श्री जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, द्वितीय अध्याय: कर्म का स्वरूप (पं. गोपालदास बरैया) | Shri Jain Siddhant Praveshika, Chapter 2: Karm Ka Swaroop (Pt. Gopaldas Baraiya)

द्वितीय अध्याय: कर्म का स्वरूप

  • गुरुवर्य पण्डित गोपालदास वरैया

अनुक्रमणिका

कर्म का स्वरूप ( दोहा ) कर्म स्वरूप को जानकर, अकर्म स्वभाव पहिचान।

अकर्तृ त् व कोभो ग कर,भये सिद्धभगवान।।

प्रश्न 135: जीव के कितने भेद हैं?

उत्तर: जीव के दो भेद हैं - संसारी और मुक्त।

प्रश्न 136: संसारी जीव किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्मसहित जीव को संसारी जीव कहते हैं।

प्रश्न 137: मुक्तजीव किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्मरहित जीव को मु क्त जीव कहते हैं।

प्रश्न 138: कर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जीव के राग-द्वेषादि परिणामों के निमित्त से जो कार्मण-वर्गणारूप पुद्गल-स्कन्ध जीव के साथ बन्ध को प्राप्त होते हैं, उन्हें कर्म कहते हैं।1

प्रश्न 139: कर्म-बन्ध के कितने भेद हैं?

उत्तर: कर्म-बन्ध के चार भेद हैं - प्रकृतिबन्ध, प्रदेशबन्ध, स्थितिबन्ध और अनुभागबन्ध।

प्रश्न 140: चार प्रकार के कर्म-बन्ध के कारण क्या हैं ?

उत्तर: योग से प्रकृति और प्रदेशबन्ध होते हैं तथा कषाय से स्थिति और अनुभागबन्ध होते हैं।1

टिप्पणी

  1. कषायसहित जीव, कर्म के योग्य पुद्गलों को ग्रहण करता है, वह कर्म-बन्ध कहलाता है। (- तत्त्वार्थसूत्र 8/
    -तत्त्वार्थ 8/22 )

2.1 प्रकृतिबन्ध

प्रश्न 141: प्रकृतिबन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: मोहादि-जनक तथा ज्ञानादि-घातक उस-उस स्वभाव-वाले कार्मण पुद्गल-स्कन्धों का आत्मा से सम्बन्ध होना, प्रकृतिबन्ध कहलाता है।

प्रश्न 142: प्रकृतिबन्ध या कर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: प्रकृतिबन्ध या कर्म के आठ भेद हैं - ज्ञानावरण, दर्शनावरण, वेदनीय, मोहनीय, आयु, नाम, गोत्र और अन्तरायकर्म। कर्म और प्रकृति एकार्थवाची हैं।

प्रश्न 143: ज्ञानावरणकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म आत्मा के ज्ञानगुण कोघातता है, उसे ज्ञानावरणकर्म कहते हैं।2

प्रश्न 144: ज्ञानावरणकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: ज्ञानावरणकर्म के पाँच भेद हैं - मतिज्ञानावरण, श्रुतज्ञानावरण, अवधिज्ञानावरण, मनःपर्ययज्ञानावरण और केवल-ज्ञानावरणकर्म।

प्रश्न 145: दर्शनावरणकर्म किसे कहते हैं?3

उत्तर: जो कर्म आत्मा के दर्शनगुण कोघातता है, उसे दर्शनावरणकर्म कहते हैं।

टिप्पणी

  1. मिथ्यादर्शन, अविरति, प्रमाद, कषाय और योग - ये पाँच कर्म-बन्ध के
    कारण हैं। ( - तत्त्वार्थसूत्र 8/
    8/11 )
    2 - 3. तत्त्वज्ञान आदि के सम्बन्ध में प्रदोष, निह्नव, मात्सर्य, अन्तराय, आसादन,
    उपघात आदिभाव ज्ञानावरण और दर्शनावरण के आस्रव हैं अर्थात् ज्ञानावरण और
    दर्शनावरणकर्म का बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/1
    6/100 )

प्रश्न 146: दर्शनावरणकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: दर्शनावरणकर्म के नौ भेद हैं - चक्षुदर्शनावरण, अचक्षुदर्शनावरण, अवधिदर्शनावरण, केवलदर्शनावरण, निद्रा, निद्रा-निद्रा, प्रचला, प्रचला-प्रचला और स्त्यानगृद्धिकर्म।

प्रश्न 147: वेदनीयकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के फल में जीव को बाह्य सुख-दुःख की वेदना होती है अर्थात् जो कर्म निमित्तरूप से आत्मा के अव्याबाधगुण कोघातता है, उसे वे द नीयकर्म कहते हैं।

प्रश्न 148: वेदनीयकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: वेदनीयकर्म के दो भेद हैं - सातावेदनीय1 और असातावेदनीयकर्म।2

प्रश्न 149: मोहनीयकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म आत्मा के सम्यक्त्व और चारित्रगुण को घातता है, उसे मोहनीयकर्म कहते हैं।

प्रश्न 150: मोहनीयकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: मोहनीयकर्म के दो भेद हैं - दर्शनमोहनीय और चारित्रमोहनीयकर्म।

टिप्पणी

  1. संसारी जीवों और व्रतियों के प्रति अनुकम्पा, दान और सरागसंयम आदि-रूप योग, सहनशीलता,शौच आदिभावों से सातावेदनीयकर्म का बन्ध होता है।
    ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/
    6/11 )

  2. दुःख,शोक, ताप, चीखना, विलाप करना आदिभावों से असातावेदनीयकर्म
    का बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/1
    6/111 )

प्रश्न 151: दर्शनमोहनीयकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म आत्मा के सम्यक्त्वगुण कोघातता है, उसे दर्शनमोहनीयकर्म कहते हैं।1

प्रश्न 152: दर्शनमोहनीयकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: दर्शनमोहनीयकर्म के तीन भेद हैं - मिथ्यात्व, सम्यक्मिथ्यात्व और सम्यक्प्रकृतिकर्म।

प्रश्न 153: मिथ्यात्व कर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव को अतत्त्वश्रद्धान होता है, उसे मिथ्यात्व कर्म कहते हैं।

प्रश्न 154: सम्यक्मिथ्यात्वकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव को मिश्रित परिणाम होता है अर्थात् जो परिणाम न तो सम्यक्त्व रूप होता है और न मिथ्यात्व स्वरूप होता है, उसे सम्यक्मिथ्यात्वकर्म कहते हैं।

प्रश्न 155: सम्यक्प्रकृति किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से सम्यक्त्वगुण का समूलघात तो नहीं होता, परन्तु चल-मल-अगाढ़ आदि दोष उत्पन्न होते हैं, उसे सम्यक्प्रकृति कहते हैं।

प्रश्न 156: चारित्रमोहनीयकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म आत्मा के चारित्रगुण कोघातता है, उसे चारित्रमोहनीयकर्म कहते हैं।2

टिप्पणी

  1. केवली, श्रुत, संघ, देव आदि का अवर्णवाद करने से दर्शनमोहनीयकर्म का
    बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/1
    6/133 )

  2. कषाय के उदय से तीव्र परिणाम होनपे र चारित्रमोहनीयकर्म का बन्ध होता है।
    ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/1
    6/144 )

प्रश्न 157: चारित्रमोहनीयकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: चारित्रमोहनीयकर्म के दो भेद है - कषायवेदनीय और नोकषायवेदनीयकर्म।1

प्रश्न 158: कषायवेदनीय के कितने भेद हैं?

उत्तर: कषायवेदनीय के सोलह भेद हैं - अनन्तानुबन्धी क्रोध, अनन्तानुबन्धी मान, अनन्तानुबन्धी माया और अनन्तानुबन्धी लोभ; अप्रत्याख्यानावरण क्रोध, अप्रत्याख्यानावरण मान, अप्रत्याख्यानावरण माया और अप्रत्याख्यानावरण लोभ; प्रत्याख्यानावरण क्रोध, प्रत्याख्यानावरण मान, प्रत्याख्यानावरण माया और प्रत्याख्यानावरण लोभ; तथा संज्वलन क्रोध, संज्वलन मान, संज्वलन माया और संज्वलन लोभ।

प्रश्न 159: नोकषायवेदनीय के कितने भेद हैं?

उत्तर: नोकषायवेदनीय के नौ भेद हैं - हास्य, रति, अरति, शोक,भय, जुगुप्सा, स्त्रीवेद, पुरुषवेद और नपुंसकवेद।

प्रश्न 160: अनन्तानुबन्धी क्रोध-मान-माया-लोभ किन्हें कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, आत्मा के स्वरूपाचरणचारित्र परिणाम को घातते हैं, उन्हें अनन्तानुबन्धी क्रोध-मान-माया-लोभ कहते हैं।

टिप्पणी

  1. यहाँ वेदनीयशब्द से यह नहीं समझना चाहिए कि यह वेदनीयकर्म का भेद
    है, बल्कि यहाँ चारित्रमोहनीयकर्म के ही दो भेदों के नाम कषायवेदनीय और नोकषाय-वेदनीय हैं अर्थात् जिस कर्म के उदय से जीव कषाय का वेदन करता है, वह
    कषायवेदनीय है तथा जिस कर्म के उदय से जीव नोकषाय का वेदन करता है, वह
    नोकषायवेदनीय है। ये चारित्रमोहनीयकर्म के भेद हैं। ( -धवला 13/5,5,94/35
    13/5,5,94/3599 )

प्रश्न 161: अप्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ किन्हें कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, आत्मा के देशचारित्र परिणाम को घातते हैं, उन्हें अप्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ कहते हैं।

प्रश्न 162: प्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ किन्हें कहते हैं ?

उत्तर: जो कर्म, आत्मा के सकलचारित्र परिणाम को घातते हैं, उन्हें प्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ कहते हैं।

प्रश्न 163: सं ज् वलन क्रोध-मान-माया-लोभ और नोकषाय किन्हें कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, आत्मा के यथाख्यातचारित्र परिणाम को घातते हैं, उन्हें संज्वलन क्रोध-मान-माया-लोभ और नोकषाय कहते हैं।1

प्रश्न 164: आयुकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म आत्मा को नरक, तिर्यञ्च, मनुष्य और देव के शरीर में रोककर रखता है, उसे आयु कर्म कहते हैं अर्थात् आयुकर्म आत्मा के अवगाहनगुण कोघातता है।

प्रश्न 165: आयुकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: आयुकर्म के चार भेद हैं - नरकायु2 , तिर्यञ्चायु3 , मनुष्यायु1 और देवायु2 ।

टिप्पणी

  1. यद्यपि संज्वलन कषाय और नोकषाय में अन्तर है, तथापि दोनों का अभाव
    साथ-साथ होता है तथा यथाख्यातचारित्र कोघातने की अपेक्षा दोनों में समानता है; अतः
    इन्हें साथ-साथ लिया गया है।

  2. बहुत आरम्भ और बहुत परिग्रह केभाव से नरकायु का बन्ध होता है।
    ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/1
    6/155 )
    3 . माया या छलकपट केभाव से तिर्यञ्चायु का बन्ध होता है।
    ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/1
    6/166 )

प्रश्न 166: नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म जीव को गति आदि अनेक प्रकार से परिणमाता है अथवाशरीरादिक बनाता है, उसे नामकर्म कहते हैं अर्थात् नामकर्म आत्मा के सूक्ष्मत्वगुण कोघातता है।3

प्रश्न 167: नामकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: नामकर्म के तिरानवैं (93)भेद हैं - चार गति (नरक, तिर्यञ्च, मनुष्य और देव); पाँच जाति (एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पञ्चेन्द्रिय); पाँचशरीर (औदारिक, वैक्रियिक, आहारक, तैजस और कार्मण); तीन अङ्गोपाङ्ग (औदारिक, वैक्रियिक और आहारक); एक निर्माण; पाँच बन्धन (औदारिक, वैक्रियिक, आहारक, तैजस और कार्मण); पाँच संघात (औदारिक, वैक्रियिक, आहारक, तैजस और कार्मण); छह संस्थान (समचुतरस्र, न्यग्रोधपरिमण्डल, स्वाति, कुब्जक, वामन और हुण्डक); छह संहनन (वज्रवृषभनाराच, वज्रनाराच, नाराच, अर्द्धनाराच, कीलक, असंप्राप्तासृपाटिका); पाँच वर्ण (काला, पीला, नीला, लाल और सफेद); दो गन्ध (सुगन्ध और दुर्गन्ध); पाँच रस (खट्टा, मीठा, चरपरा, कडुआ और कषायला); आठ स्पर्श (हलका,भारी; रूखा, चिकना; ठण्डा, गरम; कठोर और नरम); चार आनुपूर्व्य (नरक, तिर्यञ्च, मनुष्य और देव); एक अगुरुलघु; एक उपघात; एक परघात; एक आतप; एक उद्योत; दो विहायोगति (प्रशस्त और अप्रशस्त); एक उच्छ्वास; एक त्रस; एक स्थावर; एक बादर; एक सूक्ष्म; एक पर्याप्त; एक अपर्याप्त; एक प्रत्येक; एक साधारण; एक स्थिर; एक अस्थिर; एक शुभ; एक अशुभ; एक सुभग; एक दुर्भग; एक सुस्वर; एक दुःस्वर; एक आदेय; एक अनादेय; एक यशःकीर्ति; एक अयशःकीर्ति और एक तीर्थङ्कर नामकर्म।

टिप्पणी

  1. अल्प आरम्भ और अल्प परिग्रह केभाव तथा स्वभाविक सरल परिणाम से
    मनुष्यायु का बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/17-1
    6/17-188 )

  2. सरागसंयम, संयमासंयम, सम्यग्दर्शन, अकामनिर्जरा और बालतप केभाव
    से देवायु का बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/20-2
    6/20-211 )

  3. नामकर्म के मुख्यतः दो भेद हैं -शुभनामकर्म और अशुभनामकर्म।
    मन-वचन-काय के योगों में कुटिलता और विसंवादन केभाव से अशुभनामकर्म का
    बन्ध होता है तथा इन से विपरीतभाव सेशुभनामकर्म का बन्ध होता है।
    ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/22-2
    6/22-233 )

प्रश्न 168: गति नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, जीव का आकार नारकी, तिर्यञ्च, मनुष्य और देव के समान बनाता है, उसे गति नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 169: जाति किसे कहते हैं?

उत्तर: अव्यभिचारी सदृशता के कारण एकरूपताधारण करनेवाले विशेष को जाति कहते हैं अर्थात् जाति के द्वारा सदृश धर्मवाले पदार्थों का ग्रहण होता है।

प्रश्न 170: जाति नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पञ्चेन्द्रिय होता है, उसे जाति नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 171: शरीर नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव के साथ औदारिक आदि शरीर की रचना होती है, उसे शरीर नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 172: अङ्गोपाङ्ग नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर के हाथ, पैर आदि अङ्ग एवं नासिका आदि उपाङ्ग बनते हैं, उन्हें अङ्गोपाङ्ग नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 173: निर्माण नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर के अङ्गोपाङ्गों की ठीक-ठीक रचना होती है, उसे निर्माण नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 174: बन्धन नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से औदारिक आदिशरीरों के परमाणु परस्पर सम्बन्ध को प्राप्त होते हैं, उसे बन्धन नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 175: संघात नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से औदारिक आदिशरीरों के परमाणु छिद्ररहित एकता को प्राप्त होते हैं, उसे संघात नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 176: संस्थान नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर की आकृति बनती है, उसे संस्थान नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 177: समचतुरस्र संस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव के शरीर की आकृति कुशल शिल्पकार के द्वारा बनायी गयी सुन्दर मूर्ति के समान ऊपर, नीचे तथा बीच में समभाग या समानुपात में होती है, उसे समचतुरस्र संस्थान कहते हैं।

प्रश्न 178: न्यग्रोधपरिमण्डल संस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव का शरीर वटवृक्ष की तरह होता है अर्थात् जिसके नाभि से नीचे के अङ्ग पतले और छोटे और उसके ऊपर के अङ्ग मोटे और बड़े होते हैं, उसे न्यग्रोधपरिमण्डल संस्थान कहते हैं।

प्रश्न 179: स्वाति संस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव काशरीरशाल्मलिवृक्ष के समान होता है अर्थात् जिसके नाभि से नीचे के अङ्ग मोटे और बड़े और उसके ऊपर के अङ्ग पतले और छोटे होते हैं, उसे स्वाति संस्थान कहते हैं।

प्रश्न 180: कुब्जक संस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव का शरीर कुबड़ा होता है, उसे कुब्जक संस्थान कहते हैं।

प्रश्न 181: वामन संस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव का शरीर बौना होता है, उसे वामन संस्थान कहते हैं।

प्रश्न 182: हुण्डक संस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव का शरीर के अङ्गोपाङ्ग विषम आकृतिवाले हुण्ड के समान होते हैं अर्थात् किसीखास आकृतिवाले नहीं होते हैं, उसे हुण्डक संस्थान कहते हैं।

प्रश्न 183: संहनन नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर की हड्डियों का बन्धन विशेष होता है, उसे संहनन नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 184: वज्रवृषभनाराच संहनन किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में वज्रमय हड्डियाँ, वज्रमय वेष्टन और वज्रमय कीलियाँ होती हैं, उसे वज्रवृषभनाराच संहनन कहते हैं।

प्रश्न 185: वज्रनाराच संहनन किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में वज्रमय हड्डियाँ और वज्रमय कीलियाँ होती हैं, परन्तु वेष्टन व्रजमय नहीं होते, उसे वज्रनाराच संहनन कहते हैं।

प्रश्न 186: नाराच संहनन किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में वज्रमय विशेषण से रहित हड्डियाँ, वेष्टन और कीलियाँ होती हैं, उसे नाराच संहनन कहते हैं।

प्रश्न 187: अर्द्धनाराच संहनन किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में हड्डियों की सन्धियाँ अर्द्धकीलित होती हैं, उसे अर्धनाराच संहनन कहते हैं।

प्रश्न 188: कीलक संहनन किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से हड्डियाँ परस्पर कीलित होती हैं, उसे कीलक संहनन कहते हैं।

प्रश्न 189: असम्प्राप्तासृपाटिका संहनन किसे कहते हैं ?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में हड्डियाँ मात्र माँस, स्नायु आदि से लपे ट कर संघटित की गयी होती हैं , उसे असम्प्राप्तासृपाटिका संहनन कहते हैं।

प्रश्न 190: वर्ण नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में रङ्ग होता है, उसे वर्ण नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 191: गन्ध नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में गन्ध होती है, उसे गन्ध नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 192: रस नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में रस होता है, उसे रस नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 193: स्पर्श नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में स्पर्श होता है, उसे स्पर्श नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 194: आनुपूर्वी नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से विग्रहगति1 में आत्मा के प्रदेशों का आकार पूर्वशरीर के आकार का रहता है, उसे आनुपूर्वी नामकर्म कहते हैं।2

प्रश्न 195: अगुरुलघु नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर, लोहे के गोले के समान भारी और आकवृक्ष के फूल के समान हलका नहीं होता है, उसे अगुरुलघु नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 196: उपघात नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में अपना हीघात करनेवाले अङ्गोपाङ्ग होते हैं, उसे उपघात नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 197: परघात नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में दूसरे काघात करनेवाले अङ्गोपाङ्ग होते हैं, उसे परघात नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 198: आतप नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में सूर्य के समान आतप (उष्णता) की प्राप्ति होती है, उसे आतप नामकर्म कहते हैं।

टिप्पणी

  1. प्रश्न क्रमाङ्क 238 देखें।
    2 . जिस कर्म के उदय से जीव का इच्छित गति में गमन होता है, उसे आनुपूर्वी
    नामकर्म कहते हैं। ( -धवला 6/1,9.1,28/5
    6/1,9.1,28/566 )

प्रश्न 199: उद्योत नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में उद्योत होता है, उसे उद्योत नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 200: विहायोगति नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीवों का आकाश में गमन होता है, उसे विहायोगति नामकर्म कहते हैं। विहायोगति कर्म के प्रशस्त और अप्रशस्त - ऐसे दो भेद होते हैं।

प्रश्न 201: उच्छ्वास नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर में श्वासोच्छ्वास होता है, उसे उच्छ्वास नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 202: त्रस नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से द्वीन्द्रिय आदि पर्यायों में जन्म होता है, उसे त्रस नामकर्म कहते हैं।1

प्रश्न 203: स्थावर नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और वनस्पति पर्याय में जन्म होता है, उसे स्थावर नामकर्म कहते हैं।2

प्रश्न 204: पर्याप्ति अथवा पर्याप्त नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसके कर्म के उदय से अपने-अपने योग्य आहार आदि पर्याप्तियाँ पूर्ण होती है, अथवा जिस कर्म के उदय से जीव पर्याप्त होता है, उसे पर्याप्ति अथवा पर्याप्त नामकर्म कहते हैं।

टिप्पणी

  1. जिस कर्म के उदय से जीव का गमन-आगमनभाव होता है, उसे त्रस
    नामकर्म कहते हैं। ( -धवला 13/5,5,101/36
    13/5,5,101/3655 )
    2 . जिस कर्म के उदय से जीव स्थावरपने को प्राप्त होता है, उसे स्थावर
    नामकर्म कहते हैं। ( -धवला 6/1,9.1,28/6
    6/1,9.1,28/611 )

प्रश्न 205: पर्याप्ति किसे कहते हैं?

उत्तर: आहारवर्गणा,भाषावर्गणा और मनोवर्गणा के परमाणुओं को आहार,शरीर, इन्द्रिय आदि रूप परिणमित कराने की जीव की शक्ति की पूर्णता को पर्याप्त कहते हैं।

प्रश्न 206: पर्याप्तियों के कितने भेद हैं?

उत्तर: पर्याप्तियों के छह भेद हैं -

  1. आहारपर्याप्ति - आहारवर्गणा के परमाणुओं कोखल और रसभागरूप परिणमित कराने के कारणभूत जीव की शक्ति की पूर्णता को आहारपर्याप्ति कहते हैं। 2.शरीरपर्याप्ति - जिन परमाणुओं कोखलभागरूप परिणमित कियाथा, उनसे हड्डी आदि कठिन अवयवरूप और जिनको रसभागरूप परिणमित कियाथा, उनसे रुधिर आदि द्रवरूप परिणमित कराने के कारणभूत जीव की शक्ति की पूर्णता कोशरीरपर्याप्ति कहते हैं।

  2. इन्द्रियपर्याप्ति - आहारवर्गणा के परमाणुओं को इन्द्रिय के आकाररूप परणिमित कराने तथा इन्द्रिय द्वारा विषय-ग्रहण करने के कारणभूत जीव की शक्ति की पूर्णता को इन्द्रियपर्याप्ति कहते हैं।

  3. श्वासोच्छ्वासपर्याप्ति - आहारवर्गणा के परमाणुओं को श्वासोच्छ्वासरूप परिणमित कराने के कारणभूत जीव की शक्ति की पूर्णता को श्वासोच्छ्वासपर्याप्ति कहते हैं। 5.भाषापर्याप्ति -भाषावर्गणा के परमाणुओं को वचनरूप परिणमित कराने के कारणभूत जीव की शक्ति की पूर्णता कोभाषा-पर्याप्त कहते हैं।

  4. मनःपर्याप्ति - मनोवर्गणा के परमाणुओं को हृदयस्थान में आठ पाँखुरी के कमलाकार मनरूप परिणमित कराने को तथा उसके द्वारा यथावत् विचार करने को कारणभूत जीव की शक्ति की पूर्णता को मनःपर्याप्ति कहते हैं। एकेन्द्रिय जीवों मेंभाषा और मन के बिना चार पर्याप्तियाँ होती हैं। द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और असंज्ञी पञ्चेन्द्रिय जीवों में मन के बिना पाँच पर्याप्तियाँ होती हैं। संज्ञी पञ्चेन्द्रिय जीवों में सभी छह पर्याप्तियाँ होती हैं। इन सब पर्याप्तियों के पूर्ण होने का काल अन्तर्मुहूर्त है; वहाँ एक-एक पर्याप्ति के पूर्ण होने का काल भी अन्तर्मुहूर्त है और सबका मिलकरभी अन्तर्मुहूर्त है। तथा पहले से दूसरे का, दूसरे से तीसरे का, इसी तरह छठवीं पर्याप्ति तक का काल, क्रम से बड़ा-बड़ा अन्तर्मुहूर्त है। अपने-अपने योग्य पर्याप्तियों का प्रारम्भ तो एक साथ होता है, किन्तु पूर्णता क्रम से होती है। जब तक किसी जीव की शरीर-पर्याप्ति पूर्ण तो न हो, लेकिन नियम से पूर्ण होनेवाली हो, तब तक उस जीव को निर्वृत्त्यपर्याप्तक कहते हैं। जिसकीशरीर-पर्याप्ति पूर्ण हो, उसे पर्या प् तक कहते हैं।

प्रश्न 207: अपर्याप्ति, अपर्याप्त अथवा लब्ध्यपर्याप्त नामकर्म किसे कहते हैं ?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव एक भी पर्याप्ति पूर्ण न करके, श्वास के अठारहवेंभागप्रमाण अन्तर्मुहूर्त काल में ही मरण को प्राप्त होते हैं, उसे अपर्याप्त, अपर्या प् त अथवा लब्ध्यपर्या प् त नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 208: प्रत्येक नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से एक शरीर का एक ही जीव स्वामी हो, उसे प्रत्येक नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 209: साधारण नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से एक शरीर के अनेक जीव स्वामी हों, उसे साधारण नामकर्म कहते हैं?

प्रश्न 210 (अ): स्थिर नामकर्म किसे कहते हैं।

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर केधातु और उपधातु अपने-अपने स्थान पर रहते हैं, उसे स्थिर नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 210 (ब): अस्थिर नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर केधातु और उपधातु अपने-अपने स्थान पर नहीं रहते हैं, उसे अस्थिर नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 211: शुभ नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर के अवयव सुन्दर (शोभन) होते हैं, उसे शुभ नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 212: अशुभ नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से शरीर के अवयव असुन्दर (अशोभन) होते हैं, उसे अशुभ नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 213: सुभग नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से दूसरे जीव अपने से (मुझसे) प्रीति करते हैं, उसे सुभग नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 214: दुर्भग नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से दूसरे जीव अपने से (मुझसे) अप्रीति करते हैं, उसे दुर्भग नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 215: सुस्वर नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से स्वर अच्छा होता है, उसे सुस्वर नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 216: दुःस्वर नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से स्वर अच्छा नहीं होता है, उसे दुःस्वर नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 217: आदेय नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से कान्तिमानशरीर उत्पन्न होता है, उसे आदेय नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 218: अनादेय नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से कान्तिमानशरीर नहीं होता है, उसे अनादेय नामकर्म कहते हैं।1

प्रश्न 219: यशःकीर्ति नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से संसार में जीव की प्रशंसा होती है, उसे यशःकीर्ति नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 220: अयशःकीर्ति नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से संसार में जीव की प्रशंसा नहीं होती है, उसे अयशःकीर्ति नामकर्म कहते हैं।

प्रश्न 221: तीर्थङ्कर नामकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से तीर्थङ्कर पद प्राप्त होता है, उसे तीर्थङ्कर नामकर्म कहते हैं।1

टिप्पणी

  1. अथवा जिस कर्म के उदय से संसारी जीवों के बहुमान्यता उत्पन्न होती है,
    उसे आदेय नामकर्म कहते हैं। उससे विपरीतभाव को उत्पन्न करनेवाला अनादेय नामकर्म
    है। ( -धवला 6/1,9.1,28/6
    6/1,9.1,28/655 )

प्रश्न 222: गोत्रकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से उच्च, नीच गोत्र या कुल का व्यवहार होता है, उसे गोत्रकर्म कहते हैं।

प्रश्न 223: गोत्रकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: गोत्रकर्म के दो भेद हैं - उच्च गोत्र और नीच गोत्रकर्म।

टिप्पणी

  1. दर्शनविशुद्धि, विनय-सम्पन्नता,शील और व्रतों का निरतिचार पालन,
    अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोग, संवेग,शक्ति के अनुसार त्याग,शक्ति के अनुसार तप, साधु-समाधि, वैयावृत्य, अर्हद-्भक्ति, आचार्य-भक्ति, उपाध्याय-भक्ति, प्रवचन-भक्ति, आवश्यकों
    का दृढ़ता से पालन, मार्ग-प्रभावना, और प्रवचन वात्सल्य - इन सोलहकारणभावनाओं
    को विशेषतयाभाने से तीर्थङ्कर नामकर्म का बन्ध होता है - यह प्रकृति एक बार
    बँधनाशुरु होने पर निरन्तर बँधती रहती है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/2
    6/244 )
    जोधर्मतीर्थ अर्थात् मोक्षमार्ग का उपदेश देते हैं, समवसरण आदि विभूतियों से
    सहित होते हैं और जिनके तीर्थङ्कर नामकर्म का उदय होता है, उन्हें तीर्थ ङ्क र कहते हैं।
    ( - बालबोध पाठमाला,भाग 1, पाठ 3 )
    भरत और ऐरावतक्षेत्र के चतुर्थकाल में 24 तीर्थङ्कर होते हैं तथा विदेहक्षेत्र में
    सदाकाल कम से कम 20 और अधिक से अधिक 160 तीर्थङ्कर होते हैं। वर्तमान
    चौबीसी के अजितनाथ तीर्थङ्कर के समय एक साथ 170 तीर्थङ्कर हुएथे अर्थात् ढाईद्वीप
    में कुल पाँचभरतक्षेत्र, पाँच ऐरावतक्षेत्र और पाँच विदेहक्षेत्रों के 160 नगरों में सभी जगह
    एक-एक तीर्थङ्करथे।भरत और ऐरावतक्षेत्र के तीर्थङ्कर पाँच कल्याणकवाले ही होते हैं,
    जबकि विदेहक्षेत्र के तीर्थङ्कर दो, तीन या पाँच कल्याणकवाले होते हैं।भरत-ऐरावतक्षेत्र
    के तीर्थङ्करों के चार अनन्त चतुष्टय के साथ 42 बाह्य गुण होते हैं। प्रत्येक तीर्थङ्कर का
    शासन चलता हैै, अतः ये आप्तभी कहलाते हैं। तीर्थङ्कर जन्म से ही तीन ज्ञान के
    धारी होते हैं। आगम को भी तीर्थ कहा जाता है, उसके मूलग्रन्थकर्ता तीर्थङ्करभगवान ही
    कहलाते हैं। तीर्थङ्करों का आहार तो होता है, परन्तु निहार नहीं होता; उनके दाढ़ी-मूछ
    नहीं होती, परन्तु शिर पर बाल होते हैं। उनकाशरीर निगोद से रहित होता है। एक स्थान
    पर दो तीर्थङ्कर एक साथ कभी नहीं होत।े ( - जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश,भाग 2, पृष्ठ 373)

प्रश्न 224: उच्च गोत्रकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से लोकमान्य गोत्र या कुल में जन्म होता है, उसे उच्च गोत्रकर्म कहते हैं।1

प्रश्न 225: नीच गोत्रकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से लोकनिन्द्य गोत्र या कुल में जन्म होता है, उसे नीच गोत्रकर्म कहते हैं।2

प्रश्न 226: अन्तरायकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से दान आदि में विघ्न होता है, उसे अन्तरायकर्म कहते हैं।3

प्रश्न 227: अन्तरायकर्म के कितने भेद हैं?

उत्तर: अन्तरायकर्म के पाँच भेद हैं - दानान्तराय, लाभान्तराय, भोगान्तराय, उपभोगान्तराय और वीर्यान्तराय कर्म।

प्रश्न 228: पुण्यकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव को इष्ट वस्तु की प्राप्ति होती है, उसे पुण्यकर्म कहते हैं।

प्रश्न 229: पापकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस कर्म के उदय से जीव को अनिष्ट वस्तु की प्राप्ति होती है, उसे पापकर्म कहते हैं।

टिप्पणी

  1. दूसरे की प्रशंसा और अपनी निन्दा, दूसरे के गुणों को प्रगट करने और अपने
    गुणों को छिपाने केभावों से तथा विनम्रता और मद के अभाव से उच्च गोत्रकर्म का
    बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/2
    6/266 )

  2. दूसरों की निन्दा और अपनी प्रशंसा, दूसरे के विद्यमान गुणों को छिपाने और
    अपने अप्रगट गुणों को प्रगट करने केभावों से नीच गोत्रकर्म का बन्ध होता है।
    ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/2
    6/277 )

  3. दान, लाभ,भोग, उपभोग और वीर्य में विघ्न करने केभाव से अन्तरायकर्म
    का बन्ध होता है। ( - तत्त्वार्थसूत्र 6/2
    6/277 )

प्रश्न 230: घातिकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, जीव के ज्ञान आदि अनुजीवी गुणों को घातते हैं, उन्हें घातिकर्म कहते हैं।

प्रश्न 231: अघातिकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, जीव के ज्ञान आदि अनुजीवी गुणों को नहीं घातते हैं, उन्हें अघातिकर्म कहते हैं।

प्रश्न 232: सर्वघातिकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, जीव के अनुजीवी गुणों को पूर्णतयाघातते हैं, उन्हें सर्वघातिकर्म कहते हैं। कर्म या प्रकृति एकार्थवाची हैं। जैसे - सर्वघातिकर्म या सर्वघातिप्रकृति।

प्रश्न 233: देशघातिकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जो कर्म, जीव के अनुजीवी गुणों को एकदेशघातते हैं, उन्हें देशघातिकर्म कहते हैं।

प्रश्न 234: जीव-विपाकीकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन कर्मों का फल जीव में होता है, उन्हें जीव-विपाकीकर्म कहते हैं। जीव

प्रश्न 235: पुद्गल-विपाकीकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन कर्मों का फल पौद्गलिकशरीर आदि में होता ल-विपाकीकर्म कहते हैं। है, उन्हें पुद्गल

प्रश्न 236: भव-विपाकीकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन कर्मों के फल से जीव नरक आदिभवों में रुकता है, उन्हेंभव-विपाकीकर्म कहते हैं।

प्रश्न 237: क्षेत्र-विपाकीकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन कर्मों के फल से विग्रहगति में जीव का आकार पूर्वभव के समान बना रहता है, उन्हेंक्षेत्र-विपाकीकर्म कहते हैं।

प्रश्न 238: विग्रहगति किसे कहते हैं?

उत्तर: एक शरीर को छोड़कर दूसराशरीर ग्रहण करने के लिए जीव का जो गमन होता है, उसे विग्रहगति कहते हैं।

प्रश्न 239: घातिकर्म कितने और कौन-कौनसे हैं?

उत्तर: घातिकर्म सैंतालीस हैं - ज्ञानावरण-5, दर्शनावरण-9, मोहनीय-28 और अन्तराय-5 = कुल 47घातिकर्म।

प्रश्न 240: अघातिकर्म कितने और कौन-कौनसे हैं?

उत्तर: अघातिकर्म एक सौ एक हैं - वेदनीय-2, आयु-4, नाम-93 और गोत्र-2।

प्रश्न 241: सर्वघाति प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौनसी हैं?

उत्तर: सर्वघातिकर्म या प्रकृतियाँ इक्कीस हैं - ज्ञानावरण-1 ( केवलज्ञानावरण ); दर्शनावरण-6 ( केवलदर्शनावरण एक और निद्रा आदि पाँच ); मोहनीय-14 ( अनन्तानुबन्धी-4, अप्रत्याख्यानावरण-4, प्रत्याख्यानावरण-4, मिथ्यात्व-1 और सम्यक्-मिथ्यात्व-1 )।

प्रश्न 242: देशघाति प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौनसी हैं?

उत्तर: देशघातिकर्म या प्रकृतियाँ छब्बीस हैं - ज्ञानावरण-4 ( मतिज्ञानावरण, श्रुतज्ञानावरण, अवधिज्ञानावरण और मनःपर्यय-ज्ञानावरण ); दर्शनावरण-3 ( चक्षुदर्शनावरण, अचक्षुदर्शनावरण और अवधिदर्शनावरण ); मोहनीय-14 ( सं ज् वलन-4, नोकषाय-9, सम्यक्त्व-1 ); अन्तराय-5।

प्रश्न 243: क्षेत्र-विपाकी प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौनसी हैं?

उत्तर: क्षेत्र-विपाकी कर्म या प्रकृतियाँ चार हैं - नरक-गत्यानुपूर्वी, तिर्यक्-गत्यानुपूर्वी, मनुष्य-गत्यानुपूर्वी और देव-गत्यानुपूर्वी।

प्रश्न 244: भव-विपाकी प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौनसी हैं?

उत्तर: भव-विपाकी कर्म या प्रकृतियाँ चार हैं - नरकायु, तिर्यञ्चायु, मनुष्यायु और देवायु।

प्रश्न 245: जीव-विपाकी प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौन सी हैं ?

उत्तर: जीव-विपाकी कर्म या प्रकृतियाँ अठहत्तर हैं - सभी घातिकर्म-47, गोत्रकर्म-2, वेदनीयकर्म-2 और नामकर्म-27 ( तीर्थङ्कर प्रकृति-1, उच्छ्वास-1, बादर-1, सूक्ष्म-1, पर्याप्ति-1, अपर्याप्ति-1, सुस्वर-1, दुःस्वर-1, आदेय-1, अनादेय-1, यशःकीर्ति-1, अयशःकीर्ति-1, त्रस-1, स्थावर-1, सुभग-1, दुर्भग-1, विहायोगति-2, गति-4, जाति-5)।

प्रश्न 246: पुद्गल-विपाकी प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौनसी हैं?

उत्तर: पुद्गल-विपाकी कर्म या प्रकृतियाँ बासठ हैं - कुल 148 प्रकृतियों में से क्षेत्र-विपाकी-4,भव-विपाकी-4, जीव-विपाकी-78-इस प्रकार सब मिलाकर 86 प्रकृतियाँघटाने पर,शेष 62 प्रकृतियाँ पुद्गल-विपाकी हैं। पुद्गल-विपाकी प्रकृतियाँ सिर्फ नामकर्म में ही हैं। नामकर्म की कुल 93 प्रकृतियों में जीव-विपाकी-27 और क्षेत्र-विपाकी-4 (कुल-31) घटाने परशेष 62 प्रकृतियाँ पुद्गल-विपाकी हैं, जो इसप्रकार हैं - शरीर-5, बन्धन-5, संघात-5, संस्थान-6, संहनन-6, अङ्गोपाङ्ग-3, वर्ण-5, गन्ध-2, रस-5, स्पर्श-8, अगुरुलघु-1, उपघात-1, परघात-1, आतप-1, उद्योत-1, निर्माण-1, प्रत्येक-1, साधारण-1, स्थिर-1, अस्थिर-1,शुभ-1 और अशुभ-1।

प्रश्न 247: पाप-प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौनसी हैं ?

उत्तर: पाप-प्रकृतियाँ सौ हैं -घातिकर्म की सभी-47, असातावे द नीय-1, नीच-गो त्र -1, नरकायु -1 और नामकर्म-50 ( नरकगति-1, नरकगत्यापूर्वी-1, तिर्यग्गति-1, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी-1,शुरू की जाति-4, अन्त के संस्थान-5, अन्त के संहनन-5, अप्रशस्तस्पर्श-8, अप्रशस्तरस-5, अप्रशस्तगन्ध-2, अप्रशस्तवर्ण-5, उपघात-1, अप्रशस्त-विहायोगति-1, स्थावर-1, सूक्ष्म-1, अपर्या प् त-1, अनादेय -1, अयशःकीर्ति-1, अशुभ-1, दुर्भग-1, दुःस्वर-1, अस्थिर-1, और साधारण-1 )।

प्रश्न 248: पुण्य-प्रकृतियाँ कितनी और कौन-कौन सी हैं ?

उत्तर: पुण्य-प्रकृतियाँ अड़ स ठ हैं। कर्म की समस्त प्रकृतियाँ 148 हैं, उनमें नामकर्म की 20 स्पर्शादि प्रकृतियाँ पुण्य और पाप दोनों में गिनी जाती हैं, क्योंकि बीसों ही स्पर्शादि किसी को इष्ट, किसी को अनिष्ट होती हैं; इसलिए कुल प्रकृतियाँ 168 हुइर्ं, इन से 100 पाप-प्रकृतियाँघटाने पर 68 पुण्य-प्रकृतियाँशेष रहती हैं - साता वेदनीय-1, उच्च गोत्र-1, नरकायु के अतिरिक्त आयु-3, मनुष्यगति-1, मनुष्यगत्यानुपूर्वी-1, देवगति-1, देवगत्यानुपूर्वी-1, शरीर-5, बन्धन-5, संघात-5, पञ्चेन्द्रिय जाति-1, समचतुरस्रसंस्थान-1, वज्रर्षभनाराचसंहनन-1, अङ्गोपाङ्ग-3, प्रशस्तस्पर्श-8, प्रशस्तरस-5, प्रशस्तगन्ध-2, प्रशस्तवर्ण-5, प्रशस्तविहायोगति-1, अगुरुलघु-1, परघात-1, उच्छ्वास-1, उद्योत-1, आतप-1, त्रस-1, बादर-1, पर्याप्त-1, प्रत्येक-1, स्थिर-1,शुभ-1, सुभग-1, सुस्वर-1, निर्माण-1, आदेय-1, यशःकीति-1 और तीर्थङ्करप्रकृति-1।

2.2 स्थितिबन्ध

प्रश्न 249: स्थितिबन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्मों के आत्मा के साथ रहने की काल मर्यादा को स्थितिबन्ध कहते हैं।1

प्रश्न 250: आठों कर्मों की उत्कृष्ट स्थिति कितनी-कितनी है ? कितनी

उत्तर: आठों कर्मों की उत्कृष्ट स्थिति इसप्रकार है - ज्ञानावरण, दर्शनावरण, वेदनीय और अन्तराय कर्म की तीस-तीस कोड़ा-कोड़ी सागर; मोहनीयकर्म की सत्तर कोड़ा-कोड़ी सागर; नाम और गोत्रकर्म की बीस-बीस कोड़ा-कोड़ी सागर और आयुकर्म की तेतीस सागर।

प्रश्न 251: आठों कर्मों की जघन्य स्थिति कितनी-कितनी है?

उत्तर: आठों कर्मों की जघन्य स्थिति इसप्रकार है - वेदनीय की बारह मुहूर्त; नाम तथा गोत्र की आठ-आठ मुहूर्त औरशेष समस्त कर्मों की अन्तर्मुहूर्त।

प्रश्न 252: एक कोड़ा-कोड़ी किसे कहते हैं?

उत्तर: एक करोड़ को एक करोड़ से गुना करने पर जो संख्या प्राप्त होती है, उसे एक कोड़ा-को ड ़ी कहते हैं।

टिप्पणी

  1. योग के निमित्त से कर्म स्वरूप से परिणत पुद्गलस्कन्धों का, कषाय के
    निमित्त से जीव के साथ एक स्वरूप होकर रहने के काल को स्थितिबन्ध कहते हैं।
    (-धवला, 6/1,9.6,2/146)

प्रश्न 253: सागर किसे कहते हैं?

उत्तर: दश कोड़ा-कोड़ी अद्धा पल्यों का एक सागर होता है।

प्रश्न 254: अद्धा पल्य किसे कहते हैं?

उत्तर: दो हजार कोश गहरे और दो हजार कोश चौड़े गड्ढे में, कैंची से जिसका दूसराभाग न हो सके - ऐसे उत्तमभोगभूमि के सात दिन तक की आयु के मेंढे के बच्चे के बालों को ठसाठसभरना। उसमें जितने बाल समायें, उनमें से एक-एक बाल को सौ-सौ वर्ष बाद निकालना। जितने समय में वह गड्ढाखाली हो जाये, उतने समय को एक व्यवहार पल्य कहते हैं। एक व्यवहार पल्य से असंख्यात गुना बड़ा एक उद्धार पल्य होता है तथा एक उद्धार पल्य से असंख्यात गुना बड़ा एक अद्धा पल्य होता है।

प्रश्न 255: मुहूर्त किसे कहते हैं?

उत्तर: अड़तालीस मिनिट का एक मुहूर्त होता है।

प्रश्न 256: अन्तर्मुहूर्त किसे कहते हैं?

उत्तर: आवली से ऊपर और मुहूर्त से एक समय कम तक काल को अन्तर्मुहूर्त कहते हैं।

प्रश्न 257: आवली किसेे कहते हैं?

उत्तर: एक उच्छ्वास में संख्यात आवली होती हैं।

प्रश्न 258: उच्छ्वास काल किसे कहते हैं?

उत्तर: नीरोगी पुरुष की नाड़ी के एक बार चलने के काल को उच्छ्वास काल कहते हैं।

प्रश्न 259: एक मुहूर्त में कितने उच्छ्वास होते हैं?

उत्तर: एक मुहूर्त में तीन हजार सात सौ तिहत्तर (3773) उच्छ्वास होते हैं।

2.3 अनुभागबन्ध

प्रश्न 260: अनुभागबन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्मों की फल देनेरूप हीनाधिकशक्ति को अनुभागबन्ध कहते हैं।

2.4 प्रदेशबन्ध

प्रश्न 261: प्रदेशबन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: बँधने वाले कर्मों के परमाणुओं के परिमाण को प्रदेशबन्ध कहते हैं।

2.5 कर्मों की विभिन्न अवस्थाएँ

प्रश्न 262: उदय किसे कहते हैं?

उत्तर: स्थिति के अनुसार कर्म के फल देने को उदय कहते हैं।

प्रश्न 263: उदीरणा किसे कहते हैं?

उत्तर: स्थिति पूर्ण होने के पूर्व ही कर्म के फल देने को उदीरणा कहते हैं।

प्रश्न 264: उपशम किसे कहते हैं?

उत्तर: द्रव्य-क्षेत्र-काल-भाव के निमित्त से कर्म की शक्ति का प्रगट नहीं होना, उपशम कहलाता है।

प्रश्न 265: उपशम के कितने भेद हैं?

उत्तर: उपशम के दो भेद हैं - अन्तरकरणरूप उपशम और सदवस्थारूप उपशम।

प्रश्न 266: अन्तरकरणरूप उपशम किसे कहते हैं?

उत्तर: आगामी काल में उदय आने योग्य कर्म-परमाणुओं को आगे-पीछे उदय आने योग्य करना, अन्तरकरणरूप उपशम कहलाता है।

प्रश्न 267: सदवस्थारूप उपशम किसे कहते हैं?

उत्तर: वर्तमान अवस्था को छोड़कर आगामी काल में उदय आनेवाले कर्मों का सत्ता में रहना, सदवस्थारूप उपशम कहलाता है।

प्रश्न 268: क्षय किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्म की आत्यन्तिक निवृत्ति को क्षय कहते हैं।

प्रश्न 269: क्षयोपशम किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी कर्म के वर्तमान निषेक में सर्वघाति स्पर्द्धकों का उदयाभावीक्षय तथा देशघाति स्पर्द्धकों का उदय और आगामी काल में उदय आनेवाले कर्म के निषेकों का सदवस्थारूप उपशम - ऐसी उस कर्म की अवस्था को क्षयोपशम कहते हैं।

प्रश्न 270: निषेक किसे कहते हैं?

उत्तर: एक समय में कर्म के जितने परमाणु उदय में आते हैं, उन सबके समूह को निषेक कहते हैं।

प्रश्न 271: स्पर्द्धक किसे कहते हैं?

उत्तर: अनेक प्रकार की अनुभागशक्ति से युक्त कार्मण वर्गणाओं के समूह को स्पर्द्धक कहते हैं।

प्रश्न 272: वर्गणा किसे कहते हैं?

उत्तर: वर्गों के समूह को वर्गणा कहते हैं।

प्रश्न 273: वर्ग किसे कहते हैं?

उत्तर: समान अविभाग प्रतिच्छेदों केधारक प्रत्येक कर्म-परमाणु को वर्ग कहते हैं।

प्रश्न 274: अविभाग प्रतिच्छेद किसे कहते हैं?

उत्तर: शक्ति के अविभागी अंश को अविभाग प्रतिच्छेद कहते हैं।

प्रश्न 275: इस प्रकरण में ‘शक्ति’शब्द से कौन-सी शक्ति इष्ट है?

उत्तर: यहाँशक्तिशब्द से कर्मों की अनुभागरूप अर्थात् फल देने की शक्ति इष्ट है।

प्रश्न 276: उदयाभावीक्षय किसे कहते हैं?

उत्तर: बिना फल दिये आत्मा से कर्म का सम्बन्ध छूटना, उदयाभावीक्षय कहलाता है।

प्रश्न 277: उत्कर्षण किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्मों की स्थिति एवं अनुभाग का बढ़ना, उत्कर्षण कहलाता है।

प्रश्न 278: अपकर्षण किसे कहते हैं?

उत्तर: कर्म की स्थिति एवं अनुभाग काघटना, अपकर्षण कहलाता है।

प्रश्न 279: संक्रमण किसे कहते हैं?1

उत्तर: किसी कर्म का सजातीय एक भेद से दूसरे भेदरूप हो जाना, सं क्र मण कहलाता है।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - निधत्त किसे कहते हैं?
    उत्तर - जो कर्म उदयावली में आने तथा अन्य प्रकृतिरूप संक्रमण होने के योग्य
    नहीं होता है, उसे निधत्त कहते हैं।
    प्रश्न - निकाचित किसे कहते हैं?
    उत्तर - जो कर्म उदयावली में आने, अन्य प्रकृतिरूप संक्रमण होने तथा
    उत्कर्षण-अपकर्षण करने के योग्य नहीं होता है, उसे निकाचित कहते हैं।
    ( - गोम्मटसार कर्मकाण्ड, जीवतत्त्व प्रदीपिका, 44
    4400 )

प्रश्न 280: समय-प्रबद्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: एक समय में जितने कर्म परमाणु और नोकर्म परमाणु बँधते हैं, उन सबको समय-प्रबद्ध कहते हैं।

प्रश्न 281: गुण-हानि किसे कहते हैं?

उत्तर: गुणाकाररूप हीन-हीन द्रव्य (परमाणु) जिसमें पाये जाते हैं, उसे गुण-हानि कहते हैं। जैसे - किसी जीव ने एक समय में 6300 (त्रेसठ सौ) परमाणुओं के समूहरूप समयप्रबद्ध का बन्ध किया और उसमें 48 समय की स्थिति पड़ी, उसमें गुण-हानियों के समूहरूप नाना गुण-हानि की संख्या छह है - उसमें से प्रथम गुण-हानि के परमाणु 3200, दूसरी के 1600, तीसरी के 800, चौथी के 400, पाँचवीं के 200, छठवीं के 100 हैं। यहाँ उत्तरोत्तर गुण-हानियों में गुणाकाररूप हीन-हीन परमाणु (द्रव्य) पाये जाते हैं, इसलिए इसको गुण-हानि कहते हैं।

प्रश्न 282: गुण-हानि आयाम किसे कहते हैं?

उत्तर: एक गुण-हानि के समयों को गुण-हानि आयाम कहते हैं। जैसे - ऊपर के दृष्टान्त में 48 समय की स्थिति में गुण-हानि की संख्या है। 48 में 6 काभाग देने से प्रत्येक गुण-हानि का परिमाण 8 आया। यही गुण-हानि आयाम कहलाता है।

प्रश्न 283: नाना गुण-हानि किसे कहते हैं?

उत्तर: गुण-हानियों के समूह को नाना गुण-हानि कहते हैं। जैसे - ऊपर के दृष्टान्त में आठ-आठ समय की छह गुण-हानि हैं। इस छह की संख्या को नाना गुण-हानि का परिमाण जानना चाहिए।

प्रश्न 284: अन्योन्याभ्यस्त राशि किसे कहते हैं।

उत्तर: नाना गुण-हानि की संख्या के बराबर 02 की संख्या रखकर, उनका परस्पर गुणाकार करने से जो गुणन-फल प्राप्त होता है, उसेे अन्योन्याभ्यस्त राशि कहते हैं। जैसे - ऊपर के दृष्टान्त में नाना गुण-हानि की संख्या 6 है, अतः 6 बार 2 की संख्या रखकर उनका परस्पर गुणा करने से अर्थात् 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 = 64 की संख्या प्राप्त होती है; इसे ही अन्योन्याभ्यस्त राशि का परिमाण जानना चाहिए अथवा अन्योन्याभ्यस्त राशि = 2नानागुण-हानि। जैसे - 64 = 26

प्रश्न 285: अन्तिम गुण-हानि के द्रव्य का परिमाण किस प्रकार से निकलता है?

उत्तर: समय-प्रबद्ध में एक कम अन्योन्याभ्यस्त राशि का भाग देने पर अन्तिम गुण-हानि के द्रव्य का परिमाण निकलता है। जैसे - 6300 में एक कम 64 अर्थात् 64 - 1 त्र 63 काभाग देने से 100 की संख्या मिलती है, यही अन्तिम गुण-हानि का द्रव्य है।

प्रश्न 286: अन्य गुण-हानियों के द्रव्य का परिमाण किस प्रकार निकलता है?

उत्तर: अन्तिम गुण-हानि के द्रव्य को प्रथम गुण-हानि पर्यन्त दूना-दूना करने से अन्य गुण-हानियों के द्रव्य का परिमाण निकलता है। जैसे - 200, 400, 800, 1600, 3200।

प्रश्न 287: प्रत्येक गुण-हानि में प्रथमादि समयों के द्रव्य का परिमाण किस प्रकार होता है?

उत्तर: निषेकहार को चय से गुणा करने पर प्रत्येक गुण-हानि के प्रथम समय का द्रव्य निकलता है और प्रथम समय के द्रव्य में से एक-एक चयघटाने से उत्तरोत्तर समयों के द्रव्य का परिमाण निकलता है। जैसे - निषेकहार 16 को चय 32 से गुणा करने पर प्रथम गुण हानि के प्रथम समय का द्रव्य 512 होता है और 512 में से एक-एक चय अर्थात् बत्तीसघटाने से दूसरे समय के द्रव्य का परिमाण 480, तीसरे का 448, चौथे का 416, पाँचवें का 384, छठवें का 352, सातवें का 320 और आठवें का 288 निकलता है। इसीप्रकार द्वितीयादि गुण-हानियों में भी प्रथमादि समयों के द्रव्य का परिमाण निकाल लेना चाहिए।

प्रश्न 288: निषेकहार किसे कहते हैं?

उत्तर: गुण-हानि आयाम से दुगुने परिमाण को निषेकहार कहते हैं। जैसे - ऊपर के दृष्टान्त में गुण-हानि आयाम 8 से दुगुने 16 को निषेकहार कहते हैं।

प्रश्न 289: चय किसे कहते हैं?

उत्तर: श्रेणी-व्यवहार गणित में समान हानि या समान वृद्धि के परिमाण को चय कहते हैं।

प्रश्न 290: इस प्रकरण में गुण-हानि के चय का परिमाण निकालने की क्या रीति है?

उत्तर: निषेकहार में एक अधिक गुण-हानि आयाम का परिमाण जोड़कर आधा करने से जो लब्ध आवे, उसको गुण-हानि आयाम से गुणा करे। इस प्रकार गुणा करने से जो गुणनफल होता है, उसकाभाग विवक्षित गुण-हानि के द्रव्य में देने से विवक्षित गुण-हानि के चय का परिमाण निकलता है। जैसे - निषेकहार 16 में एक अधिक गुण-हानि-आयाम 9 जोड़ने से 25 हुए। पच्चीस के आधे 12. 5 को गुण-हानि आयाम 8 से गुणाकार करने से 100 होते हैं। इस 100 काभाग विवक्षित प्रथम गुण हानि के द्रव्य 3200 में देने से प्रथम गुण-हानि सम्बन्धी चय 32 आया। इसी प्रकार द्वितीय गुण-हानि के चय का परिमाण 16, तृतीय का 8, चतुर्थ का 4, पञ्चम का 2 और अन्तिम का 1 जानना चाहिए।

प्रश्न 291: अनुभाग की रचना का क्रम क्या है?

उत्तर: द्रव्य की अपेक्षा से जो रचना ऊपर बतायी गयी है, उसमें प्रत्येक गुण-हानि के प्रथमादि समय सम्बन्धी द्रव्य-समूह को वर्गणा कहते हैं और उन वर्गणाओं में जो परमाणु हैं, उनको वर्ग कहते हैं। - प्रश्न 287 के उदाहरण के अनुसार प्रथम गुण-हानि के प्रथम वर्गणा में जो 512 वर्ग हैं, उनमें अनुभागशक्ति के अविभाग-प्रतिच्छेद समान हैं और वे द्वितीयादि वर्गणाओं के वर्गों के अविभाग-प्रतिच्छेदों की अपेक्षा सबसे न्यून अर्थात् जघन्य हैं। द्वितीयादि वर्गणा के वर्गों में एक-एक अविभाग-प्रतिच्छेद की अधिकता के क्रम में जिस वर्गणा पर्यन्त एक-एक अविभाग-प्रतिच्छेद बढ़ते हैं, वहाँ तक की वर्गणाओं के समूह का नाम एक स्पर्द्धक है और जिस वर्गणा के वर्गों में युगपत् अनेक अविभाग-प्रतिच्छेदों की वृद्धि होकर प्रथम वर्गणा के वर्गों के अविभाग-प्रतिच्छेदों की संख्या से दुगुनी संख्या हो जाती है, वहाँ से दूसरे स्पर्द्धक का प्रारम्भ समझना चाहिए। इस ही प्रकार जिन-जिन वर्गणाओं के वर्गों में प्रथम वर्गणा के वर्गों के अविभाग-प्रतिच्छेदों की संख्या से तिगुने, चौगुने आदि अविभाग-प्रतिच्छेद होते हैं; वहाँ से तीसरे, चौथे आदि स्पर्द्धकों का प्रारम्भ समझना चाहिए। इस प्रकार एक गुण-हानि में अनेक स्पर्द्धक होते हैं।

2.6 आस्रव

प्रश्न 292: आस्रव किसे कहते हैं?

उत्तर: बन्ध के कारण को आस्रव कहते हैं।

प्रश्न 293: आस्रव के कितने भेद हैं?1

उत्तर: आस्रव के चार भेद हैं - 1- द्रव्यबन्ध का निमित्त कारण, 2- द्रव्यबन्ध का उपादान कारण, 3-भावबन्ध का निमित्त कारण और 4-भावबन्ध का उपादान कारण।

टिप्पणी

  1. प्रश्न क्रमाङ्क 311भी देखें।

प्रश्न 294: कारण किसे कहते हैं?

उत्तर: कार्य की उत्पादक सामग्री को कारण कहते हैं।

प्रश्न 295: कारण के कितने भेद हैं?

उत्तर: कारण के दो भेद हैं - समर्थकारण और असमर्थकारण।

प्रश्न 296: समर्थकारण किसे कहते हैं?

उत्तर: प्रतिबन्ध के अभावसहित सहकारी समस्त सामग्रियों के सद्भाव को समर्थकारण कहते हैं। समर्थकारण के होने पर अनन्तर समय में कार्य की उत्पत्ति नियम से होती है।

प्रश्न 297: असमर्थकारण किसे कहतेे हैं?

उत्तर: भिन्न-भिन्न प्रत्येक सामग्री को असमर्थकारण कहते हैं। असमर्थकारण कार्योत्पत्ति का नियामक नहीं है।

प्रश्न 298: सहकारी सामग्री के कितने भेद हैं?

उत्तर: सहकारी सामग्री के दो भेद हैं - निमित्तकारण और उपादानकारण।1

प्रश्न 299: निमित्तकारण किसे कहते हैं?2

उत्तर: जो पदार्थ स्वयं कार्यरूप नहीं परिणमता है, किन्तु कार्य की उत्पत्ति में सहायक होता है, उसे निमित्तकारण कहते हैं। जैसे - घट की उत्पत्ति में कुम्भकार, दण्ड, चक्र आदि।

टिप्पणी

  1. उपादान निजशक्ति है, जिय को मूल स्वभाव।
    है निमित्त पर योग तैं, बन्यो अनादि बनाव।।
    (-उपादान-निमित्त संवाद;भैयाभगवतीदास, छन्द 3 )
    (-उपादान

  2. जो पदार्थ स्वयं तो कार्यरूप नहीं परिणमता, परन्तु कार्य की उत्पत्ति में
    अनुकूल होने का आरोप जिस पर आता है, उसे निमित्तकारण कहते हैं। जैसेघट की
    उत्पत्ति में कुम्भकार, दण्ड, चक्र आदि। ( - लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 14
    1411 )

प्रश्न 300: उपादानकारण किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पदार्थ स्वयं कार्यरूप परिणमता है, उसेे उपादानकारण कहते हैं। जैसे -घट की उत्पत्ति में मिट्टी। अनादिकाल से द्रव्य में जो पर्यायों का प्रवाह चला आ रहा है, उसमें अनन्तर पूर्वक्षणवर्ती पर्याय उपादानकारण है और अनन्तर उत्तरक्षणवर्ती पर्याय कार्य है।1

प्रश्न 301: द्रव्यबन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: कार्मण स्कन्धरूप पुद्गलद्रव्य का आत्मा के साथ एक-क्षेत्रावगाहरूप सम्बन्ध होने को द्रव्यबन्ध कहते हैं।

प्रश्न 302: भावबन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: आत्मा के योग-कषायरूपभावों कोभावबन्ध कहते हैं।

प्रश्न 303: द्रव्यबन्ध का निमित्त कारण क्या है?

उत्तर: आत्मा के योग-कषायरूपभाव द्रव्यबन्ध के निमित्तकारण हैं।

प्रश्न 304: द्रव्यबन्ध का उपादानकारण क्या है?

उत्तर: बन्ध होने के पूर्वक्षण में बन्ध होने के सन्मुख कार्मण-स्कन्ध को द्रव्यबन्ध का उपादानकारण कहते हैं।

प्रश्न 305: भावबन्ध का निमित्तकारण क्या है?

उत्तर: उदय तथा उदीरणा अवस्था को प्राप्त पूर्वबद्धकर्म, भावबन्ध का निमित्तकारण है।

प्रश्न 306: भावबन्ध का उपादानकारण क्या है?

उत्तर: भावबन्ध के विवक्षित समय से अनन्तर पूर्वक्षणवर्त्ती योग-कषाय रूप आत्मा की पर्याय-विशेष कोभावबन्ध का उपादान कारण कहते हैं।

टिप्पणी

  1. पूर्व परिणामसहित द्रव्य कारण रूप है और उत्तरपरिणामसहित द्रव्य कार्यरूप
    है - ऐसा नियम है। ( - कार्तिकेयानुप्रेक्षा, 22
    2222 )

प्रश्न 307: भावास्रव किसे कहते हैं?

उत्तर: द्रव्यबन्ध के निमित्तकारण अथवाभावबन्ध के उपादानकारण कोभावास्रव कहते हैं।1

प्रश्न 308: द्रव्यास्रव किसे कहते हैं?

उत्तर: द्रव्यबन्ध के उपादानकारण अथवाभावबन्ध के निमित्तकारण को द्रव्यास्रव कहते हैं।2

प्रश्न 309: प्रकृतिबन्ध और अनुभागबन्ध में क्याभे द है ?

उत्तर: प्रत्येक प्रकृति के भिन्न-भिन्न उपादानशक्तियुक्त अनेक भेदरूप कार्मण-स्कन्ध का आत्मा से सम्बन्ध होना प्रकृतिबन्ध कहलाता है और उन ही स्कन्धों में तारतम्यरूप (न्यूनाधिकरूप) फलदानशक्ति को अनुभागबन्ध कहते हैं।

प्रश्न 310: समस्त प्रकृतियों के बन्ध का कारण सामान्यतया योग है या उसमें कुछ विशेषता है?

उत्तर: जिस प्रकार भिन्न-भिन्न उपादानशक्तियुक्त नाना प्रकार केभोजनों को मनुष्य, हस्त द्वारा विशेष इच्छापूर्वक ग्रहण करता है और विशेष इच्छा के अभाव में उदर-पूरण करने के लिएभोजन-सामान्य का ग्रहण करता है; उस ही प्रकार यह जीव विशेष कषाय के अभाव में योगमात्र से केवल साता वेदनीयरूप कर्म को ग्रहण करता है, परन्तु वह 1 - 2. जीव कीशुभाशुभभावमय विकारी अवस्था कोभावास्र व कहते हैं और उससमय कर्म योग्य नवीन रजकणों का स्वयं-स्वतः आत्मा के साथ एकक्षेत्रावगाहरूप आना द्रव्यास्रव है। ( - लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 12 1255 ) योग, यदि किसी कषाय-विशेष से अनुरञ्जित हो तो अन्य-अन्य प्रकृतियों का भी बन्ध करता है।

प्रश्न 311: प्रकृतिबन्ध के कारणत्व की अपेक्षा से आस्रव के कितने भेद हैं?

उत्तर: प्रकृतिबन्ध के कारण पाँच हैं - मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद, कषाय और योग।1

प्रश्न 312: मिथ्यात्व किसे कहते हैं?

उत्तर: मिथ्यात्व प्रकृति के उदय से अदेव में देवबुद्धि, अतत्त्व में तत्त्वबुद्धि, अधर्म मेंधर्मबुद्धि इत्यादि विपरीत अभिनिवेश (उल्टी मान्यता) रूप जीव के परिणाम को मिथ्यात्व कहते हैं।2

प्रश्न 313: मिथ्यात्व के कितने भेद हैं?

उत्तर: मिथ्यात्व के पाँच भेद हैं - एकान्तमिथ्यात्व, विपरीतमिथ्यात्व, संशयमिथ्यात्व, अज्ञानमिथ्यात्व और विनयमिथ्यात्व।

प्रश्न 314: एकान्तमिथ्यात्व किसे कहते हैं?

उत्तर: अनन्तधर्मयुक्तधर्मी के सम्बन्ध में ‘यह ऐसा ही है, अन्यथा नहीं’ इत्यादिरूप एकान्त अभिनिवेश (अभिप्राय) को एकान्तमिथ्यात्व कहते हैं। जैसे - बौद्ध मतावलम्बी पदार्थ को सर्वथा क्षणिक मानते हैं।

टिप्पणी

  1. यहाँ मात्र प्रकृतिबन्ध का कारण कहा गया है, परन्तु इन पाँच प्रत्ययों को
    चारों प्रकार के बन्ध का कारण समझना चाहिए। ( प्रश्न क्रमाङ्क 293भी देखें

  2. प्रयोजनभूत जीवादि सात तत्त्वों के अन्यथा श्रद्धान को मिथ्यात्व या
    मिथ्यात्व कहते हैं। मिथ्यात्व दो प्रकार का है - अगृहीत और गृहीत। अनादिकाल से
    जीव कीशरीरादि पर पदार्थों में एकत्वबुद्धि अगृहीत मिथ्यादर्शन है तथा कुगुरु,
    कुदेव और कुधर्म के निमित्त से जो अनादिकालीन मिथ्यात्व का पोषण करना गृ हीत
    मिथ्यादर्शन है। ( - छहढाला, दूसरी ढाल)
    ढाल

प्रश्न 315: विपरीतमिथ्यात्व किसे कहते हैं?

उत्तर: ‘सग्रन्थ निर्ग्रन्थ हैं’ अर्थात् वस्त्रधारी साधु होते हैं या ‘केवली ग्रासाहारी (कवलाहारी) हैं’ इत्यादि रुचि या श्रद्धा को विपरीतमिथ्यात्व कहते हैं।

प्रश्न 316: संशयमिथ्यात्व किसे कहते हैं?

उत्तर: ‘धर्म का लक्षण अहिंसा है या नहीं’ इत्यादिरूप से सन्देहयुक्त श्रद्धा को संशयमिथ्यात्व कहते हैं।

प्रश्न 317: अज्ञानमिथ्यात्व किसे कहते हैं?

उत्तर: जहाँ हिताहित के विवेक का कुछभी सद्भाव नहीं होता है - ऐसी श्रद्धा को अज्ञान-मिथ्यात्व कहते हैं। जैसे - पशुवध में धर्म मानना।

प्रश्न 318: विनयमिथ्यात्व किसे कहते हैं?

उत्तर: समस्त देवों और समस्त मतों को समान माननेरूप श्रद्धा को विनयमिथ्यात्व कहते हैं।

प्रश्न 319: अविरति किसे कहते हैं?

उत्तर: हिंसा आदि पापों तथा इन्द्रिय-मन के विषयों में प्रवृति को अविरति कहते हैं।

प्रश्न 320: अविरति के कितने भेद हैं?1

उत्तर: अविरति के तीन भेद हैं - 1. अनन्तानुबन्धी ) कषायोदय-जनित अविरति, 2. अप्रत्याख्यानावरण कषायोदयजनित अविरति और 3. प्रत्याख्यानावरण कषायोदयजनित अविरति।

टिप्पणी

  1. अन्य अपेक्षा से अविरति के बारह भेद हैं -षट्काय के जीवों की हिंसा का
    त्याग नहीं करना और पाँच इन्द्रिय और मन के विषयों में प्रवृत्ति करना।
    ( - लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 15
    1599 )

प्रश्न 321: प्रमाद किसे कहते हैं?1

उत्तर: संज्वलनकषाय और नोकषाय के तीव्र उदय से निरतिचार चारित्र पालने में अनुत्साह तथा स्वरूप की असावधानी को प्रमाद कहते हैं।

प्रश्न 322: प्रमाद के कितने भेद हैं?

उत्तर: प्रमाद के पन्द्रह भेद हैं - चार विकथा ( स्त्रीकथा, राष्ट्रकथा,भोजनकथा और राजकथा); चार कषाय ( संज्वलन कषाय के तीव्रोदयजनित क्रोध, मान, माया और लोभ); पाँच इन्द्रियों के विषय; एक निद्रा, और एक स्नेह।

प्रश्न 323: कषाय किसे कहते हैं?

उत्तर: संज्वलनकषाय और नोकषाय के मन्द उदय में प्रादुर्भूत आत्मा के परिणाम-विशेष को कषाय कहते हैं।2

प्रश्न 324: योग किसे कहते हैं?

उत्तर: मनोवर्गणा, वचनवर्गणा और कायवर्गणा ( आहार-वर्गणा तथा कार्मण-वर्गणा) के अवलम्बन से कर्म-नोकर्म को ग्रहण करने की शक्ति-विशेष को योग कहते हैं।

प्रश्न 325: योग के कितने भेद हैं?

उत्तर: योग के पन्द्रह भेद हैं - चार मनोयोग ( सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग और अनुभय मनोयोग ); चार वचनयोग ( सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग और अनुभय वचनयोग ), और सात काययोग ( औदारिक, औदारिकमिश्र, वैक्रियक, वैक्रियकमिश्र, आहारक, आहारकमिश्र और कार्मण काययोग )।

टिप्पणी

  1. प्रमाद की इस परिभाषा में छठवें गुणस्थान के प्रमाद को ही प्रमाद कहा गया
    है, जबकि पहले गुणस्थान से छठवें गुणस्थान तक प्रमाद की सत्ता होती है, लेकिन यहाँ
    पहले से लेकर पाँचवें गुणस्थान तक के प्रमाद को उन-उन गुणस्थानों के योग्य मिथ्यात्व
    और अविरतिभावों में अन्तर्भाव किया गया है।

  2. कषाय की इस परिभाषा में मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद के बाद जो कषाय
    बचती है, उसे ही कषाय कहा गया है। जबकि मिथ्यात्व, अविरति और प्रमाद के साथ
    भी कषाय होती है, परन्तु यहाँ उनके साथ रहनेवाली कषाय को मिथ्यात्व, अविरति और
    प्रमाद केे अन्तर्गत मेंशामिल किया गया है।

प्रश्न 326: मिथ्यात्व की प्रधानता से कितनी और किन-किन प्रकृतियों का बन्ध होता है? किन

उत्तर: मिथ्यात्व की प्रधानता से सो ल ह प्रकृतियों का बन्ध होता है - मिथ्यात्व, हुण्डक संस्थान, नपुंसकवेद, नरकगति, नरकगत्यानुपूर्वी, नरकायु, असंप्राप्तासृपाटिका संहनन, चार जाति (एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय); स्थावर, आतप, सूक्ष्म, अपर्याप्त और साधारण।

प्रश्न 327: अनन्तानुबन्धी कषायोदयजनित अविरति की प्रधानता से कितनी और किन-किन प्रकृतियों का बन्ध होता है?

उत्तर: अनन्तानुबन्धी कषायोदयजनित अविरति की प्रधानता से पच्चीस प्रकृतियों का बन्ध होता है - अनन्तानुबन्धी क्रोध-मान-माया-लोभ, स्त्यानगृद्धि, निद्रानिद्रा, प्रचलाप्रचला, दुर्भग, दुःस्वर, अनादेय, अप्रशस्त विहायोगति, स्त्रीवेद, नीच गोत्र, तिर्यग्गति, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी, तिर्यगायु, उद्योत, चार संस्थान (न्यग्रोध परिमण्डल, स्वाति, कुब्जक और वामन), चार संहनन (वज्रनाराच, नाराच, अर्धनाराच और कीलित)।

प्रश्न 328: अप्रत्याख्यानावरण कषायोदयजनित अविरति की प्रधानता से कितनी और किन-किन प्रकृतियों का बन्ध होता है ?

उत्तर: अप्रत्याख्यानावरण कषायोदयजनित अविरति की प्रधानता से दश प्रकृतियों का बन्ध होता है - अप्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ, मनुष्यगति, मनुष्यगत्यानुपूर्वी, मनुष्यायु, औदारिक शरीर, औदारिक अङ्गोपाङ्ग और वज्रवृषभनाराच संहनन।

प्रश्न 329: प्रत्याख्यानावरण कषायोदयजनित अविरति की प्रधानता से कितनी और किन-किन प्रकृतियों का बन्ध होता है ?

उत्तर: प्रत्याख्यानावरण कषायोदयजनित अविरति से चार प्रकृतियों का बन्ध होता है - प्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ।

प्रश्न 330: प्रमाद की प्रधानता से कितनी और किन-किन प्रकृतियों का बन्ध होता है? किन

उत्तर: प्रमाद से छह प्रकृतियों का बन्ध होता है - अस्थिर, अशुभ, असाता वेदनीय, अयशःकीर्ति, अरति औरशोक।

प्रश्न 331: कषाय की प्रधानता से कितनी और किन-किन प्रकृतियों का बन्ध होता है?

उत्तर: कषाय से अट् ठावन प्रकृतियों का बन्ध होता है - देवायु, निद्रा, प्रचला, तीर्थङ्कर, निर्माण, प्रशस्त विहायोगति, पञ्चेन्द्रिय जाति, तैजसशरीर, कार्मणशरीर, आहारकशरीर, आहारक अङ्गोपाङ्ग, समचतुरस्र संस्थान, वैक्रियिकशरीर, वैक्रियिक अङ्गोपाङ्ग, देवगति, देव-गत्यानुपूर्वी, रूप, रस, गन्ध, स्पर्श, अगुरुलघु, उपघात, परघात, उच्छ्वास, त्रस, बादर, पर्याप्त, प्रत्येक, स्थिर,शुभ, सुभग, सुस्वर, आदेय, हास्य, रति, जुगुप्सा,भय, पुरुषवेद, संज्वलन क्रोध-मान-माया-लोभ, मतिज्ञानावरण, श्रुतज्ञानावरण, अवधिज्ञानावरण, मनःपर्ययज्ञानावरण, केवलज्ञानावरण, चक्षुदर्शनावरण, अचक्षुदर्शनावरण, अवधिदर्शनावरण, केवलदर्शनावरण, दानान्तराय, लाभान्तराय,भोगान्तराय, उपभोगान्तराय, वीर्र्यान्तराय, यशस्कीर्ति और उच्च गोत्र।

प्रश्न 332: योग की प्रधानता से किस प्रकृति का बन्ध होता है?

उत्तर: योग की प्रधानता से एक साता वेदनीय का बन्ध होता है।

प्रश्न 333: कर्म-प्रकृतियों की संख्या 148 है, परन्तु उनमें केवल 120 प्रकृतियों के ही कारण बतायेे गये हैं; सो 28 प्रकृतियों का क्या होता है?

उत्तर: बन्ध योग्य 120 प्रकृतियों में बीस स्पर्शादि की जगह मुख्य चार का ग्रहण किया गया है - इस कारण 16 तो ये प्रकृतियाँ कम हो जाती हैं। पाँचशरीरों के पाँच बन्धन तथा पाँच संघात का ग्रहण भी नहीं किया जाता - इस कारण 10 प्रकृतियाँ ये भी कम हो जाती हैं। सम्यक्मिथ्यात्व तथा सम्यक्प्रकृति - इन 2 प्रकृतियों का भी बन्ध नहीं होता है; क्योंकि सम्यग्दृष्टि जीव पूर्वबद्ध मिथ्यात्व प्रकृति के तीनखण्ड करता है, तब इन 2 प्रकृतियों का प्रादुर्भाव होता है। इस कारण 2 प्रकृतियाँ ये भी कम हो जाती हैं। इस प्रकार 28 प्रकृतियाँ कम करके बन्ध योग्य 120 प्रकृतियाँ मानी गयी हैं।

प्रश्न 334: द्रव्यास्रव के कितने भेद हैं?

उत्तर: द्रव्यास्रव के दो भेद हैं - साम्परायिक और ईर्यापथ।

प्रश्न 335: साम्परायिक आस्रव किसे कहते हैं?

उत्तर: जीव के कषाय-भावों के निमित्त से जो कर्म-प्रकृतियाँ आत्मा में कुछ काल तक के लिए स्थितिबन्ध को प्राप्त होते हैं, उनके आस्रव को साम्परायिक आस्रव कहते हैं।

प्रश्न 336: ईर्यापथ आस्रव किसे कहते हैं?

उत्तर: जीव में मात्र योग के निमित्त से जिन कर्म-परमाणुओं का बन्ध, उदय और निर्जरा एक ही समय में होता है, उनके आस्रव को ईर्यापथ आस्रव कहते हैं।

प्रश्न 337: इन दोनों आस्रवों के स्वामी कौन-कौन हैं ?

उत्तर: साम्परायिक आस्रव का स्वामी कषायसहित जीव और ईर्यापथ का स्वामी कषायरहित जीव होता है।

प्रश्न 338: पुण्यास्रव और पापास्रव का कारण क्या है ?

उत्तर: शुभयोग से पुण्यास्रव और अशुभयोग से पापास्रव होता है।

प्रश्न 339: शुभयोग और अशुभयोग किसे कहते हैं ?

उत्तर: शुभपरिणाम से उत्पन्न योग को शुभयोग और अशुभपरिणाम से उत्पन्न योग को अशुभयोग कहते हैं।

प्रश्न 340: जिस समय जीव को शुभयोग होता है, उस समय पापप्रकृतियों का आस्रव होता है या नहीं?

उत्तर: जिस समय जीव को शुभयोग होता है, उस समय भी पापप्रकृतियों का आस्रव होता रहता है।

प्रश्न 341: यदिशुभयोग के समय भी पापास्रव होता है तोशुभयोग, पापास्रव का भी कारण ठहरा?

उत्तर: शुभयोग, पापास्रव का कारण नहीं है, क्योंकि जिस समय जीव में शुभयोग होता है, उस समय पुण्यप्रकृतियों में स्थिति-अनुभाग अधिक होता है और पाप प्रकृतियों में कम; इसी प्रकार जब अशुभयोग होता है, तब पापप्रकृतियों में स्थिति-अनुभाग अधिक पड़ता है और पुण्यप्रकृतियों में कम। तत्त्वार्थसत्रू के छठवें अध्याय में ज्ञानावरणादि प्रकृतियों के आस्रव के कारण जो प्रदोष, निह्नव आदि कहे गये हैं, उसका अभिप्राय है कि उनभावों से उन-उन प्रकृतियों में स्थिति-अनुभाग अधिक-अधिक पड़ते हैं। अन्यथा जो ज्ञानावरणादिक पापप्रकृतियों का आस्रव दशवें गुणस्थान तक सिद्धान्तशास्त्र में कहा है, उससे विरोध आता है अथवा वहाँशुभयोग के अभाव का प्रसङ्ग आता है, क्योंकि शुभयोग दशवें गुणस्थान से पहले-पहले ही होता है।

।। इति द्वितीयोऽध्यायः समाप्तः।।