते हैं?
उत्तर: आत्मा के प्रदेशों की इन्द्रियाकार विशेष रचना को आभ्यन्तर निर्वृत्ति कहते हैं।
प्रश्न 371: उपकरण किसे कहते हैं?
उत्तर: जो निर्वृत्ति का उपकार (रक्षा) करता है, उसे उपकरण कहते हैं।
प्रश्न 372: उपकरण के कितने भेद हैं?
उत्तर: उपकरण के दो भेद हैं - आभ्यन्तर उपकरण और बाह्य उपकरण।
प्रश्न 373: आभ्यन्तर उपकरण किसे कहते हैं?
उत्तर: नेत्र-इन्द्रिय में कृष्ण-शुक्ल मण्डल की तरह, सभी इन्द्रियों में जो निर्वृत्ति का उपकार करता है, उसे आभ्यन्तर उपकरण कहते हैं।
प्रश्न 374: बाह्य उपकरण किसे कहते हैं?
उत्तर: नेत्र-इन्द्रिय में पलक वगैरह की तरह, जो निर्वृत्ति का उपकार करता है, उसे बाह्य उपकरण कहते हैं।
प्रश्न 375: भावेन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: लब्धि और उपयोग कोभावेन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 376: लब्धि किसे कहते हैं?
उत्तर: ज्ञानावरणकर्म के विशेषक्षयोपशम को लब्धि कहते हैं।
प्रश्न 377: उपयोग किसे कहते हैं?
उत्तर: ज्ञानावरणकर्म का क्षयोपशम होने पर द्रव्येन्द्रिय के निमित्त से उद्यमशील आत्मा के परिणाम को उपयोग कहते हैं।
प्रश्न 378: द्रव्येन्द्रिय के कितने भेद हैं?
उत्तर: द्रव्येन्द्रिय के पाँच भेद हैं - स्पर्शनेन्द्रिय, रसनेन्द्रिय, घ्राणेन्द्रिय, चक्षुरिन्द्रिय और कर्णेन्द्रिय।
प्रश्न 379: स्पर्शनेन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस इन्द्रिय के द्वारा आठ प्रकार के स्पर्श का ज्ञान होता है, उसे स्पर्शनेन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 380: रसनेन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस इन्द्रिय के द्वारा पाँच प्रकार के रस (स्वाद) का ज्ञान होता है, उसे रसनेन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 381: घ्राणेन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस इन्द्रिय के द्वारा दो प्रकार के गन्ध का ज्ञान होता है, उसेघ्राणेन्द्रिय कहते है।
प्रश्न 382: चक्षुरिन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस इन्द्रिय के द्वारा पाँच प्रकार के वर्ण (रंग) का ज्ञान होता है, उसे चक्षुरिन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 383: कर्णेन्द्रिय किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस इन्द्रिय के द्वारा सात प्रकार के स्वरों का तथा भाषा का ज्ञान होता है, उसे कर्णेन्द्रिय कहते हैं।
प्रश्न 384: किन-किन जीवों की कौन-कौनसी इन्द्रियाँ होती हैं ?
उत्तर: पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और वनस्पति - इन पाँच स्थावरकाय जीवों की एक स्पर्शन-इन्द्रिय ही होती है। कृमि आदि त्रसकाय जीवों की स्पर्शन और रसना - ये दो इन्द्रियाँ होती हैं। पिपीलिका (चीटी) आदि त्रसकाय जीवों की स्पर्शन, रसना और घ्राण-ये तीन इन्द्रियाँ होती हैं।भ्रमर, मक्षिका आदि त्रसकाय-जीवों की श्रोत्र (कर्ण) के बिनाशेष चार इन्द्रियाँ होती हैं।घोड़े आदि पशु, मनुष्य, देव और नारकी त्रसकाय जीवों की पाँचों इन्द्रियाँ होती हैं।
3.8 कायमार्गणा और उसके भेद-प्रभेद
प्रश्न 385: काय किसे कहते हैं?
उत्तर: त्रस और स्थावर नामकर्म के उदय से पुद्गलों के प्रदेश-प्रचय को काय कहते हैं।
प्रश्न 386: त्रस किसे कहते हैं?
उत्तर: त्रस नामकर्म के उदय से द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पंचेन्द्रियों में जन्म लेने वाले जीवों को त्रस कहते हैं।
प्रश्न 387: स्थावर किसे कहते है?
उत्तर: स्थावर नामकर्म के उदय से पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और वनस्पति में जन्म लेने वाले जीवों को स्थावर कहते हैं।
प्रश्न 388: बादर किसे कहते हैं?
उत्तर: जो स्वयं अन्य स्थूल पदार्थों से रुकता है और अन्य स्थूल पदार्थों को रोकता है, उसे बादर कहते हैं।
प्रश्न 389: सूक्ष्म किसे कहते हैं?
उत्तर: जो स्वयं अन्य पदार्थों से नहीं रुकता है और अन्य पदार्थों को नहीं रोकता है, उसे सूक्ष्म कहते हैं।
प्रश्न 390: वनस्पति के कितने भेद हैं?
उत्तर: वनस्पति के दो भेद हैं - प्रत्येक वनस्पति और साधारण वनस्पति।
प्रश्न 391: प्रत्येक वनस्पति किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस वनस्पति का स्वामी एक ही जीव होता है, उसे प्रत्येक वनस्पति कहते हैं।
प्रश्न 392: साधारण वनस्पति किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन जीवों के आहार, आयु, श्वासोच्छ्वास और काय - ये साधारण (समान अथवा एक) होते हैं, उन्हें साधारण वनस्पति कहते हैं। जैसे - कन्दमूल आदि।
प्रश्न 393: प्रत्येक वनस्पति के कितने भेद हैं?
उत्तर: प्रत्येक वनस्पति के दो भेद हैं - सप्रतिष्ठित प्रत्येक और अप्रतिष्ठित प्रत्येक।
प्रश्न 394: सप्रतिष्ठित प्रत्येक किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस प्रत्येक वनस्पति के आश्रय से अनेक साधारण वनस्पति शरीर होते हैं, उसे सप्रतिष्ठित प्रत्येक कहते हैं।
प्रश्न 395: अप्रतिष्ठित प्रत्येक किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस प्रत्येक वनस्पति के आश्रय से कोई भी साधारण वनस्पति नहीं होती, उसे अप्रतिष्ठित प्रत्येक कहते हैं।
प्रश्न 396: साधारण वनस्पति, सप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति के आश्रय में ही होती है या और कहींभी होती है?
उत्तर: पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, केवलीभगवान, आहारक शरीर, देव और नारकी - इन आठ के अतिरिक्त सब संसारी जीवों के शरीर, साधारण वनस्पति अर्थात् निगोद के आश्रयभूत होते हैं।
प्रश्न 397: साधारण वनस्पति (निगोद) के कितने भेद हैं?
उत्तर: साधारण वनस्पति (निगोद) के दो भेद हैं - नित्य निगोद और इतर निगोद।
प्रश्न 398: नित्य निगोद किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस जीव ने कभीभी निगोद के अलावा दूसरी पर्याय नहीं पायी है अर्थात् जो अनादि से अब तक निगोद पर्याय में ही रहा है, उसे नित्य निगोद कहते हैं।
प्रश्न 399: इतर निगोद किसे कहते हैं?
उत्तर: जो जीव निगोद से निकलकर दूसरी पर्याय पाकर फिर निगोद में उत्पन्न होते हैं, उसे इतर निगोद कहते हैं।
प्रश्न 400: कौन-कौनसे जीव बादर और सूक्ष्म हैं?
उत्तर: पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, नित्यनिगोद और इतरनिगोद - ये छह बादर और सूक्ष्म दोनों प्रकार के होते हैं।शेष सभी जीव बादर ही होते हैं; सूक्ष्म नहीं होते।
3.9 योगमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 401: योग किसे कहते हैं?
उत्तर: पुद्गल-विपाकी शरीर नामकर्म और अङ्गोपाङ्ग नामकर्म के उदय से मनोवर्गणा, वचनवर्गणा तथा कायवर्गणा के अवलम्बन से कर्म-नोकर्म को ग्रहण करने हेतु जीव की विशेषशक्ति कोभावयोग कहते हैं तथा इसभावयोग के निमित्त से आत्मप्रदेशों के परिस्पन्दन (चञ्चल होने) को द्रव्ययोग कहते हैं।
प्रश्न 402: योग के कितने भेद हैं?
उत्तर: योग के पन्द्रह भेद हैं - चार मनोयोग, चार वचनयोग, और सात काययोग।
3.10 वेदमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 403: वेद किसे कहते हैं?
उत्तर: नोकषाय के उदय से उत्पन्न हुई जीव की मैथुन करने की अभिलाषा कोभाववे द कहते हैं और जीव के नामकर्म के उदय से आविर्भूतशरीर के विशेष चिह्न को द्रव्य वे द कहते हैं।
प्रश्न 404: वेद के कितने भेद हैं?
उत्तर: वेद के तीन भेद हैं - स्त्रीवेद, पुरुषवेद और नपुसं कवेद।
3.11 कषायमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 405: कषाय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो आत्मा के सम्यक्त्व, देशचारित्र, सकलचारित्र, और यथाख्यातचारित्ररूप परिणामों कोघातती हैं, उन्हें कषाय कहते हैं।1
प्रश्न 406: कषाय के कितने भेद हैं?
उत्तर: कषाय के सोलह भेद हैं - चार अनन्तानुबन्धी, चार अप्रत्याख्यानावरणीय, चार प्रत्याख्यानावरणीय और चार संज्वलन।
टिप्पणी
- सामान्यतः जो आत्मा को कषती है अर्थात् दुःख देती है, हिंसा करती है, उसे
कषाय कहते हैं। यहाँ विशेषरूप से कषाय के अनन्तानुबन्धी आदि चार भेदों की अपेक्षा
यह लक्षण बताया गया है। (- तत्त्वार्थवार्तिक 2/6)
3.12 ज्ञानमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 407: ज्ञानमार्गणा के कितने भेद हैं?1
उत्तर: ज्ञानमार्गणा के आठ भेद हैं - मति, श्रुत, अवधि, मनःपर्यय, और केवलज्ञान तथा कुमति, कुश्रुत और कुअवधिज्ञान।
3.13 संयममार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 408: संयम किसे कहते हैं?
उत्तर: अहिंसा आदि पाँच व्रतों केधारण करने, ईर्या आदि पाँच समितियों के पालन करने, क्रोध आदि कषायों के निग्रह करने, मनोयोग आदि तीन योगों के रोकने, स्पर्शन आदि पाँचों इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने को सं य म कहते हैं।
प्रश्न 409: संयममार्गणा के कितने भेद हैं?
उत्तर: संयममार्गणा के सात भेद हैं - सामायिक, छेदोपस्थापना, परिहारविशुद्धि, सूक्ष्मसाम्पराय, यथाख्यात, संयमासंयम, और असंयम।
3.14 दर्शनमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 410: दर्शनमार्गणा के कितने भेद हैं?2
उत्तर: दर्शनमार्गणा के चार भेद हैं - चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन, और केवलदर्शन।
टिप्पणी
प्रश्न - ज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर - जिससे स्व-पर पदार्थों का विशेष प्रतिभास होता है, उसे ज्ञान कहते हैं।
( प्रश्न क्रमाङ्क 82भी देखें। )प्रश्न - दर्शन किसे कहते हैं?
उत्तर - जिससे स्व-पर पदार्थों का सामान्य प्रतिभास होता है, उसे दर्शन कहते हैं।
( प्रश्न क्रमाङ्क 83भी देखें। )
3.15 लेश्यामार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 411: लेश्यामार्गणा के कितने भेद हैं?1
उत्तर: लेश्यामार्गणा के छह भेद हैं - कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पद्मा, औरशुक्ल।
3.16 भव्यमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 412: भव्यमार्गणा के कितने भेद हैं?2
उत्तर: भव्यमार्गणा के दो भेद हैं -भव्य और अभव्य।
3.17 सम्यक्त्वमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 413: सम्यक्त्व किसे कहते हैं?
उत्तर: तत्त्वार्थश्रद्धान को सम्यक्त्व कहते हैं।
प्रश्न 414: सम्यक्त्वमार्गणा के कितने भेद हैं?
उत्तर: सम्यक्त्वमार्गणा के छह भेद हैं - उपशमसम्यक्त्व, क्षयोपशमसम्यक्त्व,क्षायिकसम्यक्त्व, सम्यग्मिथ्यात्व, सासादन और मिथ्यात्व।
3.18 संज्ञीमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 415: संज्ञी किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस जीव में संज्ञा होती है, उसे संज्ञी कहते हैं।
प्रश्न 416: संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर: द्रव्य मन के निमित्त से शिक्षा आदि ग्रहण करने की बुद्धि को संज्ञा कहते हैं।
टिप्पणी
प्रश्न क्रमाङ्क 353 देखें।
प्रश्न क्रमाङ्क 119 देखें।
प्रश्न 417: संज्ञीमार्गणा के कितने भेद हैं?
उत्तर: संज्ञीमार्गणा के दो भेद हैं - संज्ञी और असंज्ञी।
3.19 आहारमार्गणा और उसके भेद
प्रश्न 418: आहारक किसे कहते हैं?
उत्तर: औदारिक आदिशरीरों और छह पर्याप्तियों के योग्य पुद्गलों के ग्रहण करने को आहारक कहते हैं।
प्रश्न 419: आहारकमार्गणा के कितने भेद हैं?
उत्तर: आहारकमार्गणा के दो भेद हैं - आहारक और अनाहारक।
प्रश्न 420: कौन-कौनसे जीव अनाहारक होते हैं?
उत्तर: विग्रहगति, केवली समुद्घात, अयोगकेवली और सिद्ध अवस्था में जीव अनाहारक होता है।
3.20 विग्रहगति और उसके भेद
प्रश्न 421: विग्रहगति किसे कहते हैं?
उत्तर: एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर के प्रति जीव के गमन करने को विग्रहगति कहते हैं।
प्रश्न 422: विग्रहगति में कौनसा योग होता है?
उत्तर: विग्रहगति में कार्मण काययोग होता है।
प्रश्न 423: विग्रहगति के कितने भेद हैं?
उत्तर: विग्रहगति के चार भेद हैं - 1. ऋजुगति,
- पाणिमुक्तागति, 3. लाङ्गलिकागति और 4. गोमूत्रिकागति।
प्रश्न 424: इन विग्रहगतियों में जीव को कितना-कितना काल लगता है?
उत्तर: 1. ऋजुगति में एक समय, 2. पाणिमुक्तागति अर्थात् एक मोड़े वाली गति में दो समय, 3. लाङ्गलिकागति अर्थात् दो मोड़े वाली गति में तीन समय, और 4. गोमूत्रिकागति अर्थात् तीन मोड़े वाली गति में चार समय लगते हैं।
प्रश्न 425: चार प्रकार की विग्रहगतियों में अनाहारक अवस्था कितने समय तक रहती है?
उत्तर: संसारी जीव ऋजुगति में अनाहारक नहीं होता, पाणिमुक्तागति में एक समय, लाङ्गलिकागति में दो समय और गोमूत्रिकागति में तीन समय तक अनाहारक रहता है।
प्रश्न 426: मोक्ष जानेवाले जीव की कौनसी गति होती है?
उत्तर: मोक्ष जानेवाले जीव की ऋजुगति होती है, परन्तु वह जीव अनाहारक ही होता है।
3.21 जन्म और उसके भेद
प्रश्न 427: जन्म कितने प्रकार का होता है?1
उत्तर: जन्म तीन प्रकार का होता है - उपपादजन्म, गर्भजन्म और सम्मूर्च्छनजन्म।
प्रश्न 428: उपपादजन्म किसे कहते हैं?
उत्तर: जो जीव देवों की उपपादशय्या तथा नारकियों के योनिस्थान में पहुँचते ही अन्तर्मुहूर्त में युवावस्था को प्राप्त हो जाते हैं, उनके जन्म को उपपादजन्म कहते हैं।
प्रश्न 429: गर्भजन्म किसे कहते हैं?
उत्तर: माता-पिता के रज-वीर्य के मेल से जिनकाशरीर बनता है, उनके जन्म को गर्भजन्म कहते हैं।
टिप्पणी
- प्रश्न - जन्म किसे कहते हैं?
उत्तर - जब कोई जीव एक गति छोड़कर दूसरी गति में जाता है तो दूसरी गति में
जाकर यथायोग्यशरीरधारण करने को जन्म कहते हैं। (- तत्त्वार्थवार्तिक 4/42)
प्रश्न 430: सम्मूर्च्छनजन्म किसे कहते हैं?
उत्तर: जो जीव माता-पिता की अपेक्षा के बिना इधर-उधर के परमाणुओं कोशरीररूप परिणमाता है, उनके जन्म को सम्मूर्च्छनजन्म कहते हैं।
प्रश्न 431: किन-किन जीवों का कौन-कौनसा जन्म होता है?
उत्तर: देव-नारकियों का उपपादजन्म; जरायुज, अण्डज, पोत जीवों का गर्भजन्म औरशेष जीवों का सम्मूर्च्छनजन्म ही होता है। जो योनि से निकलते हीभागने-दौड़ने लग जाते हैं और जिनके ऊपर जेर या झिल्ली आदि नहीं होती है, उन्हें पो त कहते हैं।
3.22 लिङ्ग और उसके भेद
प्रश्न 432: कौन-कौनसे जीवों का कौन-कौनसा लिङ्ग होता है ?1
उत्तर: नारकी और सम्मूर्च्छन जीवों के नपुंसकलिङ्ग होता है, देवों के पुलिङ्ग और स्त्रीलिङ्ग होते हैं तथाशेष जीवों के तीनों लिङ्ग होते हैं।
3.23 जीवसमास और भेद-प्रभेद
प्रश्न 433: जीवसमास किसे कहते हैं?2
उत्तर: जीवों के रहने के स्थानों को जीवसमास कहते हैं।
टिप्पणी
प्रश्न - लिङ्ग किसे कहते हैं?
उत्तर - सामान्यतया बाह्य चिह्न को लिङ्ग कहते हैं।
( प्रश्न क्रमाङ्क 403-404 देखें )अनन्तानन्त संसारी जीव और उनके भेद-प्रभेदों का जिस विधि से संग्रह किया
जाता है अथवा जहाँ जीव अच्छी तरह से रहते हैं, उन्हें जीवसमास कहते हैं।
( -धवला 1/1, 18/16
18/1600 )
प्रश्न 434: जीवसमास के कितने भेद हैं?
उत्तर: एक अपेक्षा से जीवसमास के 98भेद हैं - तिर्यञ्चों के 85, मनुष्यों के 9, नारकियों के 2 और देवों के 2।
प्रश्न 435: तिर्यञ्चों के 85 जीवसमास या भेद कौन-कौन से हैं ?
उत्तर: सम्मूर्च्छनजन्मवालों के 69 और गर्भजन्मवालों के 16 - इस प्रकार तिर्यञ्चों के 85 जीवसमास या भेद हैं।
प्रश्न 436: सम्मू च् र्छ न जन्मवाले तिर्य ञ् चों के 69 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: एकेन्द्रिय के 42, विकलत्रय के 9 और सम्मूर्च्छन पञ्चेन्द्रिय के 18 - इस प्रकार सम्मूर्च्छन जन्मवाले तिर्यञ्चों के 69 जीवसमास या भेद हैं।
प्रश्न 437: एकेन्द्रिय के 42 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, नित्यनिगोद, और इतरनिगोद - इन छह भेदों के बादर और सूक्ष्म की अपेक्षा से 12 तथा सप्रतिष्ठित प्रत्येक और अप्रतिष्ठित प्रत्येक को मिलाने से 14भेद हैं - इन चौदहों के पर्याप्तक, निर्वृत्त्यपर्याप्तक और लब्ध्यपर्याप्तक - इन तीनों की अपेक्षा से 42 जीवसमास या भेद एकेन्द्रिय के होते हैं।
प्रश्न 438: विकलत्रय के 9 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय के पर्याप्तक, निर्वृत्यपर्याप्तक और लब्ध्यपर्याप्तक की अपेक्षा से 9 जीवसमास या भेद होते हैं।
प्रश्न 439: सम्मूर्च्छन पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों के 18 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: जलचर,थलचर और नभचर - इन तीनों पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों के सैनी और असैनी की अपेक्षा से छह भेद होते हैं और इन छह भेदों के पर्याप्तक, निर्वृत्त्यपर्याप्तक और लब्ध्यपर्याप्तक की अपेक्षा से 18 जीवसमास या भेद सम्मूर्च्छन पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों के होते हैं।
प्रश्न 440: गर्भज पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों के 16 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: गर्भज पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों में कर्मभूमि के बारह और भोगभूमि के चार - इस प्रकार कुल 16 जीवसमास या भेद हैं।
प्रश्न 441: गर्भज पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों में कर्मभूमि के 12 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: जलचर,थलचर और नभचर - इन तीनों के सैनी और असैनी के भेद से छह भेद होते हैं और इनके पर्याप्तक और निर्वृत्त्यपर्याप्तक की अपेक्षा 12 जीवसमास या भेद गर्भज पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों के होते हैं।
प्रश्न 442: गर्भज पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों मेंभोगभूमि के 4 जीवसमास या भेद कौन-कौनसे हैं?
उत्तर: थलचर और नभचर - इनके पर्याप्तक और निर्वृत्त्यपर्याप्तक की अपेक्षा 4 जीवसमास या भेद गर्भज पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चों मेंभोगभूमि के होते हैं।भोगभूमि में असैनी तिर्यञ्च नहीं होते।
प्रश्न 443: मनुष्यों के 9 जीवसमास या भेद कौन-कौन से हैं ?
उत्तर: आर्यखण्ड, म्लेच्छखण्ड,भोगभूमि, और कुभोगभूमि - इन चारों गर्भज मनुष्यों के पर्याप्तक और निर्वृत्त्यपर्याप्तक की अपेक्षा आठ जीवसमास या भेद होते हैं, इनमें आर्यखण्ड के सम्मूर्च्छन मनुष्यों का लब्ध्यपर्याप्तक भेद मिलाने से कुल 9 जीवसमास या भेद मनुष्यों के होते हैं।
प्रश्न 444: नारकियों के 2 जीवसमास या भेद कौन-कौन से हैं ?
उत्तर: नारकियों के पर्याप्तक और निर्वृत्त्यपर्याप्तक - ये 2 जीवसमास या भेद होते हैं।
प्रश्न 445: देवों के 2 जीवसमास या भेद कौन-कौन से हैं ?
उत्तर: देवों के पर्याप्तक और निर्वृत्त्यपर्याप्तक - ये 2 जीवसमास या भेद होते हैं।
प्रश्न 446: देवों के विशेष भेद कितने हैं?
उत्तर: देवों के विशेष चार भेद हैं -भवनवासी, व्यन्तर, ज्योतिषी और वैमानिक।
प्रश्न 447: भवनवासी देवों के कितने भेद हैं?
उत्तर: भवनवासी देवों के दस भेद हैं - असुरकुमार, नागकुमार, विद्युत्कुमार, सुपर्णकुमार, अग्निकुमार, वातकुमार, स्तनितकुमार, उदधिकुमार, द्वीपकुमार और दिक्कुमार।
प्रश्न 448: व्यन्तर देवों के कितने भेद हैं?
उत्तर: व्यन्तर देवों के आठ भेद हैं - किन्नर, किंपुरुष, महोरग, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस,भूत और पिशाच।
प्रश्न 449: ज्योतिषी देवों के कितने भेद हैं?
उत्तर: ज्योतिषी देवों के पाँच भेद हैं - सूर्य, चन्द्रमा, ग्रह, नक्षत्र, और तारे।
प्रश्न 450: वैमानिक देवों के कितने भेद हैं?
उत्तर: वैमानिक देवों के दो भेद हैं - कल्पोपपन्न देव और कल्पातीत देव।
प्रश्न 451: कल्पोपपन्न देव किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ इन्द्र आदि की कल्पना होती है, उसे कल्प कहते हैं और जो कल्प में उत्पन्न होते हैं, उन्हें कल्पोपपन्न देव कहते हैं।
प्रश्न 452: कल्पातीत देव किन्हें कहते हैं?
उत्तर: जहाँ इन्द्र आदि की कल्पना नहीं होती अथवा जो कल्प से परे हैं, उन्हें कल्पातीत देव कहते हैं।
प्रश्न 453: कल्पोपपन्न देवों के कितने भेद हैं?
उत्तर: कल्पोपपन्न देवों के स्वर्गों की अपेक्षा 16 ( आठ जोड़ियाँ )भेद हैं - सौ धर्म, ऐशान; सानत्कुमार, माहेन्द्र; ब्रह्म, ब्रह्मोत्तर; लान्तव, कापिष्ठ;शुक्र, महाशुक्र;शतार, सहस्रार; आनत, प्राणत; आरण और अच्युत।1
प्रश्न 454: कल्पातीत देवों के कितने भेद हैं?
उत्तर: कल्पातीत देवों के 23 भेद हैं - 9 ग्रैवेयक, 9 अनुदिश और 5 अनुत्तर ( विजय, वैजयन्त, जयन्त, अपराजित और सवार्थसिद्धि )।2
प्रश्न 455: नारकियों के विशेष भेद कितने हैं?
उत्तर: अधोलोक में पृथिवियों की अपेक्षा नारकियों के 7भेद हैं।
टिप्पणी
इन्द्रों की अपेक्षा वैमानिक देवों के 12 ही भेद हैं, क्योंकि 16 स्वर्गों में से
ब्रह्म-ब्रह्मोत्तर, लान्तव-कापिष्ठ,शुक्र-महाशुक्र और सतार-सहस्रार स्वर्ग के जोड़ों में
एक-एक इन्द्र ही होते हैं।इनमें इन्द्र आदि की कल्पना नहीं होने से सभी देव अहमिन्द्र होते हैं।
प्रश्न 456: अधोलोक की सात पृथिवियों के नाम क्या-क्या हैं? क्या
उत्तर: अधोलोक की सात पृथिवियों के नाम निम्न हैं - रत्नप्रभा (घम्मा),शर्कराप्रभा (वंशा), बालुकाप्रभा (मेघा), पंकप्रभा (अञ्जना), धूमप्रभा (अरिष्टा), तमःप्रभा (मघवी) और महातमःप्रभा (माघवी)।1
टिप्पणी
- मेरुतल के नीचे का क्षेत्र अधोलोक है। यह वेत्रासन के आकारवाला है। यह
सात राजू ऊँचा और सात राजू मोटा है तथा नीचे सात राजू व ऊपर एक राजू प्रमाण
चौड़ा है। अधोलोक में नीचे-नीचे सात पृथिवियाँ हैं, जो लगभग एक राजू अन्तराल से
स्थित हैं। प्रत्येक पृथिवी में क्रमशः 13, 11, 9, 7, 5, 3, 1 पटल हैं। ये पटल
1000 योजन अन्तराल से अवस्थित हैं। कुल पटल 49 हैं। प्रत्येकभूमि क्रमशः
घनाम्बुवातवलय,घनवातवलय, तनुवातवलय और आकाश के आधार पर उत्तरोत्तर
प्रतिष्ठित हैं।
प्रथम रत्नप्रभा नामक पृथिवी के तीनभाग हैं -खरभाग, पङ्कभाग और
अब्बहुलभाग। प्रथमखरभाग, चित्रा, लोहिताङ्क आदि 16 प्रस्तरों में विभक्त है। प्रत्येक
प्रस्तर 1000 योजन मोटा है। चित्रा नामक प्रथम प्रस्तर अनेक रत्नों औरधातुओं की
खान है; अतः इस सम्पूर्ण पृथिवी का नाम रत्नप्रभा है।खर और पङ्कभाग में
भवनवासी देवों तथा व्यन्तर देवों केभवन हैं। व्यन्तर देवों के निवास सम्पूर्ण मध्
यलोक में भी पुर,भवन, आवास के रूप में फैले हुए हैं। सातों पृथिवियों के नीचे
अन्त में एक राजू प्रमाणक्षेत्र में कलकलपृथ्वी है, जहाँ नित्य निगोदिया जीव रहते हैं।
इन सातभूमियों के पटलों में क्रमशः तीस लाख, पच्चीस लाख, पन्द्रह लाख,
दस लाख, तीन लाख, पाँच कम एक लाख और पाँच नरक या बिल हैं अर्थात् कुल
नरकों की संख्या 84 लाख है। प्रत्येक पटल का मध्यवर्ती बिल इन्द्रक कहलाता है।
इस की चारों दिशाओं व विदिशाओं में एक श्रेणी में अवस्थित बिल श्रेणीबद्ध कहलाते
हैं और इनके बीच में रत्नराशिवत् बिखरे हुए बिल प्रकीर्णक कहलाते हैं।
इन बिलों में नारकी जीव रहते हैं। इनमें रहनेवाले नारकी क्रमशः निरन्तर
अशुभतर लेश्या, परिणाम, देह, वेदना और विक्रियावाले हैं। परस्पर एक-दूसरे को
दुःख उत्पन्न करते हैं तथा तीसरीभूमि के अन्त तक संक्लेश परिणामवाले असुरकुमार
जाति के देवों के द्वारा भी उनमें दुःख उत्पन्न किए जाते हैं। नारकियों की उत्कृष्ट आयु
क्रमशः एक, तीन, सात, दश, सतरह, बाईस और तैतीस सागर है, जबकि उनकी
जघन्य आयु क्रमशः दस हजार वर्ष तथा एक, तीन, सात, दश, सतरह और बाईस
सागर हैं। ( - तत्त्वार्थसूत्र, तृतीय अध्याय, सूत्र 1-6 )
प्रश्न 457: सूक्ष्म एकेन्द्रिय जीवों के रहने का स्थान कहाँ है?
उत्तर: सूक्ष्म एकेन्द्रिय जीवों के रहने का स्थान सर्व लोक है।
प्रश्न 458: बादर एकेन्द्रिय जीव कहाँ रहते हैं?
उत्तर: बादर एकेन्द्रिय जीव किसी भी आधार का निमित्त पाकर निवास करते हैं।
प्रश्न 459: त्रस जीव कहाँ रहते हैं?
उत्तर: त्रस जीव त्रस नाली में ही रहते हैं।
प्रश्न 460: विकलत्रय जीव कहाँ रहते हैं?
उत्तर: विकलत्रय जीव कर्मभूमियों में और अन्तिम आधे द्वीप तथा सम्पूर्ण स्वयंभूरमण समुद्र में रहते हैं।
प्रश्न 461: पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्च कहाँ-कहाँ रहते हैं?
उत्तर: पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्च मध्यलोक में रहते हैं, परन्तु जलचर तिर्यञ्च लवणसमुद्र, कालोदधि समुद्र और स्वयंभूरमण समुद्र के अलावा अन्य समुद्रों में नहीं हैं।
प्रश्न 462: नारकी जीव कहाँ रहते हैं?
उत्तर: नारकी जीव अधोलोक की सात पृथिवियों के ( 84 लाख ) नरक-बिलों में रहते हैं।
प्रश्न 463: भवनवासी और व्यन्तर देव कहाँ रहते हैं ?
उत्तर: भवनवासी और व्यन्तर देव अधोलोक की पहली रत्नप्रभा पृथ्वी केखरभाग और पङ्कभाग में तथा मध्यलोक में सर्वत्र रहते हैं।
प्रश्न 464: ज्योतिषी देव कहाँ रहते हैं?
उत्तर: पृथ्वी से सात सौ नब्बे (790) योजन की ऊँचाई से लगाकर नौ सौ (900) योजन की ऊँचाई तक अर्थात् एक सौ दश (110) योजन आकाश में एक राजू प्रमाण सम्पूर्ण मध्यलोक में ज्योतिषी देव निवास करते हैं।
प्रश्न 465: वैमानिक देव कहाँ रहते हैं?
उत्तर: वैमानिक देव ऊर्ध्वलोक में रहते हैं।
प्रश्न 466: मनुष्य कहाँ रहते हैं?
उत्तर: मनुष्य, मनुष्यलोक (अढ़ाई द्वीप) में रहते हैं।
3.24 लोक और उसके विभाग
प्रश्न 467: लोक के कितनेभाग हैं?
उत्तर: लोक के तीनभाग हैं - ऊर्ध्वलोक, मध्यलोक और अधोलोक।
प्रश्न 468: अधोलोक कहाँ है?
उत्तर: मेरुपर्वत के नीचे सात राजू प्रमाण अधोलोक है।
प्रश्न 469: ऊर्ध्वलोक कहाँ है?1
उत्तर: मेरुपर्वत के ऊपर लोक के अन्त पर्यन्त ऊर्ध्वलोक है।
टिप्पणी
- सुमेरुपर्वत की चोटी के ऊपर लोक-शिखरपर्यन्त उर्ध्वलोक है। नाप के
हिसाब से यह प्रमाण 7 राजू में 100040 योजन कम है। उर्ध्वलोक के दो विभाग
हैं - स्वर्गलोक और सिद्धलोक। स्वर्गलोक में ऊपर-ऊपर स्वर्ग पटल स्थित हैं - इन
पटलों के दो विभाग हैं - कल्प पटल और कल्पातीत पटल। कल्प पटलों के आठ
युगलों में सोलह कल्प हैं। सौ धर्म-ईशान; सनत्कुमार-महेन्द्र; ब्रह्म-ब्रह्मोत्तर; लान्तव-कापिष्ठ;
शुक्र-महाशुक्र;शतार-सहस्रार; आनत-प्राणत और आरण-अच्युत। पहले युगल में
21, दूसरे युगल में 6, तीसरे युगल में 4, चौथे युगल में 2, पाँचवें युगल में 1, छठवें
युगल में 1, सातवें युगल में 3, आठवें युगल में 3; इसप्रकार कुल 52 कल्प पटल
हैं। इनमें इन्द्र, सामानिक आदि दश-दश जाति के देव रहते हैं। इन बावन पटलों के
ऊपर कल्पातीत पटल हैं, जिनमें नव ग्रैवेयक के 9, नव अनुदिश का 1, पञ्च अनुतर
का 1, इसप्रकार कुल 11 कल्पातीत पटल हैं। कल्प और कल्पातीत पटलों को मिलाने
पर कुल 63 पटल हैं। इन 63 पटलों के नाम भी तिलोयपण्णत्ति, हरिवंशपुराण, त्रिलोकसार,
राजवार्तिक आदि ग्रन्थों से जानना चाहिए। ये सभी पटल लाखों योजनों के अन्तराल
से ऊपर-ऊपर स्थित हैं। प्रत्येक पटल में विमान हैं, जो तीन प्रकार के हैं - इन्द्रक,
श्रेणीबद्ध और प्रकीर्णक। यह सब रचना लोकशिखर से 29 योजन 425धनुष नीचे
तक है, यह स्वर्गलोक कहलाता है। इसके ऊपर लोकशिखर पर सिद्धलोक है।
इसके आगे लोक का अन्त हो जाता है। (- जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश,भाग 3, पृष्ठ 444)
प्रश्न 470: मध्यलोक कहाँ है?
उत्तर: एक लाख चालीस (1,000,40) योजन मेरुपर्वत की ऊँचाई के बराबर मध्यलोक है।
प्रश्न 471: मध्यलोक का विशेष स्वरूप क्या है?
उत्तर: मध्यलोक के अत्यन्त बीच में एक लाख योजन चौड़ाईवालाथाली के समान गोल जम्बूद्वीप है। जम्बूद्वीप के बीच में एक लाख चालीस योजन ऊँचा सुमेरुपर्वत है, जिसकी एक हजार योजन जमीन केभीतर मूल है, जो निन्याणवे हजार योजन पृ थ् वी के ऊपर है और जिसकी चालीस योजन की चूलिका (चोटी) है। जम्बूद्वीप के बीच में पश्चिम-पूर्व की तरफ लम्बायमान छह कु लाचल पर्वत हैं, जिनसे जम्बूद्वीप के सातखण्ड (क्षेत्र या वर्ष) हैं। इन सातोंखण्डों के नाम इस प्रकार हैं - 1.भरत, 2. हैमवत, 3. हरि, 4. विदेह, 5. रम्यक, 6. हैरण्यवत और 7. ऐरावत। विदेहक्षेत्र में ( गजदन्त पर्वतों के बीच में ) सुमेरुपर्वत से उत्तर की तरफ उत्तरकुरु और दक्षिण की तरफ देव कु रु हैं। जम्बूद्वीप के चारों तरफ वलय के आकारवालाखाई की तरह घेरे हुए दो लाख योजन चौड़ाईवाला लवणसमुद्र है। लवणसमुद्र को चारों तरफ सेघेरे हुए चार लाख योजन चौड़ाई वालाधातकीखण्डद्वीप है। इसधातकीखण्डद्वीप में पूर्व और पश्चिम दिशा में दो मेरुपर्वत हैं। प्रत्येक मेरु सम्बन्धीक्षेत्र, कुलाचल आदि की सब रचना जम्बूद्वीप के समान, परन्तु अधिक विस्तारवाली रचना है। धातकीखण्डद्वीप को चारों तरफघेरे हुए आठ लाख योजन विस्तारवाला कालोदधि समुद्र है और कालोदधि कोघेरे हुए सोलह लाख योजन विस्तारवाला पुष्करवरद्वीप है। पुष्करवरद्वीप के बीचों-बीच वलय के आकारवाला, पृथ्वी पर एक हजार बाईस योजन चौड़ाईवाला, बीच में सात सौ तेईस योजन चौड़ाईवाला और ऊपर चार सौ चौबीस योजन चौड़ाईवाला तथा सतरह सौ इक्कीस योजन ऊँचाईवाला तथा जमीन केभीतर जिस की जड़ चार सौ सवा तीस योजन है - ऐसा मानुषोत्तर नामक पर्वत है, जिससे पुष्करवरद्वीप के दोखण्ड हो जाते हैं। पुष्करवरद्वीप के पहले अर्द्धभाग में धातकीखण्डद्वीप के समान, परन्तु अधिक विस्तारवाली सब रचना है। इस प्रकार जम्बूद्वीप, लवणोदधिसमुद्र,धातकीखण्डद्वीप, कालोदधिसमुद्र और पुष्करार्द्धद्वीप - इतनेक्षेत्र को नरलोक या मनुष्यलोक कहते हैं। पुष्करद्वीप से आगे परस्पर एक दूसरे को वलयाकार मेंघेरे हुए दूने-दूने विस्तारवाले मध्यलोक के अन्त पर्यन्त असंख्यात द्वीप और समुद्र हैं। पाँच मेरु से सम्बन्धित पाँचभरत, पाँच ऐरावत, देवकुरु और उत्तरकुरु को छोड़कर पाँच विदेह - इस प्रकार सब मिलाकर पन्द्रह कर्मभूमियाँ हैं। पाँच हैमवत और पाँच हैरण्यवत - इन दशक्षेत्रों में जघन्यभोगभूमियाँ हैं, पाँच हरि और पाँच रम्यक - इन दशक्षेत्रों में मध्यमभोगभूमियाँ हैं तथा पाँच देवकुरु और पाँच उत्तरकुरु - इन दशक्षेत्रों में उत्तमभोगभूमियाँ हैं। जहाँ पर असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य, और शिल्प - इनषट्कर्मों की प्रवृत्ति होती है, उसे कर्मभूमि कहते हैं। जहाँ इन की प्रवृति नहीं होती है, उसेभोगभूमि कहते हैं। मनुष्यक्षेत्र से बाहर के समस्त द्वीपों में जघन्यभोगभूमि के समान रचना है, किन्तु अन्तिम स्वयंभूरमण द्वीप के उत्तरार्द्ध तथा समस्त स्वयंभूरमण समुद्र में और चारों कोनों की पृथिवियों में कर्मभूमि के समान रचना है। लवणसमुद्र और कालोदधि समुद्र में 96 अन्तर्द्वीप हैं, इसी प्रकार विदेहक्षेत्रों की 160 कर्मभूमियों के मध्य 56-56 अन्तर्द्वीप हैं; इन सर्व अन्तर्द्वीपों में कुभोगभूमि की रचना है, वहाँ कुमनुष्य ही रहते हैं, उनमें मनुष्यों की नाना प्रकार की कुत्सित आकृतियाँ हैं।1
।। इति तृतीयोऽयायः समाप्तः।।2
टिप्पणी
जिनागम में मध्यलोक के असंख्यात द्वीप-समुद्रों में से जम्बूद्वीप से प्रारम्भ
होकर सोलह द्वीप-समुद्रों के नाम निम्नप्रकार हैं - 1. जम्बूद्वीप-लवणसमुद्र;
2.धातकीखण्डद्वीप-कालोदधिसमुद्र; 3. पुष्करवरद्वीप-पुष्करवरसमुद्र; 4. वारुणीवरद्वीप-वारुणीवरसमुद्र; 5.क्षीरवरद्वीप-क्षीरवरसमुद्र; 6.धृतवरद्वीप-धृतवरसमुद्र; 7. इक्षुवरद्वीप-इक्षुवरसमुद्र; 8. नन्दीश्वरद्वीप-नन्दीश्वरसमुद्र; 9. अरुणीवरद्वीप-अरुणीवरसमुद्र;अरुणाभासद्वीप-अरुणाभाससमु द्र ; 11. कु ण् डलवरद्वीप-कु ण् डलवरसमु द्र ;
12.शंखवरद्वीप-शंखवरसमुद्र; 13. रुचकवरद्वीप-रुचकवरसमुद्र; 14.भुजगवरद्वीप-भुजगवरसमुद्र; 15. कुशवरद्वीप-कुशवरसमुद्र; 16. क्रौंचवरद्वीप-क्रौंचवरसमुद्र।
इसी प्रकार अन्तिम स्वयंभूरमण समुद्र से प्रारम्भ होकर सोलह समुद्र-द्वीपाें के
नाम निम्नप्रकार हैं - 1. स्वयंभूरमणसमुद्र-स्वयंभूरमणद्वीप; 2. अहीन्द्रवरसमुद्र-अहीन्द्रवरद्वीप; 3. देववरसमुद्र-देववरद्वीप; 4. यक्षवरसमुद्र-यक्षवरद्वीप; 5.भूतवरसमुद्र-भूतवरद्वीप; 6. नागवरसमुद्र-नागवरद्वीप; 7. वैर्ड्यसमुद्र-वैर्ड्यद्वीप; 8. वज्रवरसमुद्र-वज्र व रद्वीप; 9. काञ्चनसमु द्र -काञ्चनद्वीप; 10. रुप्यवरसमु द्र -रुप्यवरद्वीप;हिंगुलसमुद्र-हिंगुलद्वीप; 12. अञ्जनवरसमुद्र-अञ्जनवर द्वीप; 13. श्यामसमुद्र-श्यामद्वीप; 14. सिन्दूरसमुद्र-सिन्दूरद्वीप; 15. हरिताससमुद्र-हरितासद्वीप; 16.
मनःशिलसमुद्र-मनःशिलद्वीप। हरिवंशपुराण, त्रिलोकसार आदि ग्रन्थों में कुछ समुद्रों के
रसों का भी वर्णन किया गया है। उक्त द्वीप-समुद्रों की अनेक विशेषताओं का वर्णन
भी वहाँ से जानना चाहिए। (- जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश,भाग 3, पृष्ठ 470)वरैयाजी ने ‘जैन जागरकी’ नामक एक विस्तृत लेख लिखा है,
जिसमें तीन लोक का वर्णन किया गया है। (स्मृतिग्रन्थ, पृष्ठ 243-252 देखें।)