श्री जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रथम अध्याय: द्रव्य गुण पर्याय (पं. गोपालदास बरैया) | Shri Jain Siddhant Praveshika, Chapter 1: Dravya Guna Paryay (Pt. Gopaldas Baraiya)

प्रथम अध्याय: द्रव्य-गुण-पर्याय

  • गुरुवर्य पण्डित गोपालदास वरैया

अनुक्रमणिका

द्रव्य

(दोहा)

द्रव्य-गुण-पर्याय का, जो नित हो वे ज्ञान।

शीघ्र मिले सम्यक्त्व पद, पावे पद निर्वाण।।

1.1 द्रव्य और गुण

प्रश्न 1: द्रव्य किसे कहते हैं?1

उत्तर: गुणों के समूह को द्रव्य कहते हैं।

प्रश्न 2: गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जो द्रव्य के सम्पूर्णभागों और उसकी सर्व अवस्थाओं में रहते हैं, उन्हें गुण कहते हैं।

प्रश्न 3: गुण के कितने भेद हैं?

उत्तर: गुण के दो भेद हैं - सामान्य और विशेष।

प्रश्न 4: सामान्यगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जो सब द्रव्यों में समानरूप से रहते हैं, उन्हें सामान्यगुण कहते हैं।

प्रश्न 5: विशेषगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जो सब द्रव्यों में न रहकर अपने-अपने द्रव्य में रहते हैं, उन्हें विशेषगुण कहते हैं।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - विश्व किसे कहते हैं?
    उत्तर - छह द्रव्यों के समूह को विश्व कहते हैं।
    (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 1)

प्रश्न 6: सामान्यगुण कितने हैं?

उत्तर: सामान्यगुण अनेक हैं, लेकिन उनमें छह मुख्य हैं। जैसे - अस्तित्व, वस्तुत्व, द्रव्यत्व, प्रमेयत्व, अगुरुलघुत्व और प्रदेशत्वगुण।

प्रश्न 7: अस्तित्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण द्रव्य का कभी नाश नहीं होता है, उसे अस्तित्वगुण कहते हैं।

प्रश्न 8: वस्तुत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण द्रव्य में अर्थक्रिया होती है, उसे वस्तुत्वगुण कहते हैं। जैसे -घड़े की अर्थक्रिया जलधारण करना है।

प्रश्न 9: द्रव्यत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण द्रव्य सर्वदा एक-सा नहीं रहता और जिसकी पर्यायें (दशाऐं) हमेशा बदलती रहती हैं, उसे द्रव्यत्वगुण कहते हैं।

प्रश्न 10: प्रमेयत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण द्रव्य किसी न किसी के ज्ञान का विषय होता है, उसे प्रमेयत्वगुण कहते हैं।

प्रश्न 11: अगुरुलघुत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण द्रव्य में द्रव्यपना कायम रहता है अर्थात् एक द्रव्य दूसरे द्रव्य रूप नहीं परिणमता और एक गुण दूसरे गुण रूप नहीं परिणमता और द्रव्य में रहनेवाले अनन्त गुण बिखर कर अलग-अलग नहीं होते हैं, उसे अगुरुलघुत्वगुण कहते हैं।

प्रश्न 12: प्रदेशत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण द्रव्य का कोई न कोई आकार अवश्य होता है, उसे प्रदेशत्वगुण कहते हैं।

1.2 द्रव्यों के भेद एवं स्वरूप

प्रश्न 13: द्रव्यों के कितने भेद हैं?

उत्तर: द्रव्यों के छह भेद हैं - जीव, पुद्गल,धर्म, अधर्म, आकाश और कालद्रव्य।

प्रश्न 14: जीवद्रव्य किसे कहते हैं?

उत्तर: जिनमें चेतना आदि गुण पाये जाते हैं, उन्हें जीवद्रव्य कहते हैं।

प्रश्न 15: पुद्गलद्रव्य किसे कहते हैं?

उत्तर: जिनमें स्पर्श, रस, गन्ध, वर्ण आदि गुण पाये जाते हैं, उन्हें पुद्गलद्रव्य कहते हैं।

प्रश्न 16: पुद्गल के कितने भेद हैं?

उत्तर: पुद्गल के दो भेद हैं - परमाणु और स्कन्ध।

प्रश्न 17: परमाणु किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसका दूसरा विभाग नहीं हो सकता - ऐसे सबसे सूक्ष्म पुद्गल को परमाणु कहते हैं, यही वास्तव में पुद्गलद्रव्य है।

प्रश्न 18: स्कन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: अनेक परमाणुओं के बन्ध को स्कन्ध कहते हैं।

प्रश्न 19: बन्ध किसे कहते हैं?

उत्तर: अनेक वस्तुओं में एकपने का ज्ञान कराने वाले सम्बन्ध-विशेष को बन्ध कहते हैं।

प्रश्न 20: स्कन्ध के कितने भेद हैं?

उत्तर: स्कन्ध के आहारवर्गणा, तैजसवर्गणा,भाषावर्गणा, मनो-वर्गणा, कार्मणवर्गणा आदि 23 भेद हैं।

प्रश्न 21: आहारवर्गणा किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पुद्गलस्कन्ध या वर्गणा, औदारिक, वैक्रियिक और आहारक - इन तीनशरीररूप तथा श्वासोच्छ्वासरूप परिणमित होते हैं, उन्हें आहारवर्गणा कहते हैं।

प्रश्न 22: औदारिकशरीर किसे कहते हैं?

उत्तर: मनुष्य और तिर्यञ्च के स्थूलशरीर को औदारिकशरीर कहते हैं।

प्रश्न 23: वैक्रियिकशरीर किसे कहते हैं?

उत्तर: जो छोटे-बड़े, एक-अनेक, पृथक्-अपृथक् आदि विचित्र क्रियाओं को कर सकता है - ऐसे देव और नारकियों के शरीर को वैक्रियिकशरीर कहते हैं।

प्रश्न 24: आहारकशरीर किसे कहते हैं?

उत्तर: छठवें गुणस्थानवर्ती मुनि को जिनालय आदि की वन्दना करने हेतु अथवा तत्त्वों के सम्बन्ध में कोईशङ्का होने पर केवली या श्रुतकेवली के पास जाने के लिए मस्तक में से जो एक हाथ का स्वच्छ, सफेद, सप्तधातुरहित पुरुषाकार जो पुतला निकलता है, उसे आहारक शरीर कहते हैं।

प्रश्न 25: तैजसवर्गणा किसे कहते हैं?1

उत्तर: जो पुद्गलस्कन्ध, तैजसशरीररूप परिणमित होते हैं, उन्हें तैजसवर्गणा कहते हैं।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - तैजसशरीर किसे कहते हैं?
    उत्तर - औदारिक और वैक्रियिकशरीर को कान्ति देनेवालेशरीर को तैजसशरीर
    कहते हैं। (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 1)

प्रश्न 26: भाषावर्गणा किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पुद्गलस्कन्ध,शब्दरूप परिणमित होते हैं, उन्हें भाषावर्गणा कहते हैं।

प्रश्न 27: मनोवर्गणा किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पुद्गलस्कन्ध, द्रव्य-मनरूप परिणमित होते हैं, उन्हें मनोवर्गणा कहते हैं।

प्रश्न 28: कार्मणवर्गणा किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पुद्गलस्कन्ध, कार्मणशरीररूप परिणमते हैं, उन्हें कार्मणवर्गणा कहते हैं।

प्रश्न 29: कार्मणशरीर किसे कहते हैं?

उत्तर: ज्ञानावरणादि अष्ट कर्मों के समूह को कार्मणशरीर कहते हैं।

प्रश्न 30: तैजस और कार्मणशरीर किसके होते हैं?

उत्तर: तैजस और कार्मणशरीर सभी संसारी जीवों को होते हैं।1

प्रश्न 31: धर्मद्रव्य किसे कहते है?

उत्तर: जो स्वयं गतिरूप से परिणमित जीवों और पुद्गलों को गमन करने (चलने) में सहकारी हो अथवा निमित्त हो, उसे धर्मद्रव्य कहते हैं। जैसे - मछली के गमन में जल।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - एक जीव के एक साथ कितने शरीर हो सकते हैं?
    उत्तर - एक जीव के एक साथ कम से कम दो और अधिक से अधिक चार शरीर
    हो सकते हैं। विग्रहगति में तैजस और कार्मण; मनुष्य और तिर्यञ्च के औदारिक, तैजस
    और कार्मण; देवों और नारकियों के वैक्रियक, तैजस और कार्मण; तथा आहारक
    ऋद्धिधारी मुनि के औदारिक, आहारक, तैजस और कार्मणशरीर होते हैं।
    (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 35)

प्रश्न 32: अधर्मद्रव्य किसे कहते हैं?

उत्तर: जो गतिपूर्वक स्वयंरूप स्थितिरूप से परिणमित जीव और पुद्गलों को रुकने (ठहरने) में सहकारी अथवा निमित्त हो, उसे अध् ार्म द्रव्य कहते हैं। जैसे - पथिक को रुकने में वृक्ष की छाया।

प्रश्न 33: आकाशद्रव्य किसे कहते हैं?

उत्तर: जो जीवादि पाँच द्रव्यों को रहने के लिए स्थान देता है, उसे आकाशद्रव्य कहते हैं। जैसे - मनुष्यों को रहने के लिएघर, मकान आदि।

प्रश्न 34: कालद्रव्य किसे कहते है?

उत्तर: जो जीवादि समस्त द्रव्यों के परिणमन में सहकारी अथवा निमित्त होता है, उसे कालद्रव्य कहते हैं। जैसे - कुम्हार के चाक कोघूमने में लोहे की कीली।

प्रश्न 35: काल के कितने भेद हैं?

उत्तर: काल के दो भेद हैं - निश्चयकाल और व्यवहारकाल।

प्रश्न 36: निश्चयकाल किसे कहते है?

उत्तर: कालद्रव्य को निश्चयकाल कहते हैं।

प्रश्न 37: व्यवहारकाल किसे कहते हैं?

उत्तर: कालद्रव्य की पल,घड़ी, दिन, माह, वर्ष आदि पर्यायों को व्यवहारकाल कहते हैं।

1.3 पर्याय

प्रश्न 38: पर्याय किसे कहते हैं?

उत्तर: गुणों के विकार (परिणमन या कार्य) को पर्याय कहते हैं।

प्रश्न 39: पर्याय के कितने भेद हैं?

उत्तर: पर्याय के दो भेद हैं - व्यञ्जनपर्याय और अर्थपर्याय।

प्रश्न 40: व्यञ्जनपर्याय किसे कहते हैं?

उत्तर: प्रदेशत्वगुण के विकार (परिणमन या कार्य) को व्यञ्जनपर्याय कहते हैं।

प्रश्न 41: व्यञ्जनपर्याय के कितने भेद हैं?

उत्तर: व्यञ्जनपर्याय के दो भेद हैं - स्वभाव-व्यञ्जनपर्याय और विभाव-व्यञ्जनपर्याय। स्वभाव-व्यञ्जनपर्याय किसे कहते हैं?

प्रश्न 42: स्वभाव

उत्तर: अन्य के निमित्त बिना जो व्यञ्जनपर्याय होती है, उसे स्वभाव-व्यञ्जनपर्याय कहते हैं। जैसे - जीव की सिद्ध पर्याय। स्वभाव

प्रश्न 43: विभाव-व्यञ्जनपर्याय किसे कहते हैं?

उत्तर: अन्य के निमित्तसहित जो व्यञ्जनपर्याय होती है, उसे विभाव-व्यञ्जनपर्याय कहते हैं। जैसे - जीव की नर-नारकादि पर्याय। विभाव

प्रश्न 44: अर्थपर्याय किसे कहते हैं?

उत्तर: प्रदेशत्वगुण के अलावा अन्य समस्त गुणों के विकार (परिणमन या कार्य) को अर्थपर्याय कहते हैं।

प्रश्न 45: अर्थपर्याय के कितने भेद हैं?

उत्तर: अर्थपर्याय के दो भेद हैं - स्वभाव-अर्थपर्याय और विभाव-अर्थपर्याय।

प्रश्न 46: स्वभाव-अर्थपर्याय किसे कहते हैं?

उत्तर: अन्य के निमित्त बिना जो अर्थपर्याय होती है, उसे स्वभाव-अर्थपर्याय कहते हैं। जैसे - जीव का केवलज्ञान। स्वभाव विभाव-अर्थपर्याय किसे कहते हैं?

प्रश्न 47: विभाव

उत्तर: अन्य के निमित्तसहित जो अर्थपर्याय होती है, उसे विभाव-अर्थपर्याय कहते हैं। जैसे - जीव के राग-द्वेष आदि।1 विभाव उत्पाद-व्यय

1.4 उत्पाद-व्यय-ध्रौव्य

प्रश्न 48: उत्पाद किसे कहते हैं?

उत्तर: द्रव्य में नवीन पर्याय की प्राप्ति को उत्पाद कहते हैं।

प्रश्न 49: व्यय किसे कहते हैं?

उत्तर: द्रव्य में पूर्व पर्याय के त्याग को व्यय कहते हैं।

प्रश्न 50: ध्रौव्य किसे कहते हैं?

उत्तर: प्रत्यभिज्ञान की कारणभूत द्रव्य की किसी अवस्था की नित्यता कोध्रौव्य कहते हैं।

1.5 द्रव्यों के विशेषगुण

प्रश्न 51: प्रत्येक द्रव्य के विशेषगुण कौन-कौन से हैं?

उत्तर: जीवद्रव्य में चेतना, सम्यक्त्व, चारित्र, सुख, क्रियावतीशक्ति2 इत्यादि। पुद्गलद्रव्य में स्पर्श, रस, गन्ध, वर्ण, क्रियावतीशक्ति आदि।धर्मद्रव्य में गतिहेतुत्व आदि। अधर्मद्रव्य में स्थितिहेतुत्व आदि। आकाशद्रव्य में अवगाहनहेतुत्व आदि और काल द्रव्य में परिणमनहेतुत्व आदि विशेषगुण हैं।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - किस-किस द्रव्य में कौन-कौनसी पर्यायें होती हैं?
    उत्तर - जीव और पुद्गलद्रव्य में स्वभाव-अर्थपर्याय, विभाव-अर्थपर्याय, स्वभाव-व्यञ्जनपर्याय और विभाव-व्यञ्जनपर्याय - इस प्रकार चारों पर्यायें होती हैं। धर्म,
    अधर्म, आकाश और कालद्रव्य में स्वभाव-अर्थपर्याय और स्वभाव-व्यंजनपर्याय - इस
    तरह केवल दो पर्यायें होती हैं। (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 68)

  2. जीव और पुद्गल में क्रियावतीशक्ति नाम का गुण नित्य है, उसके कारण
    अपनी-अपनी योग्यतानुसार कभीक्षेत्रान्तररूप पर्याय होती है, कभी स्थिर रहनेरूप पर्याय
    होती है। कोई द्रव्य (जीव या पुद्गल) एक-दूसरे को गमन या स्थिरता नहीं करा सकते,
    दोनों द्रव्य अपनी-अपनी क्रियावतीशक्ति की उस समय की योग्यता के अनुसार स्वतः
    गमन करते हैं या स्थिर होते हैं। (- वही, प्रश्न 16 की पाद-टिप्पणी)

1.6 लोक और अलोक

प्रश्न 52: आकाश के कितने भेद हैं?

उत्तर: आकाश एक अखण्ड द्रव्य है।

प्रश्न 53: आकाश कहाँ पर है?

उत्तर: आकाश सर्वव्यापी है।

प्रश्न 54: लोकाकाश किसेे कहते हैं?

उत्तर: आकाश में जहाँ तक जीव, पुद्गल,धर्म, अधर्म और काल - ये पाँच द्रव्य रहते हैं, उसे लोकाकाश कहते हैं।

प्रश्न 55: अलोकाकाश किसे कहते हैं?

उत्तर: लोक से बाहर के आकाश को अलोकाकाश कहते हैं।

प्रश्न 56: लोक की मोटाई, ऊँचाई और चौड़ाई कितनी है?1

उत्तर: लोक की मोटाई, उत्तर और दक्षिण दिशा में सब जगह सात राजू है। चौड़ाई पूर्व और पश्चिम दिशा में सबसे नीचे सात राजू है। ऊपर क्रम सेघटकर सात राजू की ऊँचाई पर एक राजू है। फिर क्रम से बढ़कर साढ़े दस राजू की ऊँचाई पर पाँच राजू है। फिर क्रम से घटकर चौदह राजू की ऊँचाई पर पुनः एक राजू है तथा लोक की ऊँचाई ऊर्ध्व और अधो दिशा में चौदह राजू है।

टिप्पणी

  1. लोक की रचना कमर पर दोनों तरफ रखकरखड़े हुए मनुष्य के समान मानी
    गयी है अथवा नीचे एक उल्टी अर्द्धमृदङ्ग और उसके ऊपर एक पूर्ण मृदङ्ग रखने पर
    जैसी आकृति बनती है, उसके समान है। लोक का प्रमाण 343घन राजू है। यह सम्पूर्ण
    लोक तीन प्रकार के वातवलय से वेष्टित है - 1.घनोदधिवात, 2.घनवातवलय और

  2. तुनवातवलय। ये तीनों वातवलय सामान्यतया 20-20 हजार योजन प्रमाण मोटाई
    वाले हैं। यह लोक तीनभागों में विभाजित हैं - 1. अधोलोक, 2. मध्यलोक और

  3. उर्ध्वलोक। सम्पूर्ण लोक के बाहर दशों दिशाओं में अनन्त अलोकाकाश है।
    (- जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश,भाग 3, पृष्ठ 438 के आधार पर)

प्रश्न 57: धर्मद्रव्य और अधर्मद्रव्यखण्डरूप हैं अथवा अखण्डरूप? तथा इनका स्थान कहाँ है?

उत्तर: धर्मद्रव्य और अधर्मद्रव्य दोनों एक-एक अखण्ड द्रव्य हैं और दोनों ही समस्त लोकाकाश में व्याप्त हैं।

प्रश्न 58: प्रदेश किसे कहते हैं?

उत्तर: आकाश के जितनेभाग में एक पुद्गल परमाणु व्याप्त होता है, उसे प्रदेश कहते हैं?1

प्रश्न 59: कालद्रव्य कितने हैं और कहाँ है?

उत्तर: लोकाकाश के जितने प्रदेश हैं, उतने ही कालद्रव्य हैं अर्थात् लोक प्रमाण असंख्यात हैं; क्योंकि लोकाकाश के एक-एक प्रदेश पर एक-एक कालद्रव्य (कालाणु) स्थित है।

प्रश्न 60: पुद्गलद्रव्य कितने हैं और उनका स्थान कहाँ है?

उत्तर: पुद्गलद्रव्य अनन्तानन्त हैं और वे भी समस्त लोकाकाश मेंभरे हुए हैं।

प्रश्न 61: जीवद्रव्य कितने और कहाँ हैं?

उत्तर: जीवद्रव्य अनन्त हैं और वे समस्त लोकाकाश मेंभरे हुए हैं।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - किस द्रव्य में कितने प्रदेश हैं?
    उत्तर - जीव,धर्म, अधर्म और लोकाकाश के असंख्यात प्रदेश हैं। पुद्गल-स्कन्ध के संख्यात, असंख्यात और अनन्त - इस तरह तीनों प्रकार के प्रदेश हैं। कालद्रव्
    और पुद्गलपरमाणु एकप्रदेशी है। (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 55)

प्रश्न 62: प्रत्येक जीव कितना बड़ा है?

उत्तर: प्रत्येक जीव, प्रदेशों की संख्या अपेक्षा लोकाकाश के बराबर है, परन्तु संकोच-विस्तार के कारण वह अपने शरीर के प्रमाण है और मुक्तजीव अन्तितशरीर प्रमाण हैं।

प्रश्न 63: लोकाकाश के बराबर कौनसा जीव है?

उत्तर: मोक्ष जाने से पहले केवली-समुद्घात करनेवाला जीव लोकाकाश के बराबर होता है।

प्रश्न 64: समुद्घात किसे कहते हैं?

उत्तर: मूलशरीर को छोड़े बिना जीव के प्रदेशों का शरीर से बाहर निकलना समुद्घात कहलाता है।

1.7 अस्तिकाय

प्रश्न 65: अस्तिकाय किसे कहते हैं?

उत्तर: बहुप्रदेशी द्रव्य को अस्तिकाय कहते हैं।

प्रश्न 66: अस्तिकाय के कितने भेद हैं?

उत्तर: अस्तिकाय के पाँच भेद हैं - जीव, पुद्गल,धर्म, अधर्म और आकाश; इन पाँचों द्रव्यों को पञ्चास्तिकाय कहते हैं। कालद्रव्य बहुप्रदेशी नहीं हैं, इसलिए वह अस्तिकाय नहीं है।

प्रश्न 67: पुद्गल परमाणु भी एक प्रदेशी है तो वह अस्तिकाय कैसे हुआ?

उत्तर: पुद्गल परमाणु एक प्रदेशी होने परभीशक्ति की अपेक्षा से अस्तिकाय है अर्थात् वह स्कन्धरूप होकर बहुप्रदेशी हो जाता है, य इसलिए उपचार से उसे भी अस्तिकाय कहा है।

1.8 अनुजीवी और प्रतिजीवी गुण

प्रश्न 68: अनुजीवी गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: वस्तु केभावस्वरूप गुणों को अनुजीवी गुण कहते हैं। जैसे - सम्यक्त्व, चारित्र, सुख, चेतना, स्पर्श, रस, गंध, वर्ण आदि।

प्रश्न 69: प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: वस्तु के अभावस्वरूपधर्म को प्रतिजीवी गुण कहते हैं। जैसे - नास्तित्व, अमूर्तत्व, अचेतनत्व आदि।

1.8.1 चार अभाव

प्रश्न 70: अभाव किसे कहते हैं?

उत्तर: एक पदार्थ की दूसरे पदार्थ में नास्ति (अविद्यमानता) को अभाव कहते हैं।

प्रश्न 71: अभाव के कितने भेद हैं?

उत्तर: अभाव के चार भेद हैं - प्रागभाव, प्रध्वंसाभाव, अन्योन्याभाव और अत्यन्ताभाव।

प्रश्न 72: प्रागभाव किसे कहते हैं?

उत्तर: वर्तमान पर्याय का पूर्व पर्याय में अभाव, प्रागभाव है।

प्रश्न 73: प्रध्वंसाभाव किसे कहते हैं?

उत्तर: वर्तमानपर्याय का आगामी पर्याय में अभाव, प्रध्वंसाभाव है।

प्रश्न 74: अन्योन्याभाव किसे कहते हैं?1

उत्तर: एक पुद्गलद्रव्य की वर्तमान पर्याय में दूसरे पुद्गलद्रव्य की वर्तमान पर्याय के अभाव को अन्योन्याभाव कहते हैं।

टिप्पणी

  1. श्रीसमयसार के हिन्दी टीकाकार पण्डित जयचन्दजी छाबड़ा कृत आप्तमीमांसा
    वचनिका, श्लोक 11 की टीका में लिखा है - ‘अन्य स्वभावरूप वस्तु तैं अपने
    स्वभाव का भिन्नपना, याकूं इतरेतराभाव कहिए’ अर्थात् अन्य स्वभावरूप वस्तु से
    अपने स्वभाव का भिन्नपना - इसको इतरेतराभाव कहते हैं। इतरेतराभाव का दूसरा
    नाम अन्योन्याभाव है। (- जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश,भाग 1, पृष्ठ 128 के आधार पर)

प्रश्न 75: अत्यन्ताभाव किसे कहते हैं?

उत्तर: एक द्रव्य में दूसरे द्रव्य का जो अभाव होता है, उसे अत्यन्ताभाव कहते हैं।1

1.8.2 जीव के अनुजीवी गुण

प्रश्न 76: जीव के अनुजीवी गुण कौनसे हैं?

उत्तर: चेतना, सम्यक्त्व, चारित्र, सुख, वीर्य,भव्यत्व, अभव्यत्व, जीवत्व, वैभाविक, कर्तृत्व,भोक्तृत्व आदि अनन्त गुण अनुजीवी गुण हैं।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - इन चार अभावों को समझने से क्या लाभ है?
    उत्तर - (1) प्रागभाव को समझने से यह लाभ है कि किसी जीव ने यदि
    अनादिकाल से अज्ञान-मिथ्यात्वादि दोष किये हों,धर्म कभी नहीं किया हो तो भी वह
    जीव नवीन पुरुषार्थ से धर्म प्राप्त कर सकता है, क्योंकि वर्तमान पर्याय का पूर्व पर्याय
    में अभाव है।
    (2) प्रध्वंसाभाव को समझने से यह लाभ है कि यदि किसी जीव ने वर्तमान अवस्था
    में धर्म न किया हो तो भी वह जीव उस अधर्म दशा का तुरन्त अभाव करके नवीन
    पुरुषार्थ से धर्म प्राप्त कर सकता है।
    (3) अन्योन्याभाव को समझने से यह लाभ है कि यदि एक पुद्गलद्रव्य की पर्याय,
    दूसरे पुद्गल की पर्यायों का कुछभी नहीं कर सकती है अर्थात् एक-दूसरे को मदद,
    सहायता, असर या प्रेरणादि कुछभी नहीं कर सकती।
    (4) अत्यन्ताभाव को समझने से यह लाभ है कि यदि प्रत्येक द्रव्य में दूसरे द्रव्य
    का अभाव होने से कोई द्रव्य, अन्य द्रव्य की पर्यायों में कुछभी नहीं करता अर्थात्
    सहायता, असर, मदद या प्रेरणा इत्यादि कुछभी नहीं कर सकता।शास्त्र में जो कुछ
    अन्य में करने-कराने आदि का कथन है, वहघी केघडे के समान मात्र व्यवहार का
    कथन है, सत्यार्थ नहीं है।
    चार अभावों के सम्बन्ध में ऐसी समझ करने से स्वसन्मुखता का पुरुषार्थ होता है -
    यही सच्चा लाभ है। (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 123)

1.8.3 जीव के प्रतिजीवी गुण

प्रश्न 77: जीव के प्रतिजीवी गुण कौनसे हैं?

उत्तर: अव्याबाध, अवगाह, अगुरुलघु, सूक्ष्मत्व, नास्तित्व आदि अनन्त गुण प्रतिजीवी गुण हैं।

1.8.4 जीव के अनुजीवी गुणों का विस्तृत विवेचन

प्रश्न 78: चेतना किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसमें पदार्थों का प्रतिभास होता है, उसे चेतना कहते हैं।

प्रश्न 79: चेतना के कितने भेद हैं?

उत्तर: चेतना के दो भेद हैं - दर्शनचेतना और ज्ञानचेतना।

प्रश्न 80: दर्शनचेतना किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसमें महासत्ता (सामान्य) का प्रतिभास (निराकार झलक या अवभासन) होता है, उसे दर्शनचेतना कहते हैं।

प्रश्न 81: महासत्ता किसे कहते हैं?

उत्तर: समस्त पदार्थों के अस्तित्व को ग्रहण करनेवाली सत्ता को महासत्ता कहते हैं।

प्रश्न 82: ज्ञानचेतना किसे कहते हैं?

उत्तर: अवान्तरसत्ता-विशिष्ट-विशेष पदार्थ को विषय करनेवाली चेतना को ज्ञानचेतना कहते हैं।

प्रश्न 83: अवान्तरसत्ता किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी विवक्षित पदार्थ की सत्ता को अवान्तरसत्ता कहते हैं।

प्रश्न 84: दर्शनचेतना के कितने भेद हैं?

उत्तर: दर्शनचेतना के चार भेद हैं - चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन और केवलदर्शन।1

प्रश्न 85: ज्ञानचेतना के कितने भेद हैं?

उत्तर: ज्ञानचेतना के पाँच भेद हैं - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मनःपर्ययज्ञान और केवलज्ञान।

प्रश्न 86: मतिज्ञान किसे कहते हैं?

उत्तर: इन्द्रिय और मन की सहायता से जो ज्ञान होता है, उसे मतिज्ञान कहते हैं।

प्रश्न 87: मतिज्ञान के कितने भेद हैं?

उत्तर: मतिज्ञान के दो भेद हैं - सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष और परोक्ष।2

प्रश्न 88: परोक्ष मतिज्ञान के कितने भेद हैं?

उत्तर: परोक्ष मतिज्ञान के चार भेद हैं - स्मृति, प्रत्यभिज्ञान, तर्क और अनुमान।

प्रश्न 89: मतिज्ञान के अन्य प्रकार से कितने भेद हैं?

उत्तर: अन्य प्रकार से मतिज्ञान के चार भेद हैं - अवग्रह, ईहा, अवाय औरधारणा।

प्रश्न 90: अवग्रह किसे कहते हैं?

उत्तर: इन्द्रिय और पदार्थ का यथायोग्य सम्बन्ध होने के बाद उत्पन्न हुए सामान्य प्रतिभासरूप दर्शन के पश्चात् अवान्तरसत्तासहित विशेष वस्तु को ग्रहण करनेवाले विशेष ज्ञान को अवग्रह कहते हैं। जैसे-यह मनुष्य है।

टिप्पणी

  1. प्रश्न - दर्शनचेतना कब उत्पन्न होती है?
    उत्तर - दर्शनचेतना छद्मस्थ जीवों को ज्ञान के पहले और केवलज्ञानियों को ज्ञान
    के साथ-साथ उत्पन्न होती है। (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 82)

  2. व्यवहारिक दृष्टि से जो मतिज्ञान इन्द्रिय और मन के द्वारा साक्षात् होता है, वह
    सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष मतिज्ञान कहलाता है तथा जो मतिज्ञान सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष या
    धारणा के बाद होता है, वह परोक्ष मतिज्ञान कहलाता है।
    (- परीक्षामुख आदि न्यायग्रन्थों के आधार पर)

प्रश्न 91: ईहा किसे कहते हैं?

उत्तर: अवग्रह से जाने हुए पदार्थ के विशेष को जानने के लिए उत्पन्न हुए संशय को दूर करने वाले इच्छारूप ज्ञान कोई हा कहते हैं, जैसे - ये ठाकुरदासजी होना चाहिए? यह ज्ञान भी इतना कमजोर है कि यदि किसी पदार्थ की ईहा होकर छूट जाये, उसका निश्चय न हो तो उसके विषय में कालान्तर में संशय और विस्मरण हो जाता है।

प्रश्न 92: अवाय किसे कहते हैं?

उत्तर: ईहा से जाने हुए पदार्थ में ‘यह वही है, अन्य नहीं हैं’-ऐसे निश्चयात्मक ज्ञान को अवाय कहते हैं, जैसे - ये ठाकुरदासजी ही हैं; अन्य नहीं हैं। अवाय से जाने हुए पदार्थ में संशय तो नहीं होता, किन्तु विस्मरण हो सकता है।

प्रश्न 93: धारणा किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस ज्ञान से जाने हुए पदार्थों में कालान्तर में संशय तथा विस्मरण नहीं होता है, उसेधारणा कहते हैं।

प्रश्न 94: मतिज्ञान के विषयभूत पदार्थों के कितने भेद हैं ?

उत्तर: मतिज्ञान के विषयभूत पदार्थाें के दो भेद हैं - व्यक्त और अव्यक्त।

प्रश्न 95: क्या अवग्रहादि ज्ञान दोनों ही प्रकार के पदार्थों का होता है?

उत्तर: व्यक्त पदार्थों के अवग्रहादि चारों ही ज्ञान होते हैं, परन्तु अव्यक्त पदार्थों का सिर्फ अवग्रह ही होता है क्योंकि अवग्रह के भी दो भेद हैं - अर्थावग्रह और व्यञ्जनावग्रह।

प्रश्न 96: अर्थावग्रह किसे कहते हैं?

उत्तर: व्यक्त पदार्थों के अवग्रह को अर्थावग्रह कहते हैं।

प्रश्न 97: व्यञ्जनावग्रह किसे कहते हैं?

उत्तर: अव्यक्त पदार्थों के अवग्रह को व्यञ्जनावग्रह कहते हैं।

प्रश्न 98: अर्थावग्रह की तरह व्यञ्जनावग्रहभी क्या सभी इन्द्रियों और मन द्वारा होता है?

उत्तर: नहीं, व्यञ्जनावग्रह चक्षु और मन को छोड़करशेष सब इन्द्रियों द्वारा होता है।

प्रश्न 99: व्यक्त और अव्यक्त पदार्थों के कितने भेद हैं?

उत्तर: व्यक्त और अव्यक्त पदार्थाें के बारह-बारह भेद छह जोड़ों में हैं - बहु, एक; बहुविध, एकविध; क्षिप्र, अक्षिप्र; अनिःसृत, निःसृत; अनुक्त, उक्त;धु्रव और अधु्रव।1

प्रश्न 100: श्रुतज्ञान किसे कहते हैं?2

उत्तर: मतिज्ञान से जाने हुए पदार्थ के सम्बन्ध से किसी दूसरे पदार्थ के ज्ञान को श्रुतज्ञान कहते हैं। जैसे - ‘घट’शब्द सुनने के बाद उत्पन्न हुआ कम्बु-ग्रीवा आदि आकाररूपघट का ज्ञान।

टिप्पणी

  1. बहु - बहुत या अनेक पदार्थ। एक - अल्प या एक पदार्थ।
    बहुविध - बहुत प्रकार के पदार्थ। एकविध - एक प्रकार के पदार्थ।
    क्षिप्र - तेज गतिवाले पदार्थ। अक्षिप्र - मन्द गतिवाले पदार्थ।
    अनिःसृ त - आंशिक दिखनेवाले पदार्थ। निःसृ त - पूर्ण दिखनेवाले पदार्थ।
    अनु क्त - अवर्णित या अकथित पदार्थ। उक्त - वर्णित या कथित पदार्थ।
    धु्रव - स्थिर पदार्थ। अधु्रव - अस्थिर पदार्थ।
    (- तत्त्वार्थसूत्र 1/16 की टीका के आधार)

  2. अवधिज्ञान, मनःपर्ययज्ञान और केवलज्ञान की परिभाषायें पञ्चम अध्याय में
    प्रश्न क्रमाङ्क 582, 583 एवं 585 पर क्रमशः दी गयी हैं।

प्रश्न 101: दर्शन कब होता है?

उत्तर: अल्पज्ञ जीवों को ज्ञान के पहले दर्शन होता है, क्योंकि बिना दर्शन के ज्ञान नहीं होता; परन्तु सर्वज्ञदेव को केवलज्ञान और केवलदर्शन साथ-साथ होते हैं।

प्रश्न 102: चक्षुदर्शन किसे कहते हैं?

उत्तर: चक्षु सम्बन्धी मतिज्ञान से पहले होनेवाले सामान्य प्रतिभास या सामान्य अवलोकन को चक्षुदर्शन कहते हैं।

प्रश्न 103: अचक्षुदर्शन किसे कहते हैं?

उत्तर: चक्षु के अलावा अन्य इन्द्रियों और मन सम्बन्धी मतिज्ञान से पहले होनेवाले सामान्य अवलोकन को अचक्षुदर्शन कहते हैं।

प्रश्न 104: अवधिदर्शन किसे कहते हैं?

उत्तर: अवधिज्ञान से पहले होनेवाले सामान्य अवलोकन को अवधिदर्शन कहते हैं।

प्रश्न 105: केवलदर्शन किसे कहते हैं?

उत्तर: केवलज्ञान के साथ-साथ होनेवाले सामान्य अवलोकन को केवलदर्शन कहते हैं।

प्रश्न 106: सम्यक्त्वगुण किसे कहते हैं?1

उत्तर: जिस गुण के प्रगट होने पर अपनेशुद्ध आत्मा का प्रतिभास होता है, उसे सम्यक्त्वगुण कहते हैं।

टिप्पणी

  1. सम्यक्त्वगुण का पर्यायवाची श्रद्धागुण है। सम्यग्दर्शन और मिथ्यादर्शन उसकी
    क्रमशः स्वभाव और विभावपर्यायें हैं। सम्यग्दर्शन के अनेक लक्षण हैं, उनमें चार मुख्य
    हैं - (1) आत्मा का श्रद्धान, (2) स्व-पर का श्रद्धान, (3) जीवादि तत्त्वों का श्रद्धान
    तथा (4) सच्चे देव-शास्त्र-गुरु का श्रद्धान। दर्शनमोह की तीन और चारित्रमोह की
    अनन्तानुबन्धी क्रोध-मान-माया-लोभ मिलाकर कुल सात प्रकृतियों के उपशम-क्षय-क्षयोपशम
    से सम्यग्दर्शन प्रगट होता है, सम्यग्दर्शन के अलग-अलग अपेक्षाओं से अनेक प्रकार
    के भेद बताये गये हैं। उत्पत्ति की अपेक्षा दो भेद हैं - निसर्गज और अधिगमज। नयों
    की अपेक्षा दो भेद हैं - निश्चय सम्यग्दर्शन और व्यवहार सम्यग्दर्शन। राग के सद्भाव
    और अभाव की अपेक्षा सराग सम्यग्दर्शन और वीतराग सम्यग्दर्शन। कर्म की अपेक्षा
    तीन भेद हैं - उपशम सम्यग्दर्शन,क्षयोपशम सम्यग्दर्शन और क्षायिक सम्यग्दर्शन।

प्रश्न 107: चारित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: बाह्य और आभ्यन्तर क्रिया के निरोध से होनेवाली आत्मा की विशेषशुद्धि को चारित्र कहते हैं।1

प्रश्न 108: बाह्य क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर: हिंसा करना, झूठ बोलना, चोरी करना, मैथुन करना और परिग्रह सञ्चय करना आदि को बाह्य क्रिया कहते हैं।2

प्रश्न 109: आभ्यन्तर क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर: योग और कषाय को आभ्यन्तर क्रिया कहते हैं।

प्रश्न 110: योग किसे कहते हैं?

उत्तर: मन-वचन-काय के निमित्त से आत्मा के प्रदेशों के चञ्चल होने को योग कहते हैं।

प्रश्न 111: कषाय किसे कहते हैं?

उत्तर: क्रोध-मान-माया-लोभरूप आत्मा के विभाव परिणामों को कषाय कहते हैं।

प्रश्न 112: चारित्र के कितने भेद हैं?

उत्तर: चारित्र के चार भेद हैं - स्वरूपाचरणचारित्र, देशचारित्र, सकलचारित्र और यथाख्यातचारित्र।

टिप्पणी

  1. ऐसे परिणामों को स्वरूपस्थिरता, निश्चलता, वीतरागता, साम्य,धर्म और चारित्र
    कहते हैं। जब आत्मा के चारित्रगुण कीशुद्धपर्याय उत्पन्न होती है, तब बाह्य और
    आभ्यन्तरक्रिया का यथासम्भव निरोध हो जाता है।
    (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 94)

  2. यहाँ मुख्यरूप से बाह्य अशुभक्रियाआें का उल्लेख किया है, क्योंकिशुभ-क्रियाओं को व्यवहारनय से देशचारित्र और सकलचारित्र के रूप में माना जाता है;
    निश्चयचारित्र में तोशुभ और अशुभ दोनों क्रियाओं का निषेध हो जाता है।

प्रश्न 113: स्वरूपाचरणचारित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: शुद्धात्मानुभवन से अविनाभावी विशेष चारित्र को स्वरूपाचरणचारित्र कहते हैं।1

प्रश्न 114: देशचारित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: श्रावक के व्रतों (अणुव्रताें) को देशचारित्र कहते हैं।2

प्रश्न 115: सकलचारित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: मुनियों को व्रतों (महाव्रतों) को सकलचारित्र कहते हैं।3

प्रश्न 116: यथाख्यातचारित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: कषायों के सर्वथा अभाव से होनेवाली आत्मा की शुद्धि-विशेष को यथाख्यातचारित्र कहते हैं।

प्रश्न 117: सुख किसे कहते हैं?

उत्तर: आह्लादस्वरूप आत्मा के परिणाम-विशेष को सुख कहते हैं।

टिप्पणी

  1. सम्यक्त्व से अविनाभावी होने के कारण इसे व्यवहार से सम्यक्त्वाचरणचारित्र
    भी कहते हैं। यह चौथे गुणस्थान से ही अनन्तानुबन्धी कषाय के अभाव में प्रगट होता
    है। इसके सद्भाव में अष्ट अङ्गों का पालन; आठशङ्कादि दोष, आठ मद, छह
    अनायतन और तीन मूढ़ताओं का त्याग होता है। जीव केभाव प्रशम, संवेग,
    अनुकम्पा और आस्तिक्य से युक्त होते हैं। (- अष्टपाहुड़ चारित्रपाहुड़ के आधार पर)

  2. निश्चय सम्यग्दर्शनसहित अनन्तानुबन्धी तथा अप्रत्याख्यानावरण कषायों के
    अभावपूर्वक आत्मा में चारित्र की आंशिकशुद्धि प्रगट होती है, वह निश्चय
    देशचारित्र है। इस आंशिकशुद्धि के साथ श्रावकदशा में व्रतादिरूपशुभभाव होते हैं।
    वहाँशुद्ध (निश्चय) देशचारित्र से धर्म होता है और व्यवहार व्रतादिक सेशुभबन्ध होता
    है। निश्चयचारित्र के बिना सच्चा व्यवहारचारित्रभी नहीं हो सकता।
    (- लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका, प्रश्न 98)

  3. निश्चय सम्यग्दर्शनसहित चारित्रगुण कीशुद्धि की वृद्धि होने से
    (अनन्तानुबन्धी आदि तीन कषायों के अभावपूर्वक) आत्मा में उत्पन्न होनेवाली
    (भावलिङ्गी मुनिपद के योग्य) विशेषशुद्धि को सकलचारित्र कहते हैं। मुनिपद में 28
    मूलगुण आदि केशुभभाव होते हैं, उसे व्यवहार सकलचारित्र कहते हैं। निश्चयचारित्र
    आत्माश्रित होने से मोक्षमार्ग है,धर्म है और व्यवहारचारित्र पराश्रित होने से बन्धभाव
    है, मोक्षमार्ग नहीं।

प्रश्न 118: वीर्य किसे कहते हैं?

उत्तर: आत्मा की शक्ति या बल को वीर्य कहते हैं।1

प्रश्न 119: भव्यत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण आत्मा में सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र प्रगट होने की योग्यता रहती है, उसेभव्यत्वगुण कहते हैं।

प्रश्न 120: अभव्यत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण आत्मा में सम्यग्दर्शन-ज्ञान -चारित्र प्रगट होने की योग्यता नहीं रहती है, उसे अभव्यत्वगुण कहते हैं।

प्रश्न 121: जीवत्वगुण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसशक्ति के कारण आत्मा प्राणधारण करता है, उसे जीवत्वगुण कहते हैं।2

प्रश्न 122: प्राण किसे कहते हैं?

उत्तर: जिनके संयोग से जीव जीवन अवस्था और वियोग से मरण अवस्था को प्राप्त होता है, उन्हें प्राण कहते हैं।

प्रश्न 123: प्राण के कितने भेद हैं?

उत्तर: प्राण के दो भेद हैं - द्रव्यप्राण औरभावप्राण।

प्रश्न 124: द्रव्यप्राण के कितने भेद हैं?

उत्तर: द्रव्यप्राण के दस भेद हैं - मनबल, वचनबल, कायबल, स्पर्शन इन्द्रिय, रसना इन्द्रिय,घ्राण इन्द्रिय, चक्षु इन्द्रिय, कर्ण इन्द्रिय, श्वासोच्छ्वास और आयु।

टिप्पणी

  1. वीर्यगुण की पर्याय को वीर्य या पुरुषार्थ कहते हैं।

  2. जिसशक्ति के कारण आत्मा चैतन्यमात्रभावप्राण कोधारण करता है, उसे
    जीवत्वशक्ति कहते हैं। ( - समयसार परिशिष्ट, 47शक्ति)
    शक्ति

प्रश्न 125: भावप्राण किसे कहते हैं?

उत्तर: आत्मा की जिसशक्ति के निमित्त से इन्द्रियादिक अपने कार्य में प्रवर्तते हैं, उसेभावप्राण कहते हैं।

प्रश्न 126: किस जीव के कितने प्राण होते हैं?

उत्तर: एकेन्द्रिय जीव के चार प्राण - स्पर्शन इन्द्रिय, कायबल, श्वासोच्छ्वास और आयु। द्वीन्द्रिय जीव के छह प्राण - पूर्वोक्त चार - स्पर्शन इन्द्रिय, कायबल, श्वासोच्छ्वास और आयु तथा रसना इन्द्रिय और वचनबल। त्रीन्द्रिय जीव के सात प्राण - पूर्वोक्त छह और घ्राण इन्द्रिय। चतुरिन्द्रिय जीव के आठ प्राण - पूर्वोक्त सात और एक चक्षु इन्द्रिय। असैनी पञ्चेन्द्रिय जीव के नौ प्राण - पूर्वोक्त आठ और एक कर्ण इन्द्रिय। सैनी पञ्चेन्द्रिय जीव के दश प्राण - पूर्वोक्त 9 और एक मनबल।

प्रश्न 127: भावप्राण के कितने भेद हैं?

उत्तर: भावप्राण के दोभेेद हैं -भावेन्द्रिय औरभावबल।

प्रश्न 128: भावेन्द्रिय के कितने भेद हैं?

उत्तर: भावेन्द्रिय के पाँच भेद हैं - स्पर्शन, रसना,घ्राण, चक्षु और कर्ण।

प्रश्न 129: भावबल के कितने भेद हैं?

उत्तर: भावबल के तीन भेद हैं - मनोबल, वचनबल और कायबल।

प्रश्न 130: वैभाविकगुण किसे कहते हैं?1

उत्तर: जिसशक्ति के निमित्त से दूसरे द्रव्य का सम्बन्ध होने पर विभाव परिणति होती है, उसे वैभाविकगुण कहते हैं।1

टिप्पणी

  1. यह वैभाविकगुण जीव और पुद्गल - इन दो द्रव्यों में ही होता है।शेष चार
    द्रव्यों में यह गुण नहीं होता। मुक्तजीवों में इस गुण कीशुद्ध स्वाभाविक पर्याय प्रगट हो
    जाती है। पाद-टिप्पणी
    (- लघु जैन सिद्धान्त प्रविेशका, प्रश्न 112 की पाद

1.8.5 जीव के प्रतिजीवी गुणों का सामान्य विवेचन

प्रश्न 131: अव्याबाध प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: साता और असातारूप आकुलता (वेदनीयकर्म) के अभाव को अव्याबाध प्रतिजीवी गुण कहते हैं।

प्रश्न 132: अवगाह प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: परतन्त्रता (आयुकर्म) के अभाव को अवगाह प्रतिजीवी गुण कहते हैं।

प्रश्न 133: अगुरुलघुत्व प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: उच्चता और नीचता (गोत्रकर्म) के अभाव को अगुरुलघुत्व प्रतिजीवी गुण कहते हैं।

प्रश्न 134: सूक्ष्मत्व प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं?

उत्तर: इन्द्रियों के विषयरूप स्थूलता (नामकर्म) के अभाव को सूक्ष्मत्व प्रतिजीवी गुण कहते हैं।

।। इति प्रथमोऽध्यायः समाप्तः।।

टिप्पणी

  1. अप्यस्त्यनादिसिद्धस्य सतः स्वाभाविकी क्रिया।
    वैभाविकी क्रिया चास्ति पारिणामिकशक्तितः।।
    न परं स्यात्परायत्ता सतो वैभाविकी क्रिया।
    यस्मात्सतो ऽ सतीशक्तिः कर्तु म न्यै र्नशक्यते ।।
    अर्थात् यद्यपि सत् अनादिसिद्ध है, तथापि वह परिणमनशील होने से उसकी दो
    प्रकार की क्रिया होती है - स्वाभाविकी क्रिया और वैभाविकी क्रिया। सत् की वैभाविकी
    क्रिया केवल पराधीन होती है - ऐसा नहीं है, क्योंकि जोशक्ति सत् की नहीं है, वह
    )
    अन्य के द्वारा भी नहीं की जा सकती है। (- पञ्चाध्यायी, उत्तरार्ध, श्लोक 61,62)